Blog

  • Jalandhar: NEET मुद्दे पर AAP सासंद Malvinder Kang का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: NEET मुद्दे पर AAP सासंद Malvinder Kang का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: NEET एग्जाम को लेकर देश भर में मुद्दा गरमाया हुआ है। वहीं जालंधर उप चुनाव को लेकर होटल इंद्र परस्त पहुंचे आप पार्टी के सासंद मलविंदर कंग का बयान सामने आया है। मलविंदर कंग ने कहा कि हरियाणा में देखा गया कि पेपर लीक होने का मामला सामने आया है, वहीं गुजरात में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। मलविंदर कंग ने NEET एग्जाम लीक होने के मामले में भाजपा की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह बार-बार पेपर लीक होने के मामले सामने आना देश के बच्चों के साथ खिलवाड़ है, धोखा है, धांधली है।

    उन्होंने कहा कि आप पार्टी इस मामले में पहले दिन से ही प्रोटेस्ट कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अब देश के नौजवान भाजपा को सबक सिखाएंगे। दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर हरियाणा के सीएम ने पंजाब में पानी को लेकर आप पार्टी निशाना साधा है। इस मामले को लेकर मलविंदर कंग ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार में पंजाब के प्रति काफी नफरत है। उन्होंने कहा कि हर बार पंजाब के किसानों और जनता के साथ गलत व्यवहार किया है। कंग ने कहाकि यही कारण है कि पंजाब में भाजपा की सरकार विफल रही है। पंजाब सरकार द्वारा दी गई 43 हजार नौकरियों को लेकर शीतल अंगुराल ने जालंधर में एक भी नौकरी ना दिए जाने को लेक आप पार्टी पर निशाना साधा था।

    वहीं इस मामले को लेकर कंग ने कहा कि मैरिट और बच्चों की काबलियत पर नौकरी दी गई है। उन्होंने कहाकि उसमें जालंधर, नवांशहर, लुधियाना सहित पंजाब का कोई भी शहर हो आप पार्टी बच्चों की काबलियत के आधार नौकरी दे रही है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है। वहीं बिट्टू द्वारा केंद्र के फंड का आप पार्टी द्वारा दुरप्रयोग करने को लेकर कंग ने कहा कि बिट्टू को चाहिए कि अगर वह पंजाब  हितैशी है तो वह सबसे पहले पंजाब के डेढ साल से पेडिंग पड़े रूलर डिवेलपमेंट फंड को लेकर वह पीएम मोदी के सामने मुंह खोले और उनके आवास के बाहर धरना लगाए। उन्होंने कहाकि पंजाब के हक में वह खड़े हो। उन्होंने कहाकि वह पंजाब का पैसा है और उसमें रवनीत बिट्टू का गांव भी आता है।

  • Jalandhar: खिंगरा गेट के पास युवक से मारपीट, युवक ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar: खिंगरा गेट के पास युवक से मारपीट, युवक ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: खिंगरा गेट के पास छबील खत्म होने के बाद युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए कृष्णा तलवाड़ ने आरोप लगाए है कि छबील खत्म होने के बाद जब वह सामान रखने के गए। जिसके बाद खिंगरा गेटे के नीचे खड़े साहिल सहोता ने उसकी बाजू पकड़ ली। जिसके बाद मनु ने उसे एक्टिवा से खींचकर फोन छीन लिया। कृष्णा ने बताया मनु कपूर साहिल सहोता सहित 2 से लड़कों ने उसे घेर लिया। इस दौरान युवकों ने उनके साथ मारपीट की और फोन छीनकर फरार हो गए।

