Blog

  • पंजाबः पटाखों के खिलाफ बड़ी सफलता, 5 ट्रक किए काबू, प्रेस वार्ता में पुलिस करेंगी खुलासा

    पंजाबः पटाखों के खिलाफ बड़ी सफलता, 5 ट्रक किए काबू, प्रेस वार्ता में पुलिस करेंगी खुलासा

    लुधियानाः शहर में त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है। इसी चलते पुलिस ने अवैध पटाखों पर पहले से सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। वहीं सूचना मिली है कि पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पटाखों के 5 ट्रक पकड़े है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए 5 ट्रकों में 300 डिब्बे अवैध रूप से रखे गए पटाखे बरामद किए गए है। पुलिस के अनुसार बरामद पटाखों की कीमत 50 लाख से ज्यादा है, इस मामले मे फिलहाल गोदाम पर मौजूद आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि इस सामान का असली मालिक कौन कौन है सबकी जांच की जा रही है।

    दरअसल, आज लुधियाना पुलिस कमिश्नर द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 5 ट्रकों द्वारा आए पटाखों को जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने गोदाम से लाखों की संख्या में पटाखे बरामद किए गए। इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि ये पटाखे रिहायशी इलाके में रखे गए थे जहां इलाके में लोगों की जान को खतरा है। क्योंकि इस तरह भारी मात्रा में गोदाम में पटाखे रखने से बड़ा हादसा हो सकता है। इतनी भारी मात्रा में पटाखों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और गोदाम पर पुलिस का पहरा है। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर गोदाम का मालिक का कहना है कि उन्होंने यह गोदाम किराये पर दे रखा है। गोदाम में पटाखे हैं या नहीं, इसके बारे में हमें कुछ नहीं पता है।

  • लिफ्ट का बटन दबाने से प्लंबर की दर्दनाक मौत

    लिफ्ट का बटन दबाने से प्लंबर की दर्दनाक मौत

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में लिफ्ट के एक ‘प्लंबर’ के ऊपर गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना गत रात एक बजे के करीब की है। प्लंबर की मौत की सूचना मिलने के बाद  मौके पर पहुंची नारायणा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पीड़ित की पहचान राजीव कैंप निवासी 30 वर्षीय संजय के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लिफ्ट के शाफ्ट में एकत्र पानी को हटाने के लिए प्लंबर को बुलाया गया था। शाफ्ट में जमा पानी का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।

    तकनीकी समस्याओं की वजह से पानी निकालने के लिए प्लंबर को बुलाया गया था। जानकारी के मुताबिक प्लंबर जब शाफ्ट के फर्श पर नीचे झांक रहा था, तो किसी ने लिफ्ट का बटन दबा दिया, तभी लिफ्ट चल पड़ी और वह उसमें फंस गया। जिससे घटना हुई। स्थानीय तकनीशियन की मदद से लिफ्ट खोली गई और लिफ्ट के नीचे दबे घायल संजय को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच करके कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वेस्ट दिल्ली डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह अपने परिवार के साथ राजीव कैंप में रहते थे। लिफ्ट के शाफ्ट में एकत्र पानी को हटाने के लिए प्लंबर को बुलाया गया था जिसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था।   

  • कनाडा में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, एक और पंजाबी युवक की हुई मौत

    कनाडा में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, एक और पंजाबी युवक की हुई मौत

    तरनतारनः कनाडा में पंजाबी युवकों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा में एक और पंजाबी युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मां-बाप के इकलौते पुत्र की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सुखचैन सिंह पुत्र राजपाल सिंह निवासी मंमणके के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि सुखचैन 26 दिसंबर 2022 को स्टडी वीजे पर कनाडा गया था। इन दिनों वह वहां ब्रैम्पटन शहर में रह रहा था, जहां हाल ही में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसी बीच उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों और इलाके में शोक की लहर है।

  • जालंधरः तेज आंधी से इस इलाके में टूटकर गिरा पेड़, देखें वीडियो

    जालंधरः तेज आंधी से इस इलाके में टूटकर गिरा पेड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में देर रात चली तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिरने और अन्य नुकसान होने के मामले सामने आए है। वहीं ताजा मामला सूर्य एंक्लेव से सामने आया है। जहां देर रात चली तेज आंधी पेड़ टूटकर गिर गया। बताया जा रहा है कि नीम का पेड़ था, जोकि देर रात चली तेज आंधी से किसी के घर के बाहर गिर गया।

    बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने के कारण तारें भी टूट गई है और रास्ता भी बंद हुआ पड़ा है। वहीं देर रात दमकल विभाग के दफ्तर के पास भी पेड़ गिरने का मामला सामने आया है। जहां दमकल विभाग की गाड़ियों के आगे पेड़ गिर गया। इस घटना की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि गाड़ियों के आगे पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की गाड़ियों पर पेड़ गिरने से गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में 3 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। जबकि 5 गाड़ियां पेड़ में गिरने के कारण फंसी हुई है। ऐसे में अगर शहर में कोई बड़ी घटना हो जाती है तो बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।  दरअसल, सोमवार रात अचानक आंधी चलने के बाद मौसम में बदलाव देखा गया। देर रात चली तेज आंधी के बाद बारिश भी हुई। ऐसे में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई और मौसम काफी सुहाना हो गया। तेज हवाओं के चलने से सूर्य एंक्लेव में विशाल पेड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा। 

  • पंजाबः नदी में डूबे 5 युवक, 2 की हुई मौत

    पंजाबः नदी में डूबे 5 युवक, 2 की हुई मौत

    पटियालाः बड़ी नदी में देर शाम 2 युवकों के डूबने का मामला सामने आया है। इस घटना के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इन युवकों के पीछे नशा छुड़ाओ केंद्र की गाड़ियां लगी थीं। जिससे बचने के लिए 5 लोगों ने नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में डूबने से 2 युवकों की जान चली गई। मृतक युवकों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। शंकर डाइवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि देर शाम उन्हें सूचना मिली कि बड़ी नदी में 2 युवक डूब गए हैं। वह तुरंत अपने गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए।

    मौके पर मौजूद भूषण व आशु नाम ने बताया कि 5 युवकों का पीछा 3 गाड़ियां कर रही थीं।गाड़ियों में सवार लोगों से बचने के लिए इन युवकों ने बड़ी नदी में छलांग लगा दी। इनमें से दो को राहगीरों ने नहर से बाहर निकाल लिया, जबकि एक खुद तैरकर बाहर निकल आया। बाकी दो युवक नदी में गहरी दलदल में फंसने से डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त युवक किसी नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे थे। उन्हें पकड़ने के लिए केंद्र के लोगों ने इनके पीछे गाड़ियां लगाई थीं। सूचना के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कोतवाली के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि मृतक युवकों की पहचान करने की कोशिश का जा रही है। युवक किसी नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे हैं या नहीं, इस संबंध में जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

  • PGI में आग लगने से मचा हड़कंप, क्रेन के जरिये निकाले मरीज, देखें वीडियो

    PGI में आग लगने से मचा हड़कंप, क्रेन के जरिये निकाले मरीज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पीजीआई के नेहरू अस्पताल में   रात को भयानक आग लग गई। देर रात नेहरू हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर के यूपीएस में लगी आग देखते ही देखते पांचों मंजिलों में फैल गई और धुएं का गुब्बारा बन गया। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। चंडीगढ़ के नागरिक सुरक्षा विभाग के संजीव कोहली के मुताबिक हमें सूचना मिली कि नेहरू अस्पताल की पहली मंजिल पर आग लग गई है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति अब नियंत्रण में है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। अस्पताल के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। कोई भी जान की हानि नहीं हुआ है। पीजीआई ने आग के कारण की जांच शुरू कर दी है।

    उधर, आग लगने के बाद मरीजों को क्रेन के जरिये निकाला गया। पीजीआई निदेशक डॉक्टर विवेक लाल ने बताया कि कंप्यूटर रूम में आग लगी थी। अस्पताल प्रबंधन ने तेजी से रिस्पांड किया और सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला गया है। किसी भी मरीज की जान नहीं गई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाई और जल्दी से मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थी। हालात नियंत्रण में हैं और रिस्टोरेशन का काम जारी है। जानकारी के अनुसार, रात साढ़े 12 बजे के करीब फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना मिली थी।

    अस्पताल के सभी सिक्योरिटी गार्ड इमरजेंसी को आने वाले रास्ते को बंद कर दिया था। आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और गायनी वार्ड में धुंआ फैल गया था। आग को देखते हुए बी, सी ब्लॉक को जाने वाले रास्ते को बंद किए गए थे। जहां आग लगी थी, वहां तीन महीने से तीन साल के बच्चे उपचाराधीन थे। हालांकि, सभी सुरक्षित हैं। दरअसल, नेहरू हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर पर किडनी सेंटर के साथ कंप्यूटर डेटा सेंटर है। यहां के किसी सीपीयू में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की है। डॉक्टर कौशल ने बताया कि रात 12 बजे के करीब हमें पता चला तो तुरंत सभी यहां आए। पहले आईसीयू वाले मरीजों को सेफ बाहर निकाला गया। उसके बाद बाकी मरीजों को सेफ रेस्क्यू किया है। आग काफी ज्यादा थी।

