Blog

  • एक महीने तक धारा 144 लागू करने के आदेश जारी 

    ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में पुलिस ने राज्य में अगले एक महीने के लिए धारा-144 लागू कर दी है। वहीं इससे पहले पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर धारा-144 लागू की थी लेकिन इसके बाद अब पूरे शहर में लागू करने का ऐलान किया गया है। बता दें कि पुलिस ने किसानों के ‘दिल्ली मार्च’ के ऐलान के बाद यह फैसला लिया है। इसके साथ ही दिल्ली की सीमाओं पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सीमाओं को बैरिकेड्स से बंद कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने अपने जासूसों को भी आगाह कर दिया है।

    धारा 144 लगने पर इलाके या क्षेत्र में 5 या उससे ज्यादा व्‍यक्तियों के एक साथ जमा होने पर रोक होती है। अब दिल्ली में कहीं भी अब 5 या उससे ज्‍यादा लोगों के जुटने की मनाही होगी। इसका पालन न करना कानून का उल्‍लंघन माना जाएगा। हालांकि विशेष कार्यक्रमों के लिए पुलिस से अनुमति लेनी होगी। पुलिस की अनुमति के बाद ही किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकेगा। किसानों के कूच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जानकारी के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर सोमवार से कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। मंगलवार को सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा और सिंघु बॉर्डर से किसी भी प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी। 

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से होते हुए दिल्ली से सोनीपत या आगे के सफर को पूरा करने के लिए इंटरस्टेट बसों को कश्मीर गेट बस अड्डे से मजनूं का टीला, सिग्नेचर ब्रिज, खजूरी चौक और लोनी बॉर्डर से होते हुए आगे जाना होगा। वहीं भारी कॉमर्शियल वाहनों को डीएसआईआईडीसी कट से होते हुए बवाना रोड क्रॉसिंग और फिर बवाना चौक होते हुए औचंदी बॉर्डर से सईदपुर चौकी होते हुए केएमपी की जरिए जाना होगा। वहीं रोहतक की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को आउटर रिंग रोड पर मुकरबा चौक से होते हुए रिठाला, यूईआर 2, कंझावला और जौंती बॉर्डर होते हुए हरियाणा में प्रवेश करने की सलाह दी गई है। 

  • पंजाबः छप्पड़ से मिला युवक का श+व, दहशत का माहौल, देखे वीडियो

    गले में तेजधार हथियार से हमला करने के मिले निशान

    अमृतसरः वेरका इलाके में स्थित छप्पड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं लोगोंने गुरुद्वारा साहिब में शव की पहचान करने के लिए अनाउंसमेंट करवाई गई और इस दौरान मृतक युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान 18 वर्षीय नवतेज सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे वह घर से किसी काम के सिलसिल में गया था, जिसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। आज सुबह गुरुद्वारा साहिब में घोषणा होने पर जब वह छप्पड़ के किनारे आए तो उसने अपने ही लड़के का शव पड़ा देखा।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि युवक की हत्या की गई है। जिसके चलते उसके गले पर तेजधार हथियार के निशान मिले है और युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ है। जिसके बाद अब परिवार ने प्रशासन ने न्याय की मांग की है और इस मामले में गहनता से जांच की गुहार लगाई है।वहीं इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वेरका इलाके में एक छप्पड़ में शव मिलने की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

  • जालंधरः पॉश इलाके के फ्लैट्स में आया सांबर, दहशत में लोग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके ग्रीन मॉडल टाउन में स्थित पॉयम रोल के फ्लैट्स में सांबर आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दहशत में आए लोगों ने अपने घरों के गेट बंद किए हुए है। वहीं सांबर इलाके में भागता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, खाली प्लाट में सांबर के छलांग लगाने की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान कुछ लोग इकट्ठा हुए तो सांबर फिर से अन्य खाली प्लाट में घुस गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दे दी है। 

  • जालंधरः अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर का आया बयान, देखें वीडियो

    दूसरी ओर किसानों के MSP को लेकर कही ये बात

    जालंधर, ENS: केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर आज जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने एक लाख बच्चों को नियुक्त पत्र दिए। इस दौरैान उन्होंने साथ भाजपा नेता मनोरजंन कालिया और राकेश राठौर रहे। वहीं मीडिया से बात करते हुए जहां केंद्रिय मंत्री ने लोकसभा चुनाव में पंजाब से सीटे जीतने को लेकर दावे किए है, वहीं उन्होंने किसानों के MSP मुद्दे को लेकर अहम खुलासे किए है। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ही एक ऐसी सरकार है, जिसमें किसानों के हित में मंडियों को जोड़ने का काम ऑनलाइन किया है।

