Blog

  • गांव का नाम सुनते ही छूट गई लोगों की हंसी, ‘मुहकुचवा’ की कहानी हो रही वायरल…

    गांव का नाम सुनते ही छूट गई लोगों की हंसी, ‘मुहकुचवा’ की कहानी हो रही वायरल…

    उत्तर प्रदेशः मिर्जापुर जिले में एक ऐसा अनोखा गांव है जिसका नाम सुनते ही आपकी हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी। यह गांव है मुहकुचवा, जो अपने अजीबो-गरीब नाम के कारण खासा चर्चित है। मिर्जापुर शहर से मात्र 3 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव का नाम सुनते ही लोग हैरान रह जाते हैं और इसके पीछे की दिलचस्प कहानी जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं।

    कैसे पड़ा मुहकुचवा गांव का नाम?

    गांववालों की मानें तो इस इलाके में पहले एक शराब की दुकान थी, जहां लोग शराब पीकर गाली-गलौज करते और विवाद होने पर एक-दूसरे के मुंह पर थप्पड़ मारते थे। गाली-गलौज और थप्पड़बाजी की वजह से यह इलाका धीरे-धीरे “मुहकुचवा” कहलाने लगा। स्थानीय लोग कहते हैं कि ‘तुम्हारा मुंह कूंच देंगे’ जैसी कहावत इस नाम के पीछे की कहानी को बखूबी बयान करती है। कागजी दस्तावेजों में भी इसे “मुहकूचवाँ” के नाम से दर्ज किया गया है। मुहकुचवा की आबादी लगभग 2 हजार है। गांव भरुहना ग्रामसभा के अंतर्गत आता है और यहां एक नवीन राजकीय हाई स्कूल तथा एक मॉडल प्राइमरी स्कूल भी मौजूद हैं। मिर्जापुर शहर के करीब होने की वजह से यहां बड़ा बाजार भी लगता है, जिससे ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती हैं। उत्तर प्रदेश में कई गांव ऐसे हैं जिनके नाम या रीति-रिवाज असामान्य और रोचक हैं। कुछ गांवों के नाम पशु-पक्षियों से जुड़े हैं, तो कुछ में अनोखे रीति-रिवाज चलते हैं। मिर्जापुर का मुहकुचवा भी इन गांवों की सूची में अपनी अनूठी पहचान बनाए हुए है।
  • रायपुर यूथ क्लब की चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न: 32 टीमों ने लिया भाग

    रायपुर यूथ क्लब की चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न: 32 टीमों ने लिया भाग

    दविंदर भुट्टो रहे मुख्यतिथि,नशे से दूर रहकर खेलों के रुचि बढ़ाने पर दिया बल

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर के रायपुर यूथ क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया, जिसमें युवाओं का उत्साह देखने लायक था। आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खेलों के प्रति युवाओं की रुचि को बढ़ावा देना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए सकारात्मक दिशा प्रदान करना रहा। खेल प्रतियोगता के समापन समारोह के मुख्य तिथि कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने शिरकत की। उन्होंने सभी टीमों को सम्मानित किया और युवाओं के बीच एक स्पष्ट संदेश दिया कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    भुट्टो ने अपने संबोधन में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के दौर में खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये कैरियर का एक मजबूत माध्यम भी बन चुके हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बन सकें। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र नशा मुक्त हो और यहां का हर युवा पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी खेल में निपुण बने। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि राज्य में भाजपा सरकार बनती है, तो कुटलैहड़ के चारों जिला परिषद वार्डों में चार अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। इन स्टेडियमों में युवाओं को सभी आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें।

    भुट्टो ने आयोजन समिति को 11 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मालागढ़, उपाध्यक्ष एवं वीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया, सूरम सिंह,नीरज परमार,अभय सिंह राणा, स्थानीय प्रधान,उपप्रधान, क्लब के सदस्य एवं बडी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

    रायपुर खेल प्रतियोगता में खिलाड़ियों में दिखा उत्साह, क्षेत्रीय प्रतिभा को मिला मंच