  • AAP विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    AAP विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    नई दिल्ली : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, ताजा मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज मंगलवार को (10 अक्टूबर) को आप विधायक के दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची है। बता दें कि ईडी ने दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दायर एफआईआर और केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर एक अन्य एफआईआर के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। ये मामला दिल्ली वक्फ बोर्ड के भीतर अवैध नियुक्तियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है, जिसमें आप नेता अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। ईडी की इस कार्रवाई के दौरान आप विधायक के घर से किसी को बाहर और अंदर आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर आप विधायक के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं। बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

    आरोप है कि अमानतुल्ला खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए 32 लोगों को अवैध रूप से नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया। दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ ने इस तरह की अवैध भर्ती के खिलाफ बयान जारी किया था। आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अमानतुल्ला खान ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया है। इसके साथ ही अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया है। ये भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के धन का दुरुपयोग किया है, जिसमें दिल्ली सरकार से सहायता अनुदान शामिल है।

    गौरतलब है कि इस संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सितंबर 2022 में अमानतुल्लाह से पूछताछ की थी। उसके बाद सूचना के आधार पर चार जगहों पर छापा मारे थे। करीब 24 लाख रुपये कैश बरामद किया गया था। इसके अलावा, दो अवैध और बिना लाइसेंस की पिस्टल मिली थीं। कारतूस और गोला-बारूद भी बरामद किया था। बाद में अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर किया गया था। उनके खिलाफ सुबूतों और आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर गिरफ्तारी की गई थी।

  • टिप्पर और क्रूजर कार में हुई भीषण टक्कर, 7 की मौत

    टिप्पर और क्रूजर कार में हुई भीषण टक्कर, 7 की मौत

    नई दिल्ली : कर्नाटक के विजयनगर जिले में सोमवार को एक माइनिंग टिप्पर और क्रूजर कार की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना होसपेट शहर के बाहरी इलाके में मरियम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। पुलिस के मुताबिक, गाड़ी का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ। मृतक होसपेट के रहने वाले हैं और वे हरपनहल्ली शहर के पास कूलाहल्ली में गोनी बसवेश्‍वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायलों को होसपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

  • आज का राशिफल, 10 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 10 अक्टूबर 2023

    10 अक्टूबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। चंद्रमा का संचार सिंह राशि में होने से आज शुक्र के साथ चंद्रमा का युति संबंध बना है जिससे आज शशि शुक्र योग निर्मित हुआ जिसे कला योग के नाम से भी जाना जाता है। इस शुभ योग पर गुरु की शुभ दृष्टि होने से कई अन्य राशियों को भी शुभ योग का लाभ मिल रहा है।

    मेष: मेष राशि के पंचम भाव में बना शुभ योग मेष राशि जातकों के लिए लव लाइफ के मामले में सुखद परिणाम देने वाला है। आज मेष राशि के जातक रोमांटिक रहेंगे और शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। शिक्षा और करियर के लिहाज से भी आपके लिए दिन लाभकारी और अनुकूल रहेगा। लेकिन अगर आप कोई सरकारी क्षेत्र के काम करवाने जा रहे हैं तो संयम से काम लें, विवाद और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वैसे नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी।

    वृष: आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए खर्चीला लेकिन सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज आप उलझन की स्थिति में रहेंगे और कुछ ऐसे खर्च कर सकते हैं जिससे आपका बजट प्रभावित होगा। बेहतर होगा कि आज मन को संयमित रखें और लुभावने डील के चक्कर के झांसे में न आएं। शाम के समय कोई सामाजिक रिश्ता आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अपनी बिजनस प्लानिंग पर ध्यान देंगे जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपना लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। माता की ओर से सुख मिलेगा लेकिन इनकी सेहत का ध्यान रखना होगा।

    मिथुन: आज मिथुन राशि के जातक रचनात्मक और कलात्मक योग्यता से लाभ उठा पाएंगे। वैसे आज आप अपने कार्यक्षेत्र की उलझनों को लेकर कुछ दुविधा में रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संयम रखना होगा और गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज आपको भाइयों से सहयोग और लाभ मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक विषयों पर चिंतन और चर्चा के साथ हंसी मजाक का माहौल बना रहेगा। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है। कारोबार में लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी।

    कर्क: कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से चंद्रमा का संचार दूसरे घर में शुक्र के साथ होने से आप आज भौतिक सुख साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जिससे इनका प्रभाव और लाभ दोनों बढेगा। आज आपको किसी भी प्रतिद्वंद्वी की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार की शादी की चिंता भी सता सकती है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आज अपने बच्चों को बढ़िया काम करते देख आपको ख़ुशी महसूस होगी।


