Blog

  • Oscar Hospital मे माँ और बच्चे की मौत पर हुआ हंगामा

    हरियाणा : सोनीपत में एक गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद लक्ष्मी नगर मे स्थित OSCAR HOSPITAL  में बवाल मच गया। गुस्साए परिजनों ने   दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। धरने पर बैठे लोगो का आरोप है कि महिला बिल्कुल ठीक थी और अस्पताल में इलाज में लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हुई है।


    जानकारी अनुसार सोनीपत में कोट मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाली सुमन 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। पति मुकेश बिहारी ने तीन दिन पहले उसे ऑस्कर हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। अस्पताल में 22 फरवरी को एबॉर्शन किया गया। रविवार सुबह महिला की भी मौत हो गई। 


    इसी बीच अस्पताल की ओर से सवा लाख रुपए का इलाज का बिल परिजनों को थमाया गया। परिजन इससे पहले वे 20 हजार रुपए जमा करवा चुके थे। बिल का भुगतान किए बिना महिला के शव को देने से मना कर दिया गया। जिससे परिजन भड़क गए। सूचना मिलते ही  सेक्टर 27 थाना के एसएचओ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवा कर महिला के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 

    इस मामले मे ऑस्कर हस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नहीं पाया। यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • DJ पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 8 साल की बच्ची घायल

    हरियाणा :  पानीपत शहर में फायरिंग के दौरान बच्ची के घायल होने का मामला सामने आया है। यह हादसा स्थानीय निवासी बंटी की पोते की छठी के उपलक्ष्य में घर पर DJ पार्टी के दौरान घटा है।  नैना घर से दुकान पर खाने का सामान लेने गई। दुकान के पास ही DJ बज रहा था। उसे देखने के लिए बच्ची वहां चली गई।

    DJ पर नाचते हुए युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तभी वहां खड़ी नैना के पेट व टांगों पर 5 छर्रे लगे और वो गिर गई। नैना के गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया। युवक भी तितर-बितर हो गए। बताया जा रहा है कि घुटने के ऊपर लगा छर्रा काफी अंदर धंस गया था। बच्ची दर्द से कराहती और रोती हुई पैदल अपने घर पहुंची। 

    मकान मालिक शिव कुमार ने बताया कि वह आठ मरला की जुलाहा बस्ती के निवासी हैं। उनके मकान में करीब 5 साल से राजन कुमार रहता हैं।  नैना की उम्र 8 साल है और वह नर्सरी में पढ़ती है। राजन संजय चौक के पास पर्दों की एक दुकान पर काम करते हैं।बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहा  प्राथमिक उपचार के बाद उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

  • लुधियाना : समराला चौक पर जमकर हुई गुंडागर्दी, देखे वीडियो

    लुधियाना: समराला चौक में दिनदहाड़े 2 गुटों में भिड़ने का मामला सामने आया है। इस दौरान जमकर गुंडागर्दी भी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समराला चौक के फ्लाई ओवर पर कुछ लोगो का झगड़ा हो हुआ था। 

    झगड़ा इतना बड़ गया था कि दोनों गुटों की और से तेजधार हथियारों से हमलावरों ने सरेराह बैखोफ एक दूसरे का मुकाबला किया।  एक ग्रुप पुल्ल के ऊपर से    ईट-पत्थर फ़ेंक रहा था, तो दूसरा पुल्ल के निचे से बोतले मर रहा था। 

    इस पूरी लड़ाई को देख इलाके मे दहशत फैल गई। इतना ही नहीं एक घंटा सड़क पर यातायात भी बंद रहा। घायल व्यक्ति को लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच क्र रही है।

  • INLD के हरियाणा चीफ की गोलियां मारकर ह’त्या, देखे वीडियो

    हमलावरों ने गाड़ी पर 40-50 राउंड किए फायर

    हरियाणा: बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर जानलेवा हमला मे मृत्यु होने की खबर सामने आई है। यह हमला हमलावरों ने फ़िल्मी स्टाइल मे किया। बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी अपनी फॉर्चूनर कार में सवार थे. इसी दौरान आई-10 कार में सवार होकर कुछ हमलावर उनका पीछा कर रहे थे। 

    INLD प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की फिर बढ़ सकती है मुश्किलें, जमानत हो  सकती है रद्द - inld state president nafe singh rathi s difficulties may  increase again-mobile

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

     जब नफे सिंह की गाड़ी बराही फाटक के पास पहुंची तो उन्होंनी पूर्व विधायक पर गोलियां बरसा दीं. कहा जा रहा है कि हमलावरों ने कम से कम 40-50 राउंड फायरिंग कर दिए। कार का पूरा शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी पर गोलियां के निशान भी मौजूद है। पूर्व विधायक नफे सिंह फॉर्चूनर कार में सवार थे।   घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

    इंडियन नेशनल लोक दल के एक नेता ने बताया कि नफे सिंह राठी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। पार्टी के प्रवक्ता अमनदीप ने बताया कि सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी जा रही थी, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर पहले भी छिटपुट हमले हुए हैं.

    झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने बताया कि पुलिस को गोलियां चलने की जानकारी मिली थी। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.


    व्ही विपक्ष कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नफे सिंह की हत्या पर कहा, “हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी जी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है. यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है. दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं.”

  • CM मान ने ‘SARKAR-VAPAR’ मीट मे सनी देओल पर जमकर निशाने साधे

    कहा: मिस्टर सनी देओल, पॉलिटिक्स फुल टाइम ड्यूटी: बॉर्डर पार नलके उखाड़े, यहां एक नहीं लगाया

    जालंधर/वरुण: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को गुरदासपुर और पठानकोट में सरकार- व्यापार मीट मे व्यपारियो से मुलाकात की। मीट को संबोधन करते हुए  गुरदासपुर से भाजपा सांसद बॉलीवुड एक्टर सनी देओल पर जमकर निशाने साधे। 

    CM भगवंत मान ने पठानकोट में कहा- ”मिस्टर सनी देओल, यह 9 से 5 बजे वाली जॉब नहीं है। राजनीति 24 घंटे की ड्यूटी है। यह हैंडपप उखाड़ने की राजनीति नहीं है। शूटिंग करने और माथा टेकने दरबार साहिब आ जाता है लेकिन 40 किमी दूर यहां नहीं आता।”

    CM ने आरोप लगाया कि केंद्र पंजाब को मिलिट्री किराए पर देता है। एक हफ्ता फ्री और फिर 1 करोड़ रोज के मांगे जाते हैं। पहले भी दीनानगर में आतंकी हमले के वक्त पंजाब सरकार से पैसे मांगे गए।

    इसके बाद CM दीनानगर पहुंचे  वह उन्होंने कहा कि ”मैं नाम की राजनीति नहीं करता”।MP सन्नी देओल हाथ ढाई किलो का है  कभी हाथ मिलाया है या चुनाव के बाद हाथ हिलाया हो। बॉर्डर के दूसरी तरफ तो वह नलके उखाड़ देता है लेकिन यहां लगवाया नहीं।” CM भगवंत मान ने कहा कि दीनानगर में हमला हुआ। आप पार्टी उस वक्त मुख्य विपक्षी दल था।

    केंद्र ने  साढ़े 7 करोड़ का बिल भेज दिया। जिसमें कहा कि दीनानगर आतंकी हमले में हमने पैरामिलिट्री फोर्स भेजी थी। हमने केंद्र को चिट्‌ठी लिखी कि ऐसा करो कि हमारे एमपी लैड से काट लो। हमें 5 करोड़ साल के मिलते थे।

    CM मान ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से पूछा कि वह हमला दिल्ली करने आए थे। हमने तो उन्हें मारा। क्या हमें मिलिट्री किराए पर देते हो। इसके बाद राजनाथ ने कहा कि चुप कर जाओ, आगे बात मत करना, माफ कर देते हैं। आज भी यही रूल है कि अगर लॉ एंड ऑर्डर के लिए केंद्र से कोई फोर्स बुलानी है तो एक हफ्ता फ्री है। उसके बाद एक करोड़ रुपए रोज का होता है।

    सीएम ने कहा कि पंजाब के अधिकतर टोल प्लाजा बंद करवा दिए गए हैं। पहले पठानकोट से चंडीगढ़ जाने में जितना तेल, उतना ही टोल लग रहा था। अब अधिकतर बंद हो चुके हैं। पहले 200 करोड़ की जमीन लेकर व्यापारी तीन साल तक अलग-अलग NOC लेने के लिए इधर-उधर भागता रहता था। तीन साल तक धक्के खाने के बाद घाटे में जमीन बेचकर अंत में उसे मध्यप्रदेश जाना पड़ता था। लेकिन अब वे कलर स्टांप पेपर ले आए हैं। आपको सिर्फ वह खरीदना है, बाकी सारे काम खुद होंगे।

