Blog

  • होमलैंड सिटी मॉल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर होगा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन

    होमलैंड सिटी मॉल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर होगा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन

    बद्दी/सचिन बैंसल: औधोगिक नगर बद्दी के होम लैंड माल में  श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बद्दी में चक्का रोड पर स्थित होमलैंड सिटी मॉल में गत वर्षो की भांति इस साल भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए तैयारियां जोरो पर चल रही है। कार्यक्रम के तहत दही-हांडी प्रतियोगिता,डांस कॉम्पिटिशन, बच्चो के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन के अलावा अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  कार्यक्रम का आयोजन होमलैंड सिटी मॉल समिति व होमलैंड सिटी व्यापार मण्डल बद्दी द्वारा कराया जा रहा है। वही होमलैंड सिटी व्यापार मंडल की अध्यक्ष संजना ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर इस बार ‘दही हांडी प्रतियोगिता’ के साथ साथ अन्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। संजना ने बताया कि कार्यक्रम 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे।
    दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता के साथ लक्की डांस एकेडमी द्वारा डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन करवाए जा रहा। इसके अलावा बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया जाएगा। जिसमे कुर्सी को लेकर महिलाओं में काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कान्हा की टोलियां सम्पर्क कर सकती है। टीम का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में कुछ नियम व शर्ते भी रहेंगी। दही से भरी हांडी के लिए 20 फीट होगी। गोविंदा को हांडी फोड़ने का समय 5 मिनट दिया जाएगा। जिसमे 18 साल से ऊपर व 18 साल से कम आयु के गोबिंदा भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। एक भी गोविंदा के नशा में रहने पर टीम को बाहर कर दिया जाएगा। संजना ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 वर्ष से ऊपर की विजेता गोविंदा की टीम की ट्रॉफी के साथ 5100 रुपए दिए जाएंगे और 18 वर्ष से नीचे की विजेता गोविंदा की टीम को ट्रॉफी के साथ 2100 दिए जाएंगे। इसके अलावा डांस व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। महिलाओं के लिए खास रंगारंग म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का विशेष आयोजन किया जाएगा।
  • पंजाब : मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की रेड

    पंजाब : मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की रेड

    बिना लाइसेंस के चल रहा था मेडिकल स्टोर

    कोटकपूरा: फरीदकोट स्थित कोटकपूरा के फेरूमान चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने की शिकायत पर सेहत विभाग ने पुलिस टीम के साथ छापामारी की। इस दौरान सेहत विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाओं को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान जब मेडिकल स्टोर संचालक से लाइसेंस मांगा गया तो जवाब मिला कि यह मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के पिछले दो साल से चल रहा था। इसके बाद जांच टीम ने दुकान की रजिस्ट्री मांगी तो दुकानदार ने कहा कि यह दुकान कब्जे की है। इसलिए उनके पास रजिस्ट्री नहीं है।

    वहीं दूसरी ओर ड्रग इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि दुकान मालिक बख्शीष शर्मा मेडिकल स्टोर पिछले दो साल से बिना लाइसेंस के चल रहा था। उन्होंने बताया कि पहले यह मेडिकल स्टोर सुनील कांसल नाम का व्यक्ति चला रहा था, जो कि दुकान छोड़कर विदेश चला गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि इस दुकान से नशा बिकता है।

    इसके अलावा अन्य भी कई बाते हैं, जिसे वह बता नहीं सकते। इसके अलावा उन्होंने जिन दवाओं को कब्जे में लिया है, उसकी जांच बाकी है। दुकानदार बख्शीष शर्मा ने कहा कि कुछ लोग मुझे इस दुकान के मिलने से ईर्ष्या करते हैं। उन्हीं लोगों द्वारा मेरी गलत शिकायत की गई है। कोटकपूरा डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि मेडिकल स्टोर से नशा बेचने की मिली शिकायत के आधार पर छापेमारी की गई है।

  • पंजाब : घर के बाहर चूड़ियां देख रही महिला को गाड़ी ने कुचला, हुई मौत 

    पंजाब : घर के बाहर चूड़ियां देख रही महिला को गाड़ी ने कुचला, हुई मौत 

    फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट में चुड़ियां देख रही 40 वर्षीय महिला के पर अनियंत्रित होकर टाटा ऐस चढ़ गया। घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। इसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान भोलूवाला रोड, फरीदकोट की रहने वाली सुनीता देवी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस मृतक के बेटे के बयानों पर उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    फरीदकोट सिटी -2 थाना में दी गई शिकायत के अनुसार उक्त महिला घर के बाहर रैंप पर बैठकर चूडियां देख रही थी। घर के बाहर एक ट्रैक्टर और पानी वाला टैंकर भी खड़ा था। इतने में एक तेज रफ्तार छोटा हाथी टेंट का सामान लोड कर आया और पीछे से पानी के टैंकर को टक्कर मार दी। जिससे अचानक ट्रैक्टर और टैंकर उक्त महिला पर चढ़ गया। जिससे सुनीता रानी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

