Blog

  • चलती Scorpio में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी

    चलती Scorpio में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी

    हरियाणा : सोनीपत में नेशनल हाइवे 44 पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के एक चलती हुई गाड़ी अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। गाड़ी में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। गनीमत ये रही कि कार में सवार किसी शख्स को इस आग से नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन गाड़ी जलकर खाक हो गई। गाड़ी चालक और उसके विदेशी दोस्त ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। 

    आग लगने की सूचना के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। स्कॉर्पियो गाड़ी में आग कैसे लगी ये अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन उसमें सवार लोगों के मुताबिक चलते-चलते अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा जिसके बाद वो उसे रोककर तुरंत बाहर निकल गए। गाड़ी चालक सुनील ने बताया कि उन्होंने यह गाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट से किराए पर ली थी और वह अपने दोस्त के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए जा रहा था।

     लेकिन अचानक गाड़ी से धुंआ निकलने लगा और आग लग गई। सुनील ने कहा वो और उसका दोस्त आग लगने के बाद गाड़ी से निकल गए। जिसके बाद आग ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। फायर विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन जब तक वो पहुंचे गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी।

  • Punjab: Amarinder Singh Raja Warring ने दिया इस्तीफा

    Punjab: Amarinder Singh Raja Warring ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़: लुधियाना से सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग पंजाब विधानसभा से इस्तीफा देने पहुंचे। जहां उन्होंने गिद्दड़बाहा की विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले राजकुमार चब्बेवाल और सुखजिंदर सिंह रंधावा का इस्तीफा मंजूर हो चुका है। अब राजा वाडिंग के इस्तीफे के बाद गिद्दड़बाहा सीट भी खाली हो गई है। मीत हेयर वर्तमान में विधायक और सांसद दोनों हैं। दरअअसल, मीत हेयर पहले से ही बरनाला से विधायक हैं और अब वह संगरूर से सांसद भी बन गए हैं।

  • Jalandhar: इकहरी पुली के पास लगी आग, देखें Live

    Jalandhar: इकहरी पुली के पास लगी आग, देखें Live

    जालंधर, ENS: इकहरी पुली में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पुली के साथ बने खाली प्लाट में आग लगी है। बताया जा रहा है कि शरारती अनंसरों द्वारा आग लगाई है। वहीं आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान दमकल विभाग की छोटी गाड़ी से आग पर काबू पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले सेतिया कॉप्लेक्स और जीएसटी विभाग की बिल्डिंग में आग लगने का मामला सामने आया था। 

    इस दौरान 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आग की घटनाओं पर काबू पाया गया। वहीं आज इकहरी पुली के पास प्लाट में आग लगने की सूचना मिली है। बता दें कि जिस जगह आग लगी है वहीं पास में लक्कड़ की मार्किट है। ऐसे में आग लगने से आस पास के दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं राहगीरों का कहना है कि इस खाली प्लाट में आए दिन आग लगने की घटना सामने आती है। लोगों का कहना है कि अक्सर राहगीर इस खाली प्लाट में कूड़ा भी फेंकते है।

  • Punjab : Police ने सांझे ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : Police ने सांझे ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन की बरामद, देखें वीडियो

    तरनतारन : सरहदी गांव माड़ी कंबोके ​​​​​​​में सूचना के आधार पर बीएसएफ और तरन तारन पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान यहां एक खेत में एक ड्रोन और आधा किलो हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ है। इस मामले में संबंधित थाना खालडा में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एयरक्राफ्ट एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

     फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन आया है। जिसके जरिए हथियार या हेरोइन खेमकरण और खालड़ा सेक्टर में भेजी गई है। इसी सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल और पुलिस टीम ने उक्त क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

    इस दौरान गांव माड़ीकंबोके के एक खेत में एक डीजीआई मैट्रिक्स ड्रोन और आधा किलो हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ है। इस संबंध में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ और संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ड्रोन गतिविधि में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए खुफिया और वैज्ञानिक जांच कर रही है। 

