समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के पांच लोग घूमने के क्रम में झरने के पानी में उतरे थे। अचानक पानी का तेज बहाव आया और सभी उसमें फिसल गए और डैम के निचले हिस्से में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे झरने में उतरने के बाद काई वाले पत्थरों पर फिसल गए होंगे और पानी की तेज धार से बह गए होंगे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को पुणे के लोनावाला इलाके में भूशी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने में एक महिला और दो बच्चे डूब गए, जिसमें 4 और 9 साल के बच्चे भी शामिल हैं। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि यह घटना दोपहर 12:30 बजे हुई जब एक परिवार पिकनिक के लिए झरने के पास गए थे और घटना हो गई। एसपी ने कहा, “ऐसा लगता है कि वे भुशी बांध से लगभग दो किलोमीटर दूर झरने में फिसल गए और जलाशय के निचले हिस्से में डूब गए।” पुलिस ने कहा कि हडपसर क्षेत्र के अंसारी परिवार के सदस्य पिकनिक के लिए भुशी बांध गए थे। वे बांध के करीब झरने को देखने गए थे, लेकिन इलाके में भारी बारिश के कारण पानी का प्रवाह बढ़ने पर उन्हें पता नहीं चला और वे बह गए। मृतकों में शाहिस्ता अंसारी (36), अमिमा अंसारी (13) और उमेरा अंसारी (8) के शव रविवार को ही बरामद कर लिए गए जबकि सोमवार की सुबह से अदनान अंसारी (4) और मारिया सैय्यद (9) के शव की तलाश जारी है। बता दें कि इस हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया था।Entire family washed away in sudden flood in Dam, watch horrifying video#Entire #family #washed #away #sudden #flood #Dam #watch #horrifying #video #encounterindia pic.twitter.com/LgJ5chv5NK
— Encounter News (@Encounter_India) July 1, 2024
Blog
-

Dam में अचानक आई बाढ़ में बह गयी पूरी Family, देखें खौफनाक वीडियो
महाराष्ट्रः मुंबई के पास लोनावाला में छुट्टियां मना रहे एक परिवार के पांच सदस्य रविवार की दोपहर भूसी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने के तेज बहाव में बह गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रस्सियों और ट्रैकिंग गियर से लैस बचावकर्मी पीड़ितों के शवों की तलाश करते रहे, जिसमें पहले दो शव बरामद हुई फिर सोमवार की सुबह से तीन शवों की तलाश की जा रही है। -

जल्द निपटा लें जरूरी काम, 12 दिन बंद रहेंगे Banks
नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी 2024 बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, जुलाई में पूरे भारत में बैंक 12 बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में क्षेत्रीय अवकाश, राज्य-विशिष्ट अवकाश साथ ही सामान्य दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार शामिल हैं। अगर आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो समय रहते उसे निपटा लीजिए, वरना परेशानी का सामने करना पड़ सकता है। हालांकि इन छुट्टियों के बावजूद, ग्राहक नेट बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल एप्लिकेशन और बैंक वेबसाइटों के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।जुलाई में 12 दिन रहेगी बैंक की छुट्टी
जुलाई के महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार की भी छुट्टियों को शामिल किया गया है। बैंकों की छुट्टियों में राज्यों के लोकल त्योहारों और मुहर्रम के कारण भी बैंक बंद रहने वाले हैं।जुलाई 2024 में बैंक अवकाशों की सूची
बुधवार, 3 जुलाई 2024: बेह दीनखलम (मेघालय) शनिवार, 6 जुलाई 2024: एमएचआईपी दिवस (मिजोरम) रविवार, 7 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य) सोमवार, 8 जुलाई 2024: कांग (रथजात्रा) (मणिपुर) मंगलवार, 9 जुलाई 2024: द्रुकपा त्से-ज़ी (सिक्किम) शनिवार, 13 जुलाई 2024: महीने का दूसरा शनिवार (सभी राज्य) रविवार, 14 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य) मंगलवार, 16 जुलाई 2024: हरेला (उत्तराखंड) बुधवार, 17 जुलाई 2024: मुहर्रम/आशूरा/यू तिरोत सिंग डे (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा) रविवार, 21 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य) शनिवार, 27 जुलाई 2024: महीने का चौथा शनिवार (सभी राज्य) रविवार, 28 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य)बैंक हॉलिडे पर ऐसे पैसों का भुगतान
बैंक हॉलिडे रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कते हो सकती है। खासकर उन लोगों को जिनका बैंक मे रोज काम रहता है, जो बैंक शाखाओं या एटीएम पर निर्भर है। साथ ही लोगों के व्यवसाय पर भी काफी असर पड़ सकता है। बैंक हॉलिडे के कारण होने वाली परेशानियों से बचने के लिए अपना काम पहले ही निपटा लें। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आप लेन-देन के लिए ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। राहत की बात यह है कि Net Banking की सुविधा 24X7 चालू रहती है। -

