Blog

  • “किसमें कितना है दम” टीवी शो में प्रथम विजेता बनी मन्नत ठाकुर

    “किसमें कितना है दम” टीवी शो में प्रथम विजेता बनी मन्नत ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: किसमें कितना है दम’ टीवी शो के ग्रैंड फिनाले में ऊना की मन्नत ने जिले का नाम रोशन किया है। जिला ऊना के एक छोटे से गांव वरेट, धर्मशाला महंता जिला ऊना निवासी मन्नत ने “किसमें कितना है दम” एक रियलिटी शो में यह मुकाम हासिल किया है। यह आयोजन एक टीवी चैनल रियलिटी शो के माध्यम से करवाया गया। फिनाले में  मन्नत प्रथम विजेता रही। मन्नत ठाकुर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालू दी वड में दसवीं कक्षा में शिक्षारत  है। इससे पहले भी मन्नत ठाकुर स्थानीय कई नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है।  बता दें कि मन्नत के पिता प्रवेश कुमार व माता सोनम कुमारी एवं छोटे भाई के साथ एक साधारण परिवार से है। साधारण परिवार होने के बावजूद बेटी के हुनर को खूब प्रोत्साहन दिया।  एक बातचीत में मन्नत ठाकुर ने बताया कि यह एक ऐसा मंच है जहां बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है मन्नत ठाकुर ने मॉडलिंग में भाग लिया और प्रथम स्थान पाया। इसके लिए मन्नत ठाकुर ने शो के आयोजक वरुण बंसल और उनकी टीम का यह प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद भी किया है।
  • पंजाबः कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह अमित शाह का आया बड़ा बयान 

    पंजाबः कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह अमित शाह का आया बड़ा बयान 

    चंडीगढ़ : पंजाब में बिगड़ रही कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान सामने आया है। गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि पंजाब के हालात पर हमारी नजर बनी हुई है। पंजाब में स्थिति को केंद्र सरकार किसी सूरत में आऊट ऑफ कंट्रोल नहीं होने देगी। अमित शाह ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारें इसमें मिलकर काम करेंगी।

    बता दें कि राज्य में पिछले कुछ महीनों के दौरान कई वीआईपी लोगों की हत्याएं हुई हैं। सिद्धू मूसेवाला के बाद हिंदूवादी नेता सुधीर सूरी और उसके बाद डेरा सच्चा सौदा के भक्त प्रदीप की हत्या हो चुकी हैं। वहीं राज्य में दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे जा रहे हैं।

    दूसरी ओर ड्रग्स की बात करें तो नशे को खत्म करने का वादा करके पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता आई थी, लेकिन पंजाब में बढ़ रहे नशे के कारोबार के कारण आम आदमी पार्टी को काफी विरोध का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था पर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। ऐसे में अमित शाह की हालात को कंट्रोल से बाहर न जाने देने की बात साफ कर रही है कि केंद्र सरकार पंजाब के हालात पर पूरी नजर बनाकर चल रही है। 

  • जालंधरः Visa Book Immigration में युवकों ने की मालिक से मारपीट, देखें CCTV 

    जालंधरः Visa Book Immigration में युवकों ने की मालिक से मारपीट, देखें CCTV 

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के सेंटर मार्किट नजदीक बस स्टैंड से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां विजा बुक इमीग्रेशन में कैनेडा का वीजा लगवाने आए युवक ने साथियों सहित इमीग्रेशन के मालिक बलराज के साथ मारपीट की है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड चौंकी की पुलिस ने दोनों पार्टियों को थाने ले गई है। जहां इमिग्रेशन के मालिक बलराज ने बताया कि 3 माह पहले जम्मू निवासी रवि ने कैनेडा का टूरिस्ट वीजा उनके इमिग्रेशन के द्वारा अप्लाई करवाया था।

    रवि के कैनेडा टूरिस्ट वीजा की फाइल अबेंसी में अप्लाई की हुई है। रवि का रिजल्ट अभी आना पेडिंग है। इस दौरान वह अपने साथियों सहित दफ्तर में आया। इस दौरान रवि और उसके साथियों ने वीजा पेडिंग होने के कारण पहले इमिग्रेशन के मालिक के साथ काफी बहसबाजी की। दोनों पार्टियों में बात इतनी बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे रवि और उसके साथियों ने इमिग्रेशन मालिक के साथ हाथापाई की। घटना को लेकर इमिग्रेशन के मालिक ने बस स्टैंड चौंक में लिखित रूप में शिकायत दर्ज करवा दी है। चौंकी ईचार्ज मेजर सिंह ने बताया कि पीड़ित इमिग्रेशन मालिक से लिखित शिकायत ले ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

