Blog

  • 23 साल की लड़की को 48 साल बड़े शख्स से हुआ love ! अब होने लगी ये चिंता

    23 साल की लड़की को 48 साल बड़े शख्स से हुआ love ! अब होने लगी ये चिंता

    प्यार एक ऐसी फीलिंग है जो आपको किसी के लिए भी आ सकती है। जब आप किसी से प्यार करते हैं तो ना तो उस व्यक्ति की शक्ल मायने रखती है और ना ही उम्र अक्सर कई ऐसी खबरे सामने आती हैं जहां कम उम्र की किसी महिला या पुरुष को अपने से काफी ज्यादा उम्र के व्यक्ति से प्यार हो जाता है लेकिन समाज में अभी भी अपने से बहुत अधिक उम्र के व्यक्ति से प्यार करना सही नहीं माना जाता है। वहीं, अगर भारत की बात करें तो यहां अगर लड़की की उम्र लड़के से ज्यादा है और वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो उन्हें लोगों की खरी-खोटी सुननी पड़ती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें लड़की की उम्र 23 साल है और उसे जिस आदमी से प्यार हुआ है उसकी उम्र 71 साल है। 23 साल की इस लड़की का कहना है कि जब से उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उससे शादी की बात कही है वह काफी ज्यादा दुविधा में पड़ जाती है। लड़की ने कहा, मैं अपने ब्वॉयफ्रेंड से काफी ज्यादा प्यार करती हूं लेकिन लोगों का कहना है कि मै इतने उम्रदराज व्यक्ति से प्यार करके अपना समय बर्बाद कर रही हूं। लड़की ने बताया कि वह अपने 71 साल के व्बॉयफ्रेंड के साथ पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में है।

    ब्वॉयफ्रेंड की करनी पड़ेगी काफी 

    ज्यादा केयर एक रिलेशनशिप वेबसाइट पर अपनी बातें शेयर करते हुए लड़की ने बताया कि मेरे ब्वॉयफ्रेंड की मां को अल्जाइमर और डिमेंशिया की समस्या थी, ऐसे में लगता है कि एक उम्र के बाद मुझे अपने ब्वॉयफ्रेंड की काफी ज्यादा देखभाल करनी पड़ेगी. ब्वॉयफ्रेंड के पिता के बारे बताते हुए लड़की ने कहा कि उन्हें याददाश्त से संबंधित कोई भी समस्या नहीं लेकिन उन्हें स्ट्रोक आया था। ऐसे में अपने ब्वॉयफ्रेंड के माता-पिता की इन सभी समस्याओं को देखते हुए मुझे लगता है कि एक उम्र के बाद मुझे उसकी काफी ज्यादा देखभाल करनी होगी. ऐसे में जॉब और करियर के साथ मेरा ये सब करना सही रहेगा? लड़की के इस पोस्ट पर लोगों मे अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक व्यक्ति ने लिखा- शादी के बाद आप अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक नर्स की तौर पर रहोगी ना कि पत्नी के तौर पर. आपको इससे कहीं ज्यादा अच्छा इंसान मिल जाएगा। वहीं, एक और व्यक्ति ने लिखा कि इससे आपकी पूरी जिंदगी तबाह हो जाएगी और आपके पास पछतावे के अलावा कुछ भी नहीं बचेगा।

  • दिल दहला देने वाली वारदातः 10 वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या, गेहूं के खेत में मिला खून से लथपथ शव

    दिल दहला देने वाली वारदातः 10 वर्षीय मासूम की नृशंस हत्या, गेहूं के खेत में मिला खून से लथपथ शव

    पीलीभीत : यूपी के पीलीभीत जनपद में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर गन्ने के खेत में एक 10 वर्षीय मासूम लड़की का शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वारदात की बात स्थानीय पुलिस के पास पहुंची तो जिले के कप्तान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

    पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव माधवपुर में अनीस की पुत्री अनम अपने सगे चाचा के साथ मेला देखने के लिए निकली थी। बाकी के लोग तो लौट आए, लेकिन अनम लापता हो गई। उसके बाद से उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लग सका। उसका शव गेंहू के खेत में मिला। बच्ची की नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। उसका पेट कटा था और अन्य बॉडी पार्ट्स आस-पास बिखरे पड़े थे।

    हत्या की वारदात से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर एसपी दिनेश पी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर हत्या के बाद से गांव में दहशत और खौफ का माहौल है। घरवाले अपने ही रिश्तेदारों पर आरोप लगा रहे हैं। बच्ची का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए शव को भेज दिया गया।

