Blog

  • Punjab News: बाढ़ के बाद इलाके की नुहार बदलने में जुटी सरकार, कैबिनेट मंत्री ने जारी किए चेक, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ के बाद इलाके की नुहार बदलने में जुटी सरकार, कैबिनेट मंत्री ने जारी किए चेक, देखें वीडियो

    पठानकोटः ज़िले के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र भोआ के गांवों में आई बाढ़ के बाद अब राज्य सरकार गांवों की सूरत बदलने में जुट गई है। जिसके कारण सरकार की ओर से गांवों की नुहार बदलने के लिए पंचायतों को धनराशि जारी कर रही है। इसी कड़ी में आज कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने भोआ विधानसभा क्षेत्र की 22 पंचायतों को 87 लाख 80 हज़ार रुपये के चेक जारी किए।

    इस संबंध में जब गांवों के सरपंचों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंत्री लालचंद कटारूचक द्वारा पंचायतों को धनराशि जारी कर दी गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में किसी भी पंचायत को धन की कमी नहीं हुई है।

    उन्होंने कहा कि गांवों के ऐसे काम जो पिछले 15 सालों से आम आदमी पार्टी की सरकार में नहीं हुए थे, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांवों के विकास में किसी भी चीज़ की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने लगभग 22 ग्राम पंचायतों को 87 लाख 80 हज़ार की धनराशि जारी की है। भविष्य में भी पंचायतों को विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी की जाती रहेगी।

  • Punjab News: 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने पर किसानों को सताने लगा बाढ़ का डर, देखें वीडियो

    Punjab News: 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने पर किसानों को सताने लगा बाढ़ का डर, देखें वीडियो

    दरिया में बढ़ते पानी ने बना लिया अलग रास्ता

    फिरोजपुरः सतलुज ने एक बार फिर कहर ढाना शुरू कर दिया। दरअसल, सतलुज नदी में 40 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ज़मीनों में दरार आने लगीं। अभी पिछले दुःख से लोग बाहर भी नहीं निकले थे कि एक बार फिर सतलुज अपना कहर बरपाने लगा है। पहाड़ों और पंजाब में हुई बारिश से सतलुज का जलस्तर फिर बढ़ रहा है। बांधों से सतलुज में छोड़ा गया पानी किसानों की ज़मीनों को फिर से काटकर अपने साथ ले जा रहा है। फिरोज़पुर की सीमा के अधीन आने वाला गांव गट्टी राजोके भारत का आख़िरी गांव है। वहीं पाकिस्तान की तरफ़ से आ रहा पानी जमीनों को काट कर तेज बहाव के साथ बहाकर ले जा रहा है। कई किले ज़मीनें जहां सतलुज में समा गई हैं, वहीं सतलुज ने अलग रास्ता बनाते हुए एक और नदी का रास्ता बनाना शुरू कर दिया है, जिससे किसानों की कई एकड़ ज़मीन नष्ट हो गई हैं। पानी के लगातार बढ़ने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा सरहदी गांवों के लोगों के सिर पर मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि उनकी ज़मीनें कच्ची हैं। इसलिए उन्हें मुआवज़ा भी नहीं मिलता और जो फ़सल बोई गई थी, वह पहले ही बाढ़ का पानी लेकर चला गया है। ऐसे में अब उनकी ज़मीनों को भी ऊपर छोड़ा जा रहा पानी काटकर अपने साथ ले जा रहा है। किसानों ने कहा कि तीसरी मार अब पाकिस्तान की तरफ़ से आ रहे पानी से पड़ रही है, जिससे सतलुज नदी ने एक और रास्ता बना लिया है। इससे उनकी ज़मीनें बर्बाद होकर सतलुज में समा रही हैं। गांव वासियों ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि उनकी ज़मीनों को पक्का कराया जाए ताकि ऐसी मुसीबत के समय उन्हें प्रशासन की ओर मुआवज़ा दिया जा सके और कुछ न कुछ मरहम उनके जख्मों पर लगाया जा सके।
  • Punjab News: उपचुनाव को लेकर अकाली दल वारिस पंजाब दे ने किया उम्मीदवार का ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: उपचुनाव को लेकर अकाली दल वारिस पंजाब दे ने किया उम्मीदवार का ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः तरनतारन में विधानसभा के उपचुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब और समूचे खालसा पंथ ने आज उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संदीप सन्नी के भाई मनदीप सिंह को औपचारिक रूप से उम्मीदवार घोषित किया। संदीप सन्नी इस समय हिन्दू नेता सुधीर सूरी की हत्या मामले में जेल में बंद है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परमजीत सिंह जौहल ने मीडिया को बताया कि यह फैसला खालसा-पंथ की भावनाओं और तरनतारन के लोगों की अपेक्षाओं के अनुसार लिया गया। उन्होंने कहा कि हमने परिवारों की भावनाओं को समझते हुए मनदीप सिंह को उम्मीदवार चुना गया।