    सिंह: आज सिंह राशि में शुक्र और चंद्रमा का शुभ योग बना है जो इनको सुख साधनों का लाभ दिलाएगा। आज के दिन इनको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिेलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आज पारिवारिक और सामाजिक कार्यों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। लव लाइफ आज आपकी बेहद रोमांटिक और रोमांचक रहने वाली है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। आज शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार के घर मिलने जा सकते हैं। धर्म कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रह सकती है।


    कन्या: आज कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज अनुकूल रहेगा। जो जातक बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार हो सकता है। अगर आपके परिवार में कोई समस्या चल रही है तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। शाम के समय आपको कारोबार में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। लेकिन आज आपका खर्च भी बना हुआ दिख रहा है। परिवार की खुशी के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि कारोबार और कार्यक्षेत्र में आज क्रोध पर काबू बनाए रखें।


    तुला: तुला राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप आज काम के सिलसिले में निकट अथवा दूर की यात्रा कर सकते हैं। विदेश से कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी और लाभकारी सूचना मिल सकती है। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार करने का निर्णय लिया है तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। अपने कारोबार की प्रगति देखकर आज आप उत्साहित रहेंगे, लेकिन अगर आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेनी है तो बिना झिझक लें, क्योंकि इससे आपके लिए प्रगति के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और सहयोग बना रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।


    वृश्चिक: आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ खास और अलग करने का प्लान करेंगे जिसमें आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको क्रोध पर काबू रखना होगा। नौकरी में आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों और अधिकारी वर्ग का आपको समर्थन प्राप्त होगा। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभप्रद रह सकता है। परिवार में संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर मन परेशान और निराश हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव में वृद्धि करने वाला होगा। साला साली की ओर से लाभ और खुशी पाएंगे।


    धनु: आज के दिन धनु राशि के जातक मानसिक रूप से उथल पुथल में रह सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है, अगर पहले से बीमार चल रहे हैं तो इनका विशेष रूप से ध्यान रखें। मन में कई तरह के विचार और सवाल आते रहेंगे जिससे मन परेशान हो सकता हैं। कारोबार में लाभ पाने के लिए आज आपको काफी परिश्रम करना होगा। किसी तकनीकी समस्या की वजह से भी आज आपको परेशानी हो सकती है। अगर परिवार के किसी सदस्य को विवाह संबंधी कोई समस्या है तो आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसका समाधान पा सकते हैं। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको हर परिस्थिति में मिलता नजर आ रहा है।


    मकर: मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में संयम और समझदारी से चलना होगा। अगर आप संपत्ति का कोई सौदा करने जा रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। आपको किसी के प्रभाव में आकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद और मनोरंजन में व्यतीत करेंगे।


    कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज परिवार से सहयोग और सम्मान मिल सकता है। पिता के साथ तालमेल बनाकर रखें और इनकी बातों को अनसुना करने की गलती न करें नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप पर कोई पुराना कर्ज है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से लाभ का मौका मिल सकता है।


    मीन: मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप जो भी काम आज करेंगे उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी। लेकिन आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे इसलिए इनसे सतर्कता जरूर बनाकर रखें। आज आप अपने किसी मित्र या निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आज अगर आप संतान से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं तो उसका समाधान भी आपको मिल सकता है। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर फोकस करना होगा नहीं तो परिणाम से निराश हो सकते हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਮਾਮੂਲੀ ਤਕਰਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤਾ ਭਰਾ ਨੇ ਭਰਾ ਦਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਮਾਮੂਲੀ ਤਕਰਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕੀਤਾ ਭਰਾ ਨੇ ਭਰਾ ਦਾ ਕਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਤਤਾਰਨ। ਜ਼ਿਲਾ ਤਰਨਤਾਰਨ ਪਿੰਡ ਮਹਿਦੀਪੁਰ ਵਿੱਚ ਮਾਮੂਲੀ ਤਕਰਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਏ ਝਗੜੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਕਤਲ ਦੀ ਦੁਖਦਾਈ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਰਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਹੀਦੀਪੁਰ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਪਤਨੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਝੋਨਾ ਵੱਢ ਕੇ ਬਚੇ ਬੁਟਿਆਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਲਗਾਇਆ ਸੀ ਕਿ ਉਸਦੇ ਚਚੇਰੇ ਭਰਾ ਪ੍ਰਭਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੀ ਜਮੀਨ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਪਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਤੇਜ ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਰਸ਼ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। 

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਲਜਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਕਤ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤ ਕਰਾਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸੰਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਖੇਮਕਰਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।