Blog

  • जालंधरः बड़े पैमाने पर ASI और SI  को किया गया प्रमोट, देखें लिस्ट

    जालंधरः बड़े पैमाने पर ASI और SI को किया गया प्रमोट, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों की लगातार प्रमोशन की जा रही है। वहीं आज जारी आदेशों के तहत 30 साल के अधिक समय तक सेवाएं सहित 6 तक तक रेगुलर एएसआई और एसआई की सेवा निभा रहे पुलिस कर्मियों को बड़े पैमाने पर प्रमोशन किया गया है। आदेशों के मुताबिक 3 एसआई और 323 एएसआई को प्रमोट किया गया। इनकी सूची इस प्रकार है।

  • भुट्टो ने बंगाणा रेस्ट हाउस में सुनी जन समस्याएं

    भुट्टो ने बंगाणा रेस्ट हाउस में सुनी जन समस्याएं

    प्रबक्ता संघ ने ओपीएस बहाली पर विधायक देवेंद्र भुट्टो को किया सम्मानित 

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो रेस्ट हाउस बंगाणा में जनता के रूबरू हुए और जन समस्याओं को सुना और प्रशासन को समस्याओं के निपटारे के लिए दिशा निर्देश दिए।   भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की हर समस्या को पुख्ता से खत्म करने का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। ताकि कुटलैहड़ की जनता को हर सुविधा उपलब्ध हो ओर जनता की सारी समस्याए खत्म हों।  उन्होंने कहा कि राज्य में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के पास हर विधायक की रिपोर्ट सीएम ऑफिस पहुंचती है जो भी जनता की समस्याएं है। उन्हें खत्म करने के आदेश दिए जाते है। 

    भुट्टो ने कहा कि सत्ता की कुर्सी हमारे लिए सुख का साधन नहीं बल्कि जनता की सेवा का एक जरिया है। भुटटो ने कहा कि बहुत जल्दी ही विधानसभा क्षेत्र में जो भी कमियां हैं उन्हें ठीक करने के लिए सीएम सुखविंदर सुक्खू को भेजकर स्वीकृतियां ली जाएंगी। भुटटो ने कहा कि चुनावों में की गई हर घोषणा को सरकार ने अमलीजामा पहनाया शुरू कर दिया है। और पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाली कर दी है।   इस अवसर पर उपमंडल बंगाणा के प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा ओपीएस की बहाली पर खुशी जाहिर करते हुए उपाध्यक्ष नीरज सैनी, जिला प्रधान बिजय इंदौरिया, सदस्य सुरेंद्र शर्मा ,प्रबक्ता बिबेकशील शर्मा ,पवन कुमार ,जोगेंद्र शर्मा, कंचन गौतम, मधु पँवर नीलम इत्यादि करीव सौ प्रवक्ताओं ने विधायक देबेन्द्र भुट्टो ओर सरकार का आभार प्रकट किया। 

    बहीं विधायक देबेन्द्र भुट्टो ने प्रवक्ता संघ का इस सम्मान के लिए आभार प्रकट किया। और प्रबक्ता संघ के माध्यम से सभी स्कूलों के अध्यापकों से आग्रह भी किया कि अध्यापक स्कूलों में शिक्षा की गुणबत्ता को ओर बेहतर बनाने के लिए मेहनत करें। ताकि कुटलैहड़ शिक्षा के क्षेत्र के एक मजबूत किला बन सके। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

  • राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

    राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित : नए मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत जिला ऊना में 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को राजकीय डिग्री काॅलेज ऊना में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मतदान जैसा कुछ नहीं, मैं मतदान जरूर करता हूं“ होगी।
    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में थीम आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिसमें डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना द्वारा सरस्वती वंदना, भाषण और क्विज प्रतियोगिता,, रावमापा बहडाला द्वारा वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता, रावमापा छात्रा ऊना द्वारा गु्रप सोंग और क्विज प्रतियोगिता, रावमापा छात्र ऊना द्वारा  भाषण और क्विज, वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला द्वारा स्किट, गिद्दा और क्विज, डीएवी सीनियर सकैंडरी स्कूल ऊना द्वारा स्किट आक्र क्विज, रावमापा देहलां द्वारा स्किट और क्विज, एसएसआरवीएम सीनियर सकैंडरी स्कूल ऊना द्वारा सोलो सोंग और क्विज व राॅक फोर्ड पब्लिक स्कूल रक्कड़ ऊना द्वारा गु्रप सोंग और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
  • पंजाबः इस मामले को लेकर High Court ने दोनों राज्यों के DGPs को किया तलब, जाने मामला

    पंजाबः इस मामले को लेकर High Court ने दोनों राज्यों के DGPs को किया तलब, जाने मामला

