Blog

  • लैंडस्लाइड की चपेट में आया आर्मी कैंप, 50 से ज्यादा जवानों के दबे होने की आशंका, 6 शव बरामद

    लैंडस्लाइड की चपेट में आया आर्मी कैंप, 50 से ज्यादा जवानों के दबे होने की आशंका, 6 शव बरामद

    मणिपुरः जिले में कई दिनों से जारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। बुधवार रात नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास लैंडस्लाइड की चपेट में 107 टेरिटोरियल आर्मी का कैंप आ गया। इस हादसे के बाद दर्जनों जवान मिट्टी में दब गए।

    6 जवानों के शव निकाले बाहर 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 6 जवानों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि 13 जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह इसे लेकर एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। घायलों की मदद के लिए डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। 

    आर्मी के 50 से अधिक जवान आए चपेट में 

    पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लगातार भारी बारिश की वजह से आज भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के 50 से अधिक जवान इसकी चपेट में आ गए। यह घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। वहीं बड़े पैमाने पर मलबे गिरने के कारण इजेई नदी अवरुद्ध हो गई है, जिससे एक जलाशय बन गया है जो निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है।

  • फिल्मों के सुपरस्टार और सासंद के भाई का एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे 

    फिल्मों के सुपरस्टार और सासंद के भाई का एक्सीडेंट, गाड़ी के उड़े परखच्चे 

    आजमगढ़ः फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस क्रम में बाराबंकी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

    गाड़ी की तेज रफ्तार से डिवाइडर भी टूटा 

    गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। डिवाइडर भी टूट गया। पिछले दिनों हुए लोकसभा उप चुनाव में आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज करने में सफल हुए हैं। सांसद बनने के बाद उनके परिवार में यह गंभीर मामला सामने आया है।

    20 मीटर तक ऊपर उछली गाड़ी

    मिल रही जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यूनर कार काफी तेज गति में जा रही थी। इसी बीच ड्राइवर कार पर अपना संतुलन खो बैठा। तेज रफ्तार से जा रही कार डिवाइडर से टकराई और हवा में करीब 20 मीटर तक ऊपर उछल गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी के चारो चक्के ऊपर की तरफ हो गए थे। विजय लाल यादव की दुर्घटना की जानकारी के बाद उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके समर्थक ने फोन उठाया। उनके हॉस्पिटल में ले जाए जाने की जानकारी दी।

    पूर्व मंत्री रहे हैं विजय लाल यादव

    विजय लाल यादव समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में इस बार आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के दौरान प्रचार करते नजर आए थे। उन्होंने अपने भाई दिनेश लाल यादव निरहुआ की जगह सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का समर्थन किया था। हालांकि, चुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को मात दे दी।

    निरहुआ ने दी घटना के बारे में जानकारी

    आजमगढ़ से नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने ट्वीट कर बड़े भाई के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि बड़े भैया विजय लाल यादव की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया। उन्हें वेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहां पहुंच रहे हैं। हमलोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।

  • अब बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी

    अब बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिली जान से मारने की धमकी

    मुबंईः बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को भी जान से मारने की धमकी दी गई। एक्ट्रेस को हाल ही में उनके वर्सोवा में स्थित घर में एक खत भेजकर धमकी दी गई है। इसके बाद स्वरा ने इसे नजरअंदाज किए बिना तुरंत मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज 

    फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि स्वरा को यह धमकी भरा खत किसने भेजा है। दूसरी इस मामले पर पुलिस का कहना है कि उन्होंने शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ गैर संज्ञेय अपराध दायर कर लिया है। कहा जा रहा है कि स्वरा को जो खत मिला है वह हिंदी में लिखा हुआ है। इसमें एक्ट्रेस को वीर सावरकर का अपमान करने के खिलाफ चेतावनी दी गई है।

    स्वरा को धमकी में कहा, युवा वीर सावरकर का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त

    इस चिट्ठी में कहा है कि देश के युवा वीर सावरकर का अपमान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्वरा को मिली ये चिट्ठी आपत्तिजनक शब्दों से भरी हुई है। खत के अंत में ‘देश के नौजवान’ के रूप में साइन किए गए हैं। बता दें कि स्वरा को इंडस्ट्री की बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। वह किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।

