Blog

  • बारात में DJ पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू गोदकर हत्या, मची अफरा-तफरी

    बारात में DJ पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, युवक की चाकू गोदकर हत्या, मची अफरा-तफरी

    सवाई माधोपुरः बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। लहूलुहान युवक को जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को डिटेन किया है।

    जानकारी देते मृतक विशाल के पिता रमेश चंद ने बताया कि विशाल की बुआ के बेटे की शादी थी। रात को खाना खाने के बाद विशाल काली बस्ती, शकरपुरा (कोटा) लौटने के लिए निकला। मैंने उसे साथ चलने के लिए कहा, लेकिन वह अकेला ही चला गया। थोड़ी दूर जाने के बाद वह सिगरेट पीने के लिए एक दुकान पर रुका, तभी सीमेंट फैक्ट्री इलाके में रहने वाले कुछ युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। विशाल कोटा में डीजे का काम करता था।

    वहीं, मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को कोटा के विज्ञान नगर से सवाई माधोपुर के सीमेंट फैक्ट्री इलाके में संजय कलोशिया के यहां बारात आई थी। डीजे पर नाचने को लेकर विशाल (28) पुत्र रघुवीर चंद के साथ कुछ युवकों की बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। युवकों ने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन जिला हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।

    विशाल कोटा के काली बस्ती, थर्मल चौराहा, शकरपुरा थाना कुन्हाड़ी क्षेत्र का रहने वाला था। विशाल (मृतक) के पिता रमेश चंद ने सोमवार देर रात सवाई माधोपुर के मानटाउन थाने में 8 नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने 6 नामजद सहित कुल 11 लोगों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

  • पिस्टल के साथ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, युवक की मौत, देखें वीडियो

    पिस्टल के साथ वीडियो बनाना पड़ा महंगा, युवक की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से युवक को पिस्टल के साथ वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। दरअसल, लाइसेंसी पिस्टल के साथ वीडियो बनाने के दौरान गोली चल गई और गोली लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय पवन के रूप में हुई है।
    वीडियो बनाते समय पवन ने पिस्टल अपने सीने पर रख ली और गलती से ट्रिगर दबा दिया। वीडियो में उसका दोस्त भी कहते सुनाई देता है, “भाई, चलाना मत।” गोली लगने से पवन मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पवन के चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल थी और वह वीडियो बना रहा था और स्टंट कर रहा था। लेकिन जैसे ही उसने पिस्टल में मैगजीन डाली औए अपने सीने पर लगाई, ट्रिगर दब गया। पुलिस के मुताबिक, न्यू अशोक नगर थाना पुलिस को धर्मशिला अस्पताल, वसुंधरा एन्क्लेव से गोली लगने के एक मामले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां पवन कुमार को बेहोशी की हालत में लाया गया था। उसकी छाती के बाईं ओर गोली लगी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि पवन अपने चचेरे भाई हिमांशु की लाइसेंसी पिस्टल से स्टंट कर रहा था, जबकि हिमांशु उसका वीडियो बना रहा था।    
  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! चोरी के आरोप में बहू और सास में झड़प, बालों से खींचकर पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! चोरी के आरोप में बहू और सास में झड़प, बालों से खींचकर पीटा, देखें वीडियो

    मानसाः जिले के सरदूलगढ़ के अधीन आते इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बहू ने सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बहू सास को कमरे से बालों से खींचकर बाहर लेकर आती है और उसे पटकते हुए दिखाई दे रही है। जिसके बाद बहू की ओर से सास को थप्पड़ जड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार सास ने बहू पर गहने चुराने का आरोप लगाया है। हालांकि बहू ने आरोपों का नकारा है। फिलहाल दोनों सरदूलगढ़ के अस्पताल में भर्ती हैं। सास के सिर पर चोट आई है।

