Blog

  • इनोसेंट हार्ट्स में इको फ्रेंडली दीपावली सप्ताह का शुभारंभ

    इनोसेंट हार्ट्स में इको फ्रेंडली दीपावली सप्ताह का शुभारंभ

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन व इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में इको फ्रेंडली दीवाली’ मनाने के लिए ‘फेस्ट ऑफ फेस्टिविटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कैम्पस के विद्यार्थियों के साथ-साथ इनोसेंट हार्ट्स स्कूल (जीएमटी, लोहारां) और द रॉयल वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के ग्यारहवीं तथा बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ढेर सारी गतिविधियाँ आयोजित की गई।

    इस अवसर पर कैम्पस को आकर्षक रंगोली डिजाइनों, जीवंत रंगों और अन्य अलंकरणों से सजाया गया। छात्रों ने हर गतिविधि में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने ‘प्ले विद कलर्स’ गतिविधि में सुंदर और रचनात्मक रंगोली तैयार की और ‘स्लेश द कैनवस’ गतिविधि में अपने कलात्मक कौशल का परिचय दिया।

    एक विशेष प्रतियोगिता ‘कुकिंग विदाउट फायर’ आयोजित की गई, जिसमें इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के मास्टर शेफ ने नमकीन, मीठे और पेय व्यंजनों में अपनी इनोवेशन का प्रदर्शन किया।

    छात्रों के सजावट कौशल को प्रदर्शित करने के लिए ‘एन्हांस यूअर कॉर्नर्स’ और ‘तोरण मेकिंग’ गतिविधियों का आयोजन किया गया, जहाँ छात्रों ने दीवाली उत्सव के लिए सजावटी वस्तुओं का निर्माण किया।

    इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों से कैंडल डेकोरेशन तथा कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों से स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने ‘क्रैकर्स आर ऑफ नो यूज़’,दे आर जस्ट एनवायरनमेंट अब्यूस’, ‘सेलिब्रेट अ सेफ दीवाली’आदि स्लोगन लिखे।

    डॉ. शैलेश त्रिपाठी, डायरेक्टर द्वारा इस तरह के एक अद्भुत कार्यक्रम के आयोजन के लिए सांस्कृतिक टीम के प्रयासों की सराहना की गई। शर्मिला नाकरा, डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स ने कहा कि पूरा परिसर सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह के साथ गूंज रहा है, उम्मीद है कि यह दिवाली सभी के जीवन में अत्यधिक शांति और समृद्धि लाएगी।

  • इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रेंस में हर मौसम के बिखेरे रंग

    इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रेंस में हर मौसम के बिखेरे रंग

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के इनो किड्स जीएमटी, केपीटी व लोहारां ब्रांच के नन्हे डिस्कवरर्स ने विवेशियस वाइब्रेंस के तहत रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया विद्यार्थियों ने ‘सीजंस’ थीम के अंतर्गत नृत्य प्रस्तुत किए। ग्रीन मॉडल टाउन ब्रांच में मुख्य मेहमान की भूमिका डायरेक्टर सीएसआर बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट, डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी, लोहारां में डिप्टी डायरेक्टर इनो किड्स अलका अरोड़ा, के पी टी रोड पर स्थित स्कूल में डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एंड कॉलेजेस, प्रोफेसर राहुल जैन ने निभाई।

    मंच का संचालन स्टूडेंट काउंसिल के बच्चों ने बखूबी संभाला। ज्योति प्रज्वलन के के बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। बच्चों ने ,’सीजंस’ थीम के अंतर्गत भारत में सभी प्रकार के मौसम को दर्शाते हुए नृत्य द्वारा शानदार प्रस्तुति दी। अभिभावकों ने कार्यक्रम को बहुत सराहा। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रीन मॉडल टाउन के प्रिंसिपल राजीव पालीवाल डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा डिप्टी डायरेक्टर इनोकिडस अलका अरोड़ा प्रिंसिपल कोऑर्डिनेटर गुरविंदर कौर ने मुख्य अतिथि डॉक्टर पलक बौरी गुप्ता को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉक्टर पलक ने अभिभावकों को समझाया कि वे हमेशा अपने बच्चे द्वारा किए गए छोटे से छोटे काम को भी सराहें। बच्चे को अभिभावकों के प्रेम के साथ-साथ समय की भी जरूरत है। उन्होंने बच्चों के इस शानदार प्रस्तुति के पीछे अध्यापकों की भरपूर मेहनत की भी  प्रशंसा की।