Punjab: एक महीने बाद खुले स्कूल, बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी, देखें वीडियो
अमृतसरः गर्मी की एक महीने की छुट्टियों के बाद आज 1 जुलाई को पूरे पंजाब भर के सभी स्कूल खोल दिए गए हैं। पहले दिन स्कूल आए बच्चों के चेहरे पर काफी खुशी थी और शिक्षक भी काफी उत्साहित थे। इस मौके पर स्कूल के प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के कारण जो छुट्टियां दी गई हैं वह 30 जून को खत्म हो गई है। जिसके चलते आज स्कूल खुल गए हैं और बच्चे भी स्कूल आ रहे हैं और उनके चेहरे पर काफी खुशी नजर आ रही है।
स्कूल प्रशासन ने भी इस गर्मी के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कमरे में पंखे और ठंडे पानी की मशीनें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि आज पहला दिन है कम दिख रहा है, एक-दो दिन में यह उपस्थिति पूरी हो जाएगी। -

Punjab: विधायक ने मारा छापा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के गिल विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने भट्टियां की बिहारी कॉलोनी में एक मिल पर छापा मारा, जहां उन्होंने कहा कि 50 क्विंटल से अधिक सरकारी गेहूं रखा गया था, जिसे सिविल के अधिकारियों की मिलीभगत से आम लोगों को दिया जाना था।
उन्होंने कहा की विभाग द्वारा गरीबों का गेहूं इस तरह से पीसा जा रहा है, जब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक वे नहीं हटेंगे। उन्होंने भगवंत सिंह मान से ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को बर्खास्त करने का भी अनुरोध किया है और विधायक सांगगोवाल ने डिपो होल्डर अमरजीत शर्मा से इसकी शिकायत की है।इस घटना के बाद अमरजीत शर्मा भी मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि ये आरोप पूरी तरह से गलत हैं। उन्होंने कही कि यह गेंहूं किसी को भी नहीं बेची गई। अगर यह उनकी गलती है तो उन्हें जो चाहे सजा दी जाए। इस मामले में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को आने पर सूचित कर दिया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-

बड़ी राहत! LPG Cylinder की कीमत में हुई कटौती
नई दिल्लीः जून के महीने में जहां कई चीजों के दाम बढ़े हैं। वहीं, जुलाई के महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर की कीमत में कटौती देखे को मिली है। हर महीने की शुरुआत से पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा गैस-सिलेंडर के रेट का संशोधन किया जाता है, जिसके बाद कीमतों में बदलाव हो सकता है। कभी गैस-सिलेंडर की कीमत बढ़ती है तो कभी इसकी कीमत में कमी भी देखने को मिलती है। जुलाई महीने की शुरुआत यानी 1 जुलाई 2024 को गैस-सिलेंडर के रेट में कटौती देखने को मिली है। 19 किलोग्राम का LPG कमर्शियल सिलेंडर करीब 30 रुपये सस्ता हो गया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट 30 रुपये प्रति यूनिट कम हुए हैं। आइए जानते हैं महानगरों में कितने रुपये का एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है?महानगरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत
- 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का रेट कीमत 803 रुपये है। जबकि, 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1676 रुपये से घटकर 1646 रुपये हो गई है।
- मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 802.50 रुपये है और 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम हो गई है।
- कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 829 रुपये में है। जबकि, 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 31 रुपये कम होकर 1756 रुपये हो गई है।
- चेन्नई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1840.50 रुपये की जगह 1809.50 रुपये हो गई है।
- हर महीने की शुरुआत में सिलेंडर के दामों का होता है संशोधन
सिलेंडर की कीमत में बदलाव होने के क्या हैं कारण?
- अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में बदलाव
- आपूर्ति-मांग की गतिशीलता
- कराधान नीतियों में बदलाव
-

