जब पुलिस टीम एक घर की तलाशी लेने पहुंची, तो परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस को सरकारी ड्यूटी करने से रोका और हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि, इस दौरान महिला सीनियर कॉन्स्टेबल बलजिंदर कौर के साथ मारपीट की गई। हमलावरों ने उनकी वर्दी फाड़ी, घूसे मारे और पैरों से भी हमला किया। स्थिति को बेकाबू होते देख, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात संभालने के लिए बल प्रयोग किया। घटना के तुरंत बाद पायल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट, महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में लाली, पूजा, सीरत और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त, 8 से 10 अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।पुलिस टीम पर हुए ह*मले में महिला कॉन्स्टेबल घा*यल, 5 गिर*फ्तार pic.twitter.com/pgfSLY2tLB
— Encounter India (@Encounter_India) January 23, 2026
Blog
-

Punjab News: पुलिस टीम पर हुए हमले में महिला कॉन्स्टेबल घायल, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के खन्ना में पायल थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला हो गया। इस घटना में महिला कॉन्स्टेबल घायल हो गई। दरअसल, गांव दाऊमाजरा में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) के दौरान एक परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में महिला सीनियर कॉन्स्टेबल घायल हो गईं। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस के साथ परिवार सदस्यों में हाथापाई हो रही है। पुलिस के मुताबिक, गांव दाऊमाजरा में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा था। -

CM Sukhu का बड़ा ऐलान, पुलिस जवानों को HRTC बसों में सफर के लिए नहीं पड़ेगी HIMBUS कार्ड की जरुरत
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों के लिए अब HRTC बसों में सफर के लिए ‘HIMBUS’ कार्ड बनवाना अब जरुरी नहीं होगा। इस फैसले का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की यात्रा को आसान बनाना और उन पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करना है।
मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मी पहले से ही अपने वेतन से एक तय राशि HRTC को देते हैं। ऐसे में डिजिटल ‘HIMBUS’ कार्ड के लिए अलग से पैसे लेना सही नहीं।
अब पुलिसकर्मी अपने विभागीय आईडी कार्ड (ID Card) और मैनुअल पास दिखाकर बस में सफर कर सकेंगे और इन्हें ही वैध माना जाएगा।पुलिस को ड्यूटी और जांच के सिलसिले में राज्य में काफी घूमना पड़ता है। डिजिटल वेरिफिकेशन की वजह से उनके काम में देरी न हो, इसलिए यह छूट दी गई है। इस फैसले से हिमाचल के हजारों पुलिस जवानों को बड़ी राहत मिलेगी और वह बिना किसी अतिरिक्त खर्चे या कागजी कार्रवाई के अपनी ड्यूटी कर सकेंगे।
-

Jalandhar के पड़ोसी जिले में चोरों ने BMS स्टोर को बनाया निशाना, नगदी और सामान लेकर फरार, देखें वीडियो
फगवाड़ाः होशियारपुर रोड स्थित दाना मंडी के बीएमएस खाद स्टोर पर चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों ने देर रात सेंध लगाकर घटना को अंजाम दिया। घटना का दुकान मालिक को सुबह पता चला। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक साहिल शर्मा ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आए तो देखा कि दुकान का शटर आधा टूटा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा कि सामान बिखरा पड़ा था।
मामले की जानकारी देते हुए साहिल ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि चोर भारी मात्रा में सामान चोरी करके फरार हो गए। चोर दुकान के अंदर से बैटरी, इनवर्टर, तिजौरी में से पैसे सहित जरूरी सामान लेकर फरार हो गए। साहिल के मुताबिक चोरी की वजह से उन्हें 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हो गया।
पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मांग की कि चोरों को पकड़ कर सख्त सजा दी जाए ताकि किसी दुकानदार का नुकसान न हो सके।
-

