Blog

  • पंजाबः 25 हजार रिश्वत लेने के आरोप में ASI सस्पेंड

    पंजाबः 25 हजार रिश्वत लेने के आरोप में ASI सस्पेंड

    अमृतसरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान लगातार अधिकारियों के रिश्वत लेने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला थाना भिंडीसैदां से सामने आया है जहां थाने में तैनात एएसआई की रिश्वत लेते की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी देहात ने एक्शन लेते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, कीर्ति किसान यूनियन नेता रणजीत सिंह मोहार ने आरोप लगाए कि 21 जुलाई को गांव आवण लक्खा सिंह में झगड़ा हुआ था। एएसआई सर्बजीत सिंह ने थाने बुलाकर 25 हजार रुपए रिश्वत की मांगी थी।

    जमानत के लिए थाने गए तो 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई। जब पैसे देने से इनकार किया तो एएसआई ने पर्चे में और धारा 379 आईपीसी जोड़ दी। एएसआई ने 5 हजार रुपए ले लिए। जिसके बाद एसएसपी देहात ने एएसआई पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟਿਉਸ਼ਨ ਪੜ੍ਹ ਕੇ ਆ ਰਹੇ ਭੈਣ ਭਰਾ ਦੀ ਐਕਟੀਵਾ ਬੱਸ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਟਿਉਸ਼ਨ ਪੜ੍ਹ ਕੇ ਆ ਰਹੇ ਭੈਣ ਭਰਾ ਦੀ ਐਕਟੀਵਾ ਬੱਸ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ, ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਦੇਰ ਰਾਤ ਬਟਾਲਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਐਕਟਿਵਾ ਅਤੇ ਬੱਸ ਦਾ ਭਿਆਨਕ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋ ਗਿਆ। ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਦੌਰਾਨ 16 ਸਾਲ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਟਿਊਸ਼ਨ ਪੜ੍ਹ ਕੇ ਘਰ ਆ ਰਹੇ ਭੈਣ-ਭਰਾ ਬੱਸ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਏ । ਇਸ ਦੌਰਾਨ 16 ਸਾਲਾ ਪ੍ਰਭਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਉਸ ਦੀ ਭੈਣ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ‘ਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਈ । ਬੱਸ ਡਰਾਈਵਰ ਬੱਸ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਛੱਡ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਅਣਹੋਣੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਹੁਣ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਹੈ।

    ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ 4 ਘੰਟੇ ਪਹਿਲਾਂ ਬੱਸ ਤੇ ਐਕਟਿਵਾ ਦਾ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ 4 ਘੰਟੇ ਤੋਂ ਨਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਪੁਲਿਸ ਇੱਥੇ ਪਹੁੰਚੀ ਤੇ ਨਾਂ ਹੀ ਕੋਈ ਐਂਬੂਲੈਂਸ। ਬੱਸ ਚਾਲਕ ਵੀ ਮੌਕੇ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਚੱਕਦਾ ਹੋਇਆ ਬੱਸ ਛੱਡ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਘਟਨਾ ਸਥਾਨ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਮੁਖੀ ਅਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 2 ਬੱਚੇ ਟਿਊਸ਼ਨ ਤੋਂ ਪੜ੍ਹ ਕੇ ਆ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਬੱਸ ਨਾਲ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇਕ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬੱਚੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਬਿਆਨ ਕਲਮਬੰਦ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाबः लश्कर-ए-तैयबा की फेस्टिवल सीजन में धमाके की साजिश हुई नाकाम 

    पंजाबः लश्कर-ए-तैयबा की फेस्टिवल सीजन में धमाके की साजिश हुई नाकाम 

    2 आतंकियों को काबू कर IED, हैंड ग्रेनेड, टाइम स्विच और डेटोनेटर किए बरामद

    अमृतसरः त्यौहारी सीजन में पंजाब को दहलाने की लश्कर-ए-तैयबा की कोशिश स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने नाकाम कर दी है। SSOC ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। दोनों से गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। जिसमें भारती की खुफिया एजेंसियों ने इनपुट व साथ दिया।

    इनपुट के बाद रेड के दौरान जम्मू-कश्मीर के 2 आतंकियों को पकड़ा। पूछताछ में साफ हुआ कि नशे में राज्य को डुबोने के बाद अब पाकिस्तान लश्कर के साथ मिलकर पंजाब में आतंक फैलाना चाहता है।लश्कर-ए-तैयाबा के जिस आतंकी संगठन के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया, उसे फिरदौस अहमद भट चलाता है। उसकी शह पर ही पंजाब को त्योहारों के सीजन में दहलाने की प्लानिंग की गई थी। जिसके लिए दो टाइम बम बनाने का सामन, दो हैंड ग्रेनेड और पिस्टल का इंतजाम किया गया था।