1 जुलाई से कई Rules हुए Change, सीधा जेब पर पड़ेगा असर
नई दिल्लीः आज से नया माह शुरू हो रहा है। 1 जुलाई से कई नियम में बदलाव हो जाएगा और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। एलपीजी सिलेंडर के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। ऑयल कंपनियां आज रेट में बदलाव करती है। हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बड़े बदलाव देखे जाते हैं। LPG सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम और Sim कार्ड पोर्ट रूल तक शामिल है। आपको बताते हैं कि आज से क्या-क्या बदलाव होने वाला है और इसका असर कितना होने वाला है। 31 जुलाई इनकम टैक्स भरने की अंतिम तारीख है। जैसे-जैसे आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा 31 जुलाई 2024 नजदीक आ रही है। कई महत्वपूर्ण वित्तीय समय-सीमाएं और नियामक परिवर्तन प्रभावी होने वाले हैं। 1 जुलाई से सिम कार्ड संबंधित नियम में भी बदलाव होने वाला है। TRAI ने सुरक्षा के लिहाज से नियम में बदलाव का फैसला किया है। इसके तहत मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियम में बदलाव किया जा रहा है। इसमें सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने पर ग्राहक को नए सिम के लिए अब थोड़ा इंतजार करना होगा। पहले स्टोर से नया सिम कार्ड मिल जाता था, लेकिन अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है। अब 7 दिन के बाद ही नया सिम मिल पाएगा।महंगे हो जाएंगे Jio, Airtel, Vodafone के रिजार्ज
जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आईडिया तीनों कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए हैं। इसमें से Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान की नई कीमतें 3 जुलाई और वोडाफोन-आईडिया की नई दरें 4 जुलाई से लागू होंगी। ऐसे में अगर आप इन तारीखों से पहले रिचार्ज करते हैं तो 600 रुपए तक बचा सकते हैं।क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में बदलाव
1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट से जुड़े नियम में बड़ा बदलाव होनेवाला है। इसके बाद कुछ प्लेटफॉर्म के जरिए बिल पेमेंट में दिक्कत आ सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए रेग्युलेशन के अनुसार, 1 जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के जरिए किए जाने चाहिए। अब 1 जुलाई से BBPS के जरिए बिलिंग करनी होगी।पीएनबी रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1 जुलाई, 2024 से सभी रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड विविधताओं के लिए लाउंज एक्सेस प्रोग्राम में बदलाव की घोषणा की है।3 नए आपराधिक कानून होंगे लागू
देश में 1 जुलाई को सबसे बड़ा बदलाव दण्ड आधारित न्याय प्रणाली के लिए पुराने आपराधिक कानूनों की जगह अब 3 नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं। तीन नए कानून में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 कानून हैं।Paytm बैंक का इनएक्टिव वॉलेट होगा बंद
पेटीएम पेमेंट बैंक के इनएक्टिव वॉलेट 20 जुलाई 2024 से बंद कर दिये जाएंगे। बता दें कि इसमें पिछले एक साल या उससे ज्यादा समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिनमें जीरो बैलेंस है उन वॉलेट को बंद कर दिया जाएगा। सभी प्रभावित यूजर्स को 30 दिन पहले जानकारी दे दी जाएगी।एलपीजी-सीएनजी और पीएनजी दाम
ऑयल कंपनियां आज रेट में बदलाव करती है। आज से नया रेट देखने को मिलेगा। -

