Blog

  • आज का राशिफल, 23 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 23 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कुछ पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सीख व सलाह दे, तो आपको उस पर चलना बेहतर रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से खुशियां बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने आवश्यक कार्यों की सूची बनानी होगी और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। किसी कार्य के लिए आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको किसी दूसरे की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। कार्यक्षेत्र की कुछ बातों को गुप्त रखें, नहीं तो आपके विरोधी उनका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में लापरवाही नहीं करनी है, नहीं तो माता-पिता आपसे नाराज हो सकते हैं और आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें उसे आप योग व व्यायाम से भी ठीक करने में कामयाब रहेंगे।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आप मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप भाईचारे का पूरा साथ देंगे और मनोरंजन के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी बात के लिए सलाह मशवरा कर सकते हैं, लेकिन आपको वहां अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पुरानी गलती के लिए डांट खानी पड़ सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जहां आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। आप अपने घर की साफ सफाई और रखरखाव आदि का भी पूरा ध्यान देंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी वाणी और व्यवहार से घर बाहर लोग प्रसन्न रहेंगे और संतान आपसे आज किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। आपको किसी काम के कारण अकस्मात भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर परिवार में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, जिससे आपको भी व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आपके अपने किसी पुराने मित्र से चल रही अनबन समाप्त होगी। आप किसी संपत्ति का सौदा बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    सिंह राशिफल। आज आपने यदि किसी को धन उधार दिया था,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, लेकिन बिजनेस में आप कोई समझौता बहुत ही देखरेख कर करें। आपकी साख व सम्मान बढेृगी राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़ी संस्था से जुडकर अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे और व्यापार में भी सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। वर्क फ्रॉम होम में कार्य कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, लेकिन बिजनेस में मंदी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे हैं, तो किस व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते है। काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए में महत्पूर्ण रहने वाला है। कुछ योजनाओं को बनाने में आप दिन का काफी समय लगा सकते हैं। मित्रों के सहयोग से आपकी किसी और काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य में योग और व्यायाम को अपनाना होगा, नहीं तो आपको कोई डील से संबंधित समस्या हो सकती है। आप इधर-उधर व्यर्थ में खाली बैठकर बातें करने से बचें। किसी लक्ष्य के पूरा होने से आपको प्रसंन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी से बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। व्यवसाय से संबंधित आपको आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़े, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति के सलाह मशवरे से ले। आपको किसी कानून संबंधित मामले में जीत मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए भी रहेगा। आप आपके पारिवारिक रिश्तों में भी सुधार होगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों की परीक्षा में की गई मेहनत सफल होगी और आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। कुछ दीर्घकालीन योजनाओं में आपको धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने भाई बंधुओं से अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन यदि आप बिजनेस मे मंदी को लेकर परेशान चल रहे हैं। आप अपने काम मे किसी को साझीदार बनाने से बचें। आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होती दिख रही है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको अपने रूटीन को बेहतर बनाने के लिए पूरी कोशिश करनी होगी। आपको अपने मित्र द्वारा कोई मूल्यवान वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है। परिजनों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। आप अपने परिजनों की सीख व सलाह पर चलकर परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कार् क्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और आपके अधिकारों में भी वृद्धि हो सकती है। आपको कुछ कानून संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आय प्राप्ति के आपको कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपको लिए बेहतर रहेगा। यदि आपको किसी काम के पूरा ना होने के कारण समस्या हो रही है, तो वह भी आज पूरी हो सकती है और आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी अच्छे निवेश को करने के लिए रहेगा, लेकिन आप अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, नहीं तो आपके खर्च आपको समस्या दे सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो उससे बचे, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। संतान की संतान की संगति की और आपको आज विशेष ध्यान देना होगा। आपके कुछ कार्य बढ़ सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही निकल सकते हैं। दान धर्म के कार्य के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी।

  • जालंधर: मोबाइल छीनकर भागा लुटेरा, लोगों ने मौके पर दबोचा, देखें वीडियो

    जालंधर: मोबाइल छीनकर भागा लुटेरा, लोगों ने मौके पर दबोचा, देखें वीडियो

    पत्नी ने माफी मांग छुड़वाई अपने पति की जान

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर में लूटपाट और छीना झपटी की वारदातें सामने आना आम बात हो चुकी है। आए दिन बेखौफ होकर लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नया मामला फुटबॉल चौक के बस्ती अड्डा से सामने आया है। जहां मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे को लोगों ने पीछा करके मौके पर ही दबोच लिया और मौके पर उससे मोबाइल फोन बरामद कर उसकी खूब पिटाई की।