Punjab News: पंजाब में लागू हुई मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज
चंडीगढ़, 23 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को लागू कर दिया है। इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। इस योजना के साथ पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहां अमीर और गरीब सभी नागरिकों को समान स्वास्थ्य सुविधाएँ बिना किसी आय सीमा के प्रदान की जाएंगी। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित न रहे।क्या है मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना एक सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसके तहत पंजाब के सभी सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त एवं कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इलाज का पूरा भुगतान सीधे अस्पतालों और कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच किया जाएगा, जिससे मरीजों को जेब से कोई खर्च नहीं करना पड़ेगा।पात्रता
यह योजना पंजाब के सभी मूल निवासियों के लिए है। इसमें किसी भी प्रकार की आय सीमा या वर्ग आधारित शर्त लागू नहीं होगी। पंजाब की वैध वोटर आईडी रखने वाले परिवार इस योजना के अंतर्गत पात्र होंगे। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को माता-पिता या अभिभावक की वोटर आईडी के माध्यम से कवर किया जाएगा। सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी तथा अनुबंध, आउटसोर्सिंग या कंसल्टेंसी आधार पर कार्यरत कर्मचारी भी योजना में शामिल होंगे।कवरेज और लाभ
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत लगभग 65 लाख परिवारों को हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे, जिससे करीब 3 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य कवरेज मिलेगा। प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।हेल्थ कार्ड कैसे मिलेगा
हेल्थ कार्ड सुविधा केंद्रों, कॉमन सर्विस सेंटरों या ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से आधार कार्ड और वोटर आईडी के जरिए बनवाया जा सकेगा। अधिकतम कवरेज सुनिश्चित करने के लिए यूथ क्लब के प्रशिक्षित सदस्य घर-घर जाकर लोगों को हेल्थ कार्ड बनवाने में सहायता करेंगे।किन बीमारियों का इलाज होगा
इस योजना में 2,300 से अधिक उपचार पैकेज शामिल हैं। इनमें डायलिसिस, कैंसर उपचार, हृदय शल्य चिकित्सा, किडनी ट्रांसप्लांट, ब्रेन और स्पाइन सर्जरी, घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद ऑपरेशन, प्रसूति एवं नवजात देखभाल, दुर्घटना व आपातकालीन सेवाएँ, आईसीयू सेवाएँ तथा अस्पताल में भर्ती से पहले और बाद की सेवाएँ शामिल हैं।सूचीबद्ध अस्पतालों का नेटवर्क
योजना के तहत अब तक 820 से अधिक अस्पताल सूचीबद्ध किए जा चुके हैं, जिनमें सरकारी, निजी, पीपीपी मॉडल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इससे राज्य के हर जिले और उप-मंडल स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।इलाज कहाँ मिलेगा
लाभार्थी पंजाब के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर चंडीगढ़ स्थित सूचीबद्ध अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।कैशलेस इलाज की प्रक्रिया
मरीज को अस्पताल में केवल अपना मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना हेल्थ कार्ड दिखाना होगा। इलाज के बाद अस्पताल द्वारा दावा प्रस्तुत किया जाएगा और सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंजाब का कोई भी नागरिक आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे और सभी को सम्मानजनक, गुणवत्तापूर्ण व कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। -

Jalandhar News: डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते दूसरी ओर कार से टकराई महिंद्रा पिकअप, देखें Live
जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां गांव डल्ली के अधीन जनता कॉलेज के पास महिंद्रा पिकअप नियंत्रण खोकर डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए दूसरी ओर से आ रही कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार और पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए एसएस फोर्स के इंचार्ज एएसआई रंधीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को राहगीर से सड़क हादसे की सूचना दी थी।
जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि महिंद्रा पिकअप पीबी02ईएन और कार में भीषण टक्कर होने से गाड़ी सड़क पर पलटी हुई है। पुलिस ने बतााय कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन दोनों वाहनों को भारी क्षति पहुंची। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों गाड़ियों को नेशनल हाईवे की मदद से सड़क के किनारे करवाया गया और सड़क साफ करवाने के बाद आवाजाही को सुचारू रूप से फिर से शुरू किया गया। इस घटना के संबंध में एसएसएफ की टीम द्वारा थाना भोगपुर को सूचित किया गया तथा घटना स्थल पर 112 थाना भोगपुर के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
दरअसल, पिकअप गाड़ी को अमनदीप पुत्र हरभजन सिंह चला रहा था। वह तेज रफ्तार में जालंधर से भोगपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह जनता कॉलेज के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और महिंद्रा पिकअप डिवाइडर पर लगी ग्रिलें तोड़ते हुए दूसरी साइड पर आ रही किआ कार नंबर पीबी09एआर से टकराकर पलट गई। वहीं दूसरी ओर से किआ कार को अमनप्रीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह चला रहा था, जो भोगपुर से जालंधर की तरफ आ रहा था। हादसे में उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
-