  • आईईसी यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    आईईसी यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    बरोटीवाला/सचिन बैंसल: सोलन के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय ने छात्रों में खेलकूद के प्रति जागरूकता बढाने के लिए अपने परिसर में  वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में आईईसी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों  ने छात्रों सहित आसपास के स्कूलों और पोलटेक्निक कॉलेजों के लगभग 50 छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने ऊर्जावान प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। तीन दिन तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में आईईसी विश्वविद्यालय की ओर से क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, रनिंग, शॉट-पुट थ्रो, स्प्रिंट, लॉंग जंप, हाई जंप, शतरंज, कैरम, कबड्डी सहित कई अन्य इनडोर और आउटडोर प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। आईआईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने अपने संबोधन में बच्चों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कियों की भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन की विशेष तौर पर सराहना की।
    कार्यक्रम के  समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुलपति महोदय द्वारा पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस  वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आईईसी विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक और अभिभावक, छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
  • जालंधरः UCO Bank की डकैती का चौथा आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, लूट की राशि और सोना बरामद

    जालंधरः UCO Bank की डकैती का चौथा आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार, लूट की राशि और सोना बरामद

    जालंधर/वरुणः कमिश्नरेट पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल ने बैंक में हुई डकैती में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी उत्तम नगर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि 4 अगस्त को इंडस्ट्री एरिया में पड़ते यूको बैंक में हथियारबंद लुटेरे 13 लाख रुपए की नगदी और बैंक की दो महिला कर्मियों के गहने लेकर फरार हो गए थे।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने 3 आरोपी अजय पाल सिंह उर्फ निहंग, विजय तिवारी और तरुण कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इन लुटेरों को चौथा साथी फरार था। जिसे आज पुलिस ने 32 बोर कि रिवाल्वर, 1 लाख रुपए की नगदी, 2 सोने की अंगूठी, चैन, लॉकेट और 2 चूड़ियों सहित काबू कर लिया।

    यह है मामला

    अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित यूको बैंक से 3 लुटेरे गन प्वाइंट पर 13 लाख से ज्यादा की नकदी लूट ली थी। लुटेरे 4 मिनट के अंदर कैशियर से नकदी व दो महिला कर्मियों से गहने लूट ले गए थे। जाते जाते सारे स्टाफ व ग्राहकों को स्ट्रांग रूम में बंद कर गए थे। घटना के समय बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

    कैशियर प्रेम कुमार ने बताया था कि वह बैंक में मौजूद थे और लंच टाइम खत्म हुआ था। करीब 3 बजकर 4 मिनट पर 3 युवक अंदर आए। इनमें से 2 के हाथ में पिस्तौल थी। एक लुटेरे ने गन प्वाइंट पर मैनेजर एमएस मोती सहित तमाम अधिकारियों धमकाया। दूसरे लुटेरे के हाथ में तेजधार हथियार था। उसने सारे ग्राहकों को जमीन पर बिठा दिया।

    तीसरा आरोपी, जिसके हाथ में पिस्तौल था, केबिन के पास आया और मेज पर चढ़कर कैश काउंटर का शीशा तोड़ अंदर आ गया। उसने गन प्वाइंट पर लेकर सारा कैश लूट लिया। इसी बीच एक ग्राहक फोन करने लगा तो उससे मोबाइल छीन लिया। एक लुटेरे ने असिस्टेंट बैंक मैनेजर परमिंदर कौर को गन प्वाइंट पर ले उनकी सोने की चेन छीन ली और साथ ही बैठी दिव्या नाम की महिला कर्मचारी की भी ज्वेलरी उतरवा ली थी। इसके बाद सभी फरार हो गए थे।

  • पूर्व पीएम को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने संसद सदस्यता की रद्द

    पूर्व पीएम को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने संसद सदस्यता की रद्द

    इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में इमरान खान की संसद सदस्यता रद्द कर दी है। बताया जा रहा है कि इमरान खान पर गलत जवाब दाखिल करने का आरोप था। पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान रजा की अध्यक्षता वाली 4 सदस्यों की बेंच ने ये फैसला सुनाया। इस फैसले के बाद चुनाव आयोग के दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान में सत्ताधारी गठबंधन के सांसदों ने चुनाव आयोग में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि इमरान खान ने तोशखाना में जमा गिफ्ट्स को सस्ते में खरीद कर ज्यादा दामों में बेच दिया था।