  • अधिकारियो ने नही माने सीपीएस के आदेश, बददी बाजार में रेडी फड़ी ज्यों की त्यों

    बद्दीसचिन बैंसल:बद्दी नगर व्यापार मंडल ने दो महा पूर्व नगर परिषद बद्दी के अधिकारियों से लेकर सीपीएस रामकुमार चौधरी के समक्ष मांग उठाई थी की शहर के मुख्य मार्ग पर जो रेहड़ी  फड़ी  हटाई  जाए। जिसको लेकर शहर के व्यापारियों  को सीपीएस रामकुमार चौधरी ने एक माह के भीतर शहर को रेहड़ी से मुक्त करने का आश्वासन दिया।  साथ ही नगर परिषद के अधिकारियों को आदेश दिए थे कि जल्द से जल्द रेहडी फड़ी वालों को  नगर परिषद के क्षेत्र में जगह चयन करके वहां स्थापित करें।  नगर परिषद के अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया था कि एक माह के भीतर भीतर जगह चयनित करके शहर के बीचो-बीच लगी रेडी फड़ी को हटा दिया जाएगा और शहर को रेहडी मुक्त किया जाएगा ,परंतु दो माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कोई भी कार्रवाई नही की गई है। जिसके चलते बद्दी साई मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है।  

     शहर के बीचो-बीच साई सड़क मार्ग के दोनों तरफ रेडियो का कब्जा होने के चलते हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से लेकर राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर का एकमात्र मार्ग है जिससे अधिकतर औद्योगिक इकाइयों  से लेकर शहर की रिहाशी कॉलोनी को जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग किया जाता है।  शहर के बीचो-बीच रेहडियो पर हर सामान उपलब्ध होने के चलते दुकानदारों का कारोबार भी दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। जिससे दुकानदारों को अपना खर्च निकालना भी  कठिन होता जा रहा है, और कारोबार दिन प्रतिदिन कम हो रहा है। रेहड़ी पर सामान बेचने वाले दुकानदार कम कीमत पर सामान भेज देते हैं। जिससे प्रदेश सरकार को भी राजस्व में घाटा होता है। इन सारी समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने सीपीएस रामकुमार चौधरी के समक्ष अपना दुखड़ा रोया था ,परंतु अभी तक उसका कोई भी स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।

    उधर,  नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने कहा कि नगर परिषद की ओर से अभी एक या दो जगह चिन्हित की है और जल्द ही नगर परिषद के  की बैठक कर के जगह चयनित करके इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

  • नार्थ फिटनेस जिम एवं स्पा द्वारा किया गया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

    115 लोगों ने किया रक्तदान

    बददीसचिन बैंसल:हाउसिंग बोर्ड के हिमुडा काम्पलेक्स बद्दी में नाॅरथ फिटनेस जिम एवं स्पाॅ केन्द्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 115 लोगों ने खूनदान करके पुण्य कमाया । जिम संचालक हरमन चौधरी, खेमू लूबाना, बिटू बोस, विरेन्द्र लुबाना, सोनू गुज्जर, पवन, सुरेश, पवी चैधरी, साहिल शर्मा, अंकित आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था की ओर से पहली बार कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें बहुत ही उत्साह और जोश के साथ युवाओं ने हिस्सा लिया । उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य आज के युवाओं को फिटनेस से जुडे रहना तथा सेवा कार्यों से जोड़ना प्रमुख है । क्योंकि यदि हम स्वस्थ और सेवाभावी होंगे तभी समृद्व बन सकते हैं और अपने घर, परिवार व समाज को स्वस्थ रख सकते हैं ।  

    रोटरी एवं ब्लड बैंक चन्डीगढ़ की टीम डाक्टर मनीष राय, डा. रोली एवं कमलजीत सिंह की अध्यक्षता में रक्त एकत्रित किया गया । उन्होंने कहा कि 18 से 65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने बाद खून दे सकता है । नियमित रक्तदान करने से कैंसर सहित अन्य बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है । सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हमारे शरीर का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचबीएसएजी, एचसीवी, वीडीआरएल आदि जांचें स्वतः ही हो जाती हैं ।

    पहली बार खूनदान करने का युवाओं में दिखा भारी उत्साह

    युवाओं में पहली बार खूनदान करने का खूब उत्साह नजर आया जिसमें विपुल ठाकुर (19 वर्ष), अक्शत राणा (20 वर्ष), हर्षित (20 वर्ष), तरूण (20 वर्ष), सोमनाथ माझी, पंकज ठाकुर ने पहली बार रक्तदान किया । इन युवाओं का कहना था कि आज हमारा देश तेजी से आगे बढती हुई विश्व की सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन चुका है । जिसमें सबसे बडा रोल युवाओं का है इसलिए युवाओं को सेवा और त्याग में भी सबसे आगे रहना चाहिए । खूनदान करने से जहां हमारे अंदर सेवा, समर्पण और त्याग की भावना जागृत होती है वहीं एक व्यक्ति द्वारा दिये गए खून से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है । उनका कहना है कि विज्ञान चाहे जितनी भी तरक्की कर ले खून का विकल्प न ही आज तक बन पाया है और न ही भविष्य में बन पाने की कोई संभावना है । यह ईश्वर द्वारा रचित अनमोल भेंट स्वरूप मनुष्य को मिली है इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करते रहना चाहिए ।

