चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी लिस्ट के मुताबिक 31 अफसरों का तबादला हुआ है। जिसमें 15 IAS और 16 PCS अधिकारी शामिल है। देखें लिस्ट




चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी लिस्ट के मुताबिक 31 अफसरों का तबादला हुआ है। जिसमें 15 IAS और 16 PCS अधिकारी शामिल है। देखें लिस्ट




संगरूरः कनाडा से एक और बुरी खबर सामने आई है। जहां पंजाब की लड़की की विदेश में मौत हो गई है। बरनाला जिले के हमीदी गांव की 22 वर्षीय युवती की दिल का दौरान पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत कौर निवासी गांव हमीदी के रूप में हुई है। जोकि 18 दिन पहले टोरंटो गई थी। बच्ची की मौत से घर और गांव में शोक की लहर है। मनप्रीत के पिता केवल सिंह ने बताया कि उन्हें रात तीन बजे डॉक्टर का फोन आया था।
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। बेटी के साथ रह रही महिला ने बताया कि कल उसे दस्त हुई थी। जिसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पिता के मुताबिक, उनके दोस्तों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन कुछ देर बाद वहां उनकी सांसें थम गईं और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने भारत सरकार से अपील की है कि बेटी मनप्रीत कौर का शव भारत लाने में वह उनकी मदद करें।

लुधियानाः जिले के हाईवे रोड पर दौलत कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार चालक ने पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान पैट्रोल पंप के कर्मी को कार सवार ने घसीटा। मामले की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप मैनेजर और कर्मचारी ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह छह बजे की है, एक कार सवार मारुति स्विफ्ट में पेट्रोल डलवाने आया था।
तेल भराने के बाद जब कर्मचारी ने कार की खिड़की में हाथ डालकर पैसे मांगे तो कार चालक ने गाड़ी भगा दी। वहीं पैसे मांग रहे कर्मचारी को भी घसीटा गया। बड़ी मुश्किल से कर्मचारी का हाथ शीशे से बाहर आया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। कर्मचारी ने यह भी बताया कि उसके पैर में रोड पड़ी है जिस की वजह से वह भाग नहीं सका, पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कार का नंबर और कार भगाने का वीडियो कैद हो गया। पंप मालिकों की ओर से दरेशी थाने में लिखित शिकायत दी गयी है। दो दिन बाद भी न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही आरोपी पकड़ा गया।

गुरदासपुरः अभिनेता सनी देओल की 11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म गदर-2 का विरोध उनके ही संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने फिल्म के बायकॉट की अपील की है। मंगलवार को उन्होंने पोस्टर लेकर इसका विरोध किया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी अभियान शुरू कर दिया गया है। शहर में जगह-जगह फिल्म का बहिष्कार करने की अपील करने के पोस्टर लगाए गए हैं।
युवा अमरजोत सिंह और अमृतपाल ने बताया कि सनी देओल राजनीति में खुद को रियल हीरो साबित कर सकते थे, लेकिन उन्होंने गुरदासपुर के लोगों को धोखे में रखा। इससे पहले शहर में सनी देओल के लापता होने के पोस्टर भी लगाए थे। युवाओं ने कहा कि सनी देओल फिल्म की प्रमोशन के लिए अमृतसर श्री दरबार साहिब गए थे, लेकिन 30 किलोमीटर दूर अपने लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में कदम रखना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि ऐसा कानून बनाया जाए कि अगर कोई सेलिब्रिटी राजनीति में आता है तो उनकी सदस्यता रद्द की जाए।

