Blog
-

बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स निर्माण हेतू तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समपन्न
बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स निर्माण हेतू तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समपन्नऊना/सुशील पंडित: बेहतर आपदा प्रबंधन और प्रतिक्रिया हेतू युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के निर्माण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर डीआरडीए के सभागार में समपन्न हुआ।प्रशिक्षण शिविर के समापन्न अवसर पर उपमंडलाधिकारी विशव मोहन देव चौहान द्वारा प्रतिभागियों को आपदा के दौरान होने वाले फील्ड के अनुभवों को साँझा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आपदा के दौरान जरुरतमंदो की बढ़चढ़ कर सहायता के लिए आगे आने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने सभी को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे भी अवगत करवाया तथा युवाओं से आहवान किया कि नशे से दूर रहें। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को एसडीएम द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किये गए।प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिवस पर गृह रक्षक विभाग से डिप्टी कमांडेंट धीरज शर्मा एवं उनकी टीम ने प्रतिभागियों को खोज एवं बचाव के तरीकों बारे अवगत करवाया।कर्यक्रम का आरम्भ खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर खंड विकास कार्यालय से एसईबीपीओ निशा भी उपस्थित रही। प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायत कुठार खुर्द, कुठार कलां, नंगड़ा, मलाहत, रामपुर से 72 प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन में प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन चाहल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा प्रतिभागियों को आपदा एवं आपदा प्रबंधन के मूल विषयों, आपदा प्रबंधन में स्वयंसेवियों की भूमिका तथा ग्राम आपदा प्रबंधन योजना के बारे में जानकारी मुहैया करवाई गई। अग्निशमन विभाग से लीडिंग फायरमैन सुभाष चौहान ने आग एवं उससे बचाव के तरीके और अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग बारे बताया गया। प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिन में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र बसोली से डॉक्टर ललित कुमार एवं प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र देहलां से डॉक्टर सुनील सैनी ने आपदा के दौरान प्राथमिक उपचार, विशेष रूप से सीपीआर, सांप का काटना इत्यादि के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी प्रदान की। -

उपायुक्त ने हाईटस के अधिकारियों के साथ पीजीआई सैटेलाईट सेंटर का किया निरीक्षण
निर्माण कार्य में शीघ्र तेज़ी लाने के दिए निर्देशऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में हाईटस कम्पनी के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाईट सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला के अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राघव शर्मा ने हाईटस कम्पनी के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित समयावधि में कार्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने निर्माण कम्पनी हाईटस के अधिकारियों को पीजीआई सैटेलाईट सेंटर के ओपीडी ब्लॉक को जून, 2024 से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए और कन्स्ट्रक्शन कम्पनी को समयबद्ध तरीक़े से कार्य पूरा करने के लिए साइट पर लेबर और मशीनरी बढ़ाने के निर्देश दिए। हाईटस के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के लिए सभी स्वीकृतियाँ प्राप्त हो चुकी हैं और जून 2025 से पूर्व सैटलाईट सेंटर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा ।उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मेन रोड़ से पीजीआई सैटेलाईट सेंटर तक अप्रोच रोड़ का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईटस के अधिकारियों को पीजीआई सैटेलाईट सेंटर में बनने वाले सीवरेज़ ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी), व जल भंडारण टैंक की ड्राईंग तथा लेवलिंग शीघ्र तैयार कर जल शक्ति विभाग को सौंपने के निर्देश दिए।इस दौरान सैटलाईट सेंटर के समीप मरीज़ों के तीमारदारों के लिए रेड क्रॉस द्वारा प्रस्तावित सराय भवन की भूमि का भी निरीक्षण किया गया और उसके निर्माण के लिए औपचारिकताएँ पूर्ण करने का काम एसडीओ जिला परिषद को सौंपा गया। इस मौके पर हाईटस के मुख्य अभियंता अनिल गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक सुरजीत कुमार, प्रोजैक्ट अभियंता आशीष कुमार, एसडीओ जिला परिषद राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। -

लोदीमाजरा के अशोक राणा और प्रदीप शर्मा को संयुक्त सचिव की मिली कमान
बीबीएन उद्योग संघ ने किया अपनी कार्यकारिणी का विस्तार
बददी/सचिन बैंसल: बी.बी.एन उद्योग संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। नई टीम में अनुभवी उद्यमियों के साथ साथ युवाओं को भी स्थान दिया गया है वहीं एक महिला उद्यमी को भी टीम में जगह मिली है। 2023-25 के लिए बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने राजेंद्र गुलेरिया को सरंक्षक, शैलेष अग्रवाल को सलाहकार, वाई एस गुलेरिया को महाससिव, सतीश सिंघल, अनुराग पुरी, दिनेश जैन व संदीप वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज अग्रवाल, आर जी अग्रवाल, एस.के ठाकुर, रजनीश विज व अक्षिता गुप्ता को उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया। इसी प्रकार अशोक राणा, प्रदीप कुमार शर्मा, वीरेंद्र बंसल को संयुक्त सचिव, मनोज शर्मा को वित्त सचिव, मुकेश जैन को संगठन मंत्री व मीडीया प्रभारी का दायित्व दिया गया।यह समस्त घोषणाएं शुक्रवार को बीबीएनआईए सभागार में हुई नई टीम की पहली बैठक में की गई। इससे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपनी आगामी दो वर्ष की योजनाओं पर प्रकाश डाल और सभी से उनका साथ देने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि उद्योगों की हर समस्या को उठाया जाएगा और सरकार से हल करवाया जाएगा। उन्होने कहा कि हमारा संगठन एकमात्र संगठन है जो कि उद्योगों के साथ साथ देश समाज व राष्ट्र के लिए भी यथासंभव कार्य करता है।
यह रहे उपस्थित-आज की बैठक में हरीश अग्रवाल, मुकेश जैन, अजय पसरीजा गोदरेज, संचित गोयल, मनोज अग्रवाल, नवेश नरुला, प्रमोद चंद्रा मोरपेन, रणेश राणा मुसाफरु, अजय गुप्ता, ओ पी ठाकुर, प्रदीप शर्मा, राजकुमार, पीसी मरवाहा, श्याम लाल सिंगला, सतीश सिंघल, रजनीश विज, मनोज अग्रवाल, अनिल सहगल, दिनेश जैन, शैलेष अग्रवाल, पंकज खन्ना, एस के ठाकुर, जेके शर्मा, विपिन गुप्ता, अनुराग पुरी, विपुल खन्ना, राजीव सत्या, अनुभव भसीन, राजेंद्र गुलेरिया, आर.जी.अग्रवाल, अजय चौधरी व डा विक्रम बिंदल भी कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित रहे। -

न्यूरोथैरेपी को लेकर बददी में स्वास्थ्य शिविर 30 जुलाई रविवार को
हिम औद्योगिक कल्याण सभा करेगी महाराणा प्रताप नगर में आयोजित
बददी/सचिन बैंसल: हिम औद्योगिक कल्याण सभा द्वारा बददी शहर के महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में एक दिवसीय न्येरोथैरेपी उपचार कैंप का आयोजन किया जा रहा है वहीं भारत विकास परिषद की टीम विभिन्न टैस्ट भी करेगी। 30 जुलाई रविवार को इस शिविर में बिना दर्द के सभी बीमारियों का सफलता पूर्वक इलाज किया जाएगा। कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जम्वाल, महामंत्री कालिदास शर्मा व महिला विंग की संयोजक सुषमा ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में प्रसिद्व न्यूरोथैरेपी के विशेषज्ञ मोहिंद्र पाल अपनी टीम के साथ प्राचीन पद्वति के साथ उपचार करेंगे। न्यूरोथैरेपी द्वारा रोगों पर ध्यान रखते हुए शरीर के अलग अलग हिस्सों पर दबाब डालकर बीमारियों का ईलाज किया जाता है।