  • आज वनडे सीरीज में एक बार फिर आमने-सामने होगी भारत और बांग्लादेश की टीम

    आज वनडे सीरीज में एक बार फिर आमने-सामने होगी भारत और बांग्लादेश की टीम

    भारत और बांग्लादेश की टीमें अब वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी. सीरीज का पहला वनडे मैच ढाका के शेरे-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा इस सीरीज से मैदान पर वापसी करेंगे जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए आराम दिया गया था. वह फिर से भारत की कमान संभालते नजर आएंगे. तमीम इकबाल के चोटिल होने के बाद लिटन दास को बांग्लादेश की कप्तानी सौंपी गई है।

    सीनियर खिलाड़ियों की वापसी

    कप्तान रोहित शर्मा समेत कई सीनियर खिलाड़ियों की इस सीरीज से मैदान पर वापसी होगी. विराट कोहली, केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी भी टी20 वर्ल्ड कप-2022 के बाद पहली बार मैदान पर नजर आएंगे. इन खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में आराम दिया गया था. तब वनडे फॉर्मेट में शिखर धवन ने टीम की कमान संभाली जबकि टी20 सीरीज में धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तानी मिली थी. धवन इस सीरीज के लिए भी टीम के साथ हैं जो सीधे क्राइस्टचर्च से ढाका पहुंचे।

    कैसा रहेगा मौसम? 

    न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 3 में से 2 वनडे मैच बारिश और खराब मौसम की भेंट चढ़ गए थे. ऐसे में क्रिकेट फैंस जरूर सोच रहे होंगे कि क्या पूरे 50 ओवर का खेल ढाका में देखने को मिलेगा या बारिश फिर से मुकाबले में खलल डालेगी. बता दें कि इस मुकाबले में बारिश की भविष्यवाणी नहीं है. क्रिकेट फैंस को पूरे मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मीरपुर में शाम में मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है. दिन के समय में यहां का तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    मीरपुर स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है. ऐसा पहले भी देखने को मिला है. वहीं, क्रिकेटप्रेमी बड़े स्कोर वाले मैच की उम्मीद कर सकते हैं. इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 53 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को 59 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है. ढाका में पहली पारी का औसत स्कोर 228 रन है. ढाका में ओस अहम भूमिका निभा सकती है. टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

  • आज का राशिफल, 4 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 4 दिसंबर 2022

    मेष: परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। दिन अच्छा बीतेगा। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।

    वृष: भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। दिन अच्छा रहेगा, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुन: आज का दिन अच्छा रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।

    कर्क: पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।

    सिंह: मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।

    कन्या: योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय। कार्यस्थल पर धनलाभ संभव है।

    तुला: किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।

    वृश्चिक: दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    धनु: जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

    मकर: दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    कुंभ: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। दिन अच्छा और मनोरंजक रहेगा, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी मिलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।

    मीन: चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।

  • जालंधरः नशे और चोरी पर पुलिस ने कसी नकेल, तीन गिरफ्तार

    जालंधरः नशे और चोरी पर पुलिस ने कसी नकेल, तीन गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। महानगर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम में कमिश्नर पुलिस भूपति के दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थानों में 3 व्यक्तियों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए हैं थाना दो की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज बहादर पुत्र जंग बहादुर निवासी न्यू राजनगर के रूप में हुई है ।थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई गुलशन कुमार पुलिस पार्टी सहित पटेल चौक मौजूद थे उसी दौरान माई हीरा गेट की तरफ से एक व्यक्ति उनकी पुलिस पार्टी को देख कर घबराकर पीछे भागने लगा जिसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इसी तरह थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन 265 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है गिरफ्तार आरोपित की पहचान पवन कुमार उर्फ टोपी पुत्र किशनलाल वासी बस्ती गुजा के रूप में हुई है थाना प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई गुरमेल सिंह पुलिस पार्टी सहित लेदर कंपलेक्स मौजूद थे जहां उन्होंने पवन से 15 ग्राम और 265 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ दबोचा।

    इसी तरह थाना नई बारादरी की पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 चोरी की बैटरीओ को बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विक्रम सिंह उत्तर परमजीत सिंह वासी गांव मीठापुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई बलकार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित आरोपी विक्रम को पंजाबी ढाबे के पास नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना बारादरी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 379, 411 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar: नशा तस्करी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार 