    जानें क्या है मामला

    एक्ट्रेस ने 2017 में अपने ट्वीट में वीर सावरकर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा शुरू हो गया था। स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सावरकर ने जेल से बाहर आने के लिए ब्रिटिश सरकार से माफी मांगी थी। इसलिए निश्चित रूप से वह ‘वीर’ तो हो ही नहीं सकते।’

    इन हस्तियों को भी हाल ही में मिली धमकी

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी एक ऐसा ही खत मिला था। उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सुपरस्टार की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इनके अलावा हाल ही में ‘बिग बॉस’ फेम मनु पंजाबी को भी ऐसी ही धमकी मिली थी। हालांकि, बाद में उन्हें धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार कर लिया गया।

  • एमसी ऊना प्रापर्टी टैक्स से संबंधित सुझाव 23 तक करें प्रस्तुत

    एमसी ऊना प्रापर्टी टैक्स से संबंधित सुझाव 23 तक करें प्रस्तुत

    ऊना/सुशील पंडित: कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ऊना संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राजपत्र में 23 जून को प्रापर्टी टैक्स से संबंधित उप नियम-2022 को सार्वजनिक रूप से प्रकाशित किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि एमसी ऊना में उपलब्ध है।
    उन्होंने कहा कि एमसी ऊना के तहत आने वाले सभी हितधारक अपनी आपतियां/सुझाव 23 जुलाई तक लिखित रूप से एमसी ऊना में दर्ज करवा सकते है जिसका समय पर निपटारा किया जा सके।
  • आधी आबादी की सहभागिता के बिना विकास अधूराः वीरेंद्र कंवर

    आधी आबादी की सहभागिता के बिना विकास अधूराः वीरेंद्र कंवर

    महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट पर ऊना में हुआ कार्यक्रम, धर्मशाला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

    ऊना/सुशील पंडित: नारी को नमन कार्यक्रम का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण ऊना आईएसबीटी पर भी किया गया। धर्मशाला में मुख्यतिथि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रहे, तो ऊना में आयोजित हुए कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह व हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

    इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं को राज्य पथ परिवहन की साधारण बसों में किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय किया है, जिसे आज से लागू किया जा रहा है तथा इस अवसर को नारी को नमन कार्यक्रम के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत छूट देना राज्य सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिससे महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं आरंभ की हैं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बजट में प्रत्येक स्वयं महिला सहायता समूह को 25 हजार रुपए की एक मुश्त राशि रिवॉल्विंग फंड में देने की घोषणा की है, जिससे प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों को 25 करोड़ मिलेंगे। इसके अतिरिक्त आगामी एक वर्ष के लिए ग्रामीण विकास विभाग के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा, जिसका पूरा प्रीमियम प्रदेश सरकार देगी। इस पर प्रदेश सरकार 10 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इसके अलावा गृहिणी सुविधा योजना भी महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण तथा सफल योजना सिद्ध हुई है, जिससे उन्हें बहुत लाभ मिला है। कंवर ने कहा कि आधी आबादी की सहभागिता के बिना विकास अधूरा है और प्रदेश सरकार इस बात को सुनिश्चित कर रही है।  

    सीएम ने ऊना की शकुंतला ठाकुर से किया वर्चुअल संवाद
    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना से शकुंतला ठाकुर से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने शकुंतला से पूछा कि आप कहां से कहां की यात्रा कर रही हैं। जिस पर शकुंतला ने कहा कि वह गगरेट जा रही हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि अब सरकारी बसों में आधा किराया लगेगा। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश सरकार का हार्दिक धन्यवाद करती हैं, कि सरकार ने महिलाओं का आधा किराया माफ कर दिया है। सीएम ने पूछा कि क्या आप अकसर कामकाज के सिलसिले में बसों में सफर करती हैं। तो शकुंतला ठाकुर ने कहा कि वह अकसर काम के लिए बस में जाती हैं और किराया आधा होने से परिवार को भी लाभ होगा क्योंकि इससे पैसों की बचत हो पाएगी। सीएम जय राम ठाकुर ने कहा कि यह बिल्कुल ठीक बात है कि अगर महिला का बस में किराया आधा लगता है तो परिवार को भी लाभ मिलता है। 