    जिसके बाद कुछ देर बाद वह वापिस आए और फोन से सारा डाटा डिलीट कर 2 लड़के वापिस दे गए। कृष्णा तलवाड़ ने कहा कि घटना वहां डॉक्टर कोहली के कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन वह कैमरे की रिकार्डिंग नहीं देगा। पीड़ित का आरोप है कि उक्त व्यक्ति गुंडागर्दी कर रहे है और उसे धमकी दे रहे है कि वह क्यों भाजपा पार्टी के साथ लगा हुआ है। भाजपा नेता आशीष सहगल ने बताया कि कृष्णा उनकी पार्टी से जुड़ा हुआ है। आज दोपहर जब वह किसी काम के सिलसिल से खिंगरा गेट से जा रहे थे तो उसके पास मनु कपूर सहित 3 लड़के खड़े हुए थे।

    उन्हें लगा कि वह आपस में कोई बात कर रहे है। लेकिन बाद में कृष्ण से पता लगा कि उन्होंने उससे मारपीट की है और उसका फोन छीनकर ले गए थे। जिसके कुछ देर बाद 2 युवक वापिस आए और फोन का डाटा डिलीट करके फोन दे गए। कृष्णा ने बताया कि उक्त युवकों के साथ पहले भी झगड़ा हो चुका है। उस दौरान कुछ व्यक्तियों ने मिलकर थाना 3 में राजीनामा करवा दिया था। लेकिन आज फिर उन्होंने उस पर हमला कर दिया। लेकिन आज दोबारा हुए हमले के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • Punjab : Bus और Car में हुई भीषण टक्कर,  5 घायल

    Punjab : Bus और Car में हुई भीषण टक्कर, 5 घायल

    बटाला: जिले के सैनी स्टार मोड़ जी.टी रोड पर आज दोपहर के समय एक बोलैरो कार का अचानक टायर फटने के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार कर एक मिनी बस से जा टकराई। जानकारी के अनुसार एक बोलैरो कार जो अमृतसर से काहनूवान की तरफ जा रही थी। इस दौरान जब वह सैनी स्टार मोड़ जी.टी रोड बटाला पर पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया। इसके चलते कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी तरफ चल गई। 

    इस दौरान बटाला से फतेहगढ़ चूड़ियां की तरफ जा रही मिनी बस उक्त कार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पार कर सड़क किनारे एक बिजली के पोल से जा टकराई। इस सड़क हादसे में कार चालक मलकीत सिंह व एक महिला गंभीर घायल हो गई। जबकि बस में सवार कुलबीर कौर पत्नी परगट सिंह निवासी अलीवाल, कोमल पुत्री जगदीश सिंह निवासी रसूलपुर, कमलेश पत्नी अवतार मसीह निवासी तलवंडी व अन्य को भी चोटें लगी हैं।

    बता दें कि जिस बिजली के पोल से मिनी बस टकराई, उसके समीप एक बिजली का ट्रांसफार्मर भी है। यदि बस इस ट्रांसफार्मर से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा कार सवार महिला और व्यक्ति को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से डाॅक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें अमृतसर रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिविल लाइन की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: तालाशी दौरान तस्कर ने पुलिस कर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, गिरफ्तार

    लुधियानाः खन्ना के माछीवाड़ा साहिब में चलाए जा रहे आपरेशन ईगल-4 के तहत नशा तस्कर ने पुलिस पार्टी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना के दौरान गनीमत रही कि कांस्टेबल ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। वहीं घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने भाग रहे नशा तस्कर को पीछा करके काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी की कार से तालाशी के दौरान 5 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। आरोपी की पहचान गुरो कालोनी माछीवाड़ा साहिब के रहने वाले रमन कुमार शैरी के तौर पर हुई। सब इंस्पेक्टर तारा राम ने बताया कि पुलिस पार्टी समेत नशों के खिलाफ आपरेशन ईगल-4 के तहत सर्च कर रहे थे।

