Blog
-

पत्नी की नग्न फोटो वायरल करने वाले पर केस
ऊना /सुशील पंडित:देहरा तहसील के निवासी एक शख्स पर उसकी पत्नी ने अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब के एक गांव में रह रही महिला ने बताया कि उसकी शादी देहरा के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे तंग करने लग गया था। मारपीट और गाली गलौच रोज होने लगा तो वह अपने पति से दूर हो गई। अब उसका पति उसी के एक पुराने नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए उसकी अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। महिला ने बताया कि पति द्वारा हुई मारपीट की शिकायत पहले से थाने में दी हुई है लेकिन तब उसके ऊपर कार्रवाई नहीं हुई। अब महिला ने अम्ब थाने में शिकायत दर्ज करवाकर पति के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसके पति के पास उसकी नग्न तस्वीरें हैं जिन्हें वह इंटरनेट पर वायरल करता जा रहा है। महिला की शिकायत मिलने पर थाना अम्ब में आरोपी पति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 126 लोगों का चालान
ऊना/सुशील पंडित:जिला पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 126 लोगों के चालान किए हैं। सोमवार को जिले की अलग अलग जगहों पर हुई इस कार्रवाई में 14 लोगों से मौके पर ही 7000 रुपए जुर्माना भी वसूला गया। वहीं दो लोगों के चालान सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने पर किए गए हैं। -

दौलतपुर चौकः सड़क पर रेहड़ी लगाने वाले पर पर्चा
ऊना/ सुशील पंडित :बबेहड़ में सड़क को घेरकर रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध गगरेट थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 283 के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जब दौलतपुर चौकी की एक टीम गश्त पर थी तब बबेहड़ गांव के मुख्य मार्ग पर दीपक पुत्र आशा राम निवासी भिण्ड मध्यप्रदेश ने अपनी रेहड़ी लगा रखी थी। रेहड़ी सड़क पर कब्जा करके लगाई गई थी जिससे आने जाने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऊना पुलिस जगह जगह सड़कों पर जम चुकी रेहड़ियों को हटाने का अभियान चला रही है ताकि सड़क पर वाहनों का आवागमन सुरक्षित बनाया जा सके। -
हिमाचल में कांग्रेस नेताओं को मिला सुख
राम मंदिर पर कांग्रेस बेनकाब- जयराम ठाकुर
ऊना/ सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। मंगलवार को ऊना के श्री बनौड़े महादेव मंदिर में माथा टेकने पहुंचे जयराम ठाकुर ने कहा कि सदियों के बाद बन रहे श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराकर कांग्रेस देश भर के हिंदुओं के सामने बेनकाब हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंदिर में सफाई अभियान के समय कहा कि श्री अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण होना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देश की जनता 22 जनवरी को दीपावली मनाने के लिए उत्सुक है। ठाकुर ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित नेताओं एवम संत महात्माओं को निमंत्रण दिया गया है। लेकिन कांग्रेस नेताओ की क्या मानसिकता है जो इस पवित्र और धार्मिक अनुष्ठान को राजनीति रंग देकर इसका बहिष्कार कर रहे हैं। राम मंदिर पर कांग्रेस अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। और अपनी साख बचाने के लिए अन्य राजनीतिक दलों से समझौता कर रही है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार से हर वर्ग दुखी है। और अब तो कर्मचारी सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू दिल्ली में अपने शीर्ष नेताओं को खुश करने के लिए हवाई यात्राओं में व्यस्त हैं। हिमाचल में कांग्रेस विधायक और मंत्री अपनी ही सरकार से खफा हैं। दस गर्ंटियो में से एक भी पूरी नहीं हुई है। कुल मिलाकर राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल काला अध्याय बन चुका है। यह साल कांग्रेस के नेताओं को ही सुख देने में बीत गया है। उन्होंने कुटलैहड़ के भाजपा कैडर से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा और आने वाले चुनाव में हमीरपुर सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महासचिव मास्टर रमेश शर्मा, उपाध्यक्ष एवम बीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू के अलावा कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
-
नशा मुक्त ऊना अभियान से जुड़ेंगी औद्योगिक इकाइयां, अपने स्तर पर श्रमिकों को करेंगे प्रशिक्षित
