Blog

  • Jalandhar News: सिलेंडर ब्लास्ट को लेकर हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिलेंडर ब्लास्ट को लेकर हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    जांलधरः संतोखपुरा मोहल्ले में सिलेंडर ब्लास्ट मामले में नया खुलासा सामने आया है। सिलेंडर की नोजल काटते समय यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि मालिक के मना करने बाद भी सिलेंडर को काटा जा रहा था। लोगों का कहना है कि कबाड़ी की दुकान में प्लॉस्टिक की कुर्सियों के नीचे छिपाकर अस्पताल-मॉल से सिलेंडर लाए जाते थे।

    इन सिलेंडरों के आगे से पीतल की नोजल निकाल बेची जाती थी। बीते दिन धमाके में जान गंवाने वाले शिवमंगल को दुकान मालिक जवाहर ने सिलेंडर की कटिंग करने के लिए मना किया था। उसने कहा था कि इसमें कुछ गड़बड़ है। उसने सिलेंडर को हिलाकर भी देखा।

    जवाहर साहू ने बताया कि इसके बाद मैं वहां से दवाई लेने चला गया। मगर मेरे पीछे ही शिवमंगल ने छेनी-हथौड़ी से सिलेंडर काटना शुरू कर दिया। जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट में पास बैठे राम की आंख में लोहे के छर्रे लगने से उसकी एक आंख की रोशनी चली गई। पास बैठ दूसरे घायल राजेंदर के चेहरे पर घाव हो गए। दोनों जनता अस्पताल के ICU में भर्ती हैं।

  • इंसानियत शर्मसार! Jalandhar के नौजवान पर केस दर्ज, पतंग के बहाने ले जाकर 8 वर्षीय मासूम से किया कुकर्म

    इंसानियत शर्मसार! Jalandhar के नौजवान पर केस दर्ज, पतंग के बहाने ले जाकर 8 वर्षीय मासूम से किया कुकर्म

    लुधियानाः थाना हैबोवाल के अधीन आते इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पतंग देने का लालच देकर 8 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। घटना का पता चलने पर पीड़ित बच्चे के पिता ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की धारा 4 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।

    पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। आरोपी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श मूल रूप से रामगढ़ फिल्लौर जालंधर का रहने वाला है लेकिन वर्तमान में लुधियाना के 175 हैदर एन्क्लेव कलां में रह रहा है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 14 दिसंबर 2025 की है। पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका 8 साल का बेटा घर आया और दर्द से भरा हुए बताया कि उसके पजामे पर खून लगा है और शौच वाली जगह पर तेज दर्द हो रहा है।

    जब पिता ने अपने बेटे को चेक किया तो पाया कि उसके अंदरूनी पजामे पर सचमुच खून लगा हुआ था। घबराए पिता ने बेटे से पूरी बात पूछी। तब मासूम ने जो खुलासा किया, उससे परिवार के होश उड़ गए। मासूम ने बताया कि उनके घर की दूसरी गली में रहने वाले अर्श नाम के लड़के ने उसे पतंग देने का लालच दिया। पतंग के लालच में वह उस लड़के के साथ चला गया। बच्चे के अनुसार आरोपी अर्श उसे अपने घर के ऊपर बने कमरे में ले गया। वहां उसने जबरदस्ती बच्चे के शौच वाली जगह पर अपना गुप्तांग डालकर जबरन कुकर्म किया। इस घटना के कारण बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं।

  • Jalandhar News: अंडर ब्रिज का एक बार फिर टूटा गार्डर, टला बड़ा हादसा

    Jalandhar News: अंडर ब्रिज का एक बार फिर टूटा गार्डर, टला बड़ा हादसा

    जालंधर, ENS: गाजी गुल्ला में अंडर ब्रिज को लेकर कई बार टूटने की घटना सामने आ चुकी है। जहां बड़े वाहनों पर रोक लगने के बावजूद अर्डर ब्रिज में वह घुस जाते है और अंडर ब्रिज को नुकसान पहुंचा रहे है। इसको लेकर लोग कई बार पुलिस को नाका लगाकर बड़े वाहनों की एंट्री बैन को लेकर गुहार लगा चुके है, लेकिन पुलिस इस मामले को लेकर गंभीरता से नहीं ले रही। यही कारण हैकि एक बार फिर से अंडर ब्रिज में बड़ा हादसा होने से टल गया है। दरअसल, बड़े वाहनों को रोकने के लिए लगाया गार्डर देर रात ट्रक की टक्कर के कारण टूट गया।

    गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुई है। लेकिन घटना से यातायात बाधित हो गया। वहीं एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गार्डन को साइड पर ट्रैफिक को सुचारूढग से चलाया दिया है। लोगों का कहना है कि वह कई बार प्रशासन को बड़े वाहनों की एंट्री बैन को लेकर पुलिस का पक्का नाका लगाने की गुहार कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

    उन्होंने कहा कि अब गनीमत यह रही कि रात के समय कोई ज्यादा आवाजाही नहीं थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, सुबह अंडर ब्रिज पर वाहनों की भारी मात्रा में आवाजाही रहती है और इसी रास्ते से लोग बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकलते है। लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है कि गार्डर टूटा हो, इससे पहले भी कई बार बड़े वाहनों के गुजरने के कारण गार्डर टूट चुका है। लेकिन उसके बावजूद बड़े वाहन यहां से गुजरने की कोशिश करते रहते है। इसी के कारण अब दोबारा अंडर ब्रिज का गार्डर टूट गया है।

  • Lionel Messi आज मिलेंगे PM Modi से, इस Stadium में होगा सम्मान

    Lionel Messi आज मिलेंगे PM Modi से, इस Stadium में होगा सम्मान

    नई दिल्लीः लियोनेल मेसी के तीन दिन का भारतीय दौरा आज खत्म को रहा है। शनिवार को कोलकाता से उनके दौरे की शुरुआत हुई थी। उसी दिन शाम को हैदराबाद में हुए इवेंट में वह राहुल गांधी से मिले थे। रविवार को मुंबई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सचिन तेंदुलकर से लेकर सुनील छेत्री जैसे स्टार मेसी के साथ नजर आए थे। आज सोमवार को दिल्ली में वह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। फिर दोपहर 1.30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में सम्मान समारोह का हिस्सा बनेंगे।

    रविवार को मेसी ने मुंबई में सुआरेज और डी पॉल के साथ पैडल इवेंट में हिस्सा लिया। वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर से ही दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम करीब 5.30 बजे भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री वानखड़े स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने इंडियन स्टार्स और मित्र स्टार्स टीम के साथ फ्रेंडली मैच खेला। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी मैच खेलते नजर आए। मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। शाम करीब 6 बजे सचिन तेंदुलकर और मेसी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। मेसी यहां छेत्री से मिले और उन्हें मोमेंटो और जर्सी भी गिफ्ट की। कुछ देर बाद मेसी ने पेनल्टी शूटआउट में हिस्सा लिया।

  • बादशाह और परम का फैन हुआ धुरंधर का रैपर फ्लिपराची, देखें वीडियो

    बादशाह और परम का फैन हुआ धुरंधर का रैपर फ्लिपराची, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मोगा सायफर से शुरू हुई परमजीत आज पूरी दुनिया में नाम कमा चुकी है और बिलबोर्ड पर भी छा चुकी है। 19 वर्षीय रैपर परम अपने डेब्यू दैट गर्ल के साथ स्पॉटिफाई के ग्लोबल वायरल 50 चार्ट में टॉप स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला कलाकार बन चुकी हैं। वहीं अब अरब के म्यूजिक जगत का रैपर फ्लिपराची पंजाब की लेडी सिद्धू मूसेवाला, दैद गर्ल नाम से फेम कमाने वाली परम का फैन निकला। रैपर ने एक इंटरव्यू में कहा कि इंडिया में वह पंजाब की परम और बादशाह के साथ कोलेबोरेशन करना चाहता है। परम के बारे में फ्लिपराची ने कहा कि वह इंग्लिश और पंजाबी दोनों में बहुत अच्छा गाती है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    उसका रैप भी उसे पसंद है और परम को उसने सुना है। बता दें कि परम अपने पहले गीत नीं मैं अड्डी नाल पताशे जावां पोरदी से वायरल हुई थी। इंटरव्यू में फ्लिपराची ने क्या कहा कि मैं परम से बात करने के लिए उत्सुक हूं। बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने अपनी भारतीय कोलैबोरेशन विशलिस्ट का खुलासा किया जिसमें परम और बादशाह शामिल हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह किन भारतीय कलाकारों के साथ काम करना चाहेंगे, तो उन्होंने सबसे पहले सिहाई म्यूजिक का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने वायरल पंजाबी गर्ल रैपर, परम का नाम लेकर प्रशंसकों को चौंका दिया और कहा, मैं परम से बात करने के लिए उत्सुक हूं। वह भारतीय हैं और पंजाबी बोलती हैं। फ्लिप्पराची ने यह भी खुलासा किया कि वह बॉलीवुड रैपर बादशाह के साथ भी कोलैबोरेशन करने की उम्मीद करते हैं।पंजाब की सूफी गायकी में बड़ा नाम नूरां सिसटर्स में से ज्योति नूरां ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काले कुर्ते में फ्लिपराची के रैप पर डांस कर रही हैं। ज्योति नूरां धुरंदर फिल्म में अक्षय खन्ना की तरह स्टैप करने के भी कोशिश कर रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फ्लिपराची का गीत या फासला, या वैल इल्ली ब्योवकिफ गिदामी, इंदा बॉय बस इंदा गिशा़मी लगा रखा है।
  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, युवती गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, युवती गंभीर घायल, देखें वीडियो