    विशाल ने बताया कि उसका भाई अरमान अस्पताल में दाखिल है और वह ओहरी अस्पताल से किसी काम के लिए वहां गया हुआ था। इसी दौरान जब वह वापस लौट रहा था उस तो रास्ते में उक्त लुटेरे ने झपटमार कर उसका मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश की। इस लुटेरे को  मोबाइल छीनते हुए राहगीर लोगों ने देख लिया था। जिनकी मदद से उसने झपटमार को दबोच लिया। पकड़े हुए झपटमार ने अपना नाम महीर कपूर निवासी बस्ती नौ के रूप में बताया। मौके पर मौजूद लोगों ने झपटमार को पुलिस में पकड़ाने लगे तो लुटेरे की पत्नी उसके घर  पहुंच गई। लुटेरे की पत्नी ने लूट के शिकार विशाल मसीह नामक युवक से माफ़ी मांगी ली।

  • जालंधर: SAREGAMAPA  से चर्चित Harsh Sikandar का रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

    जालंधर: SAREGAMAPA से चर्चित Harsh Sikandar का रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

    जालंधर/ हर्ष कुमार: सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स 9 को उसका विनर मिल गया। 9 साल की जेटशेन डोहना लामा ने सारेगामापा 9 की ट्रॉफी जीत ली है। सारेगामापा 9 की विनर ने ट्रॉफी के साथ-साथ 10 लाख रुपये भी जीते हैं। इस पूरे सीजन के दौरान दर्शकों को शंकर महादेवन, अनु मलिक और नीति मोहन जैसे जजों का एक पैनल देखने को मिला। जिन्होंने इन यंग सिंगिंग सेंसेशन्स का मार्गदर्शन किया। भारती सिंह ने शो की होस्ट के रूप में सबका मनोरंजन किया। वहीं अब तीन महीने बाद शो को उसका विजेता मिल गया।

    फाइनल एपिसोड की शुरुआत इस शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट्स, हर्ष सिकंदर, रफा यासमीन, अथर्व बक्शी, अतनु मिश्रा, जेटशेन लामा और न्यानेश्वरी घाडगे की पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस के साथ हुई। जिसने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि, जज नीति मोहन और शंकर महादेवन ने भी अपने गानों की मैडली पर शानदार परफॉर्मेंस देकर सबके होश उड़ा दिए।

    बता दें कि मुंबई में सारेगामापा सिंगिंग कार्यक्रम पिछले कुछ महीनों से चल रहा था। वहां से आज जालंधर का रहने वाला 9 वर्षीय हर्ष एक अच्छा मुकाम हासिल करके जालंधर अपने घर वापस लौट आया है। हर्ष का रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही हर्ष ने कहा कि वह आज बहुत खुश है और अपने शो के जजेस का और सारे ही कंटेस्टेंट का धन्यवाद करता है कि उसे इस मुकाम तक लेकर जाया गया।

    आज अगर मेरे पिता होते तो वह बहुत खुश होते लेकिन वह जहां भी है बहुत खुश होंगे कि आज उनका बेटा यह मुकाम हासिल करके अपने घर को वापस आया है। हर्ष ने कहा कि मेरी मां और मेरे चाचा का इसमें बहुत बड़ा हाथ है। जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया। वही हर्ष की मां सीमा ने बताया कि आज बहुत खुश है कि उसका बेटा इतनी बड़ी स्टेज पर अपने जालंधर और अपने पंजाब का नाम रोशन कर के आया है। मैं आज बहुत खुश हूं मेरा बेटा बहुत ही अच्छा और आज्ञाकारी बेटा है जो मेरी हर बात मानता है।