    थाना सिटी 2 के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर छोटा हाथी चालक अमनदीप सिंह निवासी भोलूवाला रोड़, फरीदकोट पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। जल्द परिवार उक्त महिला संस्कार करेगी।

  • आयकर विभाग ने 40 ग्राम सोना व 5 किलो चांदी के आभूषण पकड़े, 30 हजार जुर्माना वसूला

    आयकर विभाग ने 40 ग्राम सोना व 5 किलो चांदी के आभूषण पकड़े, 30 हजार जुर्माना वसूला

    ऊना/सुशील पंडित: होशियारपुर गगरेट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राज्य कर एवं आबकारी विभाग के गगरेट स्थित ई सुविधा केंद्र पर गुप्त सूचना के आधार पर सोने व चांदी के आभूषण पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है ।इ सुविधा केंद्र पर ड्यूटी पर उपस्थित सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर को अपने विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि होशियारपुर से गगरेट कांगड़ा की तरफ आ रही कर में सोने व चांदी के आभूषण लेकर व्यापारी आ रहा है तो उन्होंने सूचना प्राप्त होते ही इसके बारे में अपने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया तथा उच्च अधिकारियों व आयुक्त उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा के आदेश पर टीम गठित कर गाड़ी को पकड़ने के लिए नाका लगाया गया जैसे ही गाड़ी करीब 7:00 बजे गगरेट बैरियर से थोड़ा ऊपर पहुंची तो प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में टीम ने गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में दो लोग सवार थे जैसे ही गाड़ी के चालक ने गाड़ी को रोका तो विभाग की टीम को देखकर वह लोग डर गए। टीम के सदस्यों ने चालक को गाड़ी की चैकिंग करवाने को कहा तो गाड़ी में एक काले रंग का प्लास्टिक का लिफाफा एक बड़ा पर्स पड़ा था।

    जब अधिकारी ने उनसे इनको चैकिंग करवाने के लिए कहा तो उन्होंने लिफाफे  खोलकर दिखाए। उन लिफाफे में चांदी के आभूषण व पर्स में सोने के आभूषण पाए गए तो माल मलिक ने अधिकारी के मांगने पर बिल प्रस्तुत किया। उसके बाद अधिकारी व टीम ने सारे सामान का वजन मलिक के सामने करवाया तो वज़न में सामान ज्यादा पाया गया। तोलने पर 40 ग्राम सोने के आभूषण व पांच किलोग्राम चांदी के आभूषण ज्यादा पाए गए। जिनकी कुल बाजार में कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई। उसके वारे में उच्च अधिकारियों के आदेश पर आयकर अधिनियम 2017 के अंतर्गत ₹30000 मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग आयुक्त विनोद सिंह डोगरा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आगे भी विभाग की टीमें कर की चोरी रोकने को मुस्तैदी से डटी रहेंगी ब कर चोरों पर नकेल कसती रहेगी।
  • पंजाबः वायरल वीडियो में नशा बेचने वाली लड़की मां समेत गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः वायरल वीडियो में नशा बेचने वाली लड़की मां समेत गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गांव बादशाहपुर निवासी एक लड़की की ओर से इलेक्ट्रॉनिक कंडे की मदद से नशे की पुड़िया बनाने की वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस ने हरकत में आते हुए लड़की को मां समेत गिरफ्तार में सफलता हासिल की है। जबकि लड़की के भाई को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी-जांच रमनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मां-बेटी से 26 ग्राम हेरोइन और एक लाख की ड्रगमनी बरामद की गई है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडी-जांच रमनिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों एक वायरल वीडियो में एक लड़की द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कंडे की मदद से वजन कर नशे की पुड़िया बनाने के मामले में तीन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद छापेमारी कर लड़की के भाई गुरजंट सिंह को 10 ग्राम हेरोइन की खेप सहित गिरफ्तार किया गया था।

