Blog

  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले मिली धमकी को लेकर पूर्व MP Hansraj Hans का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे से पहले मिली धमकी को लेकर पूर्व MP Hansraj Hans का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के सूफी गायक व दिल्ली के पूर्व सासंद हंसराज प्रेस क्लब पहुंचे। जहां उन्होंने चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव में भाजपा के नए मेयर सौरभ को लेकर कहा कि अब उन्हें नहीं पता कि कहां चुनाव हो रहे है और कौन चुनावों में जीत हासिल कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने संगीत के बारे में सोच रहे है और इसी को लेकर रियाज कर रहे है। वहीं श्री गुरु रविदास दी 649वीं जयंती को लेकर उन्होंने सभी को बधाई दी।

    इस दौरान कहा कि वह गरीबों को गुरू हैं और जात पात का खंडन किया है। गायक ने कहाकि बेगमपुरा एक ऐसा शब्द है अगर याद करें तो वह नेशनल एंथम बन सकता है। उन्होंने कहा कि बेगम शब्द ही अपने आप में एक पहचान है। इस दौरान देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तानी संगठन द्वारा धमकी दी गई है। गायक ने कहा कि धमकी को लेकर कहा कि दाता रहम करें और इन चीजों से हमारी जान छूटें।

    पंजाब में जब भी कोई आए वह बेखौफ होकर आए। गायक ने कहा कि पंजाब में कभी कोई ऐसी दुखद खबर सुननें को ना मिले, वह सबके लिए अरदास करतें है। वहीं चंडीगढ़ में आज पंजाब सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने को लेकर कहा कि यह एक बड़ा मसला है, इस पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर कहा कि बादशाह को बादशाह की मर्जी से मिला जा सकता है। ऐसे में वह अब अपने संगीत के रियाज पर ध्यान देने की कोशिश कर रहे हैं।

  • Punjab News: करियाने की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: करियाने की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः शहर के बाजार दुर्गा दास में चोरों ने एक किराने की दुकान में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान से लाखों रुपये का किराने का सामान चुरा कर फरार हो गए, जबकि दुकान में पड़ा एक लोहा का गल्ला भी चोरी कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह चोरी की घटना रात के अंधेरे में उस वक्त हुई जब बाजार बंद था। चोरों ने पहले दुकान के शटर को तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की और फिर बड़ी आसानी से दुकान में रखे महंगे किराने के सामान को चोरी कर ले गए।

    चोर इतने बेखौफ थे कि वह दुकान में पड़ा भारी लोहा का गल्ला भी उठा कर ले गए। सुबह जब दुकान मालिक ने अपनी दुकान खोली तो उसने टूटा हुआ शटर और अंदर फैली हुई स्थिति देखी तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठे किए हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

    दुकान मालिक ने बताया कि चोरों द्वारा किया गया नुकसान लाखों रुपये के करीब है, जिसे लेकर वह काफी परेशान है। वहीं, इस बड़ी चोरी की घटना के बाद बाजार दुर्गा दास के व्यापारियों में डर और नाराजगी का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि रात के वक्त पुलिस गश्त कम होने के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं और उन्होंने पुलिस अधिक्षण से रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है। एसएचओ कशमीर सिंह ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • UGC के नए नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, केंद्र से मांगा जवाब

    UGC के नए नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, केंद्र से मांगा जवाब

    नई दिल्ली: UGC एक्ट को लेकर सवर्ण समाज की नाराजगी जाहिर की गई है। वहीं इस मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियम पर रोक लगा दी है। दरअसल, इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बारह पिटीशन्स फाइल की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाते हुए केंद्र सरकार से इस पूरे मामले में जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से रेगुलेशन को फिर से बनाने को कहा, तब तक इसके ऑपरेशन पर रोक रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के 23 जनवरी, 2026 को जारी किए गए ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने’ वाले नियमों पर रोक लगा दी है।

