Blog

  • पंजाबः व्यापारी से 30 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 2 गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बता व्यापारी से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खी पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी मचाकी कलां जिला फरीदकोट हाल निवासी राम नगर गली नंबर पांच बठिंडा व महिंदर सिंह पुत्र बलौर सिंह निवासी बिजली कॉलोनी सतीपुरा जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 एंड्रायड मोबाइल, फिरौती के लिए इस्तेमाल किया एक कीपैड, सिम कार्ड और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि व्यापारी से फिरौती मांगने वाला एक आरोपी उसी की बठिंडा स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान पर काम करता है। उसने अपने रेलवे विभाग में नौकरी करते साथी के साथ मिल व्यापारी से फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। प्रेसवार्ता में एसपी मनमीत सिंह ने बताया कि संदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी नाका नंबर 5 मलोट रोड मुक्तसर ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक अज्ञात व्यक्ति उसको बार-बार फोन कॉल्स करता है। साथ ही खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता उसको डरा धमका कर 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग करता है। फिरौती नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता है।

    शिकायतकर्ता ने बताया वह इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री करता है। उनकी बठिंडा में दुर्गा ट्रेड नाम पर दुकान है। शिकायत मिलने के बाद डीएसपी जसपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद सीआइए स्टाफ श्री मुक्तसर साहिब के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह, काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा की पुलिस की विभिन्न टीमें बना कर टेक्निकल व ह्यूमन इंटेलिजेंस की सहायता से आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। 

    प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी सुखदीप सिंह शिकायतकर्ता व्यापारी संदीप कुमार की बठिंडा स्थित दुकान पर ही काम करता है और उसने अपने साथी महिंदर सिंह जोकि रेलवे में इलेक्ट्री विभाग में नौकरी करता है। जो कि उनके साथ मिल कर गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर व्यापारी से पैसे ऐंठने की योजना बनाई थी। रेलवे विभाग में नौकरी करने वाले आरोपी महिंदर की ड्यूटी बठिंडा में ही है। एसपी ने बताया कि जांच में अभी तक यह साबित नहीं हो सका है कि आरोपियों के लारेंस बिश्नोई गैंग से किसी तरह के संबंध हैं। आरोपियों पर इससे पहले कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 

  • CBSE Exam के स्थगित होने को लेकर आया बोर्ड का बयान

    नई दिल्लीः किसान आंदोलन एक बार फिर से शुरू हो चुका है। जिसे लेकर तमाम जगह पुलिस का कड़ा पहरा है. किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस ने राजधानी दिल्ली से लगे बॉर्डरों को सील कर दिया है। लेकिन इसी बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं 12वीं क्लास की परीक्षाओं के स्थगित होने की सूचना काफी तेजी से फैल रही है। जिसे लेकर बोर्ड ने साफ किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही होंगी।

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  की ओर से कहा गया है कि कोई भी परीक्षाएं स्थगित नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है जो कि फेक है और वह भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। बोर्ड ने छात्र-छात्राओं और उनके पेरेंट्स से अपील की है कि वह इस तरह के नोटिस पर भरोसा ना करें। दरअसल, फेक नोटिस में ये दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई ने 2024 में होने वाली 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

    ये निर्णय किसान आंदोलन को लेकर लिया गया है। लेकिन इस नोटिस सीबीएसई बोर्ड ने फर्जी बताया है। बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि ऐसा कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। इस नोटिस में एग्जाम सेंटर में बदलाव के अनुरोध का भी जिक्र किया गया है। लेकिन बोर्ड ने वायरल होते नोटिस को पूरी तरह से फेक बताया और कहा कि ये नोटिस पूरी तरह से फर्जी है। बोर्ड की तरफ से ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।

  • पंजाबः इस इलाके में पलटा किन्नुओं से भरा ट्रक, लोगों में ले जाने की मची होड़, वीडियो वायरल

    बठिंडाः पंजाब के बठिंडा में किन्नुओं से भरे ट्रक के पलटने की वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस हादसे ने एक बार फिर से पुराने हादसे की वीडियो ताजा कर दी है। जिसमें लोगों में सेब लूटने की होड़ मच गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने किन्नुओं को उठाने की होड़ मची हुई है।

    वहीं रास्ते से गुजर रहे वाहनों के नीचे दबने से भी भारी मात्रा में किन्नू बरबाद हो गए। वीडियों में देखा जा सकता है कि ऑटो से उतरकर महिलाएं किन्नुओं को ले जाने में लगी हुई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर में 7 अगस्त 2023 को हादसा होने का मामला सामने आया था। उस दौरान सड़क हादसे में सेब से भरी गाड़ी पलट गई थी।

    गाडी पलटने के दौरान लोगों में सेब लूटने के होड़ मच गई थी। इस दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा पलटा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसी बीच लोगों की नजर ट्रक में लदे सेब के कार्टन पर पड़ी, फिर क्या था ट्रक ड्राइवर को बचाने के बजाए लोग सेव की पेटियां लेकर भागने लगे थे।

