Blog

  • विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख की ठगी, युवक को टूरिस्ट वीजा पर भेज फरार हुआ एजैंट 

    विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख की ठगी, युवक को टूरिस्ट वीजा पर भेज फरार हुआ एजैंट 

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के आते गांव लोअर कुनेरन में विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से तीन लाख रुपये की ठगी हुई है जिस की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है।पुलिस को दी शिकायत में बक्शी राम निवासी कुनेरन लोअर ने बताया कि उनके गांव के ही राम किशन ने उनसे संपर्क किया और खुद को विदेश भेजने का काम करने वाला बताया। राम किशन ने दावा किया कि वह उनके बेटे हरदीप सिंह को वर्क वीजा पर विदेश भेज सकता है और इसके बदले तीन लाख रुपये की मांग की।

    बक्शी राम के अनुसार, उन्होंने पहले 25,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और शेष 2,75,000 रुपये नकद आरोपी को दे दिए। आरोपी ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही हरदीप का वर्क वीजा तैयार करवा देगा। लेकिन पीड़ित परिवार को तब गहरा सदमा लगा, जब वर्क वीजा की बजाय आरोपी ने हरदीप को सिर्फ दो महीने के टूरिस्ट वीजा पर मास्को भेज दिया। विदेश पहुंचकर जब हरदीप को वीजा की सच्चाई पता चली, तब परिवार को समझ आया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

    ठगी का एहसास होते ही बक्शी राम ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने वीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • प्रधान सचिव की अध्यक्षता में बैठक, हरियाणा बना योजना के क्रियान्वयन में देश का चौथा अग्रणी राज्य

    प्रधान सचिव की अध्यक्षता में बैठक, हरियाणा बना योजना के क्रियान्वयन में देश का चौथा अग्रणी राज्य

    चंडीगढ़: विकसित भारत-2047 की परिकल्पना के तहत भारत सरकार ने देश में रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए 1 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना लागू की है जिसके तहत 3.5 करोड़ नए रोजगार सृजन के लिए लगभग 1 लाख करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि रोजगार प्रादाताओं एवं रोजगार प्राप्तकर्ताओं को प्रदान की जाएगी। इस योजना के त्वतरित कार्यान्वयन के दृष्टिगत हरियाणा राज्य बड़े राज्यों को पीछे छोड़कर देशभर में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

    हरियाणा श्रम तथा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन की अध्यक्षता में आज इस योजना की जागरूकता के लिए कौशल भवन, पंचकूला में रोजगार मेले लगाने वाले तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, रोजगार विभाग, कौशल विभाग के अधिकारियों तथा आई.टी.आई. के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक का आयोजन हुआ ।

    प्रधान सचिव राजीव रंजन ने बताया कि इस योजना की संरचना में 2 मुख्य भाग है जिसमें यदि नये कर्मचारी ने ईपीएफओ 1 अगस्त, 2025 से 31 जुलाई, 2027 के बीच पंजीकरण किया हो, मासिक वेतन एक लाख रुपए से कम हो, ऐसे नये कर्मचारी को 15,000 रुपये तक ‘कर्मचारी भविष्य निधि‘ में अतिरिक्त भत्ता दो किस्तों में भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जायेगा।

    उन्होंने बताया कि दूसरी किस्त वित्तीय साक्षरता कार्यकम से जुड़ी होगी। इस स्कीम में लाभ प्राप्त करने के लिए कर्मचारी को एक प्रतिष्ठान में 12 महीने $ सारक्षता मॉडयूल पूरा होना अनिवार्य है। रोजगार प्रादाताओं प्रतिष्ठान को लाभ प्राप्त करने के लिए ‘कर्मचारी भविष्य निधि संगठन‘ में पंजीकृत होना चाहिए। यदि प्रतिष्ठान में 50 श्रमिकों से कम संख्या है तो दो या इससे अधिक पद सृजित करना तथा प्रतिष्ठान में यदि 50 से अधिक श्रमिकों की संख्या है तो पांच या उससे अधिक पद सृजित कर सकते हैं। इस योजना में प्रतिष्ठान को 3000 रुपये तक प्रति कर्मचारी प्रति मास की प्रोत्साहन राशि 2 वर्ष के लिए प्रदान की जायेगी। निर्माण क्षेत्र में यह लाभ दो वर्ष की अपेक्षा चार वर्ष तक दिया जाएगा।

