Blog

  • जालंधरः इस इलाके में सुशील रिंकू को लड्‌डुओं से तौला, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में सुशील रिंकू को लड्‌डुओं से तौला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:  भार्गव कैंप के देओल नगर से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चुनाव प्रचार दौरान देओल नगर पहुंचे सुशील रिंकू को इलाका निवासियों द्वारा लड्डूओं से तौला गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुशील रिंकू को लड्डूओं से तौलने के बाद उनका मुंह मीठा करवाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़े तराजू पर एक साइड पर रिंकू को बैठाया गया है, दूसरी तरह लड्डूओं को पैकेट रखे जा रहे हैं।

    साथ में बीजेपी कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। रिंकू का उक्त वीडियो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि जालंधर सीट पंजाब की हॉट सीट बनी हुई है। दरअसल, बीते दिन आप उम्मीदवार पवन टीनू के लिए सीएम भगवंत मान द्वारा करतारपुर में रोड शो निकाला गया था। वहीं आज अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल द्वारा मोहिंदर सिंह केपी को लेकर प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान अकाली दल ने विपक्ष पार्टियों को झटका देते हुए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं पार्टी में शामिल किया। इस दौरान सुखबीर बादल ने नेशनल पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।  

  • सवारियों से भरे ऑटो में लगी भीषण आग

    सवारियों से भरे ऑटो में लगी भीषण आग

     मंडी : जिले के आईटीआई चौक पर एक ऑटो में उस समय आग लग गई। जब वह सवारियों को लेकर जा रहा था। यह घटना करीब 12 बजे  की बताई  जा रही है। जानकारी के अनुसार चलते हुए ऑटो में अचानक आग लग गई और धुआं निकलने लगा। इसके बाद ऑटो चालक ने मौके पर ही ऑटो को रोक दिया तथा सवारियों को सुरक्षित उतार लिया।

    वहीं ऑटो से निकल रहे धुएं को देखकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने मिट्टी व पानी डालकर आग को बुझाया। इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि इस घटना में ऑटो चालक को कितना नुक्सान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि घटना में ऑटो चालक को हजारों रुपए का नुक्सान हो गया है। 

  • कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, कई बच्चे फंसे, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, कई बच्चे फंसे, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    सिलचर: असम के सिलचर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है। चिंता की बात यह है कि आग लगने के बाद अभी भी कई बच्चे अंदर इंस्टीट्यूट में फंसे हुए है। मौके पर चारों ओर से चीख-पुकार सुनाई दे रही है।

    हैरानी की बात यह है कि इतनी भीषण आग लगने की सूचना मिलने के बाद भी अब तक वहां दमकल विभाग की गाड़ियां नहीं पहुंची है। फिलहाल आग बुझाने का इंतजार नहीं बल्कि स्थानीय लोगों के द्वारा आग पर काबू पानी की कोशिशे लगातार की जा रही है। साथ ही बच्चों को इंस्टीट्यूट से बाहर निकालने का प्रयास भी लगातार जारी है।

    आग लगने की घटना के बाद से बच्चों की चीख-पुकार मच गई हैं। आग इतनी भयावह लगी है कि उसका धुंआ ऊपर दूर-दूर तक उठता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जांच के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घटनास्थल से अभी जनहानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

  • जालंधरः ताश खेलने के बाद अब भांगड़ा डालते दिखे चरणजीत चन्नी, देखें वीडियो

    जालंधरः ताश खेलने के बाद अब भांगड़ा डालते दिखे चरणजीत चन्नी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS:लोकसभा चुनावों को लेकर जालंधर की हॉट सीट को लेकर सभी नेताओं द्वारा जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। वहीं पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी इस चुनावों में भी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे है। हाल ही में चन्नी की गांव के लोगों के साथ ताश खेलने की वीडियो सामने आई थी। हालांकि उस वीडियो के बाद विपक्ष के उम्मीदवारों ने चन्नी पर जमकर निशाने साधे थे। लेकिन विपक्ष नेताओं द्वारा कसे गए तंज को दरकिनार करते हुए चन्नी एक बार फिर से मस्ती के मूड में दिखाई दिए है। 

    दरअसल, चन्नी की नई वीडियो जिमखाना क्लब से सामने आई है, जिसमें चन्नी लोगों के साथ पंजाबी गायक अमरिंदर गिल के गाने पर भांगड़ा डालते हुए दिखाई दे रहे है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें चल मेले नू चलिये गाने पर चन्नी भांगड़ा डाल रहे है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि चन्नी आम लोगों के बीच जाकर मस्ती कर रहे है। इससे पहले भी चन्नी की आम जनता के साथ मस्ती करने की कई बार वीडियो सामने आ चुकी है।

