Blog

  • सिसोदिया के घर समेत 21 ठिकानों पर CBI का छापा

    सिसोदिया के घर समेत 21 ठिकानों पर CBI का छापा

    नई दिल्लीः दिल्ली आबकारी घोटाले के मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के कई ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया है. दिल्ली के पूर्व आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण के यहां भी सीबीआई की टीम पहुंची है. कुछ बड़े शराब कारोबारियों के यहां भी जांच एजेंसी ने रेड डाला है. तलाशी के बाद सीबीआई प्राथमिकी दर्ज करेगी. करीब 2 दर्जन ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी की यह छापामार कार्रवाई चल रही है. आनंद तिवारी और पंकज भटनागर के यहां भी सीबीआई की टीमें पहुंची हैं. दोनों नौकरशाह हैं. आनंद तिवारी आईएएस हैं, जबकि पंकज भटनागर दिल्ली के पूर्व सह आबकारी आयुक्त हैं. यह कार्रवाई सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में 21 जगहों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है।

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है. उन्होंने लिखा, ‘सीबीआई आई है. उनका स्वागत है. हम कट्टर ईमानदार हैं. लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं. बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है. इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर.1 नहीं बन पाया.’

    मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके. अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला. इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा. देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता. ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं. इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें. हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं. कोर्ट में सच सामने आ जाएगा.’

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के समर्थन में ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है. इसे ये रोकना चाहते हैं. इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ्तारी. 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया. इसीलिए भारत पीछे रह गया. दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे, जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार NYT के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने सीबीआई भेजी. सीबीआई का स्वागत है. पूरा सहयोग करेंगे. पहले भी कई जाँच-रेड हुईं. कुछ नहीं निकला. अब भी कुछ नहीं निकलेगा.’

    आपको बता दें कि कुछ महीने पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार राज्य के लिए नई आबकारी नीति लेकर आई थी. लेकिन भाजपा और कांग्रेस के विरोध के चलते उसे यह नई आबकारी नीति वापस लेनी पड़ी थी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की देखरेख में ही यह नई आबकारी नीति फाइनल की गई थी. इस मामले में दिल्ली के कुछ बीजेपी नेताओं ने चीफ सेक्रेटरी से शिकायत की थी. उन्होंने अपनी जांच में अनियमितताएं पाई थीं, जिसके बाद करीब 1 महीने पहले दिल्ली के उप राज्यपाल ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. आरोप है कि कुछ बड़े शराब कारोबारियों से पैसे के बदले उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए नई आबकारी नीति लाई गई थी.

  • आज का राशिफल, 19 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 19 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आपको पूरा सुख मिलता दिख रहा है और आप अपनी मेहनत से बहुत कुछ पा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी नए वाहन, मकान आदि की योजना बनाएंगे,जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। यदि धन से जुड़ी कोई समस्या चल रही है,तो उसमें भी निजात मिलेगी। पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है,जो आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन मिलेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई पारिवारिक संपत्ति से संबंधित समस्या समझेगी और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आप किसी योजना को बनाकर उससे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप जीवनसाथी को शापिंग पर लेकर जा सकते है,जो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को जूनियर से काम आसानी से निकलवा पाएंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिन पर लगाम लगाने के चक्कर में आपका अपने जीवनसाथी से वाद विवाद भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप मीठी वाणी का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर सकते हैं और इनसे आपको अपेक्षित लाभ भी मिलता दिख रहा है। काम अधिक होने के कारण आपको थकान का अनुभव होगा। यदि आपने पहले किसी से कुछ कर्जा लिया था,तो आपको उससे भी निजात मिलती दिख रही है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आप रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपके किसी प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आपका कोई मित्र विघ्न डाल सकता है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान इधर-उधर के कामों में ध्यान लगाएगी,लेकिन पढ़ाई से उनका ध्यान हटेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका अपने आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद पनप सकता है,जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। नौकरी कर रहे लोग किसी नए काम में भी हाथ आजमा सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपनी योग्यता को दिखाकर लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के रुके हुए काम पूरे होते दिख रहे हैं। आपको एक बजट बनाकर धन व्यय करना बेहतर रहेगा,तभी आप भविष्य के लिए धन कमाने में कामयाब रहेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी और आप एक दूसरे के प्यार में डूबे रहेंगे। आप अपनी योग्यता से वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। कार्यक्षेत्र में विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आपके हाथ काफी सारे काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता इतनी बढ़ सकती है कि आपको यह नहीं समझ आएगा कि किसे पहले करूं और किस बाद में। अधिकार आपके काम से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आपका कुछ पुराना कर्जा है,तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। संतान को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए पिताजी से बातचीत करनी होगी। धन से जुड़ी समस्या यदि कोई है,तो वह आज सुलझती दिख रही है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपने धन की बचत को करने में सफल रहेंगे और भविष्य के लिए कुछ धन भी संचय कर सकते हैं। आपके कमाई के साथ-साथ खर्चे भी अधिकतर में होंगे,कुछ ऐसे खर्चे होंगे, जो आपको ना चाहते हुए मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। रिश्तेदारों से आपका यदि कोई वाद-विवाद हो,तो आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा व मनोरंजन के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में आप अपने अधिकारीयों से न उलझें यह आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका पद और ऊंचा हो सकता है। आप अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाने में कुछ महत्वपूर्ण प्रयास करेंगे। योजना बनाकर काम करने से आपको सफलता मिलती दिख रही है व आपके जूनियर भी आपके साथ काम करके प्रसन्न रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित आपको किसी डील को फाइनल करने से पहले उसके जरूरी कागजातों को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

