Blog

  • फगवाड़ाः CIA Police ने आईस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः CIA Police ने आईस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ की पुलिस ने आईस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कपूरथला जिले में आईपीएस नवनीत सिंह बैंस के आदेशों पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सब डिवीजन फगवाड़ा हरविंदर सिंह और सीआईए स्टाफ के एसआई परमजीत सिंह ने शक के आधार पर आरोपी को काबू किया है। आरोपी से 50 ग्राम आईस सहित काबू किया है।

    आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ टोहरी पुत्र शाम लाल निवासी पहचान नगर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से आईस बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। जिससे आरोपी से पूछताछ दौरान नशे की सप्लाई के बारे में पूछताछ की जा सके।

  • चीनी होटल में घुसे आतंकी, धमाकों से दहला इलाका

    चीनी होटल में घुसे आतंकी, धमाकों से दहला इलाका

    काबुल: काबुल के शाहर-ए-नौ क्षेत्र में स्थित चीन के एक होटल पर विस्फोट और छिटपुट गोलीबारी की रिपोर्ट मिली है।  सूत्रों के मुताबिक जिस ‘चीनी होटल’ पर भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने हमला बोला है, उसमें कई चीनी नागरिक पहले से मौजूद थे और आतंकवादी आत्मघाती जैकेट भी लिए हुए थे। घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि पहले तो दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी और फिर उस इमारत के अंदर से कई छोटे धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिसे चीनी नागरिकों का आवास बताया जाता है।

    आतंकवादियों के साथ झड़प में अब तक तालिबान के कई लड़ाके घायल हो चुके हैं, हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने अभी तक हमले से संबंधित कोई टिप्पणी नहीं की है। रविवार को ही चीनी राजदूत ने तालिबान विदेश मंत्री स्टैनकजई से मुलाकात की थी और अगले दिन सोमवार को दोपहर करीब 2.15 बजे यह हमला हो गया। तालिबान के दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि बंदूकधारियों ने मध्य काबुल में एक इमारत के अंदर सोमवार को गोलियां चलाईं, जहां कई विदेशी मौजूद थे।

  • जालंधरः घर में खड़ी कार को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधरः घर में खड़ी कार को लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जालंधऱ/हर्षः महानगर के आदर्श नगर स्थित पैट्रोल पंप के नजदीक घर में खड़ी कार को आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग का धुंआ दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। जिसे देख इलाके में इकट्ठे हुए लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया।

    जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को मामले की सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि पिछले डेढ साल से घर में कार खड़ी थी। हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका। मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः Old Pension पर आया बड़ा फैसला, सरकार ने बताया फ्यूचर प्‍लान?

    पंजाबः Old Pension पर आया बड़ा फैसला, सरकार ने बताया फ्यूचर प्‍लान?

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को सिरे से खारिज कर दिया है। केंद्र ने कहा है कि ओपीएस योजना को लागू करने की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में जानकारी दी कि राज्यों को एनपीएस फंड वापस नहीं किया जाएगा। बता दें कि लोकसभा सत्र में सांसद अससुद्दीन ओवैशी ने केंद्र सरकार को लेकर एक सवाल पूछा था, जिसका जवाब वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने दिया था। केंद्र के जवाब से ऐसा लगता है कि अब तक केवल राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड ने एनपीएस फंड के लिए केंद्र से संपर्क किया है, जबकि पंजाब ने कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है। एनपीएस में पंजाब का कुल फंड 16 हजार 746 करोड़ रुपए है।

    भागवत कराड सरकार का पक्ष स्‍पष्‍ट करते हुए कहा क‍ि राजस्‍थान, झारखंड और छत्‍तीसगढ़ सरकार ने इस बारे में केंद्र सरकार / पीएफआरडीए (PFRDA) को अपने न‍िर्णय के बारे में सूच‍ित क‍िया था। पंजाब सरकार ने 18 नवंबर को 2022 को पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर नोट‍िफ‍िकेशन जारी क‍िया था। राजस्‍थान, झारखंड और छत्‍तीसगढ़ सरकार की तरफ से एनपीएस के पैसे को वापस करने को लेकर प्रपोजल भेजा गया है।