    वहीं उन्होने किसानों के एमएसपी मुद्दे को लेकर कहा कि एमएसपी का भ्रम फैलाने का काम कई नेताओं ने किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को मोदी सरकार ने लागू किया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने आज तक यह काम नहीं किया था। वहीं उन्होंने धान या गेंहू की कीमतों को लेकर कहा कि आप देखोंगे तो 70 प्रतिशत कीमत किसानों को मोदी सरकार ने दी है।वहीं कांग्रेस सरकार की तुलना में केंद्रिय मंत्री ने कहाकि उनकी सरकार ने दोगुनी खरीद की, इस दौरान किसानों को दाम भी ज्यादा दिए।

    केंद्रिय मंत्री ने काह कि मोदी सरकार अनदाता के हित में काम करती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 4 ही जातियों की बात कही है। जिसमें सरकार ने गरीब, युवा, अनदाता और नारी शक्ति के हित में काम किया है और आगे भी करती रहेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोटे अनाज के लिए छोटे किसानों के लिए भी भाजपा ने काम किए है। वहीं दूसरी ओर अकाली भाजपा गठबंधन को लेकर कहा कि पार्टी गठबंधन को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का मन कांग्रेस और आप से मन उठ गया है। ऐसे में उनकी पार्टी पंजाब से ज्यादा से ज्यादा सीटे जीतेंगी। 

  • ‘विजीलैंस’ के अधिकारियों को मूर्ख बना गए Jalandhar बिल्डिंग विभाग के ATP और इंस्पैक्टर 

    150 शिकायतों में से एक के खिलाफ भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा जालन्धर बिल्डिंग विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए जिस उम्मीद से चीफ विजीलैंस विभाग की टीम भेजी गई थी उस टीम को दो दिन में बिल्डिंग विभाग के एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैक्टरों ने खूब मूर्ख बनाया। टीम के पास जालन्धर से सबंधित 150 से ज्यादा शिकायतों का डाटा था जिसकी जांच करने थी और रिकार्ड तलब करना था मगर ज्यादातर एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैक्टरों ने एकजुट होकर टीम को न तो कोई रिकार्ड दिखाया और न ही किसी जगह पर मौके की जांच करवाई। यह पहली बार हुआ कि जालन्धर में विजीलैंस की टीम पहुंची हो ओर बिल्डिंग विभाग ने किसी भी अवैध इमारत के खिलाफ कोई कारवाई की हो।

    यही नहीं विजीलैंस के अधिकारियों ने खुद मोबाईल पर जीपीएस लोकेशन लगवा कर कुछ मौके देखे जिसमें शास्त्री मार्किट के करीबी एजीआई होटल के सामने वाली बिल्डिंग जिसे कागजों में सील किया हुआ है और मौके पर फ्रंट वाली दीवार के पीछे 1400 स्केयर फुट का लैंटर डाला गया है इसी के साथ महुल्ला गोबिंदगढ़ में स्थित एसडी कालेज के सामने बिना कारोबारी नक्शा पास करवाए दो मल्टीस्टोरी इमारतें बनाई जा रही थी जिसकी टीम ने  मौके पर पहुंच कर तस्वीरें भी ली और वीडियोग्राफी भी की। यह इमारत बिल्डिंग विभाग की मिलीभगत से बनवाई जा रही थी जब मौके पर विजीलैंस की टीम पहुंची तो खुद की चमड़ी बचाने के लिए इस बिल्डिंग को आधे घंटे बाद ही सील कर दिया गया।

    नए कमिश्नर गौतम जैन ने चार्ज संभालते ही बिल्डिंग विभाग को किया था तलब, मगर हालात अभी भी बेकाबू