    यानी कि पंजाब में आने वाले दिनों में 4 आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग चल रही थी। SSOC अमृतसर की टीम ने आतंकियों को गिरफ्तार का पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों से 2 IED, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां जब्त की हैं। जल्द ही डीजीपी इस बारे में अतिरिक्त जानकारी साझा करेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਇਸ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਡਿੱਗੀ ਛੱਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਇਸ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਡਿੱਗੀ ਛੱਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : 500 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਦੇ ਨਾਲ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਰੈਨੋਵੇਸ਼ਨ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦਾ ਵੇਟਿੰਗ ਹਾਲ ਅਤੇ ਪਲੇਟਫਾਰਮ ਅਤੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਬਾਹਰੀ ਦਿੱਖ ਨੂੰ ਹੋਰ ਸੁੰਦਰ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ । ਯਾਤਰੂਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਵੇਟਿੰਗ ਹਾਲ ਵੀ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੇਹਦ ਮਜਬੂਤ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ਦੀ ਉਸ ਵੇਲੇ ਪੋਲ ਖੁੱਲ ਗਈ ਜਦੋਂ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦਾ ਵੇਟਿੰਗ ਹਾਲ ਦੀ ਛੱਤ ਥੱਲੇ ਡਿੱਗ ਗਈ।

    ਗਨੀਮਤ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਜਦੋਂ ਛੱਤ ਹੇਠਾਂ ਡਿੱਗੀ ਤਾਂ ਥੱਲੇ ਕੋਈ ਵੀ ਮੁਸਾਫਰ ਨਹੀਂ ਬੈਠਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਬਚਾਵ ਹੋ ਗਿਆ। ਲੇਕਿਨ ਜਿਸ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਛੱਤ ਡਿੱਗੀ ਹੈ ਉਸ ਤੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਰੈਨੋਵੇਸ਼ਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਵਾਲ ਉਠਣੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕੈਮਰੇ ਸਾਹਮਣੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗੱਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਵੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗੱਲ ਦਾ ਜਵਾਬ ਦੇਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ।

  • पंजाबः केन्द्रीय जेल में कैदियों में हुई झड़प, 4 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः केन्द्रीय जेल में कैदियों में हुई झड़प, 4 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः केन्द्रीय जेल में देर रात हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां बैरक में बंद कैदियों के दो गुट झड़प हुई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में विवाद आपस में टीवी का चैनल बदलने को लेकर हुआ है। दोनों गुटे के कुल 4 लोग घायल हुए जिनके सिर पर चोटें आई। जेल प्रशासन द्वारा झगड़ रहे कैदियों को किसी तरह छुड़वाया गया।

    उन्हें पहले जेल के अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। झड़प में घायल हुए एक युवक का नाम सुमित है। सुमित 6 महीने से जेल में बंद है और वह ताजपुर रोड का रहने वाला है। 3 अन्य युवकों के नाम की पहचान नहीं हो पाई।

    सुमित और बाकी के 3 युवकों के घायल होने की खबर जैसे ही उनके परिवारिक सदस्यों को पता चला तो बड़ी संख्या में युवक सिविल अस्पताल में रात करीब 1 बजे एकत्र हो गए। अस्पताल की सुरक्षा को लेकर मौके पर पीसीआर दस्ता व एक्सट्रा फोर्स रात 2 बजे तक तैनात रही।

    घायल सुमित के एक साथी ने बताया कि उनकी शुभम मोटा गैंग और एक हैबोवाल में युवक है उससे पुरानी रंजिश है अभी पता नहीं चल पाया कि दोनों गुटों में से किस ग्रुप के साथ उनके भाई सुमित की झड़प हुई है। सिविल अस्पताल पहुंचे जेल प्रशासन के अधिकारी भी मामले की जानकारी देने कतराते रहे है।

  • जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका! आज पूर्व मेयर सहित कई पार्षद आप में होंगे शामिल

    जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका! आज पूर्व मेयर सहित कई पार्षद आप में होंगे शामिल

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों का ऐलान हो गया है। निगम के चुनावों के ऐलान के बाद एक बार फिर से सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज पूर्व मेयर सहित कई पार्षद कांग्रेस और भाजपा को झटका दे सकते है।