  • जालंधरः ज्वेलर्स के शोरूम में करोड़ों की चोरी की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः ज्वेलर्स के शोरूम में करोड़ों की चोरी की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जल्द पुलिस कर सकती है खुलासा

    जालंधर, ENS:  फरवरी माह में करीब 8 चोरों ने गदईपुर में अमित ज्वेलर्स और श्रीनाथ ज्वेलर्स के शोरूम में हुई करोड़ों रुपए की चोरी की थी। इस चोरी की गुत्थी को क्राइम ब्रांच की टीम ने सुलझा लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को रेरू पिंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी सांझा नहीं की है। इस मामले में जल्द पुलिस प्रेस वार्ता करके खुलासा कर सकती है।

    सूत्रों के अनुसार उक्त गिरोह एक बार फिर से शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मिली जानकारी के अनुसार काफी समय से स्पेशल सेल की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जांच में लगी हुई थी और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ट्रैप लगाया हुआ था। बताया जा रहा हैकि बीते दिन गुप्ता सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों की रेरू पिंड के पास से गिरफ्तार किया है।

  • पंजाब : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ हादसा, देखें वीडियो

    पंजाब : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुआ हादसा, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : जिले में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। इस ब्लास्ट में 7 लोग घायल हुए है। इस हादसे में काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार डेरा बाबा गंगा राम गिद्दड़बाहा में अचानक गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डेरे में चल रहे बरसी समारोह के दौरान यह हादसा हुआ है। इस ब्लास्ट में 7 लोग घायल हुए है। जिन्हें गिद्दड़बाहा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार डेरे में एक सप्ताह से कार्यक्रम चल रहे है। इस दौरान बाबा गंगा राम में लंगर बनाते समय अचानक सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। डाक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट से हादसा हुआ है। इस हादसे 7 लोग जख्मी हुए है। जिसमें से 2 लोगों को यहा लाया गया है। जिनकी पहचान कालू राम पुत्र मिशनचंद और साधु राम के तौर पर हुई है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद एम्स रैफर कर दिया है।

  • पंजाबः चुनाव को लेकर राजा वड़िंग ने मैनिफैस्टो किया जारी, मैट्रों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    पंजाबः चुनाव को लेकर राजा वड़िंग ने मैनिफैस्टो किया जारी, मैट्रों को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि राजा वड़िंग ने कहा कि उनका प्रमुख मकसद लुधियाना की समस्याओं को दूर करना है। इस दौरान उन्होंनेक हाकि सरकारी अस्पताल को एमज जैसा बनाया जाएगा। वहीं यातायात समस्या को हल करने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक लाइटें स्थापित की जाएंगी। वहीं उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को लेकर कहा कि आने वाले में शहर में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ आज के समय में घर जाते में स्नेचिंग की वारदाते हो रही है, वहीं गैंगस्टरों द्वारा व्यापारियों को धमकियां दी जाती है। 

    इसके लिए क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए प्लान तैयार किया गया है। वहीं रेलवे ब्रिज सहित अन्य ब्रिज को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही अधिक से अधिक अंडर पास बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो वादे वह कर रहे है, उसे जल्द पूरा किया जाएंगा। राजा वड़िंग ने कहा कि लुधियाना में मैट्रो चलाने को लेकर विचार किया जाएंगा। इस दौरान तंग बाजारों को लेकर विचार किया जाएंगा, उन्होंने कहाकि वह अन्य पार्टियों की तरह मैट्रों चलाने का वादा नहीं कर रहे है, लेकिन मैट्रों चलाने की कोशिश जरूर की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कुछ काम रह जाएंगे तो वह लुधियाना के लोगों के साथ बात करके उन्हें भी पूरा करेंगे।

    राजा वड़िंग ने बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि बिट्टू हमेशा कहते रहे हैं कि मेरी गृह मंत्री अमित से अच्छी दोस्ती रही है। यदि दोस्ती अच्छी थी तो शहर के लिए बेहतर अस्पताल लाते, लेकिन बिट्टू ने सिर्फ अपने लिए सरकारी कोठियां ली है। वड़िंग ने कहा कि लुधियाना के लोगों को पता होना चाहिए कि उन्होंने विधायक और पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते हुए क्या कार्य किए है। वड़िंग ने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते बादलों का ट्रांसपोर्ट माफिया समाप्त किया था। पहले डेढ़ महीने में सरकारी ट्रांसपोर्ट डेढ़ करोड़ के फायदे में रही। इसी तरह गिद्ड़बाहा के सिविल अस्पताल को भारत सरकार ने पंजाब का सबसे बढ़िया अस्पताल घोषित किया था।