  • Kuwait में इमारत में आग लगने के मामले में Punjabi व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    Kuwait में इमारत में आग लगने के मामले में Punjabi व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः कुवैत में इमारत में भीषण आग लगने के मामले में 45 भारतीयों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में मरने वालों में पंजाब के होशियारपुर का भी एक व्यक्ति शामिल है। आज सभी शवों को भारत लाया गया। होशियारपुर के मृतक व्यक्ति की पहचान 63 वर्षीय हिम्मत रॉय के रूप में हुई है। परिवार का कहना है कि हिम्मत रॉय घर में अकेला कमाने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर छा गई है। मृतक की पत्नी और दामाद ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हिम्मत रॉय 25 साल से अधिक समय से कुवैत में काम कर रहे थे और परिवार अच्छे से गुजर-बसर कर रहा था।

    उन्होंने बताया कि हिम्मत रॉय का एक बेटा और दो बेटियां हैं, बेटा अभी 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है और बेटियों की शादी हो चुकी है। हिम्मत रॉय के दामाद ने भरी आंखों से दुख व्यक्त करते हुए कहा कि होशियारपुर के तहसीलदार ने कल ही उन्हें मृतक हिम्मत रॉय के भारत आने की जानकारी दी थी, लेकिन प्रशासन या सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उन तक नहीं पहुंचा। इलाका निवासियों का कहना है कि परिवार में हिम्मत रॉय अकेले कमाने वाले थे और अब उनके बेटे अर्शदीप का भविष्य अंधकारमय न हो, इसलिए सरकार को उनका हाथ थामना चाहिए और उनकी आर्थिक मदद करने की अपील की है।

  • Punjab: बड़ा झटका, बिजली के दामों में हुई बढ़ौतरी

    मोहालीः लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद आम जनता पर लगातार महंगाई की मार पड़ रही है। हाल ही में दूध और टोल टैक्स के रेटों में बढ़ौतरी हुई थी। वहीं अब पंजाब में बिजली महंगी हो गई है। स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के नए टैरिफ चार्ज निर्धारित कर दिए हैं। इसके अनुसार घरेलू के प्रति यूनिट 10 से 12 पैसे और इंडस्ट्रियल के 15 पैसे तक रेट बढ़ाए गए हैं। वहीं ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली की दर में 15 पैसे बढ़ोतरी की गई है।

    नए आदेश पंजाब में 16 जून से लागू होंगे। यह आदेश एक साल के लिए रहेंगे। इस दौरान सभी कैटेगरी के रेटों में बदलाव होगा। बता दें कि पंजाब में हर परिवार को एक महीने 300 यूनिट और दो महीने में 600 यूनिट बिजली फ्री मिलती है। अगर कोई परिवार 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च कर लेता है तो उससे पूरा बिल वसूला जाता है। अगर ऐसे हुआ तो उपभोक्ता को बढ़ी हुई दर का बिजली बिल देना होगा। नए रेट के हिसाब हर परिवार को अब 30 से 40 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे।

    घरेलू कैटेगरी में 7 किलोवाट से लेकर 50 किलोवाट तक कोई पैसा नहीं बढ़ाया है। इस कैटेगरी में अधिकतर मिडल क्लास और हाई क्लास आती है. जो पहले से 5.34 रुपए से लेकर 7.75 प्रति यूनिट भुगतान कर रहे हैं। अगर सारे टैक्स मिला दिए जाएं तो 10 रुपए के करीब यह यूनिट बनती है। इसके साथ नॉन रेजिडेंशियल सप्लाई के रेटों में भी बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसमें 7 किलोवाट तक 6.91 से 7.75 रुपए प्रति यूनिट रेट है।

  • सट्टेबाजी में 9 गिरफ्तार, 15 करोड़ सहित Silver और Foreign Currency बरामद

    सट्टेबाजी में 9 गिरफ्तार, 15 करोड़ सहित Silver और Foreign Currency बरामद

    उज्जैन : पुलिस ने एक घर में छापा मारकर सटोरियों से 15 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। इनमें पांच-पांच सौ के नोटों की 3000 गडि्डयां हैं। इसके अलावा 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी जब्त की है। पुलिस रातभर नोट गिनती रही। शुक्रवार सुबह नोट गिनने के लिए मशीनें लगानी पड़ी।

     इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को कृष्णा पार्क और मुस्सद्दीपुरा में बिल्डर पीयूष चोपड़ा के घर में गेमिंग और आईपीएल सट्टे की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह रेड की गई। पुलिस के छापे की सूचना मिलने के कारण यहां कारोबार चलाने वाला मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा भाग निकला।