    वहीं दूसरी ओर मिली जानकारी के मुताबिक वीजा बुक इमिग्रेशन बलराज निवासी मखदूमपुरा का डीसी ने लाइसेंस सस्पेंड किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद ट्रैवल एजेंट बलराज ऑफिस खोलकर लोगों को विदेश भेजने का कारोबार कर रहा है। चौंकी प्रभारी मेजर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैवल एजेंट बलराज के लाइसेंस सस्पेंड को लेकर डीसी दफ्तर से रिकार्ड खंगाला जाएगा। अगर इमिग्रेशन मालिक बलराज का लाइसेंस सस्पेंड पाया गया तो ट्रेवल एजेंट मालिक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी

  • हिमाचल प्रदेश को फिर से मिल सकता है ब्राह्मण मुख्यमंत्री: पंडित शशि पाल डोगरा

    हिमाचल प्रदेश को फिर से मिल सकता है ब्राह्मण मुख्यमंत्री: पंडित शशि पाल डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित: जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने अंक गणना के आधार पर एक और भविष्यवाणी की है। उन्होंने यह गणना नई सरकार के मुखिया को लेकर की है। उनकी गणना कहती है कि अगली‌ सरकार की कमान किसी ब्राह्मण नेता के हाथ में हो सकती है। इ‌सके पीछे उनकी ठोस दलील है और वह यह है कि अंक गणना का जो योग इस समय बन रहा है, ठीक वैसा ही योग 1977 और 1990 में भी बना था। पंडित डोगरा के मुताबिक 12 नबंबर, 2022 को विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुआ। 1 + 2 = 3 अंक जो गुरु का अंक है। गुरु ग्रह ब्राह्मण का कारक है। 2022 में चुनाव 2+0+2+2=6 अंक जो शुक्र का अंक है। जहां गुरु देवताओं के गुरु माने जाते हैं, वहीं शुक्र देत्यों के गुरु माने जाते हैं और शुक्र भगवान शिव के अनन्य भक्त हैं। अगर कुछ ठान लेते हैं, तो पूरी ताकत लगा लेते हैं। 1977 में जब शांता कुमार चौथे मुख्यमंत्री बने थे, उस वक्त भी ऐसा ही योग बना था। पंडित डोगरा की गणना कहती है कि 1+9+7+7=24=2+4=6 अंक शुक्र का अंक है। हिमाचल प्रदेश में शांता कुमार ब्राह्मण मुख्यमंत्री बने थे। 2+0+2+2=6 अंक में भी ऐसा ही योग बन रहा है और हिमाचल प्रदेश में ब्राह्मण मुख्यमंत्री हो सकता है। 1990 में शांता कुमार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे।
    1990 के बाद  32 वर्ष बाद 33वें वर्ष में 3+3=6 अंक शुक्र के अंक में इस प्रकार का योग पुनः बन रहा है। 
    वहीं ज्योतिषीय गणना के हिसाब से मीन राशि के स्वामी गुरु जो आज कल वक्री चले हुए हैं, 24 नवंबर, 2022 की सुबह 4: 27 बजे पर मार्गी हो रहे हैं। 2 + 4 = 6 अंक जो पुनः शुक्र का अंक है। गुरु का स्वराशि में मार्गी होना ‘हंस पंच महापुरुष योग’ का निर्माण कर रहा है, जो उच्च राजयोग बना रहा है। यह समृद्धि की प्राप्ति करवाएगा। ये समय भाग्यशाली होगा। उधर, 16 नवंबर, 2022 को सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश होना व उसी पर मीन राशि में बैठे गुरु की नवम दृष्टि ब्राह्मण के लिए उच्च पद पर आसीन होने का योग बना रहा हैं। ऐसा ही योग वैदिक ज्योतिष के हिसाब से 1990 में भी बना था। इसलिए पुनः शांता कुमार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। 32 वर्ष बाद अब तीसरी बार ब्राह्मण का योग बन रहा है।‌ बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
  • एयर इंडिया को बड़ा झटका! 100 दिनों में लौटाने होंगे 11 करोड़ से अधिक रुपए, जाने मामला

    एयर इंडिया को बड़ा झटका! 100 दिनों में लौटाने होंगे 11 करोड़ से अधिक रुपए, जाने मामला

    नई दिल्लीः अमेरिकी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान उड़ानों के रद्द होने या उनके कार्यक्रम में बदलाव से प्रभावित यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाने में हुए के लिए एयर इंडिया पर 14 लाख डॉलर (11.38 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है।

    क्या कहते हैं अमेरिका के नियम?

    अमेरिकी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सोमवार को कहा कि एयर इंडिया उन छह एयरलाइंस में शामिल है जिन्हें यात्रियों को रिफंड के रूप में कुल 60 करोड़ डॉलर लौटाने का निर्देश दिया गया है। एयर इंडिया को भी 12.15 करोड़ डॉलर (988 करोड़ रुपये) लौटाने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि कहा कि एयर इंडिया का यात्रियों के अनुरोध पर रिफंड करने का प्रावधान अमेरिकी परिवहन विभाग की नीतियों का विरोधाभासी है। अमेरिकी सरकार ने यह नियम बना रखा है कि उड़ान रद्द होने या उसमें बदलाव होने पर एयरलाइन को यात्रियों के टिकट के पैसे कानूनी तौर पर रिफंड करने होंगे।

    एक विभागीय जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि एयर इंडिया ने रिफंड के आधे से अधिक आवेदनों पर कार्रवाई करने में निर्धारित 100 दिन में लौटाने होंगे। बता दें कि रिफंउे में देरी के ये मामले टाटा ग्रुप की ओर से एयर इंडिया का अधिग्रहण  करने के पहले के हैं। एयर इंडिया के अलावा अमेरिकी सरकार ने फ्रंटियर, टीएपी पुर्तगाल, एयर मेक्सिको, ईआईएआई और एविएंका एयरलाइन पर जुर्माना लगाया है। 

  • फगवाड़ाः दो कारों की भयानक टक्कर, हादसे में 5 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः दो कारों की भयानक टक्कर, हादसे में 5 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सर्दी का मौसम शुरू होते ही सड़क हादसों के मामले सामने आने शुरू हो गए है। वहीं आज गोराया जीटी रोड गांव जमालपुर के नजदीक बोलेरो कार और अन्य कार की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घायलों की पहचान ममता, रेनू बाला काजल, शिवानी और रमेश कुमार के रूप में हुई है। मौके पर जानकारी देते हुए घायल रमेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार समेत जालंधर से लुधियाना जा रहा था कि जमालपुर के नजदीक बोलेरो कार ने अचानक बीच सड़क में ब्रेक लगा दी। जिससे उनकी कार की बोलेरो के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में परिवार के 5 लोग घायल हो गए है। सभी का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।

  • बठिंडाः सरेआम चल रहा नशा, देखें कैसे नशे का सेवन कर रही युवतियां, वीडियो वायरल

    बठिंडाः सरेआम चल रहा नशा, देखें कैसे नशे का सेवन कर रही युवतियां, वीडियो वायरल

    बठिंडाः पंजाब भर में आज नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में सर्च अभियान चलाया गया। लेकिन दूसरी ओर बठिंडा के सुरखपीर रोड का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियों में आप देख सकते है कि कैसे युवतियां सरेआम नशे का सेवन कर रही है।

    बता दें कि इससे पहले भी जिले में सरेआम नशा बेचने का पोस्टर भी वायरल हुआ था। जिले में सरेआम बिक रहे नशे को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हुए थे। लेकिन आज फिर युवतियों का नशे के सेवन का वीडियो वायरल हुआ है। 

  • पंजाब : कार और ट्राले की भीष्ण टक्कर में 2 सगे भाइयों की मौत

    पंजाब : कार और ट्राले की भीष्ण टक्कर में 2 सगे भाइयों की मौत

    पटियालाः समाना के समीप गांव मुरादपुरा में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इतना इतना भयानक था कि इस हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर कितनी जोरदार थी, इसका अंदाजा कार की तस्वीर से लगाया जा सकता है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात पटियाला से गांव मुरादपुरा की ओर से आ रही स्विफ्ट वाहन नंबर पीबी-डीए 9546 जिसमें गांव मुरादपुरा निवासी जसपाल सिंह (24) चन्नी राम (20) सवार थे। बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    हादसे में कार सवार तीन अन्य साथियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। मृतक का पोस्टमॉर्टम समाना के सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर गांव के सरपंच ने बताया कि ये सभी युवक पटियाला से गांव मुरादपुरा आ रहे थे। इसी दौरान बेकाबू हुई इनकी कार सड़क किनारे खड़ी ट्राली से जा टकराई। 

  • पंजाबः DGP Gaurav Yadav सहित राज्य भर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें तस्वीरें

    पंजाबः DGP Gaurav Yadav सहित राज्य भर में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, देखें तस्वीरें

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस ने डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में पूरे राज्य में तलाशी अभियान चलाया है। लुधियाना के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर मंदीप संधू ने कार्यभार संभालते हुए पहले ही दिन डीजीपी गौरव यादव के साथ बड़ा एक्शन लेते हुए चैकिंग की है। डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में पीरू बांदा कॉलोनी और घोड़ा कॉलोनी में नशे के खिलाफ बड़ी रेड की जा रही है। चैकिंग दौरान पुलिस ने नशा तस्करों और गैंगस्टरों के घरों में भी चेकिंग की। वहीं संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए भी जांच की जा रही है। 