    इस योजना में आवेदन लिए श्रम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा pmvbry.epfindia.gon.in / pmvbry.labour.gov.in पोर्टल बनाया गया है। प्रधान सचिव ने जानकारी दी कि यदि किसी प्रतिष्ठान में किसी भी कारण से ई.पी.एफ. के रिटर्न आज तक भी नहीं भरी है और वह इस योजना का लाभ लेने का इच्छुक है, तो ई.पी.एफ. की पुरानी रिटर्न भरने पर उस पर कोई भी पेनल्टी नहीं लगाई जाएगी। यह योजना रोजगार प्रोत्साहन के क्षेत्र में अभी तक की सर्वश्रेष्ठ योजना है।

    इस अवसर पर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक एवं सचिव डॉ विवेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • महाविद्यालय बंगाणा में मतदाता जागरूकता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

    महाविद्यालय बंगाणा में मतदाता जागरूकता पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: आज चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में “लोकतंत्र में मत का महत्व” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने अपने प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक संबोधन में मताधिकार के ऐतिहासिक, सामाजिक और राजनीतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान की शक्ति, लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की भूमिका तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

    इस अवसर पर प्रोफेसर निकिता गुप्ता, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के अध्यक्ष दिव्यांशु शर्मा, उपाध्यक्ष तन्वी, महासचिव पायल शर्मा, सहसचिव शगुन तथा कोषाध्यक्ष वरुण सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की टीम और महाविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय रहे।

  • आखिर ऊना की जनता कब तक सहती रहेगी गोलियों की गूंज? कितने ओर लोग गवाएंगे अपनी जान:-सतपाल सत्ती

    आखिर ऊना की जनता कब तक सहती रहेगी गोलियों की गूंज? कितने ओर लोग गवाएंगे अपनी जान:-सतपाल सत्ती