ऊना/सुशील पंडित :समाज के आर्थिक विकास में एहम भूमिका निभाने वाले औद्योगिक संस्थान सामाजिक क्षेत्र में भी आगे बढ़कर एक नई शुरुआत करें यह आह्वान राजीव गांधी सुविधा सेंटर में हरौली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा किया गया l नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत वर्कप्लेस इंटरवेंशन के संदर्भ में आयोजित कार्यक्रम नशा मुक्त ऊना अभियान के तकनीकी टीम के निदेशक विजय कुमार ने बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत समाज के हर वर्गों को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है जिसमें उद्योगों की भी बड़ी अहम भूमिका है वर्तमान में जिला ऊना में 20000 से अधिक लोग विभिन्न उद्योगों में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं आवश्यकता है कि इन 20000 लोगों के परिवारों को भी नशा मुक्त ऊना अभियान से जोड़ा जाए और जिला को नशा मुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ा जाए उन्होंने इस मौके पर मौजूद संगठन के प्रतिनिधियों से कहा कि वर्कप्लेस इंटरवेंशन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश देकर न केवल औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर वातावरण निर्माण होगा साथ ही यहां कार्य कर रही औद्योगिक इकाइयों के कार्य क्षमता में भी सुधार होगा नशा मुक्ति औद्योगिक स्थल बनाने से न केवल उद्योग की कार्यक्षमता बढ़ेगी l
साथ ही उसमें कार्य कर रहे कर्मचारियों व उनके परिवार की आर्थिक व मानसिक स्थिति भी मजबूत रहेगी विशेष कर कार्य स्थल में दुर्घटना चोरी सहित अन्य कई समस्याओं का समाधान वर्कप्लेस इंटरवेंशन के माध्यम से मिल सकता है नशा मुक्त होना अभियान ने इस कड़ी में पहल करते हुए सभी औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से सभी औद्योगिक इकाइयों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा इस मौके पर हरौली ब्लॉक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की सभी औद्योगिक इकाइयां नशा मुक्त ऊना अभियान जैसे सामाजिक अभियान को गति देने व मजबूती प्रदान करने के लिए हर स्तर पर सहयोग करेंगे सभी उद्योगिक इकाईयों को नशा मुक्त बनाने की दिशा में संगठन के माध्यम से जिला प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा l इस कड़ी में सभी औद्योगिक इकाइयों में नशा मुक्त ऊना अभियान की हेल्पलाइन के नंबर सहित विभिन्न जागरूकता संदेश लगाए जाएंगे साथी सभी कार्य स्थलों पर विभिन्न जागरूकता शिवरो का भी आयोजन किया जाएगा l इस कार्यक्रम में नेस्टले, क्रिमिका , मिस्टर बेक्टर्स, सुखजीत एग्रो, मेफ्रो ऑर्गेनिक , एस्ट्रिस्क हेल्थ केयर इंडस्ट्रीज ने भाग लिया l नशा मुक्त ऊना टीम से मीडिया हेड पंकज शर्मा , हरौली ब्लॉक के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर साथ सतपाल रनौत उपस्थित रहे l
-
जालंधरः नामी स्कूल की प्रिंसिपल को लेकर परिजनों ने किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप
जालंधर, ENS: थाना रामामंडी एरिया के अर्जुन नगर स्थित नामी स्कूल की प्रिंसिपल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल की प्रिंसिपल की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल होने सूचना सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि वहां का मौजूदा प्रिंसिपल बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता हैं। यहां तक कि प्रिंसिपल व वहां के मेन प्रबंधक की फोटो वायरल हुई है।
तस्वीरें वायरल होते ही गुस्साएं बच्चों के परिजनों द्वारा स्कूल में जबरदस्त हंगामा किया जा रहा है। उनका कहना है कि हमारे बच्चों पर इसका गलत असर पड़ेगा, ऐसे में उन्होंने स्कूल के एम.डी. से मांग है कि दोनों को तुरंत पद से हटाकर कानूनी कार्रवाई की जाएं। इस घटना के बाद अभिभावकों द्वारा स्कूल में जमकर हंगामा कर दिया। हालाकि स्कूल प्रबंधकों की ओर से इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है। यदि स्कूल मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहती है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
-
इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग किया
ऊना/सुशील पंडित : इनरव्हील ऊना उमंग क्लब गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में मदद के लिए आगे आ रहा है। इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग किया। क्लब ने आज एक गांव की बेटी की शादी के लिए लगभग 25 हज़ार रुपए के सामान की सहायता उपलब्ध करवाई। इस मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट अनुराधा वर्मा ने बताया कि क्लब की तरफ से 11 सूट, डिनर सैट, स्टील के बर्तन, कांच के बर्तन, माइक्रोवेव बर्तनों का सैट, दो पीस बेडशीट, और 6100 रुपए की नक़द सहायता प्रदान की गई
