Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਸੈਰ ਕਰਨ ਗਈਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਸੈਰ ਕਰਨ ਗਈਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਬਣਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪਿੰਡ ਘੁਰਾਲਾ ਵਿਖੇ ਸੋਮਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਸੈਰ ਲਈ ਨਿਕਲੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਰੋਕ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਵਾਲੀਆਂ ਅਤੇ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਚੂੜੀਆਂ ਖੋਹ ਲਈਆਂ ਅਤੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨਿਰਮਲਾ ਦੇਵੀ ਪਤਨੀ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਘੁਰਾਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸੋਮਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਆਪਣੀ ਗੁਆਂਢੀ ਅਮਰਜੀਤ ਕੌਰ ਨਾਲ ਪਿੰਡ ਦੇ ਬਾਹਰ ਸੈਰ ਕਰਨ ਆਈ ਸੀ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਸੈਰ ਕਰਕੇ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ਤਾਂ ਉਸ ਨੇ ਪਲਸਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ‘ਤੇ ਸਵਾਰ 3 ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਨੂੰ ਦੇਖਿਆ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੂੰਹ ਕੱਪੜੇ ਨਾਲ ਬੰਨ੍ਹੇ ਹੋਏ ਸਨ।

    ਜਦੋਂ ਉਹ ਪੈਦਲ ਵਾਪਸ ਗੋਦਾਮਾਂ ਨੇੜੇ ਪੁੱਜੀ ਤਾਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਰੋਕ ਲਿਆ ਅਤੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ ਦਿਖਾ ਕੇ ਉਸ ਦੀਆਂ ਸੋਨੇ ਦੀਆਂ ਮੁੰਦਰੀਆਂ ਉਤਾਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ। ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀਆਂ ਮੁੰਦਰੀਆਂ ਉਤਾਰ ਰਹੀ ਸੀ, ਜਦੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੁੱਧ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਾਲਾ ਵਿਅਕਤੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਰੁਕਿਆ। ਔਰਤ ਨੇ ਸਬੰਧਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਰਿਵਾਲਵਰ ਕੱਢ ਕੇ ਦੁੱਧ ਡਲਿਵਰੀ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਮੱਥੇ ‘ਤੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸ ਨੂੰ ਉਥੋਂ ਚਲੇ ਜਾਣ ਲਈ ਕਿਹਾ।

    ਘਬਰਾ ਕੇ ਉਕਤ ਵਿਅਕਤੀ ਵੀ ਉਥੋਂ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਉਸ ਦੇ ਗੁੱਟ ‘ਤੇ ਪਈਆਂ ਚੂੜੀਆਂ ਉਤਾਰਨ ਲਈ ਵੀ ਕਿਹਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਚੂੜੀਆਂ ਵੀ ਲਾਹ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਲੁਟੇਰੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ’ਤੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਉਸ ਨੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਸ ਨੇ ਘਟਨਾ ਵਾਲੀ ਥਾਂ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबः SYL के मुद्दे को लेकर कांग्रेसी नेताओं पर चला वॉटर कैनन, देखें वीडियो 

    पंजाबः SYL के मुद्दे को लेकर कांग्रेसी नेताओं पर चला वॉटर कैनन, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़: सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के मुद्दे पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मांग पत्र सौंपने जा रहे कांग्रेसी नेताओं पर चंडीगढ़ पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिगेट्स को तोड़ने की कोशिश की। जिसमें वह कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने पहले वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर कार्यकर्ताओं तितर-बितर कर दिया। बाद में पुलिस ने बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह पंजाब का दुर्भाग्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री न तो शिक्षित है और न ही उनके पास प्रशासन को चलाने का अनुभव। बाजवा ने कहा मुख्यमंत्री 12वीं पास है।

    निजी रूप से भी मुख्यमंत्री में खासी खामियां है। जिसके कारण वह पंजाब का नुकसान करवा सकते है बाजवा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ तालमेल बैठा रखा है। इसी कारण सरकारी कोठी में हरियाणा के आप नेता अशोक तंवर पंजाब से पानी की मांग करते है। बाजवा ने कहा कि पंजाब में नहर को लेकर न तो सर्वे होने देंगे और न ही पानी जाने देंगे। अगर केंद्र सरकार के पानी की मौजूदा स्थिति का सर्वे करवाना है तो वह करवा लें। क्योंकि पंजाब के पास पानी नहीं हैं। इससे पहले कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि पानी पर राजनीति छोड़ कर ड्रिप इरीगेशन को प्रोत्साहित करना चाहिए।