    धनु राशिफल। आज के दिन आपकी इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आय के नए स्त्रोत भी आपको मिलते देख रहे हैं। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आपको धन कमाने का जो भी अवसर मिले,उसे हाथ से गंवाना नहीं है। किसी नए वाहन अथवा मकान की खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा। माताजी से आपको कोई उपहार प्राप्त होता दिख रहा है। भाई व बहनों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और आप एक दूसरे की चिंता करेंगे,लेकिन परिवार में खटपट होने से आपका मन दुखी रहेगा।

    मकर राशिफल आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं,जो उनके लिए लाभदायक रहेगी। अगर आपका कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है,तो उसमें आपको अभी और इंतजार करना होगा,उसके बाद भी राहत मिलती दिख रही है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखना,तो बेहतर रहेगा। आपको किसी पेट से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें और अपने खानपान में कुछ बदलाव करें।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके कुछ अनावश्यक खर्चे बढे़ंगे,जिनको लेकर आप चिंतित होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अधिकारियों से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं,लेकिन वर्क फ्रॉम होम में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है,जिसके साथ साथ उन्हें अपने एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना होगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को संयम बनाए रखना होगा,तभी उनके काम बन सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों को नयी पहचान मिलेगी और लोकप्रियता बढ़ाने का मौका मिलेगा। यदि परिवार में सदस्य किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे,जिनके लिए आपको अपनी आंख कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा।

  • धू-धू-कर जली स्विफ्ट कार, देखें वीडियो

    धू-धू-कर जली स्विफ्ट कार, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः हल्लोमाजरा लाइट पॉइंट के पास वीरवार को स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई। आग से लपटें निकलते ही आसपास सड़क से गुजर रहे लोग घबरा गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने आम लोगों को घटना स्थल से दूर कर दिया। इसके चलते ट्रैफिक भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। बता दें कि गाड़ी में इस प्रकार आगजनी की घटनाओं में पेट्रोल, डीजल आदि की टंकी में ब्लास्ट का खतरा भी रहता है।

    जानकारी के मुताबिक, आग चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट गाड़ी में लगी थी। चालक समय रहते कार से निकल गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सेक्टर 31 थाना पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। हादसे में किसी जानी माल का नुकसान नहीं हुआ है। सेक्टर 32 फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में हैड कांस्टेबल गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में हैड कांस्टेबल गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : राज्य से भ्रष्टाचार मिटाने के अभियान के दौरान विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज बठिंडा के वर्धमान थाना में तैनात हैड कांस्टेबल (नंबर 1320/बठिंडा) को 1 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि जिला बठिंडा के गांव बुलाडेवाला निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर संदिग्ध हैड कांस्टेबल विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कि शिकायतकर्ता ने स्टेट एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि उक्त हैड कांस्टेबल ने बठिंडा के नरुआना रोड निवासी अपने दोस्त जागीर सिंह को वर्धमान थाने की पुलिस हिरासत से रिहा करने के बदले में 1 हजार रुपए की रिश्वत ली है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि विनोद कुमार ने पहले जागीर सिंह को रिहा करने के लिए 5 हजार रुपए की मांग की थी लेकिन सौदा 1 रुपए में तय हो गया था।

    विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शिकायत में तथ्यों और सबूतों की पुष्टि के बाद कांस्टेबल विनोद कुमार को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में एफआईआर संख्या 07 दिनांक 18-08-2022 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

  • SBI के लॉकर से गायब हुए 11 करोड़ रुपये के सिक्के

    SBI के लॉकर से गायब हुए 11 करोड़ रुपये के सिक्के

    नई दिल्लीः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राजस्थान के करौली में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा के लॉकर (तिजोरी) से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब होने के मामले में वीरवार को 25 ठिकानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 13 अप्रैल को इस संबंध में मामला दर्ज किया था।

    उन्होंने बताया कि दिल्ली, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में बैंक के लगभग 15 पूर्व अधिकारियों और अन्य के परिसरों की तलाशी ली गई। गौरतलब है कि यह मामला तब सामने आया जब एसबीआई की शाखा ने अगस्त, 2021 में अपने नकदी भंडार में अंतर के बाद पैसे की गिनती करने का फैसला किया था। नकदी की गिनती एक निजी वेंडर द्वारा की गई। इससे पता चला कि शाखा से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब थे।

  • जालंधरः वीरवार को मिले इतने कोरोना मरीज, 1 की मौत…

    जालंधरः वीरवार को मिले इतने कोरोना मरीज, 1 की मौत…

    जालंधर (वरूण): जालंधर में वीरवार को 53 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं कोरोना से 1 रोगी की मौत हो गई है।  बता दें कि बुधवार को 26 लोगों की रिपोर्ट सहित 1 रोगी की मौत हुई थी।

  • जनता जानती है कांग्रेस की गुमराह करने वाली नीतियां कामयाब नहीं होने वाली: रीना शर्मा

    जनता जानती है कांग्रेस की गुमराह करने वाली नीतियां कामयाब नहीं होने वाली: रीना शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना सदर भाजपा महिला मोर्चा की अहम बैठक ऊना विधानसभा क्षेत्र के चढतगढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रीना शर्मा ने की। इस मौके पर पार्टी नेतृत्व द्वारा हाल ही में जारी किए के दिशा निर्देश और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर महिला मोर्चा द्वारा विचार मंथन किया गया। वहीं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में महिला मोर्चा की बूथ कमेटियों को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़े जाने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रीना शर्मा ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार ने बेहद विकट परिस्थितियों में भी प्रदेश के विकास के साथ-साथ प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि जयराम ठाकुर किन मुश्किल परिस्थितियों के बीच प्रदेश को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।
    रीना शर्मा ने कहा कि स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक से न केवल भाजपा बल्कि विधानसभा क्षेत्र की जनता यह जानना चाहती है कि पिछले 10 सालों में उनकी क्या उपलब्धि रही है लेकिन विधायक इस बात का जवाब देने की बजाय शोर शराबा कर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक कांग्रेस और जनता जानती है कि अब उनके गुमराह करने वाली नीतियां कामयाब नहीं होने वाली। केवल मात्र खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए विधायक विधानसभा क्षेत्र के पंजाब से सटे कस्बों में जाकर रैलियां कर रहे हैं जहां पर प्रवासी मजदूरों और पंजाब के लोगों की भीड़ जुटाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से सवाल पूछने वाले विधायक पहले जनता को यह बताएं कि उनके मौजूदा विधायक कार्यकाल की क्या उपलब्धि विधानसभा क्षेत्र के लिए रही है। उन्होंने कहा कि भाई सतपाल सिंह रायजादा जनता को यह भी बताएं कि वर्ष 2012 में चुनाव हारने के बावजूद प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में थी तो इन 5 सालों में ऊना विधानसभा क्षेत्र के लिए सतपाल सिंह रायजादा कौन सी बड़ी परियोजना लेकर आए। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल महामंत्री मीनाक्षी चौधरी,जिप अध्यक्ष नीलम कुमारी, ग्राम पंचायत प्रधान सतपाल ऐरी, उपप्रधान भूषण दत भारद्वाज, पूर्व प्रधान प्रवीण भारद्वाज, नीरज शर्मा, निर्मला देवी उपस्थित रहे।
  • जालंधरः Hind Engineer Works की फैक्ट्री में कर्मचारी की मौत

