Blog

  • सड़क पर सरसों के तेल का पलटा कंटेनर, मची लूट, बाल्टियां-कैन लेकर दौड़े लोग, देखें वीडियो

    सड़क पर सरसों के तेल का पलटा कंटेनर, मची लूट, बाल्टियां-कैन लेकर दौड़े लोग, देखें वीडियो

    भिंडः मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविवार सुबह सड़क पर अनोखी लूट हई। दरअसल मिहोना क्षेत्र पर सरसों के कच्चे तेल से भरा एक कंटेनर पलट गया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी हुई वो सरसों का तेल लूटने के लिए टूट पड़े। मौके पर भीड़ जमा हो गई। हर कोई कंटेनर की तरफ भाग रहा था। हर हाथ में बर्तन और तेल लूटने की जल्दबाजी साफ दिखाई दे रही थी। 


    हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। लेकिन भीड़ पर इसका कुछ असर नहीं हुआ। जानकारी अनुसार सरसों के तेल से भरा कंटेनर भिंड से गुज़र रहा था। इसी दौरान बालाजी धाम के पास सड़क किनारे एक खेत में पलट गया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस बात की खबर लगी तो मौक़े पर भीड़ इकट्ठा हो गई और इन लोगों ने बाल्टी डब्बे, यहां तक कि पॉलिथीन तक में सरसों का तेल कंटेनर से भरना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मिहोना पुलिस मौक़े पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी लेकिन बावजूद इसके लोग नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने कंटेनर से दूर करने के लिए लोगों को खदेड़ना शुरू किया। कंटेनर चालक पप्पू शर्मा के अनुसार वह मुरैना से इस कंटेनर को सरसों के तेल से रीफिल कराकर बंगाल के हार्डिया के लिए निकला हुआ था कंटेनर में करीब 31 हजार 400 लीटर सरसों का तेल भरा हुआ था। 
    बालाजी धाम मंदिर के पास अचानक सामने से तेज़ रफ़्तार डंपर को साइड देने लगा जिसके चलते कंटेनर के आगे चल रहे एक ऑटो को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने कंटेनर को खेत की तरफ़ मोड़ दिया। जिससे वह खेत में हादसे का शिकार हो गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए मिहोना थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुंची यहां हाईवे पर भीषण जाम लग रहा था। 
    किसी तरह यातायात को सुचारु किया गया और लोगो को समझाइश दी गई। कई कंटेनर से निकल रहा तेल खेत में मौजूद कीचड़ और नाले के पानी में घुल गया था। बावजूद इसके लोग तेल लूटने की कोशिश कर रहे थे। लोग मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस उन्हें घटनास्थल से हटाने और समझाइश देकर इस लूट को रोकने का प्रयास किया जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

  • पंजबः सैर कर रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत 

    पंजबः सैर कर रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत 

    लुधियानाः जिले में थाना हैबोवाल के इलाका सुजावाल एरिया में रविवार देर रात सैर कर रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए मृतक व्यक्ति के दोस्त बताया कि वह सैर कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी। हादसे में उनका दोस्त जमीन पर गिर गया। इस दौरान उसका सिर जमीन पर लगा। जिसे घायल अवस्था में देख उसने इलाका निवासी बलविंद्र सिंह की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देख उसे मृत करार दे दिया।

    जानकारी देते हुए राम गरीश ने बताया कि मरने वाले सुरेश कुमार उनके साथ ही महावीर होम्स में रहते हैं। रोजाना वह दोनों रात के समय खाना खाने के बाद सैर करते हैं। आज जब वह सैर करने निकते तो अचानक कुछ दूरी पर जाकर शराब के नशे में बाइक स्पीड से ड्राइव करते 2 युवक आए। उनसे बाइक का सुंतलन संभला नहीं और सुरेश कुमार को बाइक की चपेट में ले लिया। सुरेश सिर के बल गिर गए, जिसके बाद उन्हें कोई होश नहीं रही।

    गरीश ने बताया कि इलाके के लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेश अपने पीछे 2 बेटे और 1 बेटी को छोड़ गए हैं। इलाका पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में लगे CCTV कैमरे आदि चैक करवा बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल शव का सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द शव कर दिया गया है।