    रायपुर मैदान में चार दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। क्षेत्र के दूर-दराज़ से आई टीमों ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि कुटलैहड़ में भी खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। केवल जरूरत है उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की। भुट्टो ने कहा कि वे कुटलैहड़ में एक स्पोर्ट्स एकेडमी खोलने पर भी विचार कर रहे हैं, जहां स्थानीय युवाओं को प्रोफेशनल कोचिंग और ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगामी वर्ष में और भी बड़े स्तर पर क्रिकेट, बैडमिंटन और वॉलीबॉल टूर्नामेंट कराए जाएंगे। रायपुर यूथ क्लब की इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा दी है और पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो की पहल ने इस दिशा में नई उम्मीदें जगाई हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भविष्य में यह संकल्प कितनी दूर तक पहुंचता है और कुटलैहड़ क्षेत्र वास्तव में खेलों का केंद्र बन पाता है या नहीं।

  • Punjab News: शराब ठेकेदार के कारिंदो ने की गुंडागर्दी, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब ठेकेदार के कारिंदो ने की गुंडागर्दी, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के दसूहा इलाके मे शराब ठेकादार के कारिंदो द्वारा गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस हमले मे एक बच्चे और दो महिलाओं सहित 6 लोग घायल हुए है। घायलों की पहचान अमन दीप शंकर पुत्र विजय कुमार, मधुसूदन, विजय कुमार ,अभिमन्यु,रजनी बाला,सिमरनजीत कौर के रूम में हुई है ।

    जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के सदस्य वार्ड नंबर 13 के वाल्मीकि मोहल्ले निवासी अमन दीप शंकर ने बताया कि गली में शराब ठेकेदारों के कारिंदो ने घर के सामने गली में गाड़िया खड़ी की थी। जिसे हटाने के लिए उसके बेटे ने कहा कि उन्हें खेलना है।

    इस दौरान दोनों पक्षी के बीच नोकझोक हो गई। जिसके बाद तेजधार हथियारो से लैस युवको ने परिवार पर धावा बोल दिया। जिसमे दो महिलाओं सहित बच्चा और चार पुरुष बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों के सिर, बाजू और कान पर तेजधार हथियारों से वार किया गया। जिन्हे इलाज के लिए दसूहा के सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    पीड़ित परिवार ने दसूहा पुलिस से इंसाफ की मांग की है। वहीं इस संबंध में डीएसपी बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि उक्त मामले की गहनता से जांच की जा रही है और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों पक्षों की ओर से मेडिकल करवा कर पुलिस को सौंप दिये गए है।

  • गंभीर बीमारियों से जूझ रहे सलमान खान, कहा- पसलियां तक टूट गई!

    गंभीर बीमारियों से जूझ रहे सलमान खान, कहा- पसलियां तक टूट गई!

    मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने हाल ही में अपने फैंस को एक ऐसा सच बताया, जिसे सुनकर उनके चाहने वाले चौंक गए और भावुक भी हो गए। हमेशा मुस्कुराते और एनर्जेटिक नजर आने वाले सलमान असल जिंदगी में कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन बिना किसी शिकायत के वे लगातार अपने काम में जुटे हैं।

    यह खुलासा सलमान ने नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के पहले एपिसोड में किया, जहां वे पहले गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। हंसी-मजाक के माहौल में जब कपिल शर्मा ने शादी और तलाक को लेकर सवाल किया, तो सलमान ने बड़ी सहजता से अपनी सेहत और दर्दभरे अनुभवों को साझा कर दिया।

    सलमान खान ने बताया कि वे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नामक एक गंभीर तंत्रिका रोग से पीड़ित हैं, जिसमें चेहरे में असहनीय और झटकेदार दर्द होता है। इसके अलावा उनके ब्रेन में एन्यूरिज्म (दिमाग की नसों में सूजन और फटने का खतरा) और एवी मालफॉर्मेशन (रक्त वाहिकाओं का असामान्य जुड़ाव) की समस्या भी है।

    उन्होंने कहा, “हम रोज हड्डियां तुड़वा रहे हैं, पसलियां टूट गई हैं। इन बीमारियों के साथ काम कर रहे हैं। फिर भी लोग पूछते हैं शादी क्यों नहीं की। भई, अब अगर कोई आधा पैसा लेकर चला गया तो दोबारा कमाने की ताकत कहां बची है?”