    पुलिस को सूचना दे दी गई है। आज पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेगी। ससुर ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी बहू स्माइल उनके साथ अकसर झगड़ा करती है। उनका बेटा उनके साथ रहना चाहता है। लेकिन बहू उनसे अलग रहने की जिद करती है। इसके लिए उनके और बहू के परिवार के बीच कई बार बैठकें भी हुईं। ससुर ओम प्रकाश के अनुसार सोमवार को बहू के परिवार ने उन्हें बाहर पंचायत में समझौते के लिए बुलाया था। इसी दौरान बहू और उसके परिवार के सदस्यों ने उनकी पत्नी को बेरहमी से पीटा और घर से सोना व नकदी लेकर फरार हो गए।

    दूसरी ओर ओर प्रकाश के बेटे दीपक ने बताया कि उसने 3 साल पहले स्माइल से प्रेम विवाह किया था। वह कनाडा चला गया था। उसने दो-तीन बार स्माइल की फाइल भी लगाई। लेकिन उसका वीजा नहीं लग पाया। दीपक ने कहा कि उसके पीछे माता-पिता ने स्माइल को अपने पास रखा। लेकिन वह झगड़ा करती थी। वहीं, बहू स्माइल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उसने कहा कि उसने सास को नहीं पीटा, बल्कि जब सास उसे पीटने लगी तो उसने केवल अपना बचाव किया। स्माइल ने सोना और नकदी चोरी करने के आरोप को भी गलत बताया है।

     

     

     

  • फिल्म ‘KD: The Devil’ के गाने “सरके चुनार” को लेकर छिड़ा विवाद, Advocate ने दी शिकायत, देखें वीडियो

    फिल्म ‘KD: The Devil’ के गाने “सरके चुनार” को लेकर छिड़ा विवाद, Advocate ने दी शिकायत, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अपनी अपमिंग फिल्म ‘केडी: द डेविल’ को लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन फिल्म का ‘केडी: द डेविल’ का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस कन्नड़ पैन-इंडिया फिल्म के गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। गाने में संजय दत्त का खलनायक अंदाज और नोरा फतेही के लटके झटकों ने आग लगा दी। हाई-एनर्जी म्यूजिक और शानदार डांस मूव्स ने इसे दर्शकों का पसंदीदा बना दिया है।

    एक तरफ जहां फैंस नोरा के डांस मूव्स की तारीफ की, वहीं इंटरनेट पर ज्यादातर लोगों ने इस गाने के बोल, बेहद अश्लील और डबल मीनिंग वाले शब्दों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं चंडीगढ़ काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य ने मंगलवार को चंडीगढ़ के एसएसपी को शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि गाना भद्दा है। इसमें डबल मीनिंग बोल हैं। शांडिल्य ने डीजीपी और एसएसपी चंडीगढ़ को शिकायत भेजकर गाने को “अश्लील, भद्दा और समाज के लिए हानिकारक” बताया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਨੋਰਾ ਫਤੇਹੀ ਦਾ ਨਵਾਂ ਗੀਤ ‘ਸਰਕੇ ਚੁਨਰ ਤੇਰੀ’ ਵਿਵਾਦਾਂ ‘ਚ ਘਿਰਿਆ, ਬੋਲਾਂ ‘ਤੇ ਉੱਠੇ ਸਵਾਲ

    शिकायत में कहा गया है कि यह गाना युवाओं पर गलत प्रभाव डाल रहा है और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में BNS की धारा 294, 296, 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 व 67A के तहत एफआईआर दर्ज की जाए और गाने को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए। शिकायत में कहा गया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देना कानूनन अपराध है और इस पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। इससे महिलाओं, बच्चों और समाज की गरिमा बुरी तरह प्रभावित हो रही है, इसलिए सख्त से सख्त कार्रवाई जरूरी है।