  • Bigg Boss 16 के इस कंटेस्टेंट को ऑफर हुई फिल्म

    Bigg Boss 16 के इस कंटेस्टेंट को ऑफर हुई फिल्म

    नई दिल्ली : बिग बॉस गेम शो इन दिनों इंटरेस्टिंग पड़ाव पर है। शो में 9 कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले तक पहुंचने की जंग छिड़ी हुई है। काफी समय से यह बात चर्चा में है कि जो भी कंटेस्टेंट यह शो जीतेगा, उसे प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने नेक्सट शो में कास्ट करेंगी। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वह शो नागिन होगा या कोई और प्रोजेक्ट।

    बिग बॉस 16 में एकता कपूर की एंट्री सबको चौंकाने वाली है। बिग बॉस सीजन 16 में अब 9 कंटेस्टेंट रह गए हैं जो फिनाले की रेस में हैं। खबर आ रही है कि शो जीतने वाले कंटेस्टेंट को एकता कपूर अपने अगले शो में कास्ट कर सकती हैं। लेकिन इस बीच एक और खबर ने सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर आ रही खबरों की मानें तो एकता कपूर ने अपनी फिल्म लव, सेक्स और धोखा के दूसरे भाग के लिए निमृत कौर को सिलेक्ट कर लिया है। लेटेस्ट एपिसोड में एकता को कंटेस्टेंट्स का ऑडिशन लेते हुए दिखाया जाएगा। हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब एकता कपूर बिग बॉस से कोई कंटेस्टेंट चुनकर जा रही हैं। अब देखना होगा कि आज एकता कपूर अपने सीरियल के लिए किसको एक्टिंग का ऑफर देती हैं। 

  • 49वां हिमोत्कर्ष साहित्य राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन 19 फरवरी को 

    49वां हिमोत्कर्ष साहित्य राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन 19 फरवरी को 

    अमोदनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत 62 विधवा महिलाओं को एक लाख 40 हजार रुपए का राशन वितरण 

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद का 49वां राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन 19 फरवरी 2023 को लाला जगत नारायण हिमोत्कर्ष राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटला खुर्द में आयोजित होगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद राज्य कार्यकारिणी की रविवार को ऊना में संपन्न बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने दी।

    उन्होंने बताया कि वार्षिक समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में उत्तरी भारत की पांच विभूतियों को राष्ट्रीय एकत्मकता पुरस्कार व हिमाचल की तीन सख्सियतों को हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में जिला ऊना से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में दसवीं कक्षा में अव्वल रहे 20 विद्यार्थियों को भी समारोह में नकद छात्रवृतियां प्रदान की जाएगी। जबकि जिला के 10 मेधावी नर्सिंग छात्राओं को भी नकद छात्रवृति से पुरुस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कुष्ठ आश्रम ऊना के परिवारों को भी मदद दी जाएगी। जबकि हिमोत्कर्ष अमोदनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत 62 विधवा महिलाओं को एक लाख 40 हजार रुपए का राशन भी प्रदान किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई व समारोह के आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। जिसमें परिषद पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां दी गई।

    बैठक में परिषद के मुख्य सलाहकार सतपाल शर्मा, प्रादेशिक उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, दीपशिखा कौशल, महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह, डा. रविंद्र सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष जयगोपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेश कौशल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णपाल शर्मा, कर्नल डीपी वशिष्ट, संजीव अग्रिहोत्री, शेषपाल सिंह, विजय साहनी, मनमीत सिंह, केपी सूद, रमा कंवर, रविंद्र डोगरा, सुरेश शर्मा, रेखा जसवाल, रजनीश डोगरा, अश्वनी सैनी, शशि शर्मा, अशोक ऐरी, औंकार चंद शर्मा, निशांत कुमार, मुनिंद्र अरोड़ा, डा. बलदेव डोगरा, बलदेव चंद, ई. एसके शर्मा, डा. जागृति दत्ता, सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

  • जालंधरः श्रवण पुरस्कार के लिए चुनी गई कुसम के पिता से खास बातचीत, देखें वीडियो

    जालंधरः श्रवण पुरस्कार के लिए चुनी गई कुसम के पिता से खास बातचीत, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः कुसुम कुमारी को श्रवण पुरस्कार के लिए चुना गया है। जो अब जालंधर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी संबंध में जब आज लड़की के पिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस समय उसकी बेटी कुसुम का लुटेरों के साथ भिढ़ते हुए हाथ कट गया था। उस समय वह बहुत दुखी थे, लेकिन अब जब से उन्हें पता चला है कि बेटी को श्रवण पुरस्कार के लिए चुना गया है, तभी से उनके परिवार में अलग तरह का माहौल बना हुआ है और उन्होंने कहा कि उनकी बेटी का पुलिस में जाने का बचपन से शौक था। अगर परमात्मा ने चाहा तो वह जरूर पुलिस ऑफिसर बनेगी। जिससे उनके घर की गरीबी दूर हो जाएगी और साथ में उन्होंने सभी बच्चों के मां-बाप से अपील की है कि अपने अपने बच्चों का ध्यान रखें।

