Blog

  • सर्वाइकल कैंसर बचाव के लिए टीकाकरण अभियान 29 मार्च से: सीएमओ

    सर्वाइकल कैंसर बचाव के लिए टीकाकरण अभियान 29 मार्च से: सीएमओ

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना संजीव कुमार वर्मा ने जानकारी दी है कि स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग द्वारा ज़िला ऊना में सर्वाइकल कैंसर या गर्भाशय के मुंह के कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत 29 मार्च, 5 अप्रैल व 12 अप्रैल रविवार के दिन जिला के 27 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा।

    यह टीका भारत सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष आयु की बालिकाओं को इस कैंसर के बचाव के लिए लगाया जा रहा है। इसकी एक खुराक लम्बे समय तक इम्युनिटी प्रदान करने के लिए सक्षम है। यह टीका कैंसर  पैदा करने वाले वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है तथा पूर्णतया प्रभावशाली और सुरक्षित है।उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि इस टीकाकरण को लेकर किसी प्रकार की भ्रांतियों में न आएं और बच्चियों का भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आएं।

    उन्होंने कहा कि इससे बांझपन या किसी भी तरह के दीर्घकालिक दुष्प्रभाव नहीं होते है, बल्कि एचपीवी वायरस के संक्रमण से प्रजनन क्षमता में कमी व गर्भधारण में बाधा आ सकती है। यह टीका कैंसर के कारण होने वाले प्रजनन अंगों के नुकसान को रोककर प्रजनन क्षमता की रक्षा करने में सहायक है।

     

  • नवरात्र से पहले लगे विवादित Poster को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    नवरात्र से पहले लगे विवादित Poster को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    सहारनपुरः नवरात्रि से पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर के पास गैर-हिंदुओं के दुकानों में प्रवेश और मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले पोस्टर दिखाई दिए। मिली जानकारी के अनुसार हिंदूवादी संगठनों की तरफ से ‘गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है’ लिखे हुए पोस्टर और होर्डिंग लगाने से विवाद शुरू हो गया है। पोस्टरों में साफ तौर पर लिखा गया है कि सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी क्षेत्र में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। साथ ही यह भी ऐलान किया गया कि आगामी नवरात्र मेले के दौरान गैर हिंदू समुदाय के लोग यहां दुकानें भी नहीं लगाएंगे।

    इन पोस्टरों में लिखा गया है कि सिद्धपीठ शाकंभरी क्षेत्र में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है और नवरात्र मेले में रोजगार भी हिंदू समाज के लोगों को ही दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से भी मांग की कि 19 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश को रोका जाए। नवरात्र मेले से पहले लगाए गए पोस्टर सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में 19 मार्च से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ नवरात्र मेला शुरू होने जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शाकंभरी पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया था।

    पोस्टरों में साफ तौर पर लिखा गया है कि सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी क्षेत्र में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। साथ ही यह भी ऐलान किया गया कि आगामी नवरात्र मेले के दौरान गैर हिंदू समुदाय के लोग यहां दुकानें भी नहीं लगाएंगे। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया थाना मिर्जापुर को आपत्तिजनक पोस्टर लगाने की सूचना मिली। जिसके बाद पोस्टर को घटना स्थल से हटा लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में व्यक्तियों की पहचान करके उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

    गौरतलब है कि सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के श्रद्धालुओं के लिए बेहद आस्था का केंद्र माना जाता है। नवरात्र के दौरान यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले के दौरान अस्थायी बाजार भी लगते हैं, जहां खाने-पीने से लेकर पूजा सामग्री तक की दुकानें सजती हैं।

     

     

     

  • Digital सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Dual OTP System पर विचार

    Digital सुरक्षा को मजबूत करने के लिए Dual OTP System पर विचार

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 में साइबर क्राइम के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में जहां 6054 मामले सामने आए थे, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 5000 रह गई, जो लगभग 17 प्रतिशत की गिरावट दर्शाती है। इसी प्रकार ठगी के मामलों में भी बड़ी कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में 9804 मामलों की तुलना में वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 6324 रह गई, जो करीब 36 प्रतिशत की कमी है। मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक श्री आफताब अहमद द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने साइबर अपराध की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए अलग से साइबर क्राइम विभाग का गठन किया है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय ऐसा कोई समर्पित विभाग नहीं था। मुख्यमंत्री ने बताया कि साइबर अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2024 में 5156 गिरफ्तारियां की गई थीं, जबकि वर्ष 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 8093 हो गया, जो लगभग 57 प्रतिशत की वृद्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध के तौर-तरीकों में लगातार बदलाव आ रहा है और अपराधी नई-नई तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं, जिनमें डिजिटल अरेस्ट जैसे मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों में ठगी गई राशि को कई खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस, बैंकों के सहयोग से संबंधित राशि को तुरंत होल्ड कर देती है। वर्ष 2024 में होल्ड की गई राशि का प्रतिशत 27 था, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 40 प्रतिशत हो गया है, अर्थात इसमें 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने जीरो एफआईआर की व्यवस्था भी लागू की है, जिसके तहत साइबर अपराध के मामलों में पीड़ित व्यक्ति 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। यह एफआईआर स्वतः संबंधित थाने को स्थानांतरित कर दी जाती है, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित होती है।

    वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तीन नए साइबर पुलिस स्टेशन खोलने की घोषणा

    मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि साइबर क्राइम कंट्रोल रूम में विभिन्न बैंकों के 16 नोडल अधिकारी तैनात हैं, जो पुलिस के साथ समन्वय कर ठगी गई राशि को होल्ड कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। जांच पूरी होने तक इस राशि को निकाला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों में साइबर अपराध पर और प्रभावी नियंत्रण के लिए गोहाना, बहादुरगढ़ और सोनीपत में तीन नए साइबर पुलिस स्टेशन खोलने की घोषणा की गई है, जिससे इस दिशा में कार्यों को और गति मिलेगी।

    साइबर क्राइम व डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए ड्यूल ओटीपी के प्रावधान पर विचार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के मामलों में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमने निर्णय किया है कि ड्यूल ओटीपी का प्रावधान किया जाएगा। क्योंकि जब कोई डिजिटल अरेस्ट होता है और ठगी के लिए बैंक से जुड़े खाते के लिए ओटीपी मांगा जाता है तो उसका ओटीपी बुजुर्ग के साथ—साथ उसके बच्चे को भी जाएगा। जब दोनों ओटीपी दिए जाएंगे तब जाकर वह ट्रांजैक्शन पूरी होगी। इस ड्यूल ओटीपी के प्रावधान से साइबर क्राइम व डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में बहुत बड़ा अंकुश लगेगा।      
  • सेवा बद्दी भारती के रक्तदान शिविर में 92 ने दिया रक्त

    सेवा बद्दी भारती के रक्तदान शिविर में 92 ने दिया रक्त

    अध्यक्ष मैथिलीशरण पराशर के नेतृत्व में पहला शिविर रहा सफल बद्दी/सचिन बैंसल: सेवा भारती बद्दी इकाई द्वारा महाराणा प्रताप नगर में लगाए गए रक्तदान शिविर में 92 युवाओं ने रक्त दिया। पीजीआई चंडीगढ़ ब्लड़ बैंक की टीम यहां आकर रक्त एकत्रित किया जो कि घायलों व गभर्वती महिलाओं के अलावा देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के काम आएगा। सेवा भारती के सचिव हरीश खजूरिया व कोषाध्यक्ष कुलवीर सिंह जमवाल ने बताया कि यह रक्तदान कैंप संस्था के अध्यक्ष मैथिलीशरण पराशर की अध्यक्षता में आयोजित किय गया। इस कैंप की तैयारी पिछले एक माह से की जा रही थी। पीजीआई ब्लड बैंक की डाक्टर संगीता व डा एकता ने बताया कि 18 साल से 60 साल का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक महेश कुमार कौशल ने बताया कि यह रक्तदान शिविर संघ के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक व धार्मिक संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिला। बीबीएन के विभिन्न उद्योगों व व्यावसायिक संस्थानों ने भी अपने कर्मचारियों को रक्तदान करने के लिए भेजा। गौरतलब है कि हाल ही में सेवा भारती बददी की कमान समाजसेवी मैथिलीशरण पराशर को मिली है और उनके नेतृत्व में यह पहला कैंप था जो कि सफल रहा। जिलाध्यक्ष जगदीप अरोड़ा ने रक्तदान करने वाले स्वयंसेवियों को रोटरी क्लब की ओर से आकर्षक उपहार दिए वहीं सेवा भारती व पीजीआई ब्लड ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आज के कैंप में स्वयंसेवक के तौर पर डा रुप किशोर ठाकुर, हर्ष आर्य, अरविंद भारद्वाज, डा विक्रम बिंदल, कपिल शर्मा ने अपनी सेवाएं दी।
     
  • Himachal News: आईईसी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

    Himachal News: आईईसी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

    बद्दी /सचिन बैंसल: आईईसी विश्वविद्यालय ने विभिन्न प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के साथ मिलकर फार्मेसी विभाग के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस आयोजन में बी० फार्मेसी और एम० फार्मेसी के फाइनल ईयर और पास आउट छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और विभिन्न मापदंडों पर परख कर उन्हें नौकरी के उपयुक्त अवसर प्रदान किए।

