Blog

  • Punjab News: शादी से लौट रहे नशे में धुत कार चालक ने ठेके में घुसाई कार, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी से लौट रहे नशे में धुत कार चालक ने ठेके में घुसाई कार, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड़ पर शादी समारोह में लौट रहे नशे में धुत कार सवार चालक ने शराब के ठेके में गाड़ी घुसा दी। इस घटना के दौरान ठेके की दीवार टूट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ठेके की दीवार के साथ-साथ गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना देर रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है।

    वहीं घटना की सूचना मिलने के पास मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और टो करके गाड़ी पुलिस कर्मी ले गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में पता चला कि गाड़ी में परिवार मौजूद था। लेकिन हादसे के बाद परिवार मौके से चला गया है। इस दौरान पुलिस कर्मी ने कहा कि कार चालक ने शराब पी हुई थी और कार की तेज रफ्तार के चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस ने कहा कि गाड़ी के कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab : नशीले कैप्सूल सहित नशेड़ी काबू, वायरल वीडियो

    Punjab : नशीले कैप्सूल सहित नशेड़ी काबू, वायरल वीडियो

    होशियारपुर – सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह ही वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसी ही वीडियो एक होशियारपुर की वायरल हो रही है। नशीले कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को काबू करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो होशियारपुर के सरकारी अस्पताल के बाहर की है। वायरल वीडियो में लोगों ने एक नशेड़ी व्यक्ति को कैप्सूल बेचते काबू किया। जिसके बाद उसकी जमकर छित्तर परेड की। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को काबू किया। पुलिस ने नेशेड़ी के पास से नशीले कैप्सूल और पैसे भी बरामद की है।
  • Punjab News: Center Jail के पास व्यक्ति का शव बरामद, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: Center Jail के पास व्यक्ति का शव बरामद, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेंट्रल जेल के पास व्यक्ति का शव बरामद होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल, ताजपुर रोड़ पर स्थित खाली प्लाट से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे एएसआई जनकराज ने बताया कि उन्हें सुबह खेतों में व्यक्ति के गिरे होने की सूचना मिली थी।

    सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा व्यक्ति की मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के दौरान पता उन्हें लगता हैकि व्यक्ति की मौत का कारण शराब पीना हो सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना हैकि व्यक्ति की शनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए शव रखवाया गया है।

  • Jalandhar News: 1.25 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: 1.25 किलो हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत आरोपी से भारी मात्रा में पुलिस ने हेरोइन बरामद की है। दरअअसल, थाना सदर की पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे युवक को गिरफ्तार करके पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.25 किलो हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले में पुलिस प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा कर सकती है।

  • Punjab News: आजादी समारोह में Civil Surgeon की एंट्री पर रोक मामले में Inspector और ASI पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    Punjab News: आजादी समारोह में Civil Surgeon की एंट्री पर रोक मामले में Inspector और ASI पर गिरी गाज, देखें वीडियो

    लुधियानाः पीएयू मैदान में राज्य स्तरीय आजादी दिवस के दौरान सिविल सर्जन जसबीर सिंह औलख की आजादी समारोह में एंट्री नहीं होने दी गई। बताया जा रहा हैकि सिविल सर्जन के पास समारोह का निमंत्रण पत्र भी था। लेकिन उसके बावजूद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें समारोह में नहीं जाने दिया। सिविल सर्जन की एंट्री ना होने को लेकर यह मामला गरमा गया। दरअसल, जैसे ही मामला डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने जिला पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख दिया। जिसके बाद इस मामले में पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के आदेश पर सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह और एएसआई जसपाल सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं 2 पुलिस कर्मचारियों को पुलिस लाइन लुधियाना भेज दिया गया है। सीपी के आदेशानुसार एएसआई जसपाल सिंह रोजाना रोल कॉल और परेड में मौजूद रहेंगे। इन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

