Blog

  • 34 बार चाकू से वार कर लड़की की हत्या करने के मामले में कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    34 बार चाकू से वार कर लड़की की हत्या करने के मामले में कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    नई दिल्‍ली: गुजरात के राजकोट की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की की 34 बार चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी को मौत की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरआर चौधरी की अदालत ने 26 वर्षीय जयेश सरवैया को 11वीं कक्षा की एक छात्रा को 34 बार चाकू मारने के आरोप में मौत की सजा सुनाई, क्योंकि उसने संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। उस व्यक्ति ने लड़की के भाई को भी घायल कर दिया था, जिसने मार्च 2021 में हुए हमले के दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश की थी।

    विशेष सरकारी वकील जनक पटेल ने कहा कि अदालत ने निर्भया मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई परिभाषा के अनुसार इसे “दुर्लभतम से दुर्लभ मामला” माना। उन्होंने कहा कि दोषी को उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। जयेश सरवैया पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पटेल ने कहा, “अदालत ने आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी को मौत की सजा सुनाई और 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया। यह एक ऐसी हत्या थी, जिसने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया और इसलिए इसे गंभीरता से लिया गया।”

    उन्होंने कहा कि दोषी को अपील के लिए एक महीने का समय दिया गया है। आरोपी और लड़की जेतपुर के जेतलसर गांव के रहने वाले थे। वह आदमी उसे परेशान कर रहा था और 16 मार्च, 2021 को वह एक प्रस्ताव लेकर उसके घर गया। उसके मना करने पर सरवैया ने लड़की की पिटाई की और जब उसने भागने की कोशिश की, तो उसके घर के बाहर कई बार चाकू से वार किया। हैरान स्थानीय लोगों ने मांग की थी कि उन्हें मृत्युदंड दिया जाए।

  • पंजाबः MBBS स्टूडेंट के सुसाइड मामले में NCSC अध्यक्ष विजय सांपला ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

    पंजाबः MBBS स्टूडेंट के सुसाइड मामले में NCSC अध्यक्ष विजय सांपला ने प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

    अमृतसर: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने अपने अध्यक्ष विजय सांपला के आदेश पर श्री गुरु राम दास मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों द्वारा की गई जातिवादी टिप्पणियों से परेशान होकर कॉलेज के छात्रावास में एक एमबीबीएस इंटर्न द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए अमृतसर जिला प्रशासन के अधिकारियों को नोटिस जारी कर तुरंत कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। कई समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों से एनसीएससी को मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी कॉलेज के शिक्षकों द्वारा की जा रही जातिवादी टिप्पणियों से परेशान थी, जो कहते थे कि वे उसे डॉक्टर नहीं बनने देंगे।

    एनसीएससी आयोग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर मंडलायुक्त (जालंधर मंडल), पुलिस महानिरीक्षक (सीमा रेंज), उपायुक्त (अमृतसर जिला) और पुलिस आयुक्त (अमृतसर जिला) को मामले की जांच करने और मामले की जांच करने के लिए कहा। आरोप/मामले पर की गई कार्रवाई के तथ्यों और जानकारी के आधार पर, तुरंत, डाक या ईमेल के माध्यम से रिपोर्ट करें। सांपला ने अधिकारियों को चेताया कि यदि कार्रवाई की गई रिपोर्ट निर्धारित समय के भीतर प्राप्त नहीं होती है, तो आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत उसे दी गई दीवानी अदालत की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है और दिल्ली में आयोग के समक्ष व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए समन जारी कर सकता है।

  • पंजाबः कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने जारी किया समन

    पंजाबः कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने जारी किया समन

    पटियालाः पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। आय से अधिक संपत्ति के मामले में भरत इंदर सिंह चहल से जांच में शामिल होने के लिए सम्मन लेकर विजीलैंस विभाग की एक टीम आज सुबह उनके घर पहुंची है। लेकिन चहल के घर में न होने से एक बार फिर विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक विजीलैंस विभाग की टीम वहां मौजूद प्राइवेट सुरक्षा कर्मियों को भारत इंदर सिंह चहल को 15 मार्च को एसएसपी विजीलैंस के दफ्तर में शामिल होने के लिए कहा है।

  • केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, जाने मामला

    केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिया बड़ा झटका, जाने मामला

    नई दिल्ली : कोरोना महामारी के दौरान रोका गया केंद्रीय कर्मचारियों का अठारह महीनों का महंगाई भत्ता या डीए नहीं दिया जाएगा। लोक सभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में सरकार ने जानकारी दी है कि कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता काटकर सरकार ने जो 34,402.32 करोड़ रुपए बचाए हैं। सरकार ने इस पैसे का कोरोना महामारी से उबरने में उपयोग किया है। दरअसल, कोरोना काल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की तीन किश्तें नहीं दी गईं थीं। जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत नहीं दी गई।

    सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मौजूदा समय में बजट घाटा FRBM एक्ट के प्रावधानों की तुलना में दोगुना है इसलिए यह डीए देने का प्रस्ताव नहीं है। सरकार का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए)/महंगाई की तीन किस्तों को रोकने का निर्णय 1 जनवरी 2021 को कोविड-19 के संदर्भ में लिया गया था, ताकि सरकारी वित्त पर ज्यादा दबाव न पड़ें। लेकिन अभी भी सरकार का राजकोषीय घाटा दोगुने से भी अधिक स्तर पर चल रहा है। अभी सरकार को राजकोषीय घाटा से उबरने में कुछ और समय लग सकता है।

    बता दें कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) दिया जा रहा है। पिछले साल सितंबर 2022 में महंगाई भत्ते में सरकारी द्वारा बढ़ोतरी की गई थी। केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के महंगाई भत्ता मिलने की सरकार से काफी उम्मीदें थी लेकिन सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभागियों को महंगाई भत्ता न देने का फैसला कर डाला जिससे उन्हें बड़ा झटका लगा है। हालांकि कर्मचारी यूनियन सरकार से 18 महीने के डीए की मांग लगातार करते रहे हैं। उनकी दलील है कि महंगाई भत्ता (DA Hike) नहीं बढ़ाने के बावजूद कोरोनाकाल के दौरान अपने जान जोखिम में डालकर काम करते रहे हैं।

  • पंजाबः जीरा में शराब फैक्ट्री को हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    पंजाबः जीरा में शराब फैक्ट्री को हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    चंडीगढ़ः  हाईकोर्ट ने जीरा में शराब फैक्ट्री से एक सप्ताह में इथेनॉल निकालने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने सरकार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण फैक्ट्री मालिकों ने इथेनॉल के सुरक्षित निपटान की अनुमति मांगी थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। 

  • पंजाबः दो गुटों में हुई झड़प में युवक का कुल्हाड़ी से कत्ल

    पंजाबः दो गुटों में हुई झड़प में युवक का कुल्हाड़ी से कत्ल

    नारडः श्री आनंदपुर साहिब में देर रात सीमावर्ती गांव नारड के पास दो गुटों में लड़ाई होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों में पुरानी रंजिश के चलते लड़ाई हुई थी। इस दौरान एक गुट ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मार दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर जख्मी है। घायल को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सोनू और जख्मी की पहचान उसके भांजे रोहित पुत्र देशराज के रूप में हुई है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक देर रात रोहित की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर उसने अपने मामा सोनू को बुला लिया। झगड़े के दौरान युवकों ने सोनू को कुल्हाड़ी से वार करके मौत के घाट उतार दिया। घटना की जांच हिमाचल प्रदेश के थाना कोर्ट कलहूर के एसएचओ गौरव भारद्वाज कर रहे हैं। मामले में चार युवकों को नामजद किया गया है जबकि कुछ अज्ञात भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार, मामला गैंगवार का है। सोनू बहुचर्चित गुट्टी गैंग से संबंधित था। गौरतलब है कि गुट्टी कत्ल में पैरोल पर आए हुए एक युवक भूरे से सोनू की कुछ दिन पहले लड़ाई भी हुई थी। मृतक सोनू पर भी कई मामले दर्ज थे।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, जीजे ने सालों पर किए फायर

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, जीजे ने सालों पर किए फायर

    अमृतसरः शहर में गोलियां चलने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला मजीठा हलके से सामने आया है। जहां परिवारिक झगड़े दौरान जीजे ने अपने 2 सालों पर गोलियां चला दी। जिसमें दोनों साले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिवार ने उपचार के लिए घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने सालों के बयानों के आधार पर आरोपी जीजा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल सन्नी और कुलदीप सिंह ने बताया कि वे मजीठा में फ्रूट की रेहड़ियां लगाते हैं। उनके चाचे के दामाद बलविंदर सिंह का उनके साथ पुराना विवाद चल रहा है। रंजिशन बलजिंदर अपने एक साथी के साथ आया और उस पर गोलियां चला दी। दोनों भाइयों पर कुल 4 फायर किए गए।