    कमिश्नर गौतम जैन ने जिस तरह चार्जं संभालते ही पहले दिन बिल्डिंग विभाग तो तलब कर लिया था उससे लग रहा था कि अब इस विभाग के माथे पर लगा भ्रष्टाचार का दाग साफ हो जाएगा मगर उन्होने इस मामले में दोबारा कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जिसकी वजह से विभाग के अधिकारी उसी लह में काम कर रहे हैं और शहर में हो रहे हजारों अवैध निर्माणों के खिलाफ सिवाए नोटिस जारी करने के कोई कारवाई नहीं हो रही। दूसरी ओर एटीपी सुखदेव वशिष्ट की ओर से लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ सूपरफास्ट कारवाई की जा रही है। कमिशनर गौतम जैन के लिए इस विभाग को पटरी पर लाना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

  • अचानक 300 घरों में लटके ताले, परिवार समेत गायब हुए लोग

    हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा के बाद प्रभावित वनभूलपुरा से लोगों के पलायन का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस, प्रशासन और सरकार के कड़े रुख को देखते हुए पत्थरबाज परिवार के साथ गायब हो रहे हैं। वनभूलपुरा में कर्फ्यू के बाद भी 300 घरों पर ताले लटक गए हैं। गुरुवार की शाम कर्फ्यू लागू किए जाने के बाद लोगों को घरों से बाहर निकलने की मनाही थी। इसके बाद भी लोग घरों को छोड़कर भाग गए हैं। कई घरों में ताला नहीं है, इसके बावजूद लोग घरों के भीतर नहीं हैं। इलाके के लोग पूरे परिवार के साथ दूसरे जिलों में जा चुके हैं। हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस ने जिन लोगों को चिह्नित किया है, उनमें से कई फरार चल रहे हैं। ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के लिए दूसरे जिलों में पुलिस टीम भेजी गई है। वहीं, केंद्रीय बलों की मौजूदगी में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

    यूपी और उत्तराखंड के दूसरे जिलों में जा चुके लोग

    उपद्रव के बाद से मालिक का बगीचा, इंदिरानगर, छोटी लाइन, बड़ी लाइन सहित बनभूलपुरा के कई इलाकों से लोगों ने घरों में ताला लगाकर निकलना शुरू कर दिया है। यह सिलसिला उपद्रव की रात ही शुरू हो गया था। बवाल थमने के बाद से ही लोगों ने घरों को छोड़कर परिवार सहित निकलना शुरू कर दिया। महिला और बच्चों सहित लोग यूपी और उत्तराखंड के दूसरे जिलों में जा चुके हैं। सिलसिला अभी भी जारी है। उपद्रव के बाद से पुलिस ने हर उस घर को चिन्हित कर उनकी तलाशी और छानबीन शुरू कर दी है, जिनकी छतों से गुरुवार की ईंट- पत्थर बरस रहे थे। दो दिनों से पुलिस, पीएसी और महिला फोर्स की टुकड़ियां ऐसे घरों की छानबीन कर चिह्नित उपद्रवियों और पत्थरबाजों की धर- पकड़ कर रही है।

    उपद्रव की रात से फरार होने लगे लोग

    स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार की रात से लोग वनभूलपुरा छोड़कर भागने लगे थे। उपद्रव की रात लोग गोलापुर होते हुए टेंपो और निजी वाहनों से भागते देखे गए। कई लोग गोला बाईपास के रास्ते रात के अंधेरे का फायदा उठाकर परिवार सहित भाग गए। कई लोगों ने करीब 10 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर लालकुआं से ट्रेन पकड़ी। स्थिति यह बन गई है कि रविवार तक वनभूलपुरा के 300 से ज्यादा घरों पर ताला लग चुका है।

    सीएम धामी का कड़ा रुख

    इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी स्पष्ट किया है कि हल्द्वानी में हुई घटना में शामिल उपद्रवियों और अराजक तत्वों पर कार्रवाई लगातार जारी है। सभी दंगाइयों को एक-एक करके गिरफ्तार किया जाएगा। उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सीएम धामी ने साफ किया है कि प्रदेश में जिन स्थानों पर अवैध कब्जा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां अतिक्रमण है, उन पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी। इस अभियान को रोका नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन दंगाइयों से सख्ती से पेश आएगा।

  • दर्दनाक हादसा : बस और कार में हुई टक्कर, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौ’त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश स्थित मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन संख्या 117 पर दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर क्लास बस से तेज रफ्तार कार टकरा गई। फिर धमाका हुआ और दोनों गाड़ियां जलने लगीं। SSP शैलेश पांडेय के मुताबिक हादसे में स्विफ्ट कार सवार 5 लोगों की मौत हुई है। कार फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी अंशुल यादव पुत्र मनोज यादव ड्राइव कर रहा था। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। बस सवार सभी यात्री सुरक्षित निकल गए।

