Blog

  • आज का राशिफल, 30 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 30 अप्रैल 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज रात 10 बजकर 23 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 9 तक उत्तरा षाढा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी काम आज पूरे हो जायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी, इनकी वजह से आप सफल होंगे।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपके प्रयासों से परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। लेकिन सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार अवश्य करें। आज विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई और करियर से संबंधित गतिविधियों को लेकर गंभीर रहेंगे। अपरिचित लोगों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

    मिथुन राशि- 

    आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ भी सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी, जिनको आप अच्छी तरह से निभाएंगे। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे।

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा, आप धार्मिक समारोह का आयोजन करवा सकते है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं।

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज घर में नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। साथ ही रिश्तेदारों की आवा-जाही बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको ख्याति मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी।

    तुला राशि- 

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियों में फाइनेंस का ध्यान जरूर रखें। आज व्यवसायियों के साथ चल रहीप्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आज नौकरी कर रहे लोगों को कार्यभार की अधिकता की वजह से ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। आपके उत्तम व्यक्तित्व औरव्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी। आज कोई व्यवसायिक यात्रा होने की संभावना है। आज आप  पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आज आपको किसी भी तरह के मामलों में उलझने से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। अगर किसी को पैसा उधार दे रहे हैं, तो उससे संबंधित लिखित कार्रवाई करना जरूरी है। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी विशेष सफलता को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसमे काफी हद तक सफल भी रहेंगे। आज अचानक कुछ खर्चे सामने आएंगे। फैसले लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। निश्चित ही हल निकलेगा। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भी तरह की समस्या आने पर किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। जीवनसाथी आज आपके साथ घूमने के लिए कह सकते है। साथ ही किसी रेस्टोरेंट में लंच करने भी जाएंगे।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। सकारात्मक विचारधारा के लोगों के संपर्क में रहने का अवसर मिलेगा। आज अपनी मूल्यवान वस्तुओं को बहुत संभालकर रखें, साथ ही अनावश्यक बढ़ते खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। आज छात्र अपने करियर संबंधी समस्याओं को सहपाठियों से शेयर करेंगे। अधिकतर व्यावसायिक काम समय पर निपट जाएंगे। परंतु कार्यभार की अधिकता अभी बनी रहेगी। आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यापार में लिए गए ठोस औरमहत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलेगा औरखास काम बन जाने से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी प्रकार की प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका हुआ है, तो आज वह पूरा हो जायेगा। आज सफलता पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। दूसरों की बातों पर विश्वास ना करके अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे तो आपका काम बन जायेगा। दूर रहकर नौकरी करने वालों को आज अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपके व्यवहार से प्रभावित होकर, लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। हर काम योजना बनाकर पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी कर रहे लोगों को कोई नयी जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिसे आप बखुबी पूरा कर लेंगे। ध्यान रखिए कि घर की बात बाहर उजागर ना हो। आज आपको कोई खास उपलब्धि मिलने वाली है। इसलिए व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं औरअपने कार्य के प्रति समर्पित रहे। छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

  • लुधियाना : दो पक्षों के टकराव में गोलिया चलने की live वीडियो आई सामने

    लुधियाना : अब्दुल्लापुर बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोली चलने की लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों गुटों में विवाद वर्चस्व को लेकर हुआ था। इस दौरान एक बदमाश ने दूसरे बदमाश पर कई राऊंड फायर कर दिए। इस गोलीकांड मे एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना अब्दुल्लापुल बस्ती के मंजीत नगर इलाके शाम करीब 7 की है।


    गोलिया चलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ। गोली की सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नं 5, थाना माडल टाऊन, थाना जीआरपी सहित कई पुलिस उच्चधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाका पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया। 

    बताया जा रहा है कि विक्की और जौनी दोनों के बीच इलाके में अपना वर्चस्व को लेकर पुरानी दुश्मनी है। जिसे लेकर सोमवार की शाम दोनो के बीच तीखी नौक झौंक हुई। इस दौरान जौनी ने पिस्तोल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जौनी ने 5 गोलियां चलाई, जिसमें से 2 गोलियां विक्की की छाती और पेट में लगी है। थाना जीआरपी की पुलिस ने मामले की जाँच कर आरोपी जौनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है।

