Blog

  • पंजाबः IG के नाम पर 20 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में DSP गिरफ्तार 

    पंजाबः IG के नाम पर 20 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में DSP गिरफ्तार 

    फिरोजपुरः पंजाब में रिश्वत के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने डीएसपी सुशील कुमार को आईजी के नाम पर 20 लाख रुपए की रिश्वत मंगाने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। बता दें कि 2019 में जिले के गांव कोटसुखिया में डेरा बाबा हरका दास के मुखी संत बाबा दयाल सिंह की हत्या मामले में शिकायतकर्ता बाबा गगन दास से ही आइजी के नाम पर 20 लाख रिश्वत लेने के मामले में एसपी गगनेश कुमार, डीएसपी सुशील कुमार व एसआई खेम चंद पराशर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई थी। 

    हालांकि, इस मामले में 3 जून को एसपी एसपी गगनेश कुमार व डीएसपी सुशील कुमार से विजिलेंस द्वारा पूछताछ की गई थी लेकिन एसआई खेम चंद पराशर विजिलेंस के हाथ नहीं लगा था। दूसरी ओर पुलिस विभाग द्वारा उक्त मामले में एफआईआर होने के पश्चात एसपी व डीएसपी का तबादला कर दिया गया था।

  • पंजाबः भाजपा के खिलाफ बनाए INDIA गठबंधन को Navjot Sidhu का आया बड़ा बयान

    पंजाबः भाजपा के खिलाफ बनाए INDIA गठबंधन को Navjot Sidhu का आया बड़ा बयान

    अमृतसरः अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को कड़ी चुनौती देने के प्रयास में जुटे 26 विपक्षी दलों ने बीते दिन अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (INDIA)’ रखा। इस दौरान बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमारे गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ होगा। सभी ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया।’  उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनाई जाएगी और महाराष्ट्र के मुंबई में होने वाली अगली बैठक में इसके सदस्यों के नामों की घोषणा की जाएगी।

    जिसके बाद एलायंस (इंडिया) में 26 राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”यह लोकतंत्र के अस्तित्व की लड़ाई है… “संवैधानिक मूल्य” विलुप्त हो जाएंगे यदि जनशक्ति की आड़ में तानाशाह के रूप में शासन करने वाले लोग देश के कल्याण के लिए काम करने वाली एजेंसियों को गुलाम बनाना जारी रखेंगे। “महाभारत” अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई थी… यह लोकतंत्रवादियों और निरंकुशों के बीच की लड़ाई है… तुच्छ स्वार्थी लाभों को भूलने का समय… पैरिश-पंप राजनीति को त्यागें और “संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष” को सशक्त बनाने की दिशा में काम करें “भारत लोकतांत्रिक गणराज्य” की परिकल्पना हमारे पूर्वजों ने की थी! भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन वह आवाज़ है जो हमारे संवैधानिक लोकाचार की रक्षा करेगी और लोगों के मुद्दों के लिए लड़ेगी… “भारत के लोगों” आपके पास एक विकल्प है, अपना भाग्य चुनें……. लोकतंत्र के लिए वोट करें – भारत के लिए वोट करें – वोट करें तानाशाही शासन के खिलाफ। शाबाश I-N-D-I-A आप हमारे संविधान की शाश्वत भावना के लिए लड़ रहे हैं!”

  • होशियारपुरः एंबुलेंस में पुलिसकर्मी पी रहे शराब, वीडियो वायरल

    होशियारपुरः एंबुलेंस में पुलिसकर्मी पी रहे शराब, वीडियो वायरल

    होशियारपुरः पुलिस कर्मियों द्वारा एंबुलेंस को जाम लगाने का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जब यह वीडियो उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो विभाग ने जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह एंबुलेंस होशियारपुर सेंट्रल जेल की है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिसकर्मी किस थाने के हैं। इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहां के विभाग द्वारा इसका पता लगाया जा रहा है।