    बस सवार सत्य प्रकाश ने बताया कि बस बिहार के गया से दिल्ली जा रही थी। वह SO का एग्जाम देने जा रहे थे। उनके एडमिट कार्ड, बैग और पैसा बस में ही जल गए। हादसे वाली जगह से कुछ पहले एक ढाबे पर बस रुकी थी। फिर बस चली तो ड्राइवर और कंडक्टर आपस में बात कर रहे थे कि आगे रास्ता बाधित है। बस यहीं से मोड़ लीजिए। ड्राइवर बस मोड़ने लगा। तभी रेज रफ्तार कार आकर भिड़ गई।

    बांग्लादेश के टूरिस्ट राहत ने बताया कि बस में 35-40 यात्री सवार थे। अचानक बस दाएं मुड़ी और कार आकर घुस गई। बस सवार लोगों को एक्सीडेंट के बारे में ज्यादा महसूस नहीं हुआ। ऐसा लगा कि धक्का लगा हो। खिड़की से झांक कर देखा तो कार में भीषण आग लगी थी। बस में भी आग फैल गई थी।

  • अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज को बाइक पर लेकर पहुंचा युवक, Video वायरल

    सतनाः मध्य प्रदेश के सतना जिला अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल का एक कर्मचारी बाइक पर मरीज को सीधे इमरजेंसी वार्ड में लाता हुआ नजर आया। अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड ने जब रोकने की कोशिश की तो वह अस्पताल के स्टॉफ होने का धौंस दिखाते हुए अंदर चला गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने ऐसा किया वह अस्पताल का आउटसोर्स कर्मचारी है। वह अस्पताल में मरीजों का रिकॉर्ड बनाने का काम करता है। वीडियो में कैद हुई इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि जांच चल रही है।

    यह नजारा सतना के अस्पताल सरदार वल्लभ भाई पटेल में देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, देर नीरज गुप्ता नाम के व्यक्ति के दादाजी की तबीयत खराब हुई। इसके बाद वह उन्हें बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल ले आया। नीरज गुप्ता ने बाइक ना तो पार्किंग में खड़ी की और ना ही मरीज को स्ट्रेचर पर ले गया। वह बाइक पर मरीज को बैठाए अस्पताल के अंदर सीधे इमरजेंसी वार्ड तक लेकर चला गया। इसके बाद उसने अपने बीमार दादाजी को इमरजेंसी वार्ड में बाइक से उतारा और उन्हें सीधे बेड लिटाया गया। फिर वह बाइक को मोड़कर पार्किंग में ले गया

    अस्पताल के अंदर बाइक दौड़ती हुई देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। इस बीच अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। यह बात जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर को पता चली तो उन्होंने नीरज गुप्ता को जमकर फटकार लगाई और उसे भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गई। इस पूरे मामले को किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

  • बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर Elvish Yadav ने रेस्टोरेंट में शख्स को जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

    नई दिल्लीः  बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कई ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन किसी न किसी चर्चा में एल्विश यादव का नाम सामने होता है। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। रविवार रात सोशल मीडिया पर यूट्यूबर एल्विश का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में वह जयपुर के एक रेस्टोरेंट में लड़ाई करते नजर आए।

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के इस वीडियो को द खबरी ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर साजा किया है, जिसमें वह एक शख्स को जोरदार थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके आसपास कई और लोग भी दिखाई दे रहे हैं और एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है। एल्विश यादव का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स थप्पड़ मारने का कारण भी बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि रेस्टोरेंट में बैठे उस शख्स ने एल्विश यादव के परिवार और पेरेंट्स के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।

    बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कुशा कपिला ने हाल ही में एल्विश यादव को लेकर खुलासा किया था कि उन्होंने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया हुआ है। इसका कारण बताते हुए उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान किया था, जिसके बाद एल्विश ने उनसे दोस्ती करने की भी कोशिश की। बता दें, एल्विश ने कुशा को उन दिनों सस्ती करीना कपूर कहा था। इस अभद्र टिप्पणी पर कुशा ने उन्हें जवाब भी दिया था।