    इस प्लेसमेंट ड्राइव में इमैक्यूल लाइफसाइंसेज से गुणवत्ता उपाध्यक्ष मंगेश कोटेकर  और मानव संसाधन अधिकारी गुरदास व सृष्टि जैन, एक्मे जेनेरिक्स से उत्पादन प्रबंधक  संदीप  और मानव संसाधन अधिकारी प्राणिका जैन और एक्मे फॉर्मूलेशन से मानव संसाधन अधिकारी रिंकू राणा विशेष तौर से उपस्थित रहे। उन्होंने कुछ छात्रों का मौके पर ही चयन कर लिया और अन्य छात्रों को भी भविष्य में अवसर देने की बात कही।

    आईईसी विश्वविद्यालय की सीनियर मैनेजमेंट ने चयनित छात्रों और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर को इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। आईईसी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ० प्रल्हाद गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन आईईसी विश्वविद्यालय के छात्रों को फार्मास्यूटिकल उद्योग में सफल करियर बनाने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि छात्र-हित के लिए इस प्रकार के और भी कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव जल्द ही आयोजित किये जा रहे हैं।

     

     

  • नाव पर इफ्तार पार्टी करके Ganga में फेंकी हड्डियां, 14 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नाव पर इफ्तार पार्टी करके Ganga में फेंकी हड्डियां, 14 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    वाराणसीः नमो घाट के बीच नाव पर रोजे की इफ्तार पार्टी करना युवकों को भारी पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं गंगा नदी में हुई इफ्तार पार्टी के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा कि इफ्तार पार्टी के दौरान आयोजक ने रोजदारों ने फल और मेवा के साथ बिरयानी भी परोसी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 14 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। काशी में गंगा नदी पर सोमवार शाम एक युवक ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा। उसने रोजेदारों को गंगा घाट पर बुलाया। यहां एक बड़ी नाव पहले से बुक की गई थी। इसके बाद सभी लोग अस्सी घाट से नमो घाट तक नाव से गए। वहां नाव पर मौजूद रोजेदारों ने पहले नमाज पढ़ी। फिर खजूर और फल खाकर रोजा खोला। एक अन्य वीडियो में नाव पर बैठे लोग बड़े भगोने से कुछ निकालकर खाते दिखे।

    भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने चिकन बिरयानी खाई। साथ ही उसकी हड्डियां गंगा में फेंक दीं। इस मामले को लेकर कोतवाली में लिखित शिकायत दी। उन्होंने कहा- मां गंगा सनातन धर्म अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मां गंगा के जल का आचमन करने के लिए देश-विदेश से रोज लाखों श्रद्धालु आते हैं। गंगा की धारा में नाव पर बैठकर इफ्तार के समय चिकन बिरयानी खाना और उसके अवशेष गंगा में फेंकना निंदनीय है। शिकायत के साथ पुलिस को घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में दिया है।

    रजत जायसवाल ने कहा कि इससे सनातन अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे काम से मुस्लिम समुदाय के युवाओं में जानबूझकर जिहादी मानसिकता बढ़ रही है। उन्होंने नाव चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उसका लाइसेंस निरस्त करने की भी मांग की। इसके बाद वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू हुई। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • नेशनल खिलाड़ी पर युवकों ने किया हमला, बरसाए लाठी-डंडे और लात-घूंसे, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    नेशनल खिलाड़ी पर युवकों ने किया हमला, बरसाए लाठी-डंडे और लात-घूंसे, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मेरठः कॉलेज परिसर में कंधा टकराने के मामूली विवाद के बाद कुश्ती के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मुकुल धामा पर युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने खिलाड़ी पर लाठी डंडों और लात घूंसों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि छात्र ने अपने साथियों को बुलाकर खिलाड़ी को घेर लिया और उस पर जानलेवा हमला किया। बागपत के बिनौली गांव निवासी मुकुल धामा मेरठ कॉलेज में बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) प्रथम वर्ष के छात्र हैं। वह एक उभरते हुए राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। सूचना के बाद भी लालकुर्ती पुलिस एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जबकि थाने से मात्र 5 मिनट का ही रास्ता है।

    पुलिस की कार्यशैली से कालेज प्रशासन में भी रोष है। पुलिस एक घंटे बाद कालेज पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर मुकुल को बचा लिया था। घटना उस समय की है जब मुकुल अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा के सिलसिले में कॉलेज पहुंचे थे। फाइल चेक कराने के दौरान कॉलेज की गैलरी में बीए एलएलबी के छात्र नमन कुमार से उसका कंधा टकरा गया। इस छोटी सी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि नमन ने तुरंत अपने साथियों अवि कुमार, अभिनव मल्लापुर, भारत कुमार, प्रशांत शर्मा और हर्षित वर्मा को मौके पर बुला लिया।