    वीडियो में रात के समय एम्बुलेंस को सड़क से नीचे जाते हुए दिखाया गया है। पीछे 3 लोग बैठे हैं। वहां 2 पुलिसकर्मी हैं और लाल टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति बैठा है। एक कर्मचारी गिलास से शराब पी रहा है, दूसरा उसे कुछ खाने को दे रहा है।

    इसके साथ ही पीछे आ रहे लोगों ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। बता दें कि जहां पुलिस कानून तोड़ने वाले लोगों को सबक सिखाती है और सीधे रास्ते पर चलने की सलाह देती है, वहीं पुलिस खुद नियम तोड़ती नजर आती है। इस वीडियो का लोगों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। अब देखने वाली बात यह है कि इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।

  • बड़ा हादसाः करंट लगने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः करंट लगने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई और 7 लोग घायल हो गए हैं। मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। चमोली के एसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे के मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दे दिये हैं। उत्तराखंड में अनेक स्थानों पर इन दिनों लगातार बारिश हो रही है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोदी हादसे पर कहा, “चमोली में बेहद दुखद घटना का समाचार मिला है। 15 लोगों के हताहत होने की जानकारी अभी तक मिली है। इस घटना के मजिस्‍ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गए हैं। एसडीआरएफ सभी बचाव दल घटनास्‍थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। जरूरत पढ़ने पर उन्‍हें अन्‍य अस्‍पतालों में शिफ्ट किया जाएगा। घायलों को हायर सेंटर पर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सहायता ली जा रही है। ईश्‍वर से प्रार्थना है कि घायल जल्‍द स्‍वस्‍थ हो जाएं।” 

    बताया जा रहा है कि मारे गए लोगों में एक पुलिसकर्मी सब इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड के जवान हैं। प्रोजेक्ट में बने ब्रिज में करंट आने से ये हादसा हुआ। पहले एक जल निगम के कर्मचारी की मौत हुई, फिर अन्‍य करंट की चपेट में आ गए। चमोली के पीपलकोटी में हुए हादसे को लेकर एडीजी लॉन आर्डर वी मुरुगेशन ने मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा कि देर रात चमोली के पीपलकोटी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में एक हादसा हुआ था, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जिसका पंचनामा भरने के लिए पुलिस की टीम सुबह मौके पर पहुंची थी और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे।

    इसी दौरान अचानक सुबह एक बार फिर करंट फैल गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान 22 लोग करंट की चपेट में आ गए, जिनमें से 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो को हेलीकॉप्टर के जरिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। लगातार बारिश से गंगा, यमुना सहित प्रदेश की सभी नदियां उफान पर आ गयी हैं। बारिश के कारण गंगा की सहायक अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर पौड़ी जिले के श्रीनगर में जीवीके जलविद्युत परियोजना के बांध से करीब 3000 क्यूमैक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। 

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने पानी छोड़े जाने के चलते पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार और देहरादून के जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। हरिद्वार, ऋषिकेश तथा अन्य जगहों पर पुलिस द्वारा लोगों को नदी तटों से दूर रहने तथा नदी किनारे बसे लोगों से अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने और वहां से हटने के लिए मुनादी की जा रही है।

  • बादल फटने से BRO का पुल टूटा, येलो अलर्ट जारी

    बादल फटने से BRO का पुल टूटा, येलो अलर्ट जारी

    पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश के साथ-साथ बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच प्रदेश के पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा पर बादल फटने की घटना सामने आई है। जिले के कालापानी के पास बादल फटा है। इसके चलते बीआरओ का पुल जमींदोज हो गया है। पुल टूटने से लिपुलेख बॉर्डर की आवाजाही बंद हो गई है।

    पिथौरागढ़ जिले का ये हिस्सा अति दुर्गम है। यहां तक रोड बनाने में भी बीआरओ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। वैली ब्रिज बनाने में भी काफी मेहनत लगी है। बादल फटने से बीआरओर को काफी नुकसान हुआ है।

    हालांकि राहत की बात ये है कि बॉर्डर के इस इलाके में आबादी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बीआरओ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। राजस्व विभाग की टीम धारचूला से कालापानी के लिए रवाना हो गई है। थोड़ी देर में राजस्व विभाग की टीम के भी मौके पर पहुंचने की उम्मीद है।

    बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड का मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून सहित कई पहाड़ी इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज और कल यानी कि वीरवार के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 21 जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार यानी कि आज सुबह बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे झरझर गार्ड रानाचट्टी के पास मलबा आने से बंद हो गया है। वहीं गंगोत्री हाईवे मनेरी डैम के पास मलबा आने से बंद है।

  • बड़ी खबरः एयरपोर्ट पर अमृतपाल सिंह की पत्नी को रोका

    बड़ी खबरः एयरपोर्ट पर अमृतपाल सिंह की पत्नी को रोका

    नई दिल्लीः वारिस पंजाब दे चीफ अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया है। किरणदीप कौर UK जाने के लिए फ्लाइट लेने पहुंची थी। टीम उससे पूछताछ कर रही है। इससे पहले किरणदीप को अमृतसर एयरपोर्ट पर भी रोका गया था। 3 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था।

    बता दें कि अमृतपाल ने दुबई से पंजाब लौटकर इसी साल 10 फरवरी को पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में किरणदीप कौर से शादी की थी। यह समारोह पूरी तरह गुप्त रखा गया। किरणदीप कौर ब्रिटेन की सिटीजन है। वह मूलरूप से जालंधर के कुलारां गांव की है। कुछ समय पहले उसका परिवार इंग्लैंड में बस गया था।

    अमृतपाल के फरार होने के बाद किरणदीप कौर ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था- अमृतपाल को छोड़कर नहीं जाऊंगी। अमृतपाल सिर्फ धर्मप्रचार कर रहे थे। उन्होंने कुछ गलत नहीं किया, वह बेकसूर हैं। अमृतपाल ने हमेशा युवाओं को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है। आज उन्हें गलत आरोपों में फंसाया जा रहा है।

  • अग्निवीर वायु भर्ती हेतू 27 जुलाई से 17 अगस्त तक आनलाईन आवेदन करें

    अग्निवीर वायु भर्ती हेतू 27 जुलाई से 17 अगस्त तक आनलाईन आवेदन करें

    ऊना/सुशील पंडित: एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश के अविवाहित पुरूषों व महिलाओं के लिए अग्निवीर वायु भर्ती आयोजित की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विंग कमांडर एवीजी रैड्डी, कमांडिंग आफिसर, 1 एएससी, वायु सेना अंबाला कैंट ने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई से 17 अगस्त तक भारतीय वायु सेना की बेवसाईट https://agnipathvayu-cdac-inपद  पर जाकर आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। 
    उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अभ्यर्थी का जन्म 27 जून, 2003 से 27 दिसम्बर, 2006 के मध्य होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 250 रूपये रहेगा। उन्होंने बताया कि अग्निवीर वायु भर्ती के आॅनलाईन परीक्षा 30 अक्तूबर से आयोजित होगी। अभ्यर्थी योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए भारतीय वायु सेना की बेवसाईट पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • मजदूरों के अधिकारों का हो रहा हनन: कामरेड जगत राम

