Blog

  • Punjab News: 4.5 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 4.5 किलो हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिल में पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशों के विरुद्ध के तहत आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी एस. भूपिंदर सिंह ने बताया कि जिले में नशे की घटनाओं को रोकने और नशा तस्करों तथा समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत एसपी (डी), डीएसपी रूरल और एसएचओ घलखुर्द की अगुवाई में टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई थी।

    पुलिस को इस मुहिम के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुकदमा नंबर 69 के तहत आरोपी 25 वर्षीय निर्मल सिंह उर्फ सोनू पुत्र जागीर सिंह निवासी निहंगां वाले झुगे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 किलो 516 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने गांव रत्ता खेड़ा के समीप नाले पर नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान टीम को मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखा, जिसे रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 4 किलो 516 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    जांच के दौरान पता चला कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारत में मंगवाई जाती थी और यह आरोपी आगे इसकी सप्लाई करता था। आरोपी के पीछे और आगे के लिंक भी खंगाले जा रहे हैं ताकि पता चल सके कि आखिरकार उसने यह हेरोइन किन नशा तस्करों से ली थी और इसे आगे कहाँ सप्लाई करने वाला था। जांच में सामने आया है कि के अनुसार आरोपी पर पहले भी दो केस दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे पूछताछ की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि और भी महत्वपूर्ण खुलासे और बरामदगी हो सकती है।

  • दिलवां सहकारी समिति की सचिव व उप प्रधान पर करीब दो करोड़ गबन के आरोप, मामला दर्ज

    दिलवां सहकारी समिति की सचिव व उप प्रधान पर करीब दो करोड़ गबन के आरोप, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव दिलवां सहकारी समिति की सचिव व उप प्रधान पर करीब दो करोड़ एक लाख तीन सौ इकहत्तर रुपए गबन करने के आरोप लगने पर पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज हुआ है और पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में बलबिन्द्र कुमार, प्रधान प्रवन्धक कमेटी सह0 सभा समिति दिलवां तह0 अम्ब जिला ऊना ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि दिलवां सहकारी सभा समिति में सहकारी सभा अधिनियम की धारा 69(1) के अंतर्गत हुई जांच में 2,91,00,371.65 का गवन पाया गया है । जिस गवन में निलंबित सचिव रिम्पी व तत्कालीन उप प्रधान अर्जुन सिंह उर्फ (जैंडू) की भूमिका है।

    वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने  रिम्पी पत्नी सतीश कुमार गांव व डा0 ईसपुर उप तहसील ईसपुर व तह0 हरोली जिला ऊना व अर्जुन सिंह उर्फ (जैंडू) पुत्र प्रीतम सिंह गांव दिलवां डा0 दियाड़ा तह0 अम्ब जिला ऊना  के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: GKS Stand पर 2 पक्षों में जमकर चली डांग, देखें वीडियो

    Punjab News: GKS Stand पर 2 पक्षों में जमकर चली डांग, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के जीकेएस स्टैंड पर टैक्सी चालकों के 2 पक्षों में झड़प हो गई। जहां दोनों पक्षों में जमकर डांग बरसाई गई। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की ओर से डांग बरसाई जा रही है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह काहलो निवासी पाहड़ा को उसके स्टैंड पर टैक्सी लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

    बताया जा रहा है कि हमले से पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें बेहरामपुर के बोवी नामक एक टैक्सी चालक ने कथित तौर पर पाहड़ा निवासी जसवंत सिंह काहलो से अपनी टैक्सी उसके स्टैंड पर रोकने के लिए कहा। यह ऑडियो सबसे पहले सोशल मीडिया ग्रुपों में बरहामपुर के बोवी ने जसवंत सिंह उर्फ ​​बिल्लू को चुनौती देते हुए वायरल किया था। जिसके बाद आज दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।

  • Punjab News: 2 वाहनों और 1 कार की टक्कर में महिला की मौत, 2 बच्चों समेत 4 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 वाहनों और 1 कार की टक्कर में महिला की मौत, 2 बच्चों समेत 4 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में बाबरी अस्पताल के पास ऑटो और ई-रिक्शा सहित कार में टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादस में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 2 बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए घायल जसपाल सिंह ने बताया कि कार की ऑटो रिक्शा के साथ टक्कर हुई, जिसके बाद ऑटो उनकी ई-रिक्शा के साथ टकरा गया।