    इससे दोनों राज्यों की पानी की कमी पूरी हो सकती है। क्योंकि पंजाब में प्रति वर्ष पानी एक मीटर नीचे जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद शातिर है। उन्हें मुद्दों पर से ध्यान भटकाना आता है। मुद्दा तो यह है कि पंजाब के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह तो नहर बनाना चाहते हैं लेकिन विपक्ष और किसान संगठन नहीं बनने दे रहे है लेकिन मुख्यमंत्री ने विपक्ष को बहस की चुनौती दे, मुद्दे को भटकाने की कोशिश की। वड़िंग ने कहा कि हमेशा विपक्ष सत्ताधारी से जवाब मांगता है लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान विपक्ष से जवाब मांग रहे है।

    उन्होंने भी दोहराया कि पंजाब के पास पानी नहीं है, किसी दूसरे राज्य को पानी नहीं दे सकते है। प्रदेश प्रधान ने कहा कि राज्यपाल पूरे पंजाब का दौरा करते है। उन्हें केंद्र को यह भी बताना चाहिए कि पंजाब के पास पानी नहीं है। 70 फीसदी किसान ट्यूबवेल से अपने फसलों की सिंचाई कर रहे है। वड़िंग ने यह भी कहा कि पंजाब के पास कभी भी फालतू पानी नहीं था। बता दें कि नहर बनाने का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। वहीं, पानी की बौछारों के बीच कई नेताओं की पगड़ियां उतर गई। जिसें कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह भी शामिल हैं। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर कांग्रेस के कार्यक्रम से दूर रहे। 

  • वायरल वीडियो में पुलिस ने शव के साथ किया ऐसा व्यवहार

    वायरल वीडियो में पुलिस ने शव के साथ किया ऐसा व्यवहार

    नई दिल्ली : सड़क हादसे में किसी की मौत हो जाए तो उसकी लाश का पोस्टमार्टम कराने के साथ पुलिस की जिम्मेदारी होती है कि वह उसके परिजनों की तलाश करे। लेकिन यहां तो बिहार पुलिस की टीम ने कुचली हुई लाश को जैसे-तैसे उठाकर नहर में फेंक दिया। मुजफ्फरपुर से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। फकुली पुलिस ने मानवता शर्मसार करने वाली हरकत की है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच- 22 पर दुर्घटना में मृत पड़े व्यक्ति की डेड बॉडी को उठाकर पुलिसवालों ने नहर में फेंक दिया।

    इस दौरान किसी ने पुलिसवालों के इस कारनामे का वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। लोग पुलिस की इस कारतूत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस पर लाश के साथ अमानवीय कृत्य की खबरें कई बार आयी हैं, लेकिन इस तरह से लाश को उठाने और नहर में गिराने का ऐसा वीडियो पहली बार सामने आया है। फकुली ओपी क्षेत्र के एनएच-22 पर ढोढी नहर पुल के निकट एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने अमानवीय कृत्य करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की बजाय नहर में फेंक दिया।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि मानवता को शर्मसार करने वाला यह दृश्य फकुली ओपी के पुलिसवालों का है, जो मृत व्यक्ति की डेड बॉडी को नहर में फेंकते दिखे। प्रभारी मोहन कुमार ने बताया कि कुछ पार्ट को पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। कुछ पार्ट जो सड़क से चिपक गया था, उसे नहर में प्रवाह कर दिया गया। लोगों के आरोप और वायरल वीडियो की भी जांच करवाई जा रही है।
     

  • जालंधरः आटे की चक्की से चोरी करता व्यक्ति काबू, देखें CCTV

    जालंधरः आटे की चक्की से चोरी करता व्यक्ति काबू, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के घासमंडी डाकखाने के पास स्थित आटे की चक्की से 2 से 3 बार चोरी हो चुकी है। वहीं इस मामले में आज दुकान मालिक ने एक चोर को रंगे हाथों काबू कर लिया, जबकि इस घटना के दौरान चोर के 2 अन्य साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए। वहीं इससे पहले भी दुकान में हुई घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उक्त पुरानी सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर अंदर वारदात को अंजाम देने के लिए दुकान में जाता है, जबकि उसके अन्य साथी दुकान के बाहर निगरानी कर रहे होते है।

