Blog

  • ਪੰਜਾਬ : 4161 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪੱਕੇ ਤੋਰ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 4161 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਸਿਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪੱਕੇ ਤੋਰ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਪੱਕੇ ਤੌਰ ਤੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿਚ 4161 ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ਦਾ ਖ਼ਦਸ਼ਾ ਜਤਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ  ਸਕੂਲਾ ਵਿਚ ਅਲੋਟਮੈਂਟ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ ਹੈ। ਇਹ ਧਰਨਾ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਦੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਇਸ ਧਰਨੇ ਵਿਚ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅੱਗੇ ਕੁਝ ਮੰਗਾਂ ਰੱਖਿਆਂ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਮੰਗ ਇਹ ਹੈ ਕਿ 4161 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਟੇਸ਼ਨਾ ਦੀ ਚੋਣ ਕਰਵਾ ਕੇ ਜਲਦੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਭੇਜਿਆ ਜਾਵੇ ਜੀ ਕਿਉਂਕਿ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀ ਘਾਟ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਦੁਸਰਾ 14161 ਦੀ ਇੱਕ ਇੱਕ ਸੀਟ ਭਰੀ ਜਾਵੇ : Doubling ਅਤੇ ਜੋ Absent ਹੋਏ ਨੇ, ਕੱਢ ਕੇ Zid ਸੈਲੇਕਸ਼ਨ ਲਿਸਟ ਜਲਦੀ ਤੋਂ ਜਲਦੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ, ਤੀਸਰਾ ਡੀ ਪੀ ਅਤੇ ਮਿਊਜ਼ਿਕ ਵਿਸ਼ਿਆਂ ਦੀਆਂ ਲਿਸਟਾਂ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਨਿਯੁਕਤੀ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣ, ਚੌਥਾ 4161 ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਜਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿਚ ਸਟੇਸ਼ਨ ਖੋਲ੍ਹੇ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਸੋਧ ਪੱਤਰ ਅਨੁਸਾਰ ਹੁਣ ਇਹ ਭਰਤੀ ਬਾਰਡਰ ਕੇਡਰ ਦੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਮੈਥ, ਸਾਇੰਸ ਅਤੇ ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਬੈਕਲਿੰਗ ਵਿਸ਼ਿਆਂ ਦੀਆਂ 598 ਪੋਸਟਾਂ ਨੂੰ ਡੀਰਿਜਰਵ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰਾਂ ਨੂੰ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਮਿਲ ਸਕੇ ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇੱਥੇ ਬਹੁ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਵੀ ਪਹੁੰਚ ਚੁਕੀ ਹੈ।

  • दर्दनाक हादसे में युवक के शरीर के आर-पार हुआ सरिया, फिर भी चलाता रहा मोबाइल

    दर्दनाक हादसे में युवक के शरीर के आर-पार हुआ सरिया, फिर भी चलाता रहा मोबाइल

    मुंबई: अगर राह चलते हमें छोटा सा कांटा भी चुभ जाए तो हम दर्द के कारण वहीं ठहर जाते हैं। क्योंकि दर्द तो दर्द होता है, वह छोटा हो या बड़ा हो। लेकिन महाराष्ट्र से जो तस्वीर सामने आई है वह दिल दहला देने वाली है। जहां एक निर्माणाधीन इमारत से लोहे का करीब 10 फीट का सरिया नीचे खड़े युवक के ऊपर आ गिरा। सरिया उसके आर-पार था, जिसने भी यह सीन देखा उसने आंखें बदं कर ली। लेकिन चौंकाने वाली बात यह था कि पीड़ित युवक चीखने-चिल्लाने की बजाए वहीं बैठे-बैठे मोबाइल चलाता रहा। जबकि सरिया उसकी बॉडी के आरपार था। दरअसल, यह शॉकिंग घटना मुंबई से 50 किलोमीटर दूर स्थित बदलापुर की बताई जा रही है। जहां ठाणेकर पैलेसियो हाउसिंग प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन इमारत के दौरान शनिवार शाम करीब 4 बजे यह हादसा हो गया। जांच के दौरान सामने आया है कि 26 वर्षीय युवक सत्यप्रकाश तिवारी एक दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रहा था। इसी दौरान इमारत की आठवीं मंजिल से अचानक से लोहे का सरिया नीचे जा गिरा और युवक के कंधे में घुस गया और पीठ से होकर आरपार हो गया।

    इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर युवक के शरीर में से सरिया निकाल दिया है, लेकिन फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि युवक का हौंसला देखने लायक है। इतना सब होने के बाद भी वो हिम्मत नहीं हारा। जिस वक्त सरिया आरपार हुआ उस दौरान वो मौके पर बैठ मोबाइल चलाता रहा। उसे देखने वाले हैरान थे कि सामने मौत खड़ी है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

    वहीं इस घटना के बाद बदलापुर पूर्वी थाने के सीनियर पुलिस निरीक्षक अनिल पडवल ने बताया कि अभी तक इस केस में किसी भी थाने ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। पीड़ित युवक के परिवार को घटना के बारे में बता दिया गया है। अगर शिकायत आती है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के बाद पेशेंट की हालत स्थिर है।

  • बागेश्वर धाम ना ले जाने पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

    बागेश्वर धाम ना ले जाने पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

    जबलपुर: जबलपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला का पति उसे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रवचन सुनाने नहीं ले गया तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने महिला के शव को कमरे में लटकते देखा तो उनके होश उड़ गए। 

    सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और को जब्त कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृत महिला के पति के बयान ले लिए हैं। मृतिका के मायके वालों ने भी उसके पति और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

    आधारताल थाना एसआई ने बताया कि 27 मार्च को सुनील चौधरी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी पल्लवी चौधरी ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस फौरन कंचनपुर इलाके में पहुंची। यहां पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में किसी तरह का कोई दूसरा तथ्य सामने नहीं आया है. पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. मृतका के मायके वालों ने जो आरोप लगाया है, उसकी विधिवत जांच की जाएगी।

    जानकारी के मुताबिक, सुनील चौधरी की शादी 14 साल पहले पल्लवी के साथ हुई थी। वे अपनी पत्नी, दो बच्चों और मां के साथ रहते हैं। बुजुर्ग मां गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। सुनील की पत्नी पल्लवी चौधरी बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भक्त थीं। वे उनके प्रवचन सुना करती थीं। महिला को परिवार की खुशहाली के लिए भगवान से ज्यादा बागेश्वर प्रमुख पर भरोसा था। सुनील ने बताया कि पल्लवी पंडित धीरेंद्र के दर्शन करने और उनसे मिलने पनागर जाना चाहती थी। 27 मार्च को उसने मुझसे जिद की थी कि उसे पनागर में होने वाली भागवत कथा के दिव्य दरबार में जाना है, लेकिन, मैं उसी दिन बीमार मां का इलाज करवाने उन्हें अस्पताल लेकर चला गया। डॉक्टर के न मिलने की वजह से अस्पताल से आने में देर हो गई। घर में दरबार में जाने के लिए पल्लवी तैयार बैठी थी. उसने घर आने की वजह जाने बिना ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

  • पंजाब : इस रेलवे ट्रैक पर किसानों ने अनिश्चितका के लिए लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाब : इस रेलवे ट्रैक पर किसानों ने अनिश्चितका के लिए लगाया धरना, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : किसानों ने फिर से रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। इसमें भारत माला प्रोजेक्ट के तहत निलकने वाले हाईवे के लिए किसानों की अधिग्रहण की जमीनों के वाजिब मुआवजे न मिलने के कारण, गन्ने के बकाया का भुगतान न मिलने के कारण, शहीदों के परिवारों को मुआवजे और नौकरियों सहित अन्य अहम मुद्दों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा लगातार संघर्ष किया जा रहा है। इसे लेकर पंजाब सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन पर गत तीन महिने पहले बटाला और गुरदासपुर में किए रेल रोको आंदोलन को जत्थेबंदी द्वारा खत्म किया गया था, लेकिन सरकार द्वारा मांगों को पूरा न करने पर अब फिर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा आज अमृतसर-पठानकोट रेल मार्ग पर बटाला में अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन शुरु किया गया है।

    इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं ने बताया कि पिछले तीन महीने किसानों की मांगों को लेकर बटाला और गुरदासपुर में रेलवे ट्रेक रोका गया था। उसमें जो तीन नेशनल हाईवे बनने जा रहे हैं, उनमें जो कसानों की जमीनें एक्वायर की जा रही है उनका मुआवजा किसानों को एक जैसा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी भी बात करने के लिए आए थे पर मीटिंग बेनतीजा निकली। किसानों के कहा कि जब तक इन मांगों का हल नहीं निकलता तब तक रेलवे ट्रैक जाम रखा जाएगा।

    दूसरी मांग है कि जिसे से संबंधित किसान जो विरोध प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए उनके परिवारों को न तो मुआवजा और न ही सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसके साथ ही गन्ना की पेमेंट जो 15 दिन में दी जानी थी, वह 40 दिन बीत जाने के बाद भी किसानों को नहीं दी गई। गन्ने का जो सरकारी रेट 380 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है, उसमें से 330 रुपए गन्ना मिल ने देने होते हैं और बाकी 50 रुपए सरकार ने देने होते हैं, वह भी आज तक नहीं मिले। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि गन्ना की पेमेंट 380 रुपए एक बार में इकट्ठे मिलने चाहिए, इस तरह की मांगों को लेकर प्रशासन ने आश्वासन दिया था पर आश्वासन के बाद भी मांगों को पूरा न किए जाने पर अब किसानों द्वारा मजबूरन आज बटाला स्टेशन और गुरदासपुर-पठानकोट रेलवे ट्रैक जाम किया गया है।

  • WHO ने लोगों की डेली रूटीन से मांगे 60 मिनट, जानें क्यों

    WHO ने लोगों की डेली रूटीन से मांगे 60 मिनट, जानें क्यों

    नई दिल्ली: कोरोना काल में लोगों ने ज्यादा से ज्यादा समय घर पर रहते हुए बिताया और इस दौरान व्यायाम, सैर जैसी जरूरी एक्टिविटीज भी लोगों ने बंद करनी बंद कर दी. इस कारण से कईं नई प्रकार की मानसिक व् शारीरिक बीमारियां तेजी से बढ़ने लगी है ।  

    अंदर बैठे रहने और खाने के बाद भी कोई कसरत, सैर न करने के कारण लोगों को स्‍ट्रेस, डिप्रेशन, ब्‍लड प्रेशर, हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी बहुत सी बीमारियों से लोग पीड़ित होने लगे ।  इन्ही परिशानियों को ध्यान में रखते हुए (WHO) वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन ने इन बीमारियों से बचाव के लिए बेहद जरूरी गाइडलाइंस जारी की हैं ।  यही नहीं बल्कि (WHO) ने 4 एक्टिविटीज के बारे में जानकारी दी है जिनसे इन बिमारियों से बचा जा सकता है ।  वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशनलोगों ने लोगों को सलाह दी है कि वह इन 4 एक्टिविटीज में से कोई भी एक जरूर करें जो भी उन्‍हें पसंद हो और इसे रोजाना करें ।  

    हर रोज़ की दौड़ भाग वाली हमारी ज़िन्दगी में हम सबका मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है ।  
     डब्‍ल्‍यूएचओ की गाइडलाइंस के अनुसार चाहे बुजुर्ग हों यां फिर बच्‍चे, रोजाना 60 मिनट के लिए इनमें से कोई भी एक  फिजिकल एक्टिविटी करने से वह पूरी तरह तंदरुस्त होंगे  यहाँ तक कि ऐसा करने से दुनिया भर में हर वर्ष होने वाली लगभग 50 लाख मौतें होने पर रोक लग सकती है । डब्‍ल्‍यूएचओ की गाइडलाइंस के मुताबिक खराब लाइफस्‍टाइल ही ज्यादातर गैर संक्रामक और क्रॉनिक डिजीज उत्पन्न होने कि वजह है कोरोना के बाद से लोगों की फिजिकल एक्टिविटी काफी प्रभावित हुई है। 

