Blog

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर तेजधार हथियार से युवक का कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं देर रात ढंडारी खुर्द दुर्गा कालोनी से बड़ी वारादात होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामूली विवाद को लेकर देर रात बदमाशों ने युवक के खंजर घोंप कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक गुरप्रीत के भाई अमनप्रीत सिंह ने बताया कि वह घर के पास ही जूस पीने गया था। इसी दौरान एक एक्टिवा पर तीन युवक पहुंचे।

    एक्टिवा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान वह व वहां खड़ा एक अन्य व्यक्ति हंसने लगे। इस पर उन तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतने में एक युवक ने उसे आकर पकड़ लिया और उससे मारपीट की। जिसके बाद वह उसे छुड़वाने के लिए आया, लेकिन बदमाश उसके भाई के सीने में करीब 1 मिनट तक खंजर घोंपते रहे। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गुरप्रीत को मृत घोषित कर दिया। अमनदीप मुताबिक उसके बेटे ने तुरंत घर जाकर उसकी पत्नी और भाई को घटना की जानकारी दी।

    भाभी के साथ मौके पर गुरप्रीत भी भाई को बदमाशों से बचाने आ गया। इस आपा धापी में बदमाशों ने उसे घेर लिया और उस पर खंजर से वार किए। सरेआम जूस की रेहड़ी के पास बीच बाजार बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। अमनप्रीत मुताबिक जब तक वह अपने भाई को बचाने की कोशिश करता तब तक बदमाश एक्टिवा पर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर देर रात पीड़ित के परिजनों ने ढंडारी पुलिस चौकी में भी हंगामा किया। 

  • रेलवे ने कई ट्रेनों को किया कैंसिल, यात्रा से पहले जरूर करें चेक

    नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में अधिकतर हिस्सों में कोहरा छाया रहा और तेज ठंड की स्थिति बनी रही। इसके चलते कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। वहीं रेलवे के अलग-अलग जोन में लगातार निर्माण कार्य चलता रहता है। इस कारण कई बार ट्रैफिक ब्लॉक की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है या फिर उन्हें डायवर्ट करना पड़ता है। उत्तर से लेकर पश्चिम जोन तक आज यानी मंगलवार को भी कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया।

    ऐसे में अगर आप यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन के बारे में अपडेट जरूर ले लें। उत्तर रेलवे ने बताया है कि राजपुरा-बठिंडा सेक्शन में ट्रैक दोहरीकरण का काम जारी होने के चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनें 16 जनवरी तक रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या- 04548 बठिंडा-अंबाला छावनी एक्सप्रेस स्पेशल को 16 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को डायवर्ट करने का फैसला भी लिया गया है।

  • जालंधरः पुलिस नाके के पास चोरों ने सुबह-सुबह मंदिर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    42 हजार की नगदी सहित डीवीआर लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में चोरी की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज सुबह सुबह माता रानी चौंक के पास बने मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि चौंक पर पुलिस का नाका लगा होता है, लेकिन उसके बावजूद बेखौफ चोर मंदिर से 40 हजार रूपए की नगदी और डीवीआर लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए अश्वनी कुमार ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर की ओर से चोर मंदिर में आए। इस दौरान चोरो ने ताले तोड़कर अलमारी को नुकसान पहुंचाया।

    जिसके बाद मंदिर की तिजौरियों को चोरो ने तोड़ा। इसके बाद चोर तिजौरियों से 42 से 43 हजार रुपए की नगदी सहित डीवीआर भी ले गए। अश्वनी ने बताया कि इस मंदिर में तीन बार पहले भी चोरी हो चुकी है। अश्वनी ने कहा कि पहले पुलिस ने घर के चोरो को पकड़ा था, जोकि नाबालिग थे और वह मंदिर के पीछे बनी ग्रिल के जरिए मंदिर में घुस जाते थे और वारदात को अंजाम देते थे। इस मामले को लेकर थाना 6 में भार्गव कैंप की पुलिस को शिकायत दे दी है।