    बोले: ऊना सदर क्षेत्र में राजनीतिक संरक्षण के चलते फल-फूल रहा अवैध धंधा और गुंडाराज  ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा सदर क्षेत्र में बढ़ रहे गोलीकांड, अवैध खनन, गुंडाराज, फिरौती माफिया, शराब माफिया, गैंगस्टर व असामजिक तत्त्वों को लेकर भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सदर ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने जिला में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर गहरा दुख प्रकट करते हुए पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार चल रही है, तब से पूरे प्रदेश में माफिया राज पूरी तरह से व्याप्त है और इस माफिया को पूरी तरह से राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जबकि सरकारी तंत्र भी राजनीति संरक्षण के आगे पंगु बनकर बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में तो यह माफिया चरम सीमा पर है क्योंकि ऊना विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कांग्रेसी नेता के राजनीतिक संरक्षण के चलते इस समय यह क्षेत्र माफिया का अड्डा बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय रेत और चिट्ठा माफिया केवल सक्रिय ही नहीं हुआ था बल्कि उस समय भी सरकारी संरक्षण के चलते यहां माफिया से जुड़े लोग खूब फले-फूले थे। परंतु वर्तमान कांग्रेस सरकार के चलते अब फिरौती माफिया एवं शराब माफिया पिछले तीन वर्षों से पूरी तरह अपने पांव पसारे हुए हैं लेकिन उन्हें पूछने वाला कोई नहीं है, उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, अब क्षेत्र में सरेआम गैंगवार भी सक्रिय हो चुके हैं और सरकार ब ऊना प्रशासन उन पर कोई भी अंकुश नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि माफिया के साथ-साथ अब ऐसे असामाजिक तत्वों का उत्पन्न होना, वर्तमान कांग्रेस सरकार की निष्क्रियता की पोल खोल रहा है। सतपाल सत्ती ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऊना का बच्चा-बच्चा जानता है कि यह अबैध धंधे कौन करवा रहा है? कौन इस माफिया से जुड़े लोगों को राजनीति संरक्षण की एवज में अपना हिस्सा वसुल रहा है? उन्होंने कहा कि  1 जुलाई से 15 सितंबर 2025 तक जिला की सभी नदियों में खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन फिर भी धड़ल्ले से खनन माफिया अवैध खनन करता रहा जबकि स्वां नदी पर बने झलेडा़ पुल से लेकर संतोषगढ़ के आगे पंजाब सीमा तक कोई भी वैद्य मीईनिंग लीज नहीं है, क्योंकि वह सब पूर्व भाजपा सरकार के समय में रद्द कर दी गई थी, बावजूद इसके स्वां नदी में स्थानीय कांग्रेसी नेता के संरक्षण में जेसीबी व पोकलेन मशीनों द्वारा लगाकर अवैध खनन करवाकर माफियाओं से महीना वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात का जिला प्रशासन साक्षी हैं कि ऊना के फतेहपुर-नंगडा में जो टिप्पर, जेसीबी एवं पोकलेन मशीने पकड़ी गई थी, वह सब कांग्रेस से जुड़े लोगों की थी, और उनको बचाने के लिए कांग्रेस का स्थानीय नेता प्रशासन पर दबाव डालता रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस नेता ने सरकार के संरक्षण में स्वां नदी को अपने आकाओं द्वारा छलनी करवा दिया है, और अपने आप खुद उनसे महीना वसूली कर रहा है। वहीं विधायक सतपाल सत्ती ने गत बुधवार मध्य रात्रि को स्थानीय कांग्रेस नेता के रायजादा होटल में हुए गोली कांड में मारे गए संतोषगढ़ के युवक की मौत पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह सब सोची-समझी साजिश के तहत हुआ है। सतपाल सत्ती ने कहा कि स्थानीय कांग्रेस नेता का रायजादा होटल माफिया का अड्डा बना हुआ है यहां आए दिन कोई ना कोई घटनाक्रम चलता रहता है, लेकिन जब कोई ऐसे घटनाक्रमों को उजागर करने की बात करता है, तो उसकी आवाज को सरकार का रौब दिखाकर दबा लिया जाता है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक इस रायजादा होटल में असमाजिक तत्वों का बोलबाला चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इसी होटल से गत वर्ष पहले भी कुछ युवा देर रात तक पार्टी करके जाते हैं और कुछ ही देर बाद वह पांचों युवा मौत का शिकार हो जाते हैं उसके पीछे भी कोई ना कोई साजिश जरूर थी जो स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार की निष्क्रियता के चलते आज दिन तक उजागर नहीं हो पाई है, और मरणोपरांत भी उन युवाओं को न्याय नहीं मिला है कि आखिर किसके इशारे पर उन्हें मौत के घाट उतारा गया था। सतपाल सती ने दो टूक कहा कि रायजादा होटल का धंधा तुरंत बंद करना चाहिए क्योंकि यह होटल नशे का अड्डा बना हुआ है उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि उक्त होटल को तुरंत प्रभाव से सील कर देना चाहिए ताकि भविष्य में अन्य युवाओं को खून की नदियां बहाने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय कांग्रेस नेता के इशारे पर क्षेत्र में अगर अवैध धंधे नहीं रुकते, तो आने वाले समय में ऊना भाजपा जनता के सहयोग से एक बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी। इतना ही नहीं, सती ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ऊना में खून की नदियां बह रही है लेकिन प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन माफियाओं को संरक्षण दे रहा है। और आज ऊना में कानून नहीं बल्कि माफिया की चलती है, जबकि यह माफिया कांग्रेस के स्थानीय नेता की छत्रछाया में फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के संरक्षण में ऊना अवैध खनन का अड्डा, शराब व फिरौती माफिया का गढ़, ड्रग पैडलरों की पाठशाला, और गैंगस्टरों की शरणस्थली बन चुका है। गोलियों की आवाज़ ऊना की पहचान बनती जा रही है। और सुखविंदर सिंह सुक्खू की निकम्मी सरकार को शर्म नहीं आती है कि जिला ऊना में विराजमान उनके अधिकारी अपनी मौज मस्ती में मोबाइल फोन पर रीलें बनाने में व्यस्त हैं, उन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है, कोई भी अधिकारी ड्यूटी के समय कुर्सी पर बैठा नहीं मिलता है आम जनता परेशान है। जमीन स्तर पर कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है और अधिकारी कहां जा रहे हैं कहां से आ रहे हैं, कोई पूछने वाला नहीं है, जबकि वह मासिक वेतन किस बात का ले रहे हैं? इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और उनके मासिक कार्यों की समीक्षा होनी चाहिए। सत्ती ने कहा कि लगातार होते गोलीकांड यह साबित कर चुके हैं कि कांग्रेस सरकार की नाकामी अब चरम पर है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पीछे कांग्रेस के नेता खड़े हैं, प्रशासन डरकर बैठा है। सत्ती ने खुलकर आरोप लगाया कि रायजादा होटल में हत्या होना, यह सिर्फ अपराध नहीं बल्कि एक राजनीतिक साजिश है। उन्होंने युवक की गोली मारकर हत्या को कांग्रेस नेता के होटल से जुड़ा हुआ साफ-साफ राजनीतिक अपराध बताया। उन्होंने कहा कि “यह होटल माफियाओं, नशे के कारोबारियों और हथियारबंद गुंडों का अड्डा है। यहां पहले भी पांच युवा मरे हैं। ये मौतें हादसा नहीं, बल्कि जहर भरी साज़िश थीं। सत्ती ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को चेताते हुए कहा कि जो होटल युवाओं को नशा पिलाकर उन्हें मौत तक पहुंचा रहा है, उसे तुरंत प्रभाव से सील कर देना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि ऊना को माफियाओं और अपराधियों के हवाले नहीं होने दिया जाएगा, हमें इसकी कीमत चाहे कुछ भी चुकानी पड़े।
  • प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पर कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल: अनुराग सिंह ठाकुर