    इस दौरान पुलिस पार्टी टी प्वाइंट रोपड़ रोड नजदीक शक्ति स्कूल मौजूद थी, तभी चरण कंवल चौक की तरफ से आ रही सफेद रंग की सविफ्ट डिजाइर कार को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान कार चला रहे रमन कुमार शैरी ने रफ्तार तेज कर दी और पुलिस कर्मियों को मारने की नीयत से उनके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना में कांस्टेबल मनप्रीत सिंह ने छलांग लगाकर जान बचाई। घटना में उसे चोट भी लगी है। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो शक्ति स्कूल की बैकसाइड गली में कार अचानक बंद हो गई। इस दौरान आरोपी ने कार छोड़ भागने की कोशिश की, लेकिन वहां पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।

    तलाशी लेने पर कार से 5 ग्राम नशीला पाउडर मिला। माछीवाड़ा साहिब एसएचओ भिंदर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि रमन कुमार शैरी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। वर्ष 2018 में माछीवाड़ा साहिब में जुआ एक्ट का केस दर्ज है। 2023 में साहनेवाल में नशा तस्करी और 2015 में माछीवाड़ा साहिब में नशा तस्करी का केस दर्ज है। ताजा घटना में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (जान से मारने की कोशिश), 353, 332, 186 (सरकारी ड्यूटी में बाधा डालना और चोट पहुंचाना) के साथ साथ एनडीपीएस (नशा तस्करी) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

  • Punjab : पुलिस ने लापता नाबालिक बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंपा, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने लापता नाबालिक बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंपा, देखें वीडियो

    जीरा : पुलिस ने लापता नाबालिग बच्चे को ढूंढकर परिजनों को सौंपने का मामला सामने आया है। गांव बहिक पछाड़िया में नाबालिग लापता बच्चे को पुलिस ने कुछ ही देर में ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया गया कि बहिक पछाड़िया निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह ने हमें शिकायत दी थी कि एक 13 साल का लड़का है जो कक्षा 6 में पढ़ता है।

     बीते कल कल घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश के लिए सदर जीरा थाने में लिखित शिकायत दी थी, जिसे कुछ ही देर में पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने पुलिस का धन्यवाद दिया।

  • Punjab: दूध देने आए Auto चालक ने खेल रहे बच्चे को मारी टक्कर, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab: दूध देने आए Auto चालक ने खेल रहे बच्चे को मारी टक्कर, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः गगनदीप कॉलोनी भट्टी से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार दूध की गाड़ी के नीचे एक बच्चा आ गया, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा हैकि इस मामले में लोगों ने जमकर ऑटो चालक की धुनाई की। लोगों का आरोप है कि ऑटो चालक तेज गति से गाड़ी चला रहा था और गली में खेल रहे बच्चे को वह घसीट कर ले गया। हादसे में बच्चे की बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटे आई है। मामले की जानकारी देते हुए जसविंदर ने बताया कि मोहल्ले में रोजाना व्यक्ति दूध देने के लिए जाता है।

    इस दौरान गली में एक दम बच्चा भाग कर उसके ऑटो के सामने आ गया। इस घटना में बच्चे को चोटें आई है। जसविंदर ने कहाकि बच्चों के परिजनों को भी उनकी देखभाल करनी चाहिए कि घर से एकदम बच्चे भागकर बाहर निकल आते है। जसविंदर ने कहाकि उनका साथी ड्राइवर गलती मान रहा है कि उसके कारण बच्चे को चोट आई है, लेकिन लोगों ने मिलकर ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। उन्होंने कहाकि इस मारपीट में ड्राइवर को गहरी चोटे लग सकती है। जसविंदर ने कहा कि इस घटना में बच्चे के उपचार के लिए ईलाज का खर्चा उठाने के लिए तैयार है।