    वासु रंजन शांडिल्य ने शिकायत की कॉपी गृहमंत्री अमित शाह को भेजी है। वासु ने कहा कि गाने पर ऐतराज यह है कि इसमें जो बोल है, वह डबल मीनिंग है। जो किसी के लिए सुनने लायक नहीं है। इससे यूथ पर गलत असर पड़ेगा। हमारी युवा पीढ़ी इससे भ्रमित होगी। यह गाना दो दिन पहले 15 मार्च को रिलीज हुआ। इस गाने को बेंगलुरु के एएमबी सिनेमाज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था। यह गाना केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी एक साथ रिलीज किया गया है। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

     

     

  • पंजाब में बनेगी विश्वस्तरीय University, विधानसभा ने 2026 बिल को दी मंजूरी

    पंजाब में बनेगी विश्वस्तरीय University, विधानसभा ने 2026 बिल को दी मंजूरी

    चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पेश किए गए श्री गुरु तेग बहादुर विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटी पंजाब बिल, 2026 को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इस ऐतिहासिक फैसले के तहत श्री आनंदपुर साहिब में एक अत्याधुनिक विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य राज्य की आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक उच्च शिक्षा से जोड़ना है। मंत्री ने कहा कि यह संस्थान श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को समर्पित एक श्रद्धांजलि भी होगा।

    प्रस्तावित विश्वविद्यालय में रक्षा प्रौद्योगिकी, एयरोस्पेस, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में विशेष कोर्स शुरू किए जाएंगे, जो उत्तरी भारत में पहली बार उपलब्ध होंगे। सरकार का लक्ष्य इसे Massachusetts Institute of Technology जैसे वैश्विक संस्थानों के स्तर का बनाना है। भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार इस परियोजना को उच्च प्राथमिकता दे रही है और अगले तीन वर्षों में 300 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव है।

    मंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए अस्थायी कैंपस की पहचान कर ली गई है, जहां जुलाई 2026 तक पढ़ाई शुरू करने की योजना है। यह संस्थान आने वाले समय में 10,000 से अधिक छात्रों को शिक्षा प्रदान करेगा और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। सरकार का मानना है कि यह विश्वविद्यालय पंजाब को उच्च तकनीकी शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

     

  • Jalandhar News: कोर्ट में 3 दिन No Work Day का ऐलान, Bar Association के प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कोर्ट में 3 दिन No Work Day का ऐलान, Bar Association के प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिला बार एसोसिएशन ने बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आगामी चुनावों को लेकर कचहरी परिसर में 16, 17 और 18 मार्च को “नो वर्क डे” घोषित किया है। यह फैसला एसोसिएशन की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में लिया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सैकेटरी डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के एडवोकेट रोहित गंभीर ने कहा कि उनकी यह स्ट्राइक किसी मुद्दे के खिलाफ नहीं है, बल्कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आगामी चुनावों को लेकर हो रही वोटिंग को ध्यान में रखते हुए और एडवोकेट चुनावों में हिस्सा ले सके। ऐसे में 3 दिन तक नो वर्क डे रखा गया है। एडवोकेट ने कहा कि इस चुनावों में सदस्य चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर सकें, साथियों से संपर्क कर सकें और अधिक से अधिक मतदान के लिए अपील कर सकें।

    प्रधान डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के प्रधान राम शारदा ने कहा कि 3 दिन के लिए नो वर्क डे घोषित किया गया है। दरअसल, काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आगामी चुनावों में 25 मेंबरी कमेटी का चुनाव किया जाना है। इसको लेकर होने वाले चुनावों को लेकर नो वर्क डे रखा गया है। इस दौरान उन्होंने सभी एडवोकेट में चुनाव में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने की अपील की है। इस बार चुनावों में जालंधर से 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले 13 सालों से रिप्रेजेटेंशन नहीं मिली थी, लेकिन वह चाहते है कि उनके यहां से भी उम्मीदवार जीत हासिल करें। इस दौरान कॉप्लैक्स में बदलवा करने की अपील की है। एडवोकेट ने कहा कि 22 सालों में 300 से 350 एडवोकेट बढ़ रहे है। जालंधर में 60 कोर्ट की संख्या है, लेकिन कमरे पर्याप्त नहीं है। ऐसे में रिकॉर्ड रखने के लिए दिक्कत आ रही है। यहां पर पार्किंग की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने अपील की है कि जालंधर में एक बड़ा कॉप्लैक्स बनाया जाना चाहिए।