    प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पर कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल: अनुराग सिंह ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री वि हमीरपुर लोक सभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं व लचर क़ानून व्यवस्था पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेसराज में हिमाचल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून व्यबस्था के मामले पर प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है।

    अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ शांत प्रदेश हिमाचल आज कांग्रेस सरकार की विफल नीतियों व नाकामी के कारण अपराध वि अप्रिय घटनाओं का दंश झेल रहा है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हुई है, खासकर क़ानून व्यवस्था के धराशायी होने से राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहे और जिम्मेदार चैन की बंशी बजा रहे हैं।

    आज ऊना में हुए गोली कांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है मगर सरकार के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही। हाल ही में चिंतपूर्णी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेकाबू भीड़ ने तोड़-फोड़ मचा कर शासन सत्ता को चुनौती देने का काम किया था मगर इसका भी सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ऊना में गोलीकांड के बाद अब सोलन में शूलिनी यूनिवर्सिटी के पास सरेआम पिस्टल से कई राउंड फायरिंग से पूरा इलाका सहमा हुआ है।

    हिमाचल में आपराधिक घटनाओं की बाढ़ सरकार के इकबाल को चुनौती है। आज हिमाचल में आम नागरिकों के अंदर घर करती असुरक्षा की भावना चिंताजनक है और बढ़ते अपराध ये दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

  • Punjab News: ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पूर्व पटवारी की मौत, बेटा घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में पूर्व पटवारी की मौत, बेटा घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सड़क हादसे में पूर्व पटवारी की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक अन्य व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक की आलुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्व पटवारी व किसान गुरमेल सिंह निवासी पंजौड़ा के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद साथियों ने बताया कि वे आलुओं से भरी ट्रॉलियों को लेकर लुधियाना की ओर जा रहे थे।

    राहगीरों ने बताया कि रास्ते में उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली का ट्रक से एक्सीडेंट हो गया है। जब उन्होंने जाकर देखा तो एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। दूसरी ओर गांव की पूर्व सरपंच मनप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें फोन आया कि उनके गांव के लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गुरमेल सिंह की मौत हो चुकी थी जबकि उनके पुत्र कमलप्रीत सिंह घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी थी।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। वहीं हादसे में घायल मृतक के बेटे को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

  • Himachal News: ऊना में कानून व्यवस्था पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, देखें LIVE

    Himachal News: ऊना में कानून व्यवस्था पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, देखें LIVE