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस द्वारा सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर दोनों राज्यों के डीजीपी को तलब कर उनसे जवाब मांगा है। दरअसल, आज मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने दोनों राज्यों की रिपोर्ट पर तीखी टिप्पणी की। हाई कोर्ट ने कहा कि दोनों राज्यों की स्टेटस रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिली। जिस पर दोनों राज्यों के डीजीपी को तलब कर अगली सुनवाई में पेश होकर जवाब देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अब 20 फरवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हाई कोर्ट निर्देश दिया गया कि सभी चल रहे मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। 

    बता दें कि हलफनामे के अनुसार पंजाब में कई पूर्व और मौजूदा सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच पेंडिंग है। इनमें पूर्व विधायक बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, पूर्व विधायक अनिल जोशी, विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस, विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी, पूर्व विधायक सुच्चा सिंह छोटेपुर, पूर्व विधायक फतेहजंग बाजवा, विधायक दलबीर सिंह, पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शामिल हैं।

    इनके अलावा विधायक सुखपाल सिंह खेहरा, विधायक लखबीर सिंह राय, विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी, विधायक मनतार सिंह बराड़, पूर्व विधायक अजीतइंदर सिंह मोफर, पूर्व सांसद बलविंदर सिंह भुंदड़, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह ओलख, पूर्व विधायक जगदीप सिंह, पूर्व विधायक भारत भूषण आशु, पूर्व विधायक सूंदर शाम अरोड़ा, पूर्व विधायक साधु सिंह धर्मसोत और पूर्व विधायक सांगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भी केस चल रहा है।

    गौरतलब है कि अश्विनी उपाध्याय बनाम केंद्र सरकार के केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी राज्यों के हाईकोर्ट से अपने राज्यों के उन सांसदों और विधायकों की जानकारी मांगी गई थी, जिनके खिलाफ आपराधिक केस चल रहे हैं। इन्ही आदेशों पर हाईकोर्ट ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार के राज्यों से यह जानकारी मांगी थी और सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई थी। इसके अनुसार देश के 1765 सांसदों और विधायकों के खिलाफ कुल 3045 आपराधिक मामले लंबित हैं।

  • जालंधरः गुरू नानक नगर में पुलिस की रेड, एक काबू

    जालंधरः गुरू नानक नगर में पुलिस की रेड, एक काबू

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के नागरा के नजदीक गुरू नानक नगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां बठिंडा पुलिस ने रेड कर अमरजीत नागरा को अरेस्ट किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमरजीत नागरा के खिलाफ बठिंडा पुलिस ने हैरोईन तस्करी के आरोप में केस दर्ज है। वहीं दूसरी ओर बठिंडा पुलिस की दबिश को लेकर थाना 1 के एसएचओ जतिन्द्र कुमार ने भी पुष्टि की है।

    बताया जा रहा कि बठिंडा पुलिस ने कुछ दिन पहले नशे और हथियार सहित 3 तस्करों को स्कॉर्पियो सहित काबू किया था। तस्करों से पूछताछ और गाड़ी की जांच के दौरान सामने आया था कि उक्त गाड़ी जालंधर के नागरा के नजदीक गुरू नानक नगर निवासी अमरजीत नागरा के नाप पर है। जिसके तहत आज वह जालंधर के गुरू नानक में आए और दबिश के दौरान उन्होंने अमरजीत को काबू कर बठिंडा ले गई। 

  • पंजाबः इस्लामगंज में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए किए बरामद

    पंजाबः इस्लामगंज में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए किए बरामद

    लुधियानाः इस्लामगंज इलाके में एक होलसेल जूते की दुकान में सेंधमारी करने के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में ट्रेस कर लिया। थाना डिवीजन 2 की पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 7,74,000 रुपये बरामद किए गए।

  • पंजाबः 29 जनवरी को नहीं आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जाने मामला

    पंजाबः 29 जनवरी को नहीं आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जाने मामला

    नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 जनवरी को होने वाला पंजाब के पटियाला का दौरा कुछ जरूरी व्यस्तताओं के कारण स्थगित कर दिया गया है। उनके दौरे की नई तारीखें जल्द ही साझा की जाएंगी। इस बात की जानकारी बीजेपी नेता परमिंदर बराड़ ने खुद ट्वीट करके दी है।

    बताया जा रहा था कि इस दौरे के दौरान अमित शाह अपने पंजाब में बीजेपी के नेताओं के साथ 2024 के चुनावों को लेकर बैठक करेंगे। इस दौरान वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पार्टी के नेताओं को गाइडलाइन देंगे। इस दौरे का मकसद 2024 में होने वाले चुनाव से पहले पार्टी को और मजबूत करना है, लेकिन अब यह दौरा स्थगित कर दिया गया है। 