Punjab News: पंजाब में विशेष स्टील सेक्टर को बड़ी मजबूती, 1003.57 करोड़ रुपये का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित: संजीव अरोड़ा
चंडीगढ़, 23 जनवरी 2026: पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 1003.57 करोड़ रुपये का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया है, जिससे राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन तथा बिजली मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 2,200 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाली ए.आई.एस.आर.एम. मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड (अरोड़ा आयरन ग्रुप की इकाई) ने जिला लुधियाना के गांव जसपालों, दोराहा-खन्ना रोड पर एक अत्याधुनिक स्टील निर्माण प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।
यह प्रोजेक्ट लगभग 46 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा और इससे 920 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। परियोजना को तीन चरणों में लागू किया जाएगा, जबकि पहला चरण सितंबर 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रस्तावित यूनिट की वार्षिक स्थापित क्षमता 5.40 लाख मीट्रिक टन (MTPA) होगी। यहां स्क्रैप और फेरो एलॉयज को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल कर राउंड बार, वायर रॉड, कॉइल और फ्लैट जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे। संयंत्र में साल के लगभग 350 दिनों तक ट्रिपल शिफ्ट में उत्पादन करने की योजना है।
श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि प्लांट में इंडक्शन फर्नेस, इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF), लैडल रिफाइनिंग फर्नेस (LRF), वैक्यूम डीगैसिंग, आर्गन ऑक्सीजन डीकार्बराइजेशन, कंटीन्यूअस कास्टिंग मशीनें और रोलिंग मिल्स जैसी आधुनिक तकनीकें लगाई जाएंगी, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले अलॉय और विशेष स्टील उत्पादों का निर्माण संभव होगा।
उन्होंने कहा कि यह निवेश पंजाब के विशेष स्टील और मिश्र धातु इकोसिस्टम को मजबूत करेगा, खासकर ऑटोमोबाइल और ऑटोमोटिव कंपोनेंट सेक्टर के लिए, जहां हाई-ग्रेड स्टील की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही यह प्रोजेक्ट उत्तरी भारत के एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में लुधियाना की स्थिति को और सुदृढ़ करेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह परियोजना पंजाब सरकार के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, मूल्य वर्धन और टिकाऊ निर्माण के विजन के अनुरूप है। उन्होंने विश्वास जताया कि अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब जल्द ही देश के सबसे पसंदीदा निवेश स्थलों में शामिल होगा।
-

Palash Muchhal पर फिल्म फाइनेंसर ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, Music Composer ने दी सफाई
मनोरंजन: म्यूजिक कंपोजर-फिल्ममेकर पलाश मुछाल की जिंदगी की परेशानियां खत्म ही नहीं हो रही हैं। पहले भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ उनकी शादी टूटी। अब उनके ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। सांगली के एक फिल्म फाइनेंसर ने पलाश पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा दिया है। फाइनेंसर ने पलाश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला बढ़ने के बाद अब पलाश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।इंस्टाग्राम पर शेयर की पलाश ने पोस्ट
पलाश ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि – ‘मेरे खिलाफ खबरें चल रही हैं। सांगली के रहने वाले विद्दान माने ने मुझ पर आरोप लगाए हैं कि सभी आरोप झूठे हैं। मुझे लेकर जो भी कहा जा रहा है उन खबरों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। ये सारी चीजें मेरी इज्जत की धज्जियां उड़ाने के लिए की जा रही हैं और मैं इन लोगों को नहीं छोडू़ंगा मेरे वकील ने इस मुद्दे पर एक्शन लेना शुरु कर दिया है। इस मुद्दे को लीगली गंभीरता के साथ हैंडल किया जाएगा’।
स्मृति के करीबी दोस्त ने लगाए आरोप
पलाश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस जिसने दर्ज किया है वो फिल्म फाइनेंसर विद्दान को स्मृति मंधाना के बचपन का दोस्त बताया जा रहा है। विद्दान का कहना है कि उन्होंने पलाश की फिल्म नजरिया के लिए 40 लाख रुपये का इन्वेस्टेमंट किया था लेकिन ये फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाई। जब विद्दान ने पलाश से पैसे मांगे तो उन्होंने उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया था। यहां तक की पलाश ने उनका नंबर भी ब्लॉक में डाल दिया है। विद्दान ने बताया कि स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास ने उनकी मुलाकात पलाश से करवाई थी। पलाश ने विद्वान को भरोसा दिलवाया था कि नजरिया फिल्म बहुत जल्द एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसमें निवेश करने पर उन्हें तुरंत और मोटा मुनाफा मिलेगा पर ऐसा नहीं हुआ।स्मृति मंधाना संग टूटी शादी
पलाश मुच्छल भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ अपनी शादी टूटने के कारण सुर्खियों में रहे थे। रिश्ता टूटने के कुछ हफ्तों के बाद ही वो अपने नए प्रोजेक्ट में बिजी हो गए हैं। इसमें एक्टर श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। स्मृति मंधाना अपने क्रिकेट करियर पर फोकस कर रही हैं। -

