Blog

  • Jalandhar News: MGN, Mayor World और DPS Schools को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: MGN, Mayor World और DPS Schools को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल, जारी ई-मेल में DPS School, Mayor World School और MGN School को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। ई-मेल से मिली धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं पुलिस बम स्कवॉयड टीम के साथ स्कूलों में जायजा लेने के लिए पहुंच गई है और इमारतों की जांच की जा रही है। ई-मेल में लिखा है अपने बच्चों को बचाओ। खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, हिंदू सनातन मोदी सरकार को तबाह करेंगे। इसी के साथ लिखा 14 अप्रैल को बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

  • ट्रंप के बयानों का नहीं दिखा असर, प्री ओपन में सेंसेक्‍स में आया उछाल

    ट्रंप के बयानों का नहीं दिखा असर, प्री ओपन में सेंसेक्‍स में आया उछाल

    नई दिल्लीः मिडिल ईस्‍ट में जारी जंग के चलते बिगड़े सेंटिमेंट के बीच आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने निवेशकों के बीच थोड़ी उम्‍मीद दिखाई है। तीन दिन के लॉन्‍ग वीकेंड के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कमजोर संकेतों के बावजूद प्री ओपनिंग सेशन में सेंसेक्‍स हल्‍की बढ़त के साथ खुला है। सोमवार करीब 9:05 बजे इसमें 185 अंकों का उछाल दिखा। वहीं निफ्टी 50 में भी हल्‍का उछाल देखा गया।

    ये 0.30 फीसदी या 67.20 अंकों के उछाल के साथ 22,780 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे थे। सुबह करीब 8:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 22,623 के स्तर पर कारोबार करता दिखा था। इसमें करीब 82 अंकों (-0.36%) की गिरावट देखी गई थी। बता दें कि मिडिल ईस्‍ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण वैश्विक संकेत नकारात्मक बने हुए हैं।

    ईरान ने दुन‍ियाभर को अपनी ताकत द‍िखाने के ल‍िए होर्मुज को बंद कर रखा है। इस अहम समुद्री मार्ग को खोलने के ल‍िये ट्रंप की तरफ से ईरान को तबाह करने की चेतावनी दी गई है। इन बयानों से ट्रंप की बौखलाहट नजर आ रही है। यूएस मार्केट के सूचकांक S&P 500 और नैस्‍डैक में कारोबार बंद है। 3 अप्रैल को बंद हुए कारोबारी सत्र में दोनों ही सूचकांक हरे न‍िशान के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा डाउ जोन्‍स फ्यूचर में भी आज तेजी देखी जा रही है।

  • Punjab News: Model Town में तेज रफ्तार कार ने मर्सिडीज को मारी टक्कर, तोड़े बिजली के पोल, देखें वीडियो 

    Punjab News: Model Town में तेज रफ्तार कार ने मर्सिडीज को मारी टक्कर, तोड़े बिजली के पोल, देखें वीडियो 

    लुधियाना: जिले के पॉश इलाके मॉडल टाउन प्रीतम नगर में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार निसान सनी कार ने जबरदस्त उत्पात मचाया। नशे या लापरवाही के कारण बेकाबू हुई इस कार ने न केवल बिजली के खंभों को तोड़ा बल्कि घर के बाहर खड़ी एक महंगी मर्सिडीज कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के बाद कार सवार दो युवतियां और एक युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निसान सनी कार काफी तेज रफ्तार में थी। सबसे पहले कार एक बिजली के ट्रांसफार्मर वाले खंभे से टकराई। वहां से भागने की कोशिश में चालक ने कार की रफ्तार और बढ़ा दी, लेकिन महज 100 मीटर की दूरी पर कार फिर बेकाबू होकर दो अन्य बिजली के खंभों में जा घुसी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली के खंभे टेढ़े हो गए और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि गाड़ी किस तरह सीधे खंभे से टकराई है। टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और चिंगारियां निकलीं, जिसके तुरंत बाद कार में से तीन लोग बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित मर्सिडीज कार के मालिक अर्शदीप ने बताया, हम घर के अंदर थे, तभी अचानक बाहर जोरदार धमाका हुआ। जब बाहर निकलकर देखा तो दंग रह गए। घर के बाहर लगे दो खंभों में एक कार घुसी हुई थी। उस कार ने हमारी मर्सिडीज को भी जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे उसे काफी नुकसान पहुँचा है।