    Jalandhar: नशा तस्करी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार 

    जालंधर (वरुण)। एसएसपी सवरनदीप सिंह के दिशा निर्देशों पर देहात पुलिस के अलग अलग थानो की टीम ने नशा तस्करी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि थाना मकसूदां की पुलिस ने भारी मात्रा में चूरा पोस्त सहित 2 तस्करों को गिरऱफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनदीप सिंह और उनकी टीम ने अ्डा रायोवाली पर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान ट्रक नंबर पीबी 10 एचई 1645 आता दिखाई दिया, तभी ट्रक चालक ने पुलिस को देखकर ब्रेक लगा दी। नाके पर मौजूद पुलिस टीम ने ट्रक की घेराबंदी कर ली। तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 40 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों के पहचान प्रदीप पुत्र रतन लाल, सतनाम पुत्र सरवन दोनो वासी गांव मुंडियां कला के तौर पर बताई जा रही है।

    इसी तरह थाना गोराया की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह की अगुवाई ने रूड़का कलां के चौकी इचार्ज उमेश कुमार की टीम पासला रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने के इशारा किया तो मोटरसाइिकल सवारों ने हाथ मे पकड़ लिफाफा सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों को काबू कर जब लिफाफे की तलाशी ली तो 14 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान भुपिंदर कुमार पुत्र नरिंदर पाल, अजीत सिंह पुत्र गुरचेतन सिंह दोनो वासी बुंडाला नूरमहल के रूप में हुई है।

    इसी तरह थाना बिलगां की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर और चोरी के मुकद्दमें में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी महिंदरपाल ने बताया कि एएसआई हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ जब बस अड्डा खोखेवाल पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि सुमनदीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह वासी संघोवाल चोरी के मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिसे पुलिस ने 2 मोटरसाइकिलों सहित काबू कर लिया। इसके साथ ही 7 अगस्त 2022 को हुई चोरी की घटना में आरोपी मनजीत सिंह पुत्र सतपाल वासी मोहल्ला कलोनियां तलवन को भी गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी ने मोहल्ले में बने जंज घर में रखे सामान को चोरी किया था। 

    इसी तरह थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनजीत पुत्र कुलविंदर सिंह वासी मोहल्ला बड़ा गुरुद्वारा उग्गी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उक्त आरोपी को लांबड़ी रोड पर स्थित श्मशान घाट से काबू किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी से मोबाईल फोन बरामद हुआ। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने मोबाईल थ्री व्हीलर के डैशबोर्ड से चुराया था, जिसकी शिकायत कपिल देव पुत्र कृष्ण लाल ने थाना लांबड़ा में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः मजीठिया ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को लेकर सीएम मान पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः मजीठिया ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को लेकर सीएम मान पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : अकाली दल के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की  गिरफ्तारी को लेकर सीएम भगवंत पर निशाना साधा है। मजीठिया ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि सीएम मान पंजाब की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मान का इस तरह का गुमराहपूर्ण बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। मजीठिया ने कहा कि सीएम मान की किसी भी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

    क्या सीएम मान के बयान का सत्यापन पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव करेंगे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड चल रहे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमरीका में गिरफ्तारी की खबरों के बाद पंजाब में कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। एक तरफ सीएम मान का यह बयान जारी करना कि गोल्डी बराड़ को अमरीका में गिरफ्तार कर लिया गया है और बहुत जल्द वह पंजाब लाया जाएगा।

    वहीं दूसरी तरफ अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सीएम मान के इस बयान पर सवाल उठाए हैं। मजीठिया ने कहा कि उन्हें भी इस बात की खुशी होती अगर यह खबर में सच्ची होती। वहीं लारैंस के वकील ने भी गोल्डी बराड़ की गिफ्तारी की खबर को झूठा बताया है। उनका कहना है कि गोल्डी बराड़ की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ये सभी खबरें झूठी हैं। 

  • 50 हजार रुपए किलो में बिक रहा है यह आलू, जानें वजह

    50 हजार रुपए किलो में बिक रहा है यह आलू, जानें वजह

    आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है और आमतौर पर इस राजा की कीमत बाजारों में बेहद कम होती है। हर मौसम के हिसाब से इसकी कीमत में 5 रुपए से लेकर अधिकतर 35 रुपए तक का उतार-चढ़ाव देखा जाता है फिर भी आलू की कीमत किसी दूसरी सब्जी की तुलना में बेहद कम होती है लेकिन हम आपको एक ऐसे आलू का दीदार कराने जा रहे हैं जो 100 या 200 रुपए किलो नहीं बल्कि 50,000 रुपए किलो के करीब है यानी की एक किलो आलू की कीमत में आप कोई सोने-चांदी का लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। जब सबसे महंगी सब्जियों की बात की जाती है तो इस आलू को उस लिस्ट में जरूर शामिल किया जाता है।