    मौके पर एएसआई विजय कुमार मामले की जांच करने में जुट गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति रवि ने कहा कि वेस्ट हलके में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। जोकि पुलिस की कार्रगुजारी पर सवालियां निशान खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे चोरो ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा भगवान पर पैसों के हार चढ़ाएं हुए थे, चोर वह भी ले गए। उन्होंने कहा कि पुलिस आती है और फोटों खींच कार्रवाई करने का भरोसा देकर चली जाती है। इस दौरान लोगों ने पुलिस का पक्का नाका लगाने की अपील की है। रवि ने कहा कि मौके पर पुलिस पहुंच जाती है, लेकिन कोई कार्रवाई इस मामले को लेकर नहीं होती। 

  • दिल्ली-अमृतसर एयरपोर्ट पर 30 से ज्यादा फ्लाइट लेट, जाने वजह

    नई दिल्ली : घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम देखी जा रही है। कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। बढ़ती ठंड और घने कोहरे से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिख रहे है। दिल्ली, पंजाब और यूपी समेत देश के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। इसकी वजह से रेल, सड़क से लेकर हवाई यातायात पर असर पड़ा है। सड़कों पर जहां वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं तो वहीं कई ट्रेनें लेट हैं। जबकि कई फ्लाइट सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

    घने कोहरे की वजह से दिल्ली, यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों के एयरपोर्ट पर उड़ानें लेट हैं।  दिल्ली एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय सहित लगभग 30 उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है। इसकी वजह से कड़ाके की ठंड में यात्रियों को फ्लाइट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, आज सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर 50 मीटर की विज़िबिलिटी दर्ज की गई। लखनऊ और पालम हवाई अड्डों पर वर्तमान दृश्यता क्रमशः 800 और 1000 मीटर है और अगले 6 घंटों के दौरान 500 मीटर और उससे नीचे गिरने की संभावना है।

  • घने कोहरे की चादर से लिपटे ये 15 राज्य

    नई दिल्ली : दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत कई राज्य आज भी घने कोहरे की चपेट में है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्से मंगलवार सुबह बहुत घने कोहरे की चादर से लिपटे हुए हैं। कई जगहों पर विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक भी दर्ज की जा रही है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मेघालय में विजिबिलिटी अलग-अलग इलाकों में 50-200 मीटर तक देख जा रहा है। इन सभी राज्यों में 28 दिसंबर तक घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। 

    मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा में भी आज सुबह घना कोहरा देखा जा रहा है। यहां पर बुधवार को भी कोहरा पड़ेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड के कई इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मेघालय, असम, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 30 दिसंबर तक घने कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भारत में अगले 3-4 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

  • आज का राशिफल, 26 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 26 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज मार्गशीर्ष महीने की स्नान-दान पूर्णिमा है। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 21 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 21 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-  

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। किसी काम को पूरा करने या किसी योजना की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप जीवनसाथी के साथ किसी वैवाहिक उत्सव में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। आज किसी मित्र से हुई गलतफहमी को बात करके दूर करेंगे। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन ठीक है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नई गाड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। 

    वृष राशि- 

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो कुछ लोग आपकी बातों का विरोध कर सकते हैं। आज काम से छुटकारा पाकर बच्चों के साथ समय बिताएंगे। इस राशि के कर्मचारियों को आज ऑफिस में बॉस से वाहवाही मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कहीं घूमने जायेंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे।

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप जहां जरुरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। आज के दिन कोई करीबी खुशियों को दोगुना कर देगा। लवमेट के साथ लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान कैंसिल करना पद सकता है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी।

      कर्क राशि-

      आज आपका दिन नयी उमंगो से भरा रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुकूल आपको लाभ मिलेगा। आपके संतान की सफलता पर बाधाइयां देने लोग आपके घर आएंगे। अगर काफी दिनों से आपका पैसा रुका है तो आज मिल जायेगा। आज आपके दैनिक कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज घर में आप स्वादिष्ट भोजन का आन्नद उठायेंगे। आज आप दोस्तों के साथ खुशमिजाज और दोस्ताना स्वभाव रखेंगे। आज आपके पड़ोसी आपके कार्यों के लिए आपकी तारीफ करेंगे। आपके बच्चे बिजनेस में पूरा स्पोर्ट करेंगे। पुराने मित्रों के साथ अच्छा दिन बितेगा।