मोगाः मणिपुर घटना के विरोध में आज अलग-अलग संस्थाओं द्वारा पंजाब बंद किया गया है। इस दौरान पीड़ित के लिए इंसाफ की मांग को लेकर अलग-अलग संस्थाओं द्वारा मोगा के मेन चोक में धरना लगाया गया। इस दौरान दुकान बंद कराने आए दुकानदार द्वारा निहंग सिंह पर गोली चलाई गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।
मिली जानकारी के मुताबिक कोट इसे खां में प्रदर्शनकारी दुकान बंद कराने गए थे। जहां मोबाइल शॉप चलाने वाले दुकानदार के साथ उनकी बहस हो गई। इसी दौरान दुकानदार ने गोली चला दी, जो एक व्यक्ति को लगी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं इससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने कोट इसे खां चौक पर जाम लगा दिया है।
बताया जा रहा है कि पंजाब बंद के समर्थन में रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों में एक ने पूर्व सैनिक दुकानदार को थप्पड़ मार दिया था। जिससे नाराज दुकानदार ने अपनी दुकान के अंदर रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। फायरिंग करने के दौरान एक प्रदर्शनकारी की छाती पर गोली लग गई। घायल को पहले कस्बे में ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, बाद में उसे डीएमसी रैफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद कस्बे में ही नहीं बल्कि जिले भर में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं।

जालंधर, ENS: मॉडल टाऊन में स्थित गुरुद्वारा के पास युवक से कार छीनने के मामले को लेकर पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस मामले को पुलिस ने मात्र 24 घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने लुटेरों द्वारा छीनी गई स्विफ्ट कार को फिरोजपुर से बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने एक लुटेरे को भी गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ द्वारा आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी से बरामद की कार जालंधर लेकर आ गई है। जल्द ही इस मामले को लेकर पुलिस प्रेस वार्ता कर सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करते हुए फिरोजपुर पहुंची थी। सीसीटीवी में पुलिस को लुटेरों की कुछ तस्वीरें भी साफ दिखाई दे गई थी, जिसके बाद पुलिस ने ह्यूमन रिसोर्स और टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करके लूटी हुई कार बरामद कर ली।
बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले कुल 4 लुटेरे शामिल थे, जिनमे से 3 फरार है। पुलिस ने उन लुटेरों की पहचान भी कर ली है। बता दें कि मॉडल टाऊन से मंगलवार को 17 साल के लक्ष्य निवासी प्रताप नगर से लुटेरों ने गन प्वाइंट पर उसकी स्विफ्ट कार लूटी थी। लक्ष्य मॉडल टाऊन में खरीददारी करने के लिए आया था।

मोगाः मणिपुर घटना के विरोध में आज अलग-अलग संस्थाओं द्वारा पंजाब बंद किया गया है। इस दौरान पीड़ित के लिए इंसाफ की मांग को लेकर अलग-अलग संस्थाओं द्वारा मोगा के मेन चोक में धरना लगाया गया। जिसमे भारी गिनती में महिलाएँ भी शामिल हुई। इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास भी निकाली। दूसरी ओर पंजाब की कॉल के दौरान अगर सुरक्षा की बात की जाए तो मोगा पुलिस द्वारा सुरक्षा के सारे पुख्ता प्रबंध किए गए है।

जालंधर, ENS: Dolphin Market में Luxury Mobile World की दुकान लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 12 लाख रुपए की चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान महंगे फोन चोरी करके ले गए। पीड़ित दुकान मालिक विवेक ने बताया छत का दरवाजा तोड़कर चोर सीढ़ियों के रास्ते से अंदर घुसे। जिसके बाद उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
दुकान मालिक का कहना है कि चोरों ने उनके साथ अन्य दुकान की छतों को भी नुकसान पहुंचाया है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि चोरों द्वारा पहले उनके साथ अन्य दुकान को निशाने बनाने की कोशिश की गई। जब वह उस वारदात को अंजाम नहीं दे पाए तो उक्त चोरों द्वारा उनकी दुकान को निशाना बनाया गया। इस दौरान दुकान मालिक ने प्रशासन से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें चोरों ने कैमरे पर कपड़ा भी डाला। हालांकि फिर भी सीसीटीवी कैमरे में चोर दिखाई दे रहे है। जिसमें एक चोरों ने अपना मुंह ढका हुआ है।