    उपायुक्त जतिन लाल ने दिए सख्त निर्देश, बोले… बख्शे नहीं जाएंगे कानून से खिलवाड़ करने वाले, असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि हुड़दंगियों और सीमांत क्षेत्रों से आने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी उल्लंघन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करें।

    वे गुरुवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव सहित प्रशासन तथा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    जतिन लाल ने बैठक में दोहराया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। कानून और शांति व्यवस्था के उल्लंघन पर प्रशासन बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतेगा।

    पुलिस पेट्रोलिंग पर जोर, बनेगी क्विक रिस्पॉन्स टीम
    उपायुक्त ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए 7–8 सदस्यीय क्विक रिस्पॉन्स टीम गठित की जाएगी। यह टीम दिन-रात हाईवे और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग करेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

    जिले में सभी हथियार लाइसेंसों की होगी समीक्षा

    जतिन लाल ने कहा कि जिले में अब तक जारी सभी हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। जिन मामलों में भूमि विवाद या अन्य शिकायतों से जुड़े व्यक्तियों के पास हथियार लाइसेंस पाए जाएंगे, उनके लाइसेंस तुरंत निलंबित कर हथियार जब्त किए जाएंगे।
    उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने वालों पर भी सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी।

    वाहनों की हो सघन चेकिंग, फील्ड में हो सक्रिय उपस्थिति
    उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि सीमा क्षेत्रों से आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। विभिन्न स्थानों पर रैंडम छापेमारी अभियान चलाएं। पुलिस सड़क पर सक्रिय उपस्थिति बनाए और एरिया डॉमिनेंस सुनिश्चित करे।

    अवैध अहातों पर करें कार्रवाई
    उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शराब ठेकों के साथ जुड़े सभी अहातों की अनुमति संबंधी जांच करें। इसके लिए पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से निरीक्षण करें और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    अवैध खनन पर और कड़ी निगरानी
    जतिन लाल ने जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टिप्परों की आवाजाही के मार्गों पर चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

    उपायुक्त ने बताया कि जिले में लगभग 6–8 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सीसीटीवी प्रणाली स्थापित की जा रही है, जिससे पूरी निगरानी व्यवस्था प्रभावी होगी। वहीं, बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देशों के पूर्ण पालन पर जोर दिया और कहा कि उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, सभी डीएसपी, खनन और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • नशा मुक्त भारत अभियान में सिरसा की बड़ी उपलब्धि, शपथ में मिला पहला स्थान

    नशा मुक्त भारत अभियान में सिरसा की बड़ी उपलब्धि, शपथ में मिला पहला स्थान

    चण्डीगढ़: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम में प्रदेशभर मे सिरसा जिला ने प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरसा जिले में अब तक 88,200 लोगों ने ऑफलाइन माध्यम से तथा 10,145 लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन माध्यम से नशा विरोधी शपथ ली है। साथ ही 1,200 अधिकारी एवं कर्मचारी, 25,000 महिलाएँ तथा 62,000 से अधिक युवाओं ने इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। इन प्रयासों के बल पर सिरसा ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।

    उन्होंने बताया कि सिरसा जिला के सभी विभागों विशेष रूप से शिक्षा, पुलिस, समाज कल्याण, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत तथा खेल आदि विभागों की टीम सहित सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्य किया है। अभियान में जिले की निरंतर उत्कृष्टता सभी विभागों के सामूहिक प्रयास और जनता के सहयोग का परिणाम है। जिला प्रशासन अभियान को और व्यापक रूप से लागू कर सिरसा को नशा मुक्त जिले का मॉडल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

    नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लघु सचिवालय के सभागार में तथा जिला के प्रत्येक कार्यालय के कर्मचारियों को नशा के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पांच वर्ष पूर्व प्रारंभ किए गए नशा मुक्त भारत अभियान ने जन-जागरूकता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने विभिन्न माध्यमों-रैलियों, कार्यशालाओं, जनसंवाद और डिजिटल अभियानो के जरिये समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया है।

    सिरसा जिले में स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से निरंतर जागरूकता गतिविधियां चलाई गई हैं। युवाओं, महिलाओं और आमजन को नशा विरोधी संदेश से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किए गए, जिनका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