    जबकि आरोपी लड़की तथा उसकी मां फरार थी। जिनको सोमवार को जिला पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी  मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाई जा रही महिम के दौरान पुलिस टीम ने कई और आरोपियों को भी काबू किया है और उनके खिलाफ 5 मामले दर्ज किए गए हैं। 30 अगस्त को काबू किए आरोपियों में बेअंत सिंह निवासी गांव बूट थाना सुभानपुर से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर सुभानपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह कर्मजीत निवासी बूट थाना सुभानपुर से चोरी की बाइक तथा 100 बोतल में अवैध शराब बरामद की गई थी। वही 31 अगस्त को हरप्रीत सिंह निवासी बूट थाना सुभानपुर से 60 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया गया था और राजविंदर सिंह निवासी बूट थाना सुभानपुर से 160 ग्राम हेरोइन बरामद  दर्ज किया। वहीं मंगा सिंह, जोगा सिंह तथा निशान सिंह सभी पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव लाटियांवाल सुल्तानपुर लोधी से 100 किलोग्राम डोडे चूरापोस्त बरामद कर मामला दर्ज किया गया।

  • जिला में निजी विकास व अन्य निर्माण संबंधित कार्यों पर 16 सितम्बर तक रहेगी रोक

    जिला में निजी विकास व अन्य निर्माण संबंधित कार्यों पर 16 सितम्बर तक रहेगी रोक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला में आपदा प्रभावित भवनों व सड़कों के पुनःनिर्माण को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के निजी विकास और निर्माण संबंधित गतिविधियों पर 16 सितम्बर तक रोक रहेगी। यह आदेश जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 33 व 34 के तहत जारी किए हैं। उन्होंने समस्त उपमंडलाधिकारियों(ना) को इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आदेशों की उल्लंघना करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत दंड दिया जाएगा।
  • जालंधरः दिन दहाड़े व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर नगदी और मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार

    जालंधरः दिन दहाड़े व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर नगदी और मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला मिट्ठापुर एरिया के बैंक कालोनी से सामने आया है। जहां दिन दहाड़े लुटेरों ने  करियाना सप्लायर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान लुटेरे व्यक्ति से हज़ारों की नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित योगेश गुप्ता ने बताया कि वह करियाना सप्लाई करने का काम करता है।

    आज दोपहर बाद वह सामान सप्लाई करने के लिए मिट्ठापुर रोड़ पर बैंक कालोनी की गली नंबर 3 से गुजर रहा था कि अचानक बाईक सवार दो लुटेरों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने उसके लगभग 50 हज़ार की नकदी और मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। योगेश गुप्ता ने बताया कि शोर मचाने पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो गए थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी है।

  • ऊना के शिव भक्तों का जत्था मणिमहेश रवाना

    ऊना के शिव भक्तों का जत्था मणिमहेश रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के शिव भक्तों का जत्था मणिमहेश के लिए रवाना हुआ है। इस दौरान जत्थे में स्थानीय युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया है। शिव भक्तों हिमांशु धीमान, मोहन सिंह, शाम लाल, अमन धीमान, रमन धीमान, धीरज शर्मा, रजत कुमार, राजिंदर कुमार, प्रिंस, संजय धीमान, संदीप चौधरी, रजत कुमार, सतविंद्र चौधरी आदि शामिल हैं। जत्थे द्वारा पहली बार मणिमहेश यात्रा के दौरान मणिमहेश में लंगर का आयोजन भी किया जा रहा है। शिवभक्तों ने कहा कि शिव कृपा व स्थानीय लोगों के सहयोग से मणिमहेश में लंगर लगाने का शुभारंभ किया जा रहा है। 
  • फैंस के लिए बुरी खबर, प्रियंका चोपड़ा के घर में पड़ी दरार! 

    फैंस के लिए बुरी खबर, प्रियंका चोपड़ा के घर में पड़ी दरार! 

    मुबंईः प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी यानी जो जोनास और सोफी टर्नन के तलाक की खबरें मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के बाद से प्रियंका के ससुराल वाले भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए थे। प्रियंका के जेठ जो और जेठानी सोफी टर्नर को लेकर भी प्रियंका के फैंस के उत्साहित हैं। वहीं, अब हॉलीवुड में इस खूबसूरत कपल के अलग होने की खबरें छाई हुई हैं।

    सामने आ रहीं रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर जो और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी अब अपने रिश्ते को आगे नहीं ले जाना चाहते हैं। दोनों ने अब तलाक लेने का फैसला कर लिया है हालांकि अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। हॉलीवुड कपल सोफी टर्नर और जोई जोनस (Joe Jonas) से जुड़ी ढेर सारी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं। दोनों के खराब रिश्ते की बात तब उठी, जब एक इवेंट में जोई के हाथ में उनकी इंगेजमेंट रिंग नहीं थी। इसके बाद से ही फैंस ने उनके और सोफी के रिश्ते में कुछ गड़बड़ी का अंदाजा लगा लिया था।

