Blog

  • पंजाब: गैस लीक मामले में पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाब: गैस लीक मामले में पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियाना : ग्यासपुरा में  रविवार सुबह गैस लीकेज से 9 लोगों हो गई। जिसमें 2 बच्चे जिनकी उम्र 10 और 13 साल शामिल है। हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में बने मिल्क बूथ में सुबह 7:15 बजे हुआ। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 12 लोग बेहोश भी हो गए। वहीं पुलिस कमिश्नर ने बताया की हास्य दौरान एक पीड़ित को होश आ गया जिसके बाद पूछताछ के दौरान पता चला है कि किराने की दुकान से गैस लीक होने के कारण यह हादसा हुआ था। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हादसे दौरान 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बीमार हुए लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। यहां की विधायक राजिंदरपाल कौर ने कहा कि इमारत में मिल्क बूथ खुला हुआ था और जो भी सुबह यहां दूध लेने गया वह बेहोश हो गया। प्रशासन ने इमारत के आसपास एक किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया है। वहीं इलाके में रहने वाले कपिल कुमार नाम के व्यक्ति ने बताया कि उनके परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। कपिल ने बताया कि जब गैस लीक हुई, उस समय परिवार के लोग सो रहे थे। उसी दौरान गैस के असर से उनकी मौत हो गई। 

    अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इलाके में किस गैस का रिसाव हुआ और इसकी वजह क्या है। हालांकि, शुरूआती जांच में गैस की बदबू सीवरेज गैस जैसी पाई गई है। अब गैस की जांच के लिए मशीनें मंगवाई गई हैं। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने बताया कि सीवर में तेजाब की वजह से ऐसा हो सकता है या अंदर किसी कैमिकल की मौजूदगी इस गैस की वजह हो सकती है। हालांकि जांच के बाद ही औपचारिक तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

    दुसरी और इस हादसे को लेकर डी.सी. का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है।

  • नन्हें बच्चों पर ज़ुल्म ढाने वाली टीचर्स गिरफ्तार, वीडियो हुई वायरल

    नन्हें बच्चों पर ज़ुल्म ढाने वाली टीचर्स गिरफ्तार, वीडियो हुई वायरल

    मुंबई: मुंबई पुलिस ने कांदिवली में स्थित राइम्स एंड रैंबल्स प्री-स्कूल के बच्चों की पिटाई करने वाली दो महिला टीचर्स को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर इन दोनों महिला टीचर्स का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि वे प्री-नर्सरी के छोटे छोटे मासूम बच्चों की बुरी तरह से पिटाई कर रही हैं। यह दोनों टीचर्स बच्चों के लंच बॉक्स से खाना भी निकालकर खा लेती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    स्कूल से मिली सीसीटीवी फुटेज में सब कुछ साफ़ नज़र आ रहा है कि किस प्रकार टीचर्स बच्चों को मार रही हैं । सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद बच्चों के माता-पिता ने जब वीडियो देखा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों टीचर्स के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों टीचर्स को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए, दोनों ने अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया लेकिन कोर्ट ने इनकी जमानत को रद कर दिया था। दोनों को इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया।  जिनल छेदा और भक्ति शाह नाम की इन दोनों टीचर्स को गिरफ्तार कर पुलिस ने बोरीवली कोर्ट में पेश किया। अब दोनों टीचर्स को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

  • पंजाब : सरकारी स्कूल पर बिजली गिरने से सामान जलकर हुआ राख 

    पंजाब : सरकारी स्कूल पर बिजली गिरने से सामान जलकर हुआ राख 

    लुधियाना : जिले में देर रात तेज आंधी ने तबाही मचा दी। वहीं तेज आंधी के चलते साहनेवाल स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बिजली गिर गई। स्कूल में बिजली गिरने से कुर्सियां, टेबल व एलईडी जल गईं। तेज आंधी से स्कूल के रोशनदान भी गिर गए। मैदान में खेल रहे कुछ लोगों ने स्कूल के टेबल व कुर्सियों को आग लगी देख तुंरत शोर मचाया। लोगों की मदद से आग को बुझाया। आग बुझाने के लिए लोग स्कूल का दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हुए। इस बीच स्कूल में लगी एलईडी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था। स्कूल की प्रिंसिपल मनदीप कौर भी मौका देखने पहुंचे। इसके साथ कई शिक्षक पहुंचे। अध्यापकों के मुताबिक इस हादसे की रिपोर्ट बना अधिकारियों को भेजी जाएगी।