    बताया जा रहा है कि पूर्व मेयर जगदीश राजा सहित कांग्रेस और भाजपा के करीब 15 पूर्व पार्षद और नेता आज आम आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि पूर्व मेयर जगदीश राजा के साथ कई पूर्व कौंसलर चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं, जहां सांसद सुशील रिंकू की मौजूदगी में वह आप में शामिल होने जा रहे है। 

  • PM मोदी के दफ्तर गए MP सुशील रिंकू, रखी ये मांग

    PM मोदी के दफ्तर गए MP सुशील रिंकू, रखी ये मांग

    जालंधर : कनाडा के आप्रवासी पंजाबियों को भारत आने के लिए कनाडा स्थित भारतीय दूतावास द्वारा वीजा न दिए जाने से पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए आज आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर से मुलाकात की और उनके ध्यान में सारा मामला लाया। पी.एम.ओ में तरुण कपूर से मुलाकात के दौरान सुशील रिंकू ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में प्रधानमंत्री मोदी से अपील की गई है कि वह कनाडा में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को निर्देश भेज कर एन.आर.आइज को वीजा देने पर लगाई गई रोक को हटाएं।

    सांसद ने उन्हें बताया कि नवम्बर से जनवरी महीने तक भारी गिनती में आप्रवासी पंजाब तथा अन्य राज्यों में आते हैं। आप्रवासी पंजाबियों ने जमीन-जायदाद से संबंधित काम करवाने होते हैं तथा साथ ही उन्होंने अपने बच्चों के विवाह के लिए कपड़ों की खरीदारी करनी होती है। रिंकू ने कहा कि कनाडा के विरुद्ध भारत ने जो भी स्टैंड लिया है उसमें न पड़ते हुए वह केवल यही अपील करते हैं कि कनाडा के पासपोर्ट धारक भारतीयों को देश आने के लिए वीजा दिया जाना चाहिए। 

  • पंजाबः ASI का लोगों ने किया घेराव, हुआ हंगामा, माफी मांग छुड़वाई जान

    पंजाबः ASI का लोगों ने किया घेराव, हुआ हंगामा, माफी मांग छुड़वाई जान

    लुधियानाः समराला चौक पर देर रात पुलिस के एएसआई को लोगों ने घेर लिया। एएसआई पर आरोप है कि उसने एक महिला को गलत नीयत से घूरा। इस बारे में महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। महिला से बहन कहकर लोगों ने एएसआई से माफी मंगवाई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।इससे पहले जब महिला के परिवार के सदस्यों ने घूरने का कारण पूछा तो एएसआई कुछ जवाब नहीं दे सका।

    जिसके बाद एएसआई के साथ महिला और उसके परिवार के सदस्यों की खूब बहसबाजी भी हुई। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामा हुआ।एएसआई के साथ बहसबाजी होती देख समराला चौक नाके पर खड़े कर्मचारी भी मौके पर आ गए। पुलिस कर्मचारियों ने मामला शांत करवाने की काफी कोशिश की।

    महिला के साथ एएसआई की बहसबाजी देख राहगीर भी इकट्‌ठे हो गए। महिला के परिजनों का कहना था कि एएसआई की शिकायत वह उच्चाधिकारियों से कर उसका मेडिकल करवाना चाहते हैं, ताकि पता चल सके कि वह नशे की हालत में ड्यूटी दे रहा है। इस बीच एएसआई ने महिला के सामने हाथ जोड़ उसे बहन कहकर माफी मांगी। जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे माफ किया। इस मामले में एएसआई की पहचान नहीं हो पाई।

  • आज का राशिफल, 14 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 14 अक्टूबर 2023

    आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्ध आदि की शनिश्चरी अमावस्या है। आज अमावस्या तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 24 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा, उसके बाद वैधृति योग लग जाएगा। आज कंकणाकृति सूर्य ग्रहण लगेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, इससे आपको लाभ मिलेगा। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। 

    वृष राशिः आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलें पर निर्णय लेने में उलझन होगी, लेकिन परिवार वालों से विचार विमर्श कर के निर्णय ले तो अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नये कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग स्त्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद है। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जायेंगे। 

    कर्क राशिः आज के दिन आपको धन का लाभ होगा। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचे। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी की सलाह किसी काम को पूरा करने में कारगर साबित होगी।