इसमें न दर्द होता है, न दवा होती है और न ही कोई साईड इफैक्ट होता है और हर आयु वर्ग के लोग इसमें ईलाज करवा सकते हैं। वहीं शिविर में आ रहे मोहिंद्र पाल ने बताया कि रविवार के शिविर में पेट संबधी रोग, जोडों के दर्द, त्वचा रोग, चेहरे व सिर के रोग, अस्थमा, थाईराईड, पैरालाईसिस, ह्रदय रोग, मंद बुद्वि बच्चे, मोटापा, कब्ज, एसिडीटी, गैस, दस्त, गर्दन दर्द, सरवाईकल, कमर दर्द, स्लिप डिस्क,साईटिका, महिलाओं से संबधित रोग, सिर दर्द, माईग्रेन, जुकाम, मुहांसे, मोतिया, नींद न आना,एलर्जी, सफेद दाग आदि बीमारियों का ईलाज प्राचीन न्यूरोथैरेपी पद्वति से किया जाएगा। शिविर में प्रति मरीज शुल्क नाममात्र सौ रुपये निर्धारित किया गया है। कैंप सुबह 8 बजे शुरु होकर 1 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरी ओर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गुप्ता व सचिव रमन कौशल ने बताया कि भारत विकास परिषद की टीम इस कैंप में बीपी व शूगर की जांच निशुल्क करेगी वहीं ब्लड टैस्ट व फुल बॉडी टैस्ट सामान्य दामों पर किए जाएंगे। रमन कौशल ने कहा कि अगर इन टैस्टों के लिए लोग खाली पेट आएंगे तो बेहतर रहेगा।
-

उपायुक्त ने बसाल में रोपित किया बेहड़ा का औषधीय पौधा
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण जरूरी – राघव शर्माऊना/सुशील पंडित: धरती पर तेजी से हो रहे पर्यावरणी बदलाव से न केवल मानव बल्कि सभी जीव-जंतुओं के जीवन के लिए अनेकांे खतरे पैदा हो रहे हैं। ऐसे में आज पृथ्वी के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि हम आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ अच्छा छोड़ कर जा सकें। यह बात उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बसाल में औषधीय पौधा बेहड़ा का रोपण करने के उपरांत कहीं। उन्होंने कहा बसाल में एक हैक्टेयर भूमि पर 800 पौधे रोपित किए जाएंगे जिसमें खैर, शीशम, किकर, जामुन व बेहड़ा के पौधे शामिल हैं।राघव शर्मा ने कहा कि पौधा रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। पर्यावरण हमारा सांझा संसाधन है कोई इसका अकेला स्वामी नहीं है। हम सब लोग इससे जीवन का निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण पर बढ़ते मानवीय दबाव के कारण जहां हमारी जल, जंगल व जमीन लगातार प्रभावित हो रही है तो वहीं पर्यावरणीय असंतुलन के कारण इन्सान को कई तरह के खतरों से जूझना पड रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आहवान किया।डीसी ने कहा कि वृक्ष हमारी प्रकृति व जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और पर्यावरण सरंक्षण में इनका अमूल्य योगदान है। उन्होंनेे कहा अगर हमें जल और गहराते पर्यावरण संकट से निजात पाना है तो पौधरोपण करना होगा। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण को अपना नैतिक कर्तव्य नहीं समझेगा, इस संकट का समाधान संभव नहीं है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से पर्यावरण के साथ संतुलन स्थापित करने और धरती को बचाने के लिए सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आहवान किया।उन्होंने बच्चों से भी आहवान किया कि वे अपने-अपने जन्मदिन के अवसर पर एक-एक पौधा अवश्य लगाएं ताकि हमारा आसपास का वातारण शुद्ध व हरा-भरा रह सके।इस मौके पर डीएफओ ऊना सुशील कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ने भी पौधा रोपण किया। -

ਪੰਜਾਬ: 18 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਬੇਦਖਲ ਕੀਤੇ ਬੇਟੇ ਨੇ ਮਾਂ ਤੇ ਹੀ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਦਰਜ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਮਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਲਗਾਏ ਗੰਭੀਰ ਅਰੌਪ