    हमने देखा कि कार में दो लड़कियां और एक सरदार लड़का सवार था। गाड़ी एक लड़की चला रही थी। जैसे ही लोग इकट्ठा होने लगे, वे तीनों मौका पाकर वहां से भाग निकले। हादसे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी और मॉडल टाउन थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुँची। बिजली विभाग के जेई (JE) ने बताया कि इस टक्कर के कारण विभाग को काफी नुकसान हुआ है और बिजली की लाइनें पूरी तरह ठप हो गई हैं। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और खंभों को ठीक करने के बाद ही इलाके की सप्लाई बहाल की जा सकेगी।

    मॉडल टाउन के नाइट ड्यूटी ऑफिसर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त निसान सनी कार को कब्जे में ले लिया है। तलाशी के दौरान कार के भीतर से दो मोबाइल फोन और एक पर्स बरामद हुआ है। पुलिस इन सबूतों के आधार पर कार मालिक और उसमें सवार युवक-युवतियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

  • Punjab News: महिला ने किया बच्ची के अपहरण का प्रयास, लोगों ने पकड़कर पीटा, देखें वीडियो 

    Punjab News: महिला ने किया बच्ची के अपहरण का प्रयास, लोगों ने पकड़कर पीटा, देखें वीडियो 

    लुधियाना: जिले के समराला चौक के पास नरिंदर नगर इलाके में रविवार को बच्चा चोरी की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने घर के बाहर खड़ी कार की खिड़की से 5 साल की बच्ची को बाहर निकालकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन पिता की सतर्कता से आरोपी महिला पकड़ी गई। इलाका निवासी मनमीत सिंह ने बताया कि वह अपने 5 साल के जुड़वां बच्चों (बेटे गुनकिरत और बेटी गुमकीरत) के साथ गुरुद्वारा साहिब जाने के लिए कार में सवार हुए थे। जैसे ही उन्होंने कार बैक की, वहां खड़ी एक अज्ञात महिला ने पिछली खिड़की (जिसका शीशा खुला था) से हाथ डालकर उनकी बेटी को बाहर खींचने की कोशिश की।

    मनमीत ने तुरंत शोर मचाया और महिला को मौके पर ही दबोच लिया। महिला के पकड़े जाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों का आरोप है कि खुद को फंसता देख महिला दिमागी तौर पर परेशान होने का नाटक करने लगी। जब लोगों ने उससे सवाल किए तो वह गोल-मोल जवाब देने लगी। इस दौरान गुस्साए लोगों और मोहल्ले की महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी।

    महिला ने अपनी पहचान अनीता के रूप में बताई है। पूछताछ के दौरान उसने किडनैपिंग के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि “मैंने बच्चा नहीं उठाया, वह खुद मेरे पास आई थी।” जब उससे पूछा गया कि क्या उसने कोई नशा किया है तो उसने इससे भी साफ इनकार कर दिया। हालांकि, पीड़िता के पिता का कहना है कि महिला पूरी तरह होश में है और उसका मकसद बच्ची को किडनैप कर आगे बेचना था।

    सूचना मिलने पर चौकी धर्मपुरा (थाना डिवीजन नंबर 3) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। ASI राम मूर्ति ने बताया कि “हमें सूचना मिली थी कि लोगों ने एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा है। हमने महिला को हिरासत में ले लिया है। उसे थाने ले जाकर वेरिफिकेशन की जाएगी और बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।” इलाका निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आते क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी वारदातें दोबारा न हों।

  • Punjab News: 500 रुपए के लिए ईंट-पत्थर चले, फैक्ट्री में घुसकर युवकों ने किया हमला, 3 घायल, देखें वीडियो 

    Punjab News: 500 रुपए के लिए ईंट-पत्थर चले, फैक्ट्री में घुसकर युवकों ने किया हमला, 3 घायल, देखें वीडियो 

