Blog

  • पंजाब: 114 इंस्पेक्टर बनें DSP, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन लगातार हो रहे है। वही आज जारी आदेशों के मुताबिक 114 इंस्पेक्टर को प्रमोट करके डीएसपी के पद पर तैनात किया गया है। देखें लिस्ट

  • पंजाब: फिर होगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, देखें वीडियो

    ऐसोसिएशन ने हड़ताल का किया ऐलान 

    लुधियाना: किसानों के बाद अब पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में पंप मालिक 22 तारीख को हड़ताल पर जाएंगे। मिली जानकारी अनुसार पंजाब के पेट्रोल पंप मालिक बेशक अपने कमीशन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं और कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन यहां किसी भी समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है, अब पेट्रोल पंप मालिकों ने घोषणा की है कि उन्होंने 15 तारीख को नौ परचेज की घोषणा की है और इस बीच, राज्य भर के पेट्रोल पंप मालिकों ने भी इसका जिक्र किया है।

    इस दौरान 22 तारीख को प्रदेश भर के पेट्रोल पंप मालिक हड़ताल पर रहेंगे। जिसका असर लोगों पर पड़ेगा लेकिन अपनी मांगों को लेकर उन्हें पेट्रोल पंप बंद करने पड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने तत्कालीन सरकारों से अपना कमीशन बढ़ाने की भी मांग की है।

  • पंजाब: डीजल और गैस की हुई किल्लत

    चंडीगढ़: किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब में 50 फीसदी कम डीजल और 20 फीसदी कम गैस भेजी जा पाई है। इसके चलते राज्य के लोगों को डीजल और गैस के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, इस समस्या से लोगों को कितने दिनों तक जूझना पड़ेगा ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं, किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने को तैयार हैं। लेकिन, प्रशासन की अचूक सुरक्षा के चलते वो इसमें नाकामयाब रहे।

  • दुकानदार ने लड़कियों के साथ की अश्लील हरकतें, मामला दर्ज

    दुकानदार ने लड़कियों के साथ की अश्लील हरकतें, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित :ऊना में एक महिला ने दुकानदार पर बेटियों के साथ अश्लील हरकत करने और उन पर पिस्तौल से धमकाने के आरोप एक दुकानदार पर लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उस का पति शहर से बाहर है और वह घर में अपनी बहन व बेटियों के साथ रहती है।

    महिला ने आरोप लगाया कि घर के बाहर एक दुकान है, जिसका दुकानदार मैहतपुर निवासी सुरेश शर्मा उर्फ शेशा अपनी दुकान की छत पर चढ़कर अश्लील इशारे करता है। महिला ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ घर से बाहर थी। इस दौरान उसकी तीनों बेटियां बाहर दुकान पर समान लेने गई। तभी दुकानदार ने रास्ते में तीनों लड़कियों को रोका और पिस्टल दिखाकर मारने का इशारा किया। जिससे उसकी बेटियां बहुत डर गई है।

    महिला ने बताया कि जब भी वह कहीं जाते हैं, तो दुकानदार हमेशा पीछा करता है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • ऊना में आग व आपदा को लेकर जागरुकता अभियान शुरू 

    होमगार्ड्स व फायर कर्मी करेंगे मॉक ड्रिल : कमाडेंट विकास सकलानी 

    ऊना/सुशील पंडित :होमगार्ड्स व अग्रिशमन विभाग द्वारा  आपदा व आग के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए  जिला भर में मॉकड्रिल व जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है । कमाडेंट होमगार्ड्स मेजर विकास सकलानी ने मॉक ड्रिल शैडयूल जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि  अंब कंपनी द्वारा 14  फरबरी को  अपने विकास खंड  में , गगरेट कम्पनी द्वारा इसी दिन शिव बाड़ी मंदिर में , हरोली कम्पनी  द्वारा अपने विकास खंड में 17 फरबरी को, गगरेट कम्पनी द्वारा 21 फरबरी को अपने विकास खंड में , बंगाणा कम्पनी द्वारा 24 फरबरी को अपने विकास खंड में आपदा को मॉक  ड्रिल कर जागरुकता अभियान चलाएंगे।

