Blog

  • बीबीएन क्रिकेट लीग 2025 का आगाज आज

    बीबीएन क्रिकेट लीग 2025 का आगाज आज

    बीबीएन के लोगो मे लीग को लेकर भारी उत्साह

    क्रिकेट लीग देगी युवाओ को नशे से से दूर रहने का संदेश – मुकेश जैन 

    बद्दी/सचिन बैंसल: बीबीएन की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग चौहानस बीबीएन क्रिकेट लीग 2025 का आगाज होने जा रहा हैं। लीग शुरू होने के पहले  सभी टीमों के कप्तानों द्वारा ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। सभी कप्तान व आयोजक दोपहर 1:00 बजे निमंत्रण पैलेस पहुंचे और वहां पर जाकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर बीबीएन क्रिकेट लीग के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से चोहन्स बीबीएन क्रिकेट लीग 2025 का आगाज होगा ।उन्होंने कहा ठीक 10:00 बजे पहला मैच शुरू होगा पहले दिन 5 मैच होंगे वह दूसरे दिन चार मैच होंगे वह तीसरे दिन भी चार मैच होंगे उन्होंने कहा कि है बीबीएन क्रिकेट लीग बहुत रोमांचित होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार इसका उद्देश्य से जो टू ड्रग्स है ।नशे से युवाओं को दूर रखना इसका मुख्य उद्देश्य है।

    उधर वॉइस ऑफ बद्दी के कप्तान सचिन बैंसल ने बताया कि इस श्रृंखला को देखते हुए पूरे बीबीएन में काफी उत्साह है । सभी लोगों की जुबान पर इसी श्रृंखला का नाम है।  उन्होंने कहा कि उनका पहला मैच नालागढ़ एसडीएम 11 से है ।

    उधर दूसरी ओर रॉयल वॉरियर्स के कप्तान एसडीम नालागढ़ राजकुमार ने कहा कि हमें इस श्रृंखला को लेकर सभी लोगों में भारी उत्साह है और हम आशा करते हैं बीबीएन इस तरह ही श्रृंखला हर साल  करवाता रहेगा। इस मौके पर एसडीम नालागढ़ राजकुमार, एसडीएम बद्दी विवेक महाजन ,मुकेश जैन ,वाई इस गुलेरियाज़ राजीव सत्या, अजय चौहान, विक्रम ठाकुर, हेमराज चौधरी, करण शर्मा ,अनुभव बेसिन, मान सिंह माना व अन्य लोग मौजूद रहे।

  • श्रीराम अमृत कथा के अवसर पर बददी में निकाली कलश यात्रा

    श्रीराम अमृत कथा के अवसर पर बददी में निकाली कलश यात्रा

    श्री राम सेना ने मातृशक्ति पर की पुष्पवर्षा

    बद्दी/सचिन बैंसल: श्री सालासर धाम सेवा समिति बददी द्वारा श्रीराम कथा का आयोजन 3 अप्रैल से लेकर 10 अप्रैल तक किया जा रहा है। इसमें प्रथम दिन समिति के सदस्यों ने विशाल कलश यात्रा निकाली जो कि हनुमान मंदिर से शुरु होकर दशहरा मैदान हाउसिंग बोर्ड फेज 3 बददी तक गई। कार्यक्रमों के आयोजकों ने बताया कि 12 अप्रैल शनिवार को दशहरा मैदान बददी फेस तीन में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। आज कलश यात्रा हनुमान मंदिर बददी से प्रारंभ हुई और जागरण स्थल दशहरा मैदान में समाप्त हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। सिटी स्कवेयर के बाहर श्रीराम सेना के संयोजक राजेश जिंदल ने अपनी टीम के साथ पूरी कलश यात्रा में शामिल मातृशक्ति पर पुष्प वर्षा की।

    उन्होंने कहा कि श्रीराम अमृत कथा के अवसर पर श्रीराम सेना पूरे सात दिन जूतों की सेवा करेगी और आने वाले सभी श्रद्धालुओं के पदवेश को एक लाईन में लगाकर उनको तरीके से साफ किया जाएगा। राजेश जिंदल ने कहा कि किसी भी धर्म में जूते साफ करने की सेवा का अर्थ होता है कि हमारे मन में रत्ती भर भी अंहकार न रहे। अगर थोड़ा बहुत है भी तो वो भी समाप्त हो जाए। जिंदल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी वैरभाव व मनमुटाव को दूर करके आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मान सिंह कुंडलस ने श्रद्धालुओं के लिए सुबह का नाश्ते का आयोजन किया और अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्रीराम सेना के प्रांत संयोजक राजेश जिंदल के अलावा मामचंद गर्ग, हरीश गर्ग हैपी, मदन लाल गर्ग, मुनीष गोयल, कमल भारगव, बिनोद गर्ग, सत्या प्रकाश शुक्ला, रमेश जिंदल, दलजीत सिंह, राम निवास, प्रमोद गोयल, सतीश जैन, राकेश शर्मा व दरिया सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ जंग मुहिम तहत IG Harjeet Singh का आया ब्यान, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ जंग मुहिम तहत IG Harjeet Singh का आया ब्यान, देखें वीडियो