  • जालंधरः हवेली रेस्टोरेंट के बाहर थार चालक ने खोखे ओर मोटर साइकिल सवार में मारी टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधरः हवेली रेस्टोरेंट के बाहर थार चालक ने खोखे ओर मोटर साइकिल सवार में मारी टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: हवेली रेस्टोरेंट के बाहर एक काले रंग की थार ने पान के खोखे ओर मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि वह साइड पर बैठे हुए थे। इस दौरान काले रंग की थार चालक ने बाइक को टक्कर मारी दी। गाड़ी में दो लोग सवार थे। घटना के दौरान थार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं खोखे चालक कुलदीप कुमार ने बताया कि वह बैठा हुआ इस दौरान थार चालक ने खोखे को नुकसान पहुंचा। पीड़ित ने बताया वह नीचे बैठा हुआ था। इस दौरान वह इस घटना में बाल बाल बच गया।

  • टोल बूथ पर ट्रक ने रॉन्ग साइड से आकर ओमनी वैन को रौंदा, एक की मौत

    टोल बूथ पर ट्रक ने रॉन्ग साइड से आकर ओमनी वैन को रौंदा, एक की मौत

    मदुरैः तमिलनाडु के मदुरै में टोल बूथ पर एक भीषण हादसे का मामला सामने आया है। इसमें टोल पर रॉन्ग साइड से आए एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक टोलकर्मी की मौत हो गई, जबकि टोल बूथ पर आई एक गाड़ी में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से ओमनी वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    दरअसल, मामला वंडियूर टोल प्लाजा का है। रविवार को रोजाना की तरह वाहन वंडियूर टोल गेट से गुजर रहे थे। अचानक चावल से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक गलत लेन में आ गया। इसे देख टोल गेट कर्मचारी सतीश ने भागने का प्रयास किया, ट्रक उसे टक्कर मारते हुए सामने खड़ी ओमनी वैन में को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा भिड़ा। इससे वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल गए। वहीं टोलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

    इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने वैन में फंसे दोनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उधर, गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक को भी सीज करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

  • कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 4 की मौत

    कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 4 की मौत

    मदुरैः तमिलनाडु के मदुरै जिले के थिरुमंगलम में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। एसपी शिव प्रसाद ने बताया कि घटना देर रात की है। मदुरै जिले के थिरुमंगलम के पास एक कार और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसकी वजह से चार लोगों की मौत हो गई।

  • युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी

    युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी

    दुर्ग: दुर्ग के अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र के रसमड़ा गांव में जिले में एक शख्स की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंचे दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने मालमे में हत्या का दर्ज करवाने का आदेश जारी कर दिए हैं। मामला दर्ज कर दुर्ग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल पूरी घटना दुर्ग जिले के रसमड़ा गांव के पास की है। 
    यहां दुर्ग-राजनांदागंव मार्ग में ग्रामीणों ने सदबहनिया मंदिर प्रांगण में युवक को जलते हुए देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना दुर्ग पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रथम दृष्टया मामले को मर्डर से जोड़ते हुए आरोपी की पतासाजी के लिए टीम तैनात कर दिया है। शख्स की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

    जांच में जुटी पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक के ऊपर पहले त्रिशूल से हमला कर दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को आग लगाया गया, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जल पाया। वहीं घटनास्थल से कुछ दूर पर ही मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। घटना स्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। पुलिस को शव की पहचान करने के साथ ही आरोपी की तलाश करने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। फिलहाल फॉरेंसिक विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी हुई है। दुर्ग एसपी ने बताया साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की खोज जारी है।

  • जालंधरः इनोवा और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में एक की मौत

    जालंधरः इनोवा और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में एक की मौत

    जालंधर, ENS: अमृतसर हाईवे पर आगे चल रहे ट्रैक्टर को इनोवा कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनोवा के चालक ने शराब पी रखी थी और वह पूरी तरह से नशे में धुत था। इस भयायक टक्कर में ट्रैक्टर चालक उछल कर दूसरी तरफ गिरा और गनीमत यह रही कि वह इस हादसे में बाल-बाल बच गया। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैक्टर चालक जसविंदर सिंह ने बताया कि वह मंडी से हेल्पर भोला निकासी संतोखपुरा (लम्मा पिंड) को लेकर जा रहा था। इनोवा नंबर CH-07AB-6960 ने कम से कम 100 से 120 की स्पीड से टक्कर मारी।