    दरअसल, सिविल सर्जन जसबीर सिंह ओलख ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा- आज आजादी दिवस था, लुधियाना में भी मनाया गया। मुझे भी VIP कार्ड नंबर 962 जारी हुआ था। मैं 8.40 बजे PAU काम्प्लैक्स (जहां जिला स्तरी समागम था) में पहुंच गया। गेट पर तैनात कर्मचारियों/अधिकारियों ने सूची चैक की। बतौर सिविल सर्जन लुधियाना मेरा नाम उस सूची में नहीं था। खैर मैं अपना VIP पत्र और अपना पहचान पत्र कार्ड भी उन्हें दिखाया लेकिन एक अन्य कर्मचारी ने मुझे बाजु से पकड़ कर गेट से बाहर निकाल दिया। मेरे सामने काफी महमान बिना पास और पहचान पत्र कार्ड के अंदर जा रहे थे। मैने बहसबाजी करने की बजाय गांधी गिरी का रास्ता अपनाया।

    मैंने सारा समारोह सरकारी गाड़ी में बैठकर सुना, राष्ट्रीय गान के समय खड़े होकर बनता सम्मान भी दिया। इसकी सूचना/शिकायत डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को ईमेल की गई, जिन्होंने एक एसडीएम की इस मामले में डयूटी लगाई जबकि सिविल सर्जन स्तर के अधिकारी द्वारा भेजा गई शिकायत पर तुरंत एक्शन होना बनता था। यह बेइज्जती डा. जसबीर सिंह ओलख की नहीं बल्कि समस्त पंजाब सिविल मैडिकल सर्विसज (PCMS) केडर की है, जो की पहले ही RMO/ आम आदमी क्लीनिक वगैरा-वगैरा में बांट कर आखरी सांसों पर है।

  • दुकान में घुसा अजगर, मचा हड़कंप

    दुकान में घुसा अजगर, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली – मध्य प्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय के नजदीक रतनपुर में सुबह करीब सवा 8 बजे रतनपुर की एक धान की चक्की में लगभग 10 फीट का अजगर घुस गया और अजगर ने चक्की के एक हिस्से को पलट दिया। धान चक्की मालिक हीरालाल साहू ने बताया कि हमने वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दे दी है।

    रेस्क्यू टीम के अधिकारियों ने बताया जल्द ही रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ लिया जाएगा। वन विभाग के डीएफओ रायसेन विजय कुमार ने बताया कि रेस्क्यू टीम को मौके पर भेज कर जल्द ही अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा हालांकि अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

  • Punjab News: High Court ने सरकार का फैसला किया रद्द

    Punjab News: High Court ने सरकार का फैसला किया रद्द

    58 नहीं इतने साल में ही रिटायर होंगे सहकारी समिति के कर्मचारी

    चंडीगढ़ः पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए पंजाब की सहकारी समितियों के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से घटाकर 58 वर्ष करने के आदेश को अमान्य करार दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यह कर्मियों के अधिकारों का उल्लंघन है, साथ ही इसके लिए विधायी अनुमोदन अनिवार्य था जो नहीं लिया गया। इस आदेश के चलते अब सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष ही रहेगी। सहकारी समितियों के कर्मियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया था कि पंजाब सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति आयु को 60 से घटाकर 58 वर्ष कर दिया है। ऐसा करते हुए अपेक्षित विधायी अनुमोदन भी नहीं लिया गया। सेवानिवृत्ति आयु में कमी उनके अधिकारों का उल्लंघन है। बल्कि राज्य विधानमंडल से आवश्यक अनुमोदन भी नहीं लिया। अपने विस्तृत फैसले में खंडपीठ ने कहा कि नियम 19 (ए) में संशोधन पंजाब सहकारी समिति अधिनियम के तहत प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं का पालन किए बिना अधिनियमित किया गया था। विशेष रूप से, अधिनियम के प्रावधान के अनुसार सेवा नियमों को प्रभावित करने वाले किसी भी संशोधन को राज्य विधानमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए तथा उसे मंजूरी दी जानी चाहिए। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद पिछले नियम के अनुसार सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष बहाल हो जाएगी।
  • Punjab News: आज भी अस्पतालों में बंद रही OPD, नहीं होगी सर्जरी, देखें वीडियो

