Blog

  • कनाडा सरकार ने विदेशी नागरिकों को दिया बड़ा झटका, जारी किए ये निर्देश 

    कनाडा सरकार ने विदेशी नागरिकों को दिया बड़ा झटका, जारी किए ये निर्देश 

    नई दिल्लीः कनाडा में रहने वाले विदेशी लोग जो वहां पर घर खरीदने की योजना बना रहे है, उनके के लिए बुरी खबर है। कनाडा में सरकार ने विदेशियों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने पर रोक लगा दी है। कनाडा ने आवासीय संपत्तियों को निवेश के तौर पर विदेशियों को बेचे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध नए साल के पहले दिन यानी रविवार को लागू हो गया है। संपत्ति की कीमतों में वृद्धि के बाद यह निर्णय लिया गया। महामारी की शुरुआत के बाद घर की कीमतों में वृद्धि के कारण कनाडा सरकार द्वारा कानून पारित किया गया था।

    क्यों लगाया गए प्रतिबंध

    आवास की कमी का सामना कर रहे स्थानीय लोगों को अधिक घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कनाडा में रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने वाले विदेशियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोविड-19 के देश में घर की कीमतें कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से बढ़ी हैं। वहीं, कुछ राजनेताओं का मानना है कि खरीदार निवेश के रूप में घरों की आपूर्ति को बंद करने के लिए जिम्मेदार थे।

    इस प्रॉपर्टी पर नहीं होगा प्रतिबंध

    कनाडा सरकार ने यह भी साफ किया है कि ये प्रतिबंध केवल शहर के आवासों पर लागू होगा। यह प्रतिबंध रविवार (1 जनवरी) से लागू हो गया है। ग्रीष्मकालीन कॉटेज जैसी प्रॉपर्टी पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

    कनाडा में घर की कीमतें और ब्याज दरें

    कैनेडियन रियल एस्टेट एसोसिएशन (CREA) के अनुसार, फरवरी 2022 में कनाडा में औसत घर की कीमत $800,000 कनाडाई से अधिक हो गई। तब कीमतों में करीब 13 फीसदी की गिरावट आई थी। बैंक ऑफ कनाडा ब्याज दरें बढ़ा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप देश में उच्च बंधक दरें हैं। महामारी से पहले 2019 के अंत से सीआरईए का मूल्य सूचकांक अभी भी 38 प्रतिशत ऊपर है। हालांकि, समूह ने कहा कि बिक्री के लिए घरों की सूची पूर्व-महामारी के स्तर पर लौट आई है।

    रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने पर रोक

    बात दें कि कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 2021 के चुनाव अभियान के दौरान स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए प्रोपर्टी को लेकर ये प्रस्ताव रखा था। कनाडा में बढ़ती कीमतों की वजह से कई लोगों की पहुंच से घर खरीदना बाहर है।स्थानीय लोगों को अधिक घर उपलब्ध कराने के मकसद से रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने वाले विदेशियों पर रोक लगाई गई है।

  • सुबह-सुबह ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, देखें वीडियो

    सुबह-सुबह ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, देखें वीडियो

    पाली: राजस्थान में पाली के पास सोमवार तड़के सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना जोधपुर संभाग के रजकियावास-बोमदरा खंड के बीच तड़के 3:27 बजे हुई। ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से चलकर जोधपुर जा रही थी। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे की ओर से जोधपुर से दुर्घटना राहत ट्रेन रवाना की गई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, “उच्च अधिकारियों के जल्द ही मौके पर पहुंचने की उम्मीद है। 

    महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे और अन्य उच्च अधिकारी जयपुर मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष में स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।” कप्तान शशि किरण, CPRO, उत्तर पश्चिम रेलवे ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रभावित यात्रियों को गंतव्य स्थान पर पहुंचाने के लिए बस का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा रेलवे ने हेल्पलाइन नबंर भी जारी किया है जिससे परिजन जानकारी एकत्रित कर सकते हैं।  यात्रियों और संबंधित परिवार के सदस्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जोधपुर के लिए: 02912654979, 02912654993, 02912624125, 02912431646 और पाली मारवाड़ के लिए 02932250324 यात्री और उनके 138 और 1072 पर संपर्क करके भी जानकारी ले सकते हैं।