    हालांकि उस दौरान वह घटना को अंजाम देने में कामयाब हो जाता है। लेकिन आज दोबारा वह चक्की पर वारदात को अंजाम देने के लिए आता है तो दुकान मालिक व अन्य लोगों द्वारा चोर को काबू कर लिया गया। दुकान मालिक ने बताया कि 30 किलो आटे की बोरी चुराकर वह भागने की कोशिश करने लगा था, जिसे मौके पर काबू कर लिया गया। हालांकि इस घटना के दौरान अन्य 2 साथी मौके से फरार हो गए। इस दौरान लोगों ने उसकी जमकर धुनाई करते हुए उसके बाल काट दिए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि उक्त चोर पहले भी कई बार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस दौरान आज एक बार फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देने आया था। 

    जिसे लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि वह भार्गव कैंप का रहने वाला है और वह नशे का आदी है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उक्त चोर के साथ 2 अन्य व्यक्ति वारदात को अंजाम देते है। लेकिन वह दोनों मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर चोर ने इस मामले को लेकर बताया कि नशे की आपूर्ति के लिए चोरी करता है। जिसके बाद उसने कहा कि सामान को बेचकर नशा लेता है। इस दौरान चोर ने बताया कि पहले भी वह उक्त दुकान से आटा चोरी करके फरार हो गया था और आज भी वह आटा चोरी करने के लिए आया था। आरोपी ने बताया कि चप्पलों का काम करता है। पीड़ित दुकान मालिक ने कहा कि उनके पास सीसीटीवी मौजूद थे। जिसमें उक्त चोर पहले भी उनकी दुकान से 30 किलो आटे की बोरी चोरी करके फरार हो गया। लेकिन आज उन्होंने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है।

  • दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाकर, बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

    दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाकर, बनाया वर्ल्ड रिकार्ड

    नई दिल्ली : राजस्थान के भीलवाड़ा के हरी सेवा धाम उदासीन आश्रम में इतिहास रचा गया। यहां विश्व की सबसे बड़ी 185 किलो वजनी रोटी बनाई गई और विश्व रिकार्ड बनाया गया। विश्व की सबसे बड़ी रोटी का रिकार्ड पहले जामनगर गुजरात के नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज था। बीते 8 अक्टूबर को हरिशेवा उदासीन आश्रम में सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विश्व की सबसे बड़ी रोटी बनाने का आयोजन किया गया था।

    आश्रम के महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज उदासीन के देखरेख में आयोजनकर्ता बीजेपी जिला प्रवक्ता राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी की अध्यक्षता में ये रोटी बनी। वहीं आचार्य पंडित सत्यनारायण शर्मा और पंडित मनमोहन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर अग्नि प्रज्वलित कर अन्नपूर्णा स्तोत्र के पाठ के साथ रोटी को सेंकना शुरू किया था। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम ने इस अनूठे प्रयास के लिए सभी को बधाई दी। 

    2000 ईटों का बना था चूल्हा 

    महामंडलेश्वर कहा कि, ये लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़े रखने का अद्भुत प्रयास है। आयोजन के अध्यक्ष बीजेपी जिला प्रवक्ता राजस्थानी जनमंच अध्यक्ष कैलाश सोनी द्वारा विश्व कीर्तिमान स्थापित करने हेतु 185 किलो वजन 11.15 x 11.15 फीट के आयात पर रोटी बनायी गई। इस विशालकाय रोटी को बनाने के लिए 2000 ईटों पर शुद्ध मिट्टी का लेप लगाकर एवं 1000 किलो कोयले से एक चूल्हा बनाया गया था। रोटी को एक स्टील के 20 फीट के लंबे पाइप से बेला गया। वहीं लगभग 70 एमएम की मोटी रोटी को बनाने के लिए एक विशेष प्रकार का विशालकाय तवा तैयार किया गया, जिसकी लंबाई चौड़ाई 16 फीटX12 फीट और इसका वजन 1000 किलो था। 

  • जालंधरः नगर निगम के खिलाफ यूनियनों ने किया प्रदर्शन

    जालंधरः नगर निगम के खिलाफ यूनियनों ने किया प्रदर्शन

    जालंधर, ENS: नगर निगम प्रशासन के खिलाफ अलग-अलग यूनियनों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत आज निगम के ठेका कर्मचारियों की अलग-अलग यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर निगम में ठेके और आउटसोर्स पर काम करने वाले कर्मचारियों ने जेसीबी मशीनें, ट्रक, ट्रालियां इत्यादि मशीनरी यार्ड से लाकर प्रशासनिक परिसर में खड़ी कर दी। इसके बाद कमिश्वर दफ्तर में बैठ कर धरना लगाया और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वहीं मामले की जानकारी देते हुए प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांग यह है कि कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