क्लब की अध्यक्ष अनुराधा वर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा अब तक लगभग 30 से अधिक गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद प्रदान की जा चुकी है। क्लब द्वारा हर वर्ष 5 गरीब परिवारों की बेटियों की शादियां करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की अध्यक्ष मैडम अनुराधा वर्मा, सचिव दीपिका सांची बस्सी, सोनिका शर्मा, श्रुति जुनेजा, कमलेश वर्मा, पूनम ठाकुर, वीनू कंवल, पूनम ठाकुर, परवीन कुमारी, डाक्टर मीनाक्षी नाथ, डाक्टर अनुपमा, शिवानी साहनी, रश्मि ठाकुर, सुकेली जसवाल, साधना चड्ढा, सुषमा लठ, एकता जैतक, परमिंदर कौर, मीरा शर्मा, जसलीन कौर, वैशाली धवन, परमिंदर, कौर, प्रियका मदान, रेणुका चौधरी, मधु अरोड़ा, शशि कंवर, सोनिया शर्मा, शैलजा शर्मा, दीपिका ब्राह्मी, अंजू शर्मा, रोजी धीमान, सोनू दुबे मौजूद रहीं। -
पंजाब: कल स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
मलेरकोटला: जिले में 17 जनवरी यानि कि बुधवार को छुट्टी का ऐलान किया गया है। उक्त ऐलान डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने किया है। दरअसल, सर्व प्रथम कूका आंदोलन के महान शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने नेगोशिएबल इंप्रूवनमैंट एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत 17 जनवरी 2024 दिन बुधवार को जिला मालेरकोटला के सरकारी, अर्द्ध सरकारी दफ्तरों, प्राईवेट
स्कूल, शिक्षक संस्थान, यूनिवर्सिटी, कॉलेज बैंकों आदि में छुट्टी का ऐलान किया है तांकि जो लोग इस समारोह में भाग ले सकें। डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने कहा कि उक्त आदेश उन शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, बोर्डों, स्कूलों, कॉलेजों आदि पर लागू नहीं है जहां परीक्षाएं चल रही है।
-
कोहरे के कारण नहर में गिरी कार, जाने मामला
पानीपत: गांव सिवाह के पास नहर में कार गिर गई। कार में सवार 2 निजी कंपनियों के प्रबंधक भाइयों ने कार का पीछे का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई। छोटे भाई को तैरना नहीं आता था। बड़े ने उसको कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। ये हादसा नहर किनारे रिफलेक्टर, रेलिंग और कोई सूचकांक न होने के कारण हुआ है। मॉडल टाउन निवासी अभिषेक शर्मा ने बताया कि वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वो पुलिस लाइन के पास देवगिरी कंपनी में बतौर क्वालिटी मैनेजर कार्यरत है। उसका छोटा भाई हैंड फेब कंपनी में प्रबंधक है। वो दोनों भाई साथ ही रहते हैं और एक साथ कार में ड्यूटी पर जाते हैं। वो मंगलवार सुबह रिफाइनरी बाइपास से होते हुए रोहतक बाईपास से अपनी अपनी कंपनी में जा रहे थे।

सिवाह गांव के पास जब उन्होंने रोहतक बाईपास पर चढ़ने के लिए कार मोड़ी तो उन्हें धुंध में कुछ दिखाई नहीं दिया। यहां पर न तो किसी प्रकार के रिफलेक्टर थे और न रेलिंग व सूचकांक। कार नहर की पटरी पर चढ़ गई। जब ही उसने ब्रेक लगाए कार फिसलकर नहर में गिर गई। उसने सीट बेल्ट खोलकर अपनी बेल्ट के हुक से कार का पीछे वाला शीशा तोड़ा और दोनों भाई कार से बाहर आए। पुलिस व परिजनों को इसकी सूचना दी। 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने यहां पहुंचकर उनके गीले कपड़े बदलवाए।
-
पंजाब : कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
मोगा : जीटी रोड पर एक कोल्ड स्टोर में आग लग गई थी, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को मिली और वे आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मचारी और एक कोल्ड स्टोर कर्मचारी के बेहोश हो गई है. जिन्हें मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। जब कोल्ड स्टोर का एक कर्मचारी बोहड़ सिंह आग पर काबू पा रहा था तो उसके साथ कर्मचारी हरि पांडे भी था और दोनों को गैस लग गई। जिसके कारण वे दोनों बेहोश हो गए और दोनों को कोल्ड स्टोर मालिकों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉ. संधू के मुताबिक दोनों का ब्लड प्रेशर काफी हाई हो गया है और ऑक्सीजन का लेवल भी काफी कम हो गया है, जिससे वे बेहोश हो गए है।
उनका इलाज किया जा रहा है और सभी टेस्ट किये जा रहे हैं। फायर कर्मचारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी।वह कोल्ड स्टोर में लगी आग बुझाने गया। तो वहां उसका साथी बोहड़ सिंह और कोल्ड स्टोर कर्मचारी हरी दोनों बेहोश हो गए थे। शायद उन पर कोई गैस लग गई थी उन्हें अभी अस्पताल लाया गया था और दोनों का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी ने कहा कि कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया जाएगा और अगर कोई कमी पाई गई तो कोल्ड स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोल्ड स्टोर के मालिकों ने बताया कि यहां आग लगी थी और कुछ दिनों से कोल्ड स्टोर बंद था और शायद आग की गैस के कारण यह हादसा हुआ।