    गाड़ी संख्या 12480, बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस के डिब्बे जोधपुर मंडल के राजकियावास-बोमादरा रेलखंड के मध्य डिरेल हो गए हैं। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

  • आज का राशिफल, 02 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 02 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में एक नया मोड़ लेकर आएगा। आप अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे, उनके साथ एक रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है, जिनके लिए आप कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपका यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबित है तो उसे खत्म होने में समय है। 

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके हाथ एक साथ कई काम लगने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोग आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीख कर लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। पारिवारिक रिश्तो में चल रही अनबन को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको यदि कार्यक्षेत्र में कोई काम सौंपा जाए, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। टीमवर्क के जरिए काम करके आप लोगों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। आप आज किसी से अपने मन की बातें शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते है।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहेगा। आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी।  अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मशवरे से ही करें। आप जीवनसाथी के लिए किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग अपनी योजनाओं से अच्छा धन कमाएंगे। आप अध्ययन व अध्यात्म के प्रति भी पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको अपने कुछ कामों को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज आप उस धन को काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
     
    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि  किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी वह ईच्छा आज पूरी होगी।  आपको कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग व लाभ मिलेगा। आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारियों में लगे हैं, तो उन्हें उसमें कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपके आत्म सम्मान में वृद्धि होने से आप सभी कामो में नि:संकोच आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से पहले बातचीत अवश्य करे। आप जीवनसाथी से कुछ कामों को लेकर बातचीत अवश्य करें, नहीं तो आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अच्छे कामों से किसी बड़े पद की प्राप्ति कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों से खुलकर बातचीत करनी होगी। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वे उन पर खरे उतरेंगे।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है और कार्य क्षेत्र में आपको कोई  पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि  जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।  आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। 

    मकर राशिफल। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा व  उनकी किसी भी गलत बात में हां मे हा ना करें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। यदि कार्यक्षेत्र में आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो आपको उससे सबक लेना होगा।  जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें  कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। 

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम होने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसंन्नतादायक  सूचना सुनने को मिल सकती है। आप  परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य  से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार कर रहे  लोगों को  कुछ बेहतर अवसर मिलेगे, जिन पर चलकर वह अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेगे। 

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। घर परिवार में सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसमें आपको दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना होगा। आज तनाव रहने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। यदि कोई संपत्ति संबंधित आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो  उसका निपटारा हो सकता है। माता पिता की सेवा में भी आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।

  • पंजाब: कल नहीं खुलेंगे स्कूल, सरकार ने छुट्टियों में की बढ़ौतरी

    पंजाब: कल नहीं खुलेंगे स्कूल, सरकार ने छुट्टियों में की बढ़ौतरी

    चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी व निजी स्कूलों में 1 जनवरी तक छुुट्टियों का एलान किया गया था लेकिन सरकार ने अब सर्दी की छुट्टियों में बढ़ौतरी करने का एलान किया है।

    राज्यभर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी और धुंध के कारण स्कूली विद्यार्थियों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 2 जनवरी से 8 जनवरी तक सर्दी ऋतु की छुट्टियों में वृद्धि कर दी गई है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब  में अगले 2 दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। 

  • पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश

    पेड़ पर लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश

    बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रेमी-प्रेमिका के शव रविवार सुबह बबूल के पेड़ पर लटके मिले हैं। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    घटना की जानकारी मिलने पर बांदा एसपी अभिनंदन भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पीड़ित परिवारों ने एसपी के सामने युवक-युवती की हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमें मौके से दोनों के मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने का मामला लग रहा है।हालांकि, जांच जारी है।