    WHO द्वारा बताई गई ये 4 एक्टिविटीज आपको इतना स्वस्थ बना देंगी कि आप हर प्रकार की छोटी बड़ी बिमारियों से बचेंगे। 

    .दौड़ना  – कूदना या साइकिल चलाना – कोई भी आउटडोर खेल खेलना – डांसिंग

    डब्‍ल्‍यूएचओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगर आप इन 4 एक्टिविटीज में से कोई भी एक, दो या सभी मिलाकर रोजाना कम से कम 60 मिनट तक करते ही हैं तो यह आपकी मानसिक और शारीरिक स्ट्रेंथ के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। इसके अलावा जो लोग घर के काम, साफ़ सफाई, गार्डनिंग, आदि करते हैं, यह सब भी सेहत को स्वस्थ रखने में बेहद सहायक होता है। 

  • 9000 ग्राम सोने के साथ यात्री काबू 

    9000 ग्राम सोने के साथ यात्री काबू 

    नई दिल्लीः मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम विभाग ने करोड़ों रुपए का सोना जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई सीमा शुल्क हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। उन्हें सूचना मिली थी कि दुबई से आ रहा एक यात्री अपने साथ बड़ी मात्रा में सोना ला रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुंबई सीमा शुल्क हवाई अड्डे के अधिकारियों ने तस्कर को गिरफ्तार किया। 

    जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति संयुक्त अरब अमीरात का रहने वाला है। उसके पास से 9000 ग्राम वजन के 24 कैरेट सोने के बिस्किट बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत  4.62 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुंबई सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। 

  • पंजाब : दोस्त की बर्थडे पार्टी पर गए 19 वर्षीय युवक का बेरहमी से कत्ल

    पंजाब : दोस्त की बर्थडे पार्टी पर गए 19 वर्षीय युवक का बेरहमी से कत्ल

    नाभा: गांव लाहौर माजरा में 19 वर्षीय कमलप्रीत नामक युवक की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक युवक कुछ दिन बाद पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाला था। मृतक युवक शनिवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा है, लेकिन बीती रात वह वापिस घर नहीं लौटा और रविवार की सुबह   गांव के पास कमलप्रीत का खून से लथपथ शव मिला। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था, इस घटना के बाद माता-पिता बिलख-बिलख कर रो रहे हैं।  मामले की जानकारी देते हुए मृतक युवक के पिता सुखविंदर सिंह व परिजनों ने बताया कि कमलप्रीत शनिवार दोपहर घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा है, लेकिन देर रात तेज बारिश के कारण उसके पिता ने दोस्त क पास रुकने के लिए कहा, लेकिन सुबह उसके बेटे की हत्या की खबर उसके पास पहुंची। परिवार ने मांग की है कि उनके इकलौते बेटे के हत्यारों को जल्द पकड़ा जाए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

    मामले की जांच कर रही थाना सदर पुलिस के इंचार्च गुरप्रीत सिंह भिंडर ने बताया कि नाभा के गांव लाहौर माजरा का 19 वर्षीय कमलप्रीत नाम का युवक घर से निकला था लेकिन सुबह सुए के पास उसका शव मिला। शव को देखने से लग रहा था कि कमलप्रीत का किसी से झगड़ा हुआ था और उसके कपड़े पूरी तरह से उतरे हुए थे जिससे कुछ दूर जाकर कमलप्रीत की हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले। फिलहाल कहा जा रहा है कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • ‘Spiderman’ ने मुकेश अंबानी से की मुलाकात, कहा शुक्रिया

    ‘Spiderman’ ने मुकेश अंबानी से की मुलाकात, कहा शुक्रिया

    नई दिल्लीः मुकेश अंबानी के द्वार आयोजित एक इवेंट को लेकर हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के अलावा उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की स्टो री में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के साथ भी तस्वीर साझा की है। तस्वीर को साझा करते हुए टॉम हॉलैंड ने मुकेश अंबानी का शुक्रिया अदा किया है। इस फोटो में दोनों ही एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। 