    कई याचिकाकर्ताओं ने इन नियमों को मनमाना, भेदभावपूर्ण और संविधान व यूजीसी एक्ट, 1956 के खिलाफ बताया था। सुप्रीम कोर्ट में वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि, “मैं जाति आधारित भेदभाव की इस परिभाषा पर रोक लगाने की मांग कर रहा हूं। क़ानून यह नहीं मान सकता कि भेदभाव केवल एक विशेष वर्ग के विरुद्ध होगा। धारा 3C के तहत यह परिभाषा पूरी तरह से अनुच्छेद 14 से प्रभावित है जब भेदभाव पहले से ही परिभाषित है और यह नहीं माना जा सकता है कि भेदभाव केवल एक वर्ग के खिलाफ है।”

    जिसके बाद CJI सूर्यकांत ने कहा कि, “मान लीजिए कि दक्षिण का एक छात्र उत्तर में प्रवेश लेता है या उत्तर का छात्र दक्षिण में प्रवेश लेता है। किसी प्रकार की व्यंग्यात्मक टिप्पणी जो उनके विरुद्ध अपमानजनक हो तथा दोनों पक्षों की जाति ज्ञात न हो। कौन सा प्रावधान इसे कवर करता है।” इस पर वकील जैन ने कहा- धारा 3ई में यह सब शामिल है। इस नई परिभाषा में ‘रैगिंग’ शब्द का उल्लेख नहीं है। इस दौरान सलाह देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों को जातियों में बांटा जा रहा है।

    वहीं सीजेआई ने कहा कि 75 वर्षों के बाद एक वर्गहीन समाज बनने के लिए हमने जो कुछ भी हासिल किया है, क्या हम एक प्रतिगामी समाज बन रहे हैं? रैगिंग में सबसे बुरी बात जो हो रही है वह है दक्षिण या उत्तर पूर्व से आने वाले बच्चे। वे अपनी संस्कृति लेकर चलते हैं और जो इससे अनजान होता है वह उन पर टिप्पणी करना शुरू कर देता है। फिर आपने अलग हॉस्टल की बात कही है, भगवान के लिए। अंतरजातीय विवाह भी होते हैं और हम हॉस्टल में भी रहे हैं जहां सभी एक साथ रहते थे।

    ऐसे में आज हम कोई आदेश पारित नहीं करना चाहते, लेकिन कोर्ट को विश्वास में लिया जाना चाहिए। हमारे पूरे समाज का विकास होना चाहिए। सीजेआई ने एसजी तुषार मेहता से इस पर गौर करने के लिए कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों की एक समिति के बारे में सोचने को कहा ताकि समाज बिना किसी भेदभाव के एक साथ आगे बढ़ सके। वहीं वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि इस अदालत में 2019 से एक याचिका लंबित है, जिसमें 2012 के नियमों को चुनौती दी गई है, जिनकी जगह अब 2026 नियम ले रहे हैं।

  • Jalandhar News: इलेक्ट्रिक मार्किट में थ्री व्हीलर और कार में हुई टक्कर, हुआ हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: इलेक्ट्रिक मार्किट में थ्री व्हीलर और कार में हुई टक्कर, हुआ हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में कार और थ्री व्हीलर का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को लेकर मौके पर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद प्रवासी चालक द्वारा गलती मान ली गई और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताया जा रहा है कि कार के हुए नुकसान को लेकर 5 हजार रुपए में राजीनामा हो गया।

    बता दें कि इस घटना को लेकर पहले दोनों पक्षों में काफी देर तक हंगामा होता रहा। जिसके बाद मौके पर भारी जाम लग गया था। हंगामा होता देख मार्किट के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और एक पक्ष ने गलती मानते हुए उसकी भरपाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों को घटना स्थल से दुकानदारों द्वारा भेजा गया और जाम को खुलवाया गया।

  • Punjab News: सब्जी मंडी में किसानों ने खोला मोर्चा, अध्यक्ष के हस्ताक्षेप पर सुलझा मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी में किसानों ने खोला मोर्चा, अध्यक्ष के हस्ताक्षेप पर सुलझा मामला, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के बहादुरके रोड स्थित दाना मंडी के नजदीक सब्जी मंडी में पर्ची को लेकर मामला गरमा हुआ है। आरोप है कि मंडी में अधिका टैक्स वसूला जा रहा है। इसी मामले को लेकर आज किसान नेता दिलबाग सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में किसानों ने ठेकेदारों और पार्किंग मुलाजिमों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना लगाया गया। वहीं दूसरी ओर मंडी बोर्ड के अध्यक्ष के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद मामला शांत करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए मंडी बोर्ड के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ने बताया कि बीते दिन पर्ची काटने को लेकर झगड़ा हो गया था।