    हालांकि दूसरे पक्ष का कहना है कि ड्राइवर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। इस मामले को लेकर जसविंदर ने कहा कि अगर ड्राइवर गाड़ी तेज गति से चलाता है तो गाड़ी पर नंबर लिखा हुआ है वह इस संबंध में सूचित कर सकते है। लेकिन अब घटना के बाद ऐसी बाते होती रहती है। वहीं जसप्रीत ने कहा कि बच्चा खेल रहा था, इस दौरान ऑटो चालक बच्चे को घसीटकर ले गया। जसप्रीत का कहना है कि वह आए दिन तेज गति से ऑटो चलाता है। उनका कहना है कि मोड़ पर कैमरा लगा है कि लेकिन घटना स्थल वाली जगह पर कैमरा नहीं लगा हुआ है। उन्होंने कहाकि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि पहले बच्चे का ईलाज करवा लें उसके बाद शिकायत दर्ज कर दी जाएगी। 

  • Punjab : बच्ची की मौत के बाद पीड़ित परिवार ने अस्पताल के बाहर किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : बच्ची की मौत के बाद पीड़ित परिवार ने अस्पताल के बाहर किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : सेक्युलर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। एक पीड़ित परिवार ने हाथों में बैनर लेकर अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल नहीं है, यह एक बूचड़खाना है।  जहां बच्चों को मारा जाता है। पीड़ित परिवार ने बताया कि बच्चे के जन्म से पहले रोजाना चैकअप के लिए आते थे और 8 बार अल्ट्रासाउंड भी करवाए है। अस्पताल प्रशासन की ओर से हमें बताया गया कि आपका बच्चा बिल्कुल ठीक है। जिसके बाद लड़की का जन्म हुआ। जन्म के समय लड़की का रंग नीला हो गया। जिसके बाद हमें पता चला और हमने डॉक्टरों से सलाह ली और डॉक्टरों ने फिर भी हमें कोई ठोस जवाब नहीं दिया। 

    उन्होंने कहा कि बच्चा बिल्कुल ठीक है। जब हमने इस बारे में दूसरे अस्पताल से संपर्क किया तो डॉक्टर ने हमें बताया कि आपके बच्चे के दिल में दो छेद है। आपको धोखा दिया जा रहा है। जब हमने डॉक्टर से इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो डॉक्टरों ने हमें कोई ठोस जवाब नहीं दिया। जिसके चलते हम दूसरे डॉक्टरों के पास गए तो उन्होंने भी हमें बताया कि आपका बच्चा ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसने हमारे सामने ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हमने अस्पताल के खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आज हमें मजबूरन इस अस्पताल से बाहर रोष प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 

    हम अपनी बेटी की मौत का इंसाफ मांगने के लिए यहां खड़े है। पीड़ित परिवार ने कहा कि इन डाक्टरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही हो। वही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने डॉक्टरों से पीड़ित परिवार से बात करने की कोशिश की तो, पीड़ित परिवार, डॉक्टरों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाए पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिवार को धक्का देकर अस्पताल से बाहर निकाला और डॉक्टरों ने भी परिवार को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इस मौके पर जब सिविल लाइन थाने के पुलिस अधिकारी अमोलक दीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के घर एक बच्ची पैदा हुई थी और उसकी मौत हो गई। जिसके लिए वे डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहरा रहे है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच सिविल सर्जन डिपार्टमेंट द्वारा की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • अम्व पुलिस ने 12 बोतल देसी शराब पकड़ी

    ऊना/ सुशील पंडित  : अम्व पुलिस ने गश्त के दौरान 12 बोतल देसी शराब पकड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के मुलाजिम गश्त व यातायात चैकिंग के लिए गांव नंदपुर में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 12  वोतल शराब देसी बरामद की गई । इस संबंध में जोगिन्द्र कुमार निवासी गांव वेहड़ जसवां डा0 ठठल  तह0 अम्ब के विरुद्ध एच.पी. आवकारी अधिनियम के तहत थाना अम्ब जिला ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • हरियाणा का युवक जाली दस्तावेज पर कर रहा था डाक विभाग में नौकरी