  • पंजाबः ट्रांसपोर्ट मंत्री की बस स्टैंड पर रेड, चेक किया रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रांसपोर्ट मंत्री की बस स्टैंड पर रेड, चेक किया रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    लुधियाना: बस स्टैंड पर ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने चेकिंग की। मंत्री भुल्लर ने पूछताछ केन्द्र का रिकॉर्ड चेक किया। रिकॉर्ड में कुछ बसों के समय में हेरफेर दिखी। इस कारण उन्होंने बस स्टैंड कर्मचारियों की क्लास भी ली। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड में लगातार बसों का समय नोट किया जाए। उन्होंने कहा कि हर बस का समय नोट होना चाहिए कि किस समय बस आ रही है और जा रही है। जो रिकॉर्ड आज चेक किया उसमें हेरफेर नजर आई। 1 से 2 घंटे तक कटौती दिखी। बसों की समय सारिणी सही से नोट नहीं की गई।

    मंत्री लालजीत ने अधिकारियों को आदेश दिया कि पक्के तौर पर एक कर्मचारी लगाया जाए जो बसों का समय नोट करे। अगली बार यदि इस तरह की गलती नजर आई तो सख्त कार्रवाई होगी। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मंत्री भुल्लर ने खुद भी पूछताछ केन्द्र में लोगों द्वारा आने वाली फोन कॉल सुनीं। मंत्री लालजीत भुल्लर ने सरकारी बस में चढ़ महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत की। मंत्री भुल्लर ने उनसे पूछा कि यात्रा दौरान उन्हें क्या दिक्कतें आती है। कुछ महिलाओं ने बताया कि बस उनके स्टॉप पर रुकती नहीं। भुल्लर ने ड्राइवरों को आदेश दिए कि महिलाओं और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए। महिलाओं को उनके बस स्टॉर पर ही उतारा जाए। ताकि उन्हें अपने मंजिल तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

  • कांग्रेस ने बद्दी में बनाए अपने मनोनीत पार्षद

    कांग्रेस ने बद्दी में बनाए अपने मनोनीत पार्षद

    मदन लाल, रमन कौशल, कुलदीप सिंह और राहुल बंसल को किया मनोनीत

    बददी/ सचिन बैंसल :  नगर परिषद  बद्दी के तहत आने वाले वार्ड एक से मदन लाल, वार्ड दो से रमन कौशल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेस दो  से राहुल बंसल और बिलांवाली से कुलदीप सिंह  को मनोनीत पार्षद बनाया है। यह चारों पार्षद जल्द ही अपने पद और गोपनियता की शपथ लेंगे।

    इससे पहले पूर्व सरकार में दिनेश कौशल, आज्ञा राम, चनन सिंह और सीता राम मनोनीत पार्षद थे  लेकिन सरकार के बदलते ही यह पार्षदों की सदस्यता भी सरकार ने रद कर दी थी। दून के विधायक एवं सीपीएस चौधरी राम कुमार ने बताया कि पहली बार  नगर परिषद में बाहरी राज्यों से आए व्यापारी को नगर परिषद में तरजीह दी है। व्यापारियों की मांग थी कि उनके वर्ग से भी किसी को पार्षद बनाया जाए जिस पर राहुल बंसल को मनोनीत पार्षद बनाया गया है। इन सभी पार्षदों को जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी।

  • बिना परमिट सवारियां ढो रही 5 प्राइवेट बसें, आरटीओ ने पकड़ी 

    बिना परमिट सवारियां ढो रही 5 प्राइवेट बसें, आरटीओ ने पकड़ी 

    ऊना/सुशील पंडित : बिना परमिट और वैध दस्तावेजों के चल रही प्राइवेट बसों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और उनकी टीम द्वारा पकड़ने का क्रम जारी है। आरटीओ ऊना राजेश कौशल और बीते 3 दिनों में उनकी टीम ने करीब 5 बसों को बिना कागजात के चलते हुए जब्त किया है।  जिले के कई क्षेत्रों में चलने वाली प्राइवेट बसों को लेकर आरटीओ राजेश कौशल को शिकायत मिल रही थी। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ ने आईएसबीटी में दबिश देकर इन बसों को पकड़ लिया।प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इन बसों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई को अंजाम दे रहे है। 

    आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि पकड़ी गई सभी बसों के स्टाफ द्वारा वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके हैं जिसके चलते उन्हें जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना परमिट यात्रियों को ढोने वाले लोग एक तो यात्रियों के साथ खिलवाड़ करते हैं व   प्रदेश सरकार के राजस्व को भी चूना लगाते हैं इतना ही नहीं बिना परमिट चलने वाली बसें परमिट लेकर काम करने वालों के लिए भी घाटे का कारण बन रहे हैं। जिसके चलते बिना परमिट सवारियां ढोने वाले बस ऑपरेटर्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन बसों के खिलाफ शिकायतें मिल रही है उन बसों की चेकिंग की जा रही है। रूटीन में सभी बसों के दस्तावेजों की जांच को लेकर व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा। जिससे सरकारी राजस्व को चूना लगाने वालों को काबू किया जा सके।