    लुधियाना: जिले के गणेश नगर की गली नंबर 5 में शनिवार रात मामूली विवाद ने बड़े हमले का रूप ले लिया। मात्र 500 रुपए के लेन-देन को लेकर शुरू हुई बहस के बाद एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने एक फैक्ट्री पर धावा बोल दिया। हमले में फैक्ट्री मालिक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    फैक्ट्री मालिक सर्वर ने बताया कि वर्मा प्रिंटिंग नाम का एक युवक जो उनके लिए प्रिंटिंग का काम करता है शनिवार रात करीब 9:30 बजे फैक्ट्री आया था। सर्वर के मुताबिक युवक अत्यधिक नशे में था और अपने पुराने बकाया 500 रुपए मांग रहा था। सर्वर ने उसे अगले दिन आने को कहा लेकिन युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

    पीड़ित ने बताया कि जब वह बाजार गया था तब पीछे से आरोपी ने 12 से 15 साथियों को बुला लिया। सर्वर के वापिस लौटते ही हमलावरों ने ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावर जबरन फैक्ट्री के अंदर घुस गए और वहां मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट की।

    इस हमले में दो कर्मियों के सिर फट गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को शिकायत दी गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रात के समय पुलिस ने ड्यूटी का हवाला देकर सुबह आने की बात कही। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 6 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 6 अप्रैल 2026

    आज ग्रहों की स्थिति एक बहुत ही पेचीदा और गंभीर कहानी बुन रही है। चंद्रदेव आज वृश्चिक राशि (नीच राशि) में गोचर कर रहे हैं, जो भावनात्मक तीव्रता और रिसर्च के लिए अद्भुत है। मीन राशि में सूर्यदेव, मंगलदेव और शनिदेव की युति बनी हुई है, जो हमें अनुशासित रहने और अपने कर्मों के प्रति सजग होने की चुनौती दे रही है। शुक्रदेव प्रथम भाव में बैठकर हमें आत्मविश्वास दे रहे हैं, जबकि कुंभ राशि के बुधदेव और राहु हमारे सामाजिक दायरे में अचानक बदलाव ला सकते हैं। बृहस्पतिदेव का मिथुन राशि में होना हमारे लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है, जो हमें सही दिशा दिखाने में मदद कर रहा है।

    मेष राशि: आपके आकर्षण में वृद्धि होगी। आज चंद्रदेव वृश्चिक राशि में आपके आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो रहस्यों और मन के गहरे बदलावों की ओर इशारा है। देखा जाए तो, आपके बारहवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव के बैठने से आपकी ऊर्जा थोड़ी भीतर की ओर केंद्रित रहेगी। आपको अपनी छिपी हुई चिंताओं और आध्यात्मिक नींव के बीच एक सटीक संतुलन बनाने की जरूरत है। शुक्रदेव आपकी अपनी राशि में विराजमान हैं, जो आपके आकर्षण को बढ़ाएंगे और मानसिक उदासी से लड़ने में एक ढाल का काम करेंगे।

    वृषभ राशि: आज चंद्रदेव आपके सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्तों में गहरे बदलाव का संकेत है। ग्यारहवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव की उपस्थिति आपके सामाजिक लक्ष्यों को लेकर कुछ कठिन परीक्षा ले सकती है। देखा जाए तो, दूसरे भाव में बृहस्पतिदेव की मौजूदगी आपके धन और संपत्ति के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर रही है। पार्टनर के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

    मिथुन राशि: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज चंद्रदेव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य और डेली रूटीन में बड़े बदलावों की ओर इशारा कर रहे हैं। दसवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव होने से करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं या आपकी मेहनत की परीक्षा हो सकती है। प्रथम भाव में बृहस्पतिदेव आपकी रक्षा कर रहे हैं और आपके आत्मविश्वास को बढ़ा रहे हैं। अपने पूरे शेड्यूल को दोबारा व्यवस्थित करने के लिए यह बहुत अच्छा दिन है।