    इस दौरान वह साथी के साथ बातें कर रहा था और हादसे का शिकार हो गया। वहीं दूसरे घायल लक्खा मसीह ने बताया कि उसके ऑटो में पीछे कार से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद वह आगे ई-रिक्शा से टकरा गया। वहीं घायल रंजीत ने बताया कि वह ऑटो में बैठा हुआ था। इस दौरान वह ऑटो में बैठा हुआ था और पता ही नहीं लगा कि यह हादसा कब हो गया। इस घटना में वह बच्चों के संभालने में लग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं रंजीत ने बताया कि वह पत्नी और दो छोटी बच्चियों के साथ बाबरी अस्पताल इलाज के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आई बोलेनो गाड़ी ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिस कारण ई-रिक्शा दूसरे ई-रिक्शा से टकरा गया। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं दोनों बच्चियों सहित वह हादसे में घायल हो गया। दूसरी और दूसरे ई-रिक्शा चालक 3 लोग जख्मी हो गए। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में पत्नी गाड़ी के नीचे आ गई थी। पत्नी को लोगों की मदद से खींचकर गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • Jalandhar News: होटल की प्रमोशन के लिए लगाया अवैध यूनिपोल गिरा, एक महीने से फुटपाथ ब्लॉक

    Jalandhar News: होटल की प्रमोशन के लिए लगाया अवैध यूनिपोल गिरा, एक महीने से फुटपाथ ब्लॉक

    जालंधर/अनिल वर्मा: बीते माह जालन्धर में आई आंधी तुफान के कारण कई जगह भारी नुक्सान हुआ था और लोगों द्वारा नगर निगम की परमिशनर के बिना लगाए गए बड़े बड़े विज्ञापन स्ट्रक्चर टूट कर सड़कों पर गिरे थे। बीएमसी चौंक स्थित एक बड़े होटल द्वारा भी अपनी प्रमोशन के लिए बड़े बड़े यूनीपोल लगाए थे जोकि टूट कर गिर गए मगर उसे होटल प्रबंधकों द्वारा अभी तक हटाया नहीं गया और फुटपाथ पर ही रख दिया गया जिससे फुटपाथ पर पैदल चलने वालों को भारी परेशानी हो रही है। मामले संबधी निगम की ओर से होटल प्रबंधकों को इस यूनिपोल को तुरंत हटाने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है और इसी के साथ न हटाने पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

    बता दें कि बीएमसी चौंक, भगवान श्री राम चौंक से भगवान वाल्मिकी चौंक की ओर सबसे अधिक अवैध विज्ञापन स्ट्रक्चर लगाए गए हैं जिनमें एलईडी लाईट वाली एडवर्टाजमैंक की जाती है। विज्ञापन पालिसी 2018 के अनुसार किसी भी दुकान या घर की छत पर विज्ञापन के लिए लोहे के स्ट्रक्चर नहीं लगाए जा सकते और न ही इनकी निगम की ओर से परमिशन दी जा सकती है यह सारा अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है जिससे हर महीने नगर निगम को लाखों रुपयों के रैवन्यू का नुक्सान हो रहा है।

  • Punjab News: भारी मात्रा में कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार, 10 हजार की करंसी बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार, 10 हजार की करंसी बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत मोहाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मोहाली पुलिस ने खरड़ के पास एक अफ्रीकन स्टूडेंट नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 540 ग्राम कोकीन बरामद की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में SSP मोहाली हरमनदीप हंस ने बताया कि उक्त आरोपी दिल्ली से कोकीन लाकर मोहाली खरड़ में रहने वाले नौजवानों को सप्लाई करता था।

    जब्त की कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5 से 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी के पास किसी भी तरह का कोई पास्टपोर्ट नहीं मिला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10 हजार रुपए की करंसी, 8 छोटो लिफाफे जिसमें वह कोकीन को सप्लाई करता था, कुछ स्टील के चम्मच, इलेक्ट्रिकल कंडा और टेप बरामद हुई है। आरोपी गोल्डन स्टेट 115 सैक्टर में एक फ्लैट में रह रहा था। सूचना मिलने के बाद नाका बंदी की गई थी। जिसके बाद कार्रवाई करते आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी के मोबाइल की जांच की जा रही है। जल्द ही साथियों को भी पकड़ा जाएगा। रिमांड हासिल कर लिया गया है।

