Blog

  • एनएसएस यूनिट खड्ड कॉलेज ने सीएम राहत कोष में 35100 की राशि डिप्टी सीएम को की भेंट

    एनएसएस यूनिट खड्ड कॉलेज ने सीएम राहत कोष में 35100 की राशि डिप्टी सीएम को की भेंट

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय  कॉलेज खड्ड की ओर से एन एस एस यूनिट की ओर से  प्रिंसीपल राजेंद्र शर्मा ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को सीएम राहत कोष के लिए 35100 का चेक भेंट किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो आरती शर्मा समेत एनएसएस यूनिट की ओर से संगम अजय साक्षी पुष्पेंद्र सुनैना राजेश आशा लवप्रीत राहुल मोहित सागर सक्षम आदि उपस्थित रहे। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने एनएसएस वालंटियर की सेवाओं को सराहनीय करार दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
  • समाजिक क्षेत्र में किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए शहीद लाला जगत नारायण को सदैव याद रखा जाएगा: उप मुख्यमंत्री

    समाजिक क्षेत्र में किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए शहीद लाला जगत नारायण को सदैव याद रखा जाएगा: उप मुख्यमंत्री

    शहीद लाला जगत नारायण की 42वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में बोल मुकेश अग्निहोत्री
    ऊना/सुशील पंडित: शहीद लाला जगत नारायण की 42वीं पुणयतिथि पर जोनल अस्पताल ऊना में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद लाला जगत नारायण एक सच्चे देशभक्त, क्रांतिकारी व समाजसेवक थे। उन्होंने शांति व सदभावना को कायम रखने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्होंने न केवल देश की राजनीति में बल्कि पत्रकारिता व समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि शहीद लाला जगत नारायण को समाजिक क्षेत्र में किए गए विभिन्न उतकृष्ट कार्यों के सदैव याद रखा जाएगा। 
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान ही जीवन दान है और रक्तदान करना ही मानव जीवन में सबसे बड़ी सेवा है जिसमें सभी वर्गाे के लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। रक्तदान करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पडता है, जबकि व्यक्ति ज्यादा स्वस्थ रहता है तथा दिए गए रक्त की पूर्ति चंद घंटों में ही पूरी हो जाती है। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने पंजाब केसरी समूह तथा रोटरी क्लब द्वारा समाजसेवा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे ताकि जिला के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सीय सुविधओं को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के मुख्य ंअस्पतालों में भी विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने पीजीआई के निदेशक से मुलाकत करके उन्हें ऊना पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के कैम्पस कार्य तथा यहां होने वाली स्टाफ भर्तियों के कार्यों में तेज़ी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिला में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर खुलने से जिला ऊना के लोगों को अपने घर-द्वार पर ही चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके साथ ही अन्य पड़ोसी जिलों के व्यक्तियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
    इस अवसर पर सीएमओ संजीव कुमार वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू, सीडीपीओ कुलदीप दयाल,प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र कंवर, मुनिंदर अरोड़ा, अमित शर्मा, विशाल शांडिल्य, चन्द्र मोहन, विशाल स्याल सहित जिला के अन्य प्रेस रिपोर्टर उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ਦੀ ਗਰੀਬੀ ਦੂਰ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਦੇਸ਼ ਗਿਆ ਵਿਅਕਤੀ, ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਸੀ ਗਲਤ ਕੰਮ, ਜਾਨ ਬਚਾਕੇ ਪੁਹੰਚਿਆ ਵਾਪਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ਦੀ ਗਰੀਬੀ ਦੂਰ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਦੇਸ਼ ਗਿਆ ਵਿਅਕਤੀ, ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਸੀ ਗਲਤ ਕੰਮ, ਜਾਨ ਬਚਾਕੇ ਪੁਹੰਚਿਆ ਵਾਪਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਬੁਹਤ ਸਾਰੇ ਨੌਜਵਾਨ ਲੜਕੇ ਲੜਕੀਆਂ ਹਨ ਜੋ ਆਪਣਾ ਭਵਿੱਖ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਿਦੇਸ਼ ਦਾ ਰੁੱਖ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਫਿਰ ਜਦ ਕਿਸੇ ਗਲਤ ਏਜੇਂਟ ਰਾਹੀਂ ਬਾਹਰ ਜਾਕੇ ਫੱਸ ਜਾਂਦੀਆਂ ਤਾਂ ਫਿਰ ਰੌਂਦੇ ਕੁਰਲਾਉਂਦੇ ਹਨ, ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਵਾਪਿਸ ਆਉਣ ਲਈ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਆਪਣੀਆਂ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਉੱਤੇ ਵਾਇਰਲ ਕਰਕੇ ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਸੰਨੀ ਜੋ ਕਿ ਸੁੰਦਰ ਨਗਰ ਬਟਾਲੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਬਟਾਲੇ ਤੋਂ ਦੁਬਈ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਵਿਆਜ ਤੇ ਪੈਸੇ ਚੁੱਕਕੇ ਪਰ ਉੱਥੇ ਲਗਾਤਾਰ 2 ਮਹੀਨੇ ਰਹਿਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਕੋਈ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ। ਜੇਕਰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਲੜਕੀਆਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਦਾ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਕਿਸੇ ਤਰਾਂ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਕੇ ਵਾਪਿਸ ਆਪਣੇ ਘਰ ਭਾਰਤ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅਪੀਲ ਕਰਦਾ ਹੈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਹੀ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਕੇ ਕੋਈ ਕੰਮ ਕਰ ਲੈਣ ਜਾ ਫਿਰ ਕਿਸੇ ਚੰਗੇ ਏਜੇਂਟ ਰਾਹੀਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ। ਵਿਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਵਾਪਿਸ ਆਏ ਵਿਅਕਤੀ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਘਰਵਾਲੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੁਹਤ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਾਲ ਵਿਦੇਸ਼ ਗਿਆ ਸੀ ਤਾਂ ਜੋ ਘਰ ਦੀ ਗਰੀਬੀ ਦੂਰ ਕਰ ਸਕਾਂ। ਪਰ ਨਹੀਂ ਸੀ ਪਤਾ ਕਿ ਉਥੇ ਜਾਕੇ ਗਲਤ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਪਵੇਗਾ। ਭੁੱਖੇ ਵੀ ਰਹੇ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਵੀ ਸਹਿਣ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਗਲਤ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਆਪਣਾ ਚੋਰੀ ਪਾਸਪੋਰਟ ਕਰਕੇ ਘਰੋਂ ਟਿਕਟ ਪਵਾਕੇ ਵਾਪਿਸ ਭਾਰਤ ਆਪਣੇ ਘਰ ਆਇਆ ਅਤੇ ਇਨਸਾਫ ਮੰਗ ਰਿਹਾ ਹਾਂ ਕਿ ਕਰਜੇ ਤੇ ਪੈਸੇ ਚੁੱਕੇ ਸਨ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਲਈ ਜੋ ਕਿ ਏਜੇਂਟ ਵਾਪਿਸ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਿਹਾ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਘਰਵਾਲੀ ਨੇ ਵੀ ਰੌਂਦੇ ਕੁਰਲਾਉਂਦੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ।

  • पंजाब में पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट

    पंजाब में पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट

    चंडीगढ़: दिल्ली में शनिवार सुबह से जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। इस कॉन्फ्रेंस के महत्व को देखते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    पंजाब की ओर से यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और कार्रवाई करने के उद्देश्य से की जा रही है।

  • पंजाब :  15 किलोग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : 15 किलोग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पिछले दिनों में बाढ़ ग्रस्त सरहदी इलाकों के कई बड़े नशा तस्कर बाढ़ की आड़ में हेरोइन की खेप को पाकिस्तान से भारत की सीमा में लाने में कामयाब हुए थे। मगर काउंटर इंटेलीजेंस की पुलिस ने इन सभी नशा तस्करों से पाकिस्तान की ओर से लाई हैरोइन की खेप के साथ पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इस मुहिम के चलते एक बार फिर काउंटर इंटेलीजेंस फिरोजपुर की पुलिस ने फिर बड़ी सफलता हासिल की है।