  • पंजाब : इस इलाके में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चली गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना : अब्दुल्लापुर बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोली चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। यह इलाका जीआरपी के अंतर्गत आता है। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है। 


    घटना स्थल पर पहुंचे  ACPC जतिन बंसल ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच हुए टकराव मे 2 से 3 फायर हुए है। जीआरपी के प्रभारी करमजीत सिंह ने कहा कि इस मामले में उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ संपर्क साध लिया है। झगडे मे घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

  • गरीब परिवारों की मदद करने से बडा कोई पुण्य नहीं-डा श्रीकांत

    जरुरतमंद परिवार की कन्या की शादी करवाई सामाजिक संस्थाओं ने

    हम सबको मिलकर ऐसे कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए


    बददीसचिन बैंसल: बददी में कार्य करने वाले एक सफाई  कर्मी के परिवार से जुडी बेटी की शादी के लिए बददी की सामाजिक संस्थाएं आगे आई है। इनका परिवार नगर परिषद बददी के तहत सफाई का कार्य करता है और घर की आर्थिक हालत बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता डा श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जरुरतमंद परिवार की बेटी जिसके माता पिता नहीं हैं जिसकी शादी उसके रिश्तेदारों के माध्यम से हुई। बेटी के परिजनों ने आर्थिक मदद व सामान के लिए दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट व हरिओम योगा सोसाईटी को संपर्क किया।

    श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इस गरीब परिवार की बेटी की शादी में श्री दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट ने मन्दिर के माध्यम से और लोगों के सहयोग से एक सिलाई मशीन,कूलर ,साड़ी ,सूट लैहगां तथा अन्य सामान सहित नकद राशि देकर आज श्री दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट ने सहायता प्रदान की और धूमधाम से बेटी को विदाई दी। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व अन्य लोग जिन्होने इस पुनीत कार्य में मदद की थी उन्होने न सिर्फ मदद की बल्कि उसकी बारात की अगवानी भी की।


    इसमें श्री दुर्गा माता मन्दिर के संरक्षक डा. श्रीकांत शर्मा, दुर्गा सेवा ट्रस्ट के महासचिव मनु शर्मा, बसन्ती बाग से वरिष्ठ समाजसेवी श्री सूरजभान बंसल, स्वयंसेवक संघ के नगर सह कार्यवाह यशकर नाग ट्रस्ट के और ट्रस्टी अशोक कुमार भी शामिल रहे।

  • उड़ान भरते समय गृहमंत्री का हेलीकॉप्टर हुआ अनबैलेंस, बाल-बाल बचे अमित शाह! देखें वीडियो 

    बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में सोमवार (29 अप्रैल) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर बड़े हादसा का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। अमित शाह का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते समय अचानक अनबैलेंस हो गया। इस दौरान पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस मोड़ा और फिर टैक ऑफ किया।

    जिससे बड़ा हादसा टल गया। जनसभा को संबोधित करके लौटने के दौरान हेलीकॉप्टर का बैलेंस गड़बड़ाया गया था। तेज हवा के कारण अमित शाह का हेलीकॉप्टर डगमगाया था। बेगूसराय में हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के दौरान तेज हवा की चपेट में आया। हालांकि कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भर ली।

    इससे पहले चुनावी जनसभा के दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर हमारा है। कांग्रेस अध्यक्ष (मल्लिकार्जुन) खड़गे कहते हैं कि कश्मीर से राजस्थान और बिहार का क्या लेना-देना।’

    अमित शाह ने आगे कहा, ‘कांग्रेस और लालू यादव ने 70 साल तक धारा 370 का ख्याल ऐसे रख रहे थे जैसे कि उनकी नाजायज औलाद हो। जब पीएम मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने ये धारा हटा दी। राहुल गांधी ने कहा कि अगर धारा 370 हटाई गई तो कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी, लेकिन पांच साल में एक पत्थर भी नहीं फेंका गया।’

