Blog

  • जेल में मिला कुछ एसा कि अधिकारियों के पैर के नीचे से खिसकी जमीन

    जेल में मिला कुछ एसा कि अधिकारियों के पैर के नीचे से खिसकी जमीन

    बिहार: भोजपुर में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बढ़ते अपराध के जेल कनेक्शन को ढूंढ़ते हुए जब जेल में छापेमारी की गई तो अधिकारियों के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। दरअसल आरा की जेल परिसर से एक-दो नहीं बल्कि 35 मोबाइल मिले हैं। इस घटना से अचंभित हुए अधिकारियों ने जेल के उपाधीक्षक समेत तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है पिछले दिनों डीएम राजकुमार और एसपी संजय सिंह ने जेल में छापेमारी कर भारी संख्या में मोबाइल बरामद किया था।

    उसके बाद डीएम राजकुमार ने जेल के सुपरिटेंडेंट को जेल की व्यवस्था सुदृढ़ करने और समय-समय पर छापेमारी करने का निर्देश दिया था। शनिवार को जेल सुपरिटेंडेंट संदीप कुमार ने जेल में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जेल से 35 मोबाइल, चार्जर और सिम बरामद किए गए। जेल प्रशासन को इस बात का अंदेशा है कि जेल के अंदर कक्षपालो ने एक संगठित गिरोह बना रखा है और उन्हीं के माध्यम से जेल के अंदर मोबाइल की सप्लाई की जाती है. जिनके पास से मोबाइल मिला है उन कैदियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया जा रहा है और 15 कैदियों को दूसरे जेल में भेजने की अनुशंसा आईजी जेल से की गई है।

  • जालंधर: बीजेपी ने  के मोहिंदर भगत सहित कई नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर: बीजेपी ने के मोहिंदर भगत सहित कई नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुण: पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अशवनी शर्मा ने चुनाव से पहले कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जारी की गई लिस्ट में 12 चीफ स्पोक्सपर्सन और स्पोक्सपर्सन नियुक्त किए गए है। जिसमें मोहिंद भगत और अनील सरीन सहित कई नेताओं ने नाम शामिल है। इसी तरह 11 स्टेट वाइस प्रेजिडेंट, 5 राज्य महासचिव और 11 स्टेट सेकेटरी नियुक्त किए गए हैं।

    जारी की गई लिस्ट के मुताबिक 11 स्टेट वाइस प्रेजिडेंट में राकेश राठौर, केवल सिंह ढिल्लों, सुभाष शर्मा, द्याल सोढी, बीबी जयइंद्र कौर, राज कुमार वेरका, जगमोहन सिंह राजू, लखविंदर कौर, फतहसिंग बाजवा, अरविंद खन्ना और जगदीप सिंह का नाम शामिल है। वहीं, राज्य महासचिवों की कमान जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजेश बाघा, मोना जायसवाल का नाम शामिल है।  देखें लिस्ट

  • शादी से लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा ,खाई में कार गिरने से एक की मौत

    शादी से लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा ,खाई में कार गिरने से एक की मौत

    शिमला: शिमला जिला में देर रात एक कार खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरी है। उपमंडल चौपाल कुपवी तहसील के तहत आने वाले धार चांदना में यह गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई।

    सड़क दुर्घटना में मेघराज नामक व्यक्ति की मौत हुई। जगदीश शरैय, राय सिंह, रिपू दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हैं। सभी चौपाल के धार चांदना गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों की हालत अब स्थिर बनी हुई है। इस दुर्घटना का कारण गाड़ी की स्पिड को माना जा रहा है।

  • ट्रक के टायर नीचे आने से 2 साल के मासूम की मौत

    ट्रक के टायर नीचे आने से 2 साल के मासूम की मौत

    बच्चे की दवाई लेने आई थी मां

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला में 2 साल के मासूम की ट्रक के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। मासूम को उसकी मां दवा दिलाने के लिए अंबाला सिटी आई थी। यहां कालका चौक पर जैसे ही महिला रोडवेज की बस से नीचे उतरी तो ट्रक की चपेट में आ गई। महिला सड़क किनारे जा पड़ी और बच्चा ट्रक के टायर के नीचे आ गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पंजाब के गोविंदगढ़ निवासी सोमवती अपने 2 साल के बेटे मयंक को दवा दिलाने के लिए अंबाला सिटी आई थी। यहां वो कालका चौक पर उतरी, पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला साइड में जा गिरी और बच्चा ट्रक के टायर के नीचे आ गया।

    सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। वहीं घायल हालत में महिला को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलदेव नगर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

  • ट्रक से टकराई बरातियों की कार, 4 की  मौत, छाया मातम

    ट्रक से टकराई बरातियों की कार, 4 की मौत, छाया मातम

    आगरा: शनिवार तड़के आगरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर सीकरी टोल प्लाज के पास आगरा-जयपुर हाईवे पर बरातियों की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूल्हा समेत सात घायल हो गए। दूल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में पेमाराम पुत्र गेनाराम, हेमराम पुत्र गेनाराम, तारा देवी पुत्री पेमाराम, और कार चालक प्रवीण कुमार की मौत हुई है। जबकि दूल्हा नैनाराम समेत सात लोग घायल हैं।

    बताया गया है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। चालक ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए अचानक कट मारा, जिससे बराबर में चल रही कार उसकी चपेट में आ गई। हादसा होते ही टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ट्रोल प्लाजा प्रबंधक मनीष रंजन ने बताया कि कार में लोग फंसे हुए थे। कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