    प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि वह प्रशासन को अलग-अलग समय पर मांग पत्र भेजकर अपनी उचित मांगों को लागू करने के बारे में सूचित कर चुके है। कर्मियों का कहना है कि इसके बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। इस की कारण आज उन्होंने निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता खुद ही कहते थे कि ठेकेदारी प्रथा को खत्म कर भविष्य में सीधी पक्की भर्ती की जाएगी और ठेका मुलाजिमों को पक्का किया जाएगा। लेकिन दोनों ही वादों पर सरकार खरी नहीं उतरी है।

    यूनियन के नेताओं ने निगम में धरने के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक भी की। यूनियन के प्रधान पवन बावा ने कहा कि अधिकारियों ने मांगों पर विचार विमर्श के बाद उसकी प्रोसिडिंग देने के वादा किया है। फिलहाल कूड़ा लिफ्टिंग का काम शुरू कर रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग यूनियनों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो मजबूरन उन्हें संघर्ष तेज करना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

  • 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

    5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान

    नई दिल्लीः  केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार 9 अक्टूबर दोपहर 12 बजे आकाशवाणी के रंगभवन ऑडिटोरियम में राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 एक चरण में होंगे। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 23 नवम्बर को होगा। 3 दिसंबर को राजस्थान चुनाव की मतगणना होगी। साथ 3 दिसम्बर को ही राजस्थान चुनाव का रिजल्ट आएगा। इसके साथ ही अन्य चार राज्यों के भी चुनाव रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव डेट के ऐलान के साथ ही राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अप्रैल-मई 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होंगे। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं। राजस्थान विधानसभा का टर्म 14 जनवरी 2024 को समाप्त हो रहा है।

    राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की अहम बातें

    – राजस्थान में आचार संहिता लागू।
    – 30 अक्टूबर से नामिनेशन की प्रक्रिया।
    – 6 नवम्बर नामिनेशन दाखिल करने की अंतिम डेट।
    – 7 नवम्बर को नामांकन पत्रों की स्कूटनी होगी।
    – 9 नवम्बर को नामांकन पत्रों की वापसी।

    राजस्थान में 5.26 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार 2023

    राजस्थान चुनाव 2023 में 5.26 करोड़ मतदाता नई सरकार चुनेंगे। इस बार 48 लाख 91 हजार 545 लाख वोटर्स बढ़े हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरुष, जबकि 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता हैं। ट्रांसजेंडर वोटर्स 606 हैं, वहीं पीवीटीजी (सहरिया आदिवासी) मतदाता 77,343 हैं।

    राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 का लेखा-जोखा

    राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में कुल 2,294 उम्मीदवार मैदान में थे। राजस्थान में प्रति निर्वाचन क्षेत्र औसतन 11 प्रत्याशी मैदान में थे।मतदाताओं की संख्या 3,53,90,876 थी, इनमें 1,83,44,351 पुरुष, 1,70,46,450 महिलाएं और 75 थर्ड जेंडर्स शामिल थे।। पुरुषों का मतदान 73.49 फीसद, महिलाओं का 74.67 फीसद और कुल मतदान 74.06 फीसद रहा।

    फ्लैशबैक- वर्ष 2018 का चुनाव कार्यक्रम

    चुनाव की तारीख 7 दिसंबर 2018 थी और परिणाम 11 दिसंबर 2018 को घोषित किया गया था। आयोजन तारीख दिन
    – नामांकन की तिथि- 12 नवंबर 2018
    – नामांकन दाखिल की अंतिम तिथि- 19 नवंबर 2018
    – नामांकन जांच – 20 नवंबर 2018
    – उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि- 22 नवंबर 2018
    – मतदान की तिथि- 7 दिसंबर 2018 शुक्रवार
    – गिनती और परिणाम की तारीख – 11 दिसंबर 2018।

    बीते 5 चुनावों में राजस्थान में इतने फीसदी हुए मतदान

    1998 – 63 फीसद
    2003 – 67 फीसद
    2008 – 66 फीसद
    2013 – 75 फीसद
    2018 – 74 फीसद।

  • पंजाब: सुखपाल खेहरा मामले में HC ने सरकार को जारी किया नोटिस

    पंजाब: सुखपाल खेहरा मामले में HC ने सरकार को जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़: भुलत्थ से कांग्रेस के विधायक सुखपाल खेहरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुखपाल खैहरा ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए इस आदेश को रद्द करने की मांग की है। अपनी याचिका में खेहरा ने कहा है की उन्हें इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली हुई है, बावजूद इसके उन्हें इस मामले में गिरफ्तार करना ना सिर्फ गलत है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उलंघन भी है।पिछले वीरवार को जस्टिस विकास बहल ने निजी कारणों से सुनवाई से इनकार करते हुए याचिका को मुख्य न्यायाधीश को रेफर कर दिया था।