    सलमान खान ने 2017 में फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन के दौरान भी अपनी बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया का ज़िक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इस डिसऑर्डर के कारण उन्हें चेहरे पर बिजली के झटके जैसे दर्द का सामना करना पड़ता है, और कई बार यह असहनीय हो जाता है।

    हालांकि, इस बार सलमान ने न सिर्फ इस बीमारी, बल्कि अन्य 2 गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी परेशानियों के बावजूद वे लगातार काम कर रहे हैं और अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं।

    सलमान खान की इस बातचीत के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस जहां उनके संघर्ष और जज्बे की तारीफ कर रहे हैं, वहीं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की दुआएं भी कर रहे हैं।

    सलमान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्चा स्टार वही होता है, जो हर दर्द को छुपाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाए। उनके शब्द, उनका संघर्ष और उनकी सादगी हर किसी के लिए प्रेरणा है।

  • मामा-भांजी के इश्क ने मचाया बवाल, पति ने उठाया खौफनाक कदम…

    मामा-भांजी के इश्क ने मचाया बवाल, पति ने उठाया खौफनाक कदम…

    हाथरसः उत्तर प्रदेश में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सास-दामाद, समधी-समधन और अब मामा-भांजी जैसे पवित्र रिश्तों को भी लोग अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला हाथरस से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति और उसकी 20 वर्षीय भांजी के अवैध संबंधों का विरोध किया, तो उसे इसका खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ा।

    जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद निवासी महिला की शादी करीब 12 साल पहले हाथरस के एक युवक से हुई थी। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन एक पारिवारिक हादसे ने सब कुछ बदल दिया। महिला की ननद की मौत हो गई, जिसके बाद उसकी बेटी मामा के घर रहने आ गई। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसके पति और भांजी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। पति के अपनी ही भांजी के साथ अवैध संबंध बन गए।

    पत्नी का कहना है कि उसने एक दिन दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जब उसने विरोध किया, तो न सिर्फ पति ने बल्कि ससुराल वालों ने भी उसे चुप रहने की हिदायत दी। महिला के मुताबिक, उसका पति नशे का आदी है और उसने उसके सारे गहने भी बेच दिए।

    पति अब महिला के मायके वालों से ₹3 लाख की मांग कर रहा है ताकि वह कोई काम शुरू कर सके। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और आरोप है कि उसके मुंह पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।

    घटना की जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले पहुंचे और उसे गंभीर हालत में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है और स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: ISI से जुड़े भारतीय सैनिक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ISI से जुड़े भारतीय सैनिक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपियों ने पहलगाम हमले में फायरिंग करने वाले आतंकवादियों को दी थी जानकारी

    अमृतसर: पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हमला किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने कई लोगों को पाकिस्तान में खुफिया जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी कड़ी में अमृतसर की देहात पुलिस ने खुफिया कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान की ISI से जुड़े होने के शक में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी फौजी और साहिल मसीह उर्फ़ शाली के रूप में हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए SSP मनिंदर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी फौजी भारतीय सेना में 2016 से शामिल था और वह जम्मू में अपनी ड्यूटी कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गुरप्रीत ISI अधिकारियों से संपर्क में था और वह भारत की संवेदनशील जानकारी USB ड्राइव के जरिए पाकिस्तान भेजता था।

    इस मामले में मुख्य ISI हैंडलर राणा जावेद की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जो ISI के संचार के लिए इस्तेमाल हो रहे थे। जो गुरप्रीत और साहिल के ISI से संपर्क को प्रमाणित करते हैं।

    इस संबंध में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है ताकि पूरे जासूसी और आतंक गिरोह के जाल को उजागर कर और साजिशकर्ताओं की पहचान की।