    गौरतलब है कि गुजरात चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को मंजूरी दी थी। लेकिन अब इस योजना को लागू करने से केंद्र सरकार के साफ इंकार से मामला तूल पकड़ गया है और पंजाब सरकार के लाखों कर्मचारी फिर से इससे वंचित हो रहे हैं। उधर, पुरानी पेंशन योजना को लेकर विपक्षी पार्टियों बीजेपी, अकाली दल और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है।

    लेक‍िन पंजाब सरकार की तरफ से ऐसा कोई पत्र प्राप्‍त नहीं हुआ है। उन्‍होंने बताया क‍ि राजस्‍थान, झारखंड और छत्‍तीसगढ़ सरकार को सूच‍ित कर द‍िया गया है क‍ि एनपीएस के पैसे को वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है।

  • दिन दिहाड़े घर के बाहर बैठी महिला से बंदूक की नोक पर लूट, देखें CCTV

    दिन दिहाड़े घर के बाहर बैठी महिला से बंदूक की नोक पर लूट, देखें CCTV

    उत्तर प्रदेशः गाजियाबाद में घर के बाहर बैठी महिला को हथियारबंद बदमाश ने दिनदहाड़े लूट लिया। इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत और डर फैल गया है। लूट की वारदात का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। लोनी इलाके में महिला और उसके बच्चे घर के बाहर धूप में बैठे थे, उसी दौरान बेखौफ बदमाश हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, थाना लोनी के तहत अंकुर विहार चौकी क्षेत्र में गोकुलधाम सोसायटी के बाहर एक महिला धूप में बैठी हुई थी, तभी अचानक बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश मौके पर पहुंचे।

    पुलिस का कहना है कि एक बदमाश बाइक से उतरकर घर के बाहर बैठी महिला के पास पहुंचा। उसने हथियार दिखाकर महिला को डराया और लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। यह घटना 12:30 बजे की है। बदमाश महिला से चैन और मोबाइल लूट ले गए हैं। दिनदहाड़े हथियार के बल पर घर के बाहर से महिला के साथ हुई लूट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

    महिला के परिजन ने लूट की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने महिला के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।

  • पशुशाला में लगी आग, दो भैंसों की जिंदा जलने से मौत

    पशुशाला में लगी आग, दो भैंसों की जिंदा जलने से मौत

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते ठठल गांव में एक पशुशाला में आग लग गई जिससे पीड़ित परिवार को लाखों का नुक्सान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि परिवार के सदस्य पशुशाला में बंधे अपने मवेशियों को भी बाहर नहीं निकाल सके। इस घटना में दो भैंसों की जिंदा जलने के कारण मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही पशुशाला के अंदर रखी 25 क्विंटल तूड़ी भी जलकर राख हो गई।
     ठठल निवासी दर्शन सिंह पुत्र पुरषोत्तम निवासी वार्ड नंबर-2 ने बताया कि अचानक ही चिंगारी सुलग गई। पशुशाला में आग भड़कती देख परिवार के सदस्य मौके पर एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। परंतु आग की लपटें इतनी तेज थी कि 2 भैंसे चपेट में आने से ज़िंदा ही जल गई। आगजनी से करीब 1.5 लाख का नुक्सान हुआ है।
  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, PRTC बस चालक ने महिला को कुचला, मौत

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, PRTC बस चालक ने महिला को कुचला, मौत

    अमृतसरः बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर और शव को मॉर्चुरी में भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 63 साल की रानी के रूप में हुई है। मृतक के बेटे शहनाज गिल ने जानकारी दी कि वह अपनी पत्नी और माता के साथ रामबाग से बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे।

    तभी पीआरटीसी की अमृतसर से अबोहर जा रही बस नंबर PB 11 BR 7460 तेजी से आयी और उनकी माता को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी माता की मौत हो गई। वह अभी अपने आप को संभाल की ही पा रहे थे कि ड्राइवर बस से कूदकर फरार हो गया। थाना रामबाग की पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई को शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव को मॉर्चुरी में रखवाया गया है। बस ड्राइवर की डिटेल्स बस डिपो से प्राप्त की जा रही है। परिवार के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं, जिनके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • पूर्व नप उपाध्यक्ष मोनिका कौशल भाजपा के कई दिग्जजो पर पड़ी भारी

