Blog

  • सावधान! पैन-आधार लिंक कराने के नाम पर हो सकती है ठगी

    सावधान! पैन-आधार लिंक कराने के नाम पर हो सकती है ठगी

    नई दिल्ली: सरकार ने पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। हाल ही में आधार और पैन कार्ड लिंक करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। इस बीच साइबर ठग लोगों को झांसा देकर अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आएं हैं। आगर आपके पास आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करने का फोन या मेसेज आए तो सतर्क हो जाएं। एसी काल या मैसेज करने वाले जालसाज़ भी हो सकता है, जिसकी नज़र आपके खाते में जमा पैसे पर है। 

    एसा ही एक मामला बल्लभगढ़ से सामने आया है। बल्लभगढ़ निवासी महिला ने बताया कि उनके पास 4 अप्रैल को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और कहा कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है। ऐसे में आपकी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी। इसके बाद आरोपी ने महिला से उसकी पैन कार्ड और आधार कार्ड डिटेल पूछी। महिला ने उससे ओटीपी शेयर कर दिया। गनीमत रही कि स्नेहा के खाते में पैसे नहीं थे, नहीं तो ठगी हो सकती थी।

    साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल की मानें तो पैन और आधार कार्ड को गवर्नमेंट ने लिंक करने के लिए एक समय तय किया है। इसका फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। वह लोगों के पास बैंक के नाम से मेसेज भेज रहे हैं और खाता बंद होने की चेतावनी देते हैं। जैसे ही लोग मेसेज में दिए लिंक पर क्लिक करते हैं तो उनसे जालसाजी शुरू हो जाती है। कुछ लोगों को OTP भेजकर ठगी की जा रही है। पैन और आधार कार्ड से लिंक करने के लिए इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर चेक करें। अगर पहले से लिंक है तो कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

  • पंजाब : 5 या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लगी रोक, आदेश जारी 

    पंजाब : 5 या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर लगी रोक, आदेश जारी 

    लुधियाना : पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना के क्षेत्रों के भीतर, लोगों द्वारा अपने व्यक्तिगत अधिकारों के लिए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, धरना, रैलियां आदि आयोजित की जाती हैं। ऐसे धरना, रैली आदि में कुछ असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठाकर अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए जनहित में पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने, विरोध प्रदर्शन, धरना, जुलूस आदि पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।

    लुधियाना की संयुक्त पुलिस आयुक्त सौम्या मिश्रा ने कहा कि जनहित में पुलिस, लुधियाना के क्षेत्र में पांच या अधिक व्यक्तियों का जमावड़ा, विरोध प्रदर्शन, धरना, जुलूस आदि, ऐसी सभा में ज्वलनशील पदार्थ, हथियार और घातक हथियार आदि ले जाना और उपरोक्त के अलावा अन्य अनुमति के बिना निर्दिष्ट स्थान विरोध/धरना/जुलूस/रैलियां आदि आयोजित करने पर निषेधाज्ञा जारी की जाती है। ये आदेश जारी होने की तिथि से आगामी दो माह तक प्रभावी रहेंगे।

  • जालंधर: अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व स्पीकर ने दिया इस्तीफा

    जालंधर: अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व स्पीकर ने दिया इस्तीफा

    भाजपा में शामिल होने की चर्चा

    जालंधर/वरुण: पंजाब के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल आज भाजपा में शामिल होने रहे है। बताया जा रहा है कि बादल परिवार की अनदेखी के कारण अटवाल आज भाजपा का दामन थाम रहे है। अटवाल ने शिअद की मैंबरशिप से भी इस्तीफा दे दिया है। आज दोपहर अटवाल दिल्ली में बेटे पूर्व विधायक इंद्रइकबाल अटल सहित पहुंच रहे है।

    भारतीय जनता पार्टी अटवाल को जालंधर से उम्मीदवार बना सकती है। बता दें अटवाल पिछली लोक सभा चुनाव में जालंधर लोक सभा हलके में बहुत कम अंतर से कांग्रेसी उम्मीदवार से हारे थे। यह भी बताना जरुरी होगा कि शिअद के एकलोते बड़े कद के दलित नेता चरणजीत सिंह अटवाल लोकसभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके है।

  • China की दादागीरी! इस देश की कर रहा घेराबंदी

    China की दादागीरी! इस देश की कर रहा घेराबंदी

    ताईवान: चीन और ताईवान के बीच एक बार फिर टेंशन बढ़ गई है। अमेरिका और ताइवान के साथ आने से चीन इस समय तिलमिलाया हुआ है। वहीं ताइवान ने दावा किया है कि उसने शनिवार को शाम 4 बजे तक 71 चीनी फाइटर जेट और 9 नेवल शिप को ट्रैक किया है। राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ताइवान ने कहा कि इसमें 45 विमान शामिल हैं जो या तो ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा को पार कर गए या दक्षिण-पश्चिम से ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश कर गए।