    बठिंडाः माननीय पुलिस महानिदेशक, पंजाब, चंडीगढ़ द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान नशे के खिलाफ जंग के तहत बठिंडा रेंज के तहत बठिंडा और मानसा जिलों में अभियान के दौरान पुलिस को अच्छी सफलता मिल रही है। जनवरी 2025 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत रेंज में 343 मामले दर्ज किए गए हैं और 520 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    इसी को लेकर आईजी हरजीत सिंह बठिंडा रेंज डी.आई.जी. ने प्रैस कांफ्रैंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस ने लगभग 5 किलो हेरोइन, करीब 15 किलो अफीम, 07 क्विंटल 33 किलोग्राम खसखस, 19,703 गोलियां/कैप्सूल व लगभग 5 किलोग्राम मैरिजुआना बरामद किया गया है।

    पंजाब के जिला बठिंडा में मुकदमा नं. 02 दिनांक 02.01.2025 पुलिस स्टेशन रणमा में 60 किलोग्राम पोस्त भूसी पाउडर, मुकदमा नं. 29 दिनांक 24.03.2025 पुलिस थाना रणमा में 02 क्विंटल 42 किलोग्राम पोस्त का छिलका, मुकदमा नं. 36 दिनांक 26.03.2025 पुलिस स्टेशन कैंट बठिंडा में 01 क्विंटल 20 किलोग्राम चूरा पोस्त, मुकदमा नं. 51 दिनांक 20.03.2025 पुलिस स्टेशन सदर बठिंडा में 10 किलो अफीम का मामला दर्ज किया गया है।

    वहीं दूसरी और जिला मानसा में लगभग 74 क्विंटल अफीम का छिलका, लगभग 02 किलोग्राम हेरोइन, 36 किलोग्राम मैरिजुआना, 32,960 गोलियां/कैप्सूल बरामद किया गया है। आईजी ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान तस्करों की सम्पत्ति जब्त करने के लिए धारा 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 05 और नए मामले सक्षम प्राधिकारी को भेजे गए हैं। इस अवधि में कुल 07 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनका कुल मूल्य लगभग 88 लाख रुपये है।

    वर्ष 2025 में लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित करने के लिए 689 सेमिनार आयोजित किए गए। वहीं बच्चों में विभिन्न स्थानों पर 26 विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षित पंजाब हेल्पलाइन नंबर: बठिंडा जिला नंबर 91155-02255 और मानसा जिला नंबर 97791-00200 में जारी किया गया। हालांकि, लोगों ने गोपनीय जानकारी मुहैया कराई, जिसके चलते जिला पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफल हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों के सहयोग से ही काम कर रही है।

    वर्ष 2025 के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कुल 91 भगोड़ों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले तीन माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 72 मामले दर्ज कर 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 252 लीटर अवैध शराब, 2300 लीटर अवैध शराब के ठेके, 05 चालू भट्टियां और 29 क्विंटल लाहन, इसी अवधि के दौरान शस्त्र अधिनियम के तहत कुल 12 मामले दर्ज किये गये और 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 16 पिस्तौल, 02 राइफल और 93 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

  • Punjab News: सीनियर महिला कांस्टेबल का मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    Punjab News: सीनियर महिला कांस्टेबल का मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, जिसमें भारी मात्रा में तस्करों को काबू किया जा रहा है। वहीं इस मुहिम के दौरान एक अजब मामला सामने आया है, जिसने पंजाब पुलिस की वर्दी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। दरअसल, पुलिस ने जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल को हेरोइन मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी थार गाड़ी से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    पुलिस चौकी इंचार्ज मनजीत सिंह ने सीनियर महिला कांस्टेबल को बठिंडा की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट नंबर चार एसीजीएम महेश कुमार शर्मा जज के सामने पेश किया गया। पुलिस चौकी के इंचार्ज मनजीत सिंह ने बताया कि हमने आज अमनदीप कौर, सीनियर महिला कांस्टेबल को कल बठिंडा के बादल रोड, नन्ही छांव चौक के पास थार गाड़ी में 17.7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया, जिसे आज माननीय बठिंडा की कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से लेडी कांस्टेबल का एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

    अब लेडी कांस्टेबल से बारीकी से जांच की जाएगी कि आखिरकार कितने सालों से वह नशे का कारोबार कर रही थी और चिट्टा कहां से लाती थी, आगे किसे बेचने वाली थी। जांच में सामने आया है कि सीनियर कांस्टेबल का तलाक हो चुका था और यह मानसिकता के तहत भर्ती हुई थी। फिलहाल बठिंडा के पुलिस लाइन में इसकी ड्यूटी थी। 2010 में पंजाब पुलिस में यह महिला कांस्टेबल भर्ती हुई थी और अब इसकी सारी प्रॉपर्टी भी चेक की जाएगी। अगर उसने नशा बेचकर संपत्ति बनाई है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जो पंजाब सरकार की ओर से चलाए गए नशे के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत होगी।