ਫਿਰੋਜਪੁਰ : ਜਿਲੇ ਵਿਚ ਬੇਟੇ ਨੇ ਮਾਂ ਤੇ ਹੀ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਹ ਮਾਮਲਾ 70 ਸਾਲ ਦੀ ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਹਿਲਾ ਬੀਬੋ ਰਾਣੀ ਦਾ ਹੈ। ਜੌ ਪਿਛਲੇ 4ਦਿਨ ਤੋਂ ਘਰੋ ਬੇਘਰ ਹੋਈ ਪਈ ਹੈ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਗੁਜ਼ਾਰਾ ਪਾਰਕਾਂ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਦਰਅਸਲ, ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਫਲਗਣ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਇਸਦੇ ਘਰ ਤੇ ਤਾਲਾ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਬੀਬੋ ਰਾਣੀ ਮੁਤਾਬਿਕ 4 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹ ਆਪਣੀ ਬੇਟੀ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਉਸਦੇ ਪਿੰਡ ਗਈ ਸੀ, ਜਦ ਵਾਪਿਸ ਘਰ ਆਈ ਤਾਂ ਘਰ ਨੂੰ ਤਾਲਾ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਬੇਟਾ ਆਇਆ ਸੀ ਜੋ ਕੁਝ ਸਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਚਲਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਘਰ ਨੂੰ ਤਾਲਾ ਲਗਾ ਗਿਆ। ਜਦ ਉਹ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਲੈ ਕੇ ਥਾਣੇ ਗਈ ਤਾਂ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨੇ ਉੱਲਟਾ ਉਸ ਉੱਪਰ ਹੀ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਜੱਦਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਇਸ ਪੁੱਤਰ ਨੂੰ 18 ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਬੇਦਖ਼ਲ ਕਰ ਚੁੱਕੀ ਹੈ , ਬਜ਼ੁਰਗ ਮਹਿਲਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਇਹ ਸਾਰਾ ਕੁਝ ਉਸ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਅਤੇ ਘਰ ਨੂੰ ਹੜੱਪਣ ਲਈ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਸਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨਾਲ ਪੁਲਿਸ ਵੀ ਰਲੀ ਹੋਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਦਬਾਅ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਸਾਰੀ ਜ਼ਮੀਨ ਜਾਇਦਾ ਆਪਣੇ ਇਸ ਪੁੱਤਰ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਕਰ ਦੇਵੇ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਉਸਦੇ ਉੱਪਰ ਹੋਰ ਵੀ ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।
ਇੱਥੇ ਹੈਰਾਨੀ ਵਾਲੀ ਇਹ ਗੱਲ ਹੈ ਕੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਇੱਕ ਵਾਰੀ ਵੀ ਇਹ ਜਾਨਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਆਖ਼ਿਰ ਸੱਚਾਈ ਕਿ ਹੈ ਉੱਲਟਾ 70 ਸਾਲਾਂ ਬਜ਼ੁਰਗ ਔਰਤ ਤੇ ਹੀ ਉਸਦੇ ਹੀ ਘਰੋਂ ਚੋਰੀ ਹੋਣ ਦਾ ਬੇਟੇ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਉਹ ਜਾਂਚ ਕਰਨਗੇ। ਦੂਸੇ ਪਾਸੇ ਪੀੜਤ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਵੀ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਬੇਟਾ ਧੱਕਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਹ ਘਰ ਇਸ ਮਹਿਲਾ ਦਾ ਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇੱਥੇ ਸ਼ੁਰੂ ਤੋਂ ਹੀ ਇਸ ਘਰ ਵਿਚ ਰੇਹ ਰਹਿ ਹੈ ਇਸ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।
-

पंजाब: सतलुज दरिया की नोच ठीक करने गए व्यक्ति पर जंगली सूअर ने किया हमला
फिरोजपुरः जिले के गांव में व्यक्ति सतलुज दरिया पर नोच ठीक करने गया। इस दौरान उस पर पाकिस्तानी जंगली सूअर ने हमला कर दिया। सूअर ने व्यक्ति को 6 फुट हवा में उछालकर जमीन पर पटक दिया, इससे ग्रामीण की दो पसली और कूल्हा टूट गया। मामला सीमांत गांव टिंडी वाला का है। गांव टिंडी वाला में पाकिस्तान की तरफ से कसूर नाले के जरिये सतलुज दरिया में प्रवेश हो रहा पानी दरिया की नोचों को नुकसान पहुंचा रहा था। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मदद से नोचें ठीक करवाई जा रही थी, उसी समय झाड़ियों में से अचानक पाकिस्तान जंगली सूअर निकल आया और उस पर हमला कर दिया।
गांव टिंडी वाला निवासी पीड़ित मुख्तियार सिंह ने कहा कि वह नोच की मरम्मत करने दरिया पर गया था, यह इलाका पाकिस्तान से सटा हुआ है। पाक का कसूर नाला जंगली इलाका है, यहां पर जंगली सूअर बहुत हैं। बाढ़ आने के चलते जंगली सूअर भारतीय क्षेत्र में आ गए हैं। जब दरिया की नोच ठीक करने गया तो झाड़ियों में से सूअर निकला और उसे अपने सींग से उठाकर हवा में छह फुट उछाला और जमीन पर पटक दिया। उसकी दो पसलियां और कूल्हा टूट गया है।