    दरअसल, अतर्रा थाना के अंतर्गत आने वाले कस्बे नरैनी रॉड के रहने वाले युवक-युवती की लाश पेड़ से लटकी मिली है। रविवार सुबह करीब 10 बजे कस्बे के लोगों ने दोनों के शव पेड़ से लटके देखे तो हैरान रह गए। तुरंत ही घटना की जानकारी अतर्रा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कस्बे के ही रहने वाले युवक-युवती के शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। उनके मोबाइल जमीन पर पड़े हुए थे। मौके पर काफी भीड़ उमड़ी हुई थी। पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और मोबाइल जब्त कर   शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि मृतक युवक और युवती शनिवार रात 10 बजे से अपने घरों से गायब थे। दोनों की तलाश रात से की जा रही थी। लेकिन दोनो मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे।

    मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि युवती के परिवारवालों ने बेटे और युवती की हत्या की है। क्योंकि बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। बेटा और युवती दोनों एक-दूसरे को कई साल से जानते थे। हो सकता है दोनों के बीच प्रेम संबंध है। हमारा बेटा शनिवार रात से लापता था। हमें तो सुबह 10 बजे घटना की जानकारी मिली।

    पूरे मामले पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि युवक-युवती के पेड़ से लटकते शव मिले है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। यह भी कहा गया है कि दोनों के बीच फोन पर बातें भी होती थी। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह का पचा चल सकेगा। फिलहाल हमारी जांच जारी है।

  • रोटरी क्लब ऊना ने नववर्ष प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी में नन्हें बच्चों संग मनाया

    रोटरी क्लब ऊना ने नववर्ष प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी में नन्हें बच्चों संग मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना की ओर से नववर्ष प्राथमिक पाठशाला लालसिंगी में नन्हें बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान बलदेव चंद, सचिव संजीव अग्रिहोत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। क्लब के सदस्यों ने बच्चों को मिठाईयां बांटी। वहीं बच्चों को गर्म स्वेटर भी वितरित किए गए, ताकि बच्चे सर्दियों में ठंड में सुरक्षित रहें। स्कूल के मुख्य अध्यापक ने रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। क्लब के प्रधान बलदेव चंद ने जिलावासियों को नए वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया सभी के लिए मंगलमय हो और उन्नति के अवसर प्रदान हो। उन्होंने कहा कि नए साल 2023 में नई सोच और नयी उमंग के साथ पुरे साल की शुरुआत करें। नए साल में पुरानी आदतों को पीछे छोड़ अच्छी आदतों व विचारों के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि नेकी की राह पर चलते समाजसेवा में बढ़चढ़कर योगदान दें। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ नरेंद्र कपिला, एचएन चीटू जगदीश राम, सुरिंदर ठाकुर, बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी  संजीव पुरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

  • भदोडी़ में कृषि विभाग ने लगाया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 

    भदोडी़ में कृषि विभाग ने लगाया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 

    ऊना/सुशील पंडित : विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत भदोडी़ में कृषि बिभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया ।  इसमें  किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही  गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम खट्टी लस्सी  के बारे में जानकारी दी।

    प्रगतिशील किसान  श्रीमती बीना कुमारी जो सफलता पूर्वक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को  वास्तविक रूप से बना कर बताया गया  । 
    इस शिविर में परियोजना अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही विभाग की स्कीम के बारे में बताया । इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक दविंदर कौर ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। इस मौके पर ग्राम पंचायत उपप्रधान व वार्ड पंच भी उपस्थित रहे।

  • जालंधरः चोरी के 4 मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी के 4 मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण/हर्ष कुमार। थाना लोहिया की पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कबजे से 4 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ काली पुत्र बख्शिश सिंह वासी मंडी कालू लोहिया के रुप में हुई है।

    थाना प्रभारी सुरजीत सिंह पुड्डा ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिंह को सुचना मिली थी उक्त आरोपी और उसका साथी चोरी के मोरसाइकिल बेचने की फिराक में घुम रहे हैं। जिस पर का्रवाई करते हुए आरोपी गुरदेव को काबू कर मुकदमा नं.1 आईपीसी धारा 379, 411, 482 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुछताछ के दौरान आरोपी गुरदेव सिंह ने बताया कि वह सरबजीत सिंह उर्फ साबी पुत्र जरनैल सिंह वासी लाटियांवाल के साथ मिल मोटरसाइकिल चुराता है। पुलिस ने साबी को भी मामले में नामजद कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की फिराक में छापेमारी कर रही है।

