Blog

  • प्लेन क्रैश मामले में CCTV आई सामने, डिप्टी सीएम सहित फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत, देखें वीडियो

    प्लेन क्रैश मामले में CCTV आई सामने, डिप्टी सीएम सहित फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की मौत, देखें वीडियो

    कल राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा डिप्टी सीएम का अंतिम संस्कार

    बारामतीः महाराष्‍ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के साथ एक विमान दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई। इस घटना में जौनपुर की फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हो गई। वहीं प्लेन क्रैश की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 26 सैकेंड की सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 8.46 मिनट में प्लेन क्रैश होते ही धमाका हुआ और मात्र 3 सैकेंड में प्लेन को आग लग गई। इस हादसे में अजीत पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी एचसी विदिप जाधव, 2 पायलट- सुमित कपूर और शांभवी पाठक तथा पिंकी माली की जान गई। सभी शव जली हुई अवस्था में मिले। इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई। पीएम नरेंद्र मोदी सहित देश के कई दिगग्ज नेताओं ने घटना को लेकर शोक व्यक्त किया। मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री​ अजित पवार का कल बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने इस विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं पिंकी माली जौनपुर ज‍िले में केराकत तहसील की निवासी थीं और उन्होंने 6 वर्षों तक फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में कार्य किया। फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली जौनपुर के केराकत तहसील के भैंसा गांव की रहने वाली थी। पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली राष्ट्रवादी पार्टी के नेता भी हैं। परिवार के सभी लोग मुंबई में काफी समय से रहते हैं, कभी कभार इनका आना-जाना जौनपुर रहता था। पर‍िवार से जुड़े कुछ लोग यहां रहते हैं। वहीं मौत की जानकारी से गांव के लोग और पर‍िजन भी शोक में हैं। विमान हादसे में जान गंवाने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के पिता शिव कुमार माली 4 भाई हैं। पिंकी की शादी भी हो चुकी है। परिवार के लगभग सभी लोग मुंबई में ही रहते हैं। दुर्घटना उस लियर जेट-45 में हुई, जो VRS वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित था। इस प्रीमियम बिजनेस जेट की अधिकतम गति 870 किलोमीटर प्रति घंटे है और यह 3700 किलोमीटर की उड़ान भर सकता है। हादसा महाराष्ट्र से उड़ान भरने के बाद बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ, जहां अजीत पवार पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। रनवे पर उतरने से पहले विमान लो विजिबिलिटी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
  • Haryana News: थार गाड़ी में सवार युवक की मौत मामले में चौंकी इंचार्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    Haryana News: थार गाड़ी में सवार युवक की मौत मामले में चौंकी इंचार्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में आज एक बड़ा हादसा हो गया। थार गाड़ी में सवार चार युवक गाड़ी समेत खाई में गिर गए हैं। इसमें से एक युवक अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर तौर पर घायल हो गए। घायलों को पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

    फिलहाल इस मामले में चंडी मंदिर थाना पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में अभिषेक नाम का पंचकूला सेक्टर-15 उम्र 23 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन युवक ललित, आयुष ठाकुर और विवेक गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। इस हादसे में घायल विवेक की हालत काफी गंभीर है जिसके कारण उसे पीजीआई में रेफर कर दिया गया है।

    इस पूरे मामले को लेकर मोरनी के चौंकी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। घायल युवकों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल अभी हादसा कैसे हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। घायलों से बयान दर्ज करने के बाद ही पता चलेगा कि हादसा क्यों हुआ है।

     

     

     

  • Jalandhar News: मेन चौक पर बस और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर बस और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बीएसएफ चौक पर सरकारी बस और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर मौत हो गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई हरबंस लाल ने बताया कि वह चौक के पास खड़े थे।

    इस दौरान एक्टिवा सवार कार क्रॉस करके निकलने लगा तो सामने से आ रही रोडवेज की बस के टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान बस का टायर एक्टिवा सवार के सिर से निकल गया। सिर कुचलने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस को कब्जे में लेकर बारादरी थाने में ले जाया जा रहा है। दूसरी ओर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए संदीप सिंह ने बताया कि वह बस लेकर बस स्टैंड से अमृतसर जा रहे थे। इस दौरान चौक पर जाम लगा हुआ था और जाम में स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। तभी एक्टिवा चालक आया और कार से टकराने के बाद उनकी बस के टायर के नीचे आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई।

  • Arijit Singh ने छोड़ी Music की दुनिया, किया सन्यास का ऐलान, फैंस को लगा झटका

    Arijit Singh ने छोड़ी Music की दुनिया, किया सन्यास का ऐलान, फैंस को लगा झटका

    मनोरंजन: बॉलीवुड में अपने गानों के जरिए खास पहचान बनाने वाले अरिजीत सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज के जरिए लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। अब सिंगर ने अपने फैंस को एक झटका दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अनाउंस किया कि वो संगीत की दुनिया से सन्यास ले हे हैं। ऐसे में अब उनके फैंस काफी शॉक्ड हो गए हैं। सभी यह सोच रहे हैं कि अपने करियर के पीक पर पहुंचकर आखिर सिंगर ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

    आखिर क्यों छोड़ी अरिजीत ने सिंगिंग?