जिला प्रशासन का कोई अधिकारी उसका हालचाल पूछने नहीं पहुंचा है जबकि वे सरकारी काम ही कर रहा था। उसकी पांच बेटियां और एक बेटा है। घर में कमाने वाला खुद अकेला है। इलाज के लिए भी धनराशि नहीं है, घर में पड़ी गेहूं बेचकर इलाज करवाया है। बच्चों के खाने को राशन भी नहीं है। उनके गांव में राहत सामग्री तक नहीं पहुंच रही है। बारिश से घर रिस रहे हैं, तिरपालें तक नहीं दी गई हैं।
उधर, पीड़ित मुख्तियार सिंह का हालचाल पूछने पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक सुखपाल सिंह नन्नु ने कहा कि वह मुख्तियार का इलाज करवाएंगे। इस संबंधी डीसी से भी कहेंगे। नन्नु ने कहा कि समाजसेवी संस्थाएं राहत सामग्री बांट रही हैं, उन्हें यह देखना चाहिए कि ये किन लोगों को देनी चाहिए। ऐसे लोगों को बांटे जिन्हें जरूरत है।
-

जालंधरः पूर्व पार्षद व आप नेता ने बुलेट छीनने के मामले में आया नया मोड़
जालंधर,ENS: सुबह सैर से बाइक पर लौट रहे पूर्व पार्षद एवं आप नेता हंसराज राणा से लुटेरे बुलेट मोटरसाइकिल छीनने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, आज सुबह सैर के दौरान पूर्व पार्षद व आप नेता हंसराज राणा ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उससे पिस्तौल के बल पर युवकों ने बीएसएफ कॉलोनी के गेट के निकट घेर लिया। जिसके बाद उक्त युवकों ने धमकी देकर उनसे बुलेट छीन लिया और फरार हो गए। वहीं इस मामले को लेकर उक्त पक्ष थाना 2 में पहुंच गया और उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कोई बाइक चोरी नहीं की है। बल्कि वह बाइक उन्हीं की है जो उन्होंने घिरवी रखी हुई थी।
मामले की जानकारी देते हुए पूर्व आर्मी के कर्मचारी मक्खन सिंह निवासी सूरा कालोनी ने बताया कि उन्होंने 21 अप्रैल 2022 में आर्मी की कैंटीन से खरीदा था। जोकि उसने अपने दामाद लंबा पिंड निवासी महिंदर सिंह को चलाने के लिए दिया था। उन्होंने बताया कि 40 हजार रुपए की किसी काम के कारण जरूरत पड़ी थी और उसने पाली नामक व्यक्ति के पास घिरवी रख दिया था। पूर्व कर्मी का कहना है कि उसके दामाद ने अब तक 40 हजार रुपए से ज्यादा पैसे दे चुका है। उनका आरोप है कि पाली ने उक्त बुलेट आगे पूर्व पार्षद व आप नेता हंसराज राणा को दे दिया। पूर्व आर्मी का आरोप है कि पूर्व पार्षद का राजनीतिक करियर में दबदबा होने कारण उसने बुलेट वापिस नहीं किया। पूर्व आर्मी ने कहा कि उन्होंने बुलेट जिस जगह से राणा से लिया है वह थाना 1 के अंतगर्त आता है, लेकिन पूर्व पार्षद का दबदबा होने कारण उसने अपनी शिकायत थाना 2 में करवा दी। जिसके बाद थाना 2 में पूर्व आर्मी अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गया। इस दौरान थाना 2 में काफी हंगामा हो रहा है।
वहीं दसूरी ओर पूर्व पार्षद से एनकाउंटर न्यूज ने बात की तो उन्होंने बताया कि पूर्व आर्मी ने महिंदर सिंह उनके पास घर पर आए थे और कह रहे थे कि यह बाइक उनका है और उन्हें वापिस दे दो। जिसके बाद उन्होंने कहा कि यह बाइक उनके पास पाली रखकर गया था। उन्होंने कहा कि पाली के घर पहले से 3 से 4 बाइक खड़े है इसलिए उसके घर पर जगह ना होने के कारण वह उनके घर पर रखकर गया था। पूर्व पार्षद ने कहा कि उन्होंने महिंदर सिंह से कहा कि मेरे पास पहले से 2 बाइक खड़े है। उन्होेंने कहा पाली से बात की तो उसने कहा कि उसने महिंदर से पैसे लेने है।
उन्होंने कहा कि मैंने महिंदर को यह भी कहा कि आप पाली के पैसे देकर अपनी बाइक ले लो। उन्होंने कहा कि बाइक के रिकार्ड इसके बाद आज सुबह एक विक्की ने उसे रोक लिया। उन्होंने कहा कि विक्की के पिस्तौल भी था और इस दौरान एक और व्यक्ति ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने कहा कि मैंने अब पुलिस कमिशनर को विक्की के खिलाफ खुद शिकायत भी देनी है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए है। मामले के तथ्यों की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