    वहीं दूसरी ओर जनकपुरी इलाके में बिजली के 3 पोल गिर गए। पोल गिरने से कुछ कारें और रेहड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं। बारिश होने के कारण बाजार खाली था। रेहड़ी का संचालक किसी काम से कहीं गया था, जिस कारण उसका बचाव हो गया। पोल गिरने से करीब 3 से 4 घंटे जनकपुरी इलाके में बिजली भी गुल रही। लोगों के मुताबिक तेज आंधी के बाद पोल एकदम से नीचे आ गिरे। बताया जा रहा है कि पोल जिस जगह पर लगाए गए थे वह खोखली हो चुकी थी।

  • DC vs SRH मैच के दौरान फैंस के बीच हुई हाथपाई, वीडियो हुआ वायरल

    DC vs SRH मैच के दौरान फैंस के बीच हुई हाथपाई, वीडियो हुआ वायरल

    नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स (DC vs SRH) को नौ रन से हराकर मैच अपने नाम किया। लेकिन इस मैच के दौरान स्टेडियम पर फैंस के बीच एक भयानक लड़ाई देखने को मिली।

    हालांकि इस लड़ाई में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं आई है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि असल में लड़ाई होने का कारण क्या था। अब इस लड़ाई की जो वीडियो वायरल हो रही है, उसमें एक फैन मुक्के मार रहा है और बहुत बवाल हो रहा है।

  • पंजाब : 3 बड़े संस्थानों पर कृषि विभाग की इन्फोर्समेंट टीम की रेड

    पंजाब : 3 बड़े संस्थानों पर कृषि विभाग की इन्फोर्समेंट टीम की रेड

    फरीदकोट: जिले में नकली बीज, कीटनाशक व खाद बेचने की शिकायत मिलने पर कृषि विभाग द्वारा एक्शन लिया गया और जिले में 3 बड़े संस्थानों पर छापामारी की। शनिवार को कृषि सेक्टर से जुड़े 3 बड़े संस्थानों ताऊ एंड कंपनी, विपुल कुमार एंड कंपनी और ओम प्रकाश एंड संस के ऑफिस और गोदामों की जांच की गई व सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए गए।

    इस दौरान रिकॉर्ड जांचे गए तो बीज बेचने का रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर बीजों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। फरीदकोट के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. करनजीत सिंह गिल ने बताया कि किसानों को सही कीटनाशक, खाद व बीज उपलब्ध हो, इसके लिए विभाग की इन्फोर्समेंट टीम रूपिंदर सिंह और डॉ. रमनदीप सिंह एडीओ ने खाद, बीज और दवा विक्रेताओं के यहां औचक दौरा किया। बताया जा रहा है कि विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए जाएंगे, जो अधिनियम के अनुसार अपना व्यवसाय नहीं करते हैं। सैंपल फेल होने की स्थिति में लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। डॉ. गिल ने जिले के सभी विक्रेताओं से अपील की कि वे अपना स्टॉक रजिस्टर और स्टॉक बोर्ड प्रतिदिन पूरा करें, बिलों पर माल प्राप्त करें और निर्धारित बिलों पर किसानों को बेचें।

  • पंजाब : बाइक सवार लुटेरों ने बंदूक की नोक पर छीनी कार

    पंजाब : बाइक सवार लुटेरों ने बंदूक की नोक पर छीनी कार

    जंडियाला गुरु: ऊना हिमाचल से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट राजासांसी जा रहे कार सवार लोगों से बाइक सवार दो व्यक्तियों द्वारा बंदूक की नोंक पर कार छीनने की सूचना मिली है।

    थाना जंडियाला गुरु एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि आज सुबह जब कार सवार लोग एयरपोर्ट जा रहे थे तो वे टोल प्लाजा निझरपुरा और गांव मेहरबानपुरा वाली हसरी के बीच कार रोक कर आराम कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने बंदूक की नोंक पर कार पर हमला कर दिया और कार छीन कर रईये की ओर फरार हो गए।