    Punjab News: आज भी अस्पतालों में बंद रही OPD, नहीं होगी सर्जरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डाक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना के बाद IMA ने आज देश सहित पंजाब भर में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी मुकम्मल तौर पर बंद रखने का फैसला किया है। सुबह 6 बजे से देश भर में आधुनिक चिकित्सा के डॉक्टरों की सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि अगस्त 18 रविवार सुबह 6 बजे के बाद सेवाएं शुरू की जाएगी। नियमित ओपीडी काम नहीं करेंगी और वैकल्पिक सर्जरी नहीं की जाएगी।

    IMA को अपने डॉक्टरों के उचित मुद्दे पर राष्ट्र की सहानुभूति की आवश्यकता है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) लुधियाना के पूर्व प्रधान डा. गौरव सचदेवा ने कहा कि आज सुबह 9:30 बजे आईएमए हॉल में सभी डाक्टर इक्ट्ठा होंगे। सभी अपने अस्पतालों की ओपीडी बंद रखेगे। कोई भी डाक्टर वैकल्पिक सर्जरी नहीं करेगा। डा. सचदेवा ने कहा कि सभी लोग अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी लें क्योंकि सभी ओपीडी बंद हैं। यदि कोई काम कर रहा है तो उन्हें अपनी ओपीडी बंद करने के लिए कहें या आप आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रीतपाल, सचिव डॉ. आर. रामपाल, वरिष्ठ सदस्य डॉ. मनोज सोबती से संपर्क कर उन्हें जानकारी दें।

    ओपीडी बंद करने के लिए IMA द्वारा चैरीटेबल अस्पतालों से संपर्क किया जा रहा है। कुछ डॉक्टरों ने कहा कि अगर वे सहमत हुए तो सभी सामूहिक अवकाश ले सकते है। डाय सचदेवा ने कहा कि जब तक सभी डाक्टर बड़ी संख्या में इक्ट्ठे नहीं होगी तब तक उनका प्रोटेस्ट सफल नहीं होगा। डा. सचदेवा ने कहा कि कोलकाता में महिला डाक्टर के गैंग रेप हुआ बहुत ही शर्मनाक है। पुलिस ने कार्रवाई ढीली की है। सबूतों के मिटाने की कोशिश की गई है। आज भारत में समस्त डाक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों से जवाब मांग रहे है। आज 9.30 बजे समस्त जिले के डाक्टर IMA हाल में एकजुट होकर रैली निकालेगे। यदि उनकी सुनवाई न हुई तो संघर्ष को बढ़ाया जाएगा।

  • Jalandhar: व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

    Jalandhar: व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या

    फिल्लौरः  गांव बुंदेला मंजकी में एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति ने ज़हरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह निवासी गांव पुआदरा फिल्लौर के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के भाई मनिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी।

    बलविंदर ने अपनी सास को विदेश जाने के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह जब भी इन पैसों को वापिस लेने की बात करता था, तो ससुराल परिवार और उसकी पत्नी झगड़ा करती था। इसी परेशानी के चलते उसने जहरीली चीज़ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर ससुराल परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar से घर जा रहे कांग्रेस MLA पर बदमाशों ने किया हमला, गाड़ी के तोड़े शीशे, मामला दर्ज

    Jalandhar से घर जा रहे कांग्रेस MLA पर बदमाशों ने किया हमला, गाड़ी के तोड़े शीशे, मामला दर्ज

    होशियारपुरः कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर बाइक सवार शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि शातिरों ने लोहे की रॉड मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए हैं। बाइक सवार दोनो शातिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं। विधायक विवेक शर्मा ने होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके हमला करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा गुरुवार देर शाम अपनी गाड़ी में सवार होकर जालंधर से अपने घर वापस आ रहे थे। इस दौरान होशियारपुर शहर से निकलने के बाद दो युवक उनकी गाड़ी का पीछा करने लगे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपनी बाइक आगे लगा दी और एक युवक ने बाइक से उतरकर विवेक शर्मा की गाड़ी के पिछले शीशे पर लोहे की राड मार दी। जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। शातिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं।

    विधायक के चालक ने काफी दूर तक शातिरों का पीछा किया। लेकिन दोनों युवक चकमा देकर फरार हो गए। विवेक शर्मा ने होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके हमला करने वाले बाइक सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, विवेक शर्मा ने बताया कि वह देर शाम जालंधर घर के लिए निकले थे कि होशियारपुर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में वे बाल-बाल बचे हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी गई है।