  • जालंधरः Satva Club में कैशियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त 

    जालंधर, ENS: मॉडल टाउन रोड स्थित Satva Club को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जब से Club खुला है, तब उसका विवादों से करीब का नाता रहा है। हैरानी की बात यह है कि Satva Club में अक्सर शनिवार को होने वाली लेट नाइट पार्टियों में ही विवाद होता है। दरअसल, पहले भी इसी क्लब में गोलियां चलने का मामला काफी चर्चा में रहा था। वहीं अब Satva Club में ही कैशियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आकाश सिंह के रूप में हुई है, जो कि कैशियर की नौकरी क्लब में करता है। 

    बताया जा रहा है कि आकाश ने उक्त क्लब में नवबंर में नौकरी ज्वाइन की थी । यह घटना शनिवार की है, जब क्लब में देर रात पार्टी चल रही थी। इस दौरान अलसुबह कैशियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। क्लब के स्टाफ का कहना है कि सीढ़ियों पर गिरने से आकाश की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि क्लब का स्टाफ आकाश को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा कर आया है। जहा पुलिस ने 174 की कारवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस को भी इस घटना की सुचना सुबह 5 बजे के करीब मिली थी।

    ऐसे में अगर पुलिस Satva Club के सीसीटीवी कैमरों की जांच की करें तो कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते है। हैरानी की बात यह है कि कमिश्नरेट पुलिस ने क्लबों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हुए है। जिसमें 12 बजे के बाद क्लब में पार्टी करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में देर रात तक क्लब में चली पार्टी को लेकर भी Satva Club सवालों के घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में क्लब की मैनेजमेंट से संपर्क करना चाहा, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है। लेकिन वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

    बता दें कि शनिवार को अगस्त 2023 में  Satva Club में गोली चलने के मामला चर्चा में रहा था। इस दौरान पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल की टीम ने मल्होत्रा ज्वेलर के बेटे पारस को हिरासत में ले लिया था। दरअसल, उस दौरान आरोप लगे थे कि Satva Club में रात को पार्टी के दौरान पारस ने चलाई थी, जिस कारण एक युवक घायल हो गया था। आरोपी पारस मल्होत्रा शहर के नामी ज्यूलर न्यू लाला वजीर चंद मल्होत्रा के मालिक जतिंदर मल्होत्रा का बेटा है। उस दौरान पुलिस ने आरोपी से पिस्टल भी बरामद किया था।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी दिसंबर 2022 महीने में शनिवार की रात को गोली चलने का मामला सामने आया था। उस दौरान मॉडल टाऊन क्षेत्र में नए खुले पब / क्लब SATVA ( OWNED BY DR HARPEET / MADAM JASLEEN KAUR OR MR RAJAN SUNNY SIDE UP WALE AS PER HIS MANAGER ) में एक भव्य पार्टी रखी गई थी। जिस दौरान शराब व कबाब के अलावा सूफी संगीत का भी प्रबंध किया गया था। लॉन्चिंग के सिलसिले में रखी गई थी। इस पार्टी के ज्यादातर टेबल महंगे दामों पर बिक चुके थे और इस अलीशान पार्टी में शहर के इलीट वर्ग से संबंधित दर्जनों परिवारों के लोग उपस्थित थे।

    कई घंटों तक गीत संगीत के साथ झूमने और नाचने तथा खाने-पीने का दौर सही ढंग से चला परंतु एकाएक रात 2 बजे के करीब इसी पार्टी में खूब हुड़दंग मचा जिसके चलते एक युवक ने अपनी रिवाल्वर तक निकाल ली और दूसरों पर तान दी। फिलहाल पार्टी में हुड़दंग मचाने और रिवाल्वर लहराने का सारा दृश्य एक वीडियो रिकॉर्डिंग में कैद हो गया था। ठीकठाक चल रही पार्टी में अचानक लड़ाई झगड़ा होने, गाली-गलौच बढ़ने तथा अचानक रिवाल्वर निकलने से पार्टी में बैठे दर्जनों परिवारजन घबरा उठे और आनन-फानन में न केवल सारा कार्यक्रम बिखर सा गया। बल्कि मॉडल टाऊन की सड़कों पर भी देर रात अफरा-तफरी के दृश्य देखने को मिले थे।