Blog

  • कुटलैहड़ के सीसे स्कूल घरवासडा व चूल्हडी में वार्षिक समारोह की धूम

    कुटलैहड़ के सीसे स्कूल घरवासडा व चूल्हडी में वार्षिक समारोह की धूम

    कुटलैहड़ में एक समग्र विकास करवाना ओर शिक्षा का स्तर प्रदेश में ऊंचा करना उद्देश्य; देवेन्द्र भुट्टो 
    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल में छात्रों को उच्च शिक्षा एवं खेलों के प्रति रुझान ओर अध्यापक केवल छात्रों को अच्छे संस्कार, पढ़ाई और खेलो की तरफ फॉक्स करवायें। ताकि हमारा उद्देश्य जो कुटलैहड़ को शिक्षा के क्षेत्र में नंबर बन बनाने का है। वह जल्द पूरा हो यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चूल्हडी व घरवासडा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में वतौर मुख्यअतिथी शिरकत करने के बाद सम्बोधन में कहे। विधायक ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल जन सेवा करना है। और बीते एक वर्ष में हमने गांव गरीब परिवारों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के प्राईमरी विंग के उत्थान के लिए इतिहास में पहली बार 70 लाख का बजट आया है। जो नन्हे मुन्ने बच्चों को उच्च प्राप्त हो सके। भुट्टो ने कहा कि तलाई से लेकर लिदकोट तक 17 करोड़ की लागत से सड़क का पुनः जीर्णोद्वार होगा और बहुत जल्द सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों द्वारा शिलान्यास होकर कार्य प्रगति पर होगा।स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गिद्दा व भांगड़ा से सभी का मन मोह लिया। बहीं स्कूल के लिए 2 कमरे ,3 लाख चार दीवारी व खेल मैदान में आ रही समस्या के समाधान एवं अन्य सभी घोषणाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। सीसे स्कूल चुरड़ी में एक वर्ष में 14 लाख की  धनराशि से विकसित हुआ है। इस मौके पर कूटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,स्थानीय प्रधान नीरज ठाकुर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे। 
  • ट्रैवल एजेंट के सिर पर युवक ने बोतल से किया हमला, मामला दर्ज

    ट्रैवल एजेंट के सिर पर युवक ने बोतल से किया हमला, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव घालूवाल में ट्रैवल एजेंट के साथ मारपीट किए जाने पर पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जगमोहन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी दौलतपुर ढक्की, तहसील हरोली ने बताया कि उसने विशाल कुमार को वर्क वीजा पर कुवैत भेजा था, लेकिन कंपनी से उसे 12-13 दिन बाद वापस भारत भेज दिया गया। उसके बाद विशाल ने उनके खिलाफ थाना सदर में शिकायत दर्ज करवा दी। जिस पर दोनों पक्षों को 3 जनवरी को थाने में बुलाया गया। पुलिस के सामने दोनों पक्षों का समझौता हो गया। जगमोहन सिंह बीती देर रात करीब 10:45 बजे अपनी गाड़ी में ऊना से अपने घर दौलतपुर ढक्की जा रहे थे,उसके साथ गाड़ी में दो अन्य लोग भी सवार थे। जब वह घालूवाल चौक से थोड़ा आगे पहुंचे तो विशाल कुमार ने उनके आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। जब वह गाड़ी से उतरा तो आरोपी विशाल अपने दो साथियों के साथ बाहर आया और बहसबाजी करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके सिर पर बोतल मारकर उसे घायल कर दिया और अपने साथियों के साथ गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद गाड़ी में बैठे दो अन्य लोग उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले गए। आरोपित की पहचान विशाल कुमार निवासी 154 बी1 सेक्टर-2 नया नंगल पंजाब के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस थाना हरोली में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • जालंधरः चोरी के 5 मोटरसाइकिल सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना सदर की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन कुमार उर्फ रमन निवासी गांव सैदपुर शाहकोट और सोमनाथ निवासी गांव सैदपुर शाहकोट के रूप में हुई है।

    थाना सदर के प्रभारी भरत मसीह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई दलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान प्रतापपुरा बस अड्डा के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने अमन कुमार और सोमनाथ को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान दोनों के कब्जे से 4 बाइक बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें हल हो सके।

  • महिला जागृति अभियान के तीन साल पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन

    अभी तक अभियान के तहत 60 हजार महिलाओं को किया जागरूक

    बददी/ सच्ची  बैंसल : बद्दी पुलिस की ओर से  2021 में शुरू किए गए जागृति अभियान के तीसरे वर्ष में प्रवेश करने के उपल्क्ष पर बद्दी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  पुलिस अधीक्षक बद्दी में  मोहित चावला की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2021 में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रगति तथा आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए जागृति अभियान की शुरुआत राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा की उपस्थिति में एक भव्य समारोह से की गई थी । इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस जिला में कुशल आरक्षियों और महिला आरक्षियों की 06 प्रभावशाली टीमों का गठन किया गया था जिन्होंने  पंचायत स्तर,  खण्ड  स्तर, पुलिस चौकी, थाना व जिला मुख्यालय स्तर पर महिलाओं को जागरूक करने के निरंतर प्रयास किए गए। वर्ष 2023 में इस कार्यक्रम की दुसरी वर्षगांठ के अवसर पर तत्कालीन महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश  राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी में पंहुच कर जागृति अभियान को सफलतापूर्वक चलाने बारे भूरी-भूरी प्रशसा की गई थी । जागृति अभियान तीसरे वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है जिस उपलक्ष पर आज आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई समस्त सशक्त महिलाओं को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । बद्दी पुलिस अभी तक 60 हजार महिलाओं के चेहरों पर जागृति की मुस्कान ला चुकी है । जागृति अभियान के माध्यम से जागरूक की गई साठ हजारवीं महिला कमलजीत कौर को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी की ओर से प्रशस्ति पत्र व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त वर्ष 2024 को ईयर आफ दी ह्यूमिनिटी का नारा दिया गया व जागृति अभियान के  इंस्टाग्राव यू ट्यूब पेज का विमोचन किया गया । इस सफल अभियान को वर्ष 2022 में भारत के स्वतंत्र पुरस्कार, स्कॉच अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है जो कि हिमाचल पुलिस के लिए गर्व की बात है । जिन महिलाओं व संस्थाओं के सहयोग से यह संभव हुआ है, बद्दी पुलिस उन सभी का आभार व्यक्त करती है व आगे भी इसी प्रकार के सहयोग की कामना करती है । इस मौके पर एएसपी रमेश शर्मा, बद्दी के स्कूलों की प्रधानाचार्य, डॉक्टर, औद्योगिक इकाइयों में विशेष पदो पर तैनात सशक्त महिलाएं, प्रोफेसर तथा आशा वर्कर्स व पुलिस जिला बद्दी की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए ।

  • नशा माफिया को रोकने हेतु उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : चंदन सेखड़ी

    हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया के खिलाफ सामने आए समाज का हर एक वर्ग – अभाविप
    ऊना/सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना जिला के संयोजक चंदन सेखड़ी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ऊना ने प्रदेश में बढ़ रहे नशा माफिया को रोकने‌ के लिए जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया सक्रिय हो गया है और प्रदेश के जवानों को कब्जे में ले रहा है, यह एक चिंतनीय विषय है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशा माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए। चंदन ने कहा कि पिछले कुछ समय में नशे के कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में एनआईटी हमीरपुर में चिट्टे की ओवरडोज से एक छात्र की मौत हो गई। वर्तमान समय में नशे का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जिससे यहां के युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हिमाचल के गांव, शहरों और शिक्षण संस्थानों में नशे की लत अपनी जड़ें जमा चुकी है।जिसके चलते प्रदेश में आए दिन कई दुर्घटनाएं और आपराधिक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं का नशे में संलिप्त होना चिंताजनक विषय है और विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी को रोकने के लिए एक समिति का गठन करने जा रही है। इस समिति के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के साथ साथ युवक मंडल , महिला मंडल, राजनीतिक एवम् अन्य विभिन्न क्षेत्रों के लोगो को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी यदि ऐसी कोई समिति बनाती है तो विद्यार्थी परिषद नशे के जहर को रोकने के लिए राज्य सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है की प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में बढ़ते नशा माफिया के खिलाफ कार्यवाही की जाए और शैक्षणिक संस्थानों के प्रशासन को अपने परिसरों और छात्रावासों में नशे के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए जाने चाहिए। पुलिस प्रशासन को नशामुक्ति अभियान के लिए विशेष कदम व टीम का गठन करना चाहिए। विद्यार्थी परिषद समाज के हर वर्ग से अनुरोध करती है की नशे के खिलाफ एकजुट हों और और समाज से इस जहर को खत्म करने में एक दूसरे का सहयोग करें।
  • ऊना में बाल कल्याण व संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

    फोस्टर केयर योजना के तहत 193 बच्चों पर 44 लाख 88 हजार रुपए खर्च – उपायुक्त 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला मुख्यालय ऊना में बाल कल्याण व संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बाल कल्याण व संरक्षण के संबंध में समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों व प्रयासों बारे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ऊना ने जानकारी दी कि स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना के तहत 31 दिसंबर 2023 तक जिला ऊना में 193 बच्चों को योजना का लाभ दिया गया है तथा 1 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2023 तक इस योजना पर 44 लाख 88 हजार रुपए पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऊना जिला में 193 बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत 45 सौ रुपए की सहायता राशि प्रत्येक बच्चे को प्रतिमाह प्रदान की जा रही है। बैठक में 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने बाले 7 बच्चों के नाम लाभार्थी सूची से काटने को स्वीकृति प्रदान की गई जबकि 3 नए अनाथ बच्चों को लाभार्थी सूची में सम्मिलित करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई।