Jalandhar: 21 तोले गहने, नकदी और कार लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो
उद्योगपति और समाजसेवी ने दी पुलिस को चेतावनी
जालंधर, ENS: देहात में चोरी की घटना सामने आई है। दरअसल, फिल्लौर में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए घर से 21 तोले सोने के गहने, 10 हजार नकदी और घर के बाहर खड़ी कार लेकर फरार हो गए। वहीं बूरा फैक्ट्री में काम करने वाले मलकीयत सिंह भी रात को छूटी कर साईकिल से घर जा रहा था। लुटेरों ने उसे रास्ते में रोका। जब उसके पास से मात्र 100 रुपए मिले तो लुटेरों ने उसे 50 दंड बैठक लगाने को बोला कि आगे से इतने कम पैसे लेकर घर से बाहर नहीं चलूंगा। बता दें कि फिल्लौर में चोर व लुटेरों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि बीते कल चोरों ने स्थानीय मुहल्ला विश्वकर्मा चौंक के रहने वाली मनजीत कौर पत्नी रघुबीर सिंह के घर को निशाना बनाया। पीडिता मनजीत कौर ने कहा कि वह अपने घर को ताला लगाकर किसी रिश्तेदार के घर में गई हुई थी। बाद में चोर घर में घुसे और उन्होंने 15 लाख रुपये के 21 तोले से ज्यादा सोने के गहने और अलमारी में पड़े 10 हजार रुपए नकदी ली है। पीडिता के अनुसार जब उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई तो अधिकारी ने आगे से जवाब दिया कि ऐसे अपना घर बंद कर न जाने क्यों घूमने निकल जाते हैं। आगे से पीडिता ने बताया कि शहरवासियों के घर पुलिस के होते हुए महफूज क्यों नहीं? अगर किसी ने दो दिन के लिए अपने घर से बाहर जाना है तो उन्हें पहले पुलिस को आकर बताना होगा क्या ? वहीं दूसरी वारदात अक्लपुर रोड के रहने वाले बूटा सिंह के घर पर हुई। जहां चोरों ने बीती रात घर के बाहर से खड़ी कार चोरी की है। सुबह जब वह घर से बाहर निकलकर देखने लगा तो उसकी कार गायब थी। उसने तुरंत पुलिस को सुचित किया। थानेदार अमरीक सिंह ने मौके पर आकर शिकायत दर्ज की। उद्योगपति और समाजसेवी व अमरीक सिंह जज्जा ने कहा कि शहरवासी और व्यापारी अपने शहर में महफुज हैं। आए दिन चोर व लूटेरे बड़ी वारदात को अंजाम देकर चले जाते है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस मात्र खानापूर्ती कर रही है। अगर शहर में इसी तरह चोरियों का सिलसिला जारी रहा तो लोग 2 दिन बाद एसएसपी जालंधर के पास जाएंगे और अपने घरों व दुकानों की चाबियां सौंप आएंगे। -

New Criminal Laws में आज से होंगे 10 बदलाव
नई दिल्ली: तीन नए आपराधिक कानून सोमवार यानी 1 जुलाई से देश भर में प्रभावी होंगे, जो भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे और औपनिवेशिक युग के कानूनों की जगह लेंगे। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पुराने भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे।जानें नए आपराधिक कानून पर शीर्ष 10 बदलाव
1. आपराधिक मामले का फैसला मुकदमा समाप्त होने के 45 दिनों के भीतर सुनाया जाना चाहिए। पहली सुनवाई के 60 दिनों के भीतर आरोप तय किए जाने चाहिए। गवाहों की सुरक्षा और सहयोग सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्य सरकारों को गवाह सुरक्षा योजनाएं लागू करनी चाहिए। 2. बलात्कार पीड़ितों के बयान एक महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता के अभिभावक या रिश्तेदार की उपस्थिति में दर्ज किए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट सात दिनों के भीतर पूरी करनी होगी। 3. कानून में एक नया अध्याय महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को संबोधित करता है। बच्चे को खरीदना या बेचना एक जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके लिए गंभीर दंड का प्रावधान है। नाबालिग से सामूहिक बलात्कार के लिए मौत की सज़ा या आजीवन कारावास हो सकता है। 4. कानून में अब उन मामलों के लिए दंड शामिल है जहां शादी के झूठे वादों से गुमराह होने के बाद महिलाओं को छोड़ दिया जाता है। 5. महिलाओं के खिलाफ अपराध के पीड़ित 90 दिनों के भीतर अपने मामलों पर नियमित अपडेट प्राप्त करने के हकदार हैं। सभी अस्पतालों को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के पीड़ितों को मुफ्त प्राथमिक चिकित्सा या चिकित्सा उपचार प्रदान करना आवश्यक है। 6. आरोपी और पीड़ित दोनों 14 दिनों के भीतर एफआईआर, पुलिस रिपोर्ट, आरोप पत्र, बयान, कबूलनामे और अन्य दस्तावेजों की प्रतियां प्राप्त करने के हकदार हैं। मामले की सुनवाई में अनावश्यक देरी से बचने के लिए अदालतों को अधिकतम दो स्थगन की अनुमति है। 7. घटनाओं की रिपोर्ट अब इलेक्ट्रॉनिक संचार के माध्यम से की जा सकती है, जिससे पुलिस स्टेशन जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। जीरो एफआईआर की शुरूआत व्यक्तियों को क्षेत्राधिकार की परवाह किए बिना किसी भी पुलिस स्टेशन में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की अनुमति देती है। 8. गिरफ्तार व्यक्ति को अपनी पसंद के व्यक्ति को अपनी स्थिति के बारे में सूचित करने का अधिकार है, ताकि उसे तत्काल सहायता मिल सके। परिवारों और दोस्तों की आसान पहुंच के लिए गिरफ्तारी विवरण पुलिस स्टेशनों और जिला मुख्यालयों में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। 9. अब फोरेंसिक विशेषज्ञों के लिए गंभीर अपराधों के लिए अपराध स्थलों का दौरा करना और सबूत इकट्ठा करना अनिवार्य है। 10. लिंग की परिभाषा में अब ट्रांसजेंडर लोग भी शामिल हैं। महिलाओं के खिलाफ कुछ अपराधों के लिए, जब संभव हो तो पीड़िता के बयान महिला मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज किए जाने चाहिए। यदि उपलब्ध न हो तो पुरुष मजिस्ट्रेट को महिला की उपस्थिति में बयान दर्ज करना होगा। बलात्कार से संबंधित बयान ऑडियो-वीडियो माध्यम से दर्ज किए जाने चाहिए। -

