Blog

  • पंजाबः लॉ एंड आर्डर की खुली पोल, सरेआम कपड़े के शोरूम में व्यक्ति का किया क+त्ल, देखें वीडियो

    पंजाबः लॉ एंड आर्डर की खुली पोल, सरेआम कपड़े के शोरूम में व्यक्ति का किया क+त्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में गवर्नमेंट कॉलेज चौक के पास स्थित एक कपड़े के शोरूम के अंदर एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें एक युवक बाहर खड़ा नजर आ रहा है। इसी बीच कुछ युवक हथियारों से लैस होकर आते हैं और आते ही उक्त लड़के पर हमला कर देते हैं। घटना के दौरान जब युवक शोरूम में भागता है या आगे बढ़ता है तो उक्त हमलावर दुकान में घुसकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर देते हैं।

    हादसे में घायल हुए युवक को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां पर ईलाज दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं इस वारदात ने लॉ एंड आर्डर की पोल खोल कर रख दी है। चुनाव के चलते जहां भारी पुलिस फ़ोर्स की तैनाती की जा रही, वहीं पंजाब में लॉ एंड आर्डर खराब होता नजर आ रहा है। इस मामले पर डीएसपी सिटी अमरनाथ का कहना है कि 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

    वहीं इस घटना के बाद लविश नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए जिम्मेदारी ली है। जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल को तो उन्होंने कहा कि उसने हरकत ही ऐसी की थी। उन्होंने कहा कि जो भी इसका स्टैंड लेंगा  उसे भी हम ठोकेंगे। आगे लिखा हैकि जो कोई भी उनके घर वालों की तरफ आंख उठाकर देखेंगा तो वह भी उन लोगों के घर तबाह कर देंगे।  

  • भीषण सड़क हादसाः ट्रक-और बस की टक्कर में जिंदा जले 6 लोग, देखें वीडियो

    भीषण सड़क हादसाः ट्रक-और बस की टक्कर में जिंदा जले 6 लोग, देखें वीडियो

    चिलकलुरिपेटः आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में मंंगलवार देर रात एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और बस दोनों में आग लग गई। जिसके बाद बस में सवार 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। वहीं 20 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

    इस भीषण हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया ‘घटना की जानकारी हमें मौके पर मौजूद लोगो ने दी. जिसके बाद एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों को फौरन बुलाया गया। जिस समय हम पहुंचे, तब भी बस आग की लपटों में घिरी हुई थी। जिसके बाद लोगों को बस से बाहार निकाला गया, जिनमें की 6 लोगों की मौत हो गई।’ मरने वाले लोगों की पहचान बापटला जिले के निवासियों के रूप में हुई है। मृतकों में काशीब्रमेश्वर राव (62), लक्ष्मी (58) और श्रीसाई (9) शामिल हैं बाकी मृतकों की पहचान अभी की जा रही है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार (14 मई) की रात को अरविंद प्राइवेट ट्रैवल्स की बस 40 यात्रियों के साथ बापटला जिले से पारचूर और चिलकलुरिपेट होते हुए हैदराबाद के लिए पहुंची। माना जा रहा है इस बस में आंध्र प्रदेश के चिनगंजम, गोनासापुड़ी और निलयपालेम जिले के बड़ी संख्या में लोग सवार थे। ये सभी लोग 13 अप्रैल को वोंटिग करने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे। वहीं देर रात इस बस की टक्कर अचानक से बजरी से लदे तेज रफ्तार ट्रक के साथ हो गई। जिसके बाद बस में आग लग गई।

  • अब गर्मी की छुट्टियों में लगेगी ऑनलाइन क्लासें, मिलेंगी ये सुविधा

    अब गर्मी की छुट्टियों में लगेगी ऑनलाइन क्लासें, मिलेंगी ये सुविधा

    अमेठी: बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए और उन्हें निपुण बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास समय-समय पर किए जाते रहे हैं। ऐसे में इस बार गर्मी की छुट्टी में बच्चों को  पढ़ाई के साथ-साथ कई सारी एक्टिविटी कराई जाएगी। जिससे बच्चे निपुण होने के साथ-साथ पढ़ाई के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी पारंगत हो सकेंगे। इसके लिए विशेष पहल की जा रही है। स्कूलों को जिम्मेदारी दी गई है कि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अमेठी में बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग की पहल पर यह खास सुविधा शुरू की गई है।