    कर्क राशि: बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा: आज चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में विराजमान रहेंगे, जो प्रेम और क्रिएटिविटी के क्षेत्र में गहरे बदलाव का संकेत है। नौवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव होने से आपकी सच्चाई की खोज में कुछ कठिन परीक्षाएं आ सकती हैं। दसवें भाव में शुक्रदेव होने से आपको कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी बड़े कलात्मक प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शानदार है।

    सिंह राशि: आज चंद्रदेव आपके चौथे भाव में विराजमान रहेंगे, जो पारिवारिक शांति और घर से जुड़े मामलों में गहरे बदलाव का संकेत है। आठवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव की उपस्थिति आपके आपसी भरोसे और रिसोर्सेज की परीक्षा ले सकती है। ग्यारहवें भाव में बृहस्पतिदेव आपकी सामाजिक सुरक्षा और लाभ को बढ़ा रहे हैं। घर की सफाई करने या अपनी आंतरिक शक्ति को मजबूत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

    कन्या राशि: चंद्रदेव आज आपके तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे, जो आपके आपसी संवाद और बातचीत में बड़े बदलाव ला सकते हैं। सातवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव होने से रिश्तों में तालमेल बिठाना किसी परीक्षा जैसा लग सकता है। दसवें भाव में बृहस्पतिदेव आपके करियर की रक्षा कर रहे हैं और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। मुश्किल कागजातों को पूरा करने या पुरानी आर्थिक समस्या को सुलझाने के लिए दिन उत्तम है।

    तुला राशि: आज चंद्रदेव आपके दूसरे भाव में बने रहेंगे, जो आपकी संपत्ति और व्यक्तिगत मूल्यों पर गहरा ध्यान देने का संकेत है। छठे भाव में मंगलदेव और शनिदेव होने से आपकी रोजमर्रा की प्रोडक्टिविटी में कुछ कठिन चुनौतियां आ सकती हैं। नौवें भाव में बृहस्पतिदेव आपकी ज्ञान की ढाल बनकर लॉन्ग टर्म विजन को बढ़ा रहे हैं। रिसोर्स मैनेजमेंट करने के लिए आज का दिन शानदार है।

    वृश्चिक राशि: चंद्रदेव आज आपकी अपनी राशि यानी प्रथम भाव में विराजमान हैं, जो आपकी अपनी पहचान और मिशन पर गहरा ध्यान देने का संकेत है। पांचवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव होने से आपके रचनात्मक कामों में धैर्य की परीक्षा हो सकती है। आठवें भाव में बृहस्पतिदेव आपके हितों और आर्थिक सुरक्षा के लिए ढाल बने हुए हैं। आत्म-चिंतन करने या हेल्थ रूटीन शुरू करने के लिए दिन बहुत बढ़िया है।

    धनु राशि: आज चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में बने रहेंगे, जो अकेलेपन, सपनों और पुरानी चीजों को छोड़ने पर ध्यान देने का संकेत है। चौथे भाव में मंगलदेव और शनिदेव होने से घर की सुरक्षा को लेकर आपकी कोशिशें बड़ी जिम्मेदारी जैसी लग सकती हैं। सातवें भाव में बृहस्पतिदेव आपकी पार्टनरशिप के लिए सुरक्षा कवच बने हुए हैं। पर्दे के पीछे रहकर रचनात्मक काम करने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

    मकर राशि: चंद्रदेव आज आपके ग्यारहवें भाव में बने रहेंगे, जो मित्रों और सामाजिक गठबंधन के क्षेत्र में गहरे बदलाव का संकेत है। तीसरे भाव में मंगलदेव और शनिदेव होने से प्रशासनिक कार्यों या यात्राओं में आपकी मेहनत की परीक्षा हो सकती है। छठे भाव में बृहस्पतिदेव आपकी कार्यक्षमता की रक्षा कर रहे हैं और बाधाओं को दूर करने में मदद करेंगे। अपने नेटवर्क का ऑडिट करने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

    कुंभ राशि: करियर में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा पर गहरा प्रभाव डालेंगे। दूसरे भाव में मंगलदेव और शनिदेव की उपस्थिति के कारण आर्थिक सुरक्षा पाने के लिए बड़ी जिम्मेदारियां जुड़ेंगी। पांचवें भाव के बृहस्पतिदेव आपके लिए सुरक्षा कवच की तरह हैं, जो मानसिक खुशी और लाभ देंगे। प्रोफेशनल रिसर्च के आज बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।