  • पंजाब : लापता युवक का शव नहर से हुआ बरामद, देखें वीडियों

    पंजाब : लापता युवक का शव नहर से हुआ बरामद, देखें वीडियों

    श्री आनंदपुर साहिब : बीते एक सप्ताह से लापता बीबीएमबी के कर्मचारी हरविंद्र टीनू की डैड बॉडी नंगल पुलिस ने भाखड़ा नहर गंगुवाल से बरामद की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 304 और 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी पुष्टि खुद जांच अधिकारी केशव कुमार ने की।

    फिलहाल हरविंद्र टीनू की डैडबॉडी मिलने की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम का महौल बना हुआ और परिवारिक सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस बारे में जानकारी देते जांच अधिकारी एएसआई केशव कुमार ने कहा कि मृतक की पत्नी संतोष ने 14 मई को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक महिला उसके पति हरविंद्र उर्फ टीनू को ब्लैक मेल करती है और 10 मई को वह महिला उसके पति को घर से ले गई थी और उसके उपरांत उसका पति हरविंद्र वापस घर नही आया।

    जांच अधिकारी ने कहा कि हरविंद्र की डैड बॉडी पुलिस ने भाखड़ा नहर से गुंगवाल के निकट से बरामद की है। जिसका पोष्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जाएगा और जिस महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है, उसके नाम का खुलासा उन्होंने नही किया। लेकिन उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • पंजाबः नेशनल हाईवे पर नाड़ जलाने से चारों ओर छाया धुंआ, हादसे की आशंका, देखें वीडियो 

    पंजाबः नेशनल हाईवे पर नाड़ जलाने से चारों ओर छाया धुंआ, हादसे की आशंका, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः फाजिल्का फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर गेहूं के नाड़ों में आग लगा दी गई। आग इतनी भयानक है कि आसमान में उठते धुएं से फाजिल्का फिरोजपुर नेशनल हाईवे जाम हो गया है। गाड़ियों के ब्रेक लग गए। लोगों का कहना है कि बड़ा हादसा होने का डर है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। वीडियो बनाने वाले कार चालक उमेश कुमार ने बताया कि वह अपने साथी भरत खुराना, मनीष शर्मा, रजत कुक्कड़ और पंकज मिड्ढा के साथ फाजिल्का से फिरोजपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक दर्जन स्थानों पर गेहूं के नाड़ों में आग लगी हुई दिखाई दी।

    लेकिन जलालाबाद क्रॉस करने के बाद आमीरखास टोल प्लाजा के नजदीक गेहूं के नाड़ को इतनी भयानक आग लगाई गई कि हाईवे ही ब्लॉक हो गया l वाहन रुक गए l यहां तक कि बड़े हादसे होने का डर बना हुआ हैl आखिरकार उन्होंने गाड़ी की लाइटे जला धुएं को धीरे धीरे धीमिगति से क्रास किया l उन्होंने मांग की है कि प्रशासन को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है ताकि किसानों द्वारा हाईवे के पास गेहूं के नाड़ को आग न लगाई जाए l ताकि इससे होने वाले बड़े हादसों से बचा जा सके l उधर, फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर सेनू दुग्गल का कहना है कि लगातार उनके द्वारा किसानों को गेहूं के नाड़ को आग न लगाने की अपील की जा रही है l ताकि वातावरण प्रदूषित न होने के साथ-साथ हादसों से बचा जा सके l

  • पंजाब : स्कूल टीचर पर बच्ची ने मारपीट के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : स्कूल टीचर पर बच्ची ने मारपीट के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए स्कूल भेजते है। लेकिन स्कूल में भी उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बजाय बेवजह प्रताड़ित किया जाता है। ऐसा ही एक उदाहरण फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के गांव छंगा खुर्द के सरकारी प्राइमरी स्कूल में देखने को मिला।

    जहां चौथी क्लास की पढ़ रही बच्ची ने टीचर पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। बच्ची ने बताया कि स्कूल न आने पर टीचर ने उसे पीटा। जिससे उसके चेहरे पर थप्पड़ के निशान साफ ​​नजर आ रहे है। बच्ची के माता-पिता ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। जहां यह मामला पुलिस तक पहुंच गया।