  • बढ़ती उम्र में भी त्वचा में आएगा निखार, इस फूड्स को डाइट में करें शामिल

    बढ़ती उम्र में भी त्वचा में आएगा निखार, इस फूड्स को डाइट में करें शामिल

    हेल्थः भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी सेहत का सही से ध्यान नहीं रख पा रहा। ऐसे में सही डाइट न होने से शरीर कई बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ हमें अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होगा। अगर आप 30 से ज्यादा की उम्र के हो गए है तो ऐसे में आपकों इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

    1- बादाम, काजू और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, विटामिन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो कोलेजन उत्पादन में मदद करते हैं और त्वचा के स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं। इनका रोजाना सेवन आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इनकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इन्हें अपनी स्मूदी, दही या ओटमील में मिला सकते हैं।

    2- पालक, केल और अन्य पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में होते हैं जो कोलेजन संश्लेषण में सहायता करते हैं और त्वचा को नुकसान से बचाते हैं। सलाद, स्मूदी या साइड डिश के रूप में आप हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

    3- स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसी सभी बेरीज एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं जो कोलेजन को नुकसान से बचाती हैं। इनमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है जो कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी है। बेरीज को अपने नाश्ते में ओट्स, स्मूदी और शेक में शामिल कर सकते हैं।

    4- संतरे, नींबू और अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत हैं जो कोलेजन संश्लेषण में मदद करते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों को बेअसर करते हैं। आप सलाद पर ताजा नींबू का रस निचोड़ सकते हैं।

    5- आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन भारतीय खानों में इस्तेमाल होने वाला लहसुन भी आपको जवान रखने में मदद कर सकता है। लहसुन में सल्फर होता है जो कोलेजन उत्पादन के लिए आवश्यक है। खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ ही त्वचा को फायदा पहुंचाने लाभ दोनों के लिए अपनी डाइट में लहसुन को जरूर शामिल करें।

  • Ludhiana Election Result live: सीएम मान का आया बयान, भाजपा पर साधा निशाना

    Ludhiana Election Result live: सीएम मान का आया बयान, भाजपा पर साधा निशाना

    लुधियानाः पश्चिम वेस्ट हलके में हुए उप चुनाव में आप पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने 10,637 मतों से जीत की। वहीं संजीव अरोड़ा की जीत के बाद आप पार्टी में जश्न का माहौल शुरू हो गया। वहीं आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत पर सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया के जरिए जीत पर बधाई दी।

    न्होंने सोशल मीडिया पर संजीव अरोड़ा की जीत को लेकर कहा कि गुजरात में विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के युवा नेता Gopal Italia को जीत पर दिल से बधाई… यह जीत आम आदमी पार्टी गुजरात के उन सभी स्वयंसेवकों के नाम है जो भाजपा की तानाशाही के सामने मजबूती से खड़े हैं… भाजपा की चालें बेनकाब हो चुकी हैं, लोगों ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है… पूरे देश में अगर कोई भाजपा को हराने की ताकत रखता है तो वह आम आदमी पार्टी ही है… वह दिन दूर नहीं जब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का झंडा गुजरात में भी लहराएगा… पार्टी के सभी संगठन को भी बधाई…।

    वहीं लुधियाना में आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के जीत पर सीएम मान ने कहा कि पर बधाई दी। बता देंकि लुधियाना के साथ गुजरात में भी आप पार्टी ने उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। जहां युवा नेता गोपाल ने जीत हासिल की।

  • Punjab News: किराये पर गाड़ी लेकर गए नौजवानों ने दिया घटना को अंजाम, खून से लथपथ गाड़ी बरामद

    Punjab News: किराये पर गाड़ी लेकर गए नौजवानों ने दिया घटना को अंजाम, खून से लथपथ गाड़ी बरामद

    लुधियानाः जिले के ग्रैंड वॉक मॉल के समीप किराये पर कार लेकर गए 2 नौजवानों ने कार मालिक पर हमला कर दिया और उससे कार लेकर फरार हो गए। वहीं इस घटना में गाड़ी बरामद कर ली गई है, लेकिन गाड़ी मालिक अभी भी लापता है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रैंड वॉक मॉल से रविवार रात पौने 3 बजे के करीब किराये पर टैक्सी लेकर मुल्लांपुर की तरफ निकले 2 युवकों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। देहात पुलिस को खून से सनी स्विफ्ट डिजायर कार मोही गांव के सरकारी अस्पताल से सटे खाली प्लाट से बरामद की है।