  • नैशनल कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज में हिसा लेने ऊना के 26 छात्र राजस्थान रवाना 

    नैशनल कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज में हिसा लेने ऊना के 26 छात्र राजस्थान रवाना 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की स्काउट एवं गाइड के छात्र  छात्राएं नैशनल कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज जो कि 4-01-2023 से-10-01-2023 तक राजस्थान के जिला पाली रोहत के लिए स्काउट एवं गाइड की ए एस ओ सी मैडम मीना कुमारी तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त निर्मल शर्मा व जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में रविवार को टीम रवाना हो रही है।

    इस कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज के लिए जिला ऊना की तरफ़ से अलग अलग स्कूलों की 13  छात्र तथा 13  होनहार छात्राओं का चयन हुआ है। यह कार्यक्रम 04-01–2023—से-10-01-2023 तक चलेगा।इस नैशनल कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज में हर दिन हिमाचल प्रदेश के बच्चों द्वारा अलग अलग एक्टीविटीज द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति पेश की जाएगी। इस मौके पर इन सभी स्काउट एवं गाइड छात्र छात्राओं को ऊना के रेलवे स्टेशन पर जिला ऊना के जिला प्रशिक्षण आयुक्त अमन देव ने हरी झंड़ी देकर रवाना किया।

    इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकोली, तलाई, सूरी, रैंसरी, गर्ल स्कूल उना, ब्वाय स्कूल उना, धर्मशाला मंहता,गिंडपुर मलान,ललडी,सरोली, सहित सभी स्काउट एवं गाइड के परिवार सदस्य भी मौजूद रहे। बहीं पर जिला ऊना उच्च शिक्षा विभाग उपनिदेशक जनक सिंह ने इन सभी स्काउट एवं गाइड छात्र छात्राओं को राजस्थान में होने वाली नैशनल कल्चरल जंबूरी एक्टीविटीज में बढ़िया प्रर्दशन करने का आह्वान किया तथा सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया।
     

  • दिल दहलाने वाली घटना, लड़की को गाड़ी से 8 KM तक घसीटा, हुई मौत 

    दिल दहलाने वाली घटना, लड़की को गाड़ी से 8 KM तक घसीटा, हुई मौत 

    नई दिल्ली: दिल्ली के कंझावला इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार आधी रात को एक युवती एक्सीडेंट के बाद गाड़ी के नीचे फंस गई और 7-8 किमी तक घिसटती चली गई। इस घटना में युवती की मौत हो गई। युवती के शरीर से सभी कपड़े फट कर उतर गए थे। बाद में युवती की लाश नग्न अवस्था में पाई गई। पुलसि ने कार सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले को हत्या और गैंगरेप बताकर झूठ फैलाया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। ये एक एक्सीडेंट है।
       
    पुलिस को सूचना मिली कि कंझावला इलाके में सड़क पर एक युवती की नग्न लाश पड़ी हुई है। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया और फॉरेंसिक एविडेंस भी कलेक्ट किए गए। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कार की तलाश शुरू की तो कार सुल्तानपुरी में क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई है। वहीं पुलिस को एक स्कूटी भी मिली जो दुर्घटना का शिकार हुई थी। पुलिस के मुताबिक जानकारी करने पर पता चला कि एक्सीडेंट के बाद एक स्कूटी सवार युवती गाड़ी के पहियों में फंसी हुई थी और गाड़ी दूर तक उसे घिसटती हुई गई है।

    आरोपी लड़के शराब के नशे में थे जो मुरथल सोनीपत से वापस अपने घर मंगोलपुरी लौट रहे थे। उसी दौरान सुल्तानपुरी के पास उनकी लड़की की स्कूटी से टक्कर हो गई। इसके बाद लड़की कार के नीचे फस गई और आरोपी लड़के 7-8 किलोमीटर दूर तक उसे घसीटते रहे। पता चला है कि लड़की कल देर रात एक प्राइवेट फंक्शन में वेलकम गर्ल का काम करके घर लौट रही थी। उसी दौरान उसके साथ हादसा हुआ। फिलहाल गाड़ी चला रहे आरोपी अमित, उसके साथ आगे बैठे कालू समेत तीन और युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।