  • गोंदपुर बनेहड़ा और भंजाल स्कूल 10 + 2 परीक्षा का परिणाम सराहनीय   

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंजाल और गोंदपुर बनेहड़ा की 10 + 2 परीक्षा के सभी निकायों का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा, अनुकरणीय परीक्षा परिणाम आने के कारण छात्र एवं अभिभावक संघ में खुशी की लहर है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार वाईस प्रिंसीपल ओम राज ने तथा भंजाल की प्रिंसिपल सरला ठाकुर वाईस प्रिंसीपल राजन शर्मा  कर्मठ अध्यापक संदीप कुमार, राजन कुमार, विनोद ठाकुर, अनु शर्मा, मनोज कालिया ,राजीव कुमार आविन्दर जसवाल, अजय शर्मा, दीपक शास्त्री, राजीव ठाकुर ने छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी है।
  • अंडर 16 टूर्नामेंट का फाइनल मैच इंदिरा स्टेडियम ऊना में खेला गया 

    हमीरपुर के ओम महादेव को मैन ऑफ द मैच 

    अर्जुन पठानिया को मैन ऑफ द टूर्नामेंट 

    ऊना/सुशील पंडित :अंतर जिला अंडर 16 तीन दिवसीय टूर्नामेंट का फाइनल मैच इंदिरा स्टेडियम ऊना में  खेला गया। इसमें कांगड़ा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कांगड़ा अपनी पहली पारी में 99 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें सर्वाधिक रन आदिल राणा ने 23 रन तथा अर्जुन पठानियां ने 18 रन बनाए हमीरपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ओम महादेव ने 5 विकेट कृष्ण कुमार ने चार विकेट तथा साहिल कुमार ने एक विकेट लिए इसके जवाब में हमीरपुर ने अपनी पहली पारी में 128 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें सर्वाधिक रन नतांश शर्मा ने 28 रन अशांक शर्मा ने 28 रन तथा ओम महादेव ने 15 रन बनाए ।

    कांगड़ा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रिधान नंदा ने पांच विकेट प्रशांत ने चार विकेट तथा संचित सरोच ने एक विकेट लिए। इस प्रकार हमीरपुर को पहली पारी में 29 रन की बढ़त मिल गई इसके बाद कांगड़ा ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया तथा कांगड़ा की तरफ से दूसरी पारी में सर्वाधिक स्कोर संचित सरोज ने 33 रन आस्तिक भारद्वाज ने 21 रन तथा अर्जुन पठानियां ने 21 रन बनाए दूसरी पारी में हमीरपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए और  ओम महादेव ने दो विकेट अक्षत शर्मा ने एक विकेट तथा साहिल कुमार ने एक विकेट लिएइस प्रकार पहली पारी में बढ़त के आधार पर हमीरपुर को विजेता घोषित किया गया।

    हमीरपुर के ओम महादेव को मैन ऑफ द मैच 3000 रु का तथा कांगड़ा के अर्जुन पठानिया को मैन ऑफ द टूर्नामेंट 5000 रु का नकद पुरस्कार दिया गया।

    इस टूर्नामेंट में विजेता को एचपीसीए की ओर से ₹50000 एवं उप विजेता टीम को ₹30000 का नगद पुरस्कार इनाम स्वरूप दिया गया।

    इस समापन समारोह की अध्यक्षता मदन पुरी प्रेसिडेंट जिला क्रिकेट संघ ऊना ने की ।इस समापन समारोह में विशेष रूप से सतपाल सैनी जी, नरेंद्र कपिला जी, अशोक ठाकुर, शरद चंद एवम सतरूप जी ऊना जिला क्रिकेट संघ की तरफ से उपास्थित रहे। विशिष्ट अतिथि में प्रेम ठाकुर जी प्रेसिडेंट जिला क्रिकेट संगठन हमीरपुर एवम अनिल भाटिया जी जिला क्रिकेट संगठन हमीरपुर उपस्थित रहे।

  • वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहडा में  जरूरतमंद बच्चों को कापियां वितरित