    जानकारी के मुताबिक शनिवार को निगरानी किए जाने वाले चीनी विमानों में J-10, J-11, और J-16 लड़ाकू जेट, शीआन Y-20 परिवहन विमान, H-6K रणनीतिक बमवर्षक और KJ-500 प्रारंभिक चेतावनी विमान शामिल है। यह चीन द्वारा शुक्रवार को ताइवान के आसपास तीन दिनों के सैन्य अभ्यास की घोषणा के बाद आया है। 

    MND ने चीन पर क्षेत्रीय असुरक्षा और अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सशस्त्र बल अपनी सतर्कता और तत्परता बढ़ाएंगे, लेकिन उकसावे और तनाव बढ़ाने से दूर रहेंगे। ताइवान ने ताइवान के आसपास चीनी सैन्य अभ्यास के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि देश खतरों के आगे नहीं झुकेगा।

  • कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, जानें ताज़ा हालात

    कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, जानें ताज़ा हालात

    नई दिल्ली : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,357 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में इस समय एक्टिव मामलों की संख्या 32,000 के आंकड़े को पार कर गई है। रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 32,814 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं, जो कुल संक्रमणों का 0.07 प्रतिशत है। 

    शनिवार को भारत में COVID-19 संक्रमण के 6,155 ताजा मामले दर्ज किए गए थे, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई थी। देश में 11 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,965 हो गई है। गुजरात में तीन मौतें हुईं, दो हिमाचल प्रदेश में और एक-एक बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हुईं। इसके अलावा केरल में एक मौत के पिछले आंकड़ों को अपडेट किया गया। उत्तर प्रदेश ने सभी इंटरनेशनल पैसेंजरों का अनिवार्य कोविड टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। दिल्ली में बुखार, खांसी और सर्दी जैसे लक्षणों वाले हर मरीज का कोविड टेस्ट कराने के लिए कहा गया है। हरियाणा सरकार ने भी भीड़भाड़ की जगहों पर मास्क को अनिवार्य किया है।

  • टाइगर रिजर्व देखने निकले पीएम मोदी, सामने आया नया लुक, देखें वीडियो

    टाइगर रिजर्व देखने निकले पीएम मोदी, सामने आया नया लुक, देखें वीडियो

    बेंगलुरु: पीएम नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर आज कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने जा रहे हैं। वह टाइगर सफारी के लिए बांदीपुर पहुंचे हैं। बांदीपुर के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी के न्यू लुक की तस्वीर भी सामने आई है। उनकी यह तस्वीरें समाचार एजेंसी ani पर देखीं जा सकती हैं। पीएम मोदी खाकी रंग के पेंट के साथ प्रिंटेड टी शर्ट में नजर आ रहे है। साथ ही उन्होंने काले रंग की टोपी और काले रंग के जूते भी पहने हुए हैं। फोटो में पीएम मोदी हाथ में हाफ जैकेट लिए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी का यह नया लुक सामने आते ही चर्चा शुरू हो गई।  

    जानकारी के अनुसार पीएम मोदी रविवार को ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के अवसर पर मैसूर में आयोजित कार्यक्रम में देश में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़े जारी करेंगे। पीएम मोदी इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (IBCA) की शुरुआत भी करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री रविवार सुबह चामराजनगर जिले में बांदीपुर बाघ अभयारण्य का दौरा करेंगे और संरक्षण गतिविधियों में शामिल क्षेत्र के अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करेंगे।

    इसके साथ ही पीएम मोदी तमिलनाडु की सीमा से लगे चामराजनगर जिले के मुदुमलाई बाघ अभयारण्य में थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे और हाथी शिविर के महावतों और कावड़ियों से बातचीत करेंगे। बता दें कि जुलाई 2019 में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं के गठबंधन का आह्वान किया था और एशिया में अवैध शिकार एवं अवैध वन्यजीव व्यापार पर दृढ़ता से अंकुश लगाने की बात कही थी। प्रधानमंत्री के संदेश को आगे बढ़ाते हुए आईबीसीए की शुरुआत की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 9 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 9 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 9 अप्रैल 2023

    मेष: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहें हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ के योग बन रहे हैं। संचित धन में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों से भेंट होगी।

    वृष: मन शान्त रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता का सानिध्य मिल सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव ये परेशान हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता एवं आय में कमी से चिन्तित रहेंगे। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता का सहयोग मिल सकता है। यात्रा के योग हैं।