    इसके बाद सभी ने मिलकर मुकुल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में पहुंचकर 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

     

     

     

  • कांग्रेस को झटकाः कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, राजनीति गलियारे में हलचल शुरू

    कांग्रेस को झटकाः कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, राजनीति गलियारे में हलचल शुरू

    अंबालाः हरियाणा की राजनीति में आज हलचल मच गई। दरअसल, राज्यसभा चुनाव की एक सीट पर जीत का गुलाल अभी थमा भी नहीं था कि कांग्रेस के भीतर मचे घमासान ने खुशियों को सन्नाटे में बदल दिया। पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को दरकिनार कर पांच विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी सतीश नांदल के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर दी। इस बगावत ने न केवल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि संगठन के भीतर की गुटबाजी को भी सरेआम कर दिया है। वहीं जिले की राजनीति में बड़ा रसूख रखने वाले कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।

    यह झटका इसलिए भी बड़ा है क्योंकि उनकी पत्नी शैली चौधरी नारायणगढ़ से मौजूदा विधायक हैं। मंगलवार को राज्यसभा वोटिंग के दौरान शैली चौधरी की मुख्यमंत्री नायब सैनी के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी के साथ नजदीकी ने साफ कर दिया था कि वे कांग्रेस का साथ छोड़ चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो शैली चौधरी जल्द ही विधायकी से भी इस्तीफा दे सकती हैं। गुर्जर परिवार को सांसद कुमारी शैलजा का कट्टर समर्थक माना जाता रहा है, ऐसे में उनका जाना शैलजा गुट के लिए तगड़ा व्यक्तिगत नुकसान है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹਰਿਆਣਾ ਕਾਂਗਰਸ ਵਿੱਚ ਭੂਚਾਲ: ਕਾਰਜਕਾਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਮ ਕਿਸ਼ਨ ਗੁੱਜਰ ਨੇ ਅਚਾਨਕ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫ਼ਾ

    सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि नारायणगढ़ समेत उन सभी सीटों पर उपचुनाव की पटकथा लिखी जा चुकी है जहाँ से क्रॉस वोटिंग हुई है। अगर शैली चौधरी इस्तीफा देती हैं, तो चुनाव आयोग को छह महीने के भीतर नारायणगढ़ में दोबारा मतदान कराना होगा। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से रूबरू होते हुए स्पष्ट किया कि गद्दारी करने वाले विधायकों के नाम दिल्ली भेज दिए गए हैं। हुड्डा ने कड़े लहजे में कहा कि जो पार्टी लाइन से भटके हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। हालांकि, जानकारों का मानना है कि ये विधायक अब सत्ताधारी खेमे के संपर्क में हैं और जल्द ही भगवा चोला ओढ़ सकते हैं।

     

     

     

     

  • राज्य सरकार ने प्रशासनिक प्रोटोकॉल को सुव्यवस्थित करने के लिए कैबिनेट रैंक का दर्जा वापस लिया

    राज्य सरकार ने प्रशासनिक प्रोटोकॉल को सुव्यवस्थित करने के लिए कैबिनेट रैंक का दर्जा वापस लिया

    शिमला: राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न प्राधिकरणों को दिए गए ‘कैबिनेट रैंक’ के दर्जे को वापस लेने का निर्णय लिया है। इसमें बोर्ड, निगम और आयोगों के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन तथा प्रधान सलाहकार और राजनीतिक सलाहकार शामिल हैं।

    प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णय प्रशासनिक प्रोटोकॉल को सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के तहत लिया गया है। इस निर्णय के साथ ही इन पदों को दिए गए ‘कैबिनेट रैंक’ से संबंधित सभी प्रावधान तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त, संबंधित अधिकारियों के वेतन और मासिक भत्तों का 20 प्रतिशत हिस्सा 30 सितंबर, 2026 तक स्थगित रहेगा। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि इस निर्णय को शीघ्रता से लागू किया जा सके और उनके अधीन सभी विभागों में इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

     

  • Punjab News: 2 एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के शिवाजी नगर इलाके में 2 एक्टिवा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय जय करण उर्फ बबलू निवास जमालपुर के रूप में हुई है। इस हादसे में बबलू का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार जय करण दुकान के लिए सामान लेकर निकला था।

    जब वह शिवाजी नगर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार एक्टिवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जय करण ने मौके ही मौत हो गई। घटना के दौरान एक्टिवा पर पीछे बैठा दोस्त घायल हो गया। जय करण की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।

    घर में विलाप का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जय करण की पत्नी हाउसवाइफ है और वह घर का एकमात्र सहारा था। हादसे के बाद आरोपी एक्टिवा चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फरार एक्टिवा चालक की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी की पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।