पठानकोटः शहर में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं आवारा कुत्तो के कारण एक मासूम बच्चे की जान चली गई। रेलवे कॉलोनी परिसर में दोस्तों के साथ खेलते समय 7वीं कक्षा के बच्चे के पीछे अचानक लावारिस कुत्ते पड़ गए। बच्चा कुत्तों के डर से भागते हुए घर के लोहे के गेट पर चढ़ गया।
जैसे ही वह लोहे के गेट के ऊपर चढ़ने का प्रयास करने लगा तो गेट ही उसके ऊपर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। परिवार वाले बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रणव निवासी रेलवे कॉलोनी के रूप में हुई है।
बच्चा मिशन रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। वहीं जैसे ही स्कूल प्रबंधन को बच्चे की मौत की जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक दिन की छुट्टी कर दी। लोगों ने कहा कि जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। अगर प्रशासन ठोस कार्रवाई करता तो प्रणव जिंदा होता।

जालंधर, ENS: संतोखपुरा में स्थित BMS Fashion के मालिक की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। विवादों में घिरे BMS Fashion के मालिक पर आखिरकार पुलिस ने मामला दर्ज कर ही लिया। इस दौरान पुलिस ने BMS Fashion मालिक लक्ष्य, प्रथम और रूबि सहित 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना 8 की पुलिस आईपीसी धारा 336, 506, 148, 149, आईपीसी 25/27, 54/59 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।

बता दें कि बीते दिन प्रेस वार्ता करते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुहार लगाते हुए बताया कि BMS Fashion के मालिक लक्ष्य और उसके साथियों द्वारा एक दिन पहले देर रात उनके घर पर गोलियां चलाई थी। इस दौरान पीड़ित परिवार ने अपने रिश्तेदार BMS Fashion के मालिक लक्ष्य वर्मा, प्रथम वर्मा पुत्र सुभाष चंद्र निवासी किशनपुरा, रूबि कश्यप सहित 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रशासन से मांग की थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुलिस को इस मामले संबंधी शिकायत दे दी गई है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद उच्च अधिकारियों के पास जब यह मामला पहुंचा तो उन्होने तुरंत कार्रवाई करते हुए BMS Fashion के मालिक लक्ष्य वर्मा, प्रथम वर्मा और रूबि सहित 2 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि एक दिन पहले देर रात वह घर पर सो रहे थे। इस दौरान BMS Fashion का मालिक लक्ष्य, प्रथम, रूबि सहित अन्य 15 हमलावार आए और उनके घर के दरवाजे पर हमला करने लगे। उन्होंने बताया कि हम गली में शोर सुनने की आवाज के बाद उठे तो सुना वह उन्हीं को गालियां निकाल रहे थे और कह रहे थे कि आज ऐहना नू मार देना है तथा घर को आग लगाकर फूंक देना है। पीड़ित परिवार ने BMS Fashion के मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि देर रात वह कह रहे थे कि इनकी जायदाद हड़प लेनी है। जिसके बाद उक्त दोषियों ने अपने हाथों में पिस्तौल पकड़ी हुई थी और उन्होंने जान से मारने की नीयत गोलियां चलाई। इस दौरान कुछ गोलियां घर की दीवार और कुछ खिड़कियों पर लगी।
पीड़ित परिवार ने कहा कि हमने छिपकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उक्त दोषियों ने हमारे घर का दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया और कहने लगे की घर के अंदर आकर आपके टुकड़े करांगे। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त दोषियों ने उन्हें कहा कि आपके सारे परिवार को जलाकर खत्म कर देंगे। पीड़ित परिवार ने कहा कि घर के बाहर का गेट मजबूत होने के कारण वह घर के अंदर दाखिल नहीं हो पाए। जिसके कारण वह घर के बाहर गालियां देते रहे और उनको ललकारे मारते रहे। इस दौरान पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए कि उक्त दोषियों ने उन्हें देर रात ही कह दिया था कि उनकी थाना 8 की पुलिस के साथ बातचीत हो गई है। आपके कहने पर कोई हमें पकड़ने नहीं आएगा। जिसके बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया और उच्च अधिकारियों ने तुंरत इस मामले को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी से बात की। जिसके बाद थाना 8 के प्रभारी ने BMS Fashion के मालिक सहित अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। अब देखना यह हैकि क्या पुलिस BMS Fashion के मालिक लक्ष्य के पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर का लाइसेंस रद्द करती है या नहीं।