     

     

     

  • झाड़माजरी स्कूल ने अपना वार्षिक समारोह, मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को किया सम्मानित

    झाड़माजरी स्कूल ने अपना वार्षिक समारोह, मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले बच्चों को किया सम्मानित

    दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने बांटे पुरस्कार

    बरोटीवाला/सचिन बैंसल:  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाड़माजरी ने अपना वार्षिक समारोह में मनाया। इस स्कूल के कैंपर में आने वाली प्राथमिक स्कूल झाड़माजरी, दसोरा माजरा, बहमंडी व कुंजाहल के बच्चों ने भी अपना वार्षिक समारोह मनाया।  इस मौके पर मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दून के विधायक राम कुमार चौधरी रहे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुशीला कश्यप ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मंच के संचालन विज्ञान अध्यापक बृजेंद्र पाल ने किया।

    कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना व दीप प्रज्जवलन से हुई। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।  शिक्षा के क्षेत्र में छटी कक्षा से रंजनी, वंश, नविता, राजमौर्या, बीभा व सन्नी, सातवीं कक्षा के कल्पना, निशा, शीलम, संध्या, सरस्वती, प्रीति, 8वीं से लक्ष्मी, मुस्कान, जोया प्रवीण, बेबी, सेंकी व खुशबू को सम्मानित किया गया। भाषम में अंकिता, नैना व दीपिका तथा खेलकूद में सूरज, सुमीत, सत्यम, अतुल व श्वेता को पुरस्कार दिए गए।

    विधायक राम कुमार चौधरी ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से स्कूल को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है और इस  बार 472 करोड़ शिक्षा पर व्यय किए जा रहे है।

    इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अच्छरपाल कौशल, उपप्रधान मुख्तयार मोहम्मद, बरोटीवुाला के उपप्रधान सोनू शर्मा, दून से सेवाल दल प्रमुख सुरेंद्र रघुवंशी, सोहनलाल  रघुवंशी,पंचायत सचिव बिंदर कौर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दयाराम रेंंजर, सऩेड के प्रधान मेहर चंद, अल्पसंख्यक सेल दून के अध्यक्ष मलूक, पूर्व उपप्रधान दीवान चंद, पूर्व पंच तारा देवी, रंजु देवी, कृषी कौशल, ऊर्मिला, कांता देवी, भोगो देवी, सलोचना व सुमन ने भाग लिया। दून के विधायक राम कुमार चौधरी अव्वल रहने वाले बच्चों को स्मृति चिंह देकर सम्मानित करते हुए

  • Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर 46 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: विदेश भेजने के नाम पर 46 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम गुरचरण सिंह बताया जा रहा है। उसने विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से 46 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने वर्क वीजा दिलवाने का झांसा देकर भारी रकम वसूल ली।

    इसके अलावा उसने फर्जी दस्तावेज तैयार करके पास्टपोर्ट और शैक्षणिक दस्तावेज अवैध रुप से अपने पास रख लिए। तरुणप्रीत कौर की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-14 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि गुरचरण सिंह और उसकी पत्नी ने फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इटली के वर्क वीजा का वादा किया था।

    इस दौरान पंजाब और हरियाणा के कई इमिग्रेशन एजेंटों के द्वारा भेजे गए। दर्जनों युवाओं की फाइल गुरचरण सिंह को सौंपी गई थी। इनसे आरोपी दंपति ने भारी रकम वसूल की। शिकायत के अनुसार, गुरचरण सिंह ने वीजा गारंटी से देने का भी वादा किया था और फर्जी टीआरएस भी जारी किए।

    बायोमैट्रिक और फ्लाइट डेट देने के बाद किसी भी उम्मीदवार को उसने विदेश नहीं भेजा। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापिस मांगे तो आरोपी फरार हो गया। उसने अपना फोन भी पंद कर लिया। महिला के द्वारा आरोपी को दिए गए 46 लाख रुपये और विभिन्न उम्मीदवारों के पासपोर्ट और दस्तावेज अभी भी आरोपी के पास हैं।

    पुलिस ने उसके गांव में रेड की थी। इस दौरान आरोपी परिवार के साथ गायब हो गया था। उसको अब गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।