    उपायुक्त उन्होंने जानकारी दी कि प्रायोजन पालक देखभाल योजना के अंतर्गत विधवा तलाकशुदा तथा परित्यक्त महिलाओं के बच्चों, विस्तृत परिवारों में रह रहे अनाथ बच्चों, गंभीर व लाइलाज बीमारी से ग्रस्त माता-पिता के बच्चों, वित्तीय तथा शारीरिक रूप से अक्षम माता-पिता के बच्चों, पीएम केयर योजना के लाभार्थी बच्चों, के अलावा प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों, बाल मजदूरों, एचआईवी एड्स प्रभावित बच्चों तथा दिव्यांग बच्चों को भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए व्यक्ति को जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा।


    उपायुक्त ऊना ने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना-2023 के तहत जिला ऊना में 227 अनाथ बच्चे चिन्हित किए गए हैं जिनमें से 58 आवेदन वित्तीय सहायता के लिए प्राप्त हुए हैं इन में से 13 मामले स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा इस पर 7 लाख 78 हजार 784 रुपए खर्च किए गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के संबंधित सामाजिक सुरक्षा के आठ मामले भी स्वीकृत हुए हैं जिन्हें 1 लाख 20 हजार रुपए जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत ऐसे अनाथ बच्चे जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है तथा भूमिहीन है उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा न केवल 3 बिस्वा जमीन घर बनाने के लिए प्रदान की जाएगी बल्कि मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपए की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। इसके अलावा अनाथ बच्चों के शादी योग्य होने पर उन्हें शादी करने के लिए सरकार द्वारा 2 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। 


    बैठक में सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं व कार्यक्रमों बारे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों व प्रयासों बारे भी चर्चा की गई।
    उपायुक्त ऊना ने जिला बाल कल्याण व संरक्षण समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी चिन्हित अनाथ बच्चों की आवश्यकताओं के लिए योजना बारे विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र अनाथ बच्चों को लाभांवित किया जा सके। उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि वह बाल मजदूरी, बाल भिक्षावृत्ति से संबंधित मामलों का निरंतर निरीक्षण करें तथा इस बारे में त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समिति प्रेमा आश्रम ऊना तथा संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह समूर कलां में भी बच्चों से संबंधित व्यवस्थाओं की निरंतर जांच करें।


    बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनीता शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए शेफाली शर्मा,अध्यक्ष बाल कल्याण समिति मीनाक्षी राना, कमलदीप सिंह जिला बाल संरक्षण अधिकारी, सोहनलाल जलोटा श्रम अधिकारी ऊना, जितेंद्र कुमार तहसील कल्याण अधिकारी ऊना के अतिरिक्त कई अन्य विभागों के अधिकारी भी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਕੁੰਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਵਕੀਲ ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਬਹਿਬਲ ਕਲਾ ਗੋਲੀ ਕਾਂਡ ਅਤੇ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੁਣ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸਿਆਸਤ ਗਰਮਾਉਂਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆਵੇਗੀ ਕਿਉਂਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹੀ ਨੇਤਾ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾਕਟਰ ਕੁਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਹੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹੁਣ ਕਈ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੁਣ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸਿਆਸਤ ਗਰਮਾਉਂਦੀ ਹੋਈ ਨਜ਼ਰ ਆਵੇਗੀ ਕਿਉਂਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹੀ ਨੇਤਾ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾਕਟਰ ਕੁਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਹੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉੱਪਰ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰ ਸਵਾਲੀਆ ਨਿਸ਼ਾਨ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪਣੇ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਕਟਗੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਖੜਾ ਘਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਕੀਲ ਵੱਲੋਂ ਸਹੀ ਤਰਕ ਪੇਸ਼ ਨਾ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੀ ਇੰਨੀ ਸਮਾਂ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸਜਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਪਾ ਰਹੀ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਜਦੋਂ ਵੀ ਤਰੀਕ ਭੁਗਤਨ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਆਪਣਾ ਇੱਕ ਅਲੱਗ ਹੀ ਵਕੀਲ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਮਿਲ ਸਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਵੀਡੀਓ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਕਾਰਨ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਅਸੀਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਪੁਰਬ ਅਤੇ ਨਵਾਂ ਸਾਲ ਤਾਂ ਮਨਾ ਲਿੱਤਾ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਹੋਏ ਸਿਧਾਂਤ ਤੇ ਅਸੀਂ ਨਹੀਂ ਚੱਲ ਪਾ ਰਹੇ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਨ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਮਲਾਲ ਖਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਡਾਕਟਰ ਕੁਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਵਕੀਲ ਦੇ ਰਾਹੀਂ ਜੋ ਕੋਰਟ ਅੱਗੇ ਦਲੀਲ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਹ ਸਹੀ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਕੋਟ ਕਪੀਰਾ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਸਜਾ ਮਿਲ ਸਕੇ ।

    ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਕੁਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਅਤੇ ਬਹਿਬਲ ਕਲਾਂ ਗੋਲੀਕਾਂਡ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰੀ ਪਦ ਤੋਂ ਅਸਤੀਫਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋ ਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਦਵਾਉਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਹਜੇ ਤੱਕ 2 ਸਾਲ ਬੀਜਾਂ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਪਾ ਰਹੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਕੁਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਹੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਹੀ ਸਰਕਾਰੀ ਵਕੀਲ ਉੱਤੇ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਹਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਕਿ ਕੁਵਰ ਵਿਜੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਹੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਕਟਗੇਰੇ ਵਿੱਚ ਖੜਾ ਕੀਤਾ ਹੋਵੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਜਦੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੈਡਿਟੋਰੀਅਲ ਸਕੂਲ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ ਹੁਣ ਵੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਕੁਵਰ ਪੇ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਦੇ ਇਸ ਬਿਆਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਿਆਸਤ ਕਿੱਦਾਂ ਭਖਦੀ ਹੈ।

  • भूतपूर्व सैनिको के आश्रितों से भाषा अध्यापकों के 7 पद भरने हेतू काउंसलिंग 11 जनवरी को

    भूतपूर्व सैनिको के आश्रितों से भाषा अध्यापकों के 7 पद भरने हेतू काउंसलिंग 11 जनवरी को

    ऊना/ सुशील पंडित : प्रारम्भिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर भूतपूर्व सैनिकों के अश्रितों से बैच बाइज़ भाषा अध्यापकों के 7 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अंब, बंगाणा व हरोली द्वारा जिन अभ्यार्थियों के नाम बैच बाइज़ अनुबंध आधार पर भरने के लिए प्रायोजित किए गए हैं उनकी काउंसलिंग 11 जनवरी को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। उप निदेशक ने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची, बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान सहित जरूरी विभिन्न प्रमाण पत्रों संबंधित जानकारी कार्यालय की वेबसाइट पर www.ddeeuna.in पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि भाषा अध्यापकों में अनारक्षित वर्ग में 4, ओबीसी वर्ग में 1 तथा एससी वर्ग के 2 पद अबतक के बैच से भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त काउंसलिंग प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी भाग ले सकते है जो भाषा अध्यापकों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करता हो। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों से संबंधित प्रार्थी जिनका नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज है, वह भी उक्त काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अधिकारी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-223586, 223088 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • पंजाबः अब कैबिनेट मंत्री को लेकर राज्यपाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान में चिट्ठी के जरिये सवाल-जवाब का सिलसिला फिर शुरु हो गया है। दरअसल, इस बार राज्यपाल ने सीएम को यह पत्र किसी बिल या सत्र की मंजूरी को लेकर नहीं, बल्कि सुनाम विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर लिखा है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूछा है कि आपके विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को सुनाम कोर्ट ने एक मामले में दोषी पाया है। उन्हें 2 साल की सजा हुई है, फिलहाल उन्हें हाई कोर्ट से स्टे नहीं मिला है, क्या आप विधायक की सदस्यता को लेकर कोई कार्रवाई कर रहे हैं? 

     

    इतना ही नहीं गवर्नर की तरफ से 26 जनवरी को अमन अरोड़ा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने पर भी सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन पर एक अयोग्य विधायक को राष्ट्र का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व सौंपने का कार्य न केवल कानूनी प्रक्रिया की पवित्रता को कमजोर करता है, बल्कि नैतिक शासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के संबंध में नागरिकों को एक अस्थिर संदेश भी भेजती है। यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने से जुड़ा एक गंभीर मामला है। पंजाब गवर्नर ने कहा है कि क्या क्या मुझे इस पूरे मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट मिल सकती है।

  • पंजाबः अब कैबिनेट मंत्री को लेकर राज्यपाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान में चिट्ठी के जरिये सवाल-जवाब का सिलसिला फिर शुरु हो गया है। दरअसल, इस बार राज्यपाल ने सीएम को यह पत्र किसी बिल या सत्र की मंजूरी को लेकर नहीं, बल्कि सुनाम विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को लेकर लिखा है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूछा है कि आपके विधायक और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को सुनाम कोर्ट ने एक मामले में दोषी पाया है। उन्हें 2 साल की सजा हुई है, फिलहाल उन्हें हाई कोर्ट से स्टे नहीं मिला है, क्या आप विधायक की सदस्यता को लेकर कोई कार्रवाई कर रहे हैं?