  • जालंधरः विवादों में फंसा भाजपा नेता, हुआ केस दर्ज 

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला संयोजक आईटी सेल रजनीश सहगल के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को पीड़ित ने शिकायत दी कि रजनीश ने कहा था कि वह उनकी नगर निगम में नौकरी लगवा देगा, क्योंकि उसकी अच्छी पकड़ है। मगर न तो नौकरी लगवाई गई और ना ही पैसे वापस किए गए। 

    जिसके आधार पर अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि सहगल ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से लाखों रुपए ठगने का आरोप है। यहां तक के उक्त युवक को नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र तक दे दिया गया था। जिसके बाद पीड़ित ने मामले में शिकायत जालंधर सिटी पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच के बाद अब केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रजनीश सहगल भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिला संयोजक आईटी सेल से जुड़े नेता हैं।

    वहीं इस मामले को लेकर रजनीश सहगल का कहना हैकि उन पर लगे सभी आरोप गलत हैं। पुलिस द्वारा दर्ज किया गया केस निराधार है। राजनीतिक दबाव में उक्त केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रजनीश पर आरोप है कि जालंधर कैंट इलाके के रहने वाले युवक को उसने अपनी बातों में फंसाया कि वह उसे नगर निगम में नौकरी लगवा देगा। इस पर रजनीश ने बताया कि मेरी इस केस में सीधी शमूलियत नहीं है। मेरे दिल्ली रहते एक जानकार ने पैसे लिए हैं। इसमें मेरा कोई लेनदेन नहीं है।

  • जालंधरः BALANCE GYM बना चोरों का ठिकाना, पुलिस के हाथ अब तक खाली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदर्श नगर में स्थित बैलेंस जिम के बाहर चोरी हो रहे वाहनों पर अभी तक पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। जिम के बाहर से 3 से 4 वाहन चोरी हो चुके है। वहीं इलाके में ओर भी कई लोगों के वाहन चोरी होने के मामले सामने आए है। बताया जा रहा है कि बीते दिन भी इलाके में एक्टिवा चोरी हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बैलेंस के मालिक राजीव ने बताया कि वह 20 साल से यहां पर जिम चला रहे है। उन्होंने बताया कि पार्क के पास खाना खाने आए व्यक्ति की बीते दिन एक्टिवा चोरी हो गई।

    उससे पहले भी इलाके से कई वाहन चोरी हो चुके है। उन्होंने कहा कि अभी तक वह पुलिस को कई शिकायते दे चुके है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई आरोपी अभी तक काबू नहीं किया गया। जिसके बाद उन्होंने खुद ही गाड़ियों की सेफ्टी के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। जिसके चलते उन्होंने गाड़ियों को बांधकर रखना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिम के बाहर से 3 से 4 वाहन चोरी हो चुके है। इस दौरान जिम मालिक ने बताया कि वह काफी परेशान हो चुके है। उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्होंने चोरों को काबू किया तो वह उनकी खून धुनाई करेंगे।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर खुद ही कार्रवाई करने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पिछले शनिवार को जिम के बाहर से बाइक चोरी हुई थी। एक सप्ताह बीतने को आ गया है, लेकिन पहले की तरह इस बार भी पुलिस चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अब जिम मालिक ने खुद ही मुहिम शुरू करके वाहनों पर लोहे की भारी चेन लगाकर  लॉक कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक इलाके में हुई वारदातों को पुलिस क्यों ट्रेस कर पाने में कामयाब नहीं हो रही, इस बात को लेकर इलाका निवासी भी कई सवाल खड़े कर रहे है।

  • पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 8 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

    विरुधुनगरः तमिलनाडु के विरुधुनगर की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि विरुधुनगर जिले में शनिवार को यह विस्फोट हुआ। पुलिस ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि यह घटना वेम्बकोट्टई पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत हुई है।

  • पंजाबः इस इलाके में पुलिस की दबिश, 10 को किया काबू, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने की मुहिम के तहत आज जिला बठिंडा के शहरी क्षेत्र के एरिया को बांटकर CASO ऑपरेशन के तहत तलाशी अभियान चलाया गया। यह सर्च ऑपरेशन थर्मल पुलिस स्टेशन एरिया खेता सिंह बस्ती में चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान डीएसपी सिटी-2 मंजीत सिंह, सीआईए-1/2 और पुलिस स्टेशन के प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 मंजीत सिंह ने बताया कि जिले में शरारती तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अप्रत्याशित रूप से शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित घरों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन से पहले इलाके के अंदर और बाहर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया, ताकि कोई भी अपने इलाके से बाहर न निकल सके। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

