
Blog
-

जालंधरः PNB BANK में लूट के मामले में पुलिस ने जारी किए निर्देश
जालंधर/वरुण: अमृतसर के पॉश एरिया रानी बाग में बीते दिन पीएनबी बैंक में हुई 20 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस भारत-पाक सीमा के साथ सटे गांवों तक पहुंच चुकी है। वहीं इस मामले को लेकर जालंधर पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल भी अलर्ट हो गए है। इस घटना संबंधी आज पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा-निर्देशों के अनुसार डीसीपी इन्वेस्टीगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा ने क्षेत्र में बैंकों के मुख्य शाखा प्रबंधकों और करंसी चेस्ट प्रबंधकों के साथ पुलिस आयुक्त, जालंधर के कार्यालय कांफ्रेंस हॉल में बैठक की।लूट के मामले के डीसीपी ने बैंक कर्मियों के साथ की अहम मीटिंग करते हुए बैंक, चेस्ट और एटीएम की सुरक्षा के बारे में बात की। डीसीपी ने बैंक कर्मियों को बैंकों में गार्ड रखने की अपील की। उन्होंने इसी के साथ बैंकों में बढ़िया क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने, बैंक या बैंक के आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत संबंधित एसएचओ या पुलिस कंट्रोल रूम को देने के लिए कहा।चोरी की वारदातों पर नकेल कसने के लिए डीसीपी ने एटीएम एवं करेंसी चेस्ट की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान बैंक कर्मियों को पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 95929-18501, 95929-18513, 2240610, 2240609 जारी कर सूचित किया। इस बैठक में असिस्टेंट पुलिस कमिशनर, विशेष शाखा, सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा जालंधर सहित प्रभारी पीसीआर और सभी प्रमुख शाखा बैंक प्रबंधक उपस्थित थे। -

लठियानी मदली पुल, पेयजल योजना, मिनी स्टेडियम देने पर सीएम का भुट्टो ने जताया आभार
विधायक भुट्टो ने सीएम से की मुलाकात कुटलैहड़ के विकास पर की चर्चा
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने शुक्रवार को प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात कर कुटलैहड़ के ऐतिहासिक लठियानी मदली पुल निर्माण की स्वीकृति, 60 करोड़ की पेयजल योजना एवं दो मिनी स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति देने पर उनका आभार प्रकट किया। वहीं मुख्यमंत्री ने विधायक भुट्टो को हर सम्भव मदद करने और कुटलैहड़ के विकास को ओर गति देने का आश्वासन दिया।
भुट्टो ने कहा कि जनता की तरफ से जो समस्याएं हमें बताई गई थी। उसके समाधान करने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का हमने आभार प्रकट किया। । भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। ओर विकास की रफ्तार पहले से सौ गुणा होगी। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पानी की समस्या सदा के लिए खत्म हो और अच्छी सड़के उपलब्ध हों। हर घर को पक्का रास्ता हो। स्वास्थ्य सुविधायों का मूलभूत ढांचा सुदृढ हो, हर सरकारी स्कूल में अच्छी शिक्षा मिले। इन मुद्दों पर हमने माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से चर्चा की। ताकि अगले एक वर्ष के भीतर हमने जो चुनावो में जनता से वादा किया है। उसे पूर्ण रूप से अमली जामा पहनाया जा सके।
-

हीरानगर में भागवत कथा में शिव महिमा का गुणगान
धूमधाम से मनाई जायेगा शिवरात्रि पर्व
ऊना/ सुशील पंडित : हरोली के गांव हीरा नगर दुलेहड में श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में भागवताचार्य विदुषी बेला पारीक श्रद्धालुओं को शिव महिमा का गुणगान कर रही है। उन्होनें कहा कि भगवान शिव भोले है इसलिए मात्र स्मरण करने से हमारे जीवन के कष्टों का निवारण करने के लिए आ जाते है। उनकी माया अपरंपार है वह अपने भक्त को हर विपत्ति से बचाते है।
उन्होनें भगवान शिव की महिमा के कई उदाहरण देकर उनकी महिमा करने का गुरु मंत्र दिया । उन्होनें शिवरात्रि के दौरान शिव जी की उपासना के विशेष मिलने वाले फलों को विस्तार से बताया। इस मौके पर पंडित किशोरी लाल शात्री ने बताया कि मातृ भूमि सेवा संघ की ओर से गांव हीरा नगर के शिव मंदिर में 18 फ़रवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा । 19 फरवरी तक साप्ताहिक कथा जारी है। कथा रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हो रही है । 19 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा।
-