    इस साल अरिजीत सिंह के पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में थे परंतु अब वो कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए किया है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर सिंगर ने लिखा कि – इसके पीछे कोई एक कारण नहीं है कई कारण हैं और मैं काफी लंबे समय से यह करने की कोशिश कर रहा था। आखिरकार मैंने सही हिम्मत जुटाई। एक कारण तो आसान है मैं जल्दी बोर हो जाता हूं इसलिए मैं स्टेज पर वही अलग-अलग अरेंजमेंट्स में परफॉर्म करता हूं तो बात ये है कि मुझे बोरियत हो गई। मुझे कुछ दूसरा म्यूजिक करने की जरुरत है ताकि जी सकूं। एक और कारण ये है कि मैं किसी नए सिंगर को उभरते हुए देखकर असली मोटिवेशन पाना चाहता हूं।

    फैंस को लगा शॉक्ड

    सन्यास का ऐलान करते हुए अरिजीत ने लिखा कि – ‘हैल्लो सभी को हैप्पी न्यू ईयर मैं आप सभी को इतने सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सबने मुझे सुनने वाले के रुप में इतना प्यार दिया। मैं खुशी से ऐलान करता हूं कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के रुप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा मैं इसे खत्म कर रहा हूं ये एक शानदार सफर रहा है। भगवान ने मुझ पर बहुत मेहरबानी की है। मैं अच्छे म्यूजिक का फैन हूं और भविष्य में ज्यादा सीखूंगा और खुद एक छोटे से कलाकार के रुप में और ज्यादा करुंगा। फिर से सभी को सपोर्ट देने के लिए धन्यवाद। अभी कुछ पेंडिंग कमिटमेंट्स पूरे करने हैं। उन्हें खत्म करुंगा तो इस साल कुछ रिलीजेज आपको मिल सकती हैं। साफ कर दूं कि मैं म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ रहा हूं’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)

    इसी के साथ सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना ‘मातृभूमि’ अरिजीत सिंह का आखिरी गाना बन गया है। उनके भविष्य में प्रोजेक्ट्स की जानकारी अभी पब्लिक नहीं की गई है। ये लाइव शो और कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस जारी रखेंगे। साथ ही इंडिपेंडेंट म्यूजिक प्रोडक्शन भी करेंगे।  
  • Mehar Chand Polytechnic College में हुआ Online Quiz का आयोजन, Principal Dr. Jagroop Singh ने दी विजेताओं को बधाई

    Mehar Chand Polytechnic College में हुआ Online Quiz का आयोजन, Principal Dr. Jagroop Singh ने दी विजेताओं को बधाई

    जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के दयानंद चेतना मंच के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और गणतंत्र दिवस के मौके पर एक ‘ऑनलाइन क्विज’ (Online Quiz) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के साहस, आजाद हिंद, फौज के संघर्ष, संविधान निर्माण और भारत के गौरवशाली इतिहास पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे।

    प्रतियोगिता में छात्रों और कॉलेज स्टाफ दोनों वर्गों के द्वारा भाग लिया गया। मंच के अध्यक्ष प्रभु दयाल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना जगाना और उनको भारतीय संविधान और स्वतंत्रता संग्राम से अवगत करवाना था। विद्यार्थी वर्ग में कंप्यूटर विभाग के देवदत्त प्रथम स्थान पर रहे।

    दूसरे स्थान पर फॉर्मेसी विभाग के नितेश रहे और ऑटोमोबाइल के राजदीप सिंह तीसरे स्थान पर आए। अध्यापक वर्ग में सिविल विभाग के लेक्चरर जसपाल सिंह प्रथम, इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की लेक्चरर मनिंदर कौर दूसरे और मैकेनिकल विभाग के लेक्चरर सुशांत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रिसिंपल डॉ. जगरुप सिंह ने सभी विजेताओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

    उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न सिर्फ ज्ञान बढ़ता है बल्कि सामूहिक भागीदारी की भावना भी मजबूत होती है। इस सफल कार्यक्रम के लिए उन्होंने दयानंद चेतना मंच के प्रयासों की सराहना की।

     

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, मौके से खोल बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोलियां, मौके से खोल बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बूटा मंडी में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। जहां सलीम नामक व्यक्ति का भाई गोली लगने से घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए सलीम ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके भाई पर गोलियां चलाई गई। इस घटना में घायल भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पीड़ित ने कहा कि चाचे के बेटे का झगड़ा हुआ था। जहां पहले सभी दोस्त मिलकर खेलते रहे और अचानक उनमें झगड़ा हो गया। जिसके बाद इस झगड़े को लेकर समझौता भी हो गया था। इस घटना को लेकर दूसरे पक्ष का नाहर, साहिल सहित 4 अन्य साथी आए और उन्होंने गोलियां चला दी। इस घटना में भाई गोली लगने से घायल हो गया। वहीं महिला ने बताया कि गर्मी के सीजन में बेटे को पहले पीटा गया था।