    डीएसपी सरबजीत राय के नेतृत्व में आज सुबह भारी संख्या में पुलिस बल किंगरा चौ वाला गांव पहुंचा और पूरे गांव को घेर लिया गया। इस दौरान थाना भोगपुर के पचरंगा थाना अंतर्गत गांव किंगरा चौ वाला में आदमपुर सब डिवीजन के आदमपुर, भोगपुर व पतारा थाने की पुलिस के साथ छापेमारी की गई। डीएसपी द्वारा जारी सूचना के अनुसार भोगपुर थाने के गांव किंगरा चौ वाला में आज इस गांव में की गई छापेमारी में पंजाब पुलिस के 100 कर्मचारी शामिल है। इस छापेमारी में उनके अलावा पुलिस के उच्च अधिकारी शामिल थे। पुलिस के पास 13 नशा तस्करों की सूची थी, जिनके घरों की आज तलाशी ली जा रही है। इस सर्च ऑपरेशन में कई लोगों को पुलिस ने राउंडअप किया है। पुलिस की इस छापेमारी के दौरान एसएसपी जालंधर दिहाती भी जल्द ही गांव किंगरा पहुंच रहे हैं और उन्होंने जिन लोगों को राउंडअप किया है, उनसे खुद पूछताछ की जाएगी।

    जंडियाला गुरु में नशे की बिक्री को लेकर मोहल्ला शेखपुरा, मानोवाला खूह, मोहल्ला पटेल नगर, तरनतारन बाईपास, नई आबादी, श्मशानघाट, ज्योतिसर मोहल्ला, साबुन वाली गली समेत ऐसे इलाके है, जहां बड़े स्तर पर नशे की बिक्री होती है। इन जगहों पर पुलिस ने कई बार छापेमारी भी की, लेकिन अब तक कोई बड़ा नशा तस्कर हाथ नही आया है। आज भी सुबह 11 बजे आईजी राकेश कुमार अग्रवाल और एसएसपी देहाती स्वपन शर्मा की अगुवाई में मोहल्ला शेखपुरा, वार्ड नंबर 1 समेत सर्च ऑपरेशन किया। जिसमें पुलिस ने 9 लोगों को राउंड अप किया है। जिससे पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है। आईजी राकेश अग्रवाल ने बताया कि जो नशा करने वालों में जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं उनको नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवा कर उनका इलाज किया जाएगा।

    वहीं फिरोजपुर में अलग-अलग जगह और सलम बस्तियों में संदिग्ध घरों की चेकिंग की जा रही है। भारी तादात में पंजाब पुलिस के अधिकारी सर्च ऑपरेशन में शामिल है। नशे और हथियारों को तस्करी व कारोबार पर रोक लगाने लिए संदिग्ध घरों और मोटरसाइकिल की चेकिंग की जा रही है।

    वहीं मोहाली पुलिस ने 4 स्थानों पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया। इनमें मोहाली की एक हाउसिंग सोसाइटी समेत, गांव सोहाना, जीरकपुर के पभात और डेराबस्सी के मुबारकपुर में ‘कंजेस्टिड’ एरिया में सर्च की गई।

    जानकारी के मुताबिक, इस दौरान कई संदिग्धों को राउंड अप किया गया। वहीं पुलिस को डेराबस्सी के मुबारकपुर और जीरकपुर के पभात में कुछ ड्रग्स भी चेकिंग के दौरान पकड़ी है। भारी पुलिस बल और कमांडो सर्च के दौरान नजर आए।

    इस दौरान पुलिस ने घरों में पीजी रह रहे युवकों और युवतियों को लेकर उनकी वैरिफिकेशन के बारे में मकान मालिकों से भी सवाल किए। लगभग 80 प्रतिशत किराएदार बिना वैरिफिकेशन के घरों में रह रहे थे। मोहाली जिले के नए एसएसपी संदीप गर्ग भी इस चेकिंग अभियान में शामिल हुए।

  • जालंधरः पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौत

    जालंधरः पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, मौत

    जालंधर/हर्ष कुमारः लंबा पिंड जडू सिंघा रोड पर ट्रक की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राम दरी यूपी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लंबा पिंड चौक की तरफ से एक व्यक्ति पैदल सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। हालांकि कुछ ही दूरी पर लोगों ने पीछा कर उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भेज दिया और ट्रक चालक कुलवंत सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी जाडेयाला गुरु अमृतसर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।