  • पंजाबः जेल सुपरिटेंडेंट पर हमला करने वाले दीपक टीनू और उसके साथियों को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    बठिंडाः सेंट्रल जेल में पिछले दिनों गायक सिधू मूसेवाला हत्या के मामले में बंद आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू और दो अन्य कैदियों ने जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह पर हमला कर दिया था। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में जेल सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का कोर्ट से 3 दिन का रिमांड हासिल किया था। वहीं आज रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां माननीय जज ने सभी लोगों को दोबारा न्यायिक केंद्रीय जेल भेज दिया है। यह जानकारी गैंगस्टर दीपक टीनू के वकील रघुवीर बैनीवाल ने दी है। 

    बता दें कि कुछ दिन पहले सेंट्रल जेल में बंद दीपक टीन और उसके साथियों ने जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह पर किया था। जिसके बाद वह बनियान में अपनी जान बचाकर भाग गए थे। गाड़ी में भागने की उनकी वीडियो भी वायरल हुई थी। जिसके बाद जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जसपाल सिंह ने थाना कैंट में आरोपियों के खिलाफ शिकातयत दर्ज करवाई है। इस दौरान उन्होंने शिकायत में आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी का जिक्र भी किया था।

  • किडनैंपिग के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चंडीमंदिर थाना प्रभारी चण्डीमन्दिर पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में पुलिस चौकी रामगढ इन्चार्ज सब इन्सपेक्टर अजय कुमार व उसकी टीम नें किडनैंपिग की वारदात को अंजाम देनें वालें 6 आरोपियो को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत अम्बाला भेजा दिया गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान रैस खान पुत्र गुलाम शकीर, अमीर खान पुत्र शकीर हुसैन वासी मंडौली  वासीयान मडोली यमुनानगर, वासिम राणा पुत्र फकीर हुसैन, अकरम राणा पुत्र लखीर हुसैन वासी मडौंली यमुनानगर, कासिम अली पुत्र अली जान वासी पिपली कुरुक्षेत्रा तथा दानिस पुत्र जुलफान वासी किशनपुर जिला यमुनानगर के रुप में हुई है। 

    जानकारी के मुताबिक इन्चार्ज पुलिस चौकी रामगढ उप निरिक्षक अजय कुमार नें बताया कि वह अपनी टीम के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त दौरान जांच-पड़ताल करते हुए गांव बिल्ला की तरफ मौजूद थे। तभी पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कार में किसी अन्य व्यक्ति का जबरदस्ती अपहरण करके जा रहे थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर पीडित व्यक्ति अबूजर नें शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मौके पर आरोपियों को काबू कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी की शादी दिसंबर 2023 में गांव मडौली यमुनाननगर में हुई की थी। शादी को लेकर उसके घर वाले खुश नहीं थे। जिसके चलते दोनों घर से अलग कहीं बाहर रह रहे थे। जिनका केस हाईकोर्ट में चल रहा था।

    उनकी कल दिनांक 14.02.2024 को तारिख थी। जिस तारिख पर शिकायतकर्ता व उसकी की पत्नी व उसकी भतीजा गये थे जब वह तारिख से वापिस आये और गांव बिल्ला के पास वह जूस पीनें के लिए रुक गये। तभी शाम करीब 5 बजे 5 से 6 व्यक्ति स्वीफ्ट डिजायर कार में आये और शिकायतकर्ता के भतीजे को जबरदस्ती पकड़ उसका अपहरण करके ले गये। इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी को भी जबरदस्ती पकड़कर ले जानें की कोशिश की, लेकिन वह बचकर भाग निकले। शिकायतकर्ता नें तुरन्त पुलिस चौकी रामगढ में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस चौकी रामगढ अजय कुमार नें भारतीय दंड सहिता की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया औऱ मामलें में तुरन्त एक्सन कार्रवाई करते देर रात्रि अपहरण की वारदात को अन्जाम देनें वालें 6 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपियों को आज पेश अदालत न्यायिक हिरासत अम्बाला भेजा गया।

  • ‘Dangal’ फिल्म की बबीता फोगाट का 19 साल की उम्र में हुआ नि+धन

    नई दिल्लीः आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। एक्ट्रेस की उम्र बहुत कम थी और उनके निधन से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग सुहानी को दंगल गर्ल के नाम से भी जानते थे। अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है। फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है।

    वह 19 साल की थी। इसका कारण उनके पूरे शरीर में फ्लूइड का जमा होना बताया जाता है। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान उन्होंने जो दवाएं लीं, उनका इतना दुष्प्रभाव हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा। वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

    सुहानी भटनागर बॉलीवुड की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ (2016) में बबीता फोगट के रोल के लिए जाना जाता है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई। उन्होंने कई टेलीविजन ऐड्स में भी काम किया था। ‘दंगल’ के बाद सुहानी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया। वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं। कई इंटरव्यू में सुहानी ने बताया था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का प्लान बनाया है। एक्ट्रेस 25 नवंबर 2021 के बाद से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव नहीं हैं। हालांकि, इससे पहले वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। सुहानी का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग हैरान रह गए। उनका लुक इतना बदल गया था कि फैंस हैरान थे।