    जिसके बाद आज याचिका पर जस्टिस अनूप चितकारा ने सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर कल तक जवाब दाखिल करने के आदेश दे दिए हैं। एनडीपीएस के 2015 में दर्ज मामले में एसआईटी द्वारा की गई गिरफ्तारी व निचली अदालत द्वारा उनकी हिरासत बढ़ाने के आदेश को खेहरा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए चुनौती दी थी। इसके साथ ही उन्हें इस मामले में जमानत पर रिहा करने की भी अपील की गई थी। खेहरा ने कहा था कि उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष के कारण यह कार्रवाई की जा रही है।

    खेहरा ने अपनी याचिका में गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए इस कार्रवाई को रद्द करने की मांग की है। इसके साथ ही उनको न्यायिक हिरासत में भेजने के निचली अदालत फैसले को भी रद्द करने की मांग की। खेहरा को 2015 के ड्रग्स मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 2021 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया गया था। 2022 में उन्हें जमानत मिल गई थी। फरवरी 2023 में शीर्ष अदालत ने ड्रग्स मामले में खेहरा के खिलाफ समन आदेश को रद्द कर दिया। खेहरा को 28 सितंबर को पंजाब पुलिस ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।

  • जालंधरः चोरी करते व्यक्ति को काबू कर लोगों ने काटे बाल, देखें Live

    जालंधरः चोरी करते व्यक्ति को काबू कर लोगों ने काटे बाल, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर के घासमंडी डाकखाने के पास चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां लोगों ने चोर को आटे की चक्की से चोरी करता हुआ रंगे हाथों काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने उसकी जमकर धुनाई करते हुए उसके बाल काट दिए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि उक्त चोर पहले भी कई बार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस दौरान आज एक बार फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देने आया था। 

    जिसे लोगों ने काबू कर लिया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि वह भार्गव कैंप का रहने वाला है और वह नशे का आदी है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उक्त चोर के साथ 2 अन्य व्यक्ति वारदात को अंजाम देते है। लेकिन वह दोनों मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर चोर ने इस मामले को लेकर बताया कि नशे की आपूर्ति के लिए चोरी करता है। जिसके बाद उसने कहा कि सामान को बेचकर नशा लेता है। इस दौरान चोर ने बताया कि पहले भी वह उक्त दुकान से आटा चोरी करके फरार हो गया था और आज भी वह आटा चोरी करने के लिए आया था। आरोपी ने बताया कि चप्पलों का काम करता है। पीड़ित दुकान मालिक ने कहा कि उनके पास सीसीटीवी मौजूद थे। जिसमें उक्त चोर पहले भी उनकी दुकान से 30 किलो आटे की बोरी चोरी करके फरार हो गया। लेकिन आज उन्होंने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। 

  • पंजाबः तेजधार हथियार से महिला का किया कत्ल

    पंजाबः तेजधार हथियार से महिला का किया कत्ल

    मालेरकोटला: सरोद रोड चुंगी नजदीक स्थित देर रात 2.30 बजे दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां झुग्गी में रहते एक परिवार की महिला का तेजधार हथियार के साथ हमला करके उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के दौरान हमलावर ने परिवार के 2 ओर सदस्यों पर हमला कर गंभीर रूप में घायल कर दिया। मृतक की पहचान सुनीता उर्फ मीना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुनीता 2 बच्चों की मां है। वहीं दूसरी ओर हादसे में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे राजिन्द्र अस्पताल पटियाला रैफर कर दिया। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या करने वाला राज कुमार मृतक महिला का रिश्ते में जीजा बताया जा रहा है। राज कुमार पुत्र सुक्खा का विवाह मृतक महिला की बहन के साथ हुआ था।

    परंतु विवाह उपरांत उन दोनों के रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा रहने के कारण राज कुमार ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों ने उसकी तलाकशुदा पत्नी का किसी ओर जगह विवाह कर दिया। जिस कारण राज कुमार ससुराल परिवार के साथ रंजिश रखता आ रहा था। उसी रंजिश में राज कुमार गत देर रात्रि मालेरकोटला के सरोद रोड में घटनास्थल पर पहुंचा और देर रात झुग्गी में दाखिल होकर तेजधार हथियार के साथ पारिवारिक सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में सुनीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मृतका का पति हनी और एक अन्य पारिवारिक मैंबर रवि गंभीर रूप में घायल हो गए हैं। पुलिस ने विजय कुमार के बयानों पर राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।