    जालंधरः Hind Engineer Works की फैक्ट्री में कर्मचारी की मौत

    जालंधर/वरुणः महानगर के इंडस्ट्री एरिया में स्थित हिंद इंजीनियर वर्कस फैक्ट्री को लेकर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए फोकल प्वाइंट चौंकी के प्रभारी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि उक्त कर्मचारी को फैक्ट्री में नहाते समय करंट लग गया था। जिसे उपचार के लिए श्रीमन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

    एएसआई कुलवंत सिंह ने घटना की जांच के दौरान पाया कि नहाते समय पास ही पड़ी मोटर की तार से करंट निकला और कर्मचारी उसकी चपेट में आ गया। मृतक की पहचान 35 साल के रोहित के रूप में हुई है। रोहित शादीशुदा था और उसके दो बच्चे है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • जालंधरः 2 वाहन चोर गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधरः 2 वाहन चोर गिरफ्तार, एक फरार

    315 बोर की देसी पिस्तौल और 7 वाहन बरामद

    जालंधर (वरुण)। थाना 8 की पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी का दूसरा साथी मनीष पुत्र विनंदशेवर राम मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनीश पुत्र राम आशीष वासी परशुराम नगर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसीपी मोहित कुमार सिंगला ने बताया कि थाना 8 के प्रभारी कुलदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई जगदीश लाल पुलिस पार्टी सहित ट्रांसपोर्ट नगर मौैजूद थे, तभी उन्हें सूचना मिली की उक्त आरोपी दोपहिया वाहन चुराकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं और आरोपियों के पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस टीम ने पठानकोट चौक पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी अनीश को काबू कर लिया और आरोपी मनीष मौके से भाग निकला। पुलिस ने अनीश से एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को अलग अलग इलाकों से चुराए गए 5 वाहन जब्त करवाए जोकि उसने ट्रांसपोर्ट में खाली प्लाट में खड़े किए थे। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर फरार आरोपी मनीश की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी शुरू कर दी है।

    इसी तरह नंगल शामां चौकी की पुलिस ने भी दोपहिया वाहन चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी मनीश कुमार ने बताया कि हरजीत कालोनी दकोहा के रहने वाले मंदीप सिंह पुत्र सुरिंद्र सिंह को चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा घोटाला, कबाड़ियें सहित 3 गिरफ्तार, 40 कारें बरामद

    पंजाबः ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा घोटाला, कबाड़ियें सहित 3 गिरफ्तार, 40 कारें बरामद

    चंडीगढ़: पंजाब में मान सरकार धोखाधड़ी के मामले में लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं आज पंजाब पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में ऑटोमोबाइल सेक्टर में एक बड़े घोटाले का खुलासा किया है। इस मामले में मानसा के एक कबाड़-डीलर सहित 3 लोगों को धोखाधड़ी से प्रतिबंधित मारुति सुजुकी कारों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीआईजी रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि गाड़ियों के चेसिस नंबरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें पंजाब और अन्य राज्यों में ग्राहकों को बेचा जाता था।

    आरोपियों ने स्क्रैप डीलर को विभिन्न मॉडलों की 87 नई कारें बेची

    जानकारी के अनुसार, पटियाला के बहादुरगढ़ में स्थित एक अधिकृत मारुति सुजुकी डीलरशिप अर्थात एटेलियर ऑटोमोबाइल ने 27 जुलाई को पुनीत गोयल के स्वामित्व वाली पुनीत ट्रेडिंग कंपनी के रूप में पहचाने जाने वाले मानसा स्थित स्क्रैप डीलर को विभिन्न मॉडलों की कम से कम 87 नई कारें बेची थीं। सभी कारों को केवल 85 लाख रुपये में स्क्रैप डीलर को बेच दिया गया था।

    आरोपियों से 40 कारें बरामद

    गिरफ्तार लोगों की पहचान राजपाल सिंह (पुनीत गोयल के पिता), जसप्रीत सिंह उर्फ ​​रिंकू (मास्टरमाइंड और कार डीलर) और दोनों निवासी मनसा और बठिंडा और नवीन कुमार (आरटीए एजेंट) के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने मालिक पुनीत गोयल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 8 सियाज, 2 स्विफ्ट, 8 स्विफ्ट डिजायर, 4 बलेनो, 3 ब्रेजा, 10 ऑल्टो K10, 2 सेलेरियो और एक-एक एर्टिगा, एस-क्रॉस और इग्निस सहित 40 कारें भी बरामद की हैं।