    किसान नेता ने कहा कि अगर मंडी में सफाई नहीं है तो वह पर्ची के पैसे किसलिए दें। इस मामले को लेकर सेक्रेटरी यहां पर मौजूद नहीं थे और वह रायपुर दफ्तर में काम के सिलसिले में गए हुए थे। जिसके बाद आज दोनों ठेकेदारों को बुलाया गया और सफाई को लेकर उन्हें चेतावनी दी गई। इस मामले को लेकर किसान नेता के सामने बात की गई और मामले को सुलझा लिया गया। इस घटना में हुए नुकसान की भरपाई भी कर दी गई है। वहीं किसानों की एंट्री को लेकर कहा कि उनकी एंट्री फ्री है और कोई भी किसान अपनी जमीन के दस्तावेज दिखाता है तो उन्हें एंट्री फ्री दी जाती है।

    उन्होंने कहा कि अधिक चार्ज अगर कोई वसूलता है तो इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा। किसान नेता दिलबाग सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते दिन कुछ किसान मंडी में साग बेचने आए थे। पार्किंग मुलाजिमों ने अवैध वसूली को लेकर न केवल गाली-गलौज की बल्कि उन पर कृपाण से हमला कर दिया। किसान बुरी तरह घायल हुए हैं जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। दिलबाग सिंह ने बताया कि हमने अध्यक्ष को मंडी में फैली गंदगी और ओवरचार्जिंग का मौका दिखाया। ठेकेदारों ने अपनी गलती स्वीकार की है और भविष्य में ऐसा न करने का लिखित भरोसा दिया है। अध्यक्ष के आश्वासन पर हमने फिलहाल धरना खत्म कर दिया है।

  • Jalandhar News: शिवसेना नेता की गनमैन के फर्जी नाके को लेकर जत्थेबंदियों ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें Live

    Jalandhar News: शिवसेना नेता की गनमैन के फर्जी नाके को लेकर जत्थेबंदियों ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें Live

    जालंधर, ENS: पिम्स अस्पताल के बाहर कुछ दिन पहले शिवसेना नेता के गनमैन की ओर से फर्जी नाका लगाया गया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुई थी। इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए शिवसेना नेता के गनमैन कॉन्सटेबल मनी कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस उसके 2 अन्य साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक दोनों व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    वहीं आज सिख जत्थेबंदियां इस मामले को लेकर पुलिस कमिशनर दफ्तर पहुंची है। शिकायत में जत्थेबंदियों ने  शिवसेना नेता विनय कपूर, मोहित अंगुराल और कांस्टेबल मनी कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को मांग पत्र देते हुए कहा कि 24 तारीख की घटना और वह इस मामले को लेकर 3 दिन से अधिकारी को मिलने का समय मांग रहे थे, लेकिन कोई नहीं मिल रहा था। सिख नेता ने कहा कि कांस्टेबल मनी कुमार वह व्यक्ति है जो पहले भी 2 से 3 बार विवादों में आ चुका है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह फास्टफूड की दुकान पर जाकर फ्री खाना खा रहा है। जत्थेबंदियों की मांग है कि कांस्टेबल को लाइन हाजिर नहीं बल्कि डिसमिस किया जाए।

    उन्होंने कहा कि अगर कांस्टेबल को डिसमिस नहीं किया गया तो वह उसके खिलाफ मोर्चा खोलेंगे और उसे डिसमिस करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सिख नेता ने कहा कि पंजाब में कई जगह लोगों की हत्याए हो रही है और ऐसे में उनकी सिक्योरिटी की मांग को गलत नहीं ठहराते, लेकिन सिक्योरिटी की आड़ में फर्जी नाका लगाकर कार्रवाई करना गलत है। इस दौरान शिवसेना नेता विनय कपूर को लेकर कहा कि वह सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए धमकी दे रहा हैकि पुलिस के साथ गलत हो रहा है। ऐसे में आज सिख जत्थेबंदियों ने 4 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर मांग पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