    वहीं पूर्व प्रेजिडेंट बार एसोसिएशन के आरके भल्ला ने कहा कि यह बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आगामी चुनावों को लेकर 3 दिन के लिए नो वर्क डे रखा गया है। यह चुनाव 5 साल बाद होते है, लेकिन इस बार 7 साल के बाद चुनाव हो रहे है। एडवोकेट ने कहा कि पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ में हो रहे है। ऐसे में आज चुनाव चंडीगढ़ में हो रहे है और कल पंजाब और हरियाणा कोर्ट में चुनाव होंगे। इस चुनावों में सभी एडवोकेट शामिल होते है, जिसको लेकर चुनावों में शामिल होने चंडीगढ़ में एडवोकेट गए है और उन्हें सपोर्ट करने के लिए यह फैसला लिया गया है। एडवोकेट ने कहा कि यहां बड़े कॉप्लैक्स की जरूरत है। बताया गया है कि जालंधर से करीब 3500 अधिवक्ताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। सभी वकीलों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में मतदान में हिस्सा लें और वोट का उपयोग करें। उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें से कोई प्रतिनिधि बार काउंसिल में पहुंचकर जालंधर बार की आवाज को प्रभावी तरीके से उठाएगा।

  • Punjab News: Golden Temple की AI Video बनाकर कंकाल को जूतों समेत परिक्रमा में बैठाया, सिख समुदाय में रोष

    Punjab News: Golden Temple की AI Video बनाकर कंकाल को जूतों समेत परिक्रमा में बैठाया, सिख समुदाय में रोष

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल से जुड़ा बेअदबी का एक और AI वीडियो सामने आया है जिसमें एक कंकाल को पगड़ी पहनाकर गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में दिखाया गया है। उसे जूते भी पहनाए गए हैं। यही नहीं, वह लंगर हॉल में भी जूते समेत ही लंगर खाता नजर आ रहा है।

    वीडियो सामने आने के बाद सिख समुदाय इसका कड़ा विरोध कर रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है। एसजीपीसी मेंबर गुरचरण ग्रेवाल ने वीडियो मंगवाते हुए कहा कि इसे देखकर फिर आगे फैसला लिया जाएगा।

    एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह वीडियो हमारे ध्यान में आया है। इस मामले की जांच एसजीपीसी की AI जांच कमेटी द्वारा की जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर 5 दिन पहले पोस्ट किया गया। अब तक इसे 7 लाख लोग देख चुके हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕੰਕਾਲ ਏਆਈ ਵੀਡੀਓ ਨੇ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਮਰਯਾਦਾ ‘ਤੇ ਖੜ੍ਹੇ ਕੀਤੇ ਸਵਾਲ, ਸਿੱਖ ਭਾਈਚਾਰੇ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ

    गोल्डन टेंपल में कंकाल के दर्शन करने का वीडियो 1.36 मिनट का है। कंकाल के सिर पर नीली पगड़ी पहनाई गई है। इसमें कहा जा रहा है कि क्या होता है, अगर आप 7 दिन अमृतसर में बिताएं। आप अमृतसर उतरते हैं। फिर ऑटोवाला मिलता है। वह कहता है- कित्थे चल्लोगे जी, आओ, पूरा अमृतसर घुमा दिंदे हां। सड़क पर ढाबे और हर तरफ सत श्री अकाल की आवाज। पहला पड़ाव गोल्डन टेंपल, पानी में चमकता सोना और चारों तरफ शांति इस दौरान कंकाल को गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर के पास परिक्रमा में बैठा दिखाया गया है। साथ में जूते भी पहनाए गए, जबकि इसकी मनाही होती है।