    19 ड्रीम्स में छापे के दौरान टीम को लैपटॉप, मोबाइल, टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। आरोपियों के पास भी नोट गिनने की मशीन मिली है। पुलिस ने विदेशी नोट भी जब्त किए गए हैं। 

  • Fuel बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

    Fuel बनाने वाली Factory में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

    होशियारपुर : गांव कोटला गौंसपुर में स्थित पराली ईंधन बनाने वाली फैक्ट्री इको एनर्जी वेंचर्स के दोसड़का के नजदीक गांव फतेहपुर में स्टॉक यार्ड में सुबह भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। इस मौके पर कंपनी की डायरेक्टर समरा जैन और राखी जैन ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे स्टॉक यार्ड के चौंकीदार सुरिंदर कुमार ने उन्हें घटना की सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

    मौके पर पहुंचे फायर कर्मी गगनप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, विजय कुमार, ललित और मंजीत सिंह ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इसी बीच दसूहा से भी दमकल की गाड़ी बुला ली गई, लेकिन सूखी पराली होने के कारण आग रुकने की बजाय और भड़कने लगी। करीब तीन एकड़ के स्टॉक यार्ड में पड़ी पराली की हजारों गांठें सुलग रही थीं। देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। नुकसान की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।

     फैक्ट्री मालिकों ने इस घटना में किसी शरारती तत्व का हाथ होने की भी आशंका जताई है। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। भूसे से बने इंडक्शन फ्यूल का उपयोग कई कारखानों में ईंधन के रूप में किया जाता है। सरकार भी खेतों में पराली न जलाने और उसे ईंधन बनाने के काम में लाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, क्योंकि खेतों में पराली जलाना पर्यावरण को प्रदूषित करने की एक गंभीर समस्या है।

  • Punjab and Sindh Bank की लूट की सुलझी गुत्थी, नगदी सहित तीनों आरोपी गिरफ्तार

    Punjab and Sindh Bank की लूट की सुलझी गुत्थी, नगदी सहित तीनों आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना के बगली कलां गांव में स्थित 3 दिन पहले पंजाब एंड सिंध बैंक में लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान लुटेरे बैंक से 15.92 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए थे। इस मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह, जगदीश सिंह गुलाबा और गुरमीन सिंह नोना निवासी अजनाला के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार, बाइक और डकैती की रकम बरामद कर ली गई। पुलिस ने कहा कि तीनों का रिमांड लेकर आगे की जांच की जाएगी।

    बता दें कि गांव बगली बागली कलां में पंजाब एंड सिंध बैंक में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में 15.92 लाख रुपए लूट लिए थे। आरोपी लूट के बाद फरार हो गए थे। तीनों लुटेरों के पास एक-एक पिस्टल थी। जैसे ही वह बैंक में अंदर जाने लगे तो मुंह ढके होने के कारण बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि आप अपने मुंह से कपड़ा हटाए। इसको लेकर उनकी बहस हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक छीन कर वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने बैंक के अंदर और बाहर फायर भी किए गए थे।

  • Punjab: सांसद अमृतपाल सिंह को दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं, देखें वीडियो

    Punjab: सांसद अमृतपाल सिंह को दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं, देखें वीडियो

    बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल फतेह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    बठिंडा: खडूर साहिब से सांसद बने अमृतपाल सिंह को जेल से बाहर निकालने और दिल्ली में सांसद के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिरोमणि अकाली दल फतेह ने बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 

    इस दौरान शिरोमणि अकाली दल फतेह के अध्यक्ष जसकरन सिंह काहन सिंह वाला ने बताया कि खडूर साहिब के लोगों ने लोकसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह को पंजाब में सबसे अधिक वोट देकर अपना सांसद चुना है और अब 18 जून को सभी सांसदों को सम्मानित किया जा रहा है, अमृतपाल सिंह को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जा रहा है और यह उनके साथ धक्का है।

    उन्होंने कहा कि 12 जून को 21 सदस्यीय समिति के साथ वह देश के राष्ट्रपति से मिले थे।इस दौरान मांग पत्र सौंप अमृतपाल सिंह को भी संसद सदस्य के रूप में सम्मानित किए जाने की मांग की थी। इस दौरान राष्ट्रपति ने भरोसा दिया था कि वह जल्द ही इस संबंधी जवाब देंगे। लेकिन फिर भी अमृतपाल सिंह को 18 जून के समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई, तो हम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भी मिलेंगे।