    इस मामले में चुनाव आयोग ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इमरान खान 2018 में पीएम बने थे। उन्हें अरब देशों की यात्राओं के वक्त वहां के शासकों द्वारा महंगे गिफ्ट मिले थे। इमरान ने इन्हें तोशखाना में जमा करा दिए थे। लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और मुनाफे में बेच दिया। इस पूरी प्रक्रिया को उनकी सरकार द्वारा कानूनी अनुमति दी गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री ने सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग को बताया था कि राज्य के खजाने से इन गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा था और इन्हें बेचकर उन्हें करीब 5.8 करोड़ रुपए मिले थे।

    इन गिफ्ट्स में एक Graff घड़ी, कफलिंक का एक जोड़ा, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स घड़ियां शामिल थीं। आरोप हैं कि इमरान खान ने आयकर रिटर्न में इन गिफ्ट्स की बिक्री नहीं दिखाई। विपक्षी सांसदों ने याचिका दाखिल कर इमरान खान की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी।

  • Global Hospital पर लगे आरोप, मरीज को प्लेटलेटस की जगह चढ़ा दिया जूस, मौत, देखें वीडियो

    Global Hospital पर लगे आरोप, मरीज को प्लेटलेटस की जगह चढ़ा दिया जूस, मौत, देखें वीडियो

    अस्पताल सील, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

    प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डेंगू के मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद जो कुछ सामने आया है, उसको लेकर आरोप गहरा रहा है। मरीज की मौत का कारण प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाया जाना बताया जा रहा है। मरीज की जान के साथ खिलवाड़ हुआ। आरोप प्रयागराज के झलवा में स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल पर लगा। परिजनों का कहना है कि प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद मरीज की तबियत खराब होने लगी थी। आनन-फानन में दूसरे अस्पताल ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि तबीयत खराब होने के बाद मरीज को ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने कहा, प्लेटलेट्स चढ़ाना होगा। 9000 रुपये खर्च किए। प्लेटलेट्स खरीदा। इसे चढ़ाया गया। परिजनों का आरोप है, इसी प्लेटलेट्स ने उनके परिजन की जान ले ली। प्रशासन की ओर से मामले में अस्पताल को सील कर दिया है। लेकिन, इस घटना ने एक साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    सोशल मीडिया पर गरमाया मामला

    मरीज के परिजनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे मामले को सामने लाया। उन्होंने मरीज को चढ़ाए गए प्लेटलेट्स को फर्जी करार दिया। कहा कि यह मोसंबी का जूस है। इसे मरीज को गलत तरीके से चढ़ाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को मिली। डिप्टी सीएम ने ट्वीट पर घटना की जांच कराने क बात कही। डिप्टी सीएम के ट्वीट के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। सीएमओ की प्राथमिक जांच में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई। मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने वाले अस्पताल को सील कर दिया गया। नकली प्लेटलेट्स का कारोबार करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    अधिकारियों ने बताया कि मरीज प्रदीप पांडेय की हालत बिगड़ने के बाद उसे शहर के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बहरहाल, इस घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। वहीं, निजी अस्पताल के मालिक का दावा है कि प्लेटलेट्स किसी अन्य जगह से लाए गए थे। तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाए जाने के बाद मरीज को दिक्कत होने लगी थी।

    डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कार्रवाई की कही बात

    डिप्टी सीएम पाठक ने ट्वीट कर इस मामले में जनपद प्रयागराज में झलवा स्थित ग्लोबल अस्पताल द्वारा डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ा देने के वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मेरी ओर से जारी किए आदेशों के क्रम में अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है और प्लेट्लेट्स पैकेट को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल प्रबंधन दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मरीज की मौत गलत प्लेटलेट्स के कारण हुई या कुछ और कारण रहा, यह प्लेटलेट्स के नमूनों की जांच के बाद पता चलेगा।

    सीएमओ के आदेश पर सील हुआ अस्पताल

    धूमनगंज थाना क्षेत्र में आने वाले अस्पताल को सील करने का कारण पूछे जाने पर एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर अस्पताल को सील किया गया है। प्लेटलेट्स के नमूने की जांच होने तक अस्पताल सील रहेगा। अधिकारी ने बताया कि प्लेटलेट्स के सैंपल की जांच औषधि निरीक्षक से कराई जाएगी।