    मीन राशि: आज चंद्रदेव आपके नौवें भाव में विराजमान हैं, जो ज्ञान और आध्यात्मिक मार्ग में गहरे बदलाव का संकेत है। प्रथम भाव में मंगलदेव और शनिदेव की उपस्थिति के कारण आपको कड़ी मेहनत और शारीरिक परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। चौथे भाव के बृहस्पतिदेव आपके घरेलू सुख-शांति के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर रहे हैं। गहरे दार्शनिक रिसर्च के लिए यह दिन बेहतरीन है।

  • Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़: सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत की सनसनीखेज हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल शूटरों की मदद करने वाले तीन सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है, जिससे मामले में नए खुलासे होने की उम्मीद है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहाली के जुझार नगर निवासी जानू मलिक, बुडैल निवासी कमलप्रीत और गांव मलोया निवासी राहुल शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये तीनों आरोपी हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया करा रहे थे। पुलिस के अनुसार, इनकी भूमिका वारदात को सफल बनाने में अहम रही है।

    यह पूरी कार्रवाई डीएसपी क्राइम ब्रांच लक्ष्य पांडे की निगरानी में अंजाम दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरफ्तारी मामले की गुत्थी सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हैं।

    जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने शूटरों को विभिन्न तरीकों से सहायता प्रदान की। किसी ने उन्हें मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई, तो किसी ने आर्थिक मदद की। इसके अलावा, आरोपियों को शूटरों की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी—वे कहां ठहरे हुए हैं और उनकी आवाजाही किन-किन जगहों पर हो रही है।

    मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज
    क्राइम ब्रांच की टीमें आरोपियों के मोबाइल फोन की गहन जांच कर रही हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड  और लोकेशन डेटा के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले और बाद में आरोपियों ने किन लोगों से संपर्क किया। पुलिस को उम्मीद है कि डिजिटल साक्ष्यों से पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

  • Punjab News : Bypass पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक नीचे गिरी, युवक की मौत

    Punjab News : Bypass पुल पर हुआ दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक नीचे गिरी, युवक की मौत

    लुधियानाः जिले के व्यस्त इलाके जालंधर बाईपास पुल पर एक दर्दनाक घटना हो गई है। जहां, एक व्यक्ति तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। बाइक सीधे पुल की रेलिंग से टकरा गई और वह व्यक्ति पुल से नीचे गिर गया।

    ऊंचाई से गिरने के कारण लगी गंभीर चोटें
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति पुल से सीधे नीचे सड़क पर गिरा। गिरते ही वह बुरी तरह घायल हो गया और उसके शरीर से काफी खून बह रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद करने की कोशिश की और उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया।

    अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
    घायल व्यक्ति की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी। उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    सिर और चेहरे पर गहरी चोटें
    बताया जा रहा है कि हादसे में व्यक्ति के सिर और चेहरे पर बहुत गहरी चोटें आई थीं, जो उसकी मौत का मुख्य कारण बनीं।

    पहचान अभी तक नहीं हो पाई
    मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और उसके हुलिए के आधार पर परिजनों को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

    शव को मोर्चरी में रखा गया
    घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

  • Jalandhar News : पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान, 15 संदिग्ध हिरासत में, नशीले पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News : पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया अभियान, 15 संदिग्ध हिरासत में, नशीले पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

    जालंधरः कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के अलग अलग इलाकों में नाकेबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया। जिनमें से तीन लोगों के पास से नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।नियमों की उल्लंघन करने वालो के चालान व वाहन जब्त किए। पुलिस की नाकेबंदी देख कई युवक पीछे भागते हुए नजर आए लेकिन पुलिस ने कार्रवाई जारी रखी। इलाके के लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

    एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि उनकी टीम को इलाके के लोगों से इनपुट मिला थी कि शहीद बावू लाभ सिंह नगर रोड सहित इस इलाके में नशे की तस्करी और गलत गतिविधियों को अंजाम दिया जाता हैं,  इसके बाद उन्होंने दो थानों की पुलिस टीमों को साथ लेकर इलाके में चेकप्वाइंट बनाकर निकलने वाले संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ की और कार्रवाई के दौरान उन पर 15  संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है, जिनमें से तीन से पास उन्हें नशा बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि शरारती तत्वों और नियमों की उल्लंघन करने वाले पुलिस की पहुंच से बाहर न रहे।

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महम में धन्यवाद एवं विकास रैली को किया संबोधित

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महम में धन्यवाद एवं विकास रैली को किया संबोधित

    चंडीगढ़: अप्रैल-हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, अब किसानों को खरीद के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। इनके समय में जो भ्रष्टाचार चलता था, वो दुकाने अब बंद हो गई हैं तो इन्हें दर्द हो रहा है, लेकिन मैं, प्रदेश के किसानों को विश्वास दिलाता हूं कि किसानों का एक एक दाना खरीदा जाएगा।

    मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी रविवार को महम में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 202 करोड़ 77 लाख रुपये लागत की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए हैं। मुख्यमंत्री ने हलके के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की, साथ ही रैली संयोजक एवं राज्यसभा सांसद  रामचंद्र जांगड़ा द्वारा रखे गए मांग पत्र की सभी मांगों का अवलोकन करवाने उपरांत लागू करवाने का आश्वासन भी दिया।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महम की धरती हरियाणा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मानचित्र पर एक विशेष स्थान रखती है। महम की धरती लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीति, परंपरा और सामाजिक चेतना का एक सशक्त केंद्र है। हम सब जानते हैं कि महम चौबीसी के चबूतरे पर लिए गए फैसलों ने हमेशा समाज को दिशा दी है। यह सामूहिक नेतृत्व, भाईचारे, न्याय और जनमत की शक्ति का प्रतीक है।

    हमने विकास किया, ना कि देखा क्षेत्र हमारी पार्टी के विधायक का है अथवा विपक्ष का:

     प्रदेश सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारा है। सरकार ने विकास करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखा कि वह क्षेत्र हमारी पार्टी के विधायक का है अथवा विपक्ष के विधायक का। इसका प्रमाण यह है कि सरकार ने महम हलके में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1 हजार 328 करोड़ रुपये खर्च किए हैं,जबकि, कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 584 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इनमें से भी काफी पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था।

     महम हलके के विकास को गति देने के लिए बीजेपी के साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल में 121 सीएम अनाउंसमेंट हुई। इनमें से 105 का काम पूरा हो चुका है तथा शेष पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं, उसे करते भी हैं। इसका प्रमाण यह भी है कि हमने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को डेढ़ साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है।

     गेटपास के नाम पर विपक्षी गुमराह कर रहे:

      किसानों को विपक्ष द्वारा गेट पास के नाम पर झूठ फैलाते हुए गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि किसी भी किसान को परेशानी नहीं होगी। फसल खरीद के लिए ड्यूटियां सुनिश्चित की गई है। वर्तमान सरकार ने 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी है,लेकिन, कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में 1 हजार 138 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी। कांग्रेस सरकार तो किसानों की 269 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि बकाया छोड़कर चली गई थी। इसे बीजेपी सरकार ने वर्ष 2014 में जनसेवा का दायित्व संभालने के बाद जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खराबे का मुआवजा देने में भी जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस ने केवल और केवल 10 साल में झूठ बोलकर वोट बटोरने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित वर्तमान सरकार की नीतियों के केंद्र में है।

     उन्हें दुख होता है कि विपक्षी वैश्विक संकट के समय में सस्ती राजनीति करके वोटों की फसल काटना चाहते हैं। वे गलत बयानबाजी करके जनता में भ्रम पैदा करना चाहते हैं, लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति पर चलते हुए हर संकट में भारतीयों के साथ खड़ी है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हैं, जिन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को बड़ी राहत दी है।