  • कृषि उपज विपणन समिति मंडी टकारला और रामपुर में गेहूं खरीद कार्य 8 अप्रैल से

    कृषि उपज विपणन समिति मंडी टकारला और रामपुर में गेहूं खरीद कार्य 8 अप्रैल से

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में कृषि उपज विपणन समिति मंडी टकारला और रामपुर में वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं की खरीद का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा प्राधिकृत नोडल एजेंसी द्वारा 8 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (डीएफएससी) ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि किसान गेहूं की बिक्री के लिए अपना पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल https://hpappp.nic.in/  के माध्यम से टोकन बुक कर सकते हैं। इसके अलावा डीएफएससी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में 3 अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में 3 अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में 3 अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ हुआ । अध्यापकों द्वारा सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर  स्वागत किया गया। सुबह की प्रार्थना सभा में शिक्षकों और प्रधानाचार्य द्वारा अनुशासन, शिक्षा और चरित्र निर्माण के महत्व पर मार्गदर्शन किया गया।नए सत्र के शुरुआत में पहले दो दिन वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियांँ करवाईं जाएगी । स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने नए सत्र की शुरुआत पर अध्यापकों , बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी।

    स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि नए सत्र में  हम शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए और नए-नए आयाम हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बच्चों को नैतिक शिक्षा और अनुशासन के बारे में बताया, उन्होंने छात्रों से कहा कि कड़ी मेहनत ,अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अब नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रम ,शिक्षण विधियांँ और मूल्यांकन प्रक्रिया को बदला गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस नई शिक्षा नीति से हमारे विद्यार्थी अधिक रचनात्मक ,आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनेंगे।उन्होंने सभी को नए शैक्षणिक सत्र की हार्दिक शुभकामनाएंँ दी।

  • Punjab News: इस इलाके से बेहोश मिला ऑटो चालक, इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से बेहोश मिला ऑटो चालक, इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे के खिलाफ एक ओर पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर युवाओं के नशे की दलदल में फंसने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला गांव योगानंद के पास से सामने आया है, जहां एक नौजवान ऑटो चालक चिट्टे का इंजेक्शन लगाकर बेहोश हो गया। युवक की जेब से चिट्टा भी बरामद हुआ है। सहारा एनजीओ के एक कार्यकर्ता ने नशे में बेहोश युवक को इलाज के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सहारा एनजीओ के कार्यकर्ता ने बताया कि इस युवक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जिसने चिट्टे का इंजेक्शन लगाया था और वह बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। मामले की सूचना सेंट्रल जेल चौकी पुलिस को दे दी गई है।
  • उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्नों के परिवहन और लोडिंग-अनलोडिंग कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित

    उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्नों के परिवहन और लोडिंग-अनलोडिंग कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम समिति के थोक गोदाम जलग्रां, हरोली, गगरेट तथा बंगाणा से उचित मूल्य की दुकानों तक खाद्यान्नों के परिवहन/ढुलान तथा अनलोडिंग का कार्य के लिए निविदाएं मांगी गई हैं। जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (डीएफएससी) ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि इच्छुक निवेदक 7 अप्रैल तक ऑनलाइन पोर्टलhttps://hptenders.gov.in पर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निविदाएं 8 अप्रैल को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष खोली जाएंगी।

  • Punjab News: Releaf Spa Center में महिला का कत्ल, देखें Live

    Punjab News: Releaf Spa Center में महिला का कत्ल, देखें Live

    लुधियानाः जिले में इंसानियत शर्मसार की घटना सामने आई है। दरअसल, आज हिम्मत सिंह नगर में रिलीफ नामक स्पा सेंटर में काम करती महिला का व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान व्यक्ति ने तेजधार हथियार से महिला पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल महिला को उपचार के लिए राहगीर द्वारा अस्पताल लेकर गया, लेकिन ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका है, फिलहाल मामला अभी संदिग्ध है। स्पा सेंटर के बाहर भी काफी खून बिखरा हुआ है। इलाके के लोगों ने तुरंत थाना दुगरी की पुलिस को सूचित किया। पुलिस स्पा सेंटर के सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस केस को लेकर पुलिस ने अभी चुप्पी साधी हुई है।

  • Punjab News: केंद्रिय जेल के कैदी की अस्पताल में मौत

    Punjab News: केंद्रिय जेल के कैदी की अस्पताल में मौत

    कपूरथलाः केंद्रिय जेल के कैदी की हालत खराब होने के चलते उसे उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान वरिंदर सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल ड्यूटी डॉक्टर जश्न ने बताया कि देर रात केन्द्रीय जेल के एक कैदी वरिंदर सिंह को स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज के लिए कपूरथला लाया गया।

    जिसकी हालत बहुत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव सिविल अस्पताल कपूरथला के मुर्दा घर में रखवा दिया गया है। इस संबंध में थाने को सूचित कर दिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।