    दो फायर मिस हो गए और एक-एक गोली दोनों भाइयों के लगी। मजीठा थाने की जांच अधिकारी मनमीत सिंह ने बताया कि बावा अस्पताल के पास घटना होने का मामला उनके ध्यान में आया है। दोनों भाइयों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। दोनों के बयानों के आधार पर बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने पशु तालाब फलाही का किया दौरा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः आज होशियारपुर के विधायक और कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने पशु तालाब फलाही का दौरा किया। ईस मोके पर वहा डीसी कोमल मित्तल और अनय पुलिस अधिकारी भी मजूद रहे और ब्रम्शंकर जिम्पा ने मौके पर वहां अधिकारियो को दिशानिर्देश दिए और कहा कि पशु तालाब में जानवरों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

    सुनील जाखड़ द्वारा राजा वडिंग पर टिपणी करने पर ब्रह्म शंकर जिंपा द्वारा कहा गया के राजा वडिंग और सुनील जाखड़ के पास आपस में उल्झने के सिवा कोई चारा नहीं ये विधान सभा में भी क्लियर हो चूका है और जिम्पा ने कहा कि पंजाब के लोग ये जान चुके है कि कोनसी पार्टी उनके हित में काम कर रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद की बढ़ी मुश्किलें, हुआ मामला दर्ज

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद की बढ़ी मुश्किलें, हुआ मामला दर्ज

    लुधियाना : पंजाब में सत्ता जाने के बाद कांग्रेसी नेताओं की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। वहीं कांग्रेस पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन ही विजिलेंस की टीम ने विधायक के परिसर और रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी। वहीं अब मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक के खिलाफ अधिक मात्रा में शराब रखने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस दौरान संपत्तियों के आकलन और जांच के बाद उनके पास से बड़ी मात्रा में आयातित/विदेशी शराब सहित ब्रांडेड व्हिस्की बरामद हुई थी।

    आबकारी और कराधान विभाग के एक निरीक्षक द्वारा जांच करने पर यह पाया गया कि पूर्व विधायक और उनके बेटे के पास एल-50 लाइसेंस है, जिसमें से प्रत्येक को व्हिस्की की 24 बोतलें रखने के लिए अधिकृत किया गया है। साथ ही इतनी ही संख्या में शराब की बोतलें। पता चला कि आयातित व्हिस्की की डेढ़ बोतल, शराब की 7 बोतलें और साथ ही व्हिस्की की 7 बोतलें अधिक मात्रा में थीं, जिन्हें चंडीगढ़ में ही बेचा जा सकता था। कुल मिलाकर, अधिकृत मात्रा से साढ़े 15 बोतलें अधिक थीं। इस संबंध में कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ मामला एफआईआर नंबर 59 दिनांक 14.3.23 धारा 61/1/14 आबकारी एक्ट, थाना डिवीजन नंबर 5, लुधियाना के तहत दर्ज किया गया है। यहां यह बताना उचित होगा कि 73 बोतलों में से 26 बोतलें ब्रांडेड आयातित व्हिस्की और स्कॉच की थीं। बताया जा रहा है कि इसके अलावा वैद के घर से नकदी और गोल्ड भी टीम ने बरामद किया है।

    विजिलेंस ने पूर्व विधायक कुलदीप वैद की कोठी पर जब दबिश दी तो तब पहले 6 प्रॉपर्टी की संख्या सामने आ रही थी। इस बीच 3 से 4 घंटे बाद 9 से अधिक जायदादों के कागजात अधिकारियों के सामने आए है। जांच के दौरान जायदादों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है जिस कारण कहीं न कहीं वैद मुश्किल में पड़ सकते हैं। वहीं इस मामले को लेकर विजिलेंस एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पूर्व विधायक कुलदीप वैद के घर पर टीम ने जांच की है। कुछ शराब की बोतलें भी मिली है। बाकी पड़ताल के बाद पूरी जानकारी दे दी जाएगी।

  • पंजाबः खालिस्तानी पन्नू ने रेलवे ट्रैक को पहुंचाया नुकसान, दी ये धमकी, देखें वीडियो

    पंजाबः खालिस्तानी पन्नू ने रेलवे ट्रैक को पहुंचाया नुकसान, दी ये धमकी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में जी-20 की मीटिंग के दौरान लगातार खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत पन्नू सोशल मीडिया पर धमकियां दे रहा है। इसी के चलते आज फिर एक और वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल करके पन्नू ने सरकार को धमकियां दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।

    इसी बीच सिख्स फॉर जस्टिस की ओर से गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट (लहिरा मोहब्बत) को रोकने के लिए रेलवे ट्रैक की क्लिप उखाड़ दी है। इसके साथ ही थर्मल प्लांट की दीवारों पर “पंजाब, भारत का हिस्सा नहीं” “हिंदुस्तान मुर्दाबाद” के प्रिंट छपवाए गए हैं। इस बीच उन्होंने 15 मार्च से 19 मार्च तक ट्रेन रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल प्रोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान की होगी।