    ऊना/सुशील पंडित: सोमवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  बसदेहडा में समाज सेवा अश्विनी जैन व राजपाल रतन द्वारा  जरूरतमंद बच्चों को स्कूल परिसर में कापियां वितरित की। इस मौके पर अश्विनी जैन और समाजसेवी राजपाल रतन ने कहा कि हम जरूरतमंद विद्यार्थियों को समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहते हैं ताकि उनकी पढ़ाई में किसी भी तरह से प्रभावित न हो पाए। उनका यह हमेशा उद्देश्य रहता है की शिक्षा के क्षेत्र में  हर विद्यार्थी अपने उज्जवल भविष्य को बनाने के लिए शिक्षा से वंचित न रह जाए।इस मौके पर कार्यकारी प्रधानाचार्य मैडम कामना ,अजय शास्त्री ,शमशेर सिंह ,कमल परमार ,अनिल कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
  • ऊना जिले में मुद्रा और सिक्के से भरी बोरियों का जब्ती मामला–3 सदस्यीय समिति की  निगरानी में होगी गिनती

    ऊनासुशील पंडित:ऊना जिले में रविवार (28 अप्रैल) को पुलिस के एक उड़न दस्ते द्वारा संतोषगढ़ के पास 82 बोरियों में सिक्के और 01 बोरी में मुद्रा नोट के जब्ती मामले में बरामद धनराशि की गिनती की  निगरानी  के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.इसमें ऊना जिले  के जिला कोष अधिकारी, जिला भाषा अधिकारी और परियोजना अधिकारी (हिम ऊर्जा) सदस्य बनाए गए हैं. जिला व्यय निगरानी समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं.  समिति को गिनती प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करने और अगले 2 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उन्हें गिनती प्रक्रिया के सख्त पर्यवेक्षण के साथ संपूर्ण  प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए गए हैं.

    जब्त की गई पैसों से भरी बोरियों को जिला कोषागार  में सुरक्षित रखा गया है।  इन बोरियों में मौजूद राशि की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए जिला कोष अधिकारी के कार्यालय में गिनती का काम किया जाएगा.

  • राजकीय महाविद्यालय के एमबीए विद्यार्थियों ने जीता ओवरआल विनर्स अवार्ड

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय, ऊना के एम् बी ए विभाग के विद्यार्थियों ने नगरोटा बगवां में आयोजित किए गए मैनेजमेंट फेस्ट में सर्वाधिक इनाम जीत कर ओवरआल विनर्स का अवार्ड अपने नाम कर लिया है।  मैनेजमेंट फेस्ट में मैनेजमेंट गेम्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।  विभिन्न प्रतियोगिताओं में एम् बी ऐ विभाग के 16 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मिनट्स टू क्रिएट में तानिया शर्मा ने प्रथम व आर्यन भरद्वाज ने दूसरा स्थान हासिल किया, एक्सटेम्पोर में आर्यन भरद्वाज , सोलो सिंगिंग में सोनम , मॉडलिंग में हिमांशु ने प्रथम व सिमरन ने दूसरा स्थान हासिल किया।

    एम् बी ऐ विभाग के छात्रों काजल, कार्तिक, हिमांशु, अंकिता, अंकित, प्रीती, सिमरन, सोनम, आकाश, विनीत, साक्षी, ओमकार ने एसिड अटैक पर स्किट प्रस्तुत कि जिससे प्रथम पुरुस्कार के साथ साथ सभी के द्वारा सराहा गया।  इसके अतिरिक्त ऐ ड मेड में कार्तिक,  काजल, हिमांशु , अंकिता, सोनम कि टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुल  8 पुरुस्कार जीत कर पुरे हिमाचल के कॉलेजेस में लगातार दूसरी बार ओवरआल विनर का अवार्ड हासिल किया।  इस अवसर पर गवर्नमेंट कॉलेज ऊना की प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और एम् बी ऐ विभाग के समन्वयक प्रोफेसर पुनीत प्रेम कँवर व शिक्षकों को बधाई दी।  गौरतलब है कि एम् बी ऐ विभाग हमेशा ही विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए प्रयत्नशील है।