     कि पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इन्हें मिलाकर पिछले साढ़े 11 सालों में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहतक जिले के 10 हजार से अधिक युवाओं को पिछले साढ़े 11 वर्षों में सरकारी नौकरी दी गई है। वर्तमान सरकार द्वारा करवाएं गए विकास कार्यो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गांव खरक जाटान, निदाना, बहलबा, अजायब व बहु-अकबरपुर में 14 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से स्कूल भवनों का निर्माण किया गया। इसी तरह से गांव मोखरा में 13 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से सब माइनर की मरम्मत का कार्य किया गया। महाग्राम योजना में गांव निंदाना में जलापूर्ति योजना संवर्धन का काम 12 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इसी गाँव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम 28 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से जारी है।

     विकास कार्यो के लिए उठाए कई अहम कदम:

     बजट 2026-27 में शहरी विकास तथा अन्य विकास कार्यो के लिए भी महत्वपूर्ण कदम उठाए है। इसके तहत महिला सुरक्षा के लिए महम सहित लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा,  रादौर व पेहोवा में 7 नए महिला थाने बनाने का प्रावधान किया है। सरकार ने महम सहित कुल 18 स्थानों पर नए डायलिसिस केंद्र स्थापित करने का प्रावधान भी किया है। इसी प्रकार 21 नए खेल स्टेडियमों के निर्माण का प्रावधान किया है। इनमें जिला रोहतक, जींद, कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद व पलवल शामिल हैं।

    रोहतक सहित 13 जिलों में पराली आधारित कुल 200 मेगावाट की बायोमास बिजली परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।गांवों की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में भी नगर निकायों की भूमि पर रिहायशी कब्जाधारियों को कानूनी मालिकाना हक प्रदान करने के लिए एक नीति लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं।

    बहन-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 9 लाख 56 हजार बहन-बेटियों को 834 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के लगभग 14 लाख 38 हजार पात्र बहनों के बैंक खातों में कुल 243 करोड़ रुपये की राशि डाली जा चुकी है।

     विपक्ष की सरकारों में प्लाटो के ना कागज मिले ना कब्जा:

    सरकार ने गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत 1 लाख 60  हजार मकान दिये गये हैं। इसी प्रकार गरीब परिवारों को ‘मुख्यमंत्री आवास योजना-शहरी’ के तहत शहरों में 18 हजार 470 प्लॉट व फ्लैट दिए हैं। लेकिन विपक्ष की सरकारों में तो ना कागज दिए ना ही कब्जा दिया गया। केवल वोट लेने का काम किया गया। वर्तमान सरकार ने हर क्षेत्र में गति से विकास कार्य किए हैं। महम के विकास में भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। यहां के हर गांव, हर गली और हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचेगी।

     सभी विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे समान विकास: मंत्री कृष्ण लाल पंवार

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री  कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रहे है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास करवाकर इन्होंने साबित कर दिया कि बीजेपी के लिए पूरा हरियाणा एक समान है। जिस भी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जाते है, तो बिना किसी भेदभाव के चाहे वहां सत्ता पक्ष का विधायक हो या विपक्ष का, समान रुप से विकास कार्य करवाए जाते है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और देश में कांग्रेस पार्टी ने ज्यादा समय तक राज किया, लेकिन इन्होंने केवल और केवल जनता को गुमराह करने का काम किया है। आज देश और प्रदेश के हित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में सुरक्षित है। सरकार ने गांवों में प्लाट देने की योजना बना ली है, इसके लिए पंचायतों के प्रस्ताव भी मिल गए है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से कार्य कर रही है।

    हर वर्ग को ध्यान में रखकर हो रहे कार्य: राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा

    राज्यसभा सांसद एवं रैली संयोजक रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने इस दौरान महम हलके की विकास परियोजनाओं से संबंधित मांग पत्र भी पढ़ा।   कि उन्हें विश्वास है कि जनता की मांगों को मुख्यमंत्री श् नायब सिंह सैनी जरूर पूरा करेंगे।

    इस दौरान जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री  रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, रोहतक मेयर राम अवतार वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, जिला प्रभारी सत्येंद्र परमार, बीजेपी स्टेट कोषाध्यक्ष  अजय बंसल, जिला परिषद चेयरपर्सन श्रीमती मंजू हुड्डा भी मौजूद थे।