    इसमें गर्मी की छुट्टी में कक्षा 9 से 12 के बच्चों को ऑनलाइन क्लास उपलब्ध कराई जाएगी।  इसके साथ ही बच्चों को खेलकूद गतिविधि में भी शामिल कराया जाएगा। विभाग का मानना है कि इस पहल से बच्चों के समय का सही सदुपयोग होगा, इसके साथ ही बच्चों में नई उर्जा का संचार भी होगा। बता दें कि यह सुविधा माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों को दी जाएगी।  इसके लिए अलग अलग विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। विद्यालय चिन्हित करने के बाद छुट्टी होते ही ऑनलाइन क्लास की सुविधा बच्चों को उपलब्ध कराई जाएगी।

    परिषदीय विद्यालय की छात्रा दीपिका सरोज ने बताया कि उन्हें इससे बहुत मदद मिलेगी। ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा कराई जाएगी, तो हमारी शिक्षा मजबूत होगी। कोर्स समय से पूरा होगा और विभाग की इस पहल से बच्चों का पढ़ने में भी मन लगेगा। इस पहल से स्कूल के बच्चों में एक अलग तरह की ऊर्जा का संचार होगा। जिससे बच्चे तरक्की कर सकेंगे। शिक्षा विभाग की इस पहल पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शिक्षक अपनी सुविधा अनुसार बच्चों को पढ़ाई करवाते रहेंगे। ऑनलाइन सुविधा से बच्चों का विकास होगा। इससे बच्चों का सर्वागीण विकास होगा।

  • पंजाब : अचानक सड़कों पर उतरी पुलिस,  देखें वीडियो

    पंजाब : अचानक सड़कों पर उतरी पुलिस, देखें वीडियो

    अमृतसर : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमृतसर पुलिस द्वारा समय-समय पर फ्लैग मार्च निकाले जा रहे है और विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन की ओर से अमृतसर के गेट हकीमां इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस मौके पर पुलिस और नीम बला के सुरक्षा बलों ने घरों में घुसकर चप्पे चप्पे की तलाशी ली।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    इस मौके पर गेट हकीम के एसएचओ सतनाम सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार और पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। समय-समय पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। देर रात जब नशा तस्करों के घरों पर छापेमारी की गई तो कुछ तस्कर घरों में ताला लगाकर फरार हो गए।

    इस मौके पर कुछ घरों की चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया है।लेकिन इस सर्च ऑपरेशन से नशा तस्करों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा होगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर कोई भी नशा तस्कर या समाज में गलत अंसर पाया जाएगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

  • पंजाबः जेल से बाहर आकर पूर्व मंत्री साधु धर्मसोत करेंगे चुनाव प्रचार

    पंजाबः जेल से बाहर आकर पूर्व मंत्री साधु धर्मसोत करेंगे चुनाव प्रचार

    पटियालाः करोड़ों रुपये के वन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत जल्द जेल से बाहर आएंगे। बताया जा रहा है कि उन्हें पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। उन्हें 5 जून तक जमानत दी गई है। वहीं 6 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा।

    साधु सिंह धर्मसोत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। वह नाभा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र पटियाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पूर्व मंत्री कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। हाईकोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर साधु सिंह धर्मसोत को अंतरिम जमानत दे दी है। इसके अलावा, उन्हें 50,000 रुपये का बेल बांड भी जमा करना होगा और अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ सकते।

    बहस के दौरान धर्मसोत के वकील ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए दिए गए अंतरिम जमानत आदेश का हवाला दिया है। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी ने धर्मसोत को गिरफ्तार किया था। धर्मसोत को आय से अधिक संपत्ति के मामले में जनवरी में ईडी ने गिरफ्तार किया था, जब वह वन मंत्री थे।

  • पंजाबः कूड़े के लगे ढेर से लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    पंजाबः कूड़े के लगे ढेर से लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    नंगलः नंगल शहर की सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर शहर निवासीयों के लिए मुसीबत बनते दिखाई दे रहै हैं। आम लोगों को सड़कों से भी अपना चेहरा ढंके हुए गुजरते देख जा सकता है। नंगल शहर की गयानी मारकीट से होकर राज नगर जाने वाली सड़कों पर कूड़ा बिखरे हुए देखा जा सकता है। इन सड़कों का निर्माण नगर परिषद द्वारा आम लोगों के आने जाने के लिए किया गया है नाकि कूड़ा फेंकने के लिए।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    लेकिन इस गली के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों द्वारा फेंका गया कूड़ा अब पास रहने वाले लोगों के लिए बिमारी का कारण बनता जा रहा है। इस जगह से आ रही बदबू मक्खीयां ओर मच्धर से लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है। इस जगह के पास रहते लोगों का कहना है कि इस जगह की सफाई भी की जाती है लेकिन भी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर या आंख बचाकर कूड़ा फैंक कर चले जाते है। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम को गुहार लगाई है कि इस जगह पर कूड़ा फैंकने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाए ।