    वीडियो लंगर हॉल का है, जिसमें कंकाल को लंगर खाते हुए दिखाया गया है। जिसमें कहा गया है कि यहां सारे लोग साथ बैठकर लंगर खाते हैं। कोई अमीर नहीं, कोई गरीब नहीं। यहां सिर्फ सेवा। लंगर हॉल में भी कंकाल को जूते पहने हुए दिखाया गया है। बाद में वीडियो में कंकाल को जलियांवाला बाग में दिखाया गया है और साथ ही वह अमृतसर की अलग-अलग जगह घूमता है जिसमें वाघा बॉर्डर शामिल है। आखिरी में भी उसे गोल्डन टेंपल में दिखाया गया है।

    ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एनाटॉमी क्राउन नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। इस अकाउंट पर करीब 10 हजार ही फॉलोअर्स हैं। ज्यादातर पोस्ट AI से जनरेट हुई हैं। गोल्डन वाला ये वीडियो करीब 5 दिन पहले अपलोड किया गया था। इसे लगभग 7 लाख लोग देख चुके हैं। इसके अलावा 61 हजार लोगों ने इसे लाइक किया। वीडियो 17 हजार से ज्यादा बार शेयर भी हो चुका है।

    बता दें, गोल्डन टेंपल का ये कोई पहला AI वीडियो नहीं है। कुछ दिन पहले भी AI वीडियो बनाकर गाड़ी समेत एक युवक को परिक्रमा में दिखाया गया। वहीं एक मुस्लिम युवक ने गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में वजू करते हुए रील बनाई थी जिसका सिखों ने विरोध जताया था।

     

  • Jalandhar News: Mayor Vineet Dhir ने पकड़ी ठेकेदार सतपाल की धांधली, टिप्पर चालक को लगाई झाड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Mayor Vineet Dhir ने पकड़ी ठेकेदार सतपाल की धांधली, टिप्पर चालक को लगाई झाड़, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम के ठेकेदार सतपाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। नगर निगम की ओर से पहले भी 2 बार ठेकेदार सतपाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2-2 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया था। वहीं आज सुबह मेयर विनीत धीर खुद सड़कों पर उतरे और कूड़े के डंप पर ठेकेदार की धांधली को लेकर कार्रवाई की है। ऐसे में मेयर विनीत धीर ने नगर निगम कमिशनर को ठेकेदार की धांधली के बारे में अवगत करवा दिया है।

    बताया जा रहा है कि जल्द नगर निगम ठेकेदार का ठेका रद्द करने और उसके खिलफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है। दरअसल, आज तड़कसार मेयर विनीत धीर खुद कूड़े के डंप के पास खड़े होकर जांच कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही कूड़े के डंप पर टिप्पर ने आकर कूड़ा भरा तो मेयर ने सारा टिप्पर दोबारा ख़ाली करवाया।

    इस दौरान मेयर ने देखा कि टिप्पर में कूड़े की जगह किसी मकान का मलबा पड़ा हुआ था, जिसको लेकर मेयर ने टिप्पर मालिक की खूब क्लास लगाई और निगम कमिश्नर को टिप्पर के ठेकेदार सतपाल के खिलाफ कारवाई के लिए कहा है। मेयर विनीत धीर ने कहा कि कूड़े की गाड़ियों को तोलकर वहां से निकाला जाता था, जिसके बाद निगम से ठेकेदार को पैसे दिए जाते थे। ठेकेदार ने कूड़े का वजन बढ़ाने के लिए बीच में ईंटे पत्थर का मलबा भरा हुआ था। मेयर का कहना है कि ऐसा पिछले लंबे समय से चल रहा था।