  • मानसून में लापरवाही पड़ सकती है भारी, इन बीमारियों से घेर सकता है मौसम

    मानसून में लापरवाही पड़ सकती है भारी, इन बीमारियों से घेर सकता है मौसम

    Health Tips: मानसून का मौसम जहां एक तरफ़ गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी ओर यह कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी साथ लाता है। इस मौसम में नमी, गंदगी और अचानक तापमान में बदलाव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है, जिससे वायरल इंफेक्शन, स्किन डिज़ीज़ और पाचन संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बरसात के दिनों में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि हम मौसम के अनुसार कुछ जरूरी सावधानियों को अपनाएं और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

    इन बीमारियों का सबसे ज्यादा खतरा :

    वायरल बुखार और सर्दी-खांसी

    इस मौसम में अचानक ठंडी हवा और गीले कपड़ों की वजह से वायरल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

    डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया

    बारिश के पानी में मच्छरों के पनपने से डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का फैलाव हो सकता है।

    फूड पॉइजनिंग और पेट की बीमारियां

    नमी और गर्मी के कारण खाना जल्दी खराब होता है, जिससे पेट दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    स्किन इंफेक्शन और फंगल डिज़ीज़

    गंदे पानी और ज्यादा नमी से त्वचा पर खुजली, फोड़े-फुंसी और फंगल इंफेक्शन होना आम है।

    इन बातों का रखें ध्यान :

    • उबला या फिल्टर्ड पानी ही पिएं

    • ताजा और घर का बना खाना ही खाएं

    • मच्छरों से बचाव के लिए रेपेलेंट या मच्छरदानी का प्रयोग करें

    • बारिश में भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलें और नहाएं

    • कीचड़ या गंदे पानी में न चलें, बंद जूते पहनें

    • नींद पूरी लें और शरीर को पर्याप्त आराम दें

    मानसून की रूमानी बारिश जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है अगर आप लापरवाह हो जाएं। वक्त रहते सावधानी बरतना और कुछ हेल्दी आदतें अपनाना ही आपको बीमारियों से बचा सकता है।

  • बुढ़ापे में भी सेहतमंद रहना चाहते हैं? तो इन आदतों को आज ही अपनाएं

    बुढ़ापे में भी सेहतमंद रहना चाहते हैं? तो इन आदतों को आज ही अपनाएं

    Lifestyle: बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के बीच फिट और हेल्दी रहना आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। खासतौर पर बुढ़ापे में शरीर को बीमारियों से बचाकर एक्टिव बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों का मानना है कि अगर कुछ छोटी-छोटी आदतों को रोज़मर्रा की ज़िंदबुढ़ापे में भी सेहतमंद रहना चाहते हैं? तो इन आदतों को आज ही अपनाएंगी में शामिल कर लिया जाए तो बढ़ती उम्र के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

    1. संतुलित और पौष्टिक आहार लें

    बुढ़ापे तक फिट रहने के लिए सबसे जरूरी है संतुलित आहार। रोज़ाना हरी सब्जियों, फलों, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर भोजन लें। जंक फूड, तले-भुने भोजन और अत्यधिक चीनी से दूरी बनाना जरूरी है।

    2. रोज़ाना एक्सरसाइज या वॉक करें

    बढ़ती उम्र में शरीर को लचीला और मजबूत बनाए रखने के लिए हल्की एक्सरसाइज, योग या तेज़ वॉक बेहद लाभकारी हैं। यह न केवल शारीरिक सेहत को बेहतर बनाते हैं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी हैं।

    3. भरपूर नींद लें

    नींद पूरी न होने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और तनाव बढ़ता है। इसलिए रोज़ाना कम से कम 7–8 घंटे की नींद जरूर लें।

    4. हाइड्रेट रहना है ज़रूरी

    बुजुर्गों को अक्सर प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी भी लाभकारी हो सकते हैं।