  • जालंधर : सिविल अस्पताल में युवक-युवती की मौत, परिजनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर : सिविल अस्पताल में युवक-युवती की मौत, परिजनों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्ष: सिविल अस्पताल में युवक-युवती द्वारा जहरीली वस्तु निगल जाने का मामला सामने आया है। उक्त युवक युवती को परिजनों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दोनों परिजनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान वहां पर दोनों पक्षों द्वारा भारी हंगामा किया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधर : भाटिया ट्रैवल दफ्तर के बाहर भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर : भाटिया ट्रैवल दफ्तर के बाहर भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः स्काईलार्क चौंक के नजदीक स्थित भाटिया ट्रैवल के दफ्तर के बाहर आज दोपहर जबरदस्त हंगामा हो गया। हंगामा करने वाले युवक ने आरोप लगाया कि उस ने रोमानिया जाने के लिए भाटिया ट्रेवल के दफ्तर में पासपोर्ट दिया था।

    युवक ने बताया कि पहले भाटिया ट्रेवल ने कहा था की वीजा लगने से पहले कोई पैसा नही लिया जाएगा मगर कई महीने बीत जाने के बाद न तो वीजा लगा और जब मैंने पासपोर्ट वापिस मांगा तो अब मुझ से पैसे मांगे जा रहे है। वहीं आज दोपहर को जब युवक की तरफ से भाटिया ट्रेवल के बाहर हंगामा किया गया तो उस के बाद भाटिया ट्रेवल के स्टाफ ने युवक का पासपोर्ट बदल दिया। इस मामले में जब ट्रेवल एजेंट से सम्पर्क किया गया तो उससे सम्पर्क नहीं हो पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहता है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

  • ITR भरते वक्त इन फॉर्म का रखें ध्यान, गलती पड़ सकती है भारी

    ITR भरते वक्त इन फॉर्म का रखें ध्यान, गलती पड़ सकती है भारी

    नई दिल्ली : अगर आप कोई अपना बिज़नस करते हैं तों आपको इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना जरूरी होता है और हर उस शख्स की जिम्मेदारी भी होती है, जिसकी इनकम टैक्सेबल है। इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले लोगों को अलग-अलग इनकम टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स दाखिल करना होता है। अलग-अलग इनकम के लिहाज से टैक्स स्लैब भी अलग-अलग हैं। इसके साथ ही लोगों को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए अलग-अलग फॉर्म का भी इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में इनके बारे में जानकारी होना काफी जरूरी है।

    वहीं पुराने और नए टैक्स सिस्टम के बीच स्विच करने के लिए ITR-1 और ITR-4 में कुछ बदलाव किए गए हैं। आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए अतिरिक्त शर्तें आईटीआर 1 और आईटीआर 4 में पेश की गई हैं। इनमें पिछले वित्तीय वर्ष में कारोबार से ₹60 लाख से अधिक का कारोबार, पेशे से पिछले वित्तीय वर्ष में ₹10 लाख रुपये से अधिक का कारोबार और पिछले वित्तीय वर्ष में टीडीएस काटा गया आदि शामिल है।

  • 8 साल के बच्चे समेत 5 पड़ोसियों की गोली मारकर की हत्या, जानें मामला 

    8 साल के बच्चे समेत 5 पड़ोसियों की गोली मारकर की हत्या, जानें मामला 

    नई दिल्लीः अमेरिका में एक व्यक्ति ने अपने पांच पड़ोसियों की गोली मारकर हत्या करने की हत्या की खबर सामने आई है इसमें एक आठ साल का एक लड़का भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब पड़ोसियों ने आरोपी से उसके प्रांगण में गोलियां न चलाने के लिए कहा था क्योंकि वे लोग सोने का प्रयास कर रहे थे। संदिग्ध की पहचान 38 वर्षीय फ्रांसिस्को ओरोपेजा के रूप में की गयी है और वह फरार है तथा प्राधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उसके पास अब भी हथियार हो सकता है।

    जानकारी के मुताबिक सभी को गर्दन से ऊपर गोली मारी गयी। उन्होंने बताया कि जिस घर में रह रहे लोगों पर गोलियां चलाई गईं, उसमें 10 लोग थे लेकिन कोई और घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि दो लोग एक शयनकक्ष में दो बच्चों के ऊपर मृत पाए गए जिससे ऐसा लगता है कि उन्होंने बच्चों को बचाने की कोशिश की होगी। मृतकों की पहचान सोनिया अर्जेंटीना गुजमैन (25), डायना वेलाजक्वेज अल्वाराडो (21), जूलिसा मोलिना रिवेरा (31), जोस जोनाथन कासारेज (18) तथा डेनियल एनरिक लासो (आठ) के रूप में की गयी है।