    इसके अलावा, दोनों कुछ समय पहले ही अपना मियामी मेंशन भी बेच दिया है। इसके अलावा, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सोफी और जोई का रिश्ता बीते 6 महीने से ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच काफी सारी परेशानियां हैं, जिसे उन्होंने सुलझाने की भी कोशिश कीं। हालांकि, जब कुछ ठीक नहीं हुआ, तो दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोई और सोफी तलाक के लिए लॉस एंजेलिस में वकीलों से सलाह-मशविरा ले रहे हैं।

  • देवगुरु बृहस्पति अगले 118 दिनों के लिए वक्री चाल चलेंगे: पंडित शशि पाल डोगरा

    देवगुरु बृहस्पति अगले 118 दिनों के लिए वक्री चाल चलेंगे: पंडित शशि पाल डोगरा

    राहु एक विचलित करने वाला ग्रह
    ऊना/सुशील पंडित: देवगुरु बृहस्पति अगले 118 दिनों के लिए वक्री चाल चलेंगे। देव गुरु के वक्री होने का क्या रहेगा आपके जीवन में प्रभाव और किससे व कैसे रहना होगा सावधान बता रहे हैं जाने माने अंक ज्योतिषी व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा,
     उन्होंने कहा कि 4 सितंबर को रात्रि 07:40 बजे से देव गुरु बृहस्पति 118 दिनों के लिए 31 दिसंबर की सुबह 08:12 बजे तक वक्री रहेगा। 4 अंक राहु से शुरू व 31 दिसंबर राहु पर ही मार्गी होगा। 04 अंक जो राहु का अंक है। राहु एक विचलित करने वाला ग्रह है। वाणी का कारक, मानसिक शांति को खराब करने वाला व शमशान का कारक है। सितंबर महीना में गुरु का वक्री होना जिसका 9 अंक है। 9 अंक जो मंगल का कारक है। मंगल अग्नि तत्व ग्रह है। जहां बैठता है आग लगा देता है। उसी अंक को अगर राहु का साथ मिल जाए तो और परेशानियों को बढ़ा देता है। 4+9=13=1+3=4 अंक का राहु ही बनता है। 31 दिसंबर तक वक्री है उस का भी 3+1=4 अंक बनता है। जो किसी बड़े संकट के संकेत दे रहा है। आजकल शनि भी 4 नवंबर तक वक्री चल रहा है। पंडित डोगरा ने बताया कि इस प्रकार से दो विशेष ग्रहों का वक्री होना किसी उथल पुथल का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि 118 दिनों को गुरु का वक्री होना 1+1+8=10=1+0=1 अंक हो सूर्य का अंक है। सूर्य जो सत्ता का कारक है। राहु का प्रभाव सूर्य के अंक पर देश के कुछ प्रदेशों में सत्ता में परिवर्तन दे सकता है और सत्ता में उलटफेर करवा सकता है। अचानक ही कुछ नेताओं को पद छोड़ना पड़ेगा। राहु के प्रभाव के कारण नेताओं का वाणी पर संयम नहीं रहेगा। देश व प्रदेश में कुछ नेता बड़े पद प्राप्त करने के लिए एक दूसरे के खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हंै। कुछ पार्टी के नेता आपस में ही उलझ कर रह जाएंगे। जिसके कारण किसी और का ही भाग्य उदय हो सकता है।
    पंडित डोगरा ने कहा कि बृहस्पति के वक्री होने से देश-दुनिया में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थितियों में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहेगा और कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन और संगठन में परिवर्तन होगा। अचानक रोग देगा। आम जनमानस में अशान्ति एवं दु:खद रहेगा। हिंसक घटना होने के भय बना रहे।
    इन राशियों पर रहेगा प्रभाव
    पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि मिथुन, सिंह, तुला, धनु व मीन राशि के लिए जहां शुभ व लाभप्रद रहेगा। वहीं मेष, वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर व कुंभ राशि के लिए परेशानी देगा। उपाय के लिए नारायण की पूजा करे। देव गुरु बृहस्पति का वक्री होने पर जातक की आत्मिक, आध्यात्मिक शक्ति और विवेक भी प्रदान करते हैं। पंडित डोगरा ने बताया कि हिमाचल की कर्क राशि है जिस के लिए वक्री शनि व देव गुरु बृहस्पति हिमाचल में राजनीतिक ड्रामा करवा सकता है। नेता पद लेने से भय में रहेंगे और कुछ नेताओं का पद जाना तय है। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।