    ऊना/ सुशील पंडित : डाक विभाग में जाली दस्तावेज लगा कर हरियाणा के एक युवक पर शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अम्ब में सारंग पाणी निवासी गोकुल नगर होशियारपुर (पंजाब) जोकि निरीक्षक डाक सब-डिविजन अम्व है ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि साहिल पुत्र सुनील कुमार निवासी सिसर खास तहसील मेहम जिला रोहतक हरियाणा ने ग्रामीण डाक सेवक अस्सिस्टेंट ब्रांच मास्टर दिओली में 95% अंको वाले प्रमाण पत्र देकर नौकरी प्राप्त की थी और सत्यापन के दौरान दिए गए प्रमाण पत्र झूठे पाए गए है। जिस पर पुलिस धारा ने 420, 468, 471 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar: 10 मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी आप पार्टी, कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें Live

    Jalandhar: 10 मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी आप पार्टी, कैबिनेट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: होटल इंद्रपरस्त में आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत द्वारा प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जहां कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत उप चुनाव लड़ने जा रहे है। उन्होंने कहा कि 10 मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक दो दिन में सीएम भगवंत मान भी जालंधर पहुंचेंगे और जालंधर में किराये पर ली गई कोठी में वह रहेंगे। धालीवाल ने कहा कि यहां बैठकर वह लोगों की समस्याओं का हल करेंगे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी इस चुनाव में बड़ी लीड के साथ जीत हासिल करेंगी। 

    कंग ने कहा कि उनकी पार्टी में कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़कर धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि वह काम के आधार पर लोगों से वोट मांगते रहे है। वेस्ट हलके के लोगों ने जिस तरह पहले आप पार्टी को जीत हासिल दर्ज करवाई थी। लेकिन विधायक ने अपने हित के लिए उन लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहाकि आप पार्टी ने महंगाई के जमाने में बिजली मुफ्त की है। जिससे लोगों का बिल जीरों आ रहा है। उन्होंने कहा कि मोटर पर हर समय किसानों को पानी मिले यहा आप पार्टी ने किया है, जिसकी किसान भी शलाघा कर रहे है। सीएम मान सरकार ने 43 हजार नौकरियां दी है, जिसमें कोई भाई भतीजावाद नहीं किया गया और ना ही किसी से रिश्वत ली गई है।

    उन्होंने कहा कि विदेश मे नौजवानों केे जाने का सिलसिला इससे बंद होगा। वहीं शहीद हो रहे जवानों को परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव में मोहिंदर भगत आप पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने जा रहे है। कंग ने कहा कि विधानसभा में उसे भेजा जाना चाहिए जो लोगों की सेवा करें। उन्होंने कहा कि ढाई साल में इस्तीफा देने वाले और बीच में पार्टी छोड़कर जाने वाले लोगों को नजरअंदाज किया जाना चाहिए। वहीं कंग ने कहा कि वह जिन 10 मुद्दों पर चुनाव लड़ना है कि उनके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 

    जिसमें पानी की किल्ल्त, सीवरेज की समस्या, वेस्ट हलके में घरों के बाहर बिछे हुए बिजली की तारों को मुक्त करना, नई स्ट्रीट लाइट, नशा तस्करी को खत्म करना, गौतम नगर में कूड़े के डंप को हटाना, मोहल्ला क्लीनिक, क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के लिए इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाना, सड़कों की मुरम्मत, बच्चों की पढ़ाई के लिए बढ़िया स्कूल का निर्माण करना शामिल है। 

    कंग ने कहा कि जो लोग निजी हित के लिए चुनाव लड़ रहे है लोग ऐसे लोगों को नकारते हुए मोहिंदर भगत को बड़ी लीड से जीताए। इस दौरान कंग ने कहा कि सीएम मान पक्के तौर पर जालंधर में रहेंगे। जहां वह सप्ताह में 2 या 3 दिन रहकर लोगों की समस्याओं का हल करेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, विधायक रमन अरोड़ा, आप नेत्री राजविंदर कौर थियाड़ा, आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत, पवन टीनू सहित कई नेता मौजूद रहे।