Jalandhar: Code of Conduct के बावजूद सरेआम गुंडागर्दी, Security Guard की काटी उंगलियां, देखें CCTV
जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के में चुनावों को लेकर कोड ऑफ कंडक्ट लागू है। उसके बावजूद बस्ती शेख में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। बेखौफ हमलावारों ने बस्ती शेख से सटे दशहरा ग्राउंड के पास स्थित चोपड़ा कॉलोनी में गुंडागर्दी दिखाई दी। दरअसल, रविवार शाम को सिक्योरिटी गार्ड ने अज्ञात युवकों को कॉलोनी के गेट के पास हुल्लड़बाजी करते हुए देखा और उन्हें कॉलोनी में घुसने से मना कर दिया।
तभी उक्त युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। फिर एक युवक ने अपनी पेंट से तेजधार हथियार निकाला और उस पर वार कर दिया। सिक्योरिटी गार्ड ने जब बचाव के लिए हाथ आगे किया तो उसकी अंगुलियां कट गई। हमले की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिक्योरिटी गार्ड के चिल्लाने का शोर सुनकर कॉलोनी के लोग इकट्ठे हो गए। इतने में आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। लोगों ने सिक्योरिटी गार्ड को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि वह रविवार की शाम को अपनी ड्यूटी पर तैनात था। तभी कुछ अज्ञात युवक बाग-बार कॉलोनी के आस पास घूम रहे थे और हुल्लड़बाजी कर रहे थे। फिर वह कॉलोनी में घुसने लगे तो उन्होंने मना कर दिया। इतने में गुस्से में आए युवकों ने उसे मारना शुरू कर दिया और तेजधार हथियार से वार किया। नवीन कौशल ने बताया कि कॉलोनी वालों ने मिल कर सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड रखा है। लेकिन आरोपियों को तो पुलिस का डर ही खत्म हो चुका है। तभी ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।Jalandhar: Despite the Code of Conduct, blatant hooliganism, security guard’s fingers cut off, see CCTV#Jalandhar #Despite #Code #Conduct #blatant #hooliganism #security #guards #fingers #cut #off #see #CCTV #Lonavala #BSNL pic.twitter.com/uMJMzm8R1Y
— Encounter News (@Encounter_India) July 1, 2024 -

आज का राशिफल 1 जुलाई, 2024
मेष: नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए। नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।वृषभ: संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। धन की आवक बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें।मिथुन: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कार्यों पर नजर रखें। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।कर्क: क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलह-कलेश का माहौल रह सकता है।सिंह: नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पूछ-परख रहेगी। रुके कार्य बनेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।कन्या: मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।तुला: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।वृश्चिक: वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। उदर विकार के योग के कारण खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है।धनु: कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें।मकर: मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। सगे-संबंधी मिलेंगे।कुंभ: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।मीन: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।