मशहूर पंजाबी कॉमेडियन व अदाकार का हुआ निधन
चंडीगढ़ः पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर पंजाबी कॉमेडियन व अदाकार अमृतपाल छोटू का 17 फरवरी को निधन हो गया है। बता दें कि अमृतपाल अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों जैसे सरदारजी, सरदार जी 2 और अन्य में काम किया है, यह भी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।

उक्त जानकारी ‘PFTAA Punjabi Film And T.V Actors Association’ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांझी की है। हालांकि मौत किन कारणों में हुई, इस बारे कोई जानकारी सामने नहीं आई। अमृतपाल छोटू की मृत्यु की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और उनके परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट गया है।
-

किसी के धर्म में जाने की बजाय उसे अपने धर्म में लाने की ताकत रखे बेटियां
ऊना/ सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र की मोममनयार पंचायत के तहत श्री अमृतेश्वर शिव मंदिर खुरवाई में महाशिवपुराण कथा के सातबें दिन स्वामी जितेंद्र मोहन महाराज ने कहा कि बेटियां मां ताप्ती जैसा तप स्वयं में रखें और खुद किसी के धर्म में जाने के बजाय किसी के द्वारा ऐसी कोशिश करने पर उसे अपने धर्म में लाने की ताकत रखें। अपने सनातन धर्म को छोड़कर हम कहीं नहीं जाएं। मां ताप्ती ने भी स्वयं कोई परीक्षा नहीं दी और न तप किया बल्कि राजा स्वर्ण को उन्हें पाने के लिए तप करना पड़ा, परीक्षा देनी पड़ी । उन्होंने कहा कि अपने घर में रूखी सूखी जैसी भी रोटी मिले उसे खा कर गुजारा करो पर दूसरों के घर में जाकर उनकी जूठन मत खाओ ।दूसरे धर्म में आने के लिए पहले को प्रलोभन मिलेंगे, कुछ दिन खूब खातिरदारी होगी ,लेकिन फिर कोई नहीं पूछेगा। इसलिए बेटियां इसे लेकर खासतौर से सचेत रहें।
स्वामी जितेंद्र मोहन ने बेटी और पिता का भावुक को प्रसंग सुनाया। जिससे सभी भक्तों की आंखें नम हो गई। उन्होंने कहा कि बेटी जिस दिन से जन्म लेती है, उसी देना से पिता उसके विवाह के लिए जोड़ना शुरु कर देते हैं। हैसियत न होने के बावजूद बेटी की हर इच्छा पूरी करते हैं। बेटी का कन्यादान उनकी सबसे बड़ी तमन्ना होती है। बेटी का जब विवाह होता है तो भी उसके सामने तक नहीं आ पाते और यहां वहां छुपकर रोते रहते हैं ऐसे में यदि बेटी उनकी मर्जी के बगैर अपनी मनमर्जी से विवाह कर ले तो उन्हें कितना दुख होगा, वह किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह जाते हैं। इस मौके पर कथा आयोजित संजीव कुमार शर्मा ,लक्ष्य एकेडमी डायरेक्टर खुरवाई रिटायर्ड कर्नल तरसेम चंद राणा, समाजसेवी एवं उद्योगपति महालक्ष्मी इंडस्ट्री अंबेहडा योगराज जोगी, पूर्व प्रधान जगदीश शर्मा व बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
-