    गौर हो कि 15 वर्षीय कुसुम ट्यूशन पढ़कर घर आ रही थी तभी अचानक दो बाइक सवार उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। डरने के बजाय कुसुम ने स्नैचरों का पीछा कर लोगों की मदद से स्नैचरों को दबोच लिया। इस दौरान उसे चोट भी आई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। कुसुम ताइक्वांडो की खिलाड़ी है। स्नैचरों को पकड़ने में उसने ताइक्वांडो के दांव-पेंच का भी भरपूर इस्तेमाल किया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कुसुम की बहादुरी को काफी सराहा गया था। जालंधर के तत्कालीन डीसी घनश्याम थोरी ने कुसुम की बहादुरी को खूब सराहा और 51 हजार का कैश अवार्ड दिया था। 

  • संत रविदास की शिक्षाएं वर्तमान परिपेक्ष्य में और भी प्रासंगिक – राज्यपाल

    संत रविदास की शिक्षाएं वर्तमान परिपेक्ष्य में और भी प्रासंगिक – राज्यपाल

    ऊना/सुशील पंडित : राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि संत गुरू रविदास जी किसी एक समुदाय से सम्बंधित नहीं थे बल्कि उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए थीं जोकि आज प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण के लिए संत रविदास की शिक्षाओं का पालन करने का आग्रह किया। राज्यपाल आज जिला ऊना के संतोषगढ़ के प्रसिद्ध जोड़ मेला में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि जोड़ मेला ऐतिहासिक है जिसका इतिहास संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि वह सभी व्यक्ति जिन्होंने इस मंदिर के निर्माण के लिए संघर्ष किया है, वह सभी के लिए सम्मानीय हैं। उन्होंने मंदिर समिति से आह्वान किया कि वह इस संघर्ष की कहानी को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करवाएं ताकि आने वाली पीढ़ियां इस इतिहास को जान सकें।

    राज्यपाल ने कहा कि संत रविदास ने जीवन भर समाज में भेदभाव को दूर करने का भरसक प्रयास किया। उन्होंने पूरे समाज को एकजुट होने की शिक्षा दी। उन्हांने जिन विषयों को समाज के सामने रखा, वह समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं हमें एक साथ रह कर एक आदर्श समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित करती हैं।

    उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार राष्ट्र के लिए हैं और वह राष्ट्रीय संत हैं। उनकी शिक्षाओं को जीवन में ग्रहण करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर मंदिर निर्माण के संघर्ष काल में जुड़े व्यक्तियां को सम्मानित किया। उन्होंने संत रविदास जोड़ मेला के संस्थापक शिंगारा राम संगुड़ा के परिजनों को भी सम्मानित किया। इससे पूर्व राज्यपाल ने संत रविदास के मंदिर में माथा टेका।

    गुरू रविदास जोड़ मेला समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया। विधायक सतपाल सत्ती ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, समन्वयक मेला समिति बलवीर बग्गा, प्रभारी मेला समिति कुंवर जागीर संगुड़ा, प्रधान संत रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ बलवीर सिंह, आद धर्म मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत हीरा दास और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • पंजाबः इस रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, मालिक और मैनेजर काबू

    पंजाबः इस रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, मालिक और मैनेजर काबू

    लुधियाना: शहर में रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी के तहत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिल्क रेस्तरां में छापेमारी कर कई हुक्के, पाइपे और अन्य सामान सहित रेस्टोरेंट के मालिक व मैनेजर को काबू किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेस्तरां के मालिक और मैनेजर बिना इजाजत फ्लेवर्ड हुक्का पिला रहे थे। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद नौजवानों को भी पकड़ा है।

    मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी-3 शुभम अग्रवाल, एसीपी मनदीप सिंह ने बताया कि सराभा नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि सिल्क रेस्तरां में नौजवानों को हुक्का पिलाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसीपी जसरूप कौर बाठ की अगुवाई में एसएचओ अमरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ रेस्तरां में छापेमारी की। छापेमारी दौरान पुलिस ने मालिक रॉबिन भल्ला और मैनेजर ओम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने रेस्तरां पर छापेमारी कर वहां से आठ हुक्का, बीस फ्लेवर, 11 पाइपें और अन्य सामान भी बरामद किया है। 

  • ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत, बच्चे सहित 10 की मौत, देखें वीडियो

    ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत, बच्चे सहित 10 की मौत, देखें वीडियो

    अलेप्पो: सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में रविवार तड़के एक इमारत के ढह जाने से एक बच्चे सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। सीरियाई राज्य मीडिया ने इस बात की जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका समर्थित कुर्द के नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस के नियंत्रण में यह इमारत थी। इसमें लगभग 30 लोग रह रहे थे। यह एक पांच मंजिला इमारत थी। हादसे के बाद दर्जनों अग्निशामक मलबे में लोगों को ढ़ूंढ रहे हैं। उस इमारत में रह रहे लोगों के कुछ रिश्तेदार पास में ही घंटों से अपने परिजनों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कुछ अपने रिश्तेदारों के साथ अस्पताल में हैं।

    समाचार एजेंसी ने अलेप्पो नगर परिषद के प्रमुख मुइद मदलाजी के हवाले से कहा कि इमारत अवैध रूप से बनाई गई थी और इसकी नींव कमजोर थी। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान क्षेत्र को व्यापक नुकसान हुआ था। जिससे यह अचानक भरभराकर गिर गई। इस दौरान इसमें कई लोग मौजूद थे। बता दें कि सीरिया अभी एक लगातार जारी युद्ध स्थिति में है, और युद्ध अभी ठण्डा नहीं पड़ा है।

    बता दें कि सीरिया में गृह युद्ध के बाद से ही हालात खराब हैं। इन दिनों भी इजराइल और सीरिया के बीच तनाव लगातार बरकरार है। इजराइल सीरिया पर लगातार हमला कर रहा है। सीरिया में इजरायल, अमेरिका, रूस और तुर्की आपसी वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    सीरियाई सेना पर इजराइल की ओर से लंबे वक्त से छिटपुट हमले होते रहे हैं। 2011 में सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद से हिंसा में हजारों लोगों की जान गई है। वहीं, हजारों लोग बेघर भी हुए हैं। इजराइली सेना का दावा है कि हमले के लिए सीरियाई सरकार जिम्मेदार है। इजराइली सरकार का कहना है कि अगर वे हम पर हमला करते हैं, तो हम जवाबी फायर करते हैं।

  • जालंधरः पुलिस कमिशनर का चार्ज संभालते ही एक्शन में आए कुलदीप चहल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    जालंधरः पुलिस कमिशनर का चार्ज संभालते ही एक्शन में आए कुलदीप चहल, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    जालंधर, वरुण/हर्षः नामी गैंगस्टरों को ठिकाने लगाने वाले आईपीएस अफसर कुलदीप सिंह चहल को सरकार ने जालंधर में बतौर पुलिस कमिश्नर तैनात किया है। आज आईपीएस कुलदीप चहल ने पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभालते ही अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कुलदीप चाहल ने अधिकारियों को लॉ एडं आर्डर स्थित मजबूती से बहाल रखने के निर्देश दिए। कुलदीप चाहल ने पहली ही बैठक में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होनें स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों, गैंगस्टरो, नशा तस्करों के लिए सभ्य समाज मे कोई जगह नहीं है। इनके साथ और सख्ती से मुकाबला किया जाएगा। 

    बता दें कि साल 2010 में ट्रेनिंग के दौरान जालंधर के थाना नम्बर 4 में बतौर एसएचओ सेवाएं दे चुके कुलदीप चाहल लगभग 12 साल बाद पुलिस कमिश्नर बन कर वापस लौटे हैं। मेहनतकश इंसानों में शुमार चहल 2009 बैच के आईपीएस हैं। वह आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात थे, लेकिन उनकी इच्छा तो आईपीएस बनने की थी। इस मुकाम को उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर नौकरी के दौरान ही हासिल किया है।