    उन्होंने बताया कि अग्रिशमन केंद्र ऊना द्वारा लॉविम केयर बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में 15 फरवरी को व टास्क फोर्स यूथ ब्लांटियर गगरेट में 19 फरवरी को मॉकड्रिल व जागरुकता अभियान चलाएंगे जाएंगे। दमकल पोस्ट टाहलीवाल द्वारा 14 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ललड़ी में, 16 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल कलां में, 17 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूबोवाल में, 19 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथड़ी में, 27 फरवरी को मेफ्रो आग्र्रेनिक उद्योग टाहलीवाल में मॉकड्रिल की जाएगी।

    दमकल केंद्र बंगाणा द्वारा 14 फरवरी को भारतीय ओयल फिलिंग स्टेशन लठियाणी में, 20 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधान व राजकीय हाई स्कूल कोहडऱा में, दमकल पोस्ट ऊना द्वारा कार्यालय खंड विकास गगरेट में 19 फरवरी को व दमकल केंद्र बंगाणा द्वारा 22 फरवरी को मॉकड्रिल व जागरुकता अभियान चलाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि अग्रिशमन कर्मियों द्वारा उद्योगों के कर्मचारियों, स्कूली विद्यार्थियों सहित अन्य लोगों को आग की आपदा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव कार्य बारे जानकारी दी जाएगी। 
  • आस्था की डुबकी : कथा के समापन पर बाबा बाल जी से आशीर्वाद  लेते श्रृद्धालू 

    श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में श्रीमद भागवत कथा का सातवां दिन, भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया

    ऊना/सुशील पंडित :बाबा बाल जी आश्रम श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथा व्यास ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिए। उन्होंने कथा के सातवें दिन श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा बाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया कथा व्यास ठाकुर कृष्ण चंद्र शास्त्री ने बताया कि मां देवकी के कहने पर छह पुत्रों को वापस लाकर मां देवकी को वापस देना सुभद्रा हरण का आख्यान कहना एवं सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्री कृष्ण व सुदामा प्रसंग से समझ सकते हैं ।

    उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र से श्री कृष्णा से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है।

    अपना नाम सुदामा बता रहा है जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना प्रभु सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में बैठे सभी लोग अचंभित हो गए। कृष्ण सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया हुआ।

    उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। जब जब भी भक्तों पर विपदा आ पड़ी है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं। बाबा बाल जी आश्रम में महाराज जी के सानिध्य में चल रही सात दिवसीय कथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कथा व्यास ने कहा कि जो भी भागवत कथा का श्रवण करता है उसका जीवन तर जाता है। 
  • बुधवार को आईएसबीटी ऊना में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर – आरटीओ

    बुधवार को आईएसबीटी ऊना में आयोजित होगा स्वास्थ्य शिविर – आरटीओ

    ऊनासुशील पंडित :आरटीओ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे ड्राईवरों की आंखों की जांच हेतू निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आईएसबीटी ऊना में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह शिविर स्वास्थ्य विभाग और ट्रक यूनियन टाहलीवाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
  • फुटबाल, बॉस्केटबाल व बॉलीवाल कोट का भी किया निरीक्षण

    खिलाड़ियों की फिटनेस हेतू इंडोर स्टेडियम में बनाया जाएगा आधुनिक जिम – जतिन लाल

    पुलिस कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण


    ऊनासुशील पंडित :उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को इंदिरा खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी खेल मैदान की लेवलिंग करवाई जाएगी ताकि खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की फिटनेस को बरकरार रखने के लिए स्टेडियम में इंडोर आधुनिक तकनीक युक्त जिम स्थापित किया जाएगा ताकि खिलाड़ी फिट रह सके। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को जिम से संबंधी पुराने समान को नकारा घोषित करके नीलाम करने के निर्देश दिए। जतिन लाल ने बास्केटवाल और बॉलीवाल मैदान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बास्केटवाल और बॉलीवाल कोट की भी मुरम्मत करवाई जाएंगी ताकि इन खेलों में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों को खेल के लिए उचित बास्केटवाल और बॉलीवाल कोट मिल सके।


    उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में महिला व पुरूष खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अलग-अलग डेªसिंग रूम और शौचालय भी बनाए जाएंगे।इस दौरान उपायुक्त ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में पुलिस कंट्रोल में स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी की कार्य प्रणाली बारे भी जानकारी हासिल की।