    कल्चरल इवेंट के दौरान एक्टर काले रंग के सूट में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है- नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में हमे बुलाने के लिए अंबानी परिवार का शुक्रिया। यह शानदार अनुभव मैं कभी नहीं भूलूंगा। 

    मुकेश अंबानी के द्वार आयोजित इस कल्चरल इवेंट में कई हॉलीवुड कलाकारों ने शिरकत की है। इस दौरान टॉम हॉलैंड की गर्लफ्रेंड जैंडाया, मॉडल गिगी हदीद और एक्ट्रेस पेनेलोप क्रूज भी नजर आईं है। वहीं, इस इवेंट में विदेशी एक्ट्रेस जैंडाया और गिगी भारतीय अवतार में दिखाई दी हैं। दोनों ही हसीनाओं ने साड़ी पहनी हुई थी। इनके लुक की भी काफी तारीफ हो रही है। 

    अंबानी परिवार के इस इवेंट में बॉलीवुड के कई कलाकार जैसे सलमान खान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय, काजोल, रेखा, शाहरुख खान परिवार, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस आदि कलाकार शामिल हुए थे। साथ ही कई कलाकारों ने इवेंट में परफॉर्म भी किया है। सितारों की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।  

  • बड़ी खबर : Amritpal Singh के 2 और साथी काबू !

    बड़ी खबर : Amritpal Singh के 2 और साथी काबू !

    हमीरपुर: खालिस्तानी समर्थक पंजाब से भगोड़े अमृतपाल से ताल्लुक रखने वाले कुछ लोगों को हमीरपुर पुलिस ने डिटेन किया हुआ है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यह लोग बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पकड़े गए हैं। इन्हें इलाके की विझड़ी स्थित पुलिस चौकी में ले जाया गया है, जहां पर इनसे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

    हालांकि अभी पुलिस इस मामले पर कुछ भी बताने और बोलने से बच रही है, लेकिन जो जानकारी पुलिस के सूत्रों से बाहर आई है, उससे यही पता चला है कि इनका अमृतपाल से करीबी संबंध है और जिस अवस्था में इन्हें पकड़ा गया है, उससे पुलिस को उन पर शक हुआ। वहीं पुलिस शाम तक कोई न कोई खुलासा कर सकती है।

    गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से हिमाचल पुलिस को मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखने की विशेष हिदायतें दी गई थीं। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पंजाब प्रांत से आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद अच्छी खासी रहती है। शनिवार और रविवार को यहां पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

  • ਜਲੰਧਰ : ਆਪ ਨੇ ਖੋਲਿਆ ਦਫਤਰ, ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗੁਰਾਲ ਦੀ ਗੈਰ ਹਾਜਰੀ ਤੋਂ ਗਰਮਾਈ ਸਿਆਸਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਆਪ ਨੇ ਖੋਲਿਆ ਦਫਤਰ, ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗੁਰਾਲ ਦੀ ਗੈਰ ਹਾਜਰੀ ਤੋਂ ਗਰਮਾਈ ਸਿਆਸਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ / ਵਰੁਣ: ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਜਿਮਨੀ ਚੋਣ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸਿਆਸੀ ਪਾਰਾ ਗਰਮਾਇਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਾਰਟੀਆਂ ਵਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿਚ ਲਗਾਤਾਰ ਸਰਗਰਮੀਆਂ ਵਖਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇਸਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਅੱਜ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋ ਜਿਮਨੀ ਚੋਣਾ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਆਪਣਾ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਜਲੰਧਰ ਵੇਸਟ ਹਲਕੇ ਦੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਚੋਂਕ ਨਜ਼ਦੀਕ ਖੋਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਲੰਧਰ ਵੇਸਟ ਤੋਂ ਆਪ ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੀਤਲ ਅੰਗੂਰਾਲ ਗੈਰਹਾਜ਼ਰ ਰਹੇ ਜੋ ਕਈ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਸੂਤਰਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੀਤਲ ਅੰਗੂਰਾਲ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਲਈ ਜਲੰਧਰ ਲੋਕਸਭਾ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੌਣ ਲਈ ਟਿਕਟ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ ।

    ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਚੋਂਕ ਨਜ਼ਦੀਕ ਖੋਲ੍ਹੇ ਦਫਤਰ ਮੌਕੇ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਚੰਦ ਸਿੰਘ ਬਰਸਟ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਹਾਜ਼ਿਰ ਹੋਏ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਦਾ ਨਾਰੀਅਲ ਤੋੜ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ‘ਚ ਜਿਮਨੀ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮੁੱਖ ਦਫਤਰ ਖੋਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਸਾਡੀ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਕਿਰਤੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹੱਥੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੌਣਾਂ ਲਈ ਉਮਮੀਦਵਾਰ ਦੇ ਐਲਾਨ ਦੇ ਸਵਾਲ ਤੇ ਮੰਤਰੀ ਹਰਚੰਦ ਬਰਸਟ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਫਿਲਹਾਲ ਆਪ ਦਾ ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੋਣ ਨਿਸ਼ਾਨ ਝਾੜੂ ਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਲਦ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦਾ ਨਾਮ ਐਲਾਨ ਕਰੇਗੀ। 

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਨਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਵਲੋ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰਾਂ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲਾਂ ਤੇ ਵੀ ਮੰਤਰੀ ਬਰਸਟ ਨੇ ਸਿੱਧੂ ਤੇ ਪਲਟ ਵਾਰ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਧੂ ਇੱਕ ਫਰਸਟ੍ਰੇਟਡ ਬੰਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਜਿਹੜਾ ਬੰਦਾ ਕਿਸੇ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਮੰਤਰੀ ਹੋ ਕੇ ਵੀ ਲੋਕਾ ਦਾ ਭਲਾ ਨਾ ਕਰ ਸਕਿਆ। ਉਹ ਹੁਣ ਸੱਤਾ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਹੋ ਕੇ ਕਿ ਭਲਾ ਕਰੇਗਾ। ਮੰਤਰੀ ਹਰਚੰਦ ਸਿੰਘ ਬਰਸਟ ਨੇ ਸਿੱਧੂ ਤੇ ਤਿੱਖਾ ਵਾਰ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿੱਧੂ ਨੂੰ ਸਿਰਫ ਗੱਲਾ ਦਾ ਕੜਾ ਬਣਾਉਣਾ ਆਉਂਦਾ ਹੈ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛੇ ਗਏ ਸਵਾਲ ਤੇ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਕੋਈ ਮੁੱਦਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਓਹੀ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਜੋ ਆਮ ਲੋਕਾ ਲਈ ਠੀਕ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਭਲੇ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਹੌਲ ਖਰਾਬ ਕਰਨ ਵਾਲਾ ਹਰ ਭਰੋੜਾ ਸ਼ਕਸ ਜਲਦ ਜੇਲ ਦੀਆਂ ਸਲਾਖਾਂ ਪਿੱਛੇ ਹੋਵੇਗਾ।

    ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੌਣ ਤੇ ਮੰਤਰੀ ਹਰਚੰਦ ਬਰਸਟ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨਾਂ ਦਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਿਸੇ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਕਾਂਗਰਸ ਤੇ ਹਮਲਾ ਬੋਲਦਿਆਂ ਓਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦਿਵਾਇਡਡ ਹਾਊਸ ਹੈ ਜੋ ਆਪਸੀ ਧੜਿਆਂ ਵਿਚ ਵੰਡੀ ਹੋਈ ਹੈ।  ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਜੇਪੀ ਵਾਲੇ ਤਾਂ ਬੱਸ ਫਾਈਵ ਸਟਾਰ ਹੋਟਲਾਂ ਵਿੱਚ ਫੋਟੋਵਾਂ ਖਿਚਵਾ ਕੇ ਚਲੇ ਜਾਂਦੇ ਨੇ ਜੋ ਸਿਰਫ ਅਖਬਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਜਗਾਹ ਬਣਾ ਰਹੇ ਨੇ ਪਰ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਦਿਲਾਂ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਬਣਾ ਸਕਦੇ।