    काउंटर इंटेलीजेंस फिरोजपुर की पुलिस ने फाजिल्का के सरहदी गांव मुहार जमशेर के प्रीतम सिंह एक नशा तस्कर को पकड़ा है।जो अपनी ट्राली में तुड़ी भरकर उसमें नशे की बड़ी खेप छुपा कर आ रहा था। तभी काउंटर इंटेलीजेंस की पुलिस को इस पर शक हुआ। इसको पूछताछ करने के बाद ट्रॉली की छानबीन की गई, तो तुड़ी के नीचे छुपाई हुई 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर से गिरकर मरीज की मौत, 3 कर्मचारी सस्पेंड

    पंजाबः सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर से गिरकर मरीज की मौत, 3 कर्मचारी सस्पेंड

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में 27 अगस्त को स्ट्रेचर से गिरकर मरीज की हुई मौत के मामले में डीसी की जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि अन्य पर लीगल एक्शन लेने की तैयारी है। सिविल अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इलाज में लापरवाही की वज़ह से मौत होने का मामला गंभीर है। विभाग इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहा है। इस मामले में जिनकी भी लापरवाही सामने आयी है, उन पर कार्रवाई होगी। सेहत मंत्री ने इमर्जेंसी और सभी वार्ड का दौरा किया।

    मरीजों से इलाज व्यवस्था के बारे में जाना। अभी वे अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के साथ मीटिंग कर रहे हैं। बता दें कि सिविल अस्पताल में 27 अगस्त की रात एक वार्ड में स्ट्रेचर से गिरने के कारण एक मरीज की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच के लिए एसएमओ डा. मनदीप कौर ने तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड का गठन किया। मेडिकल बोर्ड में आपातकालीन सेवाओं के प्रभारी डा. चरणकमल, हाउस सर्जन डा. अमनप्रीत कौर और हड्डी विभाग के एक डॉक्टर को शामिल किया गया है। मेडिकल बोर्ड दो दिन में अपनी रिपोर्ट देने को कहा था।

    इसके अलावा रात में आपातकालीन सेवाओं के लिए तैनात ईएमओ और नर्सिंग स्टाफ को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें पूछा गया कि अगर सड़क हादसे में घायल कोई मरीज सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया तो उसे स्थिर होने से पहले वार्ड में क्यों भेज दिया गया। उसका उपचार इमरजेंसी में ही क्यों नहीं किया गया। वॉर्ड के स्टाफ से भी जवाब मांगा गया है कि स्ट्रेचर से मरीज कैसे गिर गया। क्या उस दौरान स्टाफ ने उसकी देखरेख नहीं की। अगर मरीज गिरा, तो उसे तुरंत उठाकर इमरजेंसी में शिफ्ट क्यों नहीं किया गया। उसे वहीं स्ट्रेचर पर ही पड़े क्यों रहने दिया गया।

  • जालंधरः पुलिस ने 12 किलो हेरोइन की बरामद, डीजीपी ने दी जानकारी

    जालंधरः पुलिस ने 12 किलो हेरोइन की बरामद, डीजीपी ने दी जानकारी

    3 दिनों में 21 किलो हेरोइन पकड़ी

    जालंधर,ENS: पंजाब पुलिस ने सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक ऑपरेशन में 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। जालंधर देहात पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन के दौरान की गई। इसके साथ ही जिला पुलिस ने 3 दिनों के दौरान कुल 21 किलो हेरोइन बरामद की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि जालंधर देहात पुलिस द्वारा 9 किलो हेरोइन की शुरुआती जब्ती के बाद 12 किलो हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों के दौरान इस ऑपरेशन के दौरान कुल 21 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना गोराया में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले पिछले दिनों जालंधर देहात पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ड्रग तस्कर मलकीत सिंह उर्फ ​​काली को गिरफ्तार कर 9 किलो हेरोइन बरामद की थी। वह अपने साथियों के साथ सीमा पार से नशे की तस्करी को अंजाम देता था। पुलिस की जांच में पता चला कि काली के पाकिस्तान स्थित तस्करों से संबंध हैं।