    इस मौके पर जिला खेल अधिकारी उत्तम डोड, कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया, हॉकी कोच आशीष सेन, बॉलीवाल कोच तपेराम ठाकुर, बैडमिंटन कोच संजय कुमार, फुटबाल कोच विक्रम विष्ट, एथलैटिक कोच राकेश कोच व युवा संयोजक दीपक जसवाल उपस्थित।

  • श्रम रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भगड़ियांन में दो दिवसीय शिविर सम्पन्न

    कुटलैहड़ में स्वय सहायता समूह को बनायेगे आत्म निर्भर, घर द्वार देंगे स्वरोजगार:देवेंद्र  भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित:बंगाणा, कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर स्वय सहायता समूह को आत्म निर्भर बनाकर उन्हें घर द्वार स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। ताकि आज के युग की महिलाएं खुद आत्म निर्भर होकर अपनी आर्थिकी मजबूत कर सके। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने डोहगी पंचायत के गांव भुगड़ियांन में राष्ट्रीय श्रम शिक्षा एवम बिकास बोर्ड के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर मुख्यतिथि शिरकत करके संबोधन में कहे।

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमने राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपने एक वर्ष के कार्यकाल में मनरेगा के तहत करीब अढ़ाई करोड़ का रोजगार गांव की महिलाओं को दिया है।और एक वर्ष में कुटलैहड़ की हर महिला के खाते में मनरेगा के तहत छः हजार मजदूरी पड़ी हैं। जिस से महिलाएं घर के खर्च को आराम से चला रही है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ में समग्र बिकास करवाना हैं। और उसी लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे है।

    भुट्टो ने कहा कि  राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं बिकास बोर्ड श्रम  रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय परमाणु के द्वारा  इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचाना है। भुट्टो ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता को स्वच्छता करके सेवा करे। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम एक एक पँचायत से पूरा स्वच्छ हो सकता है। 

    कार्यक्रम में आए श्रम रोजगार अधिकारियों ने भी महिलाओ को कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो को सम्मानित किया। वही मंच से विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कई बुजुर्ग महिलाओं को शाल देकर उनका सम्मान किया। मौके पर द्वारा सभी ग्रामीणों को पँचायत में हो रहे बिकास कार्यो की पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ सतिंदर ठाकुर, निदेशक तिलक राज,उपेंद्र कुमार,नरेश कुमार ,उपप्रधान अजय शर्मा,पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,राज कुमार, पवना देवी ,विजय कुमार के अलावा महिलाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
  • अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया हेतू आवदेन 22 मार्च तक आमंत्रित

    अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया हेतू आवदेन 22 मार्च तक आमंत्रित

    सेना भर्ती के प्रथम चरण में आयोजित होगी ऑनलाईन लिखित परीक्षा

     

    ऊनासुशील पंडित :सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए अविवाहित पुरूषों के प्रवेश हेतू ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में कम्पयूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके उपरांत दूसरे चरण में अग्निवीर सेना भर्ती रैली करवाई जाएगी।

    उन्होंनेे बताया कि अभ्यर्थी 13 फरवरी से 22 मार्च तक भारतीय थल सेना की बेवसाईट ूूूण्रवपदपदकपंदंतउलण्दपबण्पद पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच करने और अपना प्रोफाइल बनाने के लिए वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास ऑनलाईन आवेदन करने के लिए सक्रिया ईमेल और मोबाईल नम्बर होना अनिवार्य है।

    उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आवेदन करते समय पांच परीक्षा केंद्र अवश्य भरें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा केंद्र या चयन परीक्षा की तिथि को बदलने पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को परीक्षा की निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा अन्यथा परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय थल सेना की बेवसाईट पर श्रेणीवार लिंक प्रदान किया गया है जिससे उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का अभ्यास कर सकते हैं। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे सामान्य प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने से पहले कम से कम एक बार प्रवेश परीक्षा का अभ्यास अवश्य करें। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने और सामान्य प्रवेश परीक्षा में प्रवेश पाने की एनिमेटड वीडियो भारतीय थल सेना की बेवसाईट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपनी नवीनतम फोटोग्राफ अपलोड करें।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यार्थी को रंगीन एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के दोनों चरणों के साथ-साथ मेडिकल टेस्ट में अपना आधार कार्ड साथ लेकर अवश्य आएं।