    धर्मशाला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ऊना आईएसबीटी पर सीधा प्रसारण देखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री राजकुमार पठानियां, जनक राज खजांची, नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, उपायुक्त राघव शर्मा, आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाबः BSF ने 17 करोड़ की हेरोइन की बरामद

    पंजाबः BSF ने 17 करोड़ की हेरोइन की बरामद

    फिरोजपुर: पंजाब में पाक की नापाक हरकतों को लगातार बीएसएफ के जवान नाकाम करते आ रहे है। वहीं आज फिरोजपुर में बीएसएफ की बीओपी मबोके में ड्रोन की आवाज आने पर बीएसएफ की तरफ कई राउंड फायरिंग की। जिसके बाद बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो किसान बलवंत सिंह वासी कालू अराइयां हिठाड के खेतों में मोटर के साथ पड़ा एक लिफाफा मिला है, जिसमें से 5 पैकेट हेरोइन बरामद हुई है।

    जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े 17 करोड़ रुपए बताई जाती है। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के साथ-साथ पंजाब पुलिस की ओर से इस बरामद हुई हेरोइन संबंधी जांच और कार्रवाई की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इस बरामदगी को लेकर थाना ममदोट के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें बीएसएफ की 136 बटालियन की ओर से एक पत्र भेजा गया है जिसमें बताया गया है कि चौकी मब्बोके, के एरिया में पाकिस्तान की ओर से आता एक ड्रोन दिखाई दिया था जिस पर बीएसएफ के जवानों की ओर से फायरिंग की गई और यह ड्रोन कोई सामान फैंक कर वापस लौट गया था। 

  • पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की आज मानसा कोर्ट में पेशी

    पंजाबः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की आज मानसा कोर्ट में पेशी

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले लारेंस बिश्नोई ग्रुप के सदस्य जग्गू भगवानपुरिया को मानसा पुलिस वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी। मानसा पुलिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से जग्गू भगवानपुरिया का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया।

    आरोपी की कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

    पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव भगवानपुर का वासी जसदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया इस समय दिल्ली की हाई सिक्योरटी तिहाड़ जेल में बंद है। मानसा पुलिस भगवानपुरिया को मानसा लाकर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ कर इस केस की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करेगी। वहीं पुलिस द्वारा जग्गू भगवानपुरिया को कोर्ट में पेश करने से पहले सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

    भगवानपुरिया व लारेंस बिश्नोई से आमने-सामने पूछताछ

    भगवानपुरिया व लारेंस बिश्नोई से आमने-सामने पूछताछ होगी। उल्लेखनीय है कि मूसेवाला हत्याकांड में दो शूटरों प्रियव्रत फौजी व कशिश को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन अंकित सेरसा, जगरूप रूपा और मनु कुस्सा फरार हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जगरूप रूपा और मनु कुस्सा को भगवानपुरिया ने ही लारेंस गैंग के पास भेजा था।

    दिल्ली पुलिस ने अभी तक दो शूटर किए गिरफ्तार

    इसी मामले में भगवानपुरिया से पूछताछ होनी है। हालांकि, उससे इस मामले में पहले भी पूछताछ हुई थी। भगवानपुरिया ने बताया था कि तिहाड़ में जब लारेंस बंद था तो उसकी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ से बात होती थी, लेकिन बाद में उनकी बैरक बदल दी गई। मूसेवाला हत्याकांड में अभी तक दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने ही गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के हाथ कोई भी शूटर नहीं लगा है।

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः पुलिस ने गाड़ी सहित हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः पुलिस ने गाड़ी सहित हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर हाल ही में पंजाब पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी की सीसीटीवी फुटेज वायरल की थी। जिसके बाद आज पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी के मालिक को गाड़ी सहित काबू कर लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले  पेट्रोल पंप पर फॉर्च्यूनर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने की सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी।