    मजदूरों के अधिकारों का हो रहा हनन: कामरेड जगत राम

    नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना की इंडस्ट्रटीअल वर्कर यूनियन (इंटक) की बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में तरसेम लाल की प्रधानगी में हुई ।इस बैठक में हिमाचल इंटक के महासचिव कामरेड जगत राम शर्मा भी उपस्थित रहे। काफी चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि यूनियन कि कार्यकारिणी कमेटी बिल्कुल असफल हो चुकी है और मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है। विभिन्न  उद्योगों के मजदूर नेताओं की सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि नई कार्यकारिणी गठित कर दी जाए जो कि इस प्रकार है जिला अध्यक्ष शिवल कुमार ठाकुर , कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी कुमार जोशी इनके अलावा वरिष्ठ प्रधान तरसेम कुमार , उप प्रधान अनीश कुमार, उमेश कुमार, बलवीर कुमार, अशीष शर्मा व संयुक्त सचिव पर विजय राणा, सुरेंद्र कुमार, विपिन सिंह ,कोषाध्यक्ष किशन चंद्र आदि को जिम्मेवारी सौंपी गई।
    इसके अलावा यूनियन के कार्यकारिणी के सदस्य तथा और पदाधिकारी बाद में विस्तार करके बता दिए जाएगा। कामरेड जगत राम ने यह बताया कि आज मजदूरों के बदतर से बदतर हाल हो रहे हैं इसके जिम्मेदार मोदी ओर उसकी आर्थिक नीतियां है कि जो 44 श्रम कानूनों को हटाकर 4 लेवर कोड बना दिए गये जो कि मजदूरों को  पूंजी पतियों का गुलाम बना दिया गया है अब गेंद मजदूरों के हाथ में है कि 2024 मे मोदी को हटाकर मजदूरों के अच्छे दिन आएंगे।
  • पंजाबः भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, विपक्ष पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, विपक्ष पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के कई जिलों में आई बाढ़ के बाद भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ हलकों का दौरा कर रहे है। इस दौरान आज वह गुरदासपुर पहुंचे। जहां भजपा प्रधान सुनील जाखड ने प्रेस वार्ता के दौरान पंजाब में आई बाढ़ से हुए नुकसान का सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वहीं मकोड़ा पत्तन पर और पंजाब में आई बाढ़ के दौरान लोगों के हुए नुक्सान के लिए भाजपा प्रधान ने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पंजाब में आई बाढ़ के दौरान सरकार की नलायकी सामने आई है। उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने इसके लिए कोई रेवेन्यू मीटिंग तक नहीं की। इस मौके उन्होंने ने कहा कि आज के समय में भाजपा के अलावा और कोई भी पार्टी देश का भला नहीं कर सकती।

    वहीं विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रधान ने कहा कि विरोधियों द्वारा बनाई गई इंडिया नाम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा विपक्ष अपनी कमजोरियां बचाने के लिए ऐसा कर रहे है। देश को मजबूत सरकार नरिंदर मोदी ही दे सकते है। इस मौके उन्होंने ने कहा कि मैं पार्टी के प्रोग्राम तहत हर जिले में पार्टी वर्करो के साथ मीटिंग कर रहा हू और वर्करों की मुश्किलों को जान रहा हूं। इस दौरान उन्होंने पार्टी वर्करों से अपील करते हुए कहा कि जहां भी पंजाब में पानी आया है वहां जाकर लोगो की हरसंभव मदद करे और लोगो की मुश्किलों का हल करने की कोशिश करें। वहीं इस मौके उन्होंने ने वर्करो के साथ के मीटिंग भी की।

  • पंजाबः मानसा, तरनतारन सहित चार जिलों में बारिश से बिगड़ी स्थिति, गांवों में घुसा पानी

    पंजाबः मानसा, तरनतारन सहित चार जिलों में बारिश से बिगड़ी स्थिति, गांवों में घुसा पानी

    चंडीगढ़ः पंजाब के 4 जिलों मानसा, तरनतारन, पठानकोट और गुरदासपुर में बारिश से स्थिति बिगड़ गई है। मानसा-सिरसा नेशनल हाईवे का एक साइड पानी में डूब गया गया। जबकि दूसरी तरफ बांध बना दिया गया है। तरनतारन में ब्यास नदी में बांध टूटने के बाद पानी गांवों की तरफ घुस रहा है। मानसा में घग्गर का पानी सरदूलगढ़ शहर में घुस गया है। 

    गुरदासपुर में मकोड़ा पत्तन और पठानकोट के बमियाल में पानी घुस गया है। जम्मू कश्मीर के कठुआ में स्थित UMP डैम से बुधवार सुबह 2.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे गुरदासपुर के दीनानगर में भारत पाक सीमा के पास लगती उझ नदी और रावी नदी के संगम स्थल मकोड़ा पत्तन में जलस्तर बढ़ा है। इससे दरिया में नाव चलनी बंद हो गई हैं। इस वजह से भारत-पाक सीमा से सटे 7 गांवों तूर, चेबे, भरयाल, लासियन, मम्मी चक रंगा, कजले और झूमर का देश से संपर्क कट गया है।