    जिस आलू का जिक्र हमने यहां किया है उसका नाम Le Bonnotte है। यह भारत में नहीं बल्कि फ्रांस में उगाई जाने वाली आलू की एक प्रजाति है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे खासकर फ्रांस के द्वीप Ile de Noirmoutier पर उगाया जाता है। इस आलू की खेती के लिए एक खास तरह की रेतीली मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे उगाने के लिए समुद्री शैवाल को इसके खाद के तौर पर उपयोग में लिया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Le Bonnotte की खेती सिर्फ 50 वर्ग मीटर की भूमि पर ही की जाती है।

    आपको बता दें कि इसके आधा किलो के लिए आपको करीब 250 यूरो की कीमत चुकानी पड़ती है यानी करीब 22 हजार से 23 हजार रुपए बीच-बीच में इस आलू की कीमत घटती-बढ़ती रहती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि Le Bonnotte सालभर में बस 10 दिन ही मिल पाता है। नमकीन स्वाद वाले इस आलू का इस्तेमाल आमतौर पर घरों में सलाद और सूप बनाने के लिए किया जाता है। यह कई बीमारियों के खिलाफ असर दिखाता है।

  • बच्चों के बैग से मिले कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और सिगरेट, स्कूल ने दिए ये आदेश

    बच्चों के बैग से मिले कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां और सिगरेट, स्कूल ने दिए ये आदेश

    बेंगलुरुः स्कूल में जब बच्चे पढ़ने जाते हैं तो उसके बैग में किताबें और कॉपी के अलावा पेन या कुछ अन्य पढ़ाई से संबंधित सामग्री ही रहती है लेकिन हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स ने लोगों को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के कुछ स्कूलों में बच्चों के बैग का औचक निरीक्षण किया गया तो उनके बैग से ऐसी ऐसी चीजें निकलीं कि टीचर्स के होश उड़ गए।

    दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित कुछ स्कूलों की है। बताया जा रहा है कि ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि वहां तमाम छात्र अपने स्कूली बैग में मोबाइल फोन और अन्य चीजें छिपाकर क्लास में ला रहे हैं। इसी के चलते कई स्कूलों में बच्चों के बैग की तलाशी का अभियान चलाया गया था। यह सब अचानक किया गया।

    जब औचक निरीक्षण किया गया तो इस दौरान मोबाइल फोन के अलावा कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर समेत कैश रुपए भी मिले। जानकारी के मुताबिक यह सब 8वीं, 9वीं और 10वीं क्लास के बच्चों के स्कूल बैग में देखे आगे हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक जब एक 10वीं की छात्रा के बैग से कंडोम मिला तो उसने अपने क्लासमेट और अपने ट्यूशन पर आरोप लगाया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना के बाद कर्नाटक में स्कूलों के एसोसिएटेड मैनेजमेंट ने शहर के स्कूलों से बच्चों के स्कूल बैग में नियमित रूप से तलाशी लेने के आदेश दिए हैं। वहीं मामले के सामने आने के बाद कई स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है। अभिभावकों को भी इस मामले को लेकर स्कूल में बुलाया जा रहा है।

  • पंजाबः सरकारी स्कूल की वैन पर अज्ञात व्यक्तियों ने किया हमला, स्टूडेंट्स में डर का माहौल

    पंजाबः सरकारी स्कूल की वैन पर अज्ञात व्यक्तियों ने किया हमला, स्टूडेंट्स में डर का माहौल

    फाजिल्काः जिले के पास के गांव लालोवाली के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के बाहर गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जहां स्कूली छात्राओं से भरी वैन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। जिसके कारण स्टूडेंट्स में डर का माहौल बना हुआ है।

    मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल की छुट्टियों के दौरान कुछ लोगों ने एक निजी वैन पर हमला कर दिया है। इस वैन में लड़कियां सवार होकर स्कूल आती है। बताया जा रहा है कि वैन के चालक के साथ हमलावरों का कोई झगड़ा हुआ था, जिसके चलते हमलावारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। अब पुलिस की जांच के बाद इस मामले की सही तस्वीर सामने आएगी।