    हालांकि इस वीडियो पर पुलिस ने चुपी साधी हुई थी। लेकिन आज पुलिस ने आरोपी को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उस दिन वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज दौरान सतवीर सिंह भी गाड़ी में ही बैठा हुआ था। फिलहाल पुलिस का कहना हैं कि अन्य आरोपियों की तालाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा प्रैस कांफ्रैंस करके आरोपियों को लेकर और भी खुलासे किए जाएंगे।

    गौर हो कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर पूरा एक माह हो गया है, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले को पूरी तरह से सुलझा नहीं पाई है। हालांकि कुछ आरोपियों को गिरफ्तारी कर पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की तह तक पंहुचने की कोशिश कर रही है। अब देखना यह होगा कि काबू किए गए सतवीर से पुलिस को इस हत्याकांड में क्या अहम सुराग मिलते है। 

  • जालंधरः पीएपी काम्प्लेक्स की दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    जालंधरः पीएपी काम्प्लेक्स की दीवारों पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

    जालंधरः ( वरुण/हर्ष): पंजाब के अलग-अलग शहरों में खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन से भरी दीवारों की घटनाओं के बाद जालंधर में एक बार फिर खालिस्तान समर्थकों की और से जालंधर पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए खालिस्तान रिफेंडम जिंदाबाद के स्लोगन से दीवारें भर दी है l

    पुलिस को चुनौती देते हुए इस बार पीएपी हेडक्वार्टर की दीवार पर  स्लोगन लिखे गए हैं हालांकि मीडिया के पहुंचने से पहले पुलिस की ओर से स्लोगन पर रंग लगा दिया गया हैl

    लेकिन बीते दिनों टांडा रोड स्थित एक प्रसिद्ध मंदिर के पास दीवारों पर स्लोगन की घटना हल ना होने के बावजूद पुलिस कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है कि खालीस्थान समर्थकों ने एक बार फिर उनकी ही दीवार पर स्लोगन लिख सीधा पुलिस को चुनौती दी है अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस इस मामले को हल कर पाती है या नहीं। गौर हो कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल के जालंधर दौरे के दौरान टांडा रोड में दीवारों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखा गया था।

  • पंजाबः फोकल पॉइंट में फैक्टरी में लगी आग

    पंजाबः फोकल पॉइंट में फैक्टरी में लगी आग

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। वीरवार सुबह अमृतसर के फोकल पॉइंट में ब्राइट इंटरप्राइजेज पेंट फैक्टरी में जोरदार धमाके होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेंट फैक्टरी में आग लग लगने से यह धमाके हुए। दरअसल, यह धमाके फैक्टरी के अंदर पड़े केमिकल के ड्रमों में कारण हुए। मौके पर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और ढाब वस्तीराम सेवा सोसायटी की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग कंट्रोल करने की कोशिशों में लगी हुई हैं।

    सुबह 5 बजे 4 से 5 हुए धमाके

    फोकल पॉइंट में फैक्टरी में सो रहे सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह तकरीबन 5 बजे उन्हें धमाकों की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो पेंट फैक्टरी में भीषण आग लगी थी। एक साथ तकरीबन 4 से 5 धमाके हुए। धमाके इतने जबरदस्त थे कि उनकी बिल्डिंग में भी कंपन महसूस की गई। इसके बाद तुरंत उन्होंने ब्राइट इंटरप्राइजेज के मालिक को इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने फायर ब्रिगेड के नंबर पर भी फोन किया।

    तीन घंटे में 10 से 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी

    मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का कहना है कि पेंट फैक्टरी होने के कारण अंदर इथेनाॅल भरा पड़ा है। फोम से स्प्रे किया जा रहा है। जैसे ही फोम व पानी का स्प्रे बंद करते हैं, आग फिर से भड़क जाती है। तीन घंटे में 10 से 12 गाड़ियां पानी व फोम की लग चुकी हैं।

    फैक्टरी बंद होने के कारण शटर व खिड़कियां थी बंद 

    फैक्टरी बंद होने के कारण शटर व खिड़कियां बंद थी। कुछ शटर तो अंदर हुए धमाकों से ही उखड़ गए, लेकिन कुछ को फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने शिकंजा डालकर खींचा और तोड़ा। आग की तपन इतनी अधिक थी कि 150 से 200 मीटर तक खड़ा होना भी मुश्किल था।