     

  • Punjab News: SC आयोग के अध्यक्ष ने SDM को किया तलब

    Punjab News: SC आयोग के अध्यक्ष ने SDM को किया तलब

    रोपड़ः पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए रोपड़ जिले के नंगल सब-डिवीजन के एस.डी.एम. सचिन पाठक को तलब किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.सी. आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसायटी के जनरल सचिव संत इन्दर दास निवासी गाँव चूहड़वाली, जिला जालंधर द्वारा दर्ज शिकायत की सुनवाई आयोग कर रहा है। इसके तहत संबंधित तहसीलदार की गैरहाज़िरी रही।

    इस पर आयोग ने दिनांक 03-02-2026 को श्री सचिन पाठक, एस.डी.एम., नंगल को तलब किया है और तहसीलदार की गैरहाज़िरी पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की है।

  • Boyfriend ने कीचड़ में दबाकर Girlfriend को मौत के घाट उतारा, थाने में आरोपी ने किए बड़े खुलासे

    Boyfriend ने कीचड़ में दबाकर Girlfriend को मौत के घाट उतारा, थाने में आरोपी ने किए बड़े खुलासे

    जांजगीर-चांपाः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां, बॉयफ्रेंड ने कीचड़ में सिर दबाकर अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। आरोपी ने युवती को कीचड़ में गले तक गाड़कर तड़पाया और उसे मौत के घाट उतार दिया। थाने में आरोपी ने कबूल किया, वो मुझे समय नहीं देती थी। दूसरे युवक से बात करती थी, इसलिए गुस्से में मार दिया।

    जानकारी मुताबिक, मृतका की पहचान पूजा महंत (22) के रूप में हुई है। 27 जनवरी की सुबह बरगांव में रामेश्वर साहू के खेत में पूजा महंत की अर्धनग्न लाश मिली थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई। केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें तड़के सुबह 4.38 बजे 2 युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए। इसके कुछ ही मिनट बाद 4.45 बजे पूजा महंत अकेली मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से गुजरती नजर आई थी। जांच में पता चला कि पूजा महंत कीरित गांव में त्योहार में शामिल होने के बाद रात 12 से 1 बजे के बीच घर लौटी थी। उसके पिता ने भी उसे देखा था।

    इसके बाद उसे फिर सुबह करीब 4:45 बजे कॉल आया और बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से निकल गई। परिवार मुताबिक, जब सुबह पूजा महंत घर पर नहीं मिलीं, तो उन्होंने पड़ोस में लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह करीब 9 बजे उसी गांव का किसान रामेश्वर साहू अपने खेत में गया था। उसने कीचड़ में पूजा महंत की लाश देखी। उसने पूजा के परिवार को जानकारी दी। इस दौरान परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों से बयान के बाद FIR दर्ज की गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस जांच और CCTV फुटेज के आधार पर पूजा महंत के बॉयफ्रेंड प्रवीण प्रकाश चंद्रा (28 वर्षीय) पर शक हुआ। पुलिस ने आरोपी को कोरिया के पटना से प्रवीण प्रकाश चंद्रा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह किया, लेकिन CCTV फुटेज और अपने बयानों से पकड़ा गया। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

    आरोपी प्रवीण प्रकाश चंद्रा ने बताया कि, उसे शक था कि पूजा किसी दूसरे युवक से बातचीत करती है और उसे समय नहीं देती है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में उसने खेत में पूजा को धक्का देकर उसका सिर कीचड़ में दबा दिया जिससे पूजा की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी को भगाने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्रा और दोस्त केशव चंद्रा ने मदद की। दोनों ने प्रवीण को शिवरीनारायण बस स्टैंड से बाहर भेजा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी प्रवीण को पटना से गिरफ्तार किया। सभी निवासी नवागढ़ के बरगांव रहने वाले हैं।

  • Jalandhar News: एक्टिवा और कूड़े के टिप्पर की टक्कर में महिला की मौत, चालक फरार, देखें Live