ਪੰਜਾਬ : ਟਿਪਰ ਅਤੇ ਮੋਟਰ ਸਾਇਕਲ ਦੀ ਟੱਕਰ ,ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ: ਸ਼ਹਿਚ ਵਿੱਚ ਟਿਪਰ ਅਤੇ ਮੋਟਰ ਸਾਇਕਲ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਹਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇਕ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਨੰਗਲ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦਾ ਕੰਮ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਰੋਪੜ ਆਨੰਦਪੁਰ ਨੰਗਲ ਓੂੰਨਾ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਵੱਡੀ ਗੱਡੀਆਂ ਜਿਵੇਂ ਟਰੱਕ, ਬੱਸਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣ ਲਈ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਝੱਜ ਚੋਂਕ ਹੋ ਕੇ ਹਿਮਾਚਲ ਨੂੰ ਜਾਣ ਲਈ ਡਾਈਵਰਟ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਹ ਰਸਤਾ ਛੋਟਾ ਹੋਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਬੱਸਾਂ ਤੇਜ ਸਪੀਡ ਵਿੱਚ ਨਿੱਕਲਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਆਏ ਦਿਨ ਕੋਈ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਇੱਥੇ ਹੁੰਦਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਕਈ ਕੀਮਤੀ ਜਾਨਾ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ।
ਦੂਜਾ ਇਹ ਕਰੈਸ਼ਰ ਜ਼ੋਨ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਵੀ ਪਰ ਇੱਥੋਂ ਲੰਘਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਆਏ ਦਿਨ ਹਾਦਸੇ ਹੁੰਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਵੀ ਵਜ਼ਰੀ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਹੋਇਆ ਓਵਰਲੋਡ ਟਿਪਰ ਪਿੰਡ ਭਲਾਂਨ ਵਿਖੇ ਮੋਟਰ ਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਕੂਲ ਜਾਂਦੀਆਂ 2 ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਇੱਕ ਲੜਕਾ ਸਵਾਰ ਸਨ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮੋਕੇ ਤੇ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਤੇ ਦੂਸਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਚ ਦਾਖਲ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਧਰਨਾ ਲਗਾ ਕੇ ਰੋਡ ਜਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿੱਥੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜੀ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਬਰਸਾਤ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਇਹ ਰਸਤਾ ਬੰਦ ਹੈ ਤੇ ਮਾਈਨਿੰਗ ਰੋਕ ਟੋਕ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਰਸਤੇ ਤੋਂ ਓਵਰਲੋਡ ਬੀਕਲ ਬੰਦ ਹੋਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ।
-

पंजाबः बारिश के कारण पुल को हुआ नुक्सान, नेशनल हाईवे पर कई किमी. लगा जाम, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में चढ़वाल के पास ज्यादा पानी आने के कारण एक पुल को नुकसान हुआ है। जिसके कारण जम्मू-कश्मीर में पंजाब से आने वाली गाड़ियों पर रोक लगा दी गई है। जिसके चलते जिला पठानकोट में गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं बता दें कि पठानकोट से जम्मू-कश्मीर जाने वाले नेशनल हाईवे नंबर 44 पर वाहनों का भारी जाम लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि जम्मू जाने वाले हाईवे पर चढ़ावाल मोड के पास खड्ड में पानी के तेज बहाव के कारण पुल को नुकसान पहुंचा है।
जिस कारण जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। इस स्थिति में पठानकोट के माधोपुर और लखनपुर बॉर्डर पर जाने वाले रास्ते पर वाहनों का भारी जाम लग गया है। पठानकोट पुलिस की ओर से एसएसपी पटियाला, मलेरकोटला, खन्ना, सीपी लुधियाना, सीपी जालंधर, एसएसपी जालंधर देहाती, और बॉर्डर रेंज के सभी एसएसपी को निवेदन किया गया है कि पठानकोट आने वाले सभी बड़े वाहनों को रोका जाए ताकि इस स्थिति से निपटा जा सके।
इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि पठानकोट में यातायात की स्थिति काफी चरमरा गई है। क्योंकि जम्मू कश्मीर में कुल को हुए नुकसान के कारण जम्मू-कश्मीर में चढ़वाल को जाने वाले नेशनल हाईवे से गाड़ियों को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण रूट को डायवर्ट किया गया है। जिसके चलते एहतियात के तौर पर पठानकोट में सभी हेवी व्हीकल रोक दिए गए है। इस दौरान लोगों को अपील की जा रही है कि जो जहां है वह वहीं पर रुके रहे।