    इस मामले में जब नंगल नगर कोंसल प्रधान संजे साहनी से बात की गई तो उन्होने तुरंत इस जगह पर सूपरवाइज़र  भेजकर स्थिती का जायज़ा लिया ओर उचित कारवाई सबंधी आदेश बी दिए। देखा जाए तों समय-समय पर सरकार ओर प्रशासन की ओर से साफ-सफाई सबंधी जागरुक्ता भी फैलाई जाती है लेकिन कहीं न कहीं आम लोगों ओर सफाई कर्मचारी अपनी ज़िंम्मेवारी को निभाते हुए नज़र नहीं आते। 

  • Chardham Yatra में दर्शनों के इंतजार में 10 की मौ+त

    Chardham Yatra में दर्शनों के इंतजार में 10 की मौ+त

    रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक, 45 किलोमीटर लगा लंबा जाम

    हरिद्वार: उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से आज और कल यानी 15 और 16 मई को ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन बंद रहेंगे। ये रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में हो रहे थे। इस समय हजारों तीर्थयात्री पहले से ही हरिद्वार और ऋषिकेश में फंसे हुए हैं। व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ के चलते सरकारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी हैं। दोनों धामों के लिए हरिद्वार से आगे बढ़ते ही 170 किमी दूर बरकोट तक 45 किमी लंबा जाम लगा हुआ है।

    बरकोट से आगे यमुनोत्री और गंगोत्री के रास्ते हैं। यहां सब जाम हैं। यहां से उत्तरकाशी का 30 किमी का रूट वन-वे है, इसलिए मंदिर से लौट रही गाड़ियां पहले निकाली जा रही हैं। मंदिर जाने वाली गाड़ियों का नंबर 20-25 घंटे बाद आ रहा है। इंतजार में बीते चार दिन में यमुनोत्री-गंगोत्री जा रहे 10 लोग रास्ते में ही दम तोड़ चुके हैं। इनमें 5 की जान मंगलवार को गई। तीन ऐसे हैं, जिन्होंने गाड़ी में दम तोड़ दिया। जिन 10 श्रद्धालुओं की मौत हुई, उन सभी की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी। इनमें से 4 को डायबिटीज के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी। हालत ये है कि जाम के चलते यहां ना खाने का ठिकाना है और ना रुकने का। आसपास के गांवों के लोग पानी की बोतल के 30 से 50 रूपए तो शौचालय उपयोग का 100 रूपए तक वसूल रहे हैं।

    अनुमान है कि इस साल चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 44 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। इसी कारण यह अव्‍यवस्‍था हुई है। इससे गंगोत्री धाम के पुजारी भी बहुत नाराज हैं। मंगलवार को गंगा सप्तमी के मौके पर गंगोत्री में कोई भी श्रद्धालु नहीं आ सका। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्हें बीच-बीच में कई जगह रोका हुआ है। श्रद्धालु 22 घंटों तक जाम में फंसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं से कुछ दिन रुक कर जाने की अपील कर रहा है। इसके चलते ही चार धाम यात्रा में उमड़ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए 15 और 16 मई को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई गई है। हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होते रहेंगे।

  • खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौ+त

    खेलते-खेलते पानी से भरी बाल्टी में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौ+त

    चंडीगढ़ः सेक्टर-47 स्थित एक मकान में खेलते-खेलते डेढ़ साल की बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। बच्ची की डूबने से मौत हो गई। पहले काफी देर तक परिजनों ने बच्ची को तलाशा फिर देखा तो बाल्टी में डूबी हुई थी। आनन-फानन में बच्ची को जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए गए बयान में विकास कुमार ने बताया कि वह किराए के मकान में रहता है। वह मकानों को पेंट करने का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी कोठियों में खाना बनाने का काम करती है। उनकी 19 महीने की बेटी भावना देर शाम बाल्टी में गिर गई।