Punjab News: ऑपरेशन प्रहार में 324 संदिग्ध काबू, CP का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब भर में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। वहीं जिले में इस ऑपरेशन के दौरान कुल 300 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के अंतर्गत 3 दिनों तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कुल 324 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनमें गैंगस्टर, लॉजिस्टिक मदद करने वाले, ग्राउंड सपोर्टर और सामान्य अपराधी शामिल हैं।
कमिश्नर ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान काफी संख्या में प्रोक्लेम डिफेंडर भी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में प्रति दिन 100 से अधिक गिरफ्तारियों का औसत इस बात का सबूत है कि पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। उन्होंने इस सफलता के लिए पूरी पुलिस टीम को बधाई दी और गुरु नगरी की जनता का खास धन्यवाद किया, जिन्होंने हर स्तर पर पुलिस का समर्थन किया। इसके साथ ही शहर में पीजी और किराएदारों की वैरिफिकेशन के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया।
35 टीमें विभिन्न इलाकों में तैनात की गईं, जिनके द्वारा अभी तक 364 व्यक्तियों की जांच की गई है। और 34 लोगों को हिरासत में लेकर यह जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। कमिश्नर भुल्लर ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा की भावना बनी हुई है। सीसीटीवी कैमरों, नाकाबंदी और स्पेशल फ्लाइंग स्क्वाड्स के जरिए शहर के संवेदनशील और हॉट स्पॉट इलाकों में कड़ी निगरानी की जा रही है।
खास कर दो-पहिया वाहनों पर बढ़ रहे अपराधों को ध्यान में रखते हुए वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की फिजिकल चेकिंग तेज की गई है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा से आए 6 पिस्टल और कटुसे भी बरामद किए गए हैं, जो गैंगस्टर नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है। 26 जनवरी और सर्वखालसा समारोह को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत की गई है। अंत में कमिश्नर ने साफ-साफ संदेश दिया कि अमृतसर में अपराधियों के लिए Zero Tolerance नीति लागू है और यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
-

Jalandhar News: कार और पिकअप की टक्कर में गाड़ी के खुले एयरबैग, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब में बारिश के कारण सड़क हादसे हो रहे है। वहीं ताजा मामला बस्ती बावा खेल के अधीन आते आधी खुई के पास पिकअप और कार में टक्कर होने का सामने आया है। जहां हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी के एयरबैग खुल गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि उनकी पिकअप गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी थी। इस दौरान लेंसर गाड़ी पीछे से तेज रफ्तार से आई और गाड़ी में टक्कर मार दी।
जिसके कारण लियो विनायल की गाड़ी सड़क पर पलट गई और सामान बिखर गया। व्यक्ति ने कहा कि नेट प्लस कंपनी के लड़के कार चला रहे थे। कार चालकों के मुंह पर मामूली चोटे आई है और वह अभी दोबारा वापिस आने का कहर चले गए। जिसके कार चालकों के मालिक आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करवाई जाएगी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
-

Jalandhar News: बारिश में Highway पर टकराई गाड़ियां, लगा जाम, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब में देर रात से बारिश हो रही है। वहीं बारिश के कारण कई जगहों पर हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। आज सुबह चंडीगढ़, मोहाली सहित कई जगहों पर पेड़ गिरने, बिजली का पोल गिरने और छत गिरने से सामने आए है। वहीं ताजा मामला भोगपुर हाईवे पर सड़क हादसे का सामने आया है। जहां हाईवे पर स्थित डल्ली कट के पास बिना इंडिकेटर दिए कार चालक को रोकना महंगा पड़ गया। जिसके कारण 3 वाहनों की टक्कर हो गई। दरअसल, कार की पहले बोलेरो पिकअप से टक्कर हो गई और उसके बाद पीछे से आ रही आल्टो कार भी टकरा गई।
गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस घटना को लेकर हाईवे पर जाम लग गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने सेफ्टी कोन लगाकर लोगों की मदद से वाहनों को हाइवे से सड़क किनारे किया। जिसके बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार वैगनार कार सवार गांव गेहलरा भोगपुर का रहने वाला बलजीत सिंह भोगपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह वह डल्ली कट के पास पहुंचा तो उसने सड़क के किनारे बिना इंडिकेटर दिए कार खड़ी कर दी और किसी का इंतजार करने लग गया।
इसी दौरान पीछे आ रही महिंद्रा पिकअप की वैगनर कार से टक्कर हो गई। जिसके बाद उसके पीछे आ रही ऑल्टो कार महिंद्रा पिकअप में टकरा गई। हादसे के दौरान तीनों कारों क्षतिग्रस्त हो गई गनीमत रही कि तीनों गाड़ियों की टक्कर में किसी को कोई चोट नहीं आई। तीनों कारों की टक्कर के बाद राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसकी सूचना उन्होंने सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के एएसआइ रणधीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने सड़क के बीच में सेफ्टी कोन लगाकर तीनों गाड़ियों को साइड में किया और जाम को खुलवाया।