  • पंजाबः सैर करके लौट रही महिला से बालियां झपट कर लुटेरे फरार

    पंजाबः सैर करके लौट रही महिला से बालियां झपट कर लुटेरे फरार

    लुधियानाः न्यू हरगोबिंद नगर में सैर करके घर जा रही बुजुर्ग महिला को चोरो ने निशाना बना लिया। महिला सैर करके घर लौट रही थी कि बाइक सवार बदमाशों ने बालियां झपट ली। वारदात वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला मनजीत कौर अपनी बहन गुजर कौर के साथ

    किसी बात में वयस्त थी कि पीछे से एक युवक आया जिसने उसकी बहन के कान से बालियां झपटकर भाग गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बालियां झपटने वाले युवक का दूसरा साथी पहले से ही बाइक स्टार्ट करके उसका इंतजार कर रहा था।

    पीड़ित की बहन गुजर कौर ने बताया कि जिन बदमाशों ने झपटमारी की घटना को अंजाम दिया उनके पास एक पिस्टल भी था। जो व्यक्ति बाइक पर बैठा था उसने पिस्टल लगाया था। उन्होंने आरोपी का पीछा भी करने की कोशिश की और शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। इलाके के लोगों ने भी आरोपियों के पास पिस्टल होने के कारण उनका पीछा नहीं किया।

  • दर्दनाक : पुल से गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 छात्रों की मौत

    दर्दनाक : पुल से गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 छात्रों की मौत

    झारखंड: झारखंड के रायडीह थाना क्षेत्र के डोबडोबी पुल पर अनियंत्रित बाइक से गिरने से दो छात्रों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है. बता जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। फिलहाल, नाबालिग बच्चों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया है। दोनों बच्चों की पहचान 10वीं के छात्र ईसया तिर्की और राजकीय मध्य विद्यालय के छठी कक्षा का छात्र प्रकाश तिर्की के रूप में हुई है।

    दोनों फुलवार टोली स्कूल के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शुक्रवार को घर में बिना कुछ कहे बाइक लेकर रायडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। दोनों बच्चों का परिवार गुमला के सरहुल नगर व फुलवार टोली में किराए के मकान में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर दोनों मृतक छात्रों के परिजन अस्पताल पहुंचे।

  • पंजाबः बस स्टैंड के बाहर PRTC बस और एक्टिवा की टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की मौत

    पंजाबः बस स्टैंड के बाहर PRTC बस और एक्टिवा की टक्कर, हादसे में बुजुर्ग की मौत

    भोगपुर : जिले के बस स्टैंड के बाहर बस और एक्टिवा की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक गांव डल्ली का एक बुजुर्ग एक्टिवा पर सवार होकर सर्विस लेन से भोगपुर आ रहा था। इसी बीच पटियाला डिपो में भोगपुर नवनिर्मित बस स्टैंड से पीआरटीसी की बस मुड़ने लगी।

    इसी दौरान बस ने सर्विस लेन से आ रहे एक्टिवा सवार बुजुर्ग बस के टायरों के नीचे कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। थाना भोगपुर के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े बंदूक के बल पर गाड़ी छीन फरार हुए लुटेरे

    पंजाबः दिन-दिहाड़े बंदूक के बल पर गाड़ी छीन फरार हुए लुटेरे

    डेराबस्सी: पंजाब में लूटपाट और चोरी की घटनाए दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। आए दिन बेखौफ लुटेरे चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज डेराबस्सी जिले से लूट का मामला सामने आया है। जहां दिन-दिहाड़े लुटेरे बंदूक के बल पर गाड़ी छीनकर फरार हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक एटीएस वैली स्कूल से सैदपुरा जाने वाली एक गाड़ी को 4 लुटेरों ने निशाना बनाया है। चारों लुटेरों द्वारा बंदूक के बल पर गाड़ी छीन ली गई। वहीं, टैक्सी ड्राइवर की शिकायत पर डेराबस्सी पुलिस ने 4 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 379 बी, 506 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • कुल्लू-मनाली जाने वालों के लिए बुरी खबर

    कुल्लू-मनाली जाने वालों के लिए बुरी खबर

    कुल्लू: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बुरी खबर है। कुल्लू से मनाली के बीच पड़ने वाले टोल प्लाज पर टोल टैक्स में भारी इजाफा किया गया है। मनाली जा रहे लोगों को अब डबल टोल टैक्स भरना होगा। डोहलू नाला टोल प्लाजा को पार करने के लिए अब छोटे वाहनों को 35 रुपये के बजाए 75 रुपये चुकाने होंगे। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत कुल्लू-मनाली NH-3 पर टोल-वे प्राइवेट लिमिटेड ने टोल दरें बढ़ा दी हैं। वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित टोल दरों में कार, जीप और वैन को पहली श्रेणी में रखा गया, इनमें एक तरफा यात्रा के लिए 75 देने होंगे. यदि 24 घंटे के लिए आप दोतरफा टोल लेते हैं तो 115 रुपये देने होंगे।

    गौरतलब है कि इस टोल प्लाजा का क्षेत्र में पहले से ही विरोध चल रहा है। विरोध में क्षेत्र के लोग कई बार सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन आज तक प्रदेश की सरकारें और इलाके का कोई विधायक और सांसद इस समस्या का समाधान नहीं करा पाया है, फिलहाल, लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने लूट मचा रखी है।