  • नगर परिषद बददी के वार्ड-1 रविदास मंदिर में हुआ भंडारा

    रविदास जयंती पर उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प



    सचिन बैंसलबददी:रविदास जयंती पर नगर परिषद बददी के वार्ड-1 में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समस्त ग्राम वासियों ने सर्वप्रथम प्रभु रविदास मंदिर पर शीश नवाया और पूजा अर्चना की। उसके बाद उनको भोग अर्पित कर दोपहर को भंडारा प्रारंभ किया। भंडारे को बददी शहर के वार्ड 1 व वार्ड दो के अलावा आसपास के सैंकडों लोगों ने बडे चाव से ग्रहण किया।

    इस अवसर पर जगदीश चंद मल्ली, बंत राम, मीताराम, कमल राम, विक्रम, गुरप्रीत बिल्ला, बीरबल, अशोक, दीपक, कुलदीप रिंकू, बबलू, आकाश, शानू, राम चंद, राजा, गुरनाम, सोनू, रामजी, निर्मल, गौरव,सौरव, विनोद, भगत, संजू, कृष्ण, तरसेम, जसपाल, भाग सिंह, राजकुमार, रोहित, अमन प्रीत, अंकुश, मनकीरत, जसकीत, रमेश, जीवन , केवल, गोपाल, मदन, रुप चंद, अमरनाथ, गुरमेल , विजय व गुरनाम सिंह सहित कई युवा व मंदिर के कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

  • पंजाब: इस जिले मे पराली के डंप को लगी भयानक आग, देखे वीडियो

    कोटकपूरा: मोगा रोड पर पराली की गांठों के डंप मे भयानक आग लगने का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि यह आग बिजली की तारों की स्पार्किग से लगी है। फायर बिग्रेड की गाडियों व सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया है। 

    बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह ने बताया कि वह मोगा रोड से गुजर रहे थे तो उन्होंने देखा कि आग की लपटों से निकलता धुआँ दूर- दूर तक फेल गया है। जिसके बाद उन्होंने फायर बिग्रेड और फरीदकोट के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर बचाव कार्य के प्रयास करने के निर्देश दिए।

    आग इतनी भयानक लगी है कि जिसे देख प्रशासन ने फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा से भी फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे।

  • लैंडिंग के समय आखों में लेजर लाइट पड़ने से पायलट की आंखें हुई बंद, फिर…

    नई दिल्लीः बेंगलुरु से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट के लैंड‍िंग करने के वक्‍त एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। फ्लाइट के लैंड करने से ठीक पहले कॉकपिट में पायलट्स की आंखों के सामने एक तेज लेजर बीम लगी ज‍िससे कुछ समय के ल‍िए उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इससे उनकी अचानक आंखे बंद हो गईं। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एयरलाइंस प्राध‍िकरण ने इस घटना को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर गंभीर च‍िंता जताई है।

    मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक, एयरपोर्ट अध‍िकार‍ियों ने बताया कि शाम 7.30 बजे इंडिगो फ्लाइट 6ई 223 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलकाता पर उतरना था। फ्लाइट के लैंड‍िंग करने से पहले उसको आसपास कहीं लेजर बीम का सामना करना पड़ा ज‍िसकी वजह से पायलट और सह-पायलट के आंखों में अस्थायी तौर पर अंधेरा छा गया। लेजर बीम की वजह से उनको कुछ क्षण दि‍खना बंद हो गया। 

    इस मामले में एयरपोर्ट पुल‍िस स्‍टेशन को सूचि‍त क‍िया गया। इसके बाद स्‍थानीय पुल‍िस स्‍टेशन ब‍िधानगर को इसकी श‍िकायत की गई। हालांक‍ि, पुल‍िस सूत्रों का कहना यह भी है क‍ि ल‍िख‍ित में उन्हें कोई श‍िकायत प्राप्‍त नहीं हुई है। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। 

    जानकारी के मुताब‍िक घटना के वक्‍त फ्लाइट में 165 यात्री सवार थे। इसमें चालक दल के 6 अन्‍य मैंबर भी सवार थे। इस घटना को लेकर जब यात्र‍ियों को पता चला तो हड़कंप मच गया। वहीं, एयरपोर्ट ऑथोर‍िटी ने लेजर का प्रयोग करने और एयर स‍िक्‍युर‍िटी को खतरे में डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह भी किया गया है।