    मोगा: मोगा–लुधियाना रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में नौजवान की मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना मोगा–लुधियाना रोड स्थित गांव मैहणा के चौराहे पर हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक और युवती लुधियाना से मोगा की ओर आ रहे थे।

    जैसे ही वे गांव मैहणा के सड़क चौराहे पर पहुंचे, वहां सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची समाज सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए अपनी आपातकालीन एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवती का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। घटना में युवती की दोनों टांगों में फैक्चर आया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar सहित 18 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

    Jalandhar सहित 18 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी

    जालंधर, ENS: पंजाब घने कोहरे की चपेट में है, जिससे दृश्यता काफी कम रही। अमृतसर में सुबह के समय दृश्यता मात्र 200 मीटर, लुधियाना में 500 मीटर और पटियाला में 900 मीटर दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम 6 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ लुधियाना व बठिंडा ठंडा रहा। वहीं जालंधर में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के मुताबिक जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली जिलों में घने कोहरे की संभावना हैं। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मोहाली में 11.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो न्यूनतम तापमान के लिहाज से सबसे अधिक रहा। इसी तरह अमृतसर 9.5, लुधियाना 7.4, पटियाला 8.8 डिग्री और पठानकोट में 8.9 डिग्री दर्ज किया गया। 16 दिसंबर को पंजाब में 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से सतही हवाएं भी चलेंगी। हालांकि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। दूसरी ओर जालंधर का अधिकतम एक्यूआई (एयर फ्यालिटी इंलैक्स) 330 दर्ज किया गया है जोकि खतरनाक स्तर की श्रेणी में आता है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय हवा में जो प्रदूषण है वह फेफड़ों में जाकर उन्हें अवरुद्ध करता है जिससे फेफड़ों की कार्य क्षमता कम होती है और स्वास्थ्य समस्याओं में वृद्धि होती है। विशेषज्ञों ने बताया है कि धुंध में सांस लेने में मुश्किल पैदा हो सकती है। इसके चलते रूमाल या मास्क लगाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस समय मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। वहीं, धुंध के बीच खासी और स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों वाले रोगियों की बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकलना चाहिए। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पंडित लोगों पर इसका प्रभाव पड़ता है।

  • लुढ़का शेयर बाजार, Sensex 373 अंक फिसला, Nifty में भी भारी गिरावट दर्ज

    लुढ़का शेयर बाजार, Sensex 373 अंक फिसला, Nifty में भी भारी गिरावट दर्ज

    बिजनेसः सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोमवोर को घरेलू शेयर बाजार लुढ़कर गया। शुरुआती सत्र में सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स एक समय में 373.17 अंक लुढ़ककर 84,849.49 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी समय, एनएसई निफ्टी भी 126.65 अंक की गिरावट के साथ 25,930.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती दौर में निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस और ICICI बैंक प्रमुख गेनर रहे, जबकि ट्रेंट, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, NTPC, ONGC, मैक्स हेल्थकेयर लूजर रहे।