    मिथुन: भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। मित्रों से नोकझोंक हो सकती है। माता का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें।

    कर्क: आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। भाग-दौड़ की अधिकता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार से दूर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

    सिंह: मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी आ सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

    कन्या: संयत रहें। मन परेशान रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं।

    तुला: आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। सन्तान को कष्ट होगा। विवाद हो सकता है।

    वृश्चिक: धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पिता को स्वास्थ विकार हो सकते हैं।

    धनु: मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन यथोचित लाभ संदिग्ध है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

    मकर: मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु परिवार में सामन्जस्य बनाये रखने के प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। संयत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा।  लंबी यात्रा के योग हैं।

    कुंभ: आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। मानसिक चिताएं अभी परेशान करती रहेंगी। आय में बाधा आ सकती है। धन का अभाव रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

    मीन: वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • बड़ी खबरः केंद्रीय मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः केंद्रीय मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू बाल-बाल बच गए। जम्मू-कश्मीर में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और किरन रिजिजू पूरी तरह ठीक हैं। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की कार को टक्कर मारी है। ये हादसा जम्मू के बनिहाल इलाके में हुआ है। इस घटना पर एडीजी मुकेश सिंह का बयान भी सामने आया है। एडीजी ने बताया कि बनिहाल इलाके में हादसा हुआ है लेकिन सभी सुरक्षित हैं और सब कुछ नियंत्रण में है। कानून मंत्री रिजिजू वापस आ रहे हैं। इस हादसे को लेकर फिलहाल यही कहा जा रहा है कि रिजिजू सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं लगी है। 

  • सरकार ने उठाया बड़ा कदमः अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए Covid Test  हुआ अनिवार्य

    सरकार ने उठाया बड़ा कदमः अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए Covid Test हुआ अनिवार्य

    लखनऊ: भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को विदेश से देश लौटने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया। वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाले नमूनों पर जीनोम अनुक्रमण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब भारत ने पिछले 24 घंटों में 6,155 नए कोविड मामले दर्ज किए। देश में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और दैनिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 5.63 प्रतिशत है।

    शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने राज्यों को आपातकालीन हॉटस्पॉट की पहचान करने, परीक्षण में तेजी लाने और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

    उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को वायरस के प्रबंधन के लिए परीक्षण, ट्रैक, उपचार, टीकाकरण और कोविड-उपयुक्त व्यवहार के पालन की पांच गुना रणनीति का पालन करने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान, यह देखा गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति मिलियन औसत परीक्षण राष्ट्रीय औसत से कम थे।

  • 21 पुलिसकर्मियों ने किया 11 महिलाओं का बलात्कार

    21 पुलिसकर्मियों ने किया 11 महिलाओं का बलात्कार

    विशाखापत्तनम : आंध प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एक गांव में 16 साल पहले 11 कोंध आदिवासी महिलाओं से सामूहिक बलात्कार के आरोपी 21 पुलिसकर्मियों को एक विशेष अदालत ने बरी कर दिया है। अदालत ने आरोपियों को मुख्य रूप से दो जांच अधिकारियों की निष्पक्ष जांच करने में विफलता के कारण बरी कर दिया गया। अगस्त 2007 में एक विशेष टीम ‘ग्रेहाउंड्स’ से संबंधित पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था।

    सुनवाई 2018 में विशाखापत्तनम में शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत ग्यारहवें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष अदालत द्वारा पुलिसकर्मियों को दुर्भावनापूर्ण जांच के कारण बरी करने के साथ सुनवाई समाप्त हुई। इस बीच, अदालत ने आदेश दिया कि बलात्कार पीड़िताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएएलएसए) के माध्यम से मुआवजे का भुगतान किया जाए।

    ह्यूमन राइट्स फोरम (एचआरएफ) के एक सदस्य के अनुसार, किसी भी आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार नहीं किया गया और उनमें से कुछ सेवानिवृत्त हो गए जबकि कुछ की मृत्यु हो गई। एचआरएफ-आंध्र प्रदेश राज्य समिति उपाध्यक्ष एम सरत ने आरोप लगाया था, ‘‘ग्रेहाउंड बलों ने अगस्त 2007 में 11 आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार किया था और उनके खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन एक भी आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया था।’’

    एचआरएफ ने आरोप लगाया कि 20 अगस्त, 2007 को 21-सदस्यीय विशेष पुलिस दल तलाशी अभियान के लिए एक गांव गया था, और विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित 11 आदिवासी महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया। एचआरएफ ने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि अदालत ने बलात्कार पीड़िताओं को मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया है, जो यह दर्शाता है कि अदालत ने उनके बयानों पर भरोसा जताया है।’’