    जिसके बाद दूसरे पक्ष ने माफी मांग ली थी और मामला खत्म हो गया था। लेकिन आज उन्होंने फिर से बेटे को घेरकर उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने घर जाकर घटना के बारे में भाई को बता रहा था। इसी दौरान उस पर हमलावार गोलियां चलाकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार देसी कट्टे से फायर किए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गोलियां चलने की सूचना मिली थी और वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने कहा कि मौके से एक खोल भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • Punjab News: एडवोकेट व सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab News: एडवोकेट व सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    लुधियानाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एडवोकेट व गांव जोधा से सटे गांव रत्ना के सरपंच ने खुदकशी करके जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मनपिंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनपिंदर सिंह ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या की है।

    मनपिंदर को परिजनों द्वारा डीएमसी (DMC) अस्पताल ले जाया गया। मनपिंदर की स्थिति नाजुक होने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जब परिजन मनपिंदर को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परिवार के साथ विवाद चल रहा था। जिसको लेकर परेशान होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सरपंच के करीबियों और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है ताकि विवाद की असली वजह सामने आ सके। इस घटना के बाद पूरे गांव और वकीलों में शोक की लहर दौड़ गई है।

  • Punjab News: पूर्व PM मनमोहन सिंह के रिश्तेदार की गाड़ी सहित 2 अन्य लग्जरी कारें लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व PM मनमोहन सिंह के रिश्तेदार की गाड़ी सहित 2 अन्य लग्जरी कारें लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले में चोरों द्वारा कारों को निशाना बनाया जा गया। जहां चोर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बहनोई चरणजीत सिंह साहनी की गाड़ी सहित 2 अन्य लग्जरी कारें लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर जैन कार में आए और कुछ ही मिनटों में कारों को चुराकर फरार हो गए। 2 अलग अलग सीसीटीवी फुटेज में चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने की वारदात सामने आ रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना वसंत विहार क्षेत्र की है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बहनोई चरणजीत सिंह साहनी के घर के बाहर खड़ी सफेद होंडा सिटी कार (PB-08AZ0623) को चोर सुबह करीब 4:31 बजे चुरा ले गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए चरणजीत सिंह साहनी के पोते गुरतेज सिंह ने बताया कि कार चोरी की शिकायत थाना सिटी की पुलिस को दे दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हवाले कर दी गई है।

    दूसरी घटना शहर के गोपाल पार्क क्षेत्र की है, जहां एक घर के बाहर खड़ी होंडा सिटी कार (PB-09F-2777) को सुबह 4.49 बजे जैन कार में आए चोर चोरी कर ले गए। यह वारदात भी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोर जेन कार को थोड़ी दूरी पर खड़ा करते हैं। इसके बाद उनमें से एक चोर कार से उतरकर बाहर खड़ी होंडा सिटी का लॉक तोड़ने की कोशिश करता है। जैसे ही कार का लॉक खुलता है, चोर ग्रे रंग की होंडा सिटी लेकर मौके से फरार हो जाता है।

    घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सब-डिवीजन डा. शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

     

  • Jalandhar News: पार्षद के रिश्तेदार को लगी गोली, हालत नाजुक

    Jalandhar News: पार्षद के रिश्तेदार को लगी गोली, हालत नाजुक

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बस्ती शेख उजाला नगर में रहते भाजपा पार्षद के रिश्तेदार ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। इस घटना में गंभीर रूप से घायल नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय नौजवान पार्षद मनजीत सिंह टीटू का रिश्तेदार है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पार्षद मौके पर पहुंचे। पार्षद का कहना है कि कारोबार में नुकसान होने के कारण उनके भांजे का बेटा परेशान चल रहा था। वहीं आज सुबह उन्हें भांजे का फोन आया कि बेटा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नौजवान को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। सूत्रों के अनुसार पैसों का लेन-देन को लेकर नौजवान बैंग्लोर चला गया था। जिसके बाद परिजन उसे कल ही घर लेकर आए थे, लेकिन आज उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

  • Jalandhar News: घर में लगी आग, महिला ने छत से लगाई छलांग, हुई मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर में लगी आग, महिला ने छत से लगाई छलांग, हुई मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना रामा मंडी के इलाके में प्रोफेसर कालोनी में एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस घटना को लेकर 74 नंबर घर में आग लगने के कारण महिला ने छत से छलांग लगा दी। मिली जानकारी के अनुसार महिला छत पर बने कमरे में रह रही थी और उसने घबराकर घर की छत से छलांग लगा दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान परमजीत कौर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना को लेकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।