      सिंह राशि- 

      आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। साथ ही रिश्तेदारों के साथ अपने रिश्तों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आज दफ़्तर में मशीनों की खराबी परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। आज अचानक आपको खुशखबरी मिलने के आसार नजर आ रहे है, जो आपके और परिवार  के जीवन में खुशियां भर देगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बना सकते हो।

      कन्या राशि- 

      आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति में फायदा दिलाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी, कुछ नई योजना भी बनाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन रंगों से भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैये पर कंट्रोल करने की जरुरत हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान को आज किसी शॉ में गाने का मौका मिलेगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे। महिलाएं किचन में काम करते समय सावधानी बरते।

      तुला राशि- 

      आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरुरत हैं, दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के जो लोग किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।यात्राओं से व्यावसायिक रिश्तो में सुधार होगा। जिस काम का आपको लम्बे समय से इंतजार था वो आज पूरा हो जाएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

      वृश्चिक राशि- 

      आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचना चाहिए। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजक पल बिताएंगे। व्यावसायिक साझीदार कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होते जाएंगे। आज आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। आज आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस के कार्यों से भागदौड़ अधिक रहेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरी यात्रा हो सकती है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

      धनु राशि- 

      आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज के दिन आपको लेन-देन सम्बन्धी मामलों में थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं वे लोग आज अपनी सभा आयोजित करेंगे, सभा में कुछ इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा होगी। आज आपके सरकारी कार्यों में कागज पूरा न होनी पर थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन जल्द ही सारे काम हो सॉल्व होंगे। लवमेट्स आज आपकी खुशियों को दोगुना कर सकते हैं।

      मकर राशि- 

      आज आपका दिन लाभ दिलाने वाला है। कई वर्षों की मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। आप दिनभर एनेर्जेटिक रहेंगे, काम में आपका मन लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं। आज आपके व्यापार में दो गुना धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

      कुंभ राशि- 

      आपका दिन अच्छा रहेगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए सफलता के योग हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कामों की तारीफ़ होगी आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी अच्छी कार्यशैली से लोग आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। आज परिवार में आपकी बातों को ज्यादा महत्व दिया जायेगा। आज आप किसी तरह की लापरवाही न बरतें। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा, साथ में कहीं घूमने जायेंगे। दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज परिवार  से मिलने का मौका मिलेगा।

      मीन राशि-

      आज आपका दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आपका अच्छा व्यव्हार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं आप उनकी बातों को इग्नोर करें। अगर आप किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज शादी का अच्छा प्रपोजल आयेगा। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

      1. पंजाब: नाका तोड़ भागे आरोपियों पर पुलिस ने चलाई गोलिया, देखे CCTV

        फिरोजपुर: सिटी थाना के क्षेत्र में गोलिया चलने का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार में चोरी का सामान ले जा रहे है। सूचना के आधार पर एसपी रणधीर कुमार के आदेशों पर ASI शर्मा सिंह व राजिंदर के नेतृत्व वाली पुलिस टीम द्वारा नाकेबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।

        इसी दौरान दिल्ली नंबर स्विफ्ट गाड़ी सामने से आती हुई दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा पुलिस टीम द्वारा किया गया। परंतु कार में सवार चालकों ने कार को रोकने की बजाय तेज गति से भगा लिया। पुलिस टीम ने पीछा कर फायरिंग करते हुए आरोपियों को धर-दबोचा है। हालांकि यह फायरिंग पुलिस के अनुसार गाड़ी के चारों टायरों पर की गई। यह घटना cctv कमेरे में कैद हुई है। 

        एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा चोरी का सामान ले जाने की सूचना पर नाकेबंदी की गई थी। पुलिस ने कार में सवार आरोपियों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने गाड़ी को भगा लिया। इस दौरान हुए मुकाबले में आत्मरक्षा के दौरान पुलिस ने आरोपियों के वाहन के टायर पर फायरिंग कर कार को जब्त कर लिया , जबकि आरोपी फरार हो गए।  इस घटना में कोई जनि नुकसान नहीं हुआ। पुलिस को गाड़ी से इंवरटर-बैटरा व चैन के साथ लगा कांपा जैसा मारू हथियार मिला है।

      2. पंजाब: हाईकोर्ट का एक्शन, एक जज को किया Suspended, दूसरा Dismissed

        पंजाब: हाईकोर्ट का एक्शन, एक जज को किया Suspended, दूसरा Dismissed

        कपूरथला: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की फुल बेंच ने प्रशासनिक स्तर पर आयोजित बैठक के दौरान कपूरथला के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज राकेश कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया है। निलंबन के दौरान उनका हेडक्वॉर्टर मानसा रहेगा। उन्हें वहां के जिला जज की अनुमति के बिना हेडक्वॉर्टर न छोड़ने का आदेश दिया है। वहीं, हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रितु बाहरी व हाईकोर्ट के अन्य जजों की फुल कोर्ट की बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि पंजाब के राज्यपाल ने हाईकोर्ट की सिफारिश पर फाजिल्का के एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रदीप सिंघल को बर्खास्त कर दिया है। 

        रजिस्ट्रार विजिलेंस ने उनके खिलाफ जांच की थी और जांच के बाद फुल कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने गवर्नर को सिफारिश सौंपी थी। इसके साथ ही हाईकोर्ट की सिफारिश के आधार पर पंजाब सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस के अधिकारी मंदीप सिंह ढिल्लों का स्वेच्छा सेवानिवृत्ति आवेदन भी पंजाब के गवर्नर ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद कपूरथला के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज राकेश कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए संविधान के अनुच्छेद 235 में मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए फुल कोर्ट ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

      3. जालंधरः चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार

        जालंधर/ENS: थाना सदर नकोदर की पुलिस ने चोरी के मामले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार उनके क़ब्ज़े से एक गैस सिलेंडर, एक डीवीआर और एक एलसीडी बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान पवन निवासी गांव थोपाराय और सनी के रूप में हुई है। 

        थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मेजर सिंह को थाना सदर नकोदर के रहने वाले परमजीत ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर पवन और सनी चोरी की वारदात को अंजाम देकर सामान चुरा ले गए हैं, जिसके बाद उनकी टीम ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी किया हुआ गैस सिलेंडर, डीवीआर और एलसीडी बरामद कर ली है पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

      4. जालंधरः कर्नल करणबीर का हुआ निधन, देखें वीडियो

        जालंधर/ENS: हर साल परेड करवाने वाले मशहूर कर्नल करनबीर का आज निधन हो गया। इस कर्नल के निधन को लेकर उनके पिता ने बताया कि उनके बेटे ने बहादुरी दिखाते हुए आतंकवादियों के साथ मुकाबला किया। इस दौरान उनके बेटे ने हाथी को मार गिराया और अपने साथियों की हिफाजत की। दरअसल, कर्नल करणवीर की 2015 में आंतकियों के साथ मुठभेड़ का दौरान गोली लग गई थी।

        इसके बाद से ही कर्नल कारणबीर अस्पताल में भर्ती थे। बेटे के शहीद होने के बाद मीडिया के सामने आए  पिता ने बताया कि काफी समय से जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद आज उनका बेटा जिंदगी की जंग हार गया। पिता ने कहा कि बेटे को लेकर आर्मी के अधिकारियों ने और आर्मी अस्पताल पर प्रबंधकों ने उनका पूरा सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पारिवारिक सदस्यों ने और उनके रिश्तेदारों ने भी इतने सालों तक उनका सहयोग दिया।