    17 हजार पर आ गया था मरीज का प्लेटलेट्स

    धूमनगंज स्थित अस्पताल के मालिक सौरभ मिश्रा ने कहा है कि प्रदीप पांडेय डेंगू से पीड़ित था। वह उनके अस्पताल में भर्ती हुआ था। उन्होंने कहा कि मरीज का प्लेटलेट्स का स्तर गिरकर 17,000 पर आने के बाद उसके तीमारदारों को प्लेटलेट्स लाने को कहा गया। उन्होंने बताया कि मरीज के तीमारदार स्वरूप रानी नेहरु (एसआरएन) चिकित्सालय से पांच यूनिट प्लेटलेट्स लेकर आए, लेकिन तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद मरीज को दिक्कत हुई तो चिकित्सकों ने प्लेटलेट्स चढ़ाना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स की जांच करने की कोई सुविधा उनके अस्पताल में नहीं है।

    सौरभ मिश्रा ने कहा कि जो प्लेटलेट्स मरीज को नहीं चढ़ाए गए, उनकी जांच कराई जानी चाहिए कि ये प्लेटलेट्स कहां से लाए गए। उन्होंने कहा कि प्लेटलेट्स की बोतल पर एसआरएन का स्टिकर लगा हुआ है। डीएम संजय कुमार खत्री ने प्लेटलेट्स की जांच के बारे में पूछे जाने पर कहा कि प्लेटलेट्स की जांच भी हो जाएगी। हम इस पूरे मामले की जांच कराएंगे।

  • पंजाबः इस जिले में एक दिन में दो कत्ल, इलाके में दहशत का माहौल

    पंजाबः इस जिले में एक दिन में दो कत्ल, इलाके में दहशत का माहौल

    बठिंडाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। बीती रात मलोट रोड पर बने गोदाम पर चौकीदारी करने वाले अजमेर सिंह वासी बुलाडेवाला जो कि पाइपों के गोडाउन में चौकीदारी का कत्ल कर दिया। वहीं दूसरे मामले में जस्सी पौ वाले चौक में स्थित 1 वर्कशाप में सोए हुए व्यक्ति का किसी अनजान व्यक्ति द्वारा कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक अजमेर सिंह मलोट रोड पर बने गोदाम पर चौकीदारी करता था। किसी व्यक्ति ने रात को सोते समय उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

    जबकि दूसरे मामले में जिले के जस्सी पौ वाले चौक में स्थित 1 वर्कशाप में सोए हुए व्यक्ति का कत्ल किया गया। घटना को लेकर वर्कशाप के मालिक ने बताया कि यह व्यक्ति उनके पास रह रहा था। व्यक्ति हादसे में बुरी तरह जल गया था और उनके द्वारा इसका इलाज करवाया जा रहा था। परन्तु देर रात एक नौजवान द्वारा इसे सोने के लिए जगह मांगी गई थी परन्तु उसने उसे सोने से मना कर दिया।

    जिसके बाद यह घटनाक्रम हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस व डीएसपी रूलर नरेंद्र कुमार का कहना है कि उनके द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही दोषी हिरासत में होंगे। उल्लेखनीय है कि बठिंडा पुलिस द्वारा त्योहारों को लेकर सख्त सुरक्षा प्रबंधों के दावे किए जा रहे परन्तु बीती रात हुए 2 घटनाओं के बाद पुलिस के सख्त सुरक्षा प्रबंधों की पोल खुल गई। जिले में एक दिन में दो कत्ल होने से दहशत का माहौल बन गया है।

  • पंजाबः सीएम मान ने कैबिनेट बैठक में किए बड़े ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा

    पंजाबः सीएम मान ने कैबिनेट बैठक में किए बड़े ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। धार्मिक ग्रंथ ले जाने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी गई है और मोहाली मेडिकल कॉलेज के नए स्थान को भी मंजूरी मिली है।

    वहीं मान ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया है। अमन अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसले हैं क्योंकि पंजाब का हर वर्ग लंबे समय से खराब सरकारों के कारण काली दिवाली मना रहा था। अलग-अलग कैटेगरी के पंजाब के सभी कर्मचारी 6 फीसदी डीए की मांग कर रहे थे, जिस पर 200 करोड़ रुपये ज्यादा लगेंगे। कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना का इंतजार कर रहे थे और अब पुरानी पेंशन योजना आज से लागू होने जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों के संबंध में यह निर्णय लिया है कि ग्रंथो को ले जाने वाले सभी वाहनों को टेक्स से छूट दी जाएगी। जिससे सरकार को लगभग 25 करोड़ का खर्च आएगा।