    इस दौरान उसकी पत्नी घर में खाना बना रही थी और वह काम से घर लौट रहा था। बच्ची खेलते-खेलते घुटनों के बल चलते हुए पानी की भरी बाल्टी के पास चली गई और उसमें गिर गई। वह बाल्टी में ही डूब गई। पत्नी इधर उधर ढूंढने के बाद देखा तो भावना बाल्टी में डूबी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से वह तुरंत अपनी बच्ची को जीएमएसएच-16 की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने उनकी बेटी के पेट में भरा पानी निकालने का प्रयास किया लेकिन बच्ची की तब तक मौत हो चुकी थी। इसके बाद डाक्टरों ने सूचना पुलिस को दी। बीते दिन कागजी कार्रवाई पूरी कर मृत बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया कि बाल्टी में डूबने से पेट में पानी भर जाने के कारण बच्ची की मौत हुई है।

  • HCL खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटने से 15 अधिकारी अंदर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    HCL खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटने से 15 अधिकारी अंदर फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    नई दिल्ली : राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 15 अफसरों में से 8 को बाहर निकाल लिया गया है। पहले राउंड में बुधवार सुबह करीब सात बजे 3 लोग निकाले गए थे, जिन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया था। दूसरे राउंड में सुबह करीब 9:10 बजे 5 लोगों को बाहर निकाला गया है। सभी की स्थिति ठीक है।

    रेस्क्यू में लगे अधिकारियों का कहना है कि 7 लोगों को भी जल्दी ही बाहर निकाल लिया जाएगा। मंगलवार शाम हुए हादसे में 15 अधिकारी फंस गए थे। नीमकाथाना जिले की इस खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूट गई थी। अंदर फंसे लोगों के लिए रात में दवाइयां और फूड पैकेट भेजे गए।

    वहीं एंबुलेंस और डॉक्टर्स की टीमों को भी रात से अलर्ट मोड पर रखा गया है।14 मई की शाम को केसीसी चीफ समेत विजिलेंस की टीम माइंस में नीचे उतरी थी। रात 8:10 बजे माइंस से निकलते समय हादसा हो गया। लिफ्ट में कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम और खेतड़ी कॉपर कॉर्पोरेशन (KCC) के बड़े अधिकारी हैं।

  • पंजाब की जनता को लेकर फिसली आप उम्मीदवार की जुबान, देखें वीडियो

    पंजाब की जनता को लेकर फिसली आप उम्मीदवार की जुबान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों द्वारा नामाकंन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं अब नेता चुनावी रैलियों में व्यस्त हो गए है और एक-दूसरे पर जवाबी हमले कर रहे है। इस दौरान लुधियाना से आप पार्टी के उम्मीदवार पराशर पप्पी से चुनावों को लेकर जब गांवों के माहौल को लेकर मीडिया ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि गांव हो या शहर हो पंजाब के सीएम भगंवत सिंह मान द्वारा किए गए 2 सालों के कामों को लेकर लोग आज देख रहे है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने जो कहा वह आज करके दिखाया है। इस दौरान पप्पी ने कहा कि पंजाब की जनता इस बार 13-0 से आप पार्टी को जीत दिलाएंगी। इस दौरान पप्पी की पंजाब की कुल आबादी के दौरान जुबान फिसल गई।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    दरअसल, उन्होंने कहा कि पंजाब की 350 करोड़ जनता सीएम मान की झोली में 13 सीटे डालेगी। बता दें कि पंजाब की 2011 के आकंड़ों के मुताबिक कुल जनसंख्या 2,77,43,336 है। वहीं 2023 के आकंड़ों के मुताबिक राज्य की कुल जनसंख्या 3.17 करोड़ है। इस दौरान पप्पी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बॉर्डर पर किसानों के लिए जो कील लगाएं गए है, उन्हें निकाल दें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बीज बोए है वहीं अब खाने पड़ेंगे। इस दौरान अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पहले दर्जी के पैसे मोड़ दें। इस दौरान उन्होंने राजा वड़िंग के रिश्तेदार के आप पार्टी में शामिल होने पर कहा कि उनके सारे साथी पार्टी छोड़कर चले जाएंगे। पप्पी ने कहा कि उन्हें लगता है कि राजा वड़िंग खुद उनके हक में ना बैठ जाए। वहीं अकाली दल के सुखबीर बादल को लेकर उन्होंने कहा कि उनके जो पोस्टर लेकर व्यक्ति घूम रहा हैकि वह पहले उन लड्डूओं के पैसे लौटा दें।