    पूर्व नप उपाध्यक्ष मोनिका कौशल भाजपा के कई दिग्जजो पर पड़ी भारी

    चार पार्षद व मंडल उपाध्यक्ष के बूथ से भाजपा को केवल 6 वोट की लीड

    बददी/सचिन बैंसल :  दून विधानसभा चुनाव में  भारतीय जनता पार्टी दून का हाल नगर परिषद क्षेत्र में अच्छा नहीं रहा। भाजपा काबिज नगर परिषद में से भी कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार चौधरी 881 की लीड लेने में समर्थ रहे।  बददी शहर क्षेत्र में नौ वार्ड हैं में पार्टी ने जिला, मंडल व शहरी पदाधिकारियों की फौज भर्ती कर रखी है लेकिन जब नतीजा देने की बात आई तो पूरे शहर में वो कांग्रेस से 881 वोटों से पिछड गई। पिछले चार साल से नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा है लेकिन इस कार्यकाल में शहर में अव्यवस्थाओं के आलम को सुधारने में नगर परिषद द्वारा ठोस प्रयास नहीं किए गए परिणामस्वरुप लोगों का गुस्सा वोटों के रुप में निकला और वोटों की बयार कांग्रेस के हाथ पर हो गई सवार और औंधे मुंह गिरे भाजपा के सिपाहसिला। शहर में सीवरेज, सफाई और पथ प्रकाश की बदइंतजामी इतनी थी लोग शिकायतें करते करते थक गए लेकिन सुनाई करने वाला न हुकमरान था न सियासतदान। 
    भाजपा का गढ़ माना जाने वाला बददी वार्ड एक ओर 2 के बूथ की बात करे तो बददी जो कि नगर परिषद परिषद के वाईस चेयरमैन मान सिंह मैहता, पाषर्द किरण गौतम, मनोनीत पार्षद आज्ञाराम ठाकुर, मनोनीत पार्षद दिनेश कुमार काकू व मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल का बूथ में पार्टी मात्र छह वोट ही ज्यादा ले पाई। यानि चार पार्षद सिर्फ डेढ डेढ लीड दिला पाए। बददी बूथ (79) पर भाजपा विधायक परमजीत सिंह को 573 वहीं कांग्रेस को 567 मत पडे और इतने दिग्गज मिलकर भी मात्र छह वोट की लीड दिलवा पाए। यहां पर कांग्रेस की पूर्व नप उपाध्यक्ष मोनिका कौशल का परिवार भाजपा के आधा दर्जन दिग्गजों पर भारी पड़ा। 
    भाजपा के शहरी दिग्गज कृष्ण कौशल का जादू भी शहर व दून में नहीं चला और लगातार पंाच साल फील्ड में रहे लेकिन लोगों की नाराजगी नहीं भांप पाए। बददी-2 बूथ पूर्व प्रधान नप नरेंदर दीपा  भाजपा के वार्ड में 256 मतों की लीड मिली कांग्र्रेस को, बददी-3 बूथ, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूर्व पार्षद तरसेम चौधरी के प्रभाव वाले सुराजमाजरा गुजरां बूथ पर भाजपा को 53 वोट की व सुराजमाजरा लुबाणा पर 23 वोट की लीड भगवा को मिली। जिला भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी और नगर परिषद चेयरमैन जस्सी चौधरी के बूथ पर भाजपा को मात्र 31 मिली। 
     
  • पंजाबः मांगों को लेकर टैंकी पर चढ़े वाटर सप्लाई के कर्मचारी, देखें वीडियो

    पंजाबः मांगों को लेकर टैंकी पर चढ़े वाटर सप्लाई के कर्मचारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में सिविल अस्पताल के अंदर कर्मचारी टंकी पर चढ़ गए हैं। वेतन न मिलने से खफ कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ अमृतसर ही नहीं, पूरे पंजाब में वाटर सप्लाई विभाग के कर्मचारी इस समय टंकियों पर चढ़ कर सरकार के खिलाफ मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    वाटर सप्लाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें बीते तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। तीन महीनों ने उनके घर का गुजारा करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई कर्मचारियों के कर्ज की किश्तें तो किसी के बच्चों की स्कूल की फीसें देना पेंडिंग है, लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है। इतना ही नहीं, उन्हें 715 रुपए की बढ़ोतरी दी गई थी, लेकिन दो महीनों से वे भी बंद है।

    कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें वेतन न मिलने की जानकारी सीनियर अधिकारियों को भी हैं। सिर्फ वेतन ही नहीं, कई मांगों को लेकर पंजाब सरकार के साथ 7 बार बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन उनकी ना तो मांगों की तरफ ध्यान दिया जा रहा है और न ही अब सरकार तीन महीनों से वेतन दे रही है। अंत में उन्हें कुछ न सूझा तो प्रदर्शन के लिए यह कदम उठाया गया।

  • पंजाबः गन कल्चर के खिलाफ SSP की बड़ी कार्रवाई, 477 व्यक्तियों के लाइसेंस होंगे रद्द!

    पंजाबः गन कल्चर के खिलाफ SSP की बड़ी कार्रवाई, 477 व्यक्तियों के लाइसेंस होंगे रद्द!

    पठानकोट: पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब गौरव यादव आईपीएस के दिशा-निर्देशों के मुताबिक पठानकोट पुलिस ने जिले में 2 से अधिक हथियार रखने वालों व आपराधिक आरोपों, मौत के मामलों और अन्य श्रेणियों के तहत 477 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमल प्रीत सिंह खख ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में बंदूक संबंधी हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने जिले में अब तक जारी किए गए सभी हथियार लाइसेंसों की समीक्षा करने का फैसला किया है।

    सरकार ने जिला कलेक्टर द्वारा व्यक्तिगत रूप से सत्यापित किए बिना नए लाइसेंस जारी करने पर भी रोक लगा दी है। यह हाल के महीनों में राज्य में बंदूक हिंसा को रोकने के लिए की गई बड़ी कार्रवाई है। इस हिंसा को रोकने के लिए शस्त्र महिमा के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान में लाइसेंसशुदा हथियारों के सत्यापन के साथ-साथ लाइसेंसधारी के पतों का सत्यापन शामिल है। एसएसपी खख ने कहा कि पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड के अनुसार, जिले में लगभग 3279 शस्त्र लाइसेंस हैं, और पठानकोट के सभी पुलिस स्टेशनों को डीएसपी रैंक के अधिकारियों के बीच बांटा गया है, जिन्हें संबंधित एसएचओ के साथ इस कार्य को पूरा करने के लिए समय दिया गया था। यह सत्यापन अभ्यास सभी पुलिस टीमों द्वारा निर्दिष्ट समय सीमा मैं समाप्त किया है।

    लाइसेंस रद्द करने का मुख्य आधार 41 शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे, और 180 लाइसेंस धारकों की मृत्यु हो चुकी है, दिलचस्प बात यह है कि 250 शस्त्र लाइसेंस धारक अपने लाइसेंस रद्द करने को तैयार हैं क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं है कि वे वृद्धावस्था या अन्य व्यक्तिगत कारणों से इन बंदूकों को रखने में सक्षम हैं। इनमें से छह व्यक्तियों के पास उनके लाइसेंस पर दो से अधिक हथियार होने का पता चला था, जो कि आर्म्स एक्ट में हालिया संशोधन के तहत अवैध है। इसके अलावा, जिले की सभी सात बंदूक की दुकानों को उनके स्टॉक और दस्तावेजों की जांच के लिए राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अच्छी तरह से तलाशी ली गई थी।

    आने वाले दिनों में विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर छापेमारी की जाएगी। इस अभियान के तहत जश्न में फायरिंग को अवैध बनाता है क्योंकि इससे लोगों की जान को खतरा होता है। इस बीच, एसएसपी खख के मुताबिक, पठानकोट जिले में सोशल मीडिया पर हथियारों के महिमामंडन का एक मामला दर्ज किया गया है और हथियारों को जब्त कर लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया, सामाजिक सभाओं, धार्मिक स्थलों, विवाह समारोहों और अन्य कार्यक्रमों सहित सार्वजनिक रूप से हथियारों के प्रदर्शन से परहेज करने का आग्रह किया, क्योंकि हथियार की ब्रांडिंग करना आर्म्स एक्ट के तहत अपराध है।