    KSH इंटरनेशनल का IPO 16 दिसंबर से होगा ओपन
    KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO 16 दिसंबर से ओपन होगा। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे। रिटेल इनवेस्टर्स कितना पैसा लगा सकते हैं? कंपनी ने शेयरों का प्राइस बैंड 365 से 384 रुपए तय किया है। इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 39 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइस बैंड 384 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको 14,976 रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

  • Punjab News: तेज रफ्तार स्विफ्ट का कहर, XUV के बाद मीट की दुकान में घुसी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार स्विफ्ट का कहर, XUV के बाद मीट की दुकान में घुसी कार, देखें वीडियो

    लुधियानाः प्रेम नगर घुमार मंडी रोड पर में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां लोगें द्वारा भारी हंगामा किया गया। दरअसल, एक ग्रे कलर की तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर एक्सयूवी (XUV) में जा घुसी। जिसके बाद एक बाइक को टक्कर मारते हुए कार मीट की दुकान में घुस गई। इस घटना में मुर्गियों का जाल और कुछ गमले को भी उड़ा दिया। घटना में गनीमत यह रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही दिख रही है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्विफ्ट कार पहले एक एक्सयूवी गाड़ी में टक्कर मारती है। जिसके बाद कार सीधे चौहान मीट शॉप की तरफ बढ़ी और कार चालक ने पहले बाइक को टक्कर मारी और उसके बाद गमले और मुर्गियों वाले जाल को टक्कर मारी जिसमें मुर्गियां भी थीं। इसके बाद दुकान से जा टकराई। इस भयानक आवाज के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। चौहान मीट शॉप के मालिक ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह दुकान के अंदर मौजूद थे तभी बाहर ज़ोरदार धमाके की आवाज़ आई और मुर्गियों के चीखने की आवाज़ आने लगी। उन्होंने बाहर आकर देखा तो एक स्विफ्ट कार उनकी दुकान के दरवाजे के बाहर खड़ी थी। मालिक ने बताया मेरी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक और मुर्गियों वाला जाल भी दुकान के बाहर ही पड़ा था। कार ने मेरी बाइक और जाल को बुरी तरह खस्ता कर दिया। दुकान मालिक ने जब कार चालक को बाहर निकाला और उससे बातचीत की तो चालक ने लापरवाही स्वीकार करते हुए बताया कि वह पिछली गली से कटिंग करके आया था। उसने माना कि अचानक ब्रेक लगाने की जगह गलती से रेस दब गई जिसके कारण यह भीषण हादसा हो गया। हालांकि बाद में कार चालक ने अपनी गलती मानते हुए दुकान मालिक से बात की और हुए नुकसान का पूरा मुआवज़ा देने पर सहमति जताई जिसके बाद मामला शांत हुआ।
  • Jalandhar News: गलत गतिविधियों के आरोप में 2 युवक-युवतियां को लोगों ने किया काबू, जमकर की मारपीट

    Jalandhar News: गलत गतिविधियों के आरोप में 2 युवक-युवतियां को लोगों ने किया काबू, जमकर की मारपीट

    जालंधर, ENS: गढ़ा के फगवाड़ी मोहल्ला में देर रात लोगों ने गलत गतिविधियों के कारण 2 युवक-युवतियों को काबू किया है। इस दौरान इलाके में युवक-युवतियों को काबू करने के दौरान माहौल तनावपूर्ण बन गया। इलाका निवासियों का कहना है कि एक घर में नशा और गलत गतिविधियां होने के आरोप में उन्होंने युवक-युवतियों को काबू किया है। इस दौरान वहा पर जमकर हंगामा होना शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने मौके पर मौजूद 2 युवकों और युवतियों को पकड़ लिया और उनकी मारपीट की।

    जिसके बाद घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दी और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इलाका वासियों का आरोप है कि एक युवक और युवती ने मोहल्ले में मकान किराए पर ले रखा है, जहां अक्सर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लोगों का कहना है कि यहां नशे के साथ-साथ गलत काम किया जाता हैं। इस संबंध में मोहल्ले के लोगों ने पहले भी उन्हें समझाने की कोशिश की थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

    रविवार रात जब हालात फिर बिगड़ते नजर आए तो इलाके के लोगों ने एकजुट होकर कार्रवाई की और मामले की सूचना पार्षद व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अपने साथ थाने ले गई। थाना सात के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। इलाका निवासियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वह बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।