    संदीप सन्नी की माता, धर्मपत्नी और पारिवारिक सदस्य इस दौरान मौके पर मौजूद रहे। पारिवारिक सदस्य गुरप्रीत कौर ने बताया कि संदीप सन्नी ने अपनी जिम्मेदारी अपने बड़े भाई मनदीप सिंह को सौंपने का निर्णय किया है, ताकि परिवार की सेवा और पंथ की लड़ाई को आगे ले जाया जा सके। गुरप्रीत कौर ने कहा कि संदीप ने अपनी जिम्मेदारी भाई को दी। वे चाहते हैं कि संगत की सेवा जारी रहे।

    मनदीप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि परिवार और संगत की राजनीतिक व धार्मिक विचार विमर्श के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि वे सभी धार्मिक समुदायों और पार्टियों को एकत्र करके तरनतारन के लोगों की प्रमुख समस्याओं को हल करने के एकजुट होंगे। पार्टी ने प्रेस नोट में नशों की व्यापक समस्या और स्थानीय लोगों की असुरक्षा को चर्चा का केंद्र बनाया है। उन्होंने कहा कि मनदीप को चुनने का मकसद इन मुद्दों पर पंथीय एकजुटता और सामाजिक आवाज उठाना है।

    इस दौरान भाई अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने बताया कि भाई संदीप सिंह सन्नी को पहले चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही थी, जब उनके परिवार से बातचीत की गई और उनके परिवार ने संदीप सिंह से बात कर बड़े भाई मनदीप सिंह का नाम उम्मीदवार के लिए दिया। जिसके बाद पंथ ने मनदीप सिंह को तरनतारन से विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार के तौर उतारा।

  • Jalandhar News: सरेआम पार्क के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: सरेआम पार्क के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला मॉडल हाउस में पार्क के बाहर से एक्टिवा चोरी का सामने आया है। जहां सरेआम चोर एक्टिवा लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि पहले चोर हाथ में फोन लेकर घूमने लगता है और ईधर-उधर देखने लग जाता है।

    जिसके बाद वह एक्टिवा पर बैठकर पार्क में देखने लग जाता है। हालांकि घटना के दौरान सड़क से कुछ लोग भी गुजर रहे है। जब कुछ समय चोर ने मुस्तैदी दिखाई और सफेद रंग की एक्टिवा लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • सड़क हादसे के बाद Vijay Devarkonda ने फैंस को दी Health अपडेट, बोले – ‘सब ठीक है’

    सड़क हादसे के बाद Vijay Devarkonda ने फैंस को दी Health अपडेट, बोले – ‘सब ठीक है’

    मनोरंजन: साउथ और तेलुगू के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ बीते दिन एक हादसा हो गया। एक्टर एक सड़क हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। यह हादसा उनके साथ जोगुलांबा जिले के नेशनल हाईवे-44 पर हुआ। उनकी कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, एक्टर की कार को कोई भी नुकसान नहीं हुआ वहीं राहत की बात यह है कि एक्टर बिल्कुल सेफ हैं। विजय के ड्राइवर ने इस घटना की तुरंत सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी थी जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

    ‘सब ठीक है’

    इस एक्सीडेंट के बाद अब एक्टर विजय ने पहला रिएक्शन भी दिया। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि वह ठीक हैं। अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर विजय ने लिखा कि – ‘सब ठीक है कार को टक्कर लगी है लेकिन हम सब ठीक हैं मैंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया और अभी घर आया हूं सिर में दर्द है लेकिन बिरयानी और नीद से कुछ नहीं होगा तो आप सभी को ढेर सारा प्यार। इस खबर से परेशान मत होइए सब ठीक है’।