    5. मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान

    बढ़ती उम्र में अकेलापन और तनाव आम समस्या है। इसके लिए मेडिटेशन, पसंदीदा शौक अपनाना, परिवार और दोस्तों से जुड़े रहना जरूरी है।

    6. बुरी आदतों से दूरी बनाएं

    धूम्रपान, शराब और देर रात तक जागने जैसी आदतें उम्र बढ़ने पर सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। इनसे समय रहते दूरी बना लेना बेहतर होता है।

    7. नियमित हेल्थ चेकअप कराएं

    बुजुर्गों को नियमित रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और आंखों की जांच करवाते रहना चाहिए। इससे बीमारियों का शुरुआती स्तर पर ही पता लगाया जा सकता है। अगर अभी से इन आदतों को अपनाया जाए तो न सिर्फ बुढ़ापे में शरीर एक्टिव रहेगा, बल्कि जीवन की क्वालिटी भी बेहतर होगी। याद रखें – “बुढ़ापा बीमारी नहीं, बल्कि जीवन का एक पड़ाव है, जिसे स्वस्थ और सुखद बनाया जा सकता है।”
  • पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची ऐसी खौफनाक साजिश, गांव सुनकर रह गया सन्न!

    पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची ऐसी खौफनाक साजिश, गांव सुनकर रह गया सन्न!

    उत्तर प्रदेशः पति-पत्नी का रिश्ता जहां प्यार, भरोसे और समझदारी पर टिका होता है, वहीं जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां एक महिला ने न सिर्फ अपने पति को धोखा दिया, बल्कि अपने प्रेमी से मिलकर उस पर जानलेवा हमला भी करवाया। इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

    घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित पति इंद्रजीत किसी काम से घर से बाहर निकल रहा था, तभी उसने अपनी पत्नी को गांव के ही युवक के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, युवक ने उस पर लाठी से हमला कर दिया और फरार हो गया। पति बुरी तरह घायल हो गया और किसी तरह खुद को संभालते हुए थाने पहुंचा।

    इंद्रजीत की शादी करीब 9 साल पहले खुटहन क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। इस दंपती के 3 बच्चे भी हैं। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ महीनों से गांव का एक युवक महिला के घर अक्सर आने-जाने लगा था। इसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बात मानने के बजाय झगड़ने लगती थी।

    पीड़ित का आरोप है कि जब वह थाने पहुंचा, तो पुलिस ने शुरुआत में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। लेकिन जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाने शुरू किए, तो पुलिस हरकत में आई और रिपोर्ट दर्ज की गई।

    थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी जोर पकड़ लिया है। लोग महिला की निंदा करते हुए कानून से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं कि शादी जैसे रिश्ते की आड़ में इस तरह की हिंसा कैसे की जा सकती है।

  • Phagwara News : Balak Ornaments पर ग्राहक बनकर आया लुटेरा, देखें वीडियो

    Phagwara News : Balak Ornaments पर ग्राहक बनकर आया लुटेरा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: शहर के एमिनेंस स्कूल के पास न्यू मंडी में Balak Ornaments की दुकान पर लुटेरे सोने के गहने लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार धर्मपाल निश्चल ने बताया कि बेटे सारंग को साथ लेकर खाना खाने गया था।

    इस दौरान पल्सर सवार होकर दो युक्क आए। जिनमे से एक उनके पिता के पास दुकान में आया और दूसरा बाहर बैठा रहा। दुकान के अंदर आए युवक ने सोने की बालियां दिखाने का आग्रह किया। जब दुनकानदार बालियां दिखाने लगा, तो उसने एक डिब्बा साइड पर रख दिया।

    जिसके बाद मौका मिलते ही लुटेरा डिब्बा लेकर भाग निकला और दुकान के बाहर बैठा दूसरा साथी पल्सर स्टार्ट कर उसे लेकर फरार हो गया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    दुकानदार के अनुसार डिब्बे मे 10 ग्राम की सोने की चेन, 3 ग्राम की सोने की बालियां और 3 ग्राम की एक सोने की अंगूठी शामिल है। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस इलाके मे लगे cctv कैमरे खंगाल रही है।