    टैक्सी का मालिक गुरमीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बाड़ेवाल लुधियाना का कुछ पता नहीं चल पाया। कार की सीटों और अन्य जगहों पर खून बिखरा पड़ा है। पुलिस को आशंका है कि किराये पर कार लेने वाले दोनों युवकों ने हमला करके गुरमीत सिंह को कहीं फेंक दिया। मौके पर फॉरेंसिक और अन्य माहिर टीमें जांच में जुटी हुई हैं और गुरमीत सिंह का कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, रात पौने 3 बजे 2 मोने युवकों ने ग्रैंड वॉक मॉल से गुरमीत सिंह की टैक्सी ली और मुल्लांपुर की तरफ निकले।

    रास्ते में गुरमीत सिंह को शक हुआ तो उसने अपने ड्राइवर साथियों को फोन करके खतरे की बात कही। इसके बाद कई टैक्सी ड्राइवर मुल्लांपुर की तरफ गए। मुल्लांपुर रायकोट राज मार्ग पर रकबा के समीप एक स्विफ्ट डिजायर कार बहुत तेज रफ्तार जाती दिखाई दी। हालांकि उस कार की नंबर प्लेट उतार दी गई थी, लेकिन टैक्सी ड्राइवर्स ने गुरमीत सिंह की कार पहचान ली और पीछा करना शुरू किया। लुटेरे कार हिस्सोवाल गांव से होते हुये मोही की तरफ ले गए। लुटेरों को पता चल चुका था कि कई वाहन उनका पीछा कर रहे हैं।

    इसके बाद लूटेरों ने कार मोही के खाली प्लॉट में खड़ी की और थोड़ी दूर जाकर छिप गए। लुधियाना से पीछा कर रहे गुरमीत सिंह के ड्राइवर दोस्तों ने मोही गांव के अपने दोस्तों को संपर्क करके उन्हें भी बुला लिया। लुटेरे छिपे हुए थे और जब सभी वाहन वहां से गुजर गए तो लुटेरे गुरमीत की कार लेने प्लाट की तरफ जाने लगे तब तक और टैक्सी ड्राइवर वहां पहुंच गये और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इसके बाद लुटेरे खेतों की तरफ भाग कर फरार हो गए। मौके पर एसपी (डी) हरकंवल कौर और थाना सुधार के प्रभारी जसविंदर सिंह फॉरेंसिक और अन्य तकनिकी माहिर टीमों के साथ जांच में जुटे हैं।

  • घाघरा नदी किनारे भैंस को नहलाने गए 13 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने निगला, वीडियो वायरल

    घाघरा नदी किनारे भैंस को नहलाने गए 13 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ ने निगला, वीडियो वायरल

    उत्तर प्रदेशः जिला गोंडा में घाघरा नदी किनारे दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भैंस को नहलाने गए 13 वर्षीय राजा बाबू उर्फ नान यादव को मगरमच्छ खींचकर ले गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हादसा उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सोनौली मोहम्मदपुर गांव में हुआ। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि गांव के रहने वाले कुंवर बहादुर यादव का पुत्र राजा बाबू उर्फ नान यादव नदी के किनारे भैंस नहला रहा था। तभी एक मगरमच्छ अचानक पानी से बाहर आया और उसे अपने जबड़े में दबोच कर नदी में खींच ले गया।

    Watch Video https://x.com/Encounter_India/status/1937066489678274778

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लगभग 5 घंटे तक तलाश अभियान चलाया गया लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मगरमच्छ ने पहले बच्चे के पैर को जबड़े में लिया और उसे गिराने के बाद गर्दन पकड़कर पानी में खींच ले गया। यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि बच्चा संभल भी नहीं पाया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर मदद करने की कोशिश की लेकिन कोई भी पानी में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

    घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें मगरमच्छ बच्चे को दबोचे हुए पानी में ले जाता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुछ सेकंड के लिए बच्चे का सिर पानी के ऊपर आता है, फिर मगरमच्छ उसे नीचे खींच लेता है और कुछ देर बाद दोनों नदी में पूरी तरह गायब हो जाते हैं। यह क्षेत्र घाघरा नदी के किनारे स्थित है और स्थानीय लोगों के अनुसार नदी में पानी बढ़ने के साथ मगरमच्छों की आवाजाही गांव के आसपास बढ़ जाती है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि इस क्षेत्र में मगरमच्छ अक्सर दिखाई देते हैं और यह घटना पिछले एक महीने में दूसरी ऐसी घटना है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।