    Jalandhar News: एक्टिवा और कूड़े के टिप्पर की टक्कर में महिला की मौत, चालक फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना 2 के अंतगर्त आते इलाके में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। दरअसल, डोल्फिन होटल के पास कूड़े के टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र 50 से 55 साल बताई जा रही है। मृतक की पहचान सुनीता अरोड़ा पत्नी नरेश अरोड़ा निवासी 258 दिलबाग नगर, बस्ती गुजा के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार इस घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

    पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान की जा रही है। महिला की पहचान के बाद परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं टिप्पर और एक्टिवा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

    वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि गाड़ी में दो लोग सवार थे। घटना के बाद टिप्पर सवार मौके से फरार हो गया। व्यक्ति ने बताया कि टिप्पर चालक की गलती से हादसा हुआ है। इस दौरान लोग उसे पकड़ने के लिए गए थे, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। चश्मदीद के अनुसार टिप्पर चालक काफी तेज रफ्तार से आ रहा था, जबकि महिला धीरे से एक्टिवा चला रही थी।

    इस दौरान लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन टिप्पर चालक महिला को कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया। एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम टिप्पर की टक्कर में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई है। एक्टिवा की आरसी की जांच के बाद पता चला है कि महिला दिलबाग नगर की रहने वाली है। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

  • बजट से पहले PM Modi का बड़ा ऐलान, बोले – ‘अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं’

    बजट से पहले PM Modi का बड़ा ऐलान, बोले – ‘अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं’

    नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र आज से शुरु होने वाला है। बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संयुक्त रुप से संबोधित किया है। सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि – हमारी सरकार की पहचान रही है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म। अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं। आगे पीएम ने कहा कि – ‘सत्र के शुरुआत में राष्ट्रपति ने सांसदों से जो भी अपेक्षाएं व्यक्त की हैं मुझे विश्वास है कि सांसदों ने उसको गंभीरता से लिया होगा। उन्होंने कहा कि यह सत्र बहुत ही जरुरी सत्र है। 21वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत गया है। यह दूसरी चौथाई की शुरुआत है। 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जरुरी 25 सालों की शुरुआत हो चुकी है’।

    आने वाला भविष्य होगा उज्जवल

    प्रधानमंत्री ने कहा कि – ‘यह दूसरे क्वाटर का पहला बजट है। निर्मला सीतारमण पहली वित्त मंत्री हैं जो लगातार 9वीं बार देश के संसद में बजट प्रस्तुत करने वाली हैं। यह गौरव का पल है। पीएम मोदी ने भारत-EU की बीच में हुई फ्री ट्रेड डील का जिक्र करते हुए कहा कि इस साल की शुरुआत एक पॉजिटिव नोट पर हुई। उन्होंने कहा कि भारत और EU का एग्रीमेंट इस बात की झलक है कि आने वाली दिशाएं कितनी उज्जवल हैं’।

    बाजार में जाएं

    पीएम ने कहा कि – ‘हमारे देश के मैन्युफैक्चरर इस मौके का इस्तेमाल क्षमताएं बढ़ाने के लिए करेंगे। वो इसे ऐसे ना देखें कि बहुत बड़ा बाजार खुल गया है और अब हमारा सामान सस्ते में पहुंच जाएगा। यह एक अवसर है इसलिए क्वालिटी पर बल दें। बेस्ट क्वालिटी लेकर बाजार में जाएं। यह EU के 27 देशों के खरीदारों का दिल जीत लेगा। इसका असर लंबे समय तक रहता है। यह प्रोडक्टिव भारत की दिशा में बड़ा कदम है। देश का ध्यान बजट की ओर जाना चाहिए। हमारी सरकार की नीति है रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म और अब हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़े हैं’।

    1 फरवरी को आएगा देश का बजट

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में भारत का आर्थिक सर्वे पेश करने वाली हैं। आर्थिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था का व्यापक आकलन प्रस्तुत करेगा और यह बजट पेश करने से पहले महत्वपूर्ण जानकारी देगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026 पेश करने वाली हैं। यह लगातार उनका नौंवा बजट होगा। उम्मीद ऐसी लगाई जा रही है कि इसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सुधारत्मक उपाय शामिल होंगे।