पंजाबः तेजधार हथियारों के बल पर गैस एजेंसी से लूटे लाखों रुपए, देखें CCTV
पटियालाः पंजाब के नाभा में हथियारबंद बदमाश ने दास भारत गैस एजेंसी को लूट लिया। इस वारदात को 3 बदमाशों ने अंजाम दिया। दो बदमाश एजेंसी के अंदर गए। जबकि तीसरा बाहर बाइक स्टार्ट करके फरार होने के लिए तैयार रहा। बदमाशों ने एजेंसी के मालिक केवल कृष्ण से ढाई लाख लूटे और फरार हो गए। यही नहीं बदमाश जाते हुए मालिक केवल कृष्ण को वॉशरूम में बंद करगए। उनकी ये हरकत एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वारदात के तुरंत बाद मालिक केवल कृष्ण ने वॉशरूम से दरवाजा खटखटाया। किसी तरह उन्हें लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज कब्जे में ली। पुलिस मुताबिक बदमाशों को जल्द लोकेट कर लिया जाएगा। नाभा के व्यापारियों ने कहा कि जिस तरह एजेंसी मालिक से हथियारों के बल पर अढ़ाई लाख की लूट हुई है इस तरह किसी से भी वारदात हो सकती है। उनका कहना है कि पुलिस को इस मामले में सख्त कदम उठाना चाहिए। सरेआम व्यापारियों से लूट हो रही है। मामले में नाभा एसएचओ हैरी बोपाराए ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-

पंजाबः सरकारी स्कूल में 4 दिन में दूसरी बार चोर सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो
पठानकोटः शहर के गांव चचेली के सरकारी मीडिल स्कूल में चोरों ने लगातार 2 बार वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सरकारी मीडिल स्कूल चचेली में 4 दिन 2 बार चोर सामान लेकर फरार हो चुके है। घटना संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसीपल ने बताया कि 12 फरवरी को चोरों ने हमारे स्कूल में कंप्यूटर चोरी किए थे और अब 16 फरवरी को फिर से कंप्यूटर चोरी हो गए, जिसकी कीमत लाखों रुपए है।
उन्होंने घटना संबंधी शिकायत शाहपुरकंडी थाने में पहले भी दी थी और अब फिर शिकायत दे दी है। डीएसपी राजिंदर मिन्हास ने कहा कि उन्हें स्कूल में चोरी की शिकायत मिली थी और उन्होंने कहा कि जो भी चोर है उसे बख्शा नहीं जाएंगा। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम
ऊना/ सुशील पंडित : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति और जन कल्याण परिषद ऊना के 49वें वार्षिक समारोह में बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 20 फरवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण व आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा 21 जनवरी को राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।
-

डोहगी पंचायत में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोहगी में शुक्रवार को महिला एंव वाल विकास विभाग धुंधला,वृत धुंधला में वो दिन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में पंचायत स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित करवाया गया।
इस मौके पर वृत धुंधला की पर्यवेक्षिका मीना पठानिया ने महिलाओं व किशोरियों को वो दिन योजना के तहत किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंधित आने बाली परेशानियां तथा उनसे कैसे अपने आप को सुरक्षित तथा स्वच्छ रखना है उनके होने बाली परेशानियां तथा उनका किस तरह से सुरक्षित रखना है इन पर भी जागरूक किया।इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता माया देवी ने भी शिविर में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर पर्यवेक्षिका मीना पठानिया स्वास्थ्य कार्यकर्ता माया देवी, स्थानीय पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी,उप प्रधान राजेश शर्मा, बार्ड सदस्य गुरवचन सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना कुमारी बीना देवी,सरोज कुमारी,सोमा देवी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों तथा महिलाओं ने इस शिविर में भाग लिया।
-

पंजाबः स्कूल वैन और बाइक की टक्कर में 1 की मौत, देखें वीडियो
अमृतसरः शहर के खेमकरण से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां आज सुबह एक मोटरसाइकिल और स्कूल वैन की टक्कर में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों छात्र कलगीधर अकादमी के छात्र हैं। जिसमें गांव दाल निवासी गुरजीत सिंह के पुत्र गुरसजन सिंह जो 10वीं का छात्र था, जबकि सुखदीप सिंह पुत्र निरवेल सिंह निवासी दल जो 8वीं का छात्र है और अर्शदीप सिंह निवासी दल जो 6वीं का छात्र है। मानक को गंभीर चोटें आई। उसे भिखीविंड के एक निजी अस्पताल में लाया गया।