  • SSP Kanwardeep Kaur का बढ़ा Extension

    SSP Kanwardeep Kaur का बढ़ा Extension

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर के कार्यकाल में बढ़ोतरी कर दी गई है। पंजाब केडर की आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर को 1 साल की एक्सटेंशन मिल गई है। कंवरदीप कौर को औपचारिक रूप से एक साल के बढ़ावे को मंजूरी दी गई है। जिसके साथ वह केंद्र शासित प्रदेश के होने के बाद इस पद पर कार्यकाल बढ़ाने वाली पहली अधिकारी बन गई हैं। यह आदेश केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को संबोधित किया गया है, जिसकी प्रतियां प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्री के निजी सचिव, कैबिनेट सचिवालय, MHA के वरिष्ठ सचिव (पुलिस-1) राखेश कुमार सिंह, पंजाब और चंडीगढ़ के मुख्य सचिवों और संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ – ਐਸਐਸਪੀ ਕੰਵਰਦੀਪ ਕੌਰ ਦਾ ਕਾਰਜਕਾਲ ਇੱਕ ਸਾਲ ਵਧਾਇਆ

    यह आदेश तब भी जारी किया गया है जब कौर का असल 3 साल का डिपूटेशन कार्यकाल 8 मार्च को समाप्त हो चुका था। यूटी प्रशासन ने इस अनुसार पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक के विवेक पर, औपचारिक आदेश तक उन्हें चार्ज से मुक्त नहीं किया था। वह बिना किसी रुकावट के चंडीगढ़ पुलिस की अगुवाई में जारी रहीं। पंजाब केडर की 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी, कंवरदीप कौर ने 9 मार्च 2023 को 3 सालों के लिए इंटर-कैडर डिपूटेशन पर चंडीगढ़ एसएसपी के रूप में पद संभाला। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शार्टलिस्ट किए गए 3 अधिकारियों के पेनल में उसकी चयन की गई थी।

    इस नियुक्ति से पहले, उसने फिरोजपुर, नवांशहर और कपूरथला में एसएसपी के रूप में सेवा निभाई, और नए बने मलेरकोटला जिले की पहली एसएसपी थीं। चंडीगढ़ और मोहाली स्कूल की पूर्व छात्रा, उसने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) से स्नातक की पढ़ाई की है। कंवरदीप कौर यूटी में उच्च पुलिस पद संभालने वाली अकेली दूसरी महिला हैं। पहली नीलांबरी विजय जगदले थीं, जो 2008 बैच की पंजाब केडर की आईपीएस अधिकारी थीं, जिन्होंने 2017 से 2020 तक चंडीगढ़ एसएसपी के रूप में सेवा की।

     

     

  • Mega Highway पर Private Bus और ट्राले की आमने-सामने भिड़ंत, 5 की मौत, कई घायल

    Mega Highway पर Private Bus और ट्राले की आमने-सामने भिड़ंत, 5 की मौत, कई घायल

    हनुमानगढ़ः मेगा हाईवे पर प्राइवेट बस और ट्रॉले की आमने-सामने की भिड़ंत में 5 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घटना में घायल हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हनुमानगढ़ में रावतसर थाना क्षेत्र के सरदारशहर रोड स्थित बरमसर के पास हुआ।

    जानकारी देते एसडीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। मेगा हाईवे पर सरसों से भरी 2 ट्रॉलियां साइड में खड़ी थीं। बस ड्राइवर इन्हें ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रॉले से जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एम्बुलेंस की मदद से रावतसर हॉस्पिटल पहुंचाया। गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था।

    एसडीएम संजय कुमार और पुलिस अधिकारी भी हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि रावतसर हॉस्पिटल में पहुंचने से पहले ही 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। 3-4 लोगों की हालत गंभीर होने पर तुरंत ही हनुमानगढ़ रेफर किया गया। 7 लोगों का इलाज रावतसर हॉस्पिटल में चल रहा है।