    सिंह राशिः आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा नज़र आ रहा है। आज आपके कारोबार में धन लाभ होने के योग बने हुये है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशिः आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। पुराने मित्रों से आज आपकी मुलाकात हो सकती हैं। घर पर कोई धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करेंगे। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी जो सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। 

    तुला राशिः आज का दिन लकी है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता आएगी। कई दिनों से चल रही कोई E.M.I. आज पूरी हो जाएगी। नया घर लेने के लिए आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बात करेंगे। 

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आज आप किसी धार्मिक कार्य में सहयोग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

    धनु राशिः आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में आज लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से आज ताल-मेल बना रहेगा। आज शाम को घर के जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक
    स्थल पर जाने का योग बना हुआ है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर में नन्हें मेहमान के आने के योग बने हुये है। 

    मकर राशिः आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। 

    कुम्भ राशिः आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज अपना काम ध्यान पूर्वक करें। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे। किसी दोस्त से आज आपको सरप्राइज मिलेगा।

    मीन राशिः आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रुझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है, इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आत्मविश्वास में कमी न आने दें।

  • बददी में शीघ्र ही लगाया जाएगा लघु उद्योग जागरुकता शिविर: पटियाल

    बददी में शीघ्र ही लगाया जाएगा लघु उद्योग जागरुकता शिविर: पटियाल

    बददी/सचिन बैंसल : औद्योगिक संगठन लघु उद्योग संघ की प्रदेश इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल एम.एस.एम.ई मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक से संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार राणा की अध्यक्षता में मिला। सोलन जिला मुख्यालय पहुंचे इस दल में एक दर्जन के करीब उद्यमी शामिल थे जिन्होने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक अशोक कुमार गौतम को एम.एस.एम.ई सैक्टर के आडे आ रही समस्याओं से अवगत कराया। सर्वप्रथम संगठन के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल ने संगठन के गठन के बारे में सहायक निदेशक को बताया कि यह हिमाचल का सबसे बडा उद्योग संगठन बनने जा रहा है जो कि हिमाचल के बाद क्षेत्रीय रुप लेगा और फिर राष्ट्रीय स्तर तक जाएगा। फिलहाल हमारा लक्ष्य हिमाचल के 12 जिलों को कवर करके वहां सदस्यता करनी है फिर वहां की समस्याएं सुनकर केंद्र व प्रदेश सरकार तक पहुंचाना है।


    प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा व महासचिव अनिल मलिक ने बताया कि एमएसएमई विभाग की बीबीएन में गतिविधियां बहुत कम है और उद्यमियो को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। हरीश खजूरिया ने कहा कि एम.एस.एम.ई मंत्रालय सोलन का कोई न कोई अधिकारी हफते में एक दिन बददी में एक्सटेंशन काऊंटर के रुप में बैठे ताकि हर योजना उद्यमियों के घर द्वार मिल सके। वरिष्ठ सहायक निदेशक अशोक कुमार गौतम ने लघु उद्योग संघ हिमाचल के पदाधिकारियों के सुझावों व समस्याओं को ध्यान से सुना और उसका चरणबद्व तरीके से निष्पादन करने का आश्वासन दिया। सहायक निदेशक विक्रम चौहान ने लघु उद्योग संघ के पदाधिकारियों को मंत्रालय की योजनाओं से अवगत कराया वहीं विभिन्न पोर्टल की जानकारी दी जहां से उद्यमी लाभ ले सकता है। उन्होने कहा कि हमारा विभाग देश विदेश में प्रदर्शनी लगाने पर स्टाल के खर्च के अलावा आने जाने का किराया भी अदा करता है और उसमें सब्सिडी देता है।


    बददी में शीघ्र होगा उद्यमी सम्मेलन-राणा
    वहीं प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा ने कहा कि हम शीघ्र ही बददी में केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए एमएसएमई का उद्यमी सम्मेलन आयोजित करेंगे। राणा ने कहा कि हम चाहते हैं हम छोटे से छोटे और बडे से बडे उद्यमी को संपर्क करेंगे ताकि उसको संगठन से जोडने के अलावा उसके आर्थिक उत्थान में सबल बन सके।

    यह रहे उपस्थित-
    उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल में डा. रुप किशोर, हरीश शर्मा, विचित्र सिंह पटियाल चेयरमैन, तरसेम शर्मा, अनिल मलिक, कुलवीर सिंह जमवाल, क्योरटैक फार्मा से शांति स्वरुप, सीएस ठाकुर ने भी अपने विचार रखे तथा अधिकारियों को बददी आने का न्यौता दिया।