    दुर्घटना में नहीं हुआ कोई नुकसान

    इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि – ‘तेलुगु एक्टर विजय देवरकोंडा की कार बीते दिन पुट्टापर्थी से हैदराबाद जाते हुए जोगुलम्बा गडवाल जिले के उंडावल्ली में एक अन्य वाहन के साथ टकरा गई। उनकी कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा है हालांकि इस दुर्घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, एक्टर बीते दिन करीबन 3 बजे पुट्टापर्थी से हैदराबाद कार से जा रहे थे। तभी आगे चल रही बोलेरो गाड़ी अचानक राइट साइड की ओर मुड़ गई इससे उनकी कार बोलेरो के बाएं हिस्से से टकरा गई। कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा है लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। विजय देवरकोंडा और दो अन्य लोग भी कार में सवार थे। वह तुरंत दूसरी गाड़ी में बैठ गए और उनकी टीम ने इंश्योरेंस के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है’।

    कुछ दिन पहले ही हुई सगाई

    रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर विजय और रश्मिका की सगाई 3 अक्टूबर को हुई है। इस मौके पर दोनों के परिवार के लोग और नजदीकी दोस्त ही मौजूद थे हालांकि दोनों ने ऑफिशियली इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं दूसरी और फैंस दोनों की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।  
  • Jalandhar News: कल CM Mann और Kejriwal करेंगे पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत

    Jalandhar News: कल CM Mann और Kejriwal करेंगे पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान कल जालंधर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 5 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट के साथ पंजाब में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत करेंगे। दरअसल, आज 2 दिवसीय दौरे पर अरविंद केजरीवाल पंजाब आ रहे हैं। बताया जा रहा हैकि कल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में मुख्य अतिथि के तौर पर वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में शिरकत करेंगे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ’ਤੇ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ: ਨਿਵੇਸ਼ੀ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਤੋਂ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ ਦੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਤੱਕ

    जबकि वीरवार को केजरीवाल और सीएम 3100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे। जो कि 184 करोड़ रुपए की लागत से होंगे तैयार होंगे। उसी दिन बाद दोपहर चंडीगढ़ में एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स का मुख्यमंत्री मान के साथ शुभारंभ करेंगे।

  • इमीग्रेशन मालिक गोलीकांड मामले में पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने पुल से लगाई छलांग, घायल, देखें वीडियो

    इमीग्रेशन मालिक गोलीकांड मामले में पुलिस को चकमा देकर आरोपी ने पुल से लगाई छलांग, घायल, देखें वीडियो

    यमुनानगर: सढौरा में कुछ दिन पहले इमीग्रेशन मलिक के घर पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं और फिरौती की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी। आज दूसरे आरोपी आदित्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए स्टाफ कार्यालय लाया जा रहा था कि आरोपी आदित्य अचानक पुलिस को चकमा देकर भाग गया और पुल से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना में आरोपी को गंभीर चोटे आई। लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले आरोपी साहिल को पकड़ने के दौरान भी उसने भागने की कोशिश की थी, जिसमें उसकी टांग टूट गई थी।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी आदित्य ने रास्ते में उन्हें बताया कि उसे दस्त आ रही है। इस दौरान उनकी टीम ने मानवीयता दिखाते हुए गाड़ी रोकी और उसे नीचे उतरने की अनुमति दी। इसी दौरान आरोपी आदित्य ने अचानक पुलिस को चकमा देकर हाईवे की ओर दौड़ गया। मौके का फायदा उठाते हुए पुल से नीचे छलांग लगा दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, पुलिस टीम ने तुरंत नीचे पहुंचकर आदित्य को घायल अवस्था में पाया।

    उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसे कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस की सुरक्षा में आरोपी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस अब इस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है ताकि कोई अन्य अप्रिय घटना न हो।

  • Punjab News: सीमेंट से भरे ट्राले में छिपाकर रखा 4 क्विंटल नशा बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: सीमेंट से भरे ट्राले में छिपाकर रखा 4 क्विंटल नशा बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। दरअसल, सीआईए टीम सीमेंट से भरे ट्रक में चालक द्वारा छिपाकर रखा 4 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया है। इस दौरान नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

    डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि बठिंडा की सीआईए टीम बुच्चो रामपुरा रोड पर गश्त के दौरान तैनात थी। इस दौरान शक के आधार पर एक सीमेंट से भरे ट्रक को रोककर तालाशी ली गई। तलाशी के दौरान सीमेंट के गट्टियों के नीचे 20 गट्टे चूरा पोस्त के छिपाकर रखे बरामद हुए।

    उक्त बोरियों में कुल 4 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद किया गया। जब नशे को लेकर ड्राइवर से पूछताछ की गई तो चालक ने बताया कि वह इस चूरा पोस्त को जयपुर-राजस्थान से लेकर आया था और मोगा में इसकी सप्लाई करनी थी। पुलिस ने कहा कि चालक को गिरफ्तार करके जांच-पड़ताल की जा रही है। ड्राइवर को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Jalandhar News: जय श्री राम नारे को लेकर छिड़ा हिंदू-मुस्लिम विवाद हुआ खत्म, देखें Live

    Jalandhar News: जय श्री राम नारे को लेकर छिड़ा हिंदू-मुस्लिम विवाद हुआ खत्म, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के डिप्टी दफ्तर के बाहर कुछ दिन पहले मुस्लिम भाईचारे की ओर से आई लव मोहम्मद को लेकर प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान एक्टिवा सवार योगेश मैणी द्वारा वहां पर जय श्री राम के नारे लगाए गए थे। जहां योगेश ने मुस्लिम भाईचारे पर मारपीट करने और एक्टिवा की चाबी छीनने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद दोनों समुदाय में विवाद ने तूल पकड़ ली थी। वहीं आज शहर के दिग्गज नेताओं ने इस विवाद को बैठकर खत्म करवा दिया है। घटना के दौरान दिग्गज नेताओं के साथ योगेश मैणी और आयूब खान मौजूद रहे।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਜਲੰਧਰ ’ਚ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਂਝ ਦੀ ਜਿੱਤ: ਹਿੰਦੂ-ਮੁਸਲਮਾਨ ਤਣਾਅ ਮੁੱਕਿਆ, ਦੋਹਾਂ ਧਿਰਾਂ ਨੇ ਗਲ ਸੁਲਝਾਈ

    मामले की जानकारी देते हुए योगेश मैणी ने कहा कि कुछ दिन पहले जो घटना हुई है, वह नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहाकि शहर में त्यौहारी सीजन चल रहा है, ऐसे में सभी को मिलकर त्यौहार को मनाना चाहिए और इस विवाद को खत्म करना चाहिए। वहीं आयूब खान ने कहा कि इस विवाद को लेकर राजनीतिक विवाद ने तूल पकड़ लिया था। उन्होंने कहा कि योगेश बड़ा भाई है और रहेंगा। आयूब ने कहाकि भाईचारक सांझ को बढ़ाते हुए इस बार योगेश के साथ मिलकर दीपावली के पर्व को मनाएंगे।

  • Jalandhar News: साढ़े 3 वर्षीय बच्ची को लेकर महिला फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: साढ़े 3 वर्षीय बच्ची को लेकर महिला फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के हरगोविंद सिंह नगर में बच्ची को उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर बच्ची की मां ने बताया कि उसके पति की 2 शादियां हुई है। पीड़िता ने सौतन पर बच्चा उठाकर ले जाने के आरोप लगाए है। पीड़िता का कहना हैकि वही महिला उसका बच्चा लेकर फरार हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    दूसरी ओर पीड़िता द्वारा घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा कहा गया है कि वह मामले की गहनता से जांच कर रहे है। पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है, जल्द बच्चे को ढूंढकर पीड़ित महिला के हवाले कर दिया जाएगा।

    वहीं परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। शबनम ने कहाकि उसकी साढ़े 3 साल की परी को लेकर रोली नामक महिला फरार हो गई। वह महिला को फैक्टरी में काम के दौरान से पहचानती है। उक्त महिला भाई के साथ किसी फैक्टरी में काम करती है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला की गोद में एक बच्चा है और दूसरा बच्चा उसके साथ पैदल जा रहा है।