    हेल्पर भोला की मौके पर मौत हो गई। वह भी उछल कर दूसरी तरफ गिरा, लेकिन बच गया। यदि दूसरी तरफ ट्रैफिक होता तो उसकी भी जान जा सकती थी। पुलिस ने इनोवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया है और गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इनोवा चला रहे युवक की पहचान कमलजीत निवासी जालंधर के रूप में हुई। उसने खुद माना कि वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। अचानक कार उसके नियंत्रण से बाहर हो गई और आगे चल रही ट्रॉली से जा टकराई।

  • चलती ट्रेन में चली गोलियां, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत

    चलती ट्रेन में चली गोलियां, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत

    मुबंईः महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर आ रही है। जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। यह ट्रेन गुजरात से मुम्बई आ रही थी। मरने वालों में एक RPF का ASI सहित 3 यात्री शामिल हैं। RPF के कॉन्स्टेबल चेतन ने ही सबको गोलिया मारी हैं। गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई। मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद आरोपी को बोरीवली पुलिस स्टेशन में लाया गया। दोनों ही आरपीएफ कर्मी ऑन ड्यूटी पर थे और ऑफिशियल काम से मुंबई आ रहे थे। आरोपी जवान ने अपनी सर्विस गन से फायरिंग की।

    घटना जयपुर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12956) के कोच नंबर बी 5 में हुई है। यह घटना आज सुबह 5.23 बजे घटी। आरपीएफ का जवान और एएसआई दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे। इसी दौरान कांस्टेबल चेतन ने एएसआई टीकाराम पर अचानक गोली चला दी, जिससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया। डीसीपी वेस्टर्न रेलवे, मुंबई के संदीप वी. ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन सवाल उठ रहा है कि अगर उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी तो फिर उसे ड्यूटी पर क्यों तैनात किया गया था?

    डीआरएम नीरज कुमार ने कहा, ‘सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एक आरपीएफ कांस्टेबल, जो एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर था, ने गोली चला दी…चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है…हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों के परिवारों से संपर्क किया जा रहा है। अनुग्रह राशि दी जाएगी।’

    पुलिस के बयान के मुताबिक, ‘31.7.23 को सुबह 5.23 बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एस में सूचना मिली कि बी 5 में गोली चली है। पता चला कि एस्कॉर्ट ड्यूटी में सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई टीका राम पर गोली चलाई है। ट्रेन बोरिवली रेलवे स्टेशन (बीवीआई) पहुंच गई है और अग्रिम सूचना के अनुसार एएसआई के अलावा 3 नागरिकों के हताहत होने की भी सूचना है। सीनियर डीएससी बीसीटी साइट पर आ रहे हैं। उक्त सिपाही को पकड़ लिया गया है। डीसीपी नॉर्थ जीआरपी को सूचना दे दी गई है। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।’

    बोरीवली रेलवे स्टेशन से चारों शवों (एएसआई और तीन यात्री) को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जाएगा। फिलहाल सभी शव बोरीवली रेलवे स्टेशन पर रखे हुए हैं। यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी की मंशा क्या थी और क्यों उसने यह गोली क्यों चलाई। गनीमत ये रही कि इस गोलीबारी में और अधिक यात्री हताहत नहीं हुए। जैसे ही चलती ट्रेन में गोलीबारी हुई ट्रेन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

    पश्चिमी रेलवे ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है, ‘पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।’

  • आज का राशिफल,31 जुलाई 2023

    आज का राशिफल,31 जुलाई 2023

    आज का राशिफल,31 जुलाई 2023

    वृष: मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।
    मिथुन: लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। संत-समागम होगा।
    कर्क: चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा।
    कन्या: दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा।
    तुला: कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
    वश्चिक: चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें।
    मकर: घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।
    कुंभ: शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे।
    मीन: घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं।
  • जालंधरः पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने युवक पर चलाई गोलियां

    जालंधरः पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने युवक पर चलाई गोलियां

    जालंधर,ENS: देहात आदमपुर के गांव भडियाणा में  गोली चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव डंमुडा निवासी के रहने वाले युवक पर 5 से 6 हमलावरों ने गोलियां चला दी। इस घटना दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    युवक की पहचान महावीर के रूप में हुई है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने युवक पर गोली चलाई है।

    वही इस मामले को लेकर डीएसपी सुखनाज सिंह ने बताया कि उनकी आदमपुर थाने की टीम जांच में जुट गई है।‌ गोली चलने के मामले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक 10 दिन पहले ही एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल से रिहा होकर बाहर आया था।