  • पंजाबः दीवाली से पहले डिवीजनल कमिश्नर ने दफ्तर और घर के बाहर चिपकाया नोटिस, जाने क्या लिखा

    पंजाबः दीवाली से पहले डिवीजनल कमिश्नर ने दफ्तर और घर के बाहर चिपकाया नोटिस, जाने क्या लिखा

    फरीदकोटः सरकारी अधिकारियों के बीच पारदर्शिता की मिसाल कायम करते हुए फरीदकोट के संभागीय आयुक्त चंद्र गैंद ने दिवाली पर आगंतुकों से उपहार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में आयुक्त कार्यालय और आवास के प्रवेश द्वार पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है: “मैं आपको दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं, कोई उपहार नहीं, कृपया।  आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद ही मुझे चाहिए।”

    गैंद ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पहले ही विभिन्न विभागों के दिन-प्रतिदिन के कार्यालय के काम में पारदर्शिता लाने के लिए एक त्रुटिहीन प्रणाली विकसित करने के लिए कई उपाय किए हैं।  नौकरशाही को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाकर इस कार्य को प्राप्त किया जा सकता है।  इस प्रकार राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में योगदान देना हमारा कर्तव्य था। ”

    आयुक्त ने अन्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी ऐसा करने के लिए कहा।  उन्होंने आगे लोगों से इसके बजाय वंचितों को दान करने का आग्रह किया।  विशेष रूप से, श्री गैंद ने डीसी फिरोजपुर और आयुक्त पटियाला डिवीजन के रूप में अपने छोटे से प्रभावशाली कार्यकाल के दौरान अपने कार्यालय और आवास पर इसी तरह के नोटिस चिपकाकर आगंतुकों से उपहार स्वीकार नहीं करने की प्रथा को अपनाया था।

  • पंजाबः इस जिले में बनेगा सच्चा सौदा का नया डेरा, राम रहीम ने किया ऐलान

    पंजाबः इस जिले में बनेगा सच्चा सौदा का नया डेरा, राम रहीम ने किया ऐलान

    चंडीगढ़: रेप के दोष में जेल की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इन दिनों 40 दिनों की पैरोल पर बाहर है और लगातार अपने अनुयायियों से वर्चुअल संवाद कर रहा है। इस बीच राम रहीम ने ऐलान कर दिया है कि पंजाब में सच्चा सौदा का नया डेरा बनेगा। वर्चुअल संवाद में राम रहीम वीरवार को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम ब्लॉग की संगत से रूबरू हुआ। इस दौरान ही राम रहीम ने ऐलान कर दिया कि सुनाम में सच्चा सौदा का डेरा बनेगा।

    दरअसल, वर्चुअल संवाद के दौरान डेरा प्रेमियों ने राम रहीम के सामने सुनाम नाम चर्चा घर को डेरा में बदलने की इच्छा प्रकट की थी। इस पर राम रहीम ने हामी भरी और एडमिन ब्लॉक के जिम्मेदारों को आदेश जारी कर दिया। संवाद के दौरान राम रहीम ने प्रेमियों से पूछा था कि डेरा बनाने के लिए जगह है क्या? इस पर प्रेमियों ने कहा कि नाम चर्चा घर के आसपास की जमीन वे खरीद लेंगे। इस पर राम रहीम ने सहमति दी। 

    ऐसे में अब पंजाब में एक ओर डेरा बन जाएगा। इसी बीच प्रेमियों ने शहीद उधम सिंह के परिवार के एक सदस्य को भी राम रहीम से मिलाया। अभी तक पंजाब के बठिंडा के सलाबतपुरा में दूसरा सबसे बड़ा डेरा है, जो कि हरियाणा के सिरसा मुख्यालय के बाद दूसरे नंबर पर आता है। बता दें कि पंजाब में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है और गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी मामले, बरगाड़ी कांड, मौड़ मंडी ब्लास्ट में डेरा प्रेमियों के खिलाफ मामले दर्ज है।

    बरगाड़ी कांड में राम रहीम से लेकर डेरा मैनेजमेंट तक से एसआईटी यानी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम पूछताछ कर चुकी है। एसआईटी राम रहीम को प्रोडक्शन वारंट पर लाना चाहती थी, लेकिन पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने सुनारिया जेल में राम रहीम से पूछताछ की थी। साल 2007 में राम रहीम ने डेरा सलाबतपुरा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तरह ही वेशभूषा धारण की थी, जिस पर विवाद हो गया था। तब से लेकर डेरा प्रेमियों और सिखों के बीच विवाद चल रहे हैं।