    काली ने लड़कों को सीमा पार पाकिस्तान भेजा और 50 किलो हेरोइन मंगवाई। भारत पहुंचने के बाद हेरोइन को 6 अलग-अलग तस्करों के बीच बांट दी गई थी। गौरतलब है कि हाल ही में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लुधियाना के एक युवक को 8 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद मैहतपुर पुलिस ने भी एक युवक को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों ने मास्टर तस्कर मलकीत उर्फ ​​काली के बारे में खुलासे किये थे। इसके बाद पुलिस ने मालकीत की तलाश शुरू कर दी। इस बीच, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुख्य आरोपी मलकीत नशे की खेप लेने के लिए हवाला के जरिए पाकिस्तान में अपने आकाओं को पैसे भेजता था।

  • पंजाबः सड़क पर मुंह ढककर निकलने पर दर्ज होगा केस, आदेश जारी

    पंजाबः सड़क पर मुंह ढककर निकलने पर दर्ज होगा केस, आदेश जारी

    बरनालाः जिले में अपने मुंह अथवा चेहरे को कपड़े से ढककर सड़कों पर निकलने से आप पर केस दर्ज हो सकता है। यह आदेश डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने जारी किए हैं। बरनाला डीसी ने अपने आदेश में कहा है कि जिले में आमतौर पर युवा सड़कों पर मुंह को नकाब अथवा कपड़े से ढककर चलते हैं। ऐसे में कुछ बदमाश मुंह ढककर वारदात को अंजाम दे देते हैं और उनकी पहचान होनी मुश्किल हो जाती है।

    उन्होंने कहा कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं। जो भी व्यक्ति मुंह ढककर पैदल चलेगा अथवा दोपहिया व चारपहिया वाहन चलाएगा, उस पर धारा-144 के उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। डीसी ने कहा कि यह आदेश उन लोगों पर लागू नहीं होंगे, जो किसी बीमारी के चलते मुंह ढककर चलते हैं। पुलिस को आदेश दिए कि इन आदेशों का तुरंत आधार पर पालन करवाया जाए।

  • हिंदू मंदिर में फिर तोड़फोड़, लिखा- पंजाब इज नॉट इंडिया, देखें वीडियो

    हिंदू मंदिर में फिर तोड़फोड़, लिखा- पंजाब इज नॉट इंडिया, देखें वीडियो

    विक्टोरिया: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक हिंदू मंदिर में फिर तोड़फोड़ की गई। यह दूसरी वारदात है जो एक महीने के भीतर सामने आई है। यह मंदिर माता भामेश्वरी दुर्गा देवी का है, जो सरे में स्थित है। मंदिर पर काले रंग के स्प्रे से भारत विरोधी संदेश लिखे गए थे। मंदिर की दीवारों पर लिखा गया, “पंजाब भारत नहीं है।” सोशल मीडिया पर इसकी कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। यह जानकारी रेडियो AM600 के न्यूज डायरेक्टर समीर कौशल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने कहा, “हिंदू मंदिर श्री माता भामेश्वरी दुर्गा देवी सोसाइटी में तोड़फोड़ की गई है।

    दीवारों पर काले स्प्रे पेंट से भारत विरोधी कुछ संदेश लिखे गए हैं। समुदाय में दहशत पैदा करने के लिए इस तरह के कायरतापूर्ण हमले बढ़ रहे हैं। SurrayRCMP को सूचित कर दिया गया है।” मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को घटना के बारे में सतर्क कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। सरे की घटना एक महीने से भी कम समय के बाद हुई है जब ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक और प्रमुख मंदिर में खालिस्तानी लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। 12 अगस्त को, दो अज्ञात लोगों ने सरे में एक मंदिर को “हिंदू विरोधी और भारत विरोधी संदेशों” से विरूपित कर दिया था।

  • पंजाबः नहर में 18 वर्षीय छात्रा ने लगाई छलांग, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

    पंजाबः नहर में 18 वर्षीय छात्रा ने लगाई छलांग, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

    फरीदकोटः जिले में 18 साल की छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि कूदने से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। जिसमे उसने अपने मरने की वजह बताई है। वीडियो में लड़की को यह कहते सुना गया कि वे अपने घरवालों से परेशान हैं।

    उसका कहना था कि उसलके घरवाले बहुत नैरो माइंडेड हैं वे उन्हें बिल्कुल घरवालों को अपने बच्चों को समझना चाहिए